आग इतनी भीषण है कि इलाके में धुएं का गुबार छा गया। साथ ही बीच पर वाहन में आग लगने से यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र अंतर्गत गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास गाड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। आग रोड स्वीपिंग गाड़ी नंबर पीबी 65 एजेड 7637 में लगी थी। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।चलते वाहन में लगी भीषण आ*ग चालक ने कूदकर बचाई जान pic.twitter.com/c7ttToVFir
— Encounter India (@Encounter_India) November 27, 2025
Blog
-

चलते वाहन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो
नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-37 इलाके में सड़क पर चलते वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। वहीं चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद उसने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। -

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में टेस्ला इंडिया मोटर्स के देश के पहले ऑल-इन-वन केंद्र का उद्घाटन किया
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सिर्फ एक बाज़ार नहीं है, यह विनिर्माण की महाशक्ति है। यह ऑटोमोबाइल, आई.टी. और अन्य उद्योगों का बड़ा केन्द्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि टेस्ला भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण संयंत्र हरियाणा में ही स्थापित करेगा और टेस्ला की अन्य संबंधित इकाइयां भी यहां लगेंगी।
मुख्यमंत्री वीरवार को गुरुग्राम में टेस्ला इंडिया मोटर्स के देश के पहले ऑल इन वन केंद्र का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, सोहना के विधायक श्री तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।
उद्योगों की ‘कॉस्ट ऑफ डुइंग बिजनेस’ को कम करने के लिए हरियाणा सरकार निरंतर प्रयासरत
मुख्यमंत्री ने टेस्ला इंडिया मोटर्स के केंद्र का उद्घाटन करने उपरांत अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा में उद्योगों की ‘कॉस्ट ऑफ डुइंग बिजनेस’ को कम करने के लिए हरियाणा सरकार निरन्तर प्रयासरत है। इन्हीं प्रयासों के तहत औद्योगिक प्लाटों के लिए विशेष ‘लीजिंग पॉलिसी’ बनाई गई है। इसी क्रम में यहां स्थापित उद्योगों के साथ मिलकर लोकल सप्लाई चेन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी कंपनियों और विदेशों से प्रभावशाली वार्तालाप के लिए हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की है जो विदेशी निवेशकों के साथ लगातार सहयोग स्थापित करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ का एक ‘इको-सिस्टम’ तैयार किया है, जिसके चलते हरियाणा ईज आफॅ डुईंग बिजनेस की टॉप अचीवर्स केटेगरी में अग्रणी स्थान बना चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को अपने आटोमोबाइल सेक्टर पर गर्व है, जो भारत में सबसे अधिक यात्री कारों का निर्माण करता है।
निवेश व उद्योग हितैषी नीतियों के साथ हरियाणा बना आशाओं और अवसरों की धरा, पिछले 11 वर्षों में निर्यात में हुई 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश आज अपनी निवेश व उद्योग हितैषी नीतियों के आधार पर आशाओं और अवसरों की धरा बन गया है। आज प्रदेश की गिनती देश के सम्पन्न राज्यों में होती है। देश की जी.डी.पी. में हरियाणा का योगदान 3.6 प्रतिशत है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश का निर्यात लगभग 70 हजार करोड़ रुपए तक था, जो अब बढ़कर 2 लाख 75 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा उद्योगों को लॉजिस्टिक सुविधा देने में देश में दूसरे तथा उत्तर भारत में पहले स्थान पर है।
अप्रासंगिक हुए कानूनों में बदलाव कर कारोबारियों को दिलाई लालफीताशाही से मुक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कारोबारियों को लालफीताशाही से मुक्ति दिलाने की दिशा में कार्य करते हुए उन पुराने कानूनों में बदलाव किया है, जो आज के समय में प्रासंगिक नहीं रह गये थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जन विश्वास अध्यादेश, 2025 को गत 11 अक्तूबर को अधिसूचित किया है, ताकि 42 राज्य अधिनियमों में 164 प्रावधानों का अपराधीकरण समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि पिछले 11 वर्षों में प्रदेश में 12 लाख 20 हजार 872 सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग लगे हैं तथा इनमें 49 लाख 15 हजार लोगों को रोजगार मिला है।
हर्ट टू हर्ट मॉडल पर काम कर रहा हरियाणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा गीता की धरती है। यहां केवल बी-टू-बी अथवा जी-टू-जी मॉडल में काम नहीं करते बल्कि एच-टू-एच अर्थात हर्ट टू हर्ट मॉडल के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान बढ़ाने के लिए वर्ष 2047 तक एक ट्रिलियन डालर के लक्ष्य को लेकर चल रहा है। नए स्टार्टअप्स, इनोवेशन और टेक बेस्ड इंडस्ट्री को हरियाणा प्रदेश टेस्ला जैसे बड़े ब्रांड के माध्यम से बढ़ावा दे रहा है।
हरियाणा भारत में स्टार्टअप की संख्या में 7वां बड़ा राज्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा भारत में स्टार्टअप की संख्या में 7वें बड़े राज्य के रूप में उभरा है। वर्तमान में, हरियाणा में 9,100 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं। इसी प्रकार प्रदेश में ए.आई. आधारित स्टार्टअप्स और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए गुरुग्राम और पंचकूला में ए.आई. हब स्थापित किया जा रहा है। साथ की भविष्य की तकनीकों जैसे कि ए.आई., रोबोटिक्स, बायो टेक्नोलॉजी व डीप-टेक को अपनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अलग से ‘एम.एस.एम.ई.’ विभाग का गठन किया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमकर्ता ज्ञापन फाइल करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।
इस अवसर पर उपायुक्त अजय कुमार, हरियाणा विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी, टेस्ला की वरिष्ठ निदेशक इसाबेल फैन, भारत में टेस्ला के जीएम शरद अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
-

Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस, मां को मिलेंगी सरकारी नौकरी, बेटे का होगा ट्रांसफर, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में नाबालिग मर्डर केस को लेकर आरोपी का पुलिस को 9 दिन का रिमांड मिला है। वहीं आज मिट्ठी बस्ती के श्री गुरुद्वारा साहिब में बच्ची की अंतिम अरदास रखी गई थी। इस दौरान बच्ची को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से बच्ची की मां के लिए सरकारी नौकरी की घोषणा की है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिदंर भगत ने कहा कि इस दुनियां से जाने वाले को वापस तो नहीं लाया जा सकता।
लेकिन मां को अपने गुजारे के लिए किसी की तरफ ना देखना पड़े, इसके लिए आने वाले दिनों में मां को सरकार की ओर से पक्की नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही उनका बेटा एसडीएम आफिस आदमपुर में नौकरी करता है। उसका भी ट्रांसफर जालंधर कर दिया गया है, ताकि वह अपनी मां के साथ रह सके। इसके साथ सरकार परिवार को आर्थिक मदद भी देगी। जालंधर की सीपी धन प्रीत कौर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी पहुंचे और बच्ची को श्रद्धांजलि दी। संत समाज की तरफ से भी गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
निहंग सिंह जत्थे से पहुंचे निहंग सिंह ने कहा कि सरकारें ऐसे आरोपियों को हमें सौंपें। हम ऐसी सजा देंगे कि सिखों में फिर से बच्चियों की तरफ कोई आंख नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा कि ये सरकारों की लापरवाही का नतीजा है कि आज गुरुघरों में तंबाकू तक पहुंच रहा है। निहंग सिंह बाबा गुरविंदर सिंह की तरफ से पहुंचे निहंग सिंह ने कहा कि सभी बच्चियां चाहे वो किसी भी धर्म की हों, हमारे लिए हमारी बच्चियों की तरह है। उनके साथ अन्याय होगा तो निहंग सिंह जत्थेबंदी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी होगी और इंसाफ दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खासला का जन्म समाज की रक्षा के लिए हुआ है। इस आदमी ने जो काम किया है, वो बहुत गलत है। हमें पता चला है कि इससे पहले भी इसने कई गलत काम किए हैं। इसको ऐसी सजा मिलती चाहिए जैसी पूरे वर्ल्ड में किसी को न मिली हो। हमारी सरकारों से विनती है कि अकाल तख्त साहिब जत्थेदारों के हवाले किया जाए। हम अपनी तरह से सजा तय करेंगे। सरकार इसमें किंतु- परंतु न करें। गुरुघरों में नशे जा रहे हैं, ये सरकारों की ढील के कारण हो रहा है।
-

Jalandhar News: 16 साल बाद तीसरी शादी करवाना चाहती महिला, आरोपी व्यक्ति के साथ पकड़ने के आरोप, हुआ हंगामा, देखे Live
जालंधर, ENS: महानगर के कैंचिया बाजार के पास महिला को व्यक्ति के साथ काबू करने को लेकर भारी हंगामा हुआ। महानगर के कैंचिया बाजार के पास महिला को व्यक्ति के साथ काबू करने को लेकर भारी हंगामा हुआ। जहां व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि उसने पत्नी को लड़के के साथ काबू किया है। इस मामले को लेकर काफी हंगामा शुरू हो गया। वहीं दूसरी ओर महिला ने बताया कि वह तीसरी शादी करना चाहती है।
महिला ने कहा कि शादी करवाने का सभी को अधिकार है। महिला ने कहा कि 16 साल पहले उसकी शादी हुई थी। लेकिन वह अब इस लड़के साथ के शादी करना चाहती है। महिला ने बताया कि लड़के की शादी नहीं हुई है। महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। महिला के बताया कि उसके घर के हालात काफी खराब है और घर की छत गिरी गई है। पति घर के खर्च को लेकर उसे पैसे भी नहीं देता। ऐसे में वह लड़के के साथ शादी करना चाहती है।
-

Punjab News: विधायक की गाड़ी की आई 20 कार से हुई टक्कर, महिला घायल
श्री चमकौर साहिबः जिले में स्थानीय पुल पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां आज हलका विधायक डॉ. चरणजीत सिंह की इनोवा गाड़ी की आई20 कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में आई20 कार में सवार महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इस घटना में आई 20 और इनोवा कार का काफी नुकसान हुई है। वहीं घटना के दौरान विधायक सहित इनोवा में सवार सभी लोग सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को फिर से चालू करवाया।
-

Haryana News: डॉक्टरों ने की 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक, सरकार को दी चेतावनी, देखें वीडियो
पंचकूला: सेक्टर-6 अस्पताल के सभी डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर हैं। पंचकूला समेत पूरे हरियाणा में सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आवहन पर डॉक्टरों ने 2 घंटे की पेन डाउन स्टाइक की। हरियाणा यह स्ट्राइक हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेड एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ख्यालिया की अध्यक्षता में की गई।
हड़ताल के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। यह हड़ताल एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक की मांग को लेकर की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने यह साफ कह दिया है कि यदि मांगे जल्दी पूरी नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने बताया कि आज पंचकूला के साथ पंचकूला के साथ-साथ पूरे हरियाणा में डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर 9 से 11 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक पर रहे। उन्होंने बताया कि हमारी मांग सरकार ने पिछले साल मान ली थी।
उन्होंने मांग की है कि डायरेक्ट एसएमओ की भर्ती पर रोक लगाई जाएगी। सरकार ने यह भी माना था कि आगे से डायरेक्ट भर्ती नहीं की जाएगी। डॉक्टर का एसीपी स्ट्रक्चर भी मॉडिफाई किया जाएगा। 1 साल से इसकी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मांगे माने जाने के बाद भी पूरी नहीं हुई। इसके चलते ही उन्होंने 2 घंटे की हड़ताल की है। उनका कहना है कि 30 नवंबर को स्टेट एक्शन कमेटी की बैठक होगी। उससे पहले सरकार हमारी बातचीत का समाधान कर ले नहीं तो हमें कोई बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
सरकार हमारी जो भी मांगें है उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें। आज हमारे द्वारा ओपीडी सर्विस बंद की गई थी। हम सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। सरकार जल्द से जल्द हमारी मांगें पूरी करें नहीं तो 30 नवंबर को महत्वपूर्ण बैठक होगी।
-

Jalandhar News: 5 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में ASI गिरफ्तार
जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान थाना भोगपुर में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। दरअसल, एएसआई पर 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर जालंधर के मकसूदां निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता को थाना भोगपुर में दर्ज एक मामले में आरोपी के रूप में नामजद किया गया था। उस मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने शिकायतकर्ता को गिरफ्तार न करने, पिस्तौल की बरामदगी न दिखाने और पहले से गिरफ्तार आरोपी सुरजीत सिंह का आगे पुलिस रिमांड न मांगने के बदले थाना प्रभारी राजेश कुमार के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायतकर्ता ने वह बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी, जिसमें आरोपी एएसआई 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जांच के दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार द्वारा रिश्वत मांगने के संबंध में सबूत नहीं मिला। हालांकि आगे की जांच में थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपी जसविंदर के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-

Jalandhar News: नाबालिग मर्डर केस में पहुंचे दिलरोज के पिता, हुए भावुक, आरोपी को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो
दिलरोज को भी पड़ोसी महिला ने किया था जिंदा दफन, सुनाई थी फांसी की सजा
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 21-22 नवंबर की रात को 13 साल की लड़की गुम हुई थी। वहीं लड़की का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ था। आज मिट्ठू बस्ती में स्थित गुरुद्वारा साहिब में बच्ची की आज अंतिम अरदास रखी गई है। जहां ढाई साल पहले लुधियाना की दिलरोज की हत्या के केस पिता हरप्रीत सिंह को भी इसी तरह दुख की घड़ी से गुजरना पड़ा था। वहीं आज हरप्रीत सिह भी बच्ची की अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वह दिलरोज को याद करते हुए रोने लग गए और कहने लगे कि उनके साथ भी इसी तरह का हादसा ढाई साल पहले हुआ था, जब पड़ोसन ने उनकी बच्ची को जिंदा दफना दिया था। उन्होंने कहा कि उसके बाद अब जालंधर में जब इस घटना के बारे में उन्हें पता चला तो वह खुद अंतिम अरदास में शामिल हुए और दोबारा से अपनी बेटी को याद करने लग गए। उन्होंने बताया कि दिलरोज के मामले में भी आरोपी महिला को फांसी की सजा के आदेश जारी हुए थे, लेकिन अभी तक उसे फांसी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे केस में आरोपी को मौके पर ही मौत के घाट उतार देना चाहिए। हरप्रीत ने कहा कि डेढ साले पहले फांसी की सजा के आदेश जारी हुए थे और कल उनकी बेटी को चार साल पूरे हो जाने है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता फांसी के मामले में क्या प्रोसेस है। वहीं पारस एस्टेट में बच्ची की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि इस परिवार का दुख उनके परिवार से भी बड़ा है, ऐसे में इस केस में आरोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। बता दें कि लुधियाना में सैशन जज मुनीश सिंघल की अदालत ने 35 वर्षीय नीलम नामक महिला को अपने पड़ोसी हरप्रीत सिंह की ढाई वर्षीय बेटी दिलरोज कौर की भयानक हत्या के लिए दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई गई थी। दोषी नीलम ने 28 नवंबर 2021 को शिमलापुरी इलाके से बच्ची को स्कूटी पर अगवा करके सलेम टाबरी इलाके में रेत का गड्ढा खोद कर जिंदा दफन कर दिया था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार नीलम के मन में परिवार के प्रति गहरी दुश्मनी थी, जिसके कारण उसने यह जघन्य अपराध किया। नीलम ने हत्या की सावधनीपूर्वक योजना बनाई और उसे अंजाम दिया, मासूम बच्ची को जिंदा दफना दिया और फिर घर लौटकर संदेह से बचने के लिए सामान्य व्यवहार किया। पीड़िता के माता-पिता का प्रतिनिधित्व करने वाले एडवोकेट पी.एस घुमन ने नीलम को क्रूर हत्या के लिए दोषी ठहराए जाने के अदालत के फैसले की पुष्टि की। -

Punjab News: पाक में सरबजीत कौर के निकाह मामले में हाईकोर्ट पहुंचा मामला
कपूरथलाः भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर और पाकिस्तानी युवक नासिर हुसैन के विवाह का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। वहीं यह मामला अब लाहौर के हाईकोर्ट में पहुंच गया है। जहां पाकिस्तान स्थित पंजाब विधानसभा के पूर्व सदस्य महिंदर पाल सिंह ने लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर उक्त महिला की गिरफ्तारी और उसे भारत वापस भेजने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि 48 वर्षीय सरबजीत कौर भारत से तीर्थयात्रियों के साथ पाकिस्तान आई थीं, लेकिन यहां पहुंचने के बाद अचानक लापता हो गईं।
उनकी ओर से कहा गया है कि सरबजीत कौर पाकिस्तान में वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद रुकी हुई हैं, जिससे सुरक्षा से जुड़े पहलू उत्पन्न हो सकते हैं। याचिकाकर्ता ने आशंका जताई है कि वह संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकती हैं, इसलिए मामले की जांच आवश्यक है। महिला कपूरथला के गांव अमानीपुर की रहने वाली सरबजीत कौर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान पहुंची थीं। इसी दौरान, 4 नवंबर को उन्होंने स्थानीय युवक नासिर हुसैन के साथ निकाह कर लिया। यह मामला उसके बाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
दूसरी ओर, सरबजीत और नासिर हुसैन ने भी कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें पुलिस और अधिकारियों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। दोनों ने अदालत से सुरक्षा प्रदान करने और किसी भी तरह की जबरन कार्रवाई से बचाने की मांग की है। मामला संवेदनशील होने से लाहौर हाई कोर्ट ने दोनों याचिकाओं पर सुनवाई शुरू कर दी है। जल्द ही अदालत कोई महत्वपूर्ण आदेश जारी कर सकती है। याचिका में सरबजीत कौर ने बताया कि वह तलाकशुदा हैं और पिछले नौ वर्षों से नासिर हुसैन को सोशल मीडिया पर जानती थीं। उनका कहना है कि वे अपनी इच्छा से पाकिस्तान आईं और विवाह किया। साथ ही उन्होंने अपने वीजा को बढ़ाने और पाकिस्तानी नागरिकता के लिए दूतावास से संपर्क भी किया है।
-

इस राज्य में बन रहा है 16 मंजिल का Railway Station, यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधाएं
नई दिल्ली: देश में एक खास तरह का रेलवे स्टेशन बनने वाला है। यह स्टेशन 16 मंजिल होगा। यहां से सिर्फ ट्रेन ही नहीं बल्कि लोगों को बस और मेट्रो भी मिलेगी। इसके अलावा स्टेशन के अंदर मॉल, ऑफिस, होटल औऱ गार्डन भी उपलब्ध होंगे। ऐसे में यह लंदन और पेरिस के स्टेशनों को भी पीछे छोड़ देगा।गुजरात में बन रहा ये खास स्टेशन
यह रेलवे स्टेशन अहमदाबाद में बन रहा है। इसको देश के सबसे ऊंच और सबसे आधुनिक 16 मंजिला मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए विकसित टेक्नोलॉजी के तौर पर साबित होगी। रेलवे के अनुसार, इस भव्य परियोजना का काम अच्छे से चल रहा है और इसे जुलाई 2027 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है।स्टेशन में होगी यह खासियत
यह नया स्टेशन बिल्कुल ही अलग तरह से बनाया जा रहा है। इसकी ऊंचाई डिजाइन और सुविधाओं के कारण पूरी तरह अलग और आधुनिक स्वरुप में नजर आएगा। यह एक रेलवे स्टेशन ही नहीं होगा बल्कि यात्रियों, पर्यटकों और शहरवासियों के लिए एक बहुउद्देशीय स्ट्रक्चर होगा। इसमें 16 फ्लोर हब में विशाल पार्किंग स्पेस, ऑफिस कैंपस, कर्मशियल एरिया और यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं भी मिलेगी।स्टेशन से मिलेगी बस-ट्रेन-मेट्रो और बुलेट ट्रेन
इस स्टेशन को ऐसे बनाया जा रहा है कि सभी तरह के परिवहन साधनों को एक ही स्थान पर जोड़ दिया गया है। यात्रियों को एक ही पॉइंट से सभी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इससे यात्रा बहुत आसान बनेगी। स्टेशन के डिजाइन में शहर की पुरानी विरासत भी दिखाई गई है।रेलवे ने बनाया स्पेशल प्लान
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन के आस-पास का क्षेत्र भी बनाया जाएगा। इससे सड़कें अच्छी, बस कनेक्शन, मेट्रो लिंक और भविषय की बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के साथ यह पूरा क्षेत्र अहमदाबाद का एक नया हब बनेगा। यह परियोजना शहर के आर्थिक विकास व्यापार और पर्यटन को भी नई गति देने वाली है। स्थानीय लोगों में भी इस परियोजना को लेकर अब उत्सुकता बढ़ गई है। कई सालों के बाद अहमदाबाद को ऐसा आधुनिक स्टेशन मिलने वाला है।