Blog

  • प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह 5 अक्तूबर को पुरान बस अड्डा ऊना में

    प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का समारोह 5 अक्तूबर को पुरान बस अड्डा ऊना में

    ऊना/सुशील पंडित:प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष के तहत ऊना विधानसभा के पुराना बस अड्डा में आयोजित होने वाले  समारोह की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह के सुचारु एवं सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए और समय रहते सभी तैयारियां मुकम्मल करने को कहा। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस दौरान 296.35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
    इनमें सलोह में 128 करोड़ से निर्मित ट्रिप्पल आईटी जबकि ऊना में 36.29 लाख से निर्मित नैशनल करियर सैन्टर और 33.88 करोड़ से निर्मित लघु सचिवालय के भवन मुख्य रुप से शामिल हैं। इसके अलावा आईटीआई ऊना के अतिरिक्त भवन, आईटीआई मैहतपुर, सर्किट हाउस ऊना, बसदेहड़ा के अस्पताल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय भवन सहित करोड़ों रुपये से निर्मित अन्य कई परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। डीसी ने बताया कि समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी जिनके माध्यम से हिमाचल प्रदेश की विकासस यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • बदमाशों ने की महिला से पर्स छीनने की जोर-आजमाइश, मुंह-सिर पर गंभीर चोट

    बदमाशों ने की महिला से पर्स छीनने की जोर-आजमाइश, मुंह-सिर पर गंभीर चोट

    जयपुर: पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने दिन-दहाड़े स्कूटी सवार महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी, महिला का पर्स छीनने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे थे, लेकिन जब फेल हुए तो पीड़िता को गिरा दिया। घटना में महिला के मुंह-सिर पर गंभीर चोट लगी है। महिला के पति ने जब शोर मचाया तो बाइक सवार आरोपी भाग गए। घटना जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे बदमाशाें ने एसएफएस चौराहे के पास महिला से पर्स छीनने की कोशिश में उसे गिरा दिया। इस दौरान महिला सड़क पर 8-10 फीट तक घिसटती चली गई। घायल मीनाक्षी श्रीवास्तव (43) को मानसरोवर के साकेत हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट कराया गया है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद गई। इसकी फुटेज आज सामने आई है। महिला के पति अनिल श्रीवास्तव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि दोपहर तीन बजे वे पत्नी के साथ पूजा का सामान लेकर घर की ओर जा रहे थे। सुमेर नगर की ओर मुड़ने वाले थे तभी बाइक पर पीछे से दो युवक आ गए। उन्होंने पीछे बैठी मनाक्षी के कंधे पर लटका हुआ पर्स छीनने की कोशिश की।

    अचानक हुई इस घटना से वे दोनों घबरा गए। मीनाक्षी ने पर्स नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने झटका देकर मीनाक्षी को स्कूटी से नीचे गिरा दिया। इसके बाद अनिल ने शोर मचाया तो वे भाग गए। घटना के वक्त स्कूटी की स्पीड 40 से 45 के बीच थी। अनिल ने बताया कि मीनाक्षी के चेहरे और सिर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी मिलने के बाद मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन घटना के करीब 22 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।

    मुहाना थाना सीआई लाखन सिंह खटाना ने बताया कि घटना के बाद से ही इलाके में लगे हुए सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है अब तक 7 लड़कों से पूछताछ हो चुकी है। वहीं, पहले स्नैचिंग करने वाले बदमाशों को भी राउंडअप किया गया है। महिला को स्कूटी से गिराने वाले दोनों बदमाशों के सिर पर ना तो हेलमेट था और ना ही चेहरे ढंके हुए थे। इस घटना के बाद दोनों आरोपी आराम से नाके और चौकी पार कर निकल गए, लेकिन पुलिस की पकड़ से बाहर ही हैं। कमिश्नरेट में इस साल स्नैचिंग की 26 घटनाएं हो चुकीं हैं। वहीं, घायल महिला और उसके पति भी सीसीटीवी फुटेज में बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं। यदि महिला ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसके सिर में गंभीर चोट नहीं लगती। जयपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले सोने की चेन तोड़ ली। चेन स्नेचिंग के समय वह अपने पति के साथ स्कूटर पर थी। लूट के दौरान स्कूटर स्लीप होने से पति-पत्नी चोटिल हो गए। घायल पति-पत्नी का निजी हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार करवाया गया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चेन स्नेचरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाबः BSF ने 10 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित जिंदा कारतूस किए बरामद

    पंजाबः BSF ने 10 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित जिंदा कारतूस किए बरामद

    अमृतसर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को लेकर आए दिन चर्चा में रहता है। वहीं बीएसएफ ने इस बार भी पाक की नापाक हरकतों को नाकाम करने में सफलता हासिल की है। बीएसएफ अमृतसर सैक्टर की टीम ने बीओपी बेरोपाल से 2 किलो 60 ग्राम हेरोइन और 9mm पिस्टल के 50 जिंदा कारतूस बरामद किए है। जानकारी के अनुसार देर रात पाकिस्तान से आए ड्रोन की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद बीएसएफ और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान उक्त सामान बरामद किया है। पकड़ी गई हेरोईन की अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही हैं।  

    बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कंटीली तार के उस पार से कुछ फेंकने की आवाज सुनी। जवानों ने तत्काल सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान खेतों में एक पीले रंग का पैकेट दिखाई दिया। इस पैकेट में 4 पैकेट छिपाए गए थे। इनमें नशीले पदार्थ कारतूस व बारूद मिला। मादक पदार्थ का वजन तकरीबन 2 किलो 60 ग्राम है। 

  • भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, एक पायलट की मौत

    भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, एक पायलट की मौत

    तवांगः अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। सेना से जुड़े अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। सेना अधिकारी के मुताबिक, ये हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट को हॉस्पिटल ले जाया गया। इसमें एक पायलट सौरभ यादव गंभीर रूप से घायल थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे पायलट का इलाज किया जा रहा है। सेना अधिकारियों का कहना है कि अभी हादसे की वजह का पता नहीं लग पाया है। 

    इसी साल जुलाई में राजस्थान के बाड़मेर के भीमड़ा के पास वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग-21 क्रैश हुआ था। इसका मलबा एक किलोमीटर तक बिखरा था। फाइटर प्लेन मिग-21 क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम को रवाना किया गया था। ये हादसा बायतू थाना क्षेत्र के भीमड़ा गांव में हुआ था। इस हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए थे। बता दें कि इससे पहले अगस्त 2021 में बाड़मेर में एक और मिग-21 विमान क्रैश हुआ था। यह फाइटर जेट ट्रेनिंग उड़ान पर था। टेक ऑफ के बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई थी और प्लेन एक झोपड़ी पर जा गिरा। हालांकि उस वक्त प्लेन क्रैश होने से पहले पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया था।

    पिछले साल 24 दिसंबर को भी भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान राजस्थान के जैसलमेर के पास क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा की मौत हो गई थी। जिस जगह जेट गिरा था, वह सुदासरी डेजर्ट नेशनल पार्क है और पाकिस्तान बॉर्डर के पास पड़ता है। यह क्षेत्र सेना के कंट्रोल में है। इसलिए वहां किसी का आना-जाना मना है। विंग कमांडर हर्षित सिन्हा ने रेगुलर उड़ान के लिए जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। हादसे की जगह जैसलमेर से करीब 70 किमी दूर थी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने बतया था कि विमान में हवा में ही आग लग गई थी, उसके बाद वह धमाके के साथ जमीन पर आ गिरा था।

  • जालंधरः पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, 200 जगहों पर लगाए नाके

    जालंधरः पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, 200 जगहों पर लगाए नाके

    जालंधर/वरुणः देहात पुलिस ने फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर 200 जगहों पर नाके लगाए है। इसके साथ-साथ ही देहात पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल लोगों के मन से अपराधियों का भय निकालने के लिए शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं एसएसपी ने बयान जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दें। एसएसपी देहात स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि फैस्टिवल सीजन को लेकर महानगर में अलग-अलग स्थानों पर 200 नाके लगाकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए तो वहीं पीजी, धार्मिक स्थलों, होटल व रैस्ट हाऊस में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान जालंधर देहात क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक गांव व कस्बों के अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान खुद एसएसपी स्वर्णदीप सिंह तथा एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों ने सर्च अभियान और फ्लैग मार्च में हिस्सा लेकर अपराधियों के मन में भय बिठाने के लिए शक्ति प्रदर्शन किया।

    डीजीपी पंजाब गौरव यादव के आदेशानुसार गैंगस्टर और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। वहीं एसपी तथा डीएसपी रैंक के अधिकारी फील्ड में निकले। इनके साथ एआरपी, डॉग स्क्वायड व बम स्क्वायड के दस्ते भी थे। जालंधर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित पीजी, धार्मिक स्थलों और महानगर के संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी की गई और सर्च अभियान चलाए गए। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि चाहे कोई आम हो या फिर खास सबके साथ जीरो टॉलरैंस पॉलिसी अपनाई जाए। वहीं देहात क्षेत्र में निजी वाहनों पर पुलिस के स्टीकर लगा कर घूम रहे वाहन चालकों के चालान काटे तो कईयों के स्टीकर उतारे गए।

    एसएसपी की तरफ से इस दौरान प्राइवेट वाहनों पर पुलिस के स्टीकर लगाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया और उनके चालान भी काटे गए तो कईयों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि देहात क्षेत्र में आने वाले बस स्टैंड सहित बाजारों में भी यह अभियान चलाया गया। उनका कहना था कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यदि कोई पुलिस मुलाजिम भी लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की पत्नी और आप MLA में हुआ जमकर हंगामा

    पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की पत्नी और आप MLA में हुआ जमकर हंगामा

    लुधियानाः नगर निगम हाऊस की मीटिंग गुरू नानक भवन में आयोजित की गई। मीटिंग में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की पत्नी पार्षद ममता आशू ने नगर कमिश्नर शैना अग्रवाल से सवाल किया कि आपने पिछली बैठक में कहा था कि जिन लोगों ने कच्चे मुलाजिमों की सूची में हेर-फेर करके गलत नाम जोड़े है उनकी जांच करवाकर एक हफ्ते में ही कार्रवाई करवाएंगी। वहीं उस समय हलका पश्चमी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने भी कमिश्नर की बात पर सहमती जताई थी।

    पार्षद ममता आशू की इस बात का जवाब जहां निगम कमिश्नर नहीं दे सकी वहीं विधायक गुरप्रीत गोगी ने जवाब देते कहा कि आज कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा। यदि किसी बात को लेकर कोई संशय है तो उसे बाद में देखा जाएगा। यदि सूची में कोई कमी है वो भी बाद में जांच करवा देंगे। इस बात के बाद पार्षद ममता आशू और विधायक गुरप्रीत गोगी में खूब बहसबाजी हो गई। देखते ही देखती ममता आशू और गुरप्रीत गोगी की बहसबाजी निगम हाऊस में मुद्दा बन गई। विधायक गुरप्रीत ने कहा कि ममता आशू नहीं चाहती कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए।

    विधायक गोगी ने कहा कि कांग्रेस के समय में कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया नहीं गया और अब जब आम आदमी पार्टी की सरकार है तो पार्षद ममता आशू व अन्य कांग्रेसी फिर से रुकावटें डाल रहे है। गोगी ने कहा कि प्रस्ताव पास होगा। जिसे लेकर ममता आशू और गोगी में खूब बहस हुई। बहसबाजी के बाद मेयर बलाकर ने विवाद शांत करवाया और कहा कि सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों को रेगूलर करने के मामले में नियमों की पालना करने की जिम्मेवारी अफसरों की होगी।

  • पंजाबः इस मुस्लिम ने सिख धर्म अपनाकर कायम की मिसाल, पत्नी पढ़ती नमाज खुद पढ़ता गुरबाणी 

    पंजाबः इस मुस्लिम ने सिख धर्म अपनाकर कायम की मिसाल, पत्नी पढ़ती नमाज खुद पढ़ता गुरबाणी 

    नाभा : पंजाब में युवा पीढ़ी को सिख धर्म से जोड़ने वाले अमृतपाल सिंह को लेकर माहौल काफी गर्म है और कुछ तत्व अमृतपाल सिंह को आईएसआई एजेंट बता कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं पटियाला में नाभा से सटे गांव लुबाना टेकू के एक युवक ने अमृतपाल सिंह से प्रेरित होकर अपना मुस्लिम धर्म छोड़कर सिख धर्म अपना लिया है।

    करमजीत सिंह नाम का यह युवक तख्त श्री केसगढ़ साहिब में अमृत बाटे का अमृत ग्रहण करके बेहद खुश नजर आ रहा था। आपको बता दें कि करमजीत सिंह की पत्नी आज भी अपने धर्म के अनुसार नमाज अदा करती है और यह शख्स अपनी पत्नी के साथ बैठकर गुटका साहिब का पाठ करता है। सिख धर्म से जुड़े इस युवक को गांव के सिख संगठनों ने सम्मानित भी किया। मीडिया से बात करते हुए इस युवक ने कहा कि वह बहुत नशा करता था और अब युवाओं के बीच अमृतपाल सिंह की सिख प्रेरणा से प्रोत्साहित होकर उसने मुस्लिम धर्म छोड़ दिया और सिख धर्म को अपना लिया।

    वहीं गांव के प्रमुख सज्जनों ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि एक और व्यक्ति सिख धर्म में शामिल हो गया है और उनके गांव में कोई जाति या धर्म का भेदभाव नहीं है और वे हर धर्म का सम्मान करते हैं और आज मुझे खुशी है कि इस नौजवान ने सिख धर्म को अपनाया है।

  • करीब डेढ़ महीने में कार चलाकर अमेरिका से जालंधर पहुंचा व्यक्ति, देखें वीडियो

    करीब डेढ़ महीने में कार चलाकर अमेरिका से जालंधर पहुंचा व्यक्ति, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः कहते हैं कि ख्वाहिशों की कोई कीमत नहीं होती और उसे पूरा करने के लिए इंसान दिन-रात एक कर देता है। बहुत कम लोग होते हैं जो अपने ख्वाब को साकार कर पाते हैं। ऐसे ही अपनी ख्वाहिश को अमेरिका में रहने वाले लखविंदर सिंह ने साकार किया है। उन्होंने अमेरिका से जालंधर तक का सफर अपनी शानदार कार में सड़क मार्ग द्वारा तय किया है। बता दें कि इस सफर को उन्होंने लगभग डेढ़ महीने में तय किया है और बहुत सारे देशों के लोगों के साथ उनकी मुलाकात भी हुई।

    Video ; https://www.facebook.com/EncounterNews1/videos/1302776637164928

    उनके कोरोना काल के समय में दिल में ख्वाहिश आई थी। लेकिन आज उन्होंने इस ख्वाहिश को पूरा कर लिया। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए लखविंदर सिंह ने बताया कि 1985 में वह अपने पूरे परिवार के साथ अमेरिका चले गए थे, उसके बाद से ही वह पूरे परिवार के साथ अमेरिका में रह रहे हैं। अमेरिका से जालंधर सड़क मार्ग से आने की ख्वाहिश को लेकर कहा पहले जब मैंने अपने घर वालों को बताया तो उन्होंने साफ साफ मना कर दिया की तुम जिंदा वापस नहीं आओगे इसलिए हम तुम्हें जान नहीं देंगे। लेकिन बाद में किसी तरह मैंने अपने परिवार को मना लिया। उसके बाद मैंने अपने कागजात का काम करवाया और निकल पड़ा अमेरिका टू जालंधर के सफर पर। इस सफर में मेरे साथ बहुत सी हसीन यादें जुड़ गई हैं। क्योंकि कैलिफोर्निया का नंबर देखकर सभी लोग मेरे पास आते थे।

    मेरे साथ सेल्फी लेते थे और बहुत अच्छा बर्ताव भी करते थे। उन्होंने कहा कि मैं शुद्ध शाकाहारी हूं इस वजह से कई जगह खाने की दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि मैं फल से अपना काम चला लेता था। लखविंदर ने बताया कि इस सफर में सबसे ज्यादा दिन मैं पाकिस्तान में रुका। मेरे परिवार वाले मुझे डरा रहे थे कि तुम कहीं और चले जाओ, पाकिस्तान में तुम मारे जाओगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। लखविंदर ने कहा कि मैं वहां पर 13 से 14 दिन रहा और वहां की अवाम ने मुझे बहुत ज्यादा प्यार दिया। क्योंकि उनको लगता था कि मैं उनके ही दूसरे पंजाब से आया हूं और मैं उनका भाई हूं। मेरे लिए बर्तन धो कर खास तौर पर शुद्ध शाकाहारी खाना बनाया जाता था। कुछ वाक्य तो वहां पर इस प्रकार हुए की उनका प्यार देखकर आंखों में पानी आ जाता था।

  • शरारती तत्वों ने दशहरा से पहले ही जला दिया मेघनाथ का पुतला, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां

    शरारती तत्वों ने दशहरा से पहले ही जला दिया मेघनाथ का पुतला, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां

    चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार युवकों ने दशरहा से पहले ही मेघनाथ के पुतले को आग लगा दी। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते ही पुतले में लगी आग को बुझाया। वहीं आरोपी युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    ये मामला चंडीगढ़ सेक्टर 46 का है। जहां दशहरा ग्राउंड में रावण का 90 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है। रावण के पुतले के साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी बनाए गए हैं। देर रात करीब 2 बजे फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार युवक कुछ युवक आए और मेघनाथ के पुतले को आग लगा दी। पुतले को आग लगाकर वो मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

    फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि पुतले का कुछ हिस्सा जल गया। वहीं रामलीला कमेटी को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो वो मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि करीब 6 से 7 मिनट में आग पर काबू पा लिया, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

    दशहरा ग्राइंट में 7 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

    बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-46 के दशहरा ग्राउंड में करीब 7 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कमेटी की तरफ से रावण दहन के दौरान लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस विभाग का सहयोग मांगा गया है और इसके चलते कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा।

  • अमेरिका में होशियारपुर के परिवार के अपहरण का संदिग्ध गिरफ्तार, चारों अपहृतों का कोई सुराग नहीं

    अमेरिका में होशियारपुर के परिवार के अपहरण का संदिग्ध गिरफ्तार, चारों अपहृतों का कोई सुराग नहीं

    होशियारपुरः अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के मर्सिड शहर में सोमवार को चार भारतवंशियों के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद भी गंभीर हालत में मिला है, उससे पूछताछ जारी है। चारों अपहृत सिख परिवार के हैं। उनमें दंपती और उनकी आठ माह की मासूम बच्ची व उनका एक रिश्तेदार शामिल है। उनका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। मर्सिड काउंटी के शेरिफ कार्यालय के अनुसार, 36 साल के जसदीप सिंह, 27 साल की उनकी पत्नी जसलीन कौर, उनकी आठ माह की बच्ची आरुही और 39 साल के अमनदीप सिंह का अपहरण किया गया है। मामले में 48 साल के एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह हिरासत में है और गंभीर स्थिति में है, पीड़ित अभी भी लापता हैं।

    पंजाब के होशियारपुर के रहने वाला है परिवार

    अपहृत परिवार मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड के रहने वाला है। इस परिवार का वाहन सोमवार देर रात जली हुई हालत में मिला। जासूसों ने अमेरिकी पुलिस को मंगलवार सुबह बताया कि मर्सिड काउंटी के एटवाटर में एक एटीएम में अपहृत लोगों में से एक के बैंक एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद ही अपहरण की पुष्टि हुई। मर्सिड काउंटी के शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि जांचकर्ताओं ने बैंक के एटीएम से पैसा निकालने वाले व्यक्ति की निगरानी करते हुए उसकी तस्वीर प्राप्त की। यह व्यक्ति अपहर्ता की तस्वीर से मिलती जुलती शक्ल का था। उसकी तस्वीर के मिलान के बाद ही संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।

    संदिग्ध आरोपी ने की खुदकुशी की कोशिश

    अमेरिकी जांच एजेंसियों ने बताया कि संदिग्ध आरोपी की पहचान यीशु मैनुअल सालगाडो के रूप में हुई है। उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया है। उसका इलाज कराने के साथ ही पूछताछ भी की जा रही है। शेरिफ कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि जांचकर्ता अपहृत चारों लोगों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने संबंधित पक्षों व अमेरिकी लोगों से अपहृतों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर साझा करने की अपील की है।

    सिख परिवार के चारों सदस्यों का मर्सिड में साउथ हाईवे 59 के 800 ब्लॉक में एक व्यवसायिक इलाके से अपहरण किया गया था। यह इलाका मोडेस्टो और फ्रेस्नो के बीच मध्य कैलिफोर्निया में है। शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति का सिर मुंडा हुआ बताया गया है और उसे आखिरी बार हुड वाली शर्ट पहने देखा गया था। वह सशस्त्र और खतरनाक नजर आ रहा था। अमेरिका का संघीय जांच ब्यूरो और कैलिफोर्निया न्याय विभाग घटना की जांच कर रहा है।

    हाल ही में भारत लौटे जसदीप व अमनदीप के माता-पिता

    जसदीप और अमनदीप के माता-पिता डॉ. रणधीर सिंह और कृपाल कौर अपहरण की खबर सुनकर सदमे में हैं। दोनों हाल ही में अमेरिकी स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। डॉ. रणधीर 29 सितंबर को विदेश से भारत लौटे थे। इसके बाद वे उत्तराखंड में तीर्थयात्रा पर चले गए थे। जब वह ऋषिकेश पहुंचे तो उन्हें अमेरिका से उनकी बहू जसप्रीत कौर का फोन आया, जिन्होंने उन्हें अपने पति अमनदीप और परिवार के अन्य सदस्यों के अपहरण की घटना के बारे में बताया। इसके बाद डॉ. रणधीर मंगलवार शाम अपने गांव लौटे और अमेरिका जाने की तैयारी में लगे।