Blog

  • जालंधरः पॉश इलाके में कोठी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके में स्थित कोठी में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रीन मॉडल टाउन में एक कोठी के अंदर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

    जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्त के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

  • नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे के बाद मुर्गे-मुर्गियां लूटने की लगी होड़, वीडियो वायरल 

    आगराः ताज नगरी आगरा में कोहरे की वजह से नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे के बाद मुर्गा लूट का मामला सामने आया है। कोहरे की वजह से एक के बाद एक दर्जन भर से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में एक मैक्स गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसमें मुर्गे रखे रखे हुए थे। हादसे के बाद मौजूद लोगों में मुर्गों को लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितना लगा वो उतने मुर्गे लेकर फरार हो गया। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

    जानकारी के मुताबिक चालक इन मुर्गों को आगरा से खरीद कर अपने गांव ले जा रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया। लगभग एक से 1.50 लाख रुपए के मुर्गे गाड़ी में रखे हुए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को साइड में खड़ा करवाया। जब ग्रामीणों ने देखा कि गाड़ी के अंदर मुर्गे रखे हुए है, तो लूटपाट शुरू हो गई। गाड़ी में से मुर्गे लूटने की घटना को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। वाहन चालक ने लोगों को  रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।

    दरअसल, आज सुबह ट्रांस यमुना क्षेत्र के झरना इलाके में नेशनल हाईवे पर कोहरे की वजह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन्हीं वाहनों में से एक में मुर्गा लदा था, जिसका ड्राइवर भी घायल हो गया था। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ड्राइवर को घायल देख मुर्गों की लूट शुरू कर दी। जिसके हाथ जितने लगे वो उतने लेकर फरार हो गया।

  • पंजाब : आंगनवाड़ी टीचर ने जीता ब्यूटी कॉन्टेस्ट, देखें वीडियो

    बटाला : आंगनवाड़ी अध्यापिका दलजीत कौर ने शौक के तौर पर मॉडलिंग के क्षेत्र में प्राइड ऑफ इंडिया का खिताब जीता। साथ ही दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश में दूसरा स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले दलजीत कौर मिसेज गुरदासपुर ब्यूटी कॉन्टेस्ट के पहले चरण में रह चुकी है और उसके बाद उन्होंने मिस पंजाबन का खिताब भी जीता। अब उन्होंने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। बटाला पहुंचने पर दलजीत कौर के परिवार वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनका मुंह मीठा कराया और उन्हें बधाई दी। बातचीत के दौरान दलजीत कौर ने बताया कि पिछले कुछ महीने पहले फॉरएवर स्टार इंडिया की ओर से भारत के सभी राज्यों में पहली ब्यूटी पेजेंट आयोजित की गई थी।

    जिसमें उन्होंने फर्स्ट रनर अप पंजाब का खिताब जीता था और अब दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर का महीना दिल्ली में हुआ है और वह जीत गई हैं और दलजीत कौर का कहना है कि इस सफलता के पीछे वह मुख्य रूप से अपने पति गुरमेज सिंह को धन्यवाद देती है। जिन्होंने शादी के बाद उनका बहुत साथ दिया और उन्हें कभी नहीं रोका। दलजीत कौर ने कहा कि उनका सपना मिसेज इंडिया बनने का था और वह आज पूरा हो गया है।

  • पंजाबः 31 दिसंबर को इतने बजे तक मना सकेंगे नया साल, आदेश जारी 

    मोहालीः नए साल को लेकर प्रशासन ने नए आदेश जारी किए है। दरअसल, प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के तहत रात 1 बजे तक क्लब, होटल, रेस्टोरेंट आदि में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। डीसी ने कानून-व्यवस्था के मद्देनजर 31 दिसंबर और 1 जनवरी की मध्य रात्रि एक बजे शहर की सभी दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट आदि बंद करने का आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने इस संबंध में पुलिस को भी निर्देश दे दिए हैं।

    ये आदेश डीसी मोहाली द्वारा धारा 144 के तहत जिला मजिस्ट्रेट की शक्तियों के अनुपालन में जारी किए गए हैं। ऐसे में उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 144 के तहत कार्रवाई की जाएगी। नए साल के जश्न को देखते हुए पुलिस पूरे शहर में नाकेबंदी करने की भी तैयारी कर रही है। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी करेंगी। पुलिस रात भर गश्त करेगी। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव पर भी विशेष जांच की जाएंगी। 

  • पंजाबः सरेआम बाइक पर पिस्तौल लहराते दिखे युवक, वीडियो वायरल 

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा हथियारों पर लगी रोक के बावजूद गोलियां चलने के मामले में सामने आ रहे है। हालात यह हो गए है कि अब युवक सरेआम पिस्तौल लहराकर सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसा ही एक वीडियो अमृतसर के अशोका रोड में युवाओं का जमकर वायरल हो रहा है। जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। अशोका रोड पर कार में जा रहे एक शख्स की ओर वीडियो बनाई गई है। जिसमें दिख रहा है कि उनके आगे एक पगड़ीधारी युवक सरेआम पिस्टल लहरा रहा हैं।

    हालांकि उसने फायर नही किया और वीडियो देखकर लग रहा है कि वो सिर्फ शो बाजी के चक्कर में हथियार लहरा रहा है। वीडियो अमृतसर के अशोका रोड की बताई जा रही है। वीडियो में आगे एक युवक बैठा है और उसके पीछे दूसरा युवक हथियार के साथ बैठा है। बाइक का नंबर साफ दिख रहा है और आते जाते राहगीरों ने भी युवक की हरकत को नोटिस किया। युवक की बाइक का नंबर तो साफ दिख रहा है लेकिन बाइक का नबंर फेक है। सिविल लाइन एसएचओ अमनदीप कौर ने बताया कि उन्होंने नंबर की जांच की है। वह फेक है, लेकिन फिर भी जांच चल रही है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : थाना सदर पुलिस ने बब्बरी बाईपास फाटक पर चेकिंग के दौरान गाड़ी में सवार 3 लोगों को 29 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह पुत्र स्व. तरलोक सिंह निवासी वार्ड नंबर-6 दसुआ जिला हुसियारपुर, गुरदीप सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी माखा थाना मुकेरिया और राजिंदर कुमार पुत्र अश्वनी कुमार निवासी पवन नगर बटाला रोड अमृतसर के तौर पर हुई है। सहायक उपनिरीक्षक हरमिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ बब्बरी बाईपास पर नाकाबंदी की थी और वाहनों की जांच की जा रही थी।

    इसी दौरान एक गाड़ी नंबर पीबी 10 डीक्यू 5443 मार्का एक्सयूवी महिंद्रा बटाला की तरफ से आ रही थी, जिसे शक के आधार पर रोका गया। जिसके बाद आरोपी और गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी के एक डैशबोर्ड में मोमी लिफाफा बरामद किया गया। जब उसे खोलकर चेक किया गया तो 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब: किसानों का रेल रोको ऐलान, रेलवे स्टेशन छावनी में हुआ तब्दील

    संगरूरः किसानों के धरने की कॉल को लेकर धुरी रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया है। दरअसल, गन्ना किसानो ने हाल ही में धुरी रेलवे स्टेशन पर धरना दिया था और अपनी मांगों को लेकर ट्रेनें रोकने का ऐलान किया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने धूरी रेवले स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी ताकि किसान रेलवे स्टेशन से आगे न बढ़ सकें। दरअसल, किसानों ने 27 दिसंबर को धूरी रेलवे स्टेशन घेर ट्रेनें रोकने का ऐलान किया था।

    वहीं किसानों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने गन्ना किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जसविंदर सिंह सोमा समेत कई किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी की और उनके साथ जबरदस्ती उठाने की की कोशिश की गई। किसानों ने कहा कि चीनी मिल मालिकों और प्रशासन ने हमारे साथ हुई बैठकों में हमारी मांगें मानी थीं लेकिन अब वे अपनी बात से मुकर गए हैं। बता दें कि गन्ना किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जिसे लेकर कुछ दिन पहले किसानों ने धूरी गन्ना मिल के बाहर धरना भी दिया था।

    जिसके बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी, मिल और मिल के बीच एक घंटे तक किसानों की बैठक हुई थी। किसानों का कहना है कि इस मीटिंग में धुरी प्रशासन का आयोजन भी किया गया जिसमें किसानों की सभी लंबित मांगों पर विचार किया गया। जिसमें गन्ना किसानों की बकाया भुगतान, गन्ने की खरीद और अगले साल गन्ना मिल चालू रखने की मुख्य मांगें मान ली गईं थी, लेकिन धरना खत्म होने के बाद किसानों ने आरोप लगाया कि मिल अपने वादे से मुकर गई है। जिसके चलते किसानों ने एक बार फिर संघर्ष का रास्ता चुना है। 

  • आज सरकारी अस्पतालों की OPD रहेंगी बंद, 3 हजार डॉक्टरों की हड़ताल से 50 हजार मरीज होंगे प्रभावित

    रोहतक: हरियाणा के तीन हजार से अधिक डॉक्टर आज यानी बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाएं ही बहाल रहेंगी, जबकि अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेगी और डॉक्टर मरीजों की जांच नहीं करेंगे। केवल एमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर और पोस्टमार्टम हाउस चलेंगे। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) ने चेताया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानीं तो 28 दिसंबर को वह सामान्य रूप से काम करेंगे और इसके बाद 29 को पूर्ण हड़ताल करेंगे। एचसीएमएसए ने नौ दिसंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे ओपीडी बंद रखकर रोष जताया था।

    10 दिसंबर को अपनी मांगों को लेकर हरियाणा सरकार को ज्ञापन दिया और चेताया था कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह ओपीडी बंद कर देंगे लेकिन 17 दिन बाद भी सरकार की तरफ से कोई एसोसिएशन को ठोस आश्वासन नहीं मिला। एचसीएमएसए के राज्य प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने लिखित में हड़ताल का एलान किया है। हरियाणा में इस समय 71 सिविल अस्पताल, 120 सीएचसी, 407 पीएससी और 2727 सब सेंटर हैं। औसतन हर जिले में रोजाना दो हजार से अधिक मरीजों की सरकारी अस्पतालों में जांच की जाती है। बुधवार को ओपीडी बंद रहने से औसतन 50 हजार जरूरतमंद लोगों की जांच प्रभावित रहेगी, क्योंकि सरकारी अस्पतालों में जांच पांच रुपये में की जाती है।

    वहीं, निजी अस्पतालों में 200 से 500 रुपये तक ओपीडी के लिए जाते हैं। खास बात ये है कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी विशेषज्ञों के लिए अलग कैडर बनाने को मंजूरी दे दी है। लेकिन इसका न तो एसोसिएशन को पता है और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों को मनाने का प्रयास किया गया। कैडर के लिए शर्तें और नियमों को लेकर भी डॉक्टरों में संशय बरकरार है। डॉक्टरों का कहना हैकि उन्हीं मांगे यह है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाया जाए। दो साल पहले सीएम घोषणा भी कर चुके लेकिन लागू नहीं हुआ। सर्विस में रहते पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) करने के लिए एक-एक करोड़ रुपये के दो बांड भरने पड़ते हैं। पहले की तरह यह राशि 50 लाख रुपये की जाए। सीधी भर्ती न करके पदोन्नति के माध्यम से सीनियर मेडिकल ऑफिसर बनाए जाएं।

  • सॉरी पापा बोलकर : फिर मारी गोली, मौ’त

    भोपाल :  मध्य प्रदेश के भोपाल में एक छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्र दसवीं क्लास में था। बच्चे का शव उसके घर के कमरे में पड़ा हुआ मिला है। छात्र ने खुद के सीने में गोली मारी है। पास में ही पिस्तौल मिली फॉरेंसिक टीम अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।  यह पूरी घटना आईबीडी कॉलोनी की है। मंगलवार को छात्र के माता-पिता शाम को घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पिता प्रदीप अरजिया ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। जब काफी देर तक छात्र ने गेट नहीं खोला तो पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा गया। दरवाजा तोड़कर जैसे ही छात्र का पिता घर के अंदर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए।

    उनका बेटा अंश के शरीर से खून निकल रहा था और वह जमीन पर पड़ा था। परिजन उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टि में पुलिस को लग रहा है कि अंश ने खुद को गोली मारी है। अंश मदर टेरेसा स्कूल में 10वीं का छात्र था। जब यह पूरी घटना हुई तब छात्र घर में अकेला था। छात्र की मां कॉलोनी की महिलाओं के साथ कहीं गई हुई थी। वह कुछ समय पहले ही कोचिंग से लौटा था। मृतक छात्र ने कुछ देर पहले अपने दोस्तों के साथ कॉलोनी में क्रिकेट और फुटबॉल भी खेली थी। अंश ने आत्महत्या से पहले पिता को मैसेज किया था, जिसमें उसने ‘सॉरी पापा’ लिखा था। पुलिस इस मामले में हत्या से लेकर अलग-अलग तथ्यों को सामने रखते हुए जांच कर रही है।

  • पंजाबः कोरियोग्राफर की मां को बंधक बना 25 तोले सोना और 5 लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार

    मोहालीः खरड़ के शिवजोत एनक्लेव में दो लुटेरे घर में घुस गए और अकेली वृद्धा के हाथ-मुंह बांधकर घर में रखे 25 तोले के गहने व 5 लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए। वृद्धा का बेटा कोरियोग्राफर है। वारदात शिवजोत एनक्लेव के गेट नंबर-3 के निकट फ्लैट नंबर-39 के टॉप फ्लोर पर रात लगभग 9 बजे हुई। पुलिस ने कोरियोग्राफर रजनीश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से होशियारपुर के रहने वाले रजनीश ने बताया कि वह फिल्मों में कोरियोग्राफी का काम करते हैं।

    घर में उनके अलावा पत्नी, दो बच्चे व वृद्ध मां आशा रहती हैं। पत्नी बच्चों समेत अपने मायके गई हुई थीं। वे रात को लगभग पौने नौ बजे किसी कार्यक्रम में जाने के लिए घर से निकले थे। वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे पहले से ही ताक में बैठे थे। उन्हें मालूम था कि रजनीश के घर से निकल चुके हैं। उनके जाते ही कुछ देर बाद दो लुटेरों ने रजनीश के फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। अंदर से आशा के पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें रजनीश ने भेजा है। यह सुनकर आशा ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद लुटेरे घर के अंदर घुस आए और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद वृद्धा के हाथ-मुंह बांधकर उन्हें शौचालय में बंद कर दिया।

    लुटेरों ने वृद्धा को डरा-धमकाकर घर में रखी नकदी व गहनों की जानकारी ली और लगभग 25 तोले सोने के गहने व लगभग पांच लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए। रजनीश को इस वारदात के बारे में तब पता चला जब वह रात को लौटे। शिवजोत एनक्लेव की घनी आबादी में हुई वारदात से वहां रह रहे लोग बेहद डरे हुए हैं। खरड़ के डीएसपी कर्ण सिंह संधू, सिटी पुलिस के एसएचओ मनदीप सिंह समेत पुलिस मुलाजिमों ने मंगलवार देर शाम मौके का मुआयना किया। वहीं सूचना के बाद रजनीश की पत्नी भी पहुंच गई हैं। जबकि रजनीश ने डरी और सहमी मां को होशियारपुर घर भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।