Blog

  • पंजाब: नशे की ओवरडोज से इकलौते बेटे की मौत, अगले महीने जाना था इटली

    पंजाब: नशे की ओवरडोज से इकलौते बेटे की मौत, अगले महीने जाना था इटली

    नाभा: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के बावजूद राज्य में नशे केस थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन नशे की ओवरडोज से नौजवानों की मौत होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं इस समय नाभा से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां परिवार के इकलौते बेटे की नशे के ओवरडोज़ के कारण मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय गुरबख्शीश सिंह की नशे की ओवरडोज़ के कारण मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि गुरबख्शीश ने अगले महीने ही अपने पिता के पास इटली जाना था।

  • होशियारपुर से बड़ी खबर: अमरीका में अगवा किए परिवार के 4 सदस्यों की मौत

    होशियारपुर से बड़ी खबर: अमरीका में अगवा किए परिवार के 4 सदस्यों की मौत

    होशियारपुर:  अमरीका के कैलिफोर्निया में टांडा के गांव हरसीपिंड से संबंधित अगवा किए गए परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो चुकी है, जिसकी पुष्टि वहां की पुलिस ने की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारों के शव इंडियाना रोड  स्थित एक बाग से बरामद की गई थी। हालांकि अधिक जानकारी फिलहाल नहीं दी जा रही है। मर्सिड शैरिफ अधिकारियों ने 8 माह की आरुही, उसकी मां जसलीन कौर (27), पिता जसदीप सिंह(36) और ताया अमनदीप सिंह (39) की मौत की पुष्टि कर दी है। इस खबर के बाद टांडा रहता परिवार सदमे में हैं।

  • राशिफल (वीरवार  6  अक्टूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 6 अक्टूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी।

    वृष: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।

    मिथुन: पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

    कर्क: यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    सिंह: पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।

    कन्या: रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।

    तुला: ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।

    वृश्चिक: लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।

    धनु: राजमान प्राप्त होगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।

    मकर: पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।

    कुंभ: पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

    मीन: बेचैनी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी।

  • यमुनानगर में लोगों पर गिरा रावण का जलता पुतला, फतेहाबाद में दहन से पहले ही बीच से टूटा पुतला

    यमुनानगर में लोगों पर गिरा रावण का जलता पुतला, फतेहाबाद में दहन से पहले ही बीच से टूटा पुतला

    यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान लोगों पर रावण का पुतला गिर गया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में कई स्थानों पर बुधवार देर शाम को बुराई के प्रतीक रावण के पुतले जलाए गए। रावण का सबसे ऊंचा 70 फुट का पुतला गांव भिरड़ाना में महर्षि दयानंद स्कूल के पास मैदान में जलाया गया।

    इसके अलावा फतेहाबाद के हुडा सेक्टर की खाली जगह पर श्रीराम सेवा समिति की ओर से पुतला दहन किया गया। यहां पुतला क्रेन से ऊंचा उठाते समय बीच में से टूटकर लटक गया। इससे पुतला दहन कार्यक्रम में विलंब हो गया। बड़ी मुश्किल से पुतले को जेसीबी के सहारे उठाकर दहन करवाया गया। विधायक दुड़ाराम ने पुतला दहन किया।

  • आंधी से गिरा रावण का पुतला, कलाकार गंभीर घायल

    आंधी से गिरा रावण का पुतला, कलाकार गंभीर घायल

    कन्नौद। देवास जिले के कन्नौद नगर में रावण दहन से पहले ही हादसा हो गया। अचानक शुरू हुई हवा आंधी में रावण का पुतला जमीन पर गिर गया। जिसमें एक कलाकार गंभीर घायल हो गया। जिसे इंदौर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को नगर परिषद कन्नौद द्वारा यात्रा मैदान पर रावण दहन की तैयारी की जा रही थी। सतवास के कलाकार 40 वर्षीय मुबारिक खान द्वारा व अन्य कर्मचारियों द्वारा 31 फीट रावण के पुतले को तैयार कर खड़ा किया जा रहा था। उसी वक्त मौसम ने अचानक रुख बदला और देखते देखते आंधी तूफान शुरू हो गया। वर्षा व बिजली की चमक का दौर शुरू हो गया। तेज आंधी से रावण का पुतला जमीन पर गिरा गया। जिसकी चपेट में आने से कलाकार मुबारिक खान घायल हो गए।

    बताया जा रहा है कि उन्हें लोहे के एंगल से चोट लगी है। इससे कलाकार गंभीर घायल हो गया। उन्‍हें तुरंत कन्नौद के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर कर दिया गया है। वहीं यात्रा मैदान पर नगर पंचायत कर्मचारी ने रावण के पुतले को वर्षा से बचाने के लिए प्लास्टिक से ढंका। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम जाट, नगर पंचायत इंजीनियर शिवम गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी फिर से रावण के पुतले को खड़ा करने में लगे हैं। हालांकि पुतला क्षतिग्रस्त भी हुआ है।

  • अज्ञात  कॉलर ने उड़ाए अंबानी परिवार के होश, दी जान से मारने की धमकी 

    अज्ञात कॉलर ने उड़ाए अंबानी परिवार के होश, दी जान से मारने की धमकी 

    मुंबई: अंबानी परिवार को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। एक अंजान कॉलर ने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में फोन कर पूरे अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बुधवार को एक अंजान नंबर से यह धमकी भरी कॉल आई. फोन करने वाले ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और बच्चों आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को जान से मारने की धमकी दी। धमकी भरी कॉल की शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई है। पुलिस ने धमकी भरी कॉल का सोर्स पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही फोन करने वाले का पता लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर 1257 पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें कॉलर ने मुकेश अंबानी, नीता, आकाश और अनंत को जान से मारने की धमकी दी थी।

    फोन करने वाले ने अस्पताल को उड़ाने की धमकी भी दी। इस साल 15 अगस्त को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी इसी तरह की कॉल की गई थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्यक्ति ने अस्पताल के डिस्प्ले नंबर पर आठ धमकी भरे कॉल किए थे, जिससे मुकेश अंबानी की जान को खतरा था. गौरतलब है कि पिछले साल मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर ‘एंटीलिया’ के बाहर एक स्कॉर्पियो सेडान के साथ 20 विस्फोटक जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा पत्र मिला था. एंटीलिया की सुरक्षा टीम ने संदिग्ध स्कॉर्पियो के बारे में पुलिस को सूचित किया था. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड के साथ एक पुलिस टीम तुरंत जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची थी।

  • ट्रेन में सफर के साथ मिलेगी अब ‘सेक्स की सुविधा’! वायरल टिकट से मचा हड़कंप

    ट्रेन में सफर के साथ मिलेगी अब ‘सेक्स की सुविधा’! वायरल टिकट से मचा हड़कंप

    नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी दुर्गति कराने में तो सबसे आगे रहता ही है। चाहे वहां के नेता हों या नागरिक। खुद की छीछालेदर कराने में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं पकड़ सकता है। अब इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि पाकिस्तानी रेलवे की भी सोशल मीडिया पर थू-थू होने लगी। कहीं मजाक तो कहीं गुस्सा देखने को मिल रहा है। अब माजरा भी कुछ ऐसा था कि पाकिस्तानी रेलवे को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था कि खुद के बचाव में क्या दलीलें दी जाए।

    पाकिस्तान रेलवे का एक ऐसा टिकट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लिखा था कि टिकट के साथ सेक्स की सर्विस भी उपलब्ध करवाई जा रही है। जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस टिकट पर लोगों की नजरें गईं तो उनके होश ही फाख्ता हो गए। एक पल के लिए तो टिकट पर लिखे शब्दों पर विश्वास ही नहीं हुआ कि आखिर यह लिखा क्या हुआ है और अगर लिखा हुआ है, तो ऐसा क्यों लिखा गया है। जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पाकिस्तानी रेलव को दर्ज कराई। इस दौरान कई लोगों इस बेहुदगी पर आक्रोश भी जताया, लेकिन एकाएक इस पूरे मामले में एक ऐसा तथ्य सामने आया, जिसने सभी के होश उड़ा दिए।

    दरअसल, उक्त प्रकरण की तफ्तीश के बाद पता चला कि बीते दिनों पाकिस्तान के कई नेताओं के यहां एक हैकर ने कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन दस्तावेज हैक कर लिए थे। इसी बीच पाकिस्तानी रेलवे का टिकट भी हैक कर लिया, जिसमें लिखित कुछ शब्दों में उलटफेर करते हुए उसके अर्थ का अनर्थ कर दिया गया। टिकट में लिख दिया गया कि ट्रेन के सफर के साथ सेक्स की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके बाद टिकट वायरल हुआ तो लोगों के होश फाख्ता हो गए।

    लेकिन, इससे पहले पाकिस्तानी रेलवे की ओर से इस दिशा में कुछ कदम उठाए जाते कि ये टिकट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे एक बार फिर से पाकिस्तान की दुर्गति अपने चरम पर पहुंच गई।

  • ऊना में स्कूटी सवार दंपति से स्नेचिंग

    ऊना में स्कूटी सवार दंपति से स्नेचिंग

    ऊना/सुशील पंडित: बीती शाम नंगल रोड पर मंगलवार देर शाम अज्ञात बाइक सवारों ने एक महिला का पर्स छीन लिया। घटना में अनियंत्रित होकर स्कूटी से गिरी महिला घायल भी हुई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के लिए आस-पास के तमाम सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने का काम शुरू कर दिया है। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ आईएसबीटी से अपने घर जा रही थी जव रेलवे ब्रिज के पास अज्ञात लुटेरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला के पति ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी मंगलवार शाम आईएसबीटी पहुंची थी और वो आईएसबीटी से उन्हें घर ले जाने के लिए स्कूटी पर गए थे घर लौटते समय जब वह शनि मंदिर के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार युवकों ने उनकी पत्नी के पर्स को छीनने का प्रयास किया। जिस में वह अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे भी गिर गई, जिसके चलते वह घायल हो गई।परंतु जब तक वह अपनी पत्नी को संभाल पाते तब तक आरोपी उनकी पत्नी का पर्स लेकर मौके से फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने ऊना नंगल रोड़ पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों भी खंगाला ताकि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान हो सके।
  • एन.यू.जे इंडिया व प्रेस क्लब ने मीडीया प्रभारी पुलिस जिला बददी को  दी विदाई

    एन.यू.जे इंडिया व प्रेस क्लब ने मीडीया प्रभारी पुलिस जिला बददी को  दी विदाई

    बददी/सचिन बैंसल:  पुलिस जिला बददी के मीडीया प्रभारी डी.एस.पी नवदीप सिंह जो कि अब प्रोमोट होकर एएसपी बने हैं को एक सादे व गरिमामय समारोह में प्रेस क्लब बददी ने विदाई देकर सम्मानित किया। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के प्रांत कार्यालय मोतिया प्लाजा बददी में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रेस क्लब के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने की जबकि प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। डीएसपी बददी नवदीप सिंह लगभग दो वर्ष तक पुलिस जिला बददी के मीडीया प्रभारी रहे। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर ने बताया कि पत्रकारों के साथ उनका संवाद व व्यवहार बहुत ही अच्छा रहे जिसके कारण से हमने उनके सम्मान में यह छोटी सी विदाई पार्टी रखी। डीएसपी नवदीप अब प्रोमोट होकर कांगडा के साईबर क्राईम थाने के प्रभारी के रुप में गए हैं। नवनियुक्त एएसपी नवदीप सिंह ने प्रेस क्लब बददी द्वारा रखे गए विदाई समारोह में कहा कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मीडीया की पैनी नजर से उनको बहुत कई अहम जानकारियां मिलती है और इससे चैक और बैलेंस का दबाव भी बढ़ता है। पुलिस हर जगह नहीं हो सकती है लेकिन एक पत्रकार पूरे शहर का हाल चंद मिनंटो में बता सकता है।

    उन्होने कहा कि बददी बरोटीवाला नालागढ़ पंजाब व हरियाणा से सटा एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां पर इतना कुछ पता चलता है कि जो कि हमारी पूर्व की डयूटी में पता नहीं होता। चाहे प्रवासियों के मसले हो या अंतरराज्जीय मुददे या उद्योग जगत अथवा क्राईम यहां पर हर समय पुलिस को चौकस रहने पड़ता है।

    जब घटनाएं होती है तो मीडीया के साथ भी जुडा रहना पड़ता है ताकि लोगों को सही व सटीक जानकारियां मिल सके। उन्होने कहा कि बददी का कार्यकाल उनकी यादों पर अमिट छाप छोड गया है और उनको यहां की तमाम औद्योगिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के अलावा मीडीया जगत से भी भरपूर सकारात्मक सहयोग मिला है। इसके बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने उनको शॉल देकर सम्मानित किया वहीं प्रांतीय पत्रकार संघ हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट (पंजी) के अध्यक्ष रणेश राणा, महामंत्री किशोर ठाकुर व सचिन बैंसल ने स्मृति चिन्ह देकर नवाजा। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होने विभिन्न घटनाओं व यादों को ताजा किया। इस अवसर पत्रकार राजेंद्र चौधरी, जितेंद्र शर्मा, शांति गौतम, सुरेंद्र अत्री, अंकुश नेगी, सचिन बैंसल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

  • बीबीएन में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

    बीबीएन में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

    बददी/सचिन बैंसल :  बद्दी के  हाउसिंग बोर्ड दशहरा मैदान और बद्दी के वार्ड नबर एक के पार्क में दशहरा पर्व मनाया गया। यहां पर दोनों स्थानों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले  जलाए गए। नगर परिषद की ओर से हाऊसिंग बोर्ड कालोनी  के फेस तीन में दशहरा पर्व मनाया गया। यहा पर कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दूनके विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पुतलों को आग लगाई। यहां पर भव्य झाकियां भी निकाली गई। वहीं बद्दी के वार्ड एक और दो के लोगो  ने बद्दी के पार्क में दशहरा पर्व मनाया। यहां पर राम,लक्षमण, सीता और हनुमान की सुंदर झांकी निकाली गई। 
    पार्क के बाहर मुख्य मार्ग पर खाने पीने के स्टाल और खिलौनों की दुकाने सजी। छोटे बच्चों ने जम कर खिलौनों की खरीददारी की। समारोह में ऊंट की सवारी, शूटिंग और मिक्की और माऊस का छोटे बच्चों ने लुत्फ उठाया। देर सांय यहां पर समारोह के मुख्य अतिथि  कांग्रेस के प्रदेश सचिव मदन लाल चौधरी और अग्रवाल सभा के प्रधान राजेश जिंदल ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए।  नालागढ़ में रामलीला कमेटी की ओर से रावण का दहन किया जाएगा। यहां पर रामलीला शुरु हुई थी जिसमें रावण बध पुराने स्कूल मैदान में किया जाएगा।  उधर, हरिपुर स्थित सर्वधर्म मंदिर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां पर पंजाब और हरियाणा से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुचे और  गुरूद्वारा में मत्था टेक कर आर्शिवाद प्राप्त किया। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बरोटीवाला थाने से टीम तैनात रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ट्रैफिक वनवे किया गया।