Blog

  • बेहड़ जसवां स्कूल में लगेंगी केंद्रीय विद्यालय नंदपुर की कक्षाएं

    बेहड़ जसवां स्कूल में लगेंगी केंद्रीय विद्यालय नंदपुर की कक्षाएं

    उपायुक्त ने दिए समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश स्थायी भवन निर्माण तक छात्रों को मिलेगा बेहतर शिक्षण वातावरण ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां का दौरा कर वहां संचालित की जाने वाली केंद्रीय विद्यालय नंदपुर की अस्थायी कक्षाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम अंब सचिन शर्मा सहित शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।   उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि जब तक केंद्रीय विद्यालय नंदपुर का स्थायी भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक उसकी कक्षाएं बेहड़ जसवां स्कूल परिसर में ही संचालित की जाएंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सभी भौतिक सुविधाएं और अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध करवाने हेतु सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। उद्देश्य यह है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और उन्हें एक सकारात्मक, शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो। स्थायी भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय नंदपुर के स्थायी भवन के लिए चयनित भूमि स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परियोजना की प्राथमिक रूपरेखा शीघ्र तैयार की जाए और सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ें ताकि विद्यालय का अपना स्थायी भवन जल्द साकार हो सके।
  • बच्चों का नया भविष्य गढ़ रही इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना

    बच्चों का नया भविष्य गढ़ रही इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना

    ऊना में 2189 बच्चों को मिली 1.92 करोड़ की मदद

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल सरकार की इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना बच्चों का नया भविष्य गढ़ने के साथ जरूरतमंद परिवारों के लिए जमीनी बदलाव का माध्यम बन चुकी है। ऊना ज़िले में इस योजना में अब तक 2189 बच्चों को कवर करते हुए 1 करोड़ 92 लाख 69 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है, जिससे अभावग्रस्त घरों में शिक्षा का उजियारा हुआ है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर शुरू हुई यह योजना उन बच्चों के लिए संजीवनी बन रही है जिनकी माताएं विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या निराश्रित हैं, या फिर जिन के माता-पिता 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता से पीड़ित हैं।

    सरकार ऐसे बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक 1 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता देती है ताकि उनकी प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और बुनियादी ज़रूरतें पूरी हो सकें। वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 से 27 वर्ष के युवाओं को, यदि छात्रावास सुविधा उपलब्ध न हो, तो 3 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाती है। ऊना जिले के सभी विकासखंडों में यह योजना प्रभावी ढंग से कार्यान्वित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार बताते हैं कि यह योजना उन परिवारों के लिए राहत का बड़ा जरिया बनी है, जिनके लिए बच्चों की पढ़ाई जारी रखना एक आर्थिक चुनौती थी।

    वहीं उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि इस योजना को मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया गया है और प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई पात्र बच्चा इस लाभ से वंचित न रहे योजना का वास्तविक असर लाभार्थी परिवारों की ज़ुबानी साफ देखा जा सकता है। ऊना वार्ड नंबर 6 की पूजा पुरी बताती हैं कि पति के देहांत के बाद दो बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो गया था, लेकिन छह महीने में 12 हजार रुपये की सहायता ने बड़ा संबल दिया। वहीं कोटला कलां की सरोज बाला और ऊना की रेणु देवी जैसी कई महिलाओं ने इस योजना को संजीवनी करार देते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

    तन्मय, जो अब ग्यारहवीं में पढ़ रहे हैं, कहते हैं कि पिता के निधन के बाद परिवार पर आया आर्थिक बोझ इतना था कि उसे पढ़ाई छोड़नी पड़ सकती थी। लेकिन सुख शिक्षा योजना उनके लिए वरदान साबित हुई। अब वे पढ़ रहे हैं और सुनहरे भविष्य के नए सपने गढ़ रहे हैं।

  • वीरेन्द्र कंवर ने डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं

    वीरेन्द्र कंवर ने डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं

    ऊना/सुशील पंडित: वॉलीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भाजपा का नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    उन्होंने कहा कि डॉ. बिंदल संगठनात्मक कार्यों में कुशल, अनुभवी व जनप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा पहले भी सशक्त रूप से कार्य कर चुकी है और अब आने वाले समय में और मजबूती के साथ 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सरकार बनाएगी।

    वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार से निराश जनता को डॉ. बिंदल के नेतृत्व में भाजपा एक सशक्त विकल्प प्रदान करेगी। बिंदल का नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

  • Jalandhar में सास पर फायरिंग करने वाले दामाद ने खुद को मारी गोली, मौत

    Jalandhar में सास पर फायरिंग करने वाले दामाद ने खुद को मारी गोली, मौत

    कपूरथलाः करतारपुर के सिविल अस्पताल में दो दिन पहले सरेआम दामाद ने सास और पत्नी पर गोलियां चलाई थी। इस घटना में गोली लगने से सास गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हालांकि पत्नी को गोली छूकर निकल गई थी। घटना में घायल दोनों महिलाओं को डॉक्टरों द्वारा जालंधर अस्पताल में रैफर कर दिया गया था। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ सुख्खा पुत्र बख्शीश सिंह निवासी इंदर विहार औजला फाटक रोड के रूप में हुई है।

    जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। वहीं आज आरोपी ने खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। कपूरथला में व्यक्ति ने घरवाली के साथ चल रहे घरेलू झगड़े के कारण मानसिक रूप से परेशान होकर पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि सुखचैन सिंह उर्फ सुख्खा का पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था, उसने पिछले दिनों भी करतारपुर में अपने ससुराल परिवार के साथ कथित तौर पर झगड़ा किया था। जिसके बाद अस्पताल में सुखचैन ने सास और पत्नी पर फायरिंग की थी। जिसके तहत उसके विरुद्ध थाना करतारपुर में मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था, जिसने आज अपने घर के पीछे पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाना सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के मृतक गृह में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: करप्शन मामले में जेल में बंद MLA Raman Arora ने दायर की जमानत याचिका

    Jalandhar News: करप्शन मामले में जेल में बंद MLA Raman Arora ने दायर की जमानत याचिका

    जालंधर, ENS: करप्शन के मामले में फंसे सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजन अरोड़ा और समधी के बाद अब रमन अरोड़ा ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। बताया जा रहा हैकि अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज जसविंदर सिंह की अदालत में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा उनके बेटे राजन अरोड़ा की जमानत की अर्जी पर सुनवाई के लिए 5 जुलाई की तारीख निश्चित की है।

    रमन अरोड़ा ने कोर्ट में रेगुलर ज़मानत के लिए अर्जी दायर की है। करप्शन मामले के आरोप में विधायक पिछले एक माह से नाभा जेल में बंद है। कुछ दिन पहले रमन अरोड़ा ने बीमारी से ग्रस्त होने के चलते इलाज़ की अर्जी भी लगाई थी। जिसके चलते उन्हें पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कहा जा रहा है कि बीमारी के आधार पर रमन अरोड़ा के वकील द्वारा ज़मानत याचिका दायर की गई है। वहीं राजन अरोड़ा और समधी की अग्रिम ज़मानत अर्जी माननीय हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है।

    इसी केस में वॉयस सैंपल संबंधी लगाई अर्जी पर सुनवाई 3 जुलाई को होगी व इसी केस में गिरफ्तार में महेश मुखीजा की जमानत की अर्जी पर सुनवाई 8 जुलाई को होगी और इसी केस में गिरफ्तार नगर निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की जमानत की अर्जी पर सुनवाई 5 जुलाई को होगी।

  • Caelum Restro Mall में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Caelum Restro Mall में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    पटनाः दानापुर में सगुना खगौल रोड में कॉम्प्लेक्स में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कॉम्पलेक्स के चौथे फ्लोर पर Caelum Restro Mall में आग लगी है। इस बिल्डिंग में ZUDIO, DOMINO’S, PW VIDYAPEETH भी मौजूद हैं। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आगे पर काबू पाने की कोशिश गई । बताया जा रहा है कि आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद रही।

    घटना को लेकर आसपास के लोगों की माने तो आग की वजह से कई लोग रेस्टोरेंट में फंसे हुए हैं। रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मियों द्वारा पहले आग बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से आग की लपटें उठतीं दिखाई दे रही हैं। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें दूर से कॉम्प्लेक्स में आग लगने के कारण धुंआ दिखाई दे रहा है।

  • Punjab News: बाइक सवार चोरों ने पुलिसकर्मी पर चाकू से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार चोरों ने पुलिसकर्मी पर चाकू से किया हमला, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं अब बेखौफ चोर पुलिस कर्मियों पर भी हमला करने लग गए है। इसी के चलते बाइक सवार चोरो ने ड्यूटी पर मौजूद पीसीआर के पुलिस कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और एसपी सिटी नरिंदर सिंह अस्पताल पहुंचे। जहां डीएसपी और एसपी ने घायल पुलिस कर्मचारी का हालचाल जाना। मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि चोर मोटरसाइकिल चोरी करके भाग गए थे। जिसके बाद पीसीआर टीम चोरों को पकड़ने के लिए गई तो चोरों ने चाकू से पीसीआर कर्मचारी के हाथ पर हमला किया। घटना को अंजाम देकर चोर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Pub-G Game से लड़की के संपर्क में आया 12वीं का छात्र हुआ लापता

    Punjab News: Pub-G Game से लड़की के संपर्क में आया 12वीं का छात्र हुआ लापता

    लुधियानाः जिले के जगजीत नगर में 12वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के अनुसार छात्र स्कूल जाने का कहकर निकला था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। छात्र की पहचान रुद्रप्रताप के रूप में हुई है। परिजनों ने कहा कि बेटा घर से स्कूल में फाइल जमा करवाने का कहकर गया था लेकिन आज 12 दिन हो गए है छात्र का कुछ पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक उनका बेटा सराभा नगर इलाके के अधीन एक मोहल्ले में लड़की रहती है उसके साथ वह भागा है। परिजनों के अनुसार वह घर से 15 हजार रुपए लेकर गया है।

    जानकारी देते हुए रुद्र प्रताप के पिता राजू ने कहा कि वह भूजिया (नमकीन) सप्लाई करने का काम करता है। 20 जून को बेटा रुद्रप्रताप घर से स्कूल में फाइल जमा करवाने गया था। उसका बेटा पिछले 3 या 4 वर्ष से ब्लोसम स्कूल में पढ़ता है। वह अक्सर पबजी गेम एक लड़की के साथ खेलता था। कई बार उनकी बातचीत भी होती थी। रुद्र की मां ने उस लड़की को समझाया भी था कि वह उससे फोन पर इतनी बातें ना किया करे लेकिन उस लड़की ने कहा था कि रुद्र मेरे छोटे भाई जैसा है। अब थाना सराभा नगर की पुलिस ने उन्हें थाना में बुलाया था।

    जहां पता चला है कि सराभा नगर इलाके से वह लड़की भी लापता है। रुद्र और उस लड़की दोनों की लोकेशन पुलिस ने निकाली तो आखरी लोकेशन घंटा घर की आई है। रुद्र के मोहल्ले में भी कोई ज्यादा दोस्त नहीं है। अक्सर घर में भी उसका व्यवहार सही है। रुद्र ने व्ट्सएप्प पर मैसेज लिखा-पापा मैं जा रहा हूं घर छोड़कर किसी लड़की के साथ। बेटे ने जो मैसेज लिखा है उसके स्क्रीन शाट पुलिस को दे दिए है। रुद्र प्रताप को रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड सभी जगह देख लिया है लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। प्रशासन से मांग है कि उनके बेटे को जल्द ढूंढा जाए।

  • Punjab News: सरकारी रास्ते को लेकर 2 पक्षों में भिड़ंत, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी रास्ते को लेकर 2 पक्षों में भिड़ंत, कई घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनी सड़क को लेकर दो पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है जिसमें दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी मुताबिक, संबंधित सरकारी जमीन पर गुज्जर समुदाय का एक परिवार रहता है और दूसरे पक्ष पर आरोप है कि उन्होंने जबरदस्ती सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और जब गुज्जर समुदाय के परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गुज्जर समुदाय पर हमला कर दिया जिसमें गुज्जर समुदाय के लोगों और अन्य को गंभीर चोटें आई हैं।

    गुज्जर समुदाय से संबंधित बुजुर्ग मीना ने बताया कि यह सरकारी जमीन है और यह व्यक्ति सरकारी जमीन पर हल चला रहा था, जिसे हमने रोका, लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी नहीं माना और उसने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें गुज्जर समुदाय की एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

    दूसरे पक्ष के जसबीर सिंह ने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर ठीक करवाकर घर लौट रहा था, इसलिए उसने यह देखने के लिए कि ट्रेक्टर सही से काम कर रहा है या नही, उस जगह पर हल चलाया। जैसे ही उसने हल चलाया तो गुज्जर समुदाय के लोग उसके पास आए और उसके ट्रैक्टर व उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • रेलवे के नए नियमों के बाद ट्रेनों में मिल रही सीटें खाली

    रेलवे के नए नियमों के बाद ट्रेनों में मिल रही सीटें खाली

    नई दिल्लीः भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा कल यानी 1 जुलाई से नियमों में बदलाव किया गया। इस बदलाव के तहत रेल मंत्रालय एक जुलाई, 2025 से मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के गैर-वातानुकूलित श्रेणी के किराये में एक पैसा प्रति किलोमीटर और सभी वातानुकूलित (एसी) श्रेणी के किराये में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की है। साथ ही अब तत्काल टिकट बुक करवाने के लिए आधार कार्ड से OTP वेरिफिकेशन कराना होगा। जिसका अब असर भी अब दिखने लगा है।

    बता दें कि, रेलवे के इस नए नियम के लागू होने से अब दिल्ली से वाराणसी, लखनऊ और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी तत्काल कोटे में सीटें खाली देखने को मिलीं, जो पहले मिनटों में ही खत्म हो जाती थी। इसकी जानकारी खुद यात्री रेल मंत्री ने दी है। रेल मंत्री ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि, लोग उन्‍हें तत्‍काल टिकट के नए नियम के फायदे खुद ही बता रहे हैं। वहीं इस मामले में रेल मंत्रालय का कहना है कि, अब बिना आधार OTP के टिकट बुक करना मुमकिन नहीं है। पहले एजेंट और दलाल मिनटों में टिकट बुक कर लेते थे, जिससे ज़रूरतमंदों को टिकट नहीं मिल पाता था।

    लेकिन रेलवे के इस बदलाव से यह व्यवस्था ज्यादा ही लाभदायक साबित हो रही है। रेलवे का कहना है कि, अब तत्काल टिकट बुक करवाने के लिए आधार कार्ड से OTP वेरिफिकेशन कराना होगा। वहीं ऑफलाइन यानी काउंटर से टिकट बुकिंग के लिए आधार प्रमाणी करण द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग 15 जुलाई से शुरू होगी। रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को जरूरत के समय आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेगी। वहीं जिन यात्रियों के आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक होंगे, उन्हें तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट में टिकट बुक करने का मौका मिलेगा।