Blog

  • बड़ा खुलासा! दीप सिद्धू ने मौत से पहले ब्लॉक किया था अमृतपाल का नंबर, जाने मामला

    बड़ा खुलासा! दीप सिद्धू ने मौत से पहले ब्लॉक किया था अमृतपाल का नंबर, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पूरे देश में पुलिस खालिस्तानी समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह की खोज में जुटी हुई है। हालांकि अमृतपाल अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। इल पूरे मामले में हाल ही में एक बड़ी जानकारी सामने निकलकर आ रही है। मशहूर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू के भाई मनदीप ने सबसे पहले वारिस पंजाब दे संगठन का रजिस्ट्रेशन करवाया था। लेकिन जब पुलिस ने दीप सिद्धू के घरवालों से बातचीत की तो उन्होंने अमृतपाल सिंह को इस संगठन के उत्तराधिकारी के रूप में पहचानने से साफ इनकार कर दिया है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृतपाल सिंह एक अन्य संगठन ‘वारिस पंज-आब दे’ बनाने जा रहा था, जो कि असली ‘वारिस पंजाब दे’ से मिलता जुलता था। अमृतपाल का मकसद इसके पीछे एक्टर दीप सिद्धू की पॉपुलेरिटी क इस्तेमाल करने का था। यह कदम अमृतपाल ने तब उठाया था जब कि वह असली वारिस पंजाब दे संगठन का कंट्रोल नहीं ले पाया था। यह बात कट्टरपंथी उपदेशक के खिलाफ हुई पुलिस की कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों से बता चला है। बता दें कि दीप सिद्धू का फरवरी 2022 में एक कार एक्सिडेंट में मौत हो गई थी। इससे पहले उसने अमृतपाल का नंबर अपने फोन में ब्लॉक कर रखा था।

  • एंजेसियों की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, विदेश भाग सकता है अमृतपाल

    एंजेसियों की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, विदेश भाग सकता है अमृतपाल

    नई दिल्लीः अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह विदेश भाग सकता है। उसने खालसा वहीर से पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। इसका खुलासा राज्य के अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए अमृतपाल के संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूछताछ के दौरान किया। उधर, गुप्तचर एजेंसियों ने भी रिपोर्ट किया है कि अमृतपाल नेपाल, पाकिस्तान या थाईलैंड जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग राज्यों में पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को चौकस किया है। सबसे अधिक पुलिस बल नेपाल सीमा के आसपास तैनात हैं। दरअसल, अमृतपाल नेपाल के रास्ते पाकिस्तान और थाईलैंड भाग सकता है।

    सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल थाईलैंड कई बार गया है। थाईलैंड में अमृतपाल किन लोगों के संपर्क है, इसकी भी जांच की जा रही है। यह भी सामने आया है कि एजेंसियों ने थाईलैंड में अमृतपाल के कुछ महिलाओं और पुरूष मित्रों का भी पता लगाया है। इनसे अमृतपाल सोशल मीडिया पर चैट करता था। वहीं कुछ को इंटरनेट कॉल करता था। अमृतपाल थाईलैंड बार बार क्यों जाता रहा है? इसकी भी गहराई से जांच की जा रही है। उधर, अमृतपाल के लिए फाइनांस की व्यवस्था करने वाले दलजीत कलसी के भी थाईलैंड में संपर्क हैं। यह भी सामने आया है कि अमृतपाल थाईलैंड को अपना पसंदीदा स्थान मानता है। एजेंसियों को यह भी पता चला है कि अवतार खंडा और कलसी ने ही अमृतपाल के थाईलैंड में संपर्क स्थापित करवाया था। 

    अमृतपाल सिंह को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार बलजीत कौर व बलवीर कौर ने पूछताछ में बताया है कि अमृतपाल ने उन दोनों के फोन का इस्तेमाल कर दिल्ली समेत कई जगह इंटरनेट कॉल्स की थीं। इस जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस की टीमें दिल्ली पहुंच गई हैं। वहां विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इंटरनेट कॉल्स की जानकारी अमृतपाल ने फोन से डिलीट कर दी थी। अब पुलिस फॉरेंसिक जांच से इनकी जानकारी निकलवा रही है। हरियाणा के शाहाबाद की रहने वाली बलजीत कौर का फोन हरियाणा पुलिस के पास है, इसलिए उसका ब्योरा जल्दी नहीं मिल पाएगा लेकिन ऐसी आशंका है कि काफी कॉल्स विदेश में की गई थीं। अधिकारियों ने पटियाला की रहने वाली बलवीर कौर की कॉल्स डिटेल को निकाला है और हर कॉल की बारीकी से जांच की जा रही है। 

  • कोरोना से महिला की मौत, लग चुकी थी टीके की सभी खुराक

    कोरोना से महिला की मौत, लग चुकी थी टीके की सभी खुराक

    चंडीगढ़ः देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और तेजी से एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ रही है। वहीं रविवार को कोरोना से महिला की मौत हो गई। पिछले एक महीने में कोरोना से यह दूसरी मौत है। मृतक की पहचान 88 वर्षीय वृद्धा के रूप में हुई। उन्होंने जीएमएसएच-16 में इलाज के दौरान दम तोड़ा। उन्हें कोरोना के साथ कोरोनरी आर्टरी डिजीज, सांस की बिमारी, उच्च रक्तचाप और किडनी की बिमारी थी। खास बात यह है कि उन्होंने वैक्सीन की सभी खुराक लगवा रखी थी। 

    बता दें कि शहर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। रविवार को शहर में कोरोना के पांच नए केस सामने आए। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 32 हो गई। नए मरीजों में सभी महिलाएं हैं। पिछले 24 घंटों में 329 कोरोना के नमूने जांचे गए। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की यह रफ्तार चिंताजनक है क्योंकि वर्तमान में लोगों में मौसम बदलाव के कारण फ्लू भी अधिक हो रहा है। ऐसे में डॉक्टरों की हिदायत है कि खांसी-जुकाम, बुखार होने पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। उधर, पिछले सात दिनों में क्वारंटीन का समय पूरा कर चुके तीन मरीजों को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर तीन मरीज भर्ती हैं।

  • अमृतपाल सिंह का एक और गनमैन गिरफ्तार

    अमृतपाल सिंह का एक और गनमैन गिरफ्तार

    चंडीगढ़: अमृतपाल के एक और गनमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गनमैन की पहचान वरिंदर जौहल के रूप में हुई है, जो पट्टी के गांव जोड़ सिंह वाला का रहने वाला है। वरिंदर जौहल पर भी एन.एस.ए. लगाया गया है, जिसे असम के डिब्रुगढ़ जेल में भेजा गया है।  वहीं दूसरी ओर खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे का चीफ भगोड़ा अमृतपाल सिंह के गनमैन को पनाह देने वाला गिरफ्तार हो गया है। गनमैन तेजिंदर सिंह गोरखा से पूछताछ के बाद पंजाब की खन्ना पुलिस ने कई खुलासे किए थे। अब गनमैन को पनाह देने वाला बलवंत सिंह भी पुलिस गिरफ्त में आ गया है। बलवंत सिंह खन्ना के कुल्ही गांव का रहने वाला है। हालांकि पुलिस को अभी तक बलवंत सिंह का अमृतपाल के साथ कोई कनेक्शन नहीं मिला है। लेकिन फिर भी पुलिस बलवंत सिंह से पूछताछ कर रही है।

    बता दें कि पंजाब पुलिस के लिए भगोड़ा अमृतपाल सिंह सिर दर्द बन गया है। पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह के खिलाफ अभियान शुरू किया था। सूत्रों ने उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका जताई है। जांच एजेंसियों को अमृतपाल का पाकिस्तान से कनेक्शन होने का शक है। पाकिस्तान के इशारे पर अमृतपाल अलगाववाद की आग भड़काने भारत में भेजा गया है। पुलिस को अमृतपाल सिंह का पासपोर्ट नंबर V2155280 हाथ लगा है। दुबई से भारत लौटने पर अमृतपाल पाकिस्तानी एजेंडे को आगे बढ़ाने में लग गया।

  • आज का राशिफल, 27 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 27 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 27 मार्च 2023

    मेष राशि 
    मेष राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में अच्छा धन लाभ होगा। आप अपने परिवार के साथ कुछ महत्वपूर्ण बातों पर डिस्कशन करेंगे जिसका कोई नतीजा निकलेगा जो परिवार की इनकम को बनाएगा। सप्ताह के बीच में ट्रैवलिंग के योग बनेंगे। भाई बहनों के सपोर्ट से आप प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी।

    वृषभ राशि 
    वृषभ राशि के जातक सप्ताह के शुरुआत में गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे लेकिन आप के खर्चे बहुत ज्यादा होंगे और उनका स्ट्रेस आपके ऊपर हो सकता है। सप्ताह के बीच में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं और उससे आपको सुकून मिलेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। दोस्तों की हर काम में हेल्प मिलेगी और परिवार का सपोर्ट भी रहेगा।

    मिथुन राशि 
    मिथुन राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में खर्चों से जूझते हुए नजर आएंगे। परिवार का धन किसी इंपॉर्टेंट काम में खर्च होता हुआ दिखाई देगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। सप्ताह के बीच लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। गृहस्थ जीवन में तनाव से मुक्ति मिलने की स्थिति बनेगी। लाइफ पार्टनर के साथ टाइम को इंजॉय करेंगे। 

    कर्क राशि 
    कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में अपनी लव लाइफ में रोमांस का मौका मिलेगा। इससे आप बड़े खुश नजर आएंगे। शादीशुदा लोगों को संतान से अच्छी सूचना मिलेगी। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। इनकम अच्छी होने से आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। बिजनेस में अच्छी ग्रोथ होगी। सेहत में गिरावट हो सकती है। हल्का बुखार हो सकता है।

    सिंह राशि 
    सिंह राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में करियर पर ध्यान देंगे। साथ ही परिवार को भी भरपूर टाइम देंगे। आपका बैलेंस अच्छा रहेगा जिससे दोनों ही जगह आप खुश रहेंगे। सप्ताह के बीच में आपके बॉस से आपको कोई बड़ा असाइनमेंट मिल सकता है जिससे आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। इनकम अच्छी रहेगी। कुछ गुप्त खर्चे भी होंगे। 

    कन्या राशि 
    कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। भाग्य मजबूत होने से सारे काम बनेंगे। धन की कोई कमी नहीं होगी और इनकम बढ़ेगी। भाइयों से फीलिंग मजबूत होगी। सप्ताह के बीच में करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपने काम में कोई बड़ा पद प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में तनाव के बीच सामंजस्य बनने लगेगा।

    तुला राशि 
    तुला राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में मानसिक द्वंद में फंसे नजर आएंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। जुकाम या बुखार हो सकता है। ससुराल से सपोर्ट मिलेगा। सप्ताह के बीच में लंबी ट्रैवलिंग पर जाने के योग बनेंगे। बिजनेस के लिए ट्रैवलिंग भी कर सकते हैं। नौकरी में एक-दो दिन का अवकाश ले सकते हैं। आपको आपके लाइफ पार्टनर का सपोर्ट भी मिलेगा और ऑफिस में आपके कलीग आपको सपोर्ट करेंगे।

    वृश्चिक राशि 
    वृश्चिक राशि के जातक सप्ताह के शुरुआत में बिजनेस की कोई नई डील साइन करेंगे। इससे आपको आने वाले टाइम में बहुत बेनिफिट मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस होगा। दोनों मिलकर किसी नई योजना पर काम करेंगे। सप्ताह के बीच में इन्वेस्टमेंट नुकसान दे सकता है। किसी बड़े खर्चे की स्थिति बन सकती है। ससुराल से लड़ाई झगड़ा ना हो इस पर भी आपको ध्यान देना होगा। सप्ताह के अंतिम दिन बढ़िया रहेंगे।

    धनु राशि 
    धनु राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में कुछ व्याकुल नजर आएंगे। कुछ कामों में रुकावट आएगी जिससे आप परेशान होंगे। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। खर्चे भी ज्यादा रहेंगे जो आपको परेशानी देंगे। सप्ताह के बीच में लक्ष्मी प्राप्ति के योग बनेंगे। बिजनेस अच्छा होगा लेकिन बिजनेस पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।

    मकर राशि 
    मकर राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में बहुत खुश रहेंगे। लव लाइफ में भरपूर रोमांस का आनंद लेंगे आप और आपके लवर के साथ प्यार भरी बातें दोनों की केमिस्ट्री को और भी ज्यादा इंप्रूव करेंगी। किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। सप्ताह के बीच में कुछ तनाव महसूस करेंगे लेकिन नौकरी में मजबूती रहेगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में लाइफ पार्टनर से सपोर्ट भरी बातें आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाएंगी और आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं।

    कुंभ राशि 
    कुंभ राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में बहुत खुश होंगे। कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। उनका प्रेम पाएंगे। नौकरी में अपने काम को लेकर बहुत सीरियस रहेंगे। सप्ताह के बीच में संतान की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको भी पेट दर्द या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है। इनकम बढ़ेगी।

    मीन राशि
    मीन राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में ट्रैवलिंग पर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ आपका अच्छा टाइम स्पेंड होगा। आपके भाई आपको कोई बढ़िया एडवाइज कर सकते हैं। सप्ताह के बीच में प्रॉपर्टी खरीदने में सफलता मिल सकती है। जमीन जायदाद के काम में आप सफल हो सकते हैं। आपकी मां जी की सेहत बिगड़ सकती है।

  • बड़ी ख़बरः गुरुद्वारे में चली गोलियां, 2 घायल

    बड़ी ख़बरः गुरुद्वारे में चली गोलियां, 2 घायल

    सैक्रामेंटो काउंटीः अमेरिका के सैक्रामेंटो काउंटी के गुरुद्वारा में वहां के समय अनुसार बीते दिन दोपहर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिनमें दो सिख युवक घायल हो गए। इनमें से एक शूटर भी है। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त गुरुद्वारे में रविवार के चलते भारी इकट्‌ठ था। स्थानीय शेरिफ (पुलिस) कार्यालय के वक्ता अमर गांधी का कहना है कि इसे हेट-क्राइम से ना जोड़ा जाए। यह गोलियां झगड़े के बाद चली।

    शेरिफ कार्यालय के अनुसार ब्रैडशॉ रोड के 7600 ब्लॉक पर स्थित गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी में यह घटना घटी है। यह शूटिंग हेट-क्राइम से संबंधित नहीं है। यह घटना दो लोगों के बीच हुई, जो एक दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई दो जान-पहचान वालों के बीच हुई। झगड़ा कर रहे युवकों में से एक ने गोली चला दी, जो पास खड़े युवक के लगी। जिसके बाद झगड़ रहे युवक ने पिस्टल पकड़ शूटर को गोली मार दी।

    जिसके बाद वह गुरुद्वारे से भाग गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं घायल शूटर को हिरासत में भी ले लिया गया है। जबकि दूसरे शूटर को ढूंढने के लिए सर्च शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यहां गुरुद्वारे में हर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलता है। फिलहाल क्राइम स्पॉट को सील कर दिया गया है।

  • जालंधरः वेरका मिल्क प्लांट में उद्घाटन करेंगे सीएम मान, विरोधी दल के कई नेता हो सकते हैं शामिल

    जालंधरः वेरका मिल्क प्लांट में उद्घाटन करेंगे सीएम मान, विरोधी दल के कई नेता हो सकते हैं शामिल

    जालंधर/वरुणः सीएम भगवंत मान आज एक बार फिर जालंधर आएंगे। इस दौरे पर सीएम मान वेरका मिल्क प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ सीएम मान लोकसभा ​​उपचुनाव को लेकर पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगें। उपचुनाव को लेकर फीडबैक भी लेंगे। जालंधर दौरे के दौरान सीएम मान विरोधी दलों के तोड़े गए नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल भी करवाएंगे। पिछले कल अकाली दल छोड़ कर आप में शामिल हुए पूर्व विधायक जगबीर बराड़ के बाद और भी कई अकाली व कांग्रेसी नेता अपने दलों को छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

    बीते दिन सीएम मान ने कैंट हलके से दिग्गज लीडर जगबीर बराड़ को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की सशक्त महिला लीडर राजविंदर कौर भी मौजूद रही। बताया जा रहा है कि आप पार्टी की तरफ से लोकसभा उपचुनाव में विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल को लगवाने की चर्चा चल रही है और इसी बीच जिस तरह से इस बड़ी जॉइनिंग में सीएम भगवंत मान ने शीतल को अपने साथ रखा है उससे यह चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं और यह भी हो सकता है कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अंगुराल परिवार पर ही दांव खेले।

  • संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में अप्रैल माह से एडमिशन प्रक्रिया शुरु

    संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में अप्रैल माह से एडमिशन प्रक्रिया शुरु

    ऊना/ सुशील पंडित : संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में अप्रैल माह से कटिंग, टेलरिंग के नए बैच के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरु हो गई है। यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य नरेश सैनी ने दी। उन्होंने कहा कि  संस्थान में कटिंग व टेलरिंग का विशेष बैच शुरु किया जा रहा है। इसके लिए बीपीएल कम आय परिवार, मातृ-पितृ विहीन छात्राओं के लिए शुल्क में विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इन वर्गो से संबंधित छात्राओं को मात्र तीन सौ रुपए प्रतिमाह के सांकेतिक शुल्क पर संस्थान में प्रवेश दिया जाएगा।
    एक वर्ष का कटिंग एवं टेलरिंग का कोर्स करवाया जाएगा। जिससे छात्राएं निपुण होकर स्वरोजगार में स्थापित हो पाने के काबिल बन पाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कम्प्यूटर के हॉबी कोर्सिज के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है तथा अप्रैल माह में नया बैच शुरु किया जाएगा। नरेश सैनी ने बताया कि संस्थान में कटिंग, टेलरिंग ड्रैस मेकिंग कोर्स के तहत कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत भी कुछ सीटें रिक्त है। जिसके लिए प्रवेश लिया जा सकता है। इसमें पात्र छात्राओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह कौशल विकास भता दिया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि रोटरी गली ऊना में वर्ष 1985 से महिलाओं के लिए यह संस्थान चल रहा है। जिसमें कटिंग, टेलरिंग, डै्रस मेकिंग, फैशन डिजाईनिंग, कम्प्यूटर के हॉबी कोर्सिज में बच्चों को व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा प्रदान की जा रही है। अभी तक करीब चार हजार छात्राएं यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार में स्थापित होकर आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बन अपने परिवारों के लिए सहायक बन पाई है। उन्होंने कहा कि संस्थान में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। इच्छुक छात्राएं किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रोटरी गली कार्यालय में प्रवेश संबंधी जानकारी हासिल कर सकती है। 
  • पंजाब : ऑपरेशन अमृतपाल सिंह में  गिरफ्तार 353 व्यक्तियों में से 197 हुए रिहा

    पंजाब : ऑपरेशन अमृतपाल सिंह में  गिरफ्तार 353 व्यक्तियों में से 197 हुए रिहा

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन अमृतपाल के दौरान 18 मार्च 2023 से कानून व्यवस्था भंग करने की आशंका के कारण गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के मामलों की जांच करने और उन लोगों को रिहा करने के लिए जारी अभियान जारी रखा है जिनके मामले में शांति भंग की आशंका खत्म हो गई है। कानून की निवारक धाराओं के तहत गिरफ्तार किए गए कुल 353 लोगों में से 197 लोगों को आज तक रिहा कर दिया गया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पंजाब पुलिस को शांति भंग या गंभीर आपराधिक अपराधों की आशंका के कारण गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करते समय सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य के सभी एसएसपी और सीपी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान या गिरफ्तार नहीं किया जाए। जांच अधिकारियों और उनके पर्यवेक्षण अधिकारियों को पहले उपलब्ध सबूतों की जांच करनी चाहिए और मूल अपराधों में किसी भी निवारक गिरफ्तारी या गिरफ्तारी से पहले खुद को संतुष्ट करना चाहिए।

    डीजीपी ने कहा कि निवारक धाराओं के तहत गिरफ्तार किए गए 353 लोगों के अलावा, 40 लोगों को गंभीर आपराधिक अपराधों के तहत गिरफ्तार किया गया है और सात लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार पुलिस अधिकारी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए ठोस आपराधिक अपराधों के तहत गिरफ्तार व्यक्तियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

  • दिल्ली से कांगड़ा के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, देखें वीडियो

    दिल्ली से कांगड़ा के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, देखें वीडियो

    धर्मशाला: दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के बीच हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने देश की राजधानी दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के बीच सीधी उड़ानें शुरू की हैं। इंडिगो ने 26 मार्च 2023 से ही नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के लिए सीधी उड़ानों को शुरू किया है।

    यह विमान सेवा सप्ताह के सातों दिन कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए सेवाएं देगी। यह उड़ान दिल्ली से सुबह 8.25 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी और हर दिन वापस 8.50 पर दिल्ली वापस जाएगी।

    इंडिगो की तरफ से सीधी फ्लाइटें शुरू करने से अब कांगड़ा के लिए कनेक्टिविटी ज्यादा आसान हो जाएगी और यात्रियों का काफी समय भी बचा करेगा।

    इस अवसर पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने दिल्ली से वचुअली जुड़े हुए थे, जिन्होंने कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए पहली इंडिगो एयरलाइन दिल्ली – कांगड़ा उड़ान को हरी झंडी दिखाई।