Blog

  • Jalandhar: AAP MLA पर FIR और भाजपा नेता Shwait malik के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता ने साधा निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar: AAP MLA पर FIR और भाजपा नेता Shwait malik के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता ने साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एसएएस नगर सीट से आप विधायक कुलवंत सिंह की रियल एस्टेट कंपनी के खिलाफ गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 थाने में 150 करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी की धाराओं में ये एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं इस मामले को लेकर आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली का बयान सामने आया है।

    उन्होंने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहाकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विधायकों को हीरा कहते थे। लेकिन अब वहीं हीरों पर ठगी के आरोप में केस दर्ज हो रहे है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि यह ठगी के मामले में एफआईआर कोर्ट के आदेश पर हुई है। उन्होंने कहा कि करोड़ो रुपए की ठगी के मामले में अब विधायक को इस्तीफा दे देना चाहिए।

    वहीं दूसरी ओर भाजपा के पूर्व राज्यसभा सासंद श्वेत मलिक के बटाला में प्रेस वार्ता के दौरान आतंकी हमलों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सुखविदंर कोटली ने कहा कि वह उनके बयान की सख्त शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने कहा कि श्वेत मलिक अच्छे नेता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ऐसे विवादित बयान दे रहे है। कोटली ने कहा कि बॉर्डर हमारे जवान शहीद हो रहे है। आए दिन आतंकी हमले की खबरें सामने आ रही है और श्वेत मलिक का कहना है कि ऐसी छोटी घटनाएं होती रहती है। कोटली ने कहा कि इस मामले में श्वेत मलिक माफी मांगनी चाहिए।

  • इस दिन से शुरू होगी NEET-UG की Counseling, नोटिस जारी

    इस दिन से शुरू होगी NEET-UG की Counseling, नोटिस जारी

    नीट-यूजी 2024 की काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होने जा रही है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने इसको लेकर एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया कि काउंसलिंग के लिए पंजीकरण अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। एनएमसी के सचिव डा. बी. श्रीनिवास ने कहा कि देशभर के 710 मेडिकल कॉलेजों में 1.10 लाख एमबीबीएस सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। इसके साथ ही आयुष, नर्सिंग और 21,000 बीडीएस सीटों के लिए भी काउंसलिंग की जाएगी। एमसीसी (मेडिकल काउंसलिंग कमेटी) अखिल भारतीय कोटा की 15 प्रतिशत सीटों, सभी एम्स, जेआइपीएमईआर पांडिचेरी, सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटों और 100 प्रतिशत डीम्ड विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए काउंसलिंग करेगी।अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी और नोटिस के लिए एमसीसी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

  • YouTuber की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    YouTuber की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    मुजफ्फरपुर : एक युवक का शव पेड़ से लटकता बरामद किया गया। घटना तुर्की थाना क्षेत्र की है। युवक यूट्यूबर था। मृतक की मां ने कुछ ग्रामीणों पर ही हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान गौरव(21)के तौर पर हुई है। युवक के पिता का देहांत हो चुका है। घर में वो अपनी मां इंदल देवी के साथ रहता था। मृतक की मां ने बताया कि गौरव के मोबाइल पर रात करीब किसी अज्ञात नंबर से कॉल आया। वो बोला-मैं थोड़ी देर में आता हूं। पर इसके बाद काफी देर बाद भी गौरव घर नहीं लौटा।

    इसके बाद गौरव की खोजबीन शुरू की गई। लेकिन गौरव का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गौरव के शव को पेड़ से लटका देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी गौरव की मां और तुर्की थाना की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। इसके बाद FSL की टीम को बुलाया गया। FSL की टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौके से मोबाइल, गमछा समेत कई सामान जब्त किया है।

    गौरव की मां इंदल देवी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने गौरव को धमकी दी थी कि उसकी हत्या कर देंगे। इसे लेकर कोर्ट में शिकायत भी की गई थी। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तुर्की थाना प्रभारी कुमार प्रमोद सिंह ने बताया कि एक युवक का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar: 11 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Jalandhar: 11 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों पर एक बार फिर से थानों में पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। जारी सूचि के मुताबिक 11 अधिकारियों के तबादलें किए गए है। जारी आदेशों में गुरप्रीत सिंह रामा मंडी, संदीप रानी भार्गो कैंप, अशोक कुमार पुलिस लाइन, परमिंदर सिंह डिवीजन नंबर 2 के अधिकारी आदि शामिल हैं। देखें लिस्ट

  • बच्चों की Dance Class में हमलावर ने किया चाकू से हमला, 2 मौत, 9 घायल

    बच्चों की Dance Class में हमलावर ने किया चाकू से हमला, 2 मौत, 9 घायल

    लंदन: सोमवार के दिन बच्चों की एक डांस क्लास में चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। सुत्रों में मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में में दो बच्चों की मौत हो गई ओर नौ लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी उम्र 17 साल बताई गई है। इस हादसे पर ब्रिटेन के पीएम ने इस घटना की निंदा की।

    वहीं प्रधानमंत्री स्टॉर्मर ने इस घटना की निंदा की है। स्टॉर्मर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘साउथपोर्ट से भयावह और बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। मैं पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को उनकी तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।’’

  • 150 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोप में Punjab के AAP MLA पर FIR दर्ज

    150 करोड़ से अधिक की ठगी के आरोप में Punjab के AAP MLA पर FIR दर्ज

    नई दिल्लीः पंजाब के एसएएस नगर सीट से आप विधायक कुलवंत सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, नवंबर 2023 में मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह के घर और दफ्तर पर सुबह करीब 8 बजे एक साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दबिश दी थी। वहीं अब उनकी रियल एस्टेट कंपनी के खिलाफ गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी की धाराओं में ये एफआईआर दर्ज हुई है।

    मामले में बिल्डर कंपनी एमजीएफ की ओर से आरोप लगाए गए हैं कि कुलवंत सिंह और उनकी कंपनी जनता लैंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी और एमजीएफ की जमीन पर प्रोजेक्ट डिवेलप किया। एग्रीमेंट के तहत प्रोजेक्ट बेचकर एमजीएफ को लगभग 180 करोड़ रुपये मिलने थे। लेकिन कुलवंत सिंह और उनकी कंपनी ने लगभग 24 करोड़ 10 लाख रुपये ही अदा किए हैं और जनवरी 2021 से कोई पेमेंट नहीं की। लगभग 156 करोड़ रुपये की पेमेंट नहीं की जा रही। एमजीएफ की ओर से कोर्ट में याचिका दायर कर दलील दी गई कि जेएलपीपीएल कंपनी के साथ 31 अक्टूबर 2018 को नया एग्रीमेंट साइन किया गया। एम्मार-एमजीएफ के अलग होने के बाद ये एग्रीमेंट साइन हुआ।

    इसके तहत पंजाब मोहाली के सेक्टर-94 में कुल 117.908 एकड़ जमीन में से एमजीएफ की 58.77 एकड़ और जेएलपीपीएल की 59.138 एकड़ जमीन थी। ये जमीन डिवेलप करने की जिम्मेदारी जेएलपीपीएल को दी गई और डिवेलप होने के बाद एमजीएफ के हिस्से में कुल 82009 वर्ग गज रेजिडेंशियल, 7023 वर्ग गज कमर्शियल एरिया आना था। इस डिवेलप एरिया को बेचने के लिए भी जेएलपीपीएल को अधिकृत कर दिया गया। दिसंबर 2018 से अलग-अलग किश्त पेमेंट के लिए तय की गई और कुल 180 करोड़ 41 लाख 98 हजार रुपये एमजीएफ को जेएलपीपीएल की ओर से देने तय हुए।

    कंपनी का कहना है कि एम्मार-एमजीएफ के अलग होने से पहले 21 मई 2013 को जो एग्रीमेंट जेएलपीपीएल के साथ हुआ था, उसमें इनकी 60.89 एकड़ जमीन थी लेकिन 2018 में हुए एग्रीमेंट में एमजीएफ की 51.96 एकड़ जमीन लिखी गई और दस्तावेजों में ये फर्जीवाड़ा किया गया। तय प्लॉन के तहत कंपनी ने सिर्फ 24 करोड़ 10 लाख रुपये की पेमेंट की और जनवरी 2021 के बाद कोई पेमेंट नहीं की। जबकि एग्रीमेंट के अनुसार इन्हें 180 करोड़ रपुये का भुगतान करना था। ऐसे में कंपनी ने एग्रीमेंट के अनुसार पेमेंट न करना और लगभग 9 एकड़ जमीन फर्जी तरीके से हड़पने के चलते करोड़ों के नुकसान का आरोप लगाया है। मामले में अब डीएलएफ फेज-2 थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही केस की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

     

  • Punjab: व्यक्ति ने लगाए मंदिर कमेटी पर तोड़फोड़ के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: व्यक्ति ने लगाए मंदिर कमेटी पर तोड़फोड़ के आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः पशुओं का चारा काटने वाली मशीन से तोड़फोड़ के मामले में एक व्यक्ति ने मंदिर प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए है। व्यक्ति सतनाम सिंह ने आरोप लगाते कहा कि वह पिछले 35 साल से रेलवे की जगह पर पशुओं का चारा काटकर परिवार चला रहा है। लेकिन पिछले पांच साल से इस जगह पर मंदिर बनाया जा रहा है। जिसके बाद मंदिर प्रबंधक कमेटी ओर से उन्हें चारा काटने वाली मशीन को उठाने की धमकी दी जा रही थी।

    इस संबंधी पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस के डीसीपी की ओर दोनों पक्षों को आपसी सहमति से काम करने की अपील की। इसके बावजूद मंदिर कमेटी के नेता सचिन ने नौजवानो को बुलाकर उसकी मशीन के साथ तोड़फोड़ की। जिससे उसका कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। जिसके बाद उसने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

    वहीं दूसरी तरफ मंदिर कमेटी से जुड़े नेता सचिन ने बताया कि चारा काटने वाली मशीन के चलते मंदिर में आने वाली संगत को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी ट्रालियों के आने जाने से मंदिर के सामने वाली जगह भी नीचे बैठ गई है। जिससे पूरा रास्ता खराब हो रहा है और हालात बदतर हो रहे है। हमने पुलिस प्रशासन से उक्त व्यक्ति को अगल से जगह देने की अपील भी की है, लेकिन इसके बावजूद वह मुश्किलें खड़ी कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ नौजवानों की ओर से तोड़फोड़ की गई है, लेकिन जल्द ही मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: सांसद सरबजीत सिंह खालसा पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब, देखें वीडियो

    Punjab: सांसद सरबजीत सिंह खालसा पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब, देखें वीडियो

    फरीदकोटः सांसद सरबजीत सिंह खालसा आज श्री अकाल तख्त साहिब पर मत्था टेकने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गुरु के घर में माथा टेका और सरबत के भले के लिए प्रार्थना की। मीडिया से बात करते हुए सरबजीत सिंह खालसा ने कहा वे आज श्री अकाल तख्त साहिब पर माथा टेकने आए हैं, उन्होंने कहा कि आज जत्थेदार मोहन सिंह तुड़ की बरसी पर अकाल तख्त साहिब पर माथा टेकने आए हैं और भगवान का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं।

    उन्होंने अपनी नई पार्टी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि नई पार्टी तभी बनेगी जब अमृतपाल सिंह जेल से बाहर आएंगे। मीडियो से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह श्रोमणि कमेटी का चुनाव भी लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए 8 तारीख की अपॉइंटमेंट मिली है। उन्होंने निशान साहिब पर बात करते हुए कहा कि यह श्रोमणि कमेटी का मामला हैं हम इस पर कोई रॉक टॉक नहीं करना चाहते।

  • Punjab: 7 साल पहले विदेश गए बेटे का नही मिला कोई सुराग, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार देखें वीडियो

    Punjab: 7 साल पहले विदेश गए बेटे का नही मिला कोई सुराग, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार देखें वीडियो

    गुरदासपुर : गांव बायणपुर के एक युवक को 7 साल पहले एजेंट ने डोंकी लगाकर अमेरिका भेजा था। युवक की पहचान गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है। 7 साल बीत जाने के बाद गुरदीप सिंह का परिवार से कोई संपर्क नही हुआ। जिसके चलते परिवार चिंतित है। जानकारी देते हुए पिता अवतार सिंह समेत परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह महेंदीपुर गांव में एक व्यक्ति के संपर्क में आया था।

    जिसने गुरदीप सिंह को अमेरिका जाने के लिए कहा। उसके साथ 35 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और 12 लाख रुपये एडवांस ले लिए बाकी पैसे गुरदीप के अमेरिका पहुंचने के बाद दिए थे। पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार 7 साल पहले अपने बेटे से बात की थी। उसने बताया कि वह अमेरिका जा रहा है, पहले वह मैक्सिको जाएगा। लेकिन इसके बाद उनके बेटे से आज तक कोई भी बात नहीं हो पाई।

    अवतार सिंह ने कहा कि एजेंट से भी कोई संपर्क नहीं हो रहा है, उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। अवतार सिंह ने कहा कि वह एजेंट से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं और उसके बाद ही वह अपने बेटे से बात कर पाएंगे। इसके बाद उनके परिवार से कोई बात नहीं हुई, जिससे परेशान माता-पिता ने सरकार से मदद की गुहार लगाई और पिता ने कहा कि ठगी करने वाले एजैंटों से दूर रहना चाहिए।

  • Jalandhar: जल्द सरकारी बंगले में शिफ्ट हो सकते है CM Bhagwant Mann

    Jalandhar: जल्द सरकारी बंगले में शिफ्ट हो सकते है CM Bhagwant Mann

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में हुए उपचुनाव के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर कैंट में किराये पर घर लिया था। इस दौरान उन्होंने लोगों से सप्ताह में 2 दिन जालंधर में रहकर दोआबा के लोगों के मसले हल करने का वादा किया था। वहीं उपचुनाव में जीत हासिल होने के बाद 24 और 25 को सीएम मान 2 दिन के जालंधर दौरे पर पत्नी के साथ आए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा भी किया था।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान अब जल्द सरकारी आवास में शिफ्ट हो सकते है। सूत्र बताते है कि वह जालंधर कैंट में स्थित किराये की कोठी को छोड़कर पुरानी बारादरी के सरकारी आवास में शिफ्ट हो सकते है। वहीं सीएम मान के सरकारी आवास में शिफ्ट होने को लेकर कोई भी सीनियर अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान एक विशेष अधिकारी डिविजनल कमिश्नर आवास का दौरान भी कर चुके है, जिन्होंने बड़े वेटिंग लाइंज बनाने के लिए संरचनात्म बदलावों का प्रस्ताव दिया है।

    बता देंकि पुरानी बारादरी में डिवीजनल कमिश्नर का आवास भी है। इससे कुछ दूरी पर कमिश्नर पुलिस जालंधर डिप्टी कमिश्नर जालंधर और एसएसपी ग्रामीण जालंधर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के आवास है। बताया जा रहा हैकि सीएम के आवास बदलने की संबंधी सूचना सरकारी अधिकारियों के पास है, लेकिन कोई भी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

    बता दें कि इससे पहले भी जब सीएम मान ने जालंधर में किराये के मकान में शिफ्ट होना था तो उसकी चर्चा पहले ही शुरू हो गई थी, लेकिन उस दौरान भी आप नेताओं के साथ-साथ कोई भी सीनियर अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा था। हालांकि विपक्ष ने जालंधर में सीएम मान के शिफ्ट होने को लेकर तंज कसने जब शुरू किए थे, तब चंडीगढ़ में प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान सीएम मान ने खुद जालंधर में शिफ्ट होने की बात को नकार दिया था और कहा था कि अभी ऐसा कोई विचार नहीं है। वहीं अब फिर से उनके आवास बदलने की चर्चा शुरू हो गई है।