Blog

  • पंजाब : अमित शाह की रैली से पहले किसानों ने किया सड़क जाम

    पंजाब : अमित शाह की रैली से पहले किसानों ने किया सड़क जाम

    जगराओं : लोकसभा चुनाव को लेकर लुधियाना से भाजपा के उम्मीदवार रवनीत सिंह विट्टू के पक्ष में प्रचार व रैली करने से सबंधी देश के गृह मंत्री अमित शाह के आने की सूचना मिलने पर भड़के किसानों ने लुधियाना की तरफ रूख कर लिया। इस सबंधी पता चलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

    पुलिस ने जगराओं लुधियाना के बीच चौकीमान टोल प्लाजा को छावनी में बदलते हुए सील बंद कर दिया। इस दौरान किसानों को रोका गया। जिससे नाराज होकर किसानों ने जमकर भाजपा के खिलाफ भड़ास निकाली।

     इतना ही नहीं इस दौरान किसान लुधियाना की ओर से जाना चाहते थे। पुलिस ने किसानों को आगे नहीं जाने दिया। जानकारी के अनुसार लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में देश के गृह मंत्री अमित शाह की रैली का अयोजन किया गया था।

    इस सबंधी पता चलते ही किसान लुधियाना जाने के लिए निकले। पंजाब में भाजपा की रैली और भाजपा नेताओं के विरोध के ऐलान को लेकर बी के यू यूनियन के नेता मनजीत धनेर की अगवाई में 200 के करीब किसानों ने लुधियाना की तरफ रूख कर लिया। जिसको जगराओं पुलिस ने चौकीमान में घेर लिया। इस दौरान आगे जाने के लिए किसानों व पुलिस में काफी धक्कामुक्की भी हुई।

  • पंजाब: अंतर्राष्ट्रीय नार्को तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 तस्कर गिरफ्तार

    पंजाब: अंतर्राष्ट्रीय नार्को तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 तस्कर गिरफ्तार

    फाजिल्का: बीएसएफ और फाजिल्का पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय नार्को तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 7 तस्करो को  गिरफ्तार किया है । इसकी जानकारी DGP पंजाब गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है। 

    फाजिल्का पुलिस और बीएसएफ जवानों ने  संदिग्ध इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 5.47 किलोग्राम शुद्ध ग्रेड हेरोइन, ₹1.7 लाख ड्रग मनी, 40 कारतूस के साथ 7 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के मुताबिक आरोपी सीमा पार पाकिस्तान के संपर्क में थे। पुलिस ने नशा तस्करों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस रैकेट में संलिप्त अन्य लोगो की तलाश में छानबीन कर रही है।

  • पिकअप पलटने से 2 की मौ’त, 7 घायल

    पिकअप पलटने से 2 की मौ’त, 7 घायल

    बूंदी : बेकाबू पिकअप पलटने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। हिंडौली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी लाेग ब्यावर से कोटा के केवल नगर गांव में किसी रिश्तेदार की तीये की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। हादसा बूंदी के हिंडौली थाना क्षेत्र में एनएच 52, बसोली मोड़ पर रविवार सुबह करीब 6 बजे हुआ।

    पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हैड कॉन्स्टेबल फूलचंद ने बताया कि भेरुखेड़ा, पुलिस थाना साकेतनगर, जिला ब्यावर से कोटा के लाडपुरा थाना क्षेत्र के केवल नगर में तीये की बैठक में जा रहा एक परिवार बसोली मोड़ पर पिकअप पलटने से हादसे का शिकार हो गया। सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

    हादसे के शिकार सभी लोग भेरुखेड़ा गांव से हैं। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हिंडोली थानाधिकारी पवन मीणा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंच गई थी। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। 

  • पंजाब : खडूर साहिब में लोक मिलनी समारोह मे पहुंचे cm मान, देखे Live

    श्री खडूर साहिब: लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रविवार को 5 कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। सबसे पहले खडूर साहिब मे लोक मिलनी समारोह में cm मान ने शिरकत की।

  • पंजाब : तस्करों ने माइनिंग टीम पर किया हमला, फ्लाइंग टीम ने गोलियां चलाकर बचाई जान

    पंजाब : तस्करों ने माइनिंग टीम पर किया हमला, फ्लाइंग टीम ने गोलियां चलाकर बचाई जान

    फिरोजपुर : ​​​​​​शाहकोट में ​फरीदकोट की माइनिंग फ्लाइंग टीम पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान माइनिंग फ्लाइंग टीम के सदस्यों ने कई राउंड फायरिंग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। जिला माइनिंग ऑफिसर की शिकायत पर 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

     जिला माइनिंग ऑफिसर जगदीश सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ से मिली लोकेशन के आधार पर उनकी फ्लाइंग टीम शाहकोट में दरिया किनारे हो रही अवैध माइनिंग को रोकने के लिए गई थी। जैसे ही वह लोग वहां पहुंचे तो देखा कि 2 ट्रॉलियों में रेत भरी जा रही थी। उनकी टीम को देखकर वहां पर और लोग इकट्ठा हो गए लगभग 30-35 लोगों ने उनकी टीम को घेर लिया।

    उन लोगों के माइनिंग टीम के ऊपर हमला कर दिया जिससे जान खतरे में देखकर उनकी टीम के लोगों ने फायरिंग की और वहां से भाग निकले। परंतु उनकी टीम के कुछ लोग वहां पर फंस गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से निकाला गया।

    इसके बाद रेत का अवैध खनन कर रहे लोगों ने उन लोगों के लैपटॉप को तोड़ दिया और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। माइनिंग टीम पर हुए इस हमले के खिलाफ पुलिस ने फरीदकोट जिला माइनिंग ऑफिसर की शिकायत पर 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दिए हुए बयानों में जिला फरीदकोट के मीनिंग अधिकारी जगसीर सिंह ने बताया है की माइनिंग हेड ऑफिस चंडीगढ़ से उन्हें लोकेशन LAT 31.0134 LON 75.1803 पर हो रही नाजायज माइनिंग जांच करने के आदेश जारी हुए थे।जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ उक्त ठिकाने पर चेकिंग करने गए तो कुछ मिनटों में जिस स्थान पर नाजायज माइनिंग की जा रही थी। 

    मौके पर 2 ट्रैक्टर पर रेत भरी हुई मिली थी, जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। लेकिन कुछ देर बाद मोटरसाइकिल ट्रैक्टर और कारो में 30-35 अज्ञात लोग तेजधार हथियारो से लैस होकर पहुँच गए। हमलावरों ने क्रेटा गाड़ी नंबर पीबी-22-डब्ल्यू-9966 में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गनमैन सीनियर को भी  गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।इतने में उनके सी.टी. नाजर सिंह नंबर 9/224 पीएपी ने अपने सरकारी बंदूक से हवाई फायरिंग कर जान बचाई।डरे हुए अधिकारी चेक पोस्ट हाईटेक नाका की ओर भाग गये।

  • Game Zone में हुए Blast के मामले में पूर्व CM रुपानी ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    Game Zone में हुए Blast के मामले में पूर्व CM रुपानी ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : गत शाम को गुजरात के राजकोट के प्राइवेट गेमिंग जोन में लगी भीषण आग से अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आग लगने की मूल वजह पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि एयर कंडीशनिंग यूनिट में हुए जबरदस्त विस्फोट से दुर्घटना हुई थी।

    लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण पर पार्टी की ओर से पंजाब मे प्रचार करने आए गुजरात के बीजेपी पार्टी के पूर्व सीएम विजय रुपानी ने इस घटना पर दुख परगट करते हुए कहा कि ईश्वर इस दर्दनाक हादसे में मरे लोगों परिवारों को शक्ति प्रदान करें।

    विस्फोट के कारण गेमिंग जोन में घना धुआं फैल गया और एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद आग तेजी से फैल गई. गेमिंग जोन के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अधिकारियों को पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है।

    प्रशासन ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है। वहीं घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा मिलेगा। इस सब के बीच सवाल खड़ा होता है कि आखिर एसी यूनिट क्यों फटता है

    चिलचिलाती गर्मी में एयर कंडीशनर पूरे कमरे को ठंडा करने में कारगर है। आजकल तो AC हर घर की जरूरत बन गए है। लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए। लापरवाही बरतने से AC में धमाका भी हो सकता है। गर्मी के मौसम में ऐसे मामले ज्यादा आते है। AC फटने के पीछे कई कारण हो सकते है। आइए एक-एक करके समझते है।

    एयर कंडीशनर के फटने की एक बड़ी वजह है रेफ्रिजरेंट का लीक होना। रेफ्रिजरेंट उन गैसों को कहते हैं, जो कमरे को ठंडा रखने का काम करते है। अगर मशीन को मेंटेन नहीं किया जाता, तो एसी से रेफ्रिजरेंट लीक होने लगता है। ये गैस इलेक्ट्रिक स्पार्क के संपर्क में आने से धमाका करती है।

    एयर कंडीशनर हवा को अपने अंदर खींचकर ठंडी हवा बाहर फेंकता है। अब हवा खींचने के दौरान उसके फिल्टर में डस्ट भी जमा हो जाती है। यदि लंबे समय से AC की सर्विस नहीं कराई जाती तो उसमें गंदगी जमा होती जाती है. इससे फिल्टर पर दबाव पड़ेगा और कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ेगा। कंप्रेसर का कूलिंग में बहुत बड़ा योगदान होता है। कंप्रेसर पर दबाव बड़ने से विस्फोट होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए एसी की समय-समय पर मेंटेनेंस कराए जाने की सलाह दी जाती है।

  • कार की चपेट में आने से मोटर-साइकिल चालक की मौत,देखें CCTV 

    कार की चपेट में आने से मोटर-साइकिल चालक की मौत,देखें CCTV 

    महाराष्ट्र: पुणे के बाद अमरावती में एक और हिट-एंड-रन दुर्घटना का पता चला। एक मोटरसाइकिल चालक एक कार से टकरा गया, गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना की सीसीटीवी तस्वीरें जारी की गई हैं।

    पुणे के बाद अमरावती में एक हादसा हुआ जहां एक साइकिल सवार की कार से टक्कर हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सवार बिना इलाज कराए भाग गए। इस घटना की सीसीटीवी तस्वीरें जारी की गई हैं। हालांकि, पुलिस को अभी तक यह नहीं पता है कि कार किसकी थी और उसमें कौन था।  

    पुलिस ने अब इस मामले में कार और उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी देने वाले को 20,000 रुपये का इनाम देने की पेशकश की है। डीसीपी सागर पाटिल ने कहा कि हम जल्द ही ड्राइवर और वाहन को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।  

    मई में दोपहर 12:16 बजे, 64 वर्षीय भीमसेन अमरावती में अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे, समता कॉलोनी गली नंबर 3 के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना एक निगरानी कैमरे पर रिकॉर्ड की गई । वीडियो में तीन लोग कार से बाहर निकलते दिख रहे हैं। उसने देखा कि भीमसेन खून से लथपथ था, तुरंत अपनी कार में बैठा और भाग गया। 23 दिन बाद भी पुलिस न तो कार में सवार तीन लोगों की पहचान कर पाई और न ही उस कार की पहचान कर पाई जो उनकी थी। घटना में गंभीर रूप से घायल भीमसेन की 12 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई।

  • पंजाब : 3 दिन होटल, रेस्टोरेंट और ठेकों पर नहीं बिकेगी शराब 

    चंडीगढ़: लोकसभा चुनावों को लेकर शराब ठेके मतदान से पहले ही 30 मई 2024 की शाम 6:00 बजे से 1 जून 2024 की शाम 6:00 बजे और 4 जून 2024 (पूरा दिन) मतगणना वाले दिन बंद रहेंगे। यह फैसला भी आयोग की तरफ से लिया गया है। इस दौरान होटलों, रेस्टोरेंट और पबों में भी शराब परोसी नहीं जाएगी। इस दौरान किसी भी होटल, रेस्तरां, क्लब, सामुदायिक केंद्र, सीएसडी कैंटीन, दुकानों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर भी शराब बेची नहीं जाएगी। शराब के भंडारण पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। बिना लाइसेंस वाले परिसरों में शराब के भंडारण पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा।

    वहीं लोकसभा चुनाव के चलते एक जून को पंजाब मे छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस दौरान समूह सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों, बैंक, संस्थानों, फैक्टरियों व दुकानों में पेड छुट्टी रहेगी। आदेश में कहा गया है कि पंजाब राज्य में लोकसभा चुनाव में लोग मतदान कर पाए, इसके चलते यह फैसला लिया गया। इस बार निर्वाचन आयोग ने मतदान का लक्ष्य 70 पार रखा है। इसके लिए निर्वाचन आयोग कही तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं।

  • पंजाब : CM अरविंद केजरीवाल अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे, देखें वीडियो

    पंजाब : CM अरविंद केजरीवाल अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे, देखें वीडियो

    अमृतसर:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। इस बीच  दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल देर रात अमृतसर हवाईअड्डे पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत आप के अमृतसर प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल और जिले के विधायकों ने किया। हालांकि केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत नहीं की।

    लेकिन सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल अब प्रचार करेंगे। और 30 मई तक पंजाब में AAP उम्मीदवारों के लिए रोड शो आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत कल फिरोजपुर के टाउन हॉल में AAP नेताओं के साथ केजरीवाल की बैठक से होगी और कल AAP केजरीवाल होशियारपुर और बठिंडा में AAP उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो करेंगे इस मौके पर आप नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आने से जीत का अंतर बढ़ेगा और पंजाब में आप 13 शून्य से जीतेगी।

  • आसमान से बरस रही है आग, पारा पहुंचा 50 के पार..

    आसमान से बरस रही है आग, पारा पहुंचा 50 के पार..

    जयपुरः देश भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ता तापमान रोजाना अपना रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शनिवार को राजस्थान के फलौदी में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में छट्टी के लिए जिलों के कलेक्टर को अपवाइंट किया गया है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को राज्य में लू से आमजन एवं पशु-पक्षियों को राहत प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने का आदेश दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने सभी जिला कलेक्टर को सुचारू व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।

    मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को राज्य में फलौदी 50 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री, जैसलमेर में 48 डिग्री, बीकानेर में 47.2 डिग्री, चूरू में 47 डिग्री, जोधपुर में 46.9 डिग्री, गंगानगर में 46.5 डिग्री, कोटा में 46.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य में जारी लू तथा उष्ण रात्रि का दौर आगामी 3-4 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। उन्होंने बताया कि 29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में तथा 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। शर्मा ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह में राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है।