Blog

  • पीएम मोदी ने वर्चुअली रोजगार मेले में 75 हजार सौंपे नियुक्ति पत्र 

    पीएम मोदी ने वर्चुअली रोजगार मेले में 75 हजार सौंपे नियुक्ति पत्र 

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएम मोदी 75,000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समारोह में हिस्सा लिया।

    इसके अलावा धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश में PMAY-G के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेश’ में भाग लेंगे। मध्य प्रदेश में इस योजना के तहत 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 29 लाख घरों का निर्माण किया जा चुका है।

  • पंजाबः सड़क हादसे में परिवार के 3 लोगों की मौत

    पंजाबः सड़क हादसे में परिवार के 3 लोगों की मौत

    अमृतसरः अजनाला में सड़क हादसे दौरान तीन लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। जबकि इस हादसे में एक महिला घायल हुई है। बताया जा रहा है कि सभी बाइक पर अजनाला से देर रात तलवंडी नाहर मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इस दुर्घटना के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसा किस वाहन से हुआ है। घटनास्थल को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोटरसाइकिल को सामने के किसी तेज रफ्तार वाहन ने जबरदस्त टक्कर मारी है।

    मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो चुका है। इतना ही नहीं, मोटरसाइकिल सड़क से 50 मीटर की दूरी पर गिरा मिला। वहीं मरने वालों की चप्पले सड़क से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर थी। पारिवारिक सदस्य मनप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मरने वाले गुज्जरपुरा निवासी हरजिंदर सिंह, हरजिंदर हैप्पी और उसकी साली नेहा है। जबकि घायल काजल को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। लेकिन अभी बयान देने या दुर्घटना के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है। तीनों के शवों को पुलिस ने मॉर्चुरी में रखवा दिया है। 

    उधर, पारिवारिक सदस्यों ने अस्पताल पर सही इलाज ना करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना था कि जब उन्हें सूचना मिली तो वह तुरंत अजनाला सिविल अस्पताल पहुंच गए। लेकिन यहां उनके मरीजों का इलाज शुरू ही नहीं किया गया था। शोर मचाया तो इलाज शुरू कर रहे हैं कि बात कही गई। लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद ही नहीं था। हरजिंदर सिंह की सांसें चल रही थी, लेकिन उसने उनके सामने दम तोड़ दिया। यह देख परिवार वालों ने काजल को दूसरे अस्पताल में दाखिल करवाया है।

  • सलमान खान को बीमारी के चलते कैंसिल करना पड़ा ये शो

    सलमान खान को बीमारी के चलते कैंसिल करना पड़ा ये शो

    मबई: फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान ख़ान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग करने के साथ-साथ टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) होस्ट करते भी नज़र आ रहे हैं।  बिग बॉस और सलमान का रिश्ता बहुत गहरा है, आलम ये है कि दर्शक सलमान के अलावा किसी और को  ये शो होस्ट करते हुए देखना ही नहीं चाहते, लेकिन अब लगता है भाईजान कुछ वक्त बिग बॉस का ये सीज़न होस्ट नहीं कर पाएंगे. खबर है कि सलमान खान को डेंगू हो गया है जिस वजह से वो कुछ हफ्तों के लिए बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे।

    कौन होस्ट करेगा बिग बॉस 16…

    ईटाइम्स  की खबर के मुताबिक सलमान खान को डेंगू हो गया है यही वजह है कि वो अगले कुछ हफ्तों तक ‘बिग बॉस’ होस्ट नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अब इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ये कमान संभालेंगे. वैसे बीते दिनों ये खबर आई भी थी कि इस वीकेंड सलमान ख़ान नहीं बल्कि करण जौहर शुक्रवार को शो होस्ट कर सकते हैं. लेकिन तब इसके पीछे का कारण सामने नहीं आया था। अब ये माना जा सकता है कि करण के शो होस्ट करने के पीछे कारण सलमान खान की तबीयत खराब होना है। हालांकि करण की तरफ से अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है, ना ही उनकी टीम तरफ से कोई बयान आया है।

    पहले भी बिग बॉस होस्ट कर चुके हैं करण…

    आपको बता दें कि करण जौहर  पहले भी ‘बिग बॉस’ होस्ट कर चुके हैं. लेकिन तब ‘बिग बॉस’ टीवी पर नहीं ओटीटी पर टेलीकास्ट हुआ था.।साल 2021 में करण जौहर ‘बिग बॉस ओटीटी’ होस्ट करते नज़र आए थे. हाल ही में करण जौहर अपने शो ‘कॉफी विद करण सीज़न 7’ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं. वहीं बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो भाईजान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ का शूटिंग कर रहे हैं।

  • पंजाबः बिजली विभाग ने शहीद भगत सिंह के घर का काटा कनेक्शन

    पंजाबः बिजली विभाग ने शहीद भगत सिंह के घर का काटा कनेक्शन

    नवांशहर: शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां स्थित बिजली विभाग ने उनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया। लेकिन कुछ देर बाद विभाग ने फिर से बिजली कनेक्शन बहाल कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई को लेकर ‘आप’ सरकार सवालों के कटघरे में खड़ी हो गई है। शहीद भगत सिंह के घर का बिजली कनेक्शन काटने पर कांग्रेस और बीजेपी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं।

    शहीद भगत सिंह के घर का बिजली कनेक्शन काटने को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए कहा कि इंकलाब की बड़ी-बड़ी बातें करने वालों से खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह की यादगार के सामने बनी पार्क में मुख्यमंत्री बुत लगाने की बात करते थे। बुत को क्या लगाना जो बिजली का बिल 1 लाख 80 हजार रुपये पेडिंग है वह भी नहीं दिया गया। इस कारण पार्क का बिजली कुनैक्शन ही कट गया। 8 महीने से पेडिंग पड़ा कुल 1 लाख 80 हजार बिल इन फर्जी इंकलाबियों से नहीं दिया जाना इसलिए पंजाब कांग्रेस ये बिल देगी।  उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह की कसम खाने वाले आज भगत सिंह को भूल गए हैं।

    वड़िंग ने कहा कि केजरीवाल को खटकड़ कलां की धरती की मिट्‌टी माथे पर लगा माफी मांगनी चाहिए कि चोरों, गद्दारों और भ्रष्टाचारियों के साथ भगत सिंह को उन्होंने जोड़ा था। भगत सिंह एक ही पैदा पंजाब में हुआ है और एक ही रहेगा। वड़िंग ने कहा कि भगत सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के लिए कुर्बानी नहीं दी थी। भगत सिंह ने देश को आजाद करवाने के लिए लड़ाई लड़ी है।

    उधर, बीजेपी ने भी तीखे निशाने साधे हैं। सुभाष शर्मा ने कहा कि यह सरासर शहीद-ए-आजम भगत सिंह का अपमान है। बिजली कनेक्शन काटे जाने पर राजकुमार वेरका ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर ड्रामा नहीं होना चाहिए। 

  •  ACP की बेटी ने कर्मचारी पर चढ़ाई कार,केस दर्ज

     ACP की बेटी ने कर्मचारी पर चढ़ाई कार,केस दर्ज

    नहीं दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली के साकेत मॉल की पार्किंग में तैनात एक कर्मचारी के पैरों पर दिल्ली पुलिस के एक ACP की बेटी ने कार चढ़ा दी। अगर कार का संतुलन और बिगड़ता तो कर्मचारी की जान भी जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मामला 16 अक्टूबर की देर रात का है जब 34 साल की युवती मॉल में पार्टी के बाद अपनी कार लेकर पार्किंग से निकल रही थी। तभी उसने पार्किंग कर्मचारी के पैर पर कार चढ़ा दी। पार्किंग स्टाफ ने ये सब देखा तो युवती को पकड़ लिया। लेकिन ACP साहब की बेटी होने के कारण मामले को सुलझा लिया गया और घायल पार्किंग कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। जानकारी के मुताबिक, जिस एसीपी की बेटी ने ये पार्किंग कर्मचारी के पैर पर गाड़ी चढ़ाई, उनकी पोस्टिंग भी साउथ दिल्ली में ही है. मामला साकेत थाने का होने के कारण पुलिस ने इसे 4 दिन तक रफा-दफा करने की कोशिश की. लेकिन जब मामला मीडिया में आया तो 20 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 279 और 337 के तहत केस दर्ज कर लिया. फिर भी अभी तक आरोपी महिला ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

    डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि पीड़ित ने जब बयान दर्ज कराया तो पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस के पास इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी है जिसमें यह पूरा हादसा होते हुए नजर आ रहा है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हादसे के समय एसीपी की बेटी शराब के नशे में थी. बावजूद उसके पुलिस ने आरोपी का मेडिकल नहीं करवाया।

  • राशिफल (शनिवार 22 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 22 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

    वृष: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।

    मिथुन: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।

    कर्क: क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।

    सिंह: मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।

    कन्या: मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

    तुला: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।

    वृश्चिक: वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।

    धनु: नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

    मकर: नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

    कुंभ: कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

    मीन: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।

  • पंजाब: राज्यपाल को लेकर आप के इस विधायक के बिगड़े बोल, जाने क्या कहा

    पंजाब: राज्यपाल को लेकर आप के इस विधायक के बिगड़े बोल, जाने क्या कहा

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार और गवर्नर के बीच खींचतान में अब आप विधायक गुरदेव सिंह देव मान भी कूद गए हैं। नाभा से विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने गवर्नर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि गवर्नर केवल वही बोलते हैं जो उन्हें आदेश दिया जाता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

    उनके पास थोड़ा ही समय बचा है। जिन्हें कुछ नहीं मिलता, उन्हें गवर्नर बना दिया जाता है। देव मान ने कहा कि कानून के अनुसार गवर्नर को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान सब कुछ कानून के मुताबिक कर रहे हैं। यहां तक की देव मान यह कहने से भी नहीं चूके कि गवर्नर चाहे तो नाभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ लें । फिर भी वह गवर्नर का सम्मान करते हैं।

  • बस-ट्राले की भीषण टक्कर, दिवाली मनाने घर जा रहे 14 लोगों की मौत

    बस-ट्राले की भीषण टक्कर, दिवाली मनाने घर जा रहे 14 लोगों की मौत

    रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और ट्राले की टक्कर में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 40 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा शुक्रवार रात साढ़े 10 से 11 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसी बीच, सुहागी इलाके के पास बस की एक ट्राले से टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी है।

    दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर अफरातफरी का माहौल था। घायलों को इलाज के लिए जिले के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों को त्योंथर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि बस डबल डेकर थी।

    जानकारी के मुताबिक, जहां ये हादसा हुआ है, वह पहाड़ी क्षेत्र है. जानकारी के मुताबिक, बस में ज्यादातर श्रमिक थे, जो दिवाली मनाने घर जा रहे थे। एसपी नवनीत भसीन के अनुसार, रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राले की टक्कर में 14 लोगों की मौत हुई है। 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी।

    बस हैदराबाद के सिकंदराबाद से यात्रियों को लेकर उत्तर प्रदेश के लिए निकली थी। जैसे ही बस रीवा के सोहागी पहाड़ क्षेत्र में पहुंची, यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। स्थानीय प्रशासन बस के मालिक का पता लगा रहा है। साथ ही मृतकों के घर का पता लगा रहा है, ताकि परिजनों को इसकी सूचना भेजी जा सके।

  • जालंधरः छीना झपटी के मामले मे एक गिरफ्तार, एक फरार  

    जालंधरः छीना झपटी के मामले मे एक गिरफ्तार, एक फरार  

    जालंधर, (हर्ष/वरुण) : थाना नकोदर की पुलिस ने राहगीरों से छीना झपटी करने वाले गिरोह के एक सदय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ़ पूपा पुत्र मंगल सिंह मुल्लेवाल खैहरा थाना शाहकोट के रूप मे हुई है। थाना प्रभारी बिसमन सिंह ने बताया कि उन्हें गुरमेल सिंह पुत्र अमर सिंह वासी चक्क खुर्द ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि नकोदर ढाबे के पास 2 बाईक सवार उसे तेजधार हथियार दिखा उसकी एक्टिवा और उसे नीचे गिराकर उसकी जेब से 4800 रुपए लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके दूसरे साथी हनी वासी कोटली गाजरां की पुलिस तलाश कर रही है।

  • जालंधरः चोरी के वाहन सहित एक गिरफ्तार 

    जालंधरः चोरी के वाहन सहित एक गिरफ्तार 

    जालंधर, (हर्ष/वरुण) : थाना लाबड़ा की पुलिस ने चोरी के वाहन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनमोल सिंह पुत्र तीर्थ राम वासी मालिया खुर्द थाना सदर नकोदर के रूप मे हुई है। थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नरिंदर सिंह ने एल्डेको ग्रीन कालोनी से बीते दिनी बलविंदर सिंह उर्फ़ बिंदु वासी गांव खुंडिकला, बरनाला निवासी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच मे सामने आया कि वह अनमोल सिंह के साथ मिल कर चोरी के वारदातो को अंजाम देता है। पुलिस ने टीमें बनाकर रेड कर उक्त आरोपी के कब्ज़े से एक चोरी की बाइक बरामद की।