Blog

  • पंजाब : 2 वाहनों की भयानक टक्कर में 3 अध्यापकों सहित 1 ड्राईवर की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब : 2 वाहनों की भयानक टक्कर में 3 अध्यापकों सहित 1 ड्राईवर की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले के फाजिल्का रोड पर गांव खाई फेमे के पास सुबह दो वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 अध्यापकों सहित 1 ड्राईवर की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अध्यापकों से भरी तूफान गाड़ी जलालाबाद से तरनतारन की ओर जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही टेंपो ट्रेवलर बस अचानक गाड़ी से टकरा गई। 

    गाड़ी में करीब 7/8 अध्यापक सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 अध्यापकों और एक ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं अन्य अध्यापक घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं लोगों द्वारा बड़ी मुश्किल के साथ घायलों को इस गाड़ी से निकाला गया। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • आज का राशिफल, 24 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 24 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको यदि किसी बात के लिए उलझन हो, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। रचनात्मक कार्य में आज सुधार होगा। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन आपकी पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। आपके तेज को देखकर कार्यक्षेत्र में शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको कोई काम माता-पिता की बिना मर्जी के करने से नुकसान हो सकता है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप अपने व्यवहार से आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा विवाह की मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और व्यावसायिक गतिविधियां भी आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपने पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस दे सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी ध्यान दें। कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। शासन प्रशासन का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप किसी नए पद को पाकर प्रसन्न रहेंगे। जो लोग किसी काम के पूरा न होने के कारण परेशान चल रहे हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। घर परिवार में लोग आपके दिए गए सुझावों का पूरा मान रखेंगे, लेकिन आपको किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और कुछ मनोरंजन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप भाइयों के साथ किसी अनबन को लेकर आज परेशान रहेंगे, जिससे आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचने के लिए रहेगा और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप परिजन की सलाह पर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से भी बातचीत करते समय आप उसे अपने मन की सारी बात ना बताएं, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। काम का बोझ बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं।

    तुला राशिफल। आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा, क्योंकि जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको प्रसन्नता होगी। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने किसी साथी के कारण असुविधा होगी, क्योंकि वह उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और लाभ बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप जल्दबाजी ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं तो वह भी आज दूर होंगी। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। यदि आपने अपने कुछ कामों को कल पर टाला था, तो आपको उन्हें पूरा अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अत्यधिक मेहनत न करें, तभी आपके रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है और आप मन के रिश्ते पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आज जीवनसाथी से कहासुनी के दौरान कोई ऐसी बात होगी, जो आपको परेशान करके रखेगी। यदि आप  किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा और किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में आप हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामलों में आप अस्पष्टता बनाए रखें। आपको आज कुछ बेवजह की वस्तुओं की खरीदारी पर बल देंगे और घर परिवार में लोग आपकी बात का पूरा मान रखेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप से कोई गलती हुई है, तो आपको उसके लिए माफी मांगनी  पड़ सकती है। पिताजी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। 

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपके अंदर आलस्य भरा रहेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे कल पर ना टालें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम आसानी से बन सकता है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो फिर वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन जन कल्याण की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको आज लोगों की गलती को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। कारोबार की गति आज तेज रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं।

  • जालंधरः नाका देख भागने की फिराक में युवकों को पुलिस ने किया काबू, हेरोइन बरामद

    जालंधरः नाका देख भागने की फिराक में युवकों को पुलिस ने किया काबू, हेरोइन बरामद

    जालंधर, वरुण/हर्षः देहात पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान अली मोहल्ला, जालंधर निवासी अमरजीत सिंह और कपूरथला निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के रूप में हुई है।

    क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि एएसआई पीपल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान कगनीवाल से लंधेवाली के पास मौजूद थे और उसी दौरान एक पैदल व्यक्ति आ रहा था। जोकि पुलिस को देख अपनी जेब से वजनदार लिफाफा निकालकर रास्ते में फेंक सड़क किनारे बैठ गया। जिसे क्राइम ब्रांच की एएसआई पीपल सिंह ने शक के आधार पर आरोपी को पकड़कर लिफाफे की तलाशी ली, तो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    इसी तरह एसआई निर्मल सिंह ने किशनगढ़ अड्डा के नजदीक मौजूद थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस का नाका लगा देख भागने की कोशिश करते समय नीचे गिर गया। जिसे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने पूछताछ की तो उसके बाइक से 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह खुलासा हो सके। उक्त आरोपी यह हेरोइन की सप्लाई कहां से लेकर आते थे।

  • जालंधरः अवैध शराब की पेटियों सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः अवैध शराब की पेटियों सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान घा मंडी, न्यू शिवपुरी निवासी शिवम उर्फ बच्चा और मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी सुशांत के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम नाकाबंदी के दौरान बीएसएफ चौक के पास जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि शिवम ऑटो में सवार होकर शराब की सप्लाई देने के लिए गुरु नानक पुरा से लाडोवाली रोड की तरफ जा रहा है। जिसे उनकी टीम ने कृष्णा फैक्ट्री टी प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 पेटी अवैध शराब की बरामद की। 

    इसी तरह दूसरी तरफ उनकी टीम कचहरी चौक के पास मौजूद थे। जहां उन्होंने सुशांत को पंजाबी ढाबा टी प्वाइंट के पास से काशी 12 पेटी अवैध शराब बरामद की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • इन राज्यों में NIA Raids की रेड

    इन राज्यों में NIA Raids की रेड

    नागपुर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश के तीन राज्यों के 7 ठिकानों पर छापेमारियां की हैं। एनआईए की यह रेड टेरर लिंक्स से जुड़े मामले में की गई है। गजवा-ए-हिंद नाम के संगठन से जुड़े तीन राज्यों के ठिकानों पर एनआईए ने आज (वीरवार) सर्च ऑपरेशन शुरू किया। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग ठिकानों पर इस संगठन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गजवा-ए-हिंद संगठन पर आरोप है कि यह आतंकी संगठन अल कायदा के साथ मिल कर काम कर रहा है और देश विरोधी साजिशों को अंजाम देने की कोशिशों में लगी हुई है।

    महाराष्ट्र की बात करें तो नागपुर शहर के तीन ठिकानों पर छापेमारियों को अंजाम दिया गया है। आज सुबह चार बजे के करीब एनआईए की 20 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम दिल्ली से आई। इसके बाद इस टीम ने नागपुर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर नागपुर के सतरंजीपुरा की बड़ी मस्जिद के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। एनआईए अधिकारी गुलाम मुस्तफा नाम के शख्स को ढूंढ रहे थे।

    एनआईए को यह इनपुट मिला था कि वो नागपुर की बड़ी मस्जिद के इलाके में गुलाम मुस्तफा नाम का शख्स रह रहा है, जो आतंकी गतिविधियों में शरीक है। गजवा-ए-हिंद के अलकायदा से टेरर लिंक के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए यहां इस सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस दल को तैनात किया गया। ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के मुताबिक 7 ठिकानों की बजाए तीनों राज्यों के तीन-तीन ठिकानों पर छापेमारियां की गई हैं। छापेमारियों के दौरान कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई।

    आरोप है कि देश में टेरर फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर युवाओं का ब्रेन वॉश किया जा रहा है। 22 जुलाई 2022 को गजवा-ए-हिंद मामले में पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। जांच और पूछताछ के बाद एक मरगुब अहमद दानिश नाम के आरोपी के बारे में कहा गया था कि वह गजवा-ए-हिंद के नाम से एक वाट्सअप ग्रुप बनाकर युवाओं को टेरर फैलाने के लिए भड़का रहा है। उसके बारे में एनआईए की ओर से कहा गया था कि वह कई विदेशी संगठनों के संपर्क में है।

  • सड़क किनारे खड़ी रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल की बस जलकर खाक

    सड़क किनारे खड़ी रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल की बस जलकर खाक

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल ऊना के धमांदरी गांव में सड़क किनारे खड़ी एक प्राईवेट स्कूल की बस ने अचानक आग पकड़ ली। हादसे में बस बुरी तरह से जल कर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस बसाल स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल की थी। रोजाना की तरह ड्राइवर बस को धमांदरी गांव में सड़क किनारे खड़ी करके अपने घर चला गया। वीरवार सुबह 4 बजे के करीब बस में अचानक आग लग गई। आग बढ़ती देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। वहीं दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। हालाँकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार उन्हें 10 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। गौरतलब है कि यह बस पिछले करीब 13 वर्ष से इसी जगह पर पार्क की जा रही थी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली।

    लोगों ने टायर खोल लिए थे

    आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने बस के टायरों को खोलकर उन्हें सुरक्षित कर लिया था। जानकार बता रहे हैं कि बस का ड्राइवर उसकी लाइट जलते ही छोड़ गया था। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बस की वायरिंग में शॉट सर्किट से आग लगी। स्थानीय लोगों ने अग्निशामक दल के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया था। साथ ही बस के सारे टायर खोलकर सुरक्षित कर लिए थे।
  • भगत सिंह यूथ क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

    भगत सिंह यूथ क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

    बरोटीवाला /सचिन बैंसल: भगत सिंह यूथ क्लब और युवा इंटक की ओर से बद्दी के सिक्का होटल के समीप रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 48 लोगों ने रक्तदान दिया। बद्दी के डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे किसी मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन प्रदान किया जाता है। उन्होंने इंटक और शहीद भगत सिंह क्लब के  पदाधिकारियों की इस पुनीत कार्य के लिए सराहना की। 

    नालागढ़ ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. मोनिका शर्मा, स्टाफ नर्स नीलम और अमनदीप तथा फार्मासिस्ट सुनील ने रक्त एकत्रित किया। डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा कि एक स्वस्थ मनुष्य तीन माह के बाद रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है। शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि रक्तदान करने के लिए सौ से अधिक युवा जमा हुए लेकिन ब्लड  बैंक की ओर से 48 लोगों के लिए ही प्रबंध था जिसके चलते आधे लोग बिना रक्तदान किए वापस लौट गए। 

    इन लोगों ने किया रक्तदान

    मुकेश, तारा चंद, हर्ष, कमल, रिंकू, दीपू, संदीप, अजय, गुरदयाल, अमन, हर्ष कुमार, शुभम, भूपेश, रविंद्र, अशोक कुमार, तारा चंद, शमशेर सिंह, प्रदीप भगत, राजवीर कुमार, धर्मेंंद्र सिंह, अभिषेक राणा, संजीव कुमार, परविंद्र, बीर चंद, सोनू, उपाध्याय, चेतन, कृष्ण सिंह, मनप्रीत सिंह, शिव चौधरी,  जसविंद्र चौहान, बृजेश सिंह, सचिन डोगरा, नरेश  समेत 48 लोगों ने रक्त दान किया।  इस मौके पर युवा इंटक के प्रदेश  यूथ अध्यक्ष जसविंद्र चौहान, उपाध्यक्ष शिव कुमार, प्रवीण चौहान, संजीव चौधरी, हरबंस ठाकुर, शहीद भगत सिंह क्लब के प्रधान अभिषेक ठाकुर, अक्षय ठाकुर, भूपेश ठाकुर, रिंकू ठाकुर, अमन ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • हिमालया जनकल्याण समिति ने शहीदी दिवस पर 21 से ज्यादा रक्त देने वालों को किया सम्मानित

    हिमालया जनकल्याण समिति ने शहीदी दिवस पर 21 से ज्यादा रक्त देने वालों को किया सम्मानित

    शहीद की पत्नी भागो देवी ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में की शिरकत

    बददी/सचिन बैंसल : शहीदी दिवस पर हिमालया जनकल्याण समिति द्वारा महाराणा प्रताप नगर में रक्तवीर सरोकार अवार्ड का आयोजन किया गया। बददी के बिरला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बददी के उन रक्तवीरों को सम्मानित किया गया जिन्होने अपने जीवन में 21 से ज्यादा बार रक्तदान किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शहीद मनोहर लाल ठाकुर पत्नी भागो देवी ने भाग लिया वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनकल्याण समिति के चेयरमैन सतीश सिंघल ने की। विशिष्टि अतिथि के तौर पर लघु उद्योग भारती के महासचिव संजीव शर्मा व जीएमपी टैकनीकल सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक कश्मीर सिंह ठाकुर ने शिरकत की। सर्वप्रथम समिति के सलाहकार कुलवीर जमवाल ने कार्यक्रम की रुपरेखा की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि आज के दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखेदव देश की आजादी के लिए हंसते हंसते शहीद हुए थे। आज हम उनके जैसे तो नहीं बन सकते लेकिन देशभक्ति के रास्ते पर चलकर उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। हिमालया जनककल्याण समिति के चेयरमैन सतीश सिंघल ने कहा कि आज हम अगर खुली हवा मेें सांस ले रहे है तो यह शहीदों को बदौतल है। उन्होने कहा कि जो भी युवा लगातार रक्तदान करते हैं उनका सम्मान करना बहुत बडी बात है और इन्ही की बदौतल है कि अस्पतालों में सैैंकडों घायलों व गर्भवती महिलाओं की जान बचती है। जनकल्याण समिति के अध्यक्ष आरएस राणा  ने कहा कि हादसे में सबसे पहले घायल को रक्त की जरुरत पड़ती है और यह ऐसे रक्तवीरों की वजह से संभव हो पााता है। उन्होने बीबीएन में लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करने वाली संस्थाओं की कंठमुक्त सराहना की व समिति द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले शैमरोक जॉय स्कूल व सरस्वती विद्या मंदिर के स्कूली बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी।

    इन रक्तवीरों को मिला सम्मान-

    समारोह में 21 से ज्यादा रक्तदान करने वाले जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया उसमें अमरजीत सिंह 85 बार, सुमित शर्मा 61, राजीव मैहता 40 बार, डा. रुप किशोर ठाकुर 33 बार, ओम प्रकाश शर्मा 35 बार, विपिन निरंकारी 39 बार, रविंद्र सिंह 38 बार, रविंद्र कौ 28 बार, सचिन कुमार बैंसल 21 बार, अमित सांगवान 27 बार, युद्ववीर सिंह 34 बार, जगदीप सिंह अरोडा 31 बार, ऋषि ठाकुर 23 बार, करण शर्मा 25 बार,  कुलवीर जमवाल 25 बार व महेश कुमार कौशल 27 बार शामिल थे।

    यह रहे उपस्थित –

    सरोकार रक्तवीर अवार्ड के अवसर पर फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष युवराज सिंह, अनिल मलिक, अखिलेश यादव, पुष्पेंद्र कुमार, लघु उद्योग भारती राज्य महामंत्री संजीव शर्मा, जीएमपी टैकनीलक सोल्यूशन के महाप्रबंधक कश्मीर सिंह ठाकुर, कयोरटेक की निदेशक रिशु सिंगला,  मानवाधिकार फाऊंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष विकास झा, आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर सिंह आर्य, हर्ष आर्य, रोड सेफटी कलब के वरिष्ठ उपप्रधान चिंतन कुमार चौधरी, हाऊसिंग बोर्ड वेल्फेसर सोसाईटी के संरक्षक संजीव बस्सी, रिधी सिद्वि जागरण मंडली अध्यक्ष चंदा केश्तवाल, महाराणा प्रताप नगर के अध्यक्ष मनोज कौशल, दीना नाथ कौशल, अलक्षेंद्र नाथ भारद्वाज, सीमा कुशवाहा, सरस्वती विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य अंजू पटियाल, नरेंद्र काकू, तरसेम शर्मा, प्रेस कलब के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, वारिस कंग, कर्मजीत अगम प्रिंट पैक, उमेश पराशर, एडवोकेट संदीप सचदेवा, एडवोकेट ज्योति गिरी, पवन रावत, न्यू टाऊट के सदस्य शांति स्वरुप गौतम, दानी गिरी, हितेश गिरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
  • मुख्यसन्दीय सचिव राम कुमार ने महुनाग मेले का किया शुभारम्भ

    मुख्यसन्दीय सचिव राम कुमार ने महुनाग मेले का किया शुभारम्भ

    बददी/सचिन बैंसल: मुख्य संसदीय सचिव (शहरी एवं नगर नियोजन, उद्योग तथा राजस्व) राम कुमार ने दून विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढकरयाना में महुनाग  देवता के मंदिर में शीश नवाया तथा मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राम कुमार ने कहा कि मेले न केवल धार्मिक आस्थाओं के प्रतीक हैं बल्कि आपसी मेल-जोल के संवाहक भी बने हुए हैं। मेले समृद्ध संस्कृति के विराट स्वरूप एवं जनमानस की आस्था का प्रतीक होते हैं। 

    मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेले में लोगों को सुख-दुःख बांटने के अतिरिक्त प्रदेश की संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है। प्रदेश सरकार द्वारा मेलों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि भावी युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति का बोध हो सके। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत में मोक्ष धाम के लिए 02 लाख रुपये तथा बाग गांव के सम्पर्क मार्ग के लिए 75 हजार रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।    

    मेले में कुश्ती का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और इन पर सहानूभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ढकरयाना के प्रधान प्रेम सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान बडयालग सतीश, ग्राम पंचायत ढकरयाना के उप प्रधान रमेश्वर दास, उप प्रधान नालका मस्त राम, उप प्रधान गोयला तारा चंद भाटिया, पूर्व प्रधान आत्मा कंवर, पूर्व प्रधान गोयला लच्छी राम, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत धयाला इंद्रसेन पूर्व उप प्रधान गोयला राम स्वरूप, पूर्व उप प्रधान कैप्टन दिला राम सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

  • बड़ी ख़बरः स्कूल में बच्ची से गैंगरेप, चपरासी गिरफ्तार, अन्य की तालाश जारी

    बड़ी ख़बरः स्कूल में बच्ची से गैंगरेप, चपरासी गिरफ्तार, अन्य की तालाश जारी

    नई दिल्लीः गाजीपुर के एक एमसीडी स्कूल में पढ़ने वाली 10 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गाजीपुर थाना इलाके में एक एमसीडी स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची से गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में 54 साल के स्कूल ले चपरासी अजय को गिरफ्तार किया है। जबकि बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 22 मार्च को स्कूल के प्रिंसिपल ने कुछ अन्य टीचरों के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके स्कूल में पढ़ने वाली 10 साल की छात्रा के साथ 14 तारीख को सेक्सुअल असॉल्ट हुआ है। शिकायत के अनुसार, आरोपी छात्रा को स्कूल से एक अज्ञात जगह पर ले गया और उसे किसी अज्ञात पदार्थ के साथ बेहोश कर दिया।

    बच्चे स्कूल में सुरक्षित नहीं तो कहां सुरक्षित : स्वाति मालीवाल

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर इस मु्ददे को उठाया है। उन्होंने कहा कि 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ 4 लोगों ने दुष्कर्म किया. स्कूल के चपरासी से इस वारदात को अंजाम दिया, ये मामला काफी गंभीर है। उन्होंने इस मामले पर दिल्ली पुलिस और एमसीडी को नोटिस जारी करने की बात कही है। साथ ही  सख्त एक्शन की मांग की है। स्वाति ने कहा कि बच्चे अगर स्कूल में भी सुरक्षित नहीं हैं तो फिर कहां हैं।

    बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में चपरासी गिरफ्तार

    बता दें कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी मिलने के बाद पीड़ित छात्रा को एलबीएस अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मेडिकल जांच और काउंसलिंग की गई। थाना गाजीपुर में धारा 363/328/376डी/506 आईपीसी और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद इस मामले में 54 साल के अजय को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पिछले 10 सालों से एमसीडी स्कूल में चपरासी के रूप में काम कर रहा था। बहरहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    MCD स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची दुष्कर्म का शिकार

    स्कूल में काम करने वाले चपरासी पर ही बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने उसको तो पकड़ लिया है अब सके साथ मिले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। स्कूल में पड़ने वाली बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात से एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बच्ची की मेडिकल जांच तो पूरी कर ली गई है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है ताकि दुष्कर्म के दरिंदों को सजा दिलाई जा सके।