Blog

  • lithium Battery Plant  में लगी भीषण आग, 16 की मौ’त, 5 लापता, देखें वीडियो

    lithium Battery Plant में लगी भीषण आग, 16 की मौ’त, 5 लापता, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दक्षिण कोरिया से लिथियम बैटरी प्लांट में आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लापता हैं। स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये आग सुबह 10: 30 बजे लगी थी। हालांकि अब इस आग को बुझा दिया गया है। सियोल के दक्षिण में ह्वासेओंग में बैटरी निर्माता एरिसेल की तरफ से संचालित एक फैक्ट्री में आग लगी थी।

    एक लोकल फायर अधिकारी किम जिन-यंग ने कहा, आग लगभग 35,000 यूनिट वाले एक गोदाम के अंदर बैटरी सेल के विस्फोट के बाद शुरू हुई। जानकारी के अनुसार प्लांट के अंदर करीब 20 शव मिले हैं, लेकिन किम ने बताया कि 16 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। 

    उन्होंने कहा कि बचावकर्मी लापता हैं और पांच लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। 2020 में स्थापित, एरिसेल सेंसर और रेडियो संचार उपकरणों के लिए लिथियम प्राथमिक बैटरी बनाती है। इसकी लेटेस्ट रेगुलेटरी फाइलिंग और इसके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, इसमें 48 कर्मचारी है।

  • पहले बनाई Reel फिर युवक और नाबालिगा ने की आत्महत्या

    पहले बनाई Reel फिर युवक और नाबालिगा ने की आत्महत्या

    बाड़मेर : शादीशुदा युवक और नाबालिग लड़की ने पेड़ की डाल पर बैठकर रील बनाई। इसके बाद युवक ने वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) से पोस्ट किया। बाद में दोनों लोहे के तार का फंदा बनाकर उसी डाल से झूल गए। दोनों की मौत हो गई। मामला बाड़मेर के नागाणा थाना इलाके के गांव बांदरासर का है। घटना देर रात की है। इंस्टाग्राम पर रील देखकर परिजनों को पता लगा।

    नागाणा थाना इंचार्ज जमीन खान ने बताया कि नाबालिग लड़की (16) चौहटन थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली थी। रात लड़की और खरथाराम (25) पुत्र उम्मेदाराम ने एक साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए है। परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाएंगे। युवक खरथाराम शादीशुदा था और उसके एक बेटा भी है। पुलिस ने बताया- चौहटन थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार लड़की की चचेरी बहन ने उसका परिचय खरथाराम से कराया था।

    शुक्रवार  रात 2 बजे चचेरी बहन ने खरथाराम को बुलाया। खरथाराम बाइक लेकर आया। इसके बाद चचेरी बहन ने लड़की को बाइक पर खरथाराम के साथ भेज दिया।परिवार के लोग  दिनभर उसे तलाशते रहे। चचेरी बहन से पूछा तो उसने खरथाराम के साथ जाने की बात कही। इसके बाद लड़की के भाई ने चचेरी बहन और खरथाराम के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। खरथाराम पर किडनैप का आरोप लगाया।

    पूरे दिन लड़की खरथाराम के साथ रही।  रात करीब 12 बजे दोनों नागाणा थाना इलाके के बांदरासर का पार गांव पहुंचे। वहां खरथाराम ने खेत में तारबंदी के लिए लगाए हुए तार तोड़े और लड़की के साथ जाल के पेड़ पर चढ़ गया। तार को पेड़ की डाल से बांधकर फंदा बनाया। इसके बाद दोनों ने रील बनाई। रील में म्यूजिक लगाया कि करेगी दुनिया याद, प्यार करो तो ऐसा करो, जिंदगी में किसी ने न किया हो। दूसरे वीडियो पर सॉन्ग लगाया- छोड़ ग्यो म्हारो बचपन वालो साथीड़ो। पुलिस ने बताया कि जिस जाल के पेड़ से खरथाराम और लड़की ने फंदा लगाया वह घना था। दोनों ने ऊंचाई पर चढ़कर फंदा लगाया था इसलिए वहां से गुजरने वाले लोगों को पेड़ में शव होने का पता नहीं चला। शाम 5 बजे सूचना मिली थी कि एक पेड़ पर लड़का-लड़की के शव फंदे से लटके हैं।

    सूचना मिलने पर नागाणा और चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दोनों के शवों को नीचे उतारकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट चौहटन थाने में रिपोर्ट दर्ज है। जांच चल रही है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।

  • Jalandhar: इस इलाके में शीतल अंगुराल के उतारे गए बोर्ड, देखें Live

    Jalandhar: इस इलाके में शीतल अंगुराल के उतारे गए बोर्ड, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के बोर्ड उतारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बबरीक चौक पर शीतल अंगुराल के बोर्ड उतारे गए। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष पाया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर मौके पर शीतल अंगुराल पहुंच गए। जिसके कुछ देर बाद वह निगम दफ्तर में पहुंचे और उन्होंने कहाकि एक कर्मी द्वारा उन्हें वीडियो भेजी गई जिसमें अकेले उन्हीं के बोर्ड उतारे जा रहे है। उन्होंने कहा कि वहां पर आप पार्टी के बोर्ड भी लगे है, लेकिन वह नहीं उतारे गए। शीतल ने कहाकि वह इस उप चुनाव में जीते या हारें वह बाद की बात है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है।

    ऐसी करवाई करने का खामियाजा फिर कोर्ट में भुगतना पड़ेगा। शीतल अंगुराल ने कहा कि अगर इसमें उसकी गलती है तो वह बताए। इस दौरान उन्होंने दफ्तर में अधिकारी से इस कार्रवाई ना किए जाने का आश्वासन मांगा है। वहीं इस मामले को लेकर अधिकारी का कहना है कि एनवायरमेंट को लेकर यह कार्रवाई की गई है, लेकिन शीतल अंगुराल का कहना है कि उनके बोर्ड के पास ही आप पार्टी के बोर्ड भी लगे हुए है, लेकिन उनके बोर्ड नहीं उतारे गए।

    शीतल अंगुराल ने कहाकि वह इस मामले को लेकर शिकायत देंगे। इस दौरान उन्होंने कहाकि उनके पास घटना के सबूत है, जिसमें भाजपा के बोर्ड फाड़े जा रहे है। शीतल अंगुराल ने कहाकि अधिकारी उन्हें जो जगह देंगे वहां पर वह बोर्ड लगा देंगे। इस मामले को लेकर दफ्तर में माहौल गरमा गया है। शीतल ने कहाकि जालंधर में हडरोडी बंद होनी चाहिए। शीतल ने दफ्तर में अधिकारियों को कहा कि अगर उन्हें बोर्ड लगाने की इजाजत नहीं मिलेगी तो वह कल दफ्तर के बाहर अपने सारे बोर्ड लेकर रख देंगे। वहीं अधिकारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की गई है। 

    वहीं मीडिया से बात करते हुए शीतल अंगुराल ने कहाकि नगर निगम सहित सभी अधिकारी बबरीक चौक पर स्थित जोनल दफ्तर में बैठ गया है। इस दौरान वहां पर वह भाजपा के पोस्टर और बैनर उतार रहे है। शीतल ने कहा कि वह कोई सरकारी प्रॉपर्टी पर बैनर या पोस्टर नहीं लगा रहे। शीतल का आरोप है कि अधिकारियों ने उनके बैनर और पोस्टर की तस्वीरें चंडीगढ़ दफ्तर भेजे और आज उतरवाने में लग गए। शीतल ने कहा कि लोग आप पार्टी के बोर्ड और बैनर अपने घरों पर नहीं लगा रहे, जिसके चलते वह इस तरह की कार्रवाई कर रही है। शीतल ने कहा कि उन्होंने कमिश्नर से पूछा उनके दफ्तरों के बाहर आप पार्टी के बोर्ड लगे हुए क्या उन्हें दिखाई नहीं दे रहे है। 

  • Punjab : पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के दौरान हटाए अवैध कब्जे, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के दौरान हटाए अवैध कब्जे, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिस और नगर निगम ने अवैध कब्जे हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया है। इस संबंध में एडीसीपी हरपाल सिंह ट्रैफिक ने बताया कि हेरिटेज वॉक पर भरावां के ढाबे से लेकर महाराजा रणजीत सिंह के बुत तक दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों की तरफ से सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

    इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों ने अवैध कब्जे हटा कर दुकानदारों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर सड़कों और फुटपाथ पर सामान न रखें और यातायात को सुचारु रूप से चलाने में प्रशासन का सहयोग करें। क्योंकि अवैध कब्जों से राहगीरों को परेशानी होती है। 

    उन्होंने कहा कि देश-विदेश से प्रतिदिन श्री हरमंदिर साहिब में दर्शनों के लिए आने वाली संगतों और शहरवासियों को पेश आ रही मुश्किलों से निज्जात दिलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस स्टाफ की तरफ से यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा और किसी को भी अवैध कब्जे नहीं करने दिए जाएंगे। 

    उन्होंने कहा कि इस जगह पर दोबारा कोई अवैध कब्जा न कर सके, इसलिए पुलिस की ओर से एक नया विंग बना कर एक पुलिस अधिकारी भी तैनात किया गया है, जो इसकी देखभाल करेगा।

  • Punjab: ADC के दफ्तर के बाहर यूनियन ने लगाया अनिश्चितकाल के लिए धरना, देखें वीडियो

    Punjab: ADC के दफ्तर के बाहर यूनियन ने लगाया अनिश्चितकाल के लिए धरना, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब खेत मजदूर यूनियन की ओर से आज बठिंडा के एडीसी विकास कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना दिया गया है, जोकि दिन रात चलेगा। पंजाब खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोरा सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार से लंबे समय से मांग है कि मजदूर यूनियन को 10-10 मरले के प्लॉट दिए जाएं, लेकिन पंजाब सरकार ने अभी तक मजदूर यूनियन की मांगें नहीं मानी हैं। जिसके चलते आज बठिंडा के एडीसी विकास कार्यालय पर उनके द्वारा अनिश्चितकाल के लिए धरना दिया जा रहा है।

    बठिंडा के देओन गांव में कई सालों से खेत मजदूरों अपने घर बनाकर बैठे हैं, लेकिन वहां की पंचायत ने उन्हें वहां से हटा दिया है। उनका कहना है कि ना तो उन्हें 10 मरले के प्लाट दिए जा रहे हैं और ना ही उन्हें घर बनाकर दिए जा रहे हैं। यूनियन का कहना है कि चुनाव से पहले कमिश्नर ने हमारी मांगें मान ली थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण कमिश्नर को बदल दिया गया, जिसके कारण नये डीसी ने हमारी मांगें नहीं मानीं। उन्होंने कहाकि हमारे समर्थन में किसान एकता उगराहां भी आ गई है और वह भी जल्द ही धरने में हमारे साथ शामिल होंगे।

  • Punjab: इलाके में नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला, चोरों ने फिर दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    गुरदासपुरः शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। बेरिया मोहल्ले में बीते दिन सब्जी मंडी में काम करते नौजवान गगन गलोपिया का 2 नकाबपोश लुटेरे बाइक लेकर फरार हो गए। जिसकी सीसीटीवी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं आज फिर से बेरिया मोहल्ले में स्पलेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां आज फिर 2 नकाबपोश लुटेरे बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी आज फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। 

    सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि घर के बाहर खड़े बाइक को नाकाबपोश लुटेरे लेकर फरार हो गए। लोगों का कहना हैकि लगातार हो रही वारदातों से ऐसा लग रहा है कि चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज कराते हुए मोटरसाइकिल ढूंढ कर देने की बात कही है। लगातार 2 दिन में हुई 2 वारदातों ने पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर दिए है। हाल ही में सीएम मान ने पुलिस अधिकारियों से मीटिंग करके उन्हें क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने की बात कही थी और 2 घंटे लोगों की समस्या सुनने के लिए कहा था। लेकिन लगातार हो रही वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। 

  • Punjab: Bharat Bhushan Ashu को लेकर Raja warring का आया बयान, 2027 चुनावों को लेकर नेताओं को किया सतर्क, देखें वीडियो

    Punjab: Bharat Bhushan Ashu को लेकर Raja warring का आया बयान, 2027 चुनावों को लेकर नेताओं को किया सतर्क, देखें वीडियो

    लुधियानाः कांग्रेस प्रधान और सासंद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज प्रेस वार्ता के जरिए पंजाब पुलिस के तबादलों को लेकर सीएम भगवंत मान को नसीदत दी है। दरअसल, कहा जा रहा है कि कई पुलिस कर्मियों की रिटायरमेंट को एक या दो साल पेडिंग है, लेकिन तबादलों के फैसले के बाद वह जल्द रियाटरमेंट ले सकते है। इसी को लेकर राजा वडिंग ने कहा कि सीएम मान के इस फैसले से अगर पंजाब पुलिस का मनोबल टूटा तो पंजाब का बड़ा नुकसान होगा। वहीं चुनावों में भी पटवारियों ने 1100 कर्मियों को कम करने के फैसले की निंदा की है।

    इस दौरान उन्होंने भी जालंधर में होने वाले उप चुनाव में रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस मामले को लेकर राजा वडिंग ने पटवारी संगठन के द्वारा जालंधर उप चुनाव का बहिष्कार पर पटवारी को भी सलाह दी है। उन्होंने कहा चुनाव का बहिष्कार ना करते हुए वह पंजाब सरकार का बहिष्कार करें। इस दौरान पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और उनमें चल रही नाराजगी के मामले में राजा वडिंग ने कहा कि राजनीति सहनशीलता से की जाती है। राजा ने कहा कि अगर उन्हें कोई गुस्सा है तो वह मुझे मिलकर बात कर सकते है। 

    इस दौरान बिजली की हो रही कटौती को लेकर राजा ने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने सुधार नहीं किया तो आने वाले दिनों में बिजली बोर्ड चेयरमैन के दफ्तर के बाहर एक बड़ा धरना लगाया जाएगा। लुधियाना सतलुज नदी पर बने टोल पर चल रहे किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन को लेकर राजा वडिंग ने कहा जल्द ही वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस मसले को लेकर वह बात करेंगे ताकि जल्द से जल्द समस्या का कोई हल निकल सके। उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर कांग्रेसी वर्करों को कहा कि एकजुट होकर चुनावों के लिए वह तैयारी शुरू कर दें। इस दौरान उन्हें किसी गलत नेता के बहकावे में ना आने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर 2027 में कांग्रेस अपनी सरकार बना सके।

    वड़िंग ने कहा कि आज लोगों की सेवा के लिए जो सरकारी दफ्तर बचत भवन में बन रहा है उसका निरीक्षण किया गया। इस दफ्तर में इस तरह से काम चलेगा कि लोगों को यह महसूस होगा कि हर समय राजा वड़िंग उनके बीच है। लुधियाना के लोगों के लिए एक सार्वजनिक नंबर भी घोषित किया जाएगा जिस पर लोग संर्पक कर अपनी समस्या का हल करवा सकेंगे। वड़िंग ने कहा कि जिस तरह लोगों ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत का फतवा दिया है उसी तरह अब जरूरत है कि जालंधर उप-चुनाव में लोग कांग्रेस का साथ दे।

    पंजाब के आर्थिक हालात खराब हो रहे है। पंजाबियों पर 350 करोड़ का कर्जा चढ़ चुका है। यदि आज आप आदमी पार्टी की सरकार को पंजाबियों ने ना रोका तो आने वाले समय में कर्जा 500 करोड़ से ऊपर चला जाएगा। जालंधर चुनाव में जीत दर्ज कर लोग इस बात का संदेश आम आदमी पार्टी को देगी कि पंजाब को बरबाद नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा ने पंजाब का भाईचारा तोड़ने की कोशिश की है। भाजपा चुनाव हारी तो उसे समझ लेना चाहिए कि भगवान ने संदेश दिया है कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल न करे। भगवान की एक का नहीं है।

  • सबसे संकरा शहर, नदी किनारे बनी हैं ऐसी इमारतें!

    सबसे संकरा शहर, नदी किनारे बनी हैं ऐसी इमारतें!

    अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं, जिसे दुनिया में सबसे संकरा माना जाता हो? यकीनन, ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता नहीं होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने वालों का कलेजा कांप उठेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शहर पहाड़ों के बीचों-बीच बहने वाली एक नदी के दोनों किनारों पर बसा हुआ है। इस वजह से इसे सबसे संकरा शहर का दर्जा भी मिला है।

    लेकिन ये शहर भी कोई छोटा-मोटा नहीं है, बल्कि यहां 5 लाख से ज्यादा की आबादी रहती है। इस शहर का नाम यांजिन (Yanjin City) है, जो पहाड़ों के बीच बहने वाली नांक्सी नदी (Nanxi River) के दोनों मुहानों पर बसा है। यांजिन सिटी, चीन का एक प्रमुख शहर है।

    सोशल मीडिया पर इस शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ये बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है। पहाड़ों के बीच नदी बह रही है, साथ ही उस नदी के किनारों पर दोनों तरफ घर बने हुए हैं। कुछ तो बड़े-बड़े अपार्टमेंट भी हैं। चीन के युनान प्रांत में बसे इस शहर को दुनिया का सबसे संकरा (World’s Narrowest City) शहर माना गया है।

  • Punjab : हमलावरों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, देखें Video

    Punjab : हमलावरों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, देखें Video

    अमृतसर: हुसैनपुरा इलाके में देर रात कुछ युवकों द्वारा एक घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जिससे घर को काफी नुकसान हुआ है। इस घटना की पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। पीड़ित परिवार ने मीडिया को बताया कि वे हुसैनपुरा इलाके के रहने वाले हैं और उनके बेटे का मोबाइल फोन शोरूम है। 

    उसका पड़ोसियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके कारण दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। लेकिन देर रात दूसरे पक्ष के कुछ युवक हथियार सहित घर पर आए तोड़फोड़ की। जिसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी गई है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    इस मौके पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। जब पुलिस अधिकारी से बार-बार कहने पर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि तोड़फोड़ हुई है, हमें शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: नशे की भेंट चढ़ा एक और युवक, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें Video

    Punjab: नशे की भेंट चढ़ा एक और युवक, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें Video

    तरनतारनः जिला तरनतारन के विधानसभा हलका पट्टी के साबरा में एक और युवक नशे की भेंट चढ़ गया है। 26 वर्षीय मनप्रीत सिंह ने जैसे ही नशे का इंजेक्शन लगाया उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मनप्रीत सिंह के पिता ने कहा कि गांव में नशा सरेआम बिक रहा है। लोग लाइनों में लगकर नशा खरीदते है। जिस कारण रविवार रात नशे के चलते उसके बेटे की भी मौत हो गई। पिता ने बताया कि उसके बेटे के साथ नशा करने वाले एक युवक को फिलहार पुलिस ने हिरासत में लिया है, अब देखना होगा कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है। 

    दूसरी तरफ मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही गांव में नशा बेचने वालों को चेतावनी दी थी, बावजूद इसके आज भी सरेआम नशा बिक रहा है। वहीं मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि बेटा नशा जरूर करता था, लेकिन वह इंजेक्शन भी लगाता था इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने सरकार से गुहार लगाते कहा कि नशे के खात्में के लिए कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और का बेटा नशे की भेंट ना चढ़े।