Blog

  • जालंधरः 120 फीट रोड पर एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने की रेड

    जालंधरः 120 फीट रोड पर एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने की रेड

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब के नए डीजीपी गौरव यादव ने कार्यकाल संभालते ही पंजाब के गेंगस्ट्रो और नशे के सौदागरों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। वहीं एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने जालंधर पुलिस कमिश्नर और तमाम पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर शहर की कई इलाकों में रेड की जा रही है। नशे के खिलाफ 120 फीट रोड पर पुलिस द्वारा रेड की गई। 

    इस मुहिम के तहत एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों के अनुसार पूरे पंजाब मैं पुलिस द्वारा पंजाब के गैंगस्टर और नशा बेचने वाले सौदागरों के खिलाफ नकेल कसनी शुरू कर दी है। इन अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा स्पेशल ऑपरेशन किए जा रहे हैं और आगे भी इसी तरह इन अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी रहेगा।

    अर्पित शुक्ला ने कहा कि पंजाब को इन अपराधियों से मुक्त कर राज्य को अच्छा बनाना है। उन्होंने यह भी कहा की सीक्रेट ऑपरेशन किए जा रहे हैं जिसके बारे में वह कोई भी जानकारी नहीं दे सकते। वही कहा कि जालंधर के पुलिस कमिश्नर और तमाम अधिकारी इन अपराधियों के खिलाफ मुहिम को तेज करेंगे।

    बता दें कि  प्रदेश के नवनियुक्त डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर नशा तस्करों, गैंगस्टरों व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए 26 आईपीएस अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न शहरों में स्पैशल आप्रेशन चलाने के लिए मैदान में उतारा गया है। जालंधर को नशामुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए एडीजीपी अर्पित शुक्ला को कमान सौंपी गई है जो जालंधर में एसएसपी रहते हुए कई अपराधियों को जेल का रास्ता दिखा चुके हैं।

  • जालंधरः सोमवार से बढ़ेंगे नए क्लेक्टर रेट, देखें नए रेट

    जालंधरः सोमवार से बढ़ेंगे नए क्लेक्टर रेट, देखें नए रेट

    जालंधरः शहरी इलाके में नया कलेक्टर रेट लागू हो गया है। सोमवार से हर तरह की रजिस्ट्री नए रेट पर ही होगी। इस बार कलेक्टर रेट में बेतहाशा वृद्धि की गई है। शहर के पाश इलाकों में तो रिहायशी व कामर्शियल रेट दोगुणा तक बढ़ा दिए गए। नए रेट के अनुसार शहर के किसी भी इलाके में प्रति मरला कलेक्टर रेट दो लाख रुपये से कम नहीं रहेगा। जिन इलाकों में 72 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये प्रति मरला कलेक्टर रेट थे, वहां पर भी प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाते समय अब लोगों को दो लाख के हिसाब से ही रजिस्ट्री करवानी होगी।

    सभी जगह दोगुणा से भी अधिक हुई बढ़ौतरी

    इससे पहले राम नगर में 85 हजार, कबीर नगर में 72 हजार, अजीत नगर में 75 हजार, बशीरपुरा में 75 हजार, शीतल नगर में 85 हजार, गांधी नगर में 75 हजार, उपकार नगर में 85 हजार और राजा गार्डन में 85 हजार रुपये प्रति मरला रेट था। सभी जगह दोगुणा से भी अधिक यानी दो लाख रुपये प्रति मरला कर दिया गया है।

    देहात में दो दिन पहले से ही नए कलेक्टर रेट लागू

    सब-रजिस्ट्रार दो के क्षेत्र (देहात के इलाके) में दो दिन पहले से ही नए कलेक्टर रेट लागू किए जा चुके है। वहां भी तीस प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए है। नई सूची पर सब रजिस्ट्रार वन कुलवंत सिंह सिद्धू ने भी हस्ताक्षर कर दिए हैं। बता दें कि शहर में अप्रैल 2021 के बाद कलेक्टर रेट में इजाफा नहीं किया गया था। जिला प्रशासन का तर्क था कि कोरोना काल व रियल एस्टेट कारोबार में मंदी के चलते रेट नहीं बढ़ाए गए। अब हालात सामान्य होने पर एकदम से उछाल आया है। 

    सोमवार से नए रेटों के मुताबिक रजिस्ट्री होगी

    नए कलेक्टर रेट लागू करने के लिए सात जुलाई निर्धारित की गई थी। बावजूद सब-रजिस्ट्रार वन में पुराने रेटों पर 66 प्रापर्टियों की रजिस्ट्रियां पुराने रेट पर ही की गई। इसके पीछे तर्क दिया गया कि शहरी हलके का एरिया अधिक होने के कारण नए कलेक्टर रेट पोर्टल पर अपलोड नहीं किए जा सके थे। इस बारे में जिला राजस्व अधिकारी जश्नजीत सिंह ने बताया कि सरकारी रिकार्ड के मुताबिक ही रजिस्ट्रियां की गई है। इसे आनलाइन अपलोड भी किया गया है। सोमवार से नए रेटों के मुताबिक रजिस्ट्री होगी।

    अधिकतर पाश इलाकों में कामर्शियल रेट न्यूनतम दस लाख निर्धारित

    शहर के अधिकतर पाश इलाकों की कामर्शियल प्रापर्टी के रेट न्यूनतम दस लाख रुपये निर्धारित किए गए। इसमें लाजपत नगर, माडल टाउन व लाजपत नगर सहित इलाके शामिल हैं। रिहायशी प्रापर्टी के दाम भी कई इलाकों में दोगुणा कर दिए गए है। सब रजिस्ट्रार भवन कुलवंत सिंह सिद्धू ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मंथन के बाद ही ये रेट निर्धारित किए गए है। सब-रजिस्ट्रार दो में नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद रजिस्ट्रियां करवाने का काम कम हुआ है। शुक्रवार को दिनभर बीस दस्तावेज पहुंचे। इनमें से 16 रजिस्ट्रियां ही हो सकी।

    कमर्शियल : सात लाख रु जनता पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

    भाजपा नेता और पूर्व विधायक केडी भंडारी बताते है कि प्रापर्टी का कारोबार पहले से मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऊपर से महंगाई के दौर में प्रापर्टी के कलेक्टर रेट में इजाफा करके जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। इसका किसी भी विधायक ने विरोध नहीं किया है जबकि गठबंधन सरकार में जब भी प्रशासन द्वारा प्रापर्टी के रेट बढ़ाने का प्रयास होता था, तो इसका विरोध किया जाता था।

    पाश इलाकों में बढ़ाए गए रेट

    माडल टाउन पहले

    रिहायशी : छह लाख रु

    कामर्शियल : नौ लाख रु

    अब

    रिहाईशी : आठ लाख रु

    कमर्शियल : 13 लाख रु

    लाजपत नगर पहले

    रिहाईशी : 5.50 लाख रु

    कमर्शियल : 6.50 लाख रु

    अब

    रिहाईशी : सात लाख रु

    कमर्शियल : दस लाख रु

    शेखां बाजार पहले

    रिहाईशी : तीन लाख रु

    कमर्शियल : 6.50 लाख रु

    अब

    रिहाईशी : पांच लाख रु

    कमर्शियल : दस लाख रु

    गुड़ मंडी पहले

    रिहाईशी : 2.10 लाख रु

    कमर्शियल : 7.50 लाख रु

    अब

    रिहाईशी : चार लाख रु

    कमर्शियल :दस लाख रु

    अटारी बाजार पहले

    रिहाईशी : 2.10 लाख

    कमर्शियल : 6.50 लाख रु

    अब

    रिहाईशी : 3.50 लाख रु

    कमर्शियल : दस लाख रु

    सेंट्रल टाउन पहले

    रिहाईशी : 2.45 लाख रु

    कमर्शियल : 5.50 लाख रु

    अब

    रिहाईशी : चार लाख रु

  • पंजाबः DGP Gaurav Yadav ने टीम के साथ की रेड

    पंजाबः DGP Gaurav Yadav ने टीम के साथ की रेड

    मोहालीः पंजाब के मोहाली से बड़ी ख़बर सामने आई है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मोहाली से खरड़ तक रेड की। इस रेड दौरान पुलिस ने 4 शकी नौजवानों को राउंडअप किया है। बता दें कि नशे के खिलाफ आज पूरे पंजाब में मुहिम चलाई जा रही है।

    डीजीपी गौरव यादव पद संभालने के बाद लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। वहीं डीजीपी का पदभार संभालते हुए गौरव यादव पहले ही यह साफ कर दिया था कि प्रदेश में अब गैंगस्टर और नशे पर नकेल कसा जाएगा और लोगों को सुरक्षित वातावरण दिया जाएगा।

  • अमरनाथ यात्रा हुई स्थगित, अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत, जानें कितने लोग हुए लापता

    अमरनाथ यात्रा हुई स्थगित, अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत, जानें कितने लोग हुए लापता

    जम्मूः भारी बारिश की चेतावनी के बीच अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। करीब 45 लोग लापता और 50 से अधिक घायल हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि बादल फटने के बाद पहाड़ से आया सैलाब श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए तीन लंगरों समेत करीब 45 टेंट बहा ले गया। 

    सैलाब गुफा के सामने श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए टेंटों के बीचों-बीच निकला। सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। बाढ़ की चपेट में आए शिविर के टेंटों से निकालकर लोगों को फौरन पहाड़ की ढलान तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

    कई लोगों को बचाया गया है। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। हादसे के समय गुफा के पास करीब पांच हजार लोग मौजूद थे। यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। 

  • पंजाबः रूठी पत्‍नी नहीं मानी तो दामाद ने तेजधार हथियार से पत्नी सहित परिवार पर किया हमला

    पंजाबः रूठी पत्‍नी नहीं मानी तो दामाद ने तेजधार हथियार से पत्नी सहित परिवार पर किया हमला

    मोगाः पंजाब के मोगा में बड़ी ख़बर सामने आई है। पंजाब के मोगा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने रूठ कर मायके गई पत्नी को मनाने की काफी कोशिश की। पत्नी नहीं मानी तो पति ने ससुराल पहुंचकर सास, ससुर व अन्य लोगों को तेजधार हथियार से काट डाला। इतना ही नहीं पति उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर अपने घर वापस आया और खुद आत्महत्या कर ली।

    पति के साथ विवाद के कारण मायके रह रही थी पत्नी

    जानकारी के अनुसार, गुरमुख सिंह की पत्नी कुछ दिन पहले अपने पति के साथ विवाद के बाद उसे छोड़कर धर्मकोट उपमंडल के तातारीवाला गांव में माता-पिता के घर चली गई थी। गुरमुख सिंह ने उसे मनाने की बहुत बार कोशिश की, लेकिन पत्नी ने उसकी एक नहीं सुनी। शनिवार तड़के गुरमुख ससुराल गया और पत्नी व उसके परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

    हमले में 5 लोग घायल

    उसके हमले में घायल हुए लोगों की पहचान ससुर सरवन सिंह (65) पुत्र लक्ष्मण सिंह, सास परमजीत कौर (60), उसकी पत्नी गुरमीत कौर, हरप्रीत कौर बेटी बुट्टा सिंह और उनके बेटे के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

    फिर खुद पति ने की खुदकुशी

    ससुराल परिवार पर हमला करने के बाद आरोपी गुरमुख खोसा पांडो गांव में अपने घर वापस आया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को लगी आग, मचा हड़कंप

    पंजाबः रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को लगी आग, मचा हड़कंप

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से बड़ी ख़बर सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़बड़ी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में अग लग गई। ट्रेन हिसार से अमृतसर की तरफ जा रही थी अचानक एक डिब्बे में सीट पर आग लग गई। सीट पर आग लगने के चलते लपटें इतनी तेज हुई कि स्टेशन पर हड़कंप मच गया। लेकिन यात्रियों की समझदारी और स्टाफ के द्वारा तत्काल आग बुझा कर स्थिति को काबू किया गया।

    ज्ञात हो कि फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम सीमा शर्मा शनिवार को लुधियाना रेलवे स्टेशन के दौरे पर आ रही हैं। उनके आने से पूर्व स्टेशन कर्मचारी पूर्ण रूप से तैयारियों में जुटे हुए थे। ट्रेन के डिब्बे में एकदम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और सारे स्टाफ ने जाकर आग पर काबू पाया।

    इसके बाद ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए 3 बजे के बाद रवाना किया जाएगा। इस दौरान किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों का तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन किसी यात्री की ओर से धूम्रपान कर फेंके गए ज्वलंत पदार्थ से आग लगी है।

  • जालंधरः द घनश्याम स्वीट्स पर GST विभाग की रेड

    जालंधरः द घनश्याम स्वीट्स पर GST विभाग की रेड

    जालंधरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आई है। अमृतसर की मशहूर बांसल स्वीट्स शाप पर इनकम टैक्स विभाग की रेड के बाद जालंधर में भी द घनश्याम स्वीट्स पर आयकर विभाग ने छापामारी की है। द घनश्याम स्वीट्स भी अमृतसर स्थित बांसल स्वीट्स की ही ब्रांच है। देर सांय अमृतसर से आए टीम के अधिकारियों ने द घनश्याम पर छापा मारा। इसके बाद देर रात तक कार्रवाई चलती रही। 

    रिकार्ड खंगालने में जुटे अधिकारी

    छापमारी के बाद जो लोग अंदर से थे उन्हें बाहर नहीं आने दिया गयाऔर बाहर से लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। देर रात तक आयकर विभाग के अधिकारी दुकान का रिकार्ड खंगालने में जुटे रहे। आयकर विभाग अमृतसर से आए अधिकारियों ने दुकान में काम करने वाले स्टाफ से भी पूछताछ की। 

    बांसल स्वीट्स से मिले इनपुट के आधार पर की रेड

    आयकर विभाग की छापामारी में क्या निकल कर सामने आया है। इसके बारे में अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं। पता चला है कि अमृतसर की मुख्य दुकान बांसल स्वीट्स से मिले इनपुट के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने जालंधर में आकर ब्रांच घनश्याम पर छापा मारा है। 

    विभाग ने अमृतसर में स्थित बांसल स्वीट्स पर की थी छापामारी 

    बता दें कि पिछले दिने आयकर विभाग की अमृतसर टीम ने अमृतसर में स्थित बांसल स्वीट्स पर छापामारी की थी। वहां पर छापामारी के दौरान स्टाफ और मालिकान से पूछताछ की थी। इसके बाद दुकान का सारा रिकार्ड भी अपने कब्जे में लेकर उसे खंगाला था। छापामारी के बाद आयकर विभाग के अधिकारी कुछ रिकार्ड अपने साथ भी लेकर चले गए थे। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आयकर विभाग की छापामारी थी या फिर सर्वे था।

  • पंजाबः आधार कार्ड पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की फोटो लगाकर बैंक में खाता खुलवाने पहुंचा युवक

    पंजाबः आधार कार्ड पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की फोटो लगाकर बैंक में खाता खुलवाने पहुंचा युवक

    पठानकोट: ढांगू रोड स्थित एक निजी बैंक में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक आधार कार्ड पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की फोटो लगाकर खाता खुलवाने पहुंच गया। के.वाई.सी. करने के दौरान जब बैंक के कर्मचारियों को आधार में लगी फोटो गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की लगी तो वे अलर्ट हो गए व युवक को बातों में लगाकर रोकने की कोशिश की लेकिन युवक भाग गया।

    हालांकि बैंक के एक कर्मचारी ने स्कूटी पर उसका पीछा करने की कोशिश की, परन्तु तब तक युवक गायब हो गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस सारे घटनाक्रम के दौरान बैंक के बाहर हरियाणा नंबर की गाड़ी भी खड़ी थी जो युवक बैंक में खाता खुलवाने के लिए आया था तथा वह भी हरियाणवी लग रहा था।

    वहीं बैंक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस के साथ ही एस.एस.पी. पठानकोट अरूण सैनी आए और सारी स्थिति का जायजा लिया। सिटी इंचार्ज एल.एस. रंधावा के साथ एस.एच.ओ. मंदीप सल्गोत्रा भी मौके पर पहुंचे।

    वहीं शुरूआती जांच में पाया गया है कि युवक द्वारा उपलब्ध करवाया गया आधार कार्ड किसी मंगी लाल वासी प्रेम नगर ढाकी का है। मामले में गैंगस्टर का नाम सामने आने के बाद जिला पुलिस को भी अलर्ट किया गया है तथा पुलिस की ओर से इस संबंध में जांच करते हुए बैंक के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों का रिकार्ड चैक किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी एल.एस. रंधावा ने कहा कि फिलहाल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • पंजाबः पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, एक घायल

    पंजाबः पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, एक घायल

    पटियाला: शहर के धर्मपुरा बाजार में बीते दिन देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर फर्नीचर का काम करने वाले परमिंदर सिंह माटा पर एक व्यक्ति ने गोलियां चला दी। इनमें से एक गोली माटा की बाजू में लगी, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। तत्काल घायल को सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। 

    परमिंदर की बाजू में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार

    थाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक भीड़ भाड़ वाले धर्मपुरा बाजार में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने इसी इलाके के रहने वाले परमिंदर सिंह माटा पर गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली परमिंदर सिंह की बाजू में लगी, जिससे वह घायल हो गया और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ हनी घोड़ा के तौर पर हुई है।

    पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहा था विवाद

    वह पटियाला के खालसा मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का फर्नीचर का काम करने वाले परमिंदर सिंह माटा के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने भरे बाजार इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद वहां से एक सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।

  • एलन मस्क ने ट्विटर डील की कैंसिल, ये वजह आई सामने

    एलन मस्क ने ट्विटर डील की कैंसिल, ये वजह आई सामने

    नई दिल्लीः टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर खरीद की डील को कैंसिल कर दिया। एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर अपने फेक अकाउंट का डिटेल नहीं दे पा रही है। मस्क ने यह डील 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपए) में तय की थी। डील कैंसल होने के बाद कंपनी ने कहा है कि वह एलन मस्क के खिलाफ कोर्ट में जाएगी। 

    टेलर ने ट्विट करते हुए कहा, ‘ट्विटर बोर्ड, मस्क के साथ सहमत कीमत और शर्तों पर लेनदेन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही कंपनी विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। टेलर ने कहा, ‘हमें विश्वास है कि हम डेलावेयर कोर्ट आफ चांसरी में विजयी होंगे।’

    बता दें कि शनिवार को मस्क की टीम द्वारा भेजे गए एक पत्र में 44 अरब अमरीकी डालर के ट्विटर खरीद सौदे को समाप्त करने की घोषणा की। मस्क ने खरीद समझौते के कई उल्लंघनों के कारण सौदे को स्थगित करने का फैसला किया। पत्र के अनुसार, टेस्ला के सीइओ की टीम का मानना ​​है कि स्पैम और नकली खातों का अनुपात 5 प्रतिशत से बेहद अधिक है। पत्र में शुक्रवार को कहा गया, मस्क विलय समझौते को समाप्त कर रहे हैं क्योंकि ट्विटर समझौते के कई प्रावधानों का भौतिक उल्लंघन कर रहा है।