Blog

  • Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से लड़की की मौत

    Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से लड़की की मौत

    तरनतारनः जंडियाला बाईपास चौक पर सुबह भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां ट्रक की चपेट में आने से एक लड़की की मौत हो गई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। दरअसल, सुबह अपने घर से आईटीआई कद गिल जाते समय तरनतारन सहार जंडियाला बाईपास चौक पार करते समय अचानक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से लड़की की मौत हो गई।

    मृतिका की पहचान गुरमीत कोर के रूप में हुई है। ट्रक को कब्जे में लेकर थाना सिटी भेज दिया गया है लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तरनतारन के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    वहीं मृतिका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंचे मृतिका के परिजनों के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना को लेकर परिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पीड़ित परिवार ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Punjab News: डेरा मुखी ब्यास गुरिंदर ढिल्लों और जत्थेदार हरप्रीत सिंह में हुई मीटिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: डेरा मुखी ब्यास गुरिंदर ढिल्लों और जत्थेदार हरप्रीत सिंह में हुई मीटिंग, देखें वीडियो

    बठिंडा: डेरा ब्यास प्रमुख और जत्थेदार हरप्रीत सिंह के बीच हुई बैठक में राजनीतिक और धार्मिक गलियारों पर चर्चा शुरू हो गई। डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिलो की दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और अन्य के साथ बंद कमरे में हुई बैठक राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

    तख्त श्री दमदमा साहिब की जत्थेदारी से 15 दिनों के लिए निलंबित किए गए ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मिलने के लिए डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर ढिल्लों बठिंडा पहुंचे हैं। डेरा ब्यास प्रमुख ने आज बठिंडा के गोनियाना रोड स्थित अपने धार्मिक डेरे में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान वह थर्मल कालोनी में बनें प्राइवेट जेट से उतरने के बाद सीधे डेरे में जाने की बजाये ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मिलने उनके आवास पर गए, जहां बंद कमरे में दोनों की मीटिंग हुई।

    बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यकारिणी कमेटी की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाओं पर रोक लगाई गई थी। बैठक में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ गुरप्रीत सिंह निवासी मुक्तसर साहिब की ओर से दी गई शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोपों पर लंबी चर्चा हुई, जिसके बाद उनकी सेवाएं 15 दिनों के लिए रोकी गई तांकि पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएं।

  • Media Van पर एयरस्ट्राइक, 5 पत्रकारों की हुई मौत

    Media Van पर एयरस्ट्राइक, 5 पत्रकारों की हुई मौत

    नई दिल्ली : इजरायल ने गुरुवार को गाजा पर हवाई हमला किया। इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों और घायलों की संख्या में बढ़ौतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने की प्रक्रिया जारी है।  इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में हमले जारी है।

    गाजा में एक वैन पर एयस्ट्राइक की गई है, जिसमें 5 फिलीस्तीनी पत्रकारों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है इस एयरस्ट्राइक को एक अस्पताल के पास अंजाम दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि वैन में मौजूद सभी पत्रकार कवरेज के लिए वहां पहुंचे थे, इस दौरान ही उनके वाहन को निशाना बनाया गया। स्थानीय लोग और फिलिस्तानी के अधिकारियों का दावा है कि ये एयरस्ट्राइक इजरायल ने की है।

    हालांकि अब तक इजरायल की तरफ से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं आई है। जानकारी के अनुसार सभी पत्रकार वैन में सवार होकर मध्य गाजा के नुसेरत में अल-अवदा अस्पताल के पास कवरेज के लिए पहुंचे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वैन पर मीडिया का टैग भी लगा हुआ था।

  • Punjab News: Gun Culture को प्रमोट करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Culture को प्रमोट करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गैर जमानती धारा के चलते व्यक्ति को बेल मिल गई है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय गुरविंदर सिंह उर्फ गुरविंदर सिंह चहल निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर व्यक्ति द्वारा जारी की गई वीडियो में गन कल्चर को प्रमोट किया गया।


    जिसमें एक होटल के बाहर शूट किए गए वीडियो में कथित तौर पर बंदूक लहराने के आरोप था। गुरविंदर ने पहली रील 23 नवंबर को पोस्ट की गई थी, जिसमें आरोपी गुरविंदर सिंह चहल को दो अंगरक्षकों के साथ एक होटल से बाहर निकलते देखा जा सकता है। इसमें वह एक पिस्तौल पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। इसके अलावा, 9 दिसंबर को साझा की गई एक रील में, आरोपी ने एक रील पोस्ट की है, जिसमें वह एक कार में बैठा है और वाहन के गियरशिफ्ट के पीछे साइड रेस्ट पर एक पिस्तौल रखी हुई है। इस रील का स्थान भी पुलिस ने नहीं बताया।

    मोहाली पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी करते समय पुलिस के सोशल मीडिया सेल द्वारा रीलों की खोज की गई थी। पुलिस ने आरोप लगाया कि वीडियो सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की जान जोखिम में डालकर शूट किए गए थे। इसके साथ ही पुलिस का का कहना है कि गन कल्चर को प्रमोट करके लोगों में डर की भावना भी पैदा की जा रही है। इस वीडियो के आधार पर मटौर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और 223 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, ओलावृष्टि के साथ हो सकती हैं बारिश, देखें वीडियो

    Punjab News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, ओलावृष्टि के साथ हो सकती हैं बारिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते पंजाब में शीतलहर का कहर जारी है। मौसम विभाग द्वारा जहां 15 जिलों में आज शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कल पंजाब में ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-तूफान की भी संभावना जताई है। कल यानी 27 दिसंबर को पंजाब के कई जिलों में ओलावृष्टि होगी और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

    इसी के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी। हालांकि, पिछले 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के समय न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ जाती है। इसके चलते सर्दी का प्रकोप काफी हो जा रहा है। हालांकि दोपहर के समय थोड़ी धूप निकलने से राहत मिल रही है लेकिन पूरा दिन साथ में ठंडी हवाएं भी चलने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसके चलते लोग बीमार हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड और बढ़ेगी।

    बता दें कि पठानकोट में भी सर्द हवाओं के चलते ठंड का सितम दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। शीत लहर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। ठंड ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से बस और रेलगाड़ियां विलंब से चल रही है। सुबह कोहरे में यात्री बस अड्डे नहीं पहुंच रहे हैं जिसके चलते बसों का संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। बुधवार सुबह पीआरटीसी बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा रहा।

  • Punjab News: टैंकी पर चढ़े धरना लगाकर बैठे टीचर्स, देखें वीडियो

    Punjab News: टैंकी पर चढ़े धरना लगाकर बैठे टीचर्स, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्माः पंजाब सरकार की प्रताड़ना से तंग आकर बेरोजगारी टीचर्स द्वारा धरना लगाया गया है। दरअसल पिछले कई दिनों से ईटीटी कैडर की 5994 भर्ती के लिए धरना लगाकर बैठे टीचर्स की सुनवाई ना होने पर आज सरकारी प्राइमरी स्कूल गंभीरपुर और मंगेवाल गांव स्थित पानी की टंकी पर 6 बेरोजगार टीचर्स चढ़ गए। इनमें एक महिला बेरोजगार शिक्षक भी शामिल है। टंकी पर चढ़ने वालों में राज्य कमेटी सदस्य बग्गा खुडाल, आदर्श अबोहर, रमेश अबोहर, मनप्रीत कंबोज, नीलम और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं।

    बेरोजगार अध्यापकों ने टंकी पर चढ़कर पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बैठकों में नए-नए बहाने बनाकर हमें टाला जा रहा है, लेकिन हमारी ज्वाइन नहीं करवाई जा रही। दरअसल, ईटीटी 5994 भर्ती के बेरोजगार शिक्षक पिछले 10 दिनों से शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में बैठे हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री बहानेबाजी के अलावा हमें शामिल करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

    जिसके कारण भीषण ठंड के बावजूद हमें पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हर मंच पर दावा करते थे कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर किसी भी शिक्षक को टंकी पर नहीं चढ़ना पड़ेगा। लेकिन मौजूदा आप सरकार के दौरान अधिकतर शिक्षक टैंकियों पर हैं, जबकि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिस पर पंजाब सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।

  • Punjab भर में बंद रहेंगे सुविधा केंद्र, कर्मियों ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab भर में बंद रहेंगे सुविधा केंद्र, कर्मियों ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    लुधियाना: डीसी दफ्तर में आज कर्मियों द्वारा धरना लगाया गया। इस दौरान सुविधा केंद्र के कर्मियों में सैलेरी ना मिलने को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है। कर्मियों का कहना है कि पिछले 2 माह से उन्हें सैलेरी नहीं मिल रही। ऐसे में आज धरना लगाकर जहां कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, वहीं उन्होंने पंजाब भर में सेवा केंद्र बंद रखने का ऐलान किया है।

    कर्मियों का कहना है कि उनके द्वारा पक्के तौर पर यह धरना लगाया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी पहले से ही सैलेरी काफी कम है, दूसरी ओर 2 से 3 माह हो गए उनकी सैलेरी नहीं मिल रही। जिसके चलते आज सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर, सफाई कर्मी सहित अन्य कर्मियों द्वारा यह धरना लगाया गया है। उनकी मांग है कि जब तक उन्हें सैलेरी नहीं मिल जाती तब तक पंजाब भर में सुविधा केंद्र बंद रहेंगे।

    वहीं महिला कर्मी ने कहा कि 16 किलोमीटर दूर उसकी ट्रांसफर की गई। वह 150 रुपए किराया खर्च करके नौकरी पर जा रही है और ट्रांसफर के दौरान कहा गया कि महीने बाद ट्रांसफर कर दी जाएगी, लेकिन ना तो ट्रांसफर की गई और ना ही पिछले 2 माह से सैलेरी दी गई। जिसको लेकर आज सभी रोष प्रदर्शन कर रहे है। अन्य कर्मी ने कहाकि वह गैनमैन की नौकरी करता है, उन्हें ना तो वर्दी दी जाती है और 3 माह से सैलेरी नहीं दी गई।

    इस मामले को लेकर डीसी को शिकायत भी दी गई। पीड़ित कर्मी ने कहा कि पहली कंपनी से उन्हें सैलेरी भी ज्यादा मिलती थी और वर्दी सहित अन्य सामान भी मिलता था। लेकिन अब कंपनी द्वारा उनकी सैलेरी में कटौती की जा रही है। कर्मियों का कहना हैकि उन्हें सैलेरी स्लिप भी नहीं दी जा रही। कर्मी ने कहा कि उसकी पहले सैलेरी 15 हजार रुपए थी, लेकिन अब 6 से 7 हजार रुपए सैलेरी दी जा रही है।

  • 2 मासूम सगी बहनों के शव ड्रम से हुए बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    2 मासूम सगी बहनों के शव ड्रम से हुए बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली : मुंबई से सटे पुणे से अपहरण, दुष्कर्म की कोशिश और हत्या का एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक परिवार की 2 मासूम सगी बहनों की लाश घर के पास एक बिल्डिंग में रखे ड्रम के अंदर मिली है। अपनी दोनों बच्चियों की लाश देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुणे के राजगुरु नगर शहर से कल की दोपहर को 8 और 9 साल की दो छोटी बच्चियां लापता हो गई थी। बुधवार की रात उनके शव एक इमारत ड्रम में मिले पाए गए है। दोनों बहनें बुधवार दोपहर घर के पास खेलते समय लापता हो गई थीं।

    परिजनों ने उनकी तलाश की, तो कहीं पता नहीं चला। इसके बाद हर बिल्डिंग, सड़क, गली खंगाली गई। जिसके बाद रात में राजगुरु नगर शहर के पास एक इमारत के पास ड्रम में दोनों बच्चियों के शव मिले। शवों की स्थिति को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि बच्चियों से रेप किया गया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच का जा रही है। पीड़ित परिवार के घर के ऊपर एक शेफ रहता है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उसी ने इन बहनों की हत्या की है।

    यह शेफ दोनों बहनों को बहला फुसला कर अपने घर ले गया था और वहां उसने एक बहन के साथ रेप की कोशिश की। बच्ची ने इसका विरोध किया और चिल्लाने लगी। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने एक बहन की जान ले ली और फिर उसने दूसरी बहन को भी मार दिया। आरोपी ने शवों को ठिकाने लगाने के लिए घर के पास वाली बिल्डिंग के पास एक ड्रम में रख दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शेफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों बहनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

  • Punjab News: दिनदहाड़े घरों को लूटने वाले 3 लोग काबू, आरोपियों में नाबालिग भी शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: दिनदहाड़े घरों को लूटने वाले 3 लोग काबू, आरोपियों में नाबालिग भी शामिल, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में चोरी की वारदाते कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर बेखोफ होकर वारदातों को अंजाम देते हैं। वहीं पुलिस भी इन बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है। ताजा मामले में पुलिस ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरों की निशानदेही पर अन्य आरोपी भी आगामी कार्रवाई में पकड़े जाने की उम्मीद है।

    जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले फेस 7 मोहाली के एक घर से 3 चोर सामान चोरी करके फरार हो गए थे जिसकी शिकायत घर के मालिक ने पुलिस को दी थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तफ्दीश के दौरान 3 चोर जिनमें आशीश पासी पुत्र महिपाल, संजय पुत्र गोपी पलम्बर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
    पुलिस ने इन आरोपियों से करीब 4 किलो चांदी, 1 किलो सिक्के, 4 मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल की जाने वाली राड और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी कई चोरियों की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • सड़क हादसे में पंजाबी व्यक्ति की मौत, 4 गंभीर घायल

    सड़क हादसे में पंजाबी व्यक्ति की मौत, 4 गंभीर घायल

    1 महीना पहले हुई थी शादी
    हरियाणा : सर्दियों में लगातार सड़क हादसे हो रहे है। धुंध और घने कोहरे के कारण इन हादसों में बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला हरियाणा से सामने आया है। जहां घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि 4 गंभीर रुप से घायल हो गए है। मामला जींद से सामने आया है। जहां जींद NH 352 A पर पंजाब के युवकों के साथ हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। सड़क हादसे में पंजाबी व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई खानपुर रेफर किया गया है।  मृतक की पहचान अरमान(27) के तौर पर हुई है। अरमान कोरियर का काम करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यह हादसा गोहाना रोड़ पर भम्बेवा के पास हुआ। जानकारी के अुसार मृतक की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। मृतक दो भाई बहनों में सबसे छोटा था।