Blog
-

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना बैडमिंटन टीम के तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन
ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना बैडमिंटन टीम (पुरुष वर्ग) के तीन खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय और खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए किया गया है। हिमाचल प्रदेश अंतर-विश्वविद्यालय बैडमिंटन टीम (पुरुष वर्ग) ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक में 22 से 27 नवंबर 2022 तक आयोजित नार्थ-ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रतियोगिता की विजेता टीम रही।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बैडमिंटन (पुरुष) टीम के कप्तान राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के खिलाड़ी करण चौधरी (पेप्सी) थे। टीम के बाकी सदस्य राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के ही शुभम् सांबर तथा अभिषेक कपिला, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के पार्थिव और समक्ष दौलता, राजकीय महाविद्यालय नाहन के हर्षित नौटियाल थे।टीम मैनेजर राजेश शर्मा और टीम कोच मुनीत लखनपाल रहे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की यह बैडमिंटन टीम अब अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय और खेलो इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेगी। अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का आयोजन इस बार लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा में आयोजित होगी। -

अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत चयनित 64 महिलाओं को नि:शुल्क राशन वितरण
ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत रविवार को होटल सुविधा पैलेस में जिला की चयनित 64 महिलाओं को तीन-तीन माह का 1.44 लाख रुपए का नि:शुल्क राशन वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रुप में जिला परिषद सदस्य व पूर्व अध्यक्ष ब्लाक समिति अंब समाजसेवी सतीश शर्मा ने शिरकत की और अपने कर कमलों से महिलाओं को राशन वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक व समाजसेवी ओपी रत्न, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा व सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल ने की। कार्यक्रम के दौरान बस्सी परिवार की तरफ से स्व. डा. निर्मल बस्सी की याद में सभी 64 पात्र महिलाओं को एक-एक कंबल वितरित किया गया। हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंच संचालन संस्था के महासचिव नरेश सैनी ने बखूबी संभाला।
मुख्यातिथि सतीश शर्मा ने अपने संबोधन में हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा जरूरतमंद वर्गो के लिए किये जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत है। उन्होंने कहा कि समाज को स्वयं आगे बढ़कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं पर दुखों का पहाड़ टूटा है, इनके जीवन में फिर से उजाला करने के लिए हिमोत्कर्ष आगे आई है। उन्होंने कहा कि अन्य व्यक्तियों को भी हिमोत्कर्ष के साथ जुड़कर समाजसेवा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानी सज्जन बधाई व साधुवाद के पात्र हैं। इस दौरान सतीश शर्मा ने अपनी और से हिमोत्कर्ष संस्था को 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।
हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प 10वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा इस प्रकल्प की शुरुआत हिमोत्कर्ष के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह ने की थी। उन्होंने कहा कि अभी तक 500 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभी तक पात्र महिलाओं को 35 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष प्रति वर्ष पात्र महिलाओं का चयन एक वर्ष के लिए करती है। इस दौरान इन महिलाओं को हुई परिवारिक क्षति को पूरा करने के लिए सहयोग के रुप में राशन वितरित किया जाता है, ताकि महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि इस बार महिलाओं को प्रत्येक माह दिए जाने वाले 500 रुपए के सहयोग को बढ़ाकर 750 रुपए किया गया है। अब प्रत्येक महिला को 2250 रुपए का राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हिमोत्कर्ष एंबुलेंस सेवा भी चला रही है। वहीं जरुरतमंद बच्चों को स्कॉलरशिप भी प्रदान कर रही है। जतिंद्र कंवर ने कहा कि हिमोत्कर्ष दानी सज्जनों के सहयोग से सेवा कार्यो को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इसके लिए दानी सज्जनों का भी आभार प्रकट किया।
इन्नर व्हील क्लब उमंग की सचिव सांची बस्सी ने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था की पौध स्व. कंवर हरि सिंह ने लगाई थी, अब मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर समाजसेवा के कार्यो को आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष हमेशा जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रही है। उन्होंने इसके लिए संस्था के प्रतिनिधियों को साधुवाद भी दिया।इन दानवीरों के सहयोग से चल रहा प्रकल्पहिमोत्कर्ष अमोदिनी विधवा महिला राशन वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का हर वर्ष सहयोग राशि के रूप में आर्शीवाद प्राप्त होता है। जबकि प्रकल्प में पूर्व विधायक ओपी रत्न, रविंद्रनाथ डोगरा, ओंकार चंद शर्मा, जितेंद्र कंवर, रमा कंवर, जगदीश्वर कंवर, दीपशिखा कौशल, अवतार सिंह सैणी, राजेंद्र शर्मा, पूजा कपिला, मनोज कुमार, मनोज कंवर, कल्याण चंद, शिव शशि कंवर, अक्षय कौशल, विजय कुमार आंगरा,तविशी लखनपाल, शशि शर्मा, कुलदीप सिंह दयाल, यशपाल सिंह ठाकुर, प्राण शर्मा फाऊंडेशन, कर्णपाल सिंह मनकोटिया, रविंद्र मेहता, रेणू मेहता, शेषपाल सिंह, जयगोपाल शर्मा, नरेंद्रजीत सिंह, रामनारायण, बाल किशन शर्मा, डा. जागृति दत्ता, बीके धीमान, कृष्णपाल सूद, कमला देवी, ज्योति लुंबा, रजनीश लुंबा, रोशनलाल शर्मा, प्रवीण बाला, एचएन सेठी, सुरेंद्र कपिला, रेखा जसवाल, दर्शन सिंह, इंद्रजीत सिंह, निशांत चौधरी, विजय लखनपाल, महिंद्र वर्मा, मेघा ओहरी,संदीप महाजन, मीना शर्मा, गायत्री शर्मा, सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा,सविता कौशल, सुरेश कुमार शर्मा, सोमनाथ कौशल, अवतार सैणी, राजपाल रत्न, संजीव कौल, शकुतंला देवी, दीपम सैणी, अमित अरोड़ा, राजकमल सिंह, शेषपाल सिंहउ व अन्य दानी सज्जनों ने संस्था को अमोदनी प्रकल्प में सहयोग किया है।
ये रहे उपस्थित हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा, दीपशिखा कौशल, प्रो. बीके शर्मा, महासचिव डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, विजय साहनी, सुरेश शर्मा, ओसी शर्मा, अशोक ऐरी, राजपाल रत्न, सचिन बस्सी, सांची बस्सी, सुरेश कुमार शर्मा, बीके धीमान, दर्शन सिंह, मीना शर्मा, राज कुमार पठानिया, सुदेश अरोड़ा, सुमन पुरी, रमा कंवर, रेखा जसवाल, मोहिंद्र वर्मा, अजय शर्मा, रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद, सचिव संजीव अग्रिहोत्री, निशांत चौधरी, मनमीत सिंह, एमएम गर्ग, अश्वनी सैनी, मुनिंद्र अरोड़ा, राजन पुरी, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र मेहता, शेषपाल सिंह, रजनीश लुंबा, ज्योति लुंबा, सिम्मी चौधरी, रंजु देवी, मीना ठाकरु, निशा, उषा, विकास कौंडल, सुधीर चौधरी, पंकज कुमार, विजय आंगरा, बलदेव डोगरा, सोमनाथ कौशल, योगेश कौशल, नरेंद्रजीत सिंह राणा आदि उपस्थित थे।
-

पंजाब: ट्रेन की चपेट में आए 4 बच्चे, 3 की मौत
कीरतपुर साहिब : पंजाब के रोपड़ जिले में कीरतपुर साहिब के पास लोहंड-भरतगढ़ रेल ट्रैक पर चार बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बच्चे रेलवे ट्रैक के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दो बच्चों को अस्पताल लेकर गई, लेकिन एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सभी बच्चे बाहरी राज्यों के हैं।
-

जालंधर: श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर के प्रधान आज्ञापाल का निधन
जालंधर: शहर का सबसे प्रसिद्ध श्री बाबा सोढल मंदिर हमेशा से ही श्रद्धालुओं के आस्था का प्रतीक रहा है, लेकिन इस बीच बेहद बुरी खबर सामने आ रही है कि मंदिर के प्रधान आज्ञापाल चड्ढा अब नहीं रहे। उन्होंने आज सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली, जानकारी के मुताबिक उन्हें लीवर कैंसर था जिसके कारण वह लंबे अरसे से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार आज साढ़े चार बजे मॉडल टाउन शमशान घाट में किया जाएगा। आपको बता दें कि आज्ञापाल चड्ढा मंदिर के 32 बार प्रधान चुने जा चुके थे उन्होंने अपनी जिंदगी के 65 वर्ष मंदिर की सेवा में लगाए हैं।
-

चॉकलेट ने ली आठ वर्षीय छात्र की जान!
तेलंगाना: तेलंगाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आठ साल के बच्चे के गले में चॉकलेट फंसने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से उसके परिवार में मातम का माहोल बन गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि संदीप के पिता ऑस्ट्रेलिया की ट्रिप पर गए थे।
वहां से लौटने के बाद कंगन अपने बेटे के लिए कुछ चॉकलेट लेकर आए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये चॉकलेट ही उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी । दरअसल, संदीप शनिवार को कुछ चॉकलेट अपने स्कूल लेकर गया था। दूसरी क्लास के एक छात्र ने चॉकलेट संदीप के मुंह में डाली, लेकिन वह गले में फंस गई।
चाॅकलेट खाने के कुछ सेकंड में ही संदीप को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और जमीन पर गिर गया। स्कूल अधिकारी फौरन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
-

पंजाब: 22 IAS व 10 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आज फेरबदल करते हुए 22 आईएएस व 10 पीसीएस अधिकारियों के और तबादले किए हैं। देखें लिस्ट




-

छापेमारी दौरान हुआ कुछ ऐसा कि लोगों ने पुलिस को बनाया बंधक
झारखंड: झारखंड के खूंटी जिला के रोड़ो गांव में प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने के फरार आरोपित की गिरफ्तारी के दौरान हार्ट अटैक से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके कारन वहां के ग्रामीणों ने शनिवार की रात एक बजे से पुलिस को बंधक बनाये रखा। इस मामले की जानकारी मिलने पर एसडीओ अनिकेत सचान, तोरपा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी, खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा बीडियो दयानंद कारजी सहित कई अधिकारी रोड़ो गांव पहुचें और ग्रामीणों को समझा कर बुझा कर शव को सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, तोरपा थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार अपने जवानों के साथ प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोपित इजहार अहमद उर्फ कल्लू को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार की रात रोड़ो गांव पहुंची थी। इजहार के घर पहुंचने पर उसके दरवाजे बंद थे। पुलिस ने घर वालों को दरवाजा खोलने के लिये बोला, परन्तु कोई भी दरवाजा नहीं खोला।
लगभग एक घंटे तक दरवाजा नहीं खोलने के बाद दरवाजा तोड़ कर घर में घुसे। पुलिस जैसे ही दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर रही थी, पुलिसकर्मियों का आवाज सुनते ही इजहार अहमद के पिता 75 वर्षीय मोहम्मद निजामुद्दीन को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया।
-

बहन की डोली उठने से पहले उठा भाई का जनाजा, पत्नी से विवाद बनी वजह
जमुईः यह घटना बिहार के जमुई जिले कि है जिस घर में मंगल गीत गाये जा रहे थे और शहनाईयां बजने की तैयारी थी लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरा माहौल ही बदल दिया और हंसता-गाता परिवार दहाड़ मारकर रोने लगा। गांव में मातम तब छा गया जब पता चला कि बहन की डोली उठने से पहले भाई ने खुदकुशी कर ली। घर में एक तरफ शादी के माहौल में परिवार समेत आसपास के लोग भी खुशियां मना रहे थे तो वहीं खुदकुशी की घटना के बाद अचानक सारा माहोल मातम में तबदिल हो गया।
घटना जमुई के अंबा गांव की है जहां मेश कुमार महतो (34) ने अपनी बहन की शादी के ठीक पहले वाली रात को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ विवाद के बाद उमेश ने यह खौफनाक कदम उठाया। रात को पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ था, जिसको लेकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया था, जिसमें पति की जान चली गई हालांकि गांव वाले इस बात से इंकार कर रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि 34 वर्षीय उमेश कुमार महतो ने ही सिर्फ जहरीला पदार्थ खाया था।
बताया जा रहा है कि उमेश की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच में अक्सर विवाद होते रहता था। शनिवार की देर शाम तक उमेश अपनी बहन की शादी की तैयारी में लगा हुआ था। डेकोरेटर्स का काम करने वाले उमेश ने अपनी बहन की शादी के लिए टेंट और लाइट लगवाने का काम देर शाम तक करवाया जिसके बाद किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हुआ और फिर उसने यह कदम उठा लिया।
उमेश की बहन की शादी रविवार को ही होने वाली थी। बहन की शादी के लिए जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के दरखा गांव से उमेश के घर बारात आने वाले थी लेकिन अब जिस घर से बहन की डोली उठने वाली थी, उस घर से अब लोग भाई की अर्थी उठायेंगे। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा और घटना की जांच में जुट गई है।
-

सोते हुए परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 सगे भाइयों की मौके पर मौत
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार रात को आपसी विवाद में जमकर फायरिंग हुई। वारदात में तीन सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक साथ तीन हत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. पुलिस ने मृतकों के शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना से वहां जबर्दस्त तनाव फैल गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
पुलिस के अनुसार वारदात भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना इलाके के सिकरौरा गांव में हुई. वहां आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया. इस पर एक पक्ष के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोते हुए परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसमें गोली लगने से तीन सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और दो महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गोलियों की आवाज पर गांव में हड़कंप मच गया. वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग छूटे।
बाद में ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित किया और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. वहां से उनको प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया. वहीं तीनों मृतकों के शवों को कुम्हेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. फायरिंग में तीन लोगों की मौत से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए. आनन-फानन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लाखन और टैनपाल के बीच 3 दिन पहले कोई झगड़ा हुआ था. उसके बाद देर रात को लाखन अपने साथियों के साथ पहुंचा और टैनपाल के परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसमें तीन सगे भाइयों गजेंद्र, समुंदर और ईश्वर सिंह की मौत हो गई. इसके अलावा मृतक गजेंद्र का पुत्र टैनपाल और उसकी मां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. गांव में तनाव के हालात को देखते हुए वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
-

दिल्ली, पंजाब के बाद अब गुजरात को लेकर केजरीवाल का बड़ा ब्यान
गुजरात: गुजरात चुनाव 2022 पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भविष्यवाणी की है, अरविंद केजरीवाल ने भिवष्यवाणी करते हुए खुद कागज पर लिखकर दिया है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली और पंजाब में उनकी भविष्यवाणियां पहले ही सच हो चुकी हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी गुजरात के आम लोगों पर हमला कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार बनने के बाद 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन स्कीम का नोटिफिकेशन जारी कर देंगे। हम पहले ही पंजाब में OPS का नोटिफिकेशन जारी कर चुके हैं। पुलिस, टीचर, ट्रांसपोर्ट, आंगनबाड़ी और कच्चे कर्मचारियों के मुद्दों को हल करेंगे।
उन्होंने बीजेपी पर निशान साधते हुए कहा कि बीजेपी एक वीडियो बनाने की कंपनी बन गई है. बीजेपी की गारंटी है कि हर वार्ड में एक वीडियो की दुकान खोलेंगे। दिल्ली की जनता इस बार ये तय करेगी कि उनको वीडियो बनाने की कंपनी चाहिए या उनके बच्चों का भविष्य बनाने वाली पार्टी चाहिए।