Blog

  • Ustad Zakir Hussain : सबसे कम उम्र में पद्मश्री से नवाजे जाने वाले कलाकार, जाने कब मिला खिताब,  देखें वीडियो

    Ustad Zakir Hussain : सबसे कम उम्र में पद्मश्री से नवाजे जाने वाले कलाकार, जाने कब मिला खिताब, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : तबला वादक जाकिर हुसैन ने इस दुनिया को अलविदा कह चुके है। वह भारत देश के अनमोल रत्न थे। इस रत्न के चले जाने से दुनिया भर के कलाकार और फैंस दुखी है। वाह ताज’…शानदार अंदाज और तबले पर कमाल की धुन देने वाले ‘उस्ताद’ जाकिर हुसैन हर एक अंदाज में कमाल के थे। छह दशकों से जो तबले की थाप हम सुन रहे थे, वो अब नहीं सुनाई देगी।  उन्हें इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी थी। बता दें कि देश के महान तबला वादक जाकिर हुसैन ने 73 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। जाकिर हुसैन के करीबी साबिर ख़ान 21 सालों से उनके साथ सारंगी वादन कर रहे थे।

    उन्होंने भले ही दुनिया को अलविदा कह दिया हो मगर वह अपने इसी अंदाज के साथ फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। इसमें कोई शक नहीं कि वर्सेटाइल जाकिर हुसैन के हिस्से में ढेरों उपलब्धियां थी। हुसैन सबसे कम उम्र में पद्मश्री (37) अपने नाम करने वाली शख्सियत में से एक थे। जाकिर हुसैन सबसे कम उम्र में पद्मश्री पाने वाली शख्सियत थे। भारतीय सरकार ने उस्ताद को 1988 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। जानकारी के अनुसार पंडित रविशंकर ने जाकिर हुसैन को सबसे पहले ‘उस्ताद’ कहकर पुकारा था। जाकिर हुसैन ने एक्टिंग में भी खुद को आजमाया था।

    1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीट एंड डस्ट’ से एक्टिंग में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने एक मकान मालिक का किरदार निभाया था। फिल्म ‘साज’ में जाकिर हुसैन ने शबाना आजमी के साथ काम किया था। फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। इसके बाद हुसैन फिल्म ‘द परफेक्ट मर्डर’ में नजर आए थे। जाकिर हुसैन को उनके अट्रैक्टिव लुक्स की वजह से काफी पसंद किया जाता था। जाकिर हुसैन ने ‘बावर्ची’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘हीर-रांझा’ जैसी फिल्मों के संगीत में भी अपना जादू चलाया था। उस्ताद हुसैन ने इसी साल रिलीज देव पटेल की फिल्म ‘मंकी मैन’ में भी काम किया था। फिल्म में जाकिर हुसैन ने एक तबला वादक का रोल निभाया था

  • 2 गुटों में झड़प, जमकर हंगामा, जलाई गाड़ी, देखें वीडियो

    2 गुटों में झड़प, जमकर हंगामा, जलाई गाड़ी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: साइबर सिटी गुरुग्राम के ओल्ड जेल कॉम्प्लेक्स के पास शरारती तत्वों ने जमकर हंगामा किया। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि शरारती अनंसरों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार (15 दिसंबर) की रात मामूली बात पर झगड़ा हुआ था।

    वहीं सोमवार सुबह आए इन लोगों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान शरारती तत्वों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े और गाड़ी को आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही शिवजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

  • Jalandhar News: विक्रमपुरा में पार्क से व्यक्ति का शव बरामद, देखें Live

    Jalandhar News: विक्रमपुरा में पार्क से व्यक्ति का शव बरामद, देखें Live

    जालंधर, ENS: दिन दहाड़े विक्रमपुरा में स्थित मस्त राम पार्क में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति पार्क में बने बेंच पर सोया हुआ था, लेकिन सुबह वह नहीं उठा। जिसके बाद पार्क में आए लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

    जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना थाना 2 की पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मस्त राम पार्क में व्यक्ति के मृत होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल पर आकर देखा व्यक्ति बेंच पर देर रात से सोया हुआ था, लेकिन सब उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय निवासी फतेहपुरा के रूप में हुई है।

    विनय की उम्र 35 से 40 साल की है। जांच अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, वहीं मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने कहा कि मृतक का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और उसकी दवाई चलती है। मृतक डिप्रेशन में रहता था। वहीं मृतक के नशे के सेवन को लेकर जांच अधिकारी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: AAP Party से प्रदीप खुल्लर ने दिया इस्तीफा, फिर BJP में होंगे शामिल

    Jalandhar News: AAP Party से प्रदीप खुल्लर ने दिया इस्तीफा, फिर BJP में होंगे शामिल

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। वहीं आज जहां भाजपा ने चूनी भगत लाल सहित 12 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया, वहीं आप पार्टी के नेता प्रदीप खुल्लर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए प्रदीप खुल्लर ने बताया कि वह कुछ देर तक फिर से भाजपा में शामिल हो रहे है। बता दें कि इससे पहले भी प्रदीप खुल्लर भाजपा पार्टी के साथ ही थे, लेकिन उसके बाद वह आप पार्टी में शामिल हो गए थे। कहा जा रहा है कि पार्टी से टिकट ना मिलने से प्रदीप खुल्लर नाराज चल रहे थे।

  • Jalandhar News : चोरी के सामान सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News : चोरी के सामान सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर,ens : पुलिस ने चोरी के सामान सहित 2 को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरमन उर्फ ​​गोलू पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी लालियां और साहिल उर्फ ​​लक्की पुत्र रमेश कुमार निवासी नजदीक गुरुद्वारा सिंह सभा, गांव खांबरा के तौर पर हुई है। रजनी बाला न्यू दयोल नगर ने बताया कि वह सीआरपीएफ में इस्पैक्टर है।

    उन्होंने बताया कि मेरी पोस्टिंग मथूरा में हुई है। चोरी की सूचना मिलने के बाद वह जालंधर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने भार्गव कैंप में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने चोरी के मामल में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रजनी बाला ने कि पुलिस ने चोरों को चोरी किए हुए कीमती सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। रजनी ने कहा कि उन्हें चोरी किया हुआ सामान वापिस मिल गया है। उन्होंने पुलिस का धन्यावाद किया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ में तैनात इस्पैक्टर ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से इन्वर्टर बैटरी, घड़ी, एलईडी, 6 सिक्के चांदी, 11 ग्लास सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है।

  • Jalandhar के लिए निकली PRTC BUS को ढाबे से लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar के लिए निकली PRTC BUS को ढाबे से लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में आए दिन चोरी की घटनाए सामने आ रही है। हद तो तब हो गई जब चोर पीआरटीसी की सरकारी बस लेकर ही फरार हो गए। घटना गुरु हरसहाय की है, जहां ढाबे पर खाने के लिए रूके बस ड्राइवर और कंडक्टर की बस चोर लेकर फरार हो गए। दरअसल, गुरु हर सहाय के गांव गोलू का मोड़ से चोरों ने एक सरकारी बस चोरी कर ली।

    मिली जानकारी के मुताबिक गुरु हर सहाय से जालंधर जा रही पीआरटीसी बस के ड्राइवर और कंडक्टर ढाबे पर बस रोककर खाना खाने चले गए और जब खाना खाकर वापस आए तो देखा कि बस ढाबे के बाहर से गायब थी। जब बस ड्राइवर और कंडक्टर ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चैक गए तो पता चला कि उक्त बस को चोरों ने चोरी कर लिया है। बस चालक ने घटना की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तालाश करते हुए आरोपियों की पहचान कर ली। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी करके एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बस बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी की तालाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Instagram पर फोटो डाल लाखों की मांग करने वाला विकलांग आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Instagram पर फोटो डाल लाखों की मांग करने वाला विकलांग आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में लड़की और परिवार की फोटो खुद के साथ एडिट कर ब्लैक मेल करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान निरंजन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लड़की और उसके परिवार वालों की फोटो अपनी फोटो के साथ एडिट करके उनको ब्लेक मेल कर रहा था। इस दौरान आरोपी परिवार से 2 लाख रुपए की मांग कर रहा था। परिवार वालो ने पंचायत बिठा कर निरंजन को फोटो डीलीट करने के लिए भी कहा था। परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हद उस समय पार हो गई जब लड़की की 7.12.2024 को शादी हो गई और निरंजन ने अपनी अलग-अलग फेसबुक ओर इंस्टाग्राम आईडी पर लड़की की फोटो अपने साथ एडिट कर उसके ससुराल वालों और लड़की के अन्य रिश्तेदारों को भेज कर उसे बदनाम करने लगा।

    इतना ही नहीं कई फोटोज में निरंजन ने लड़की को अपनी पत्नी और उसकी मां को अपनी सास भी लिख कर पोस्ट कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कारवाई करते हुए निरंजन को गिरफ्तार कर लिया है और फोन कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी। लड़की के पिता अजय कुमार ने बताया कि निरंजन उनके पास कुछ साल पहले काम करता था और यह बिहार का रहने वाला है। घर में रहते वह मेरे बच्चों से घुल मिल गया और करीब 7 से 8 साल पहले निरंजन के पास मेरे परिवार की फेसबुक आईडी भी थी और वहा से मेरी बेटी, पत्नी ओर अन्य परिवार के मेंबरों की फोटो उसने डाउनलोड कर ली थी।

    पीड़ित अजय ने कहाकि हमने निरंजन को काम से हटा दिया और उसके बाद यह हमारे साथ रजिंश रखने लगा। जिसके बाद अब वह उन्हें फोटो वायरल करके ब्लैकमेल करके 2 लाख की मांग करने लगा। परिवार ने कहा कि निरंजन को हमने समझाया लेकिन वह नहीं माना। परिजनों ने कहा कि अब मेरी बेटी की शादी 7 दिसंबर को हो गई और इसने फिर मेरी बेटी ओर अन्य परिवार के मेंबरों की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। यहां तक कि इसने फोटो मेरी बेटी के ससुराल वालों को ओर अन्य रिश्तेदारों को भेज दी ओर 2 लाख की मांग करने लगा।

    हमने इसकी रिपोर्ट पुलिस को दी इसने हमें बहुत बदनाम किया पुलिस ने कारवाई करते हुए निरंजन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि अजय कुमार की पत्नी रेखा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि निरंजन नामक युवक उन्हें बदनाम ओर ब्लेकमेल कर रहा है। हमारी बेटी की फोटो को अपनी फोटो के साथ एडिट कर हमारे रिश्तेदारों को भेज रहा था। हमारी बेटी की शादी अभी कुछ दिन पहले हुई है, हमने रेखा पत्नी, अजय कुमार के बयान दर्ज करके आरोपी निंरजन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 17 घायल, 3 की हालत गंभीर

    स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 17 घायल, 3 की हालत गंभीर

    बस्ती : स्कूली बच्चों से भरी वैन हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सोमवार सुबह 8 बजे छावनी थाना क्षेत्र के सेवरा लाला गांव के पास हुआ। वैन में सवार स्टूडेंट किंग लेट मिशन स्कूल, अमोढ़ा के हैं। रफ्तार इतनी तेज थी कि वैन का गेट खुल गया और बच्चे बाहर गिर गए। कुछ बच्चे वैन के नीचे दब गए। इस हादसे में 17 स्टूडेंट घायल हो गए, 3 की हालत गंभीर है। बच्चों ने कहा-ड्राइवर अंकल मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे।

     हादसे के बाद नाबालिग ड्राइवर मौके से फरार हो गया। अमोड़ा निवासी नाबालिग वैन ड्राइवर सोनू 7:30 बजे सेवरा लाला गांव से 17 बच्चों को लेकर किंग लेट मिशन स्कूल अमोढ़ा जा रहा था। थोड़़ी दूर जाने के बाद वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। बच्चों की अवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला। सूचना पर छावनी थाने के आरक्षी मुकेश यादव और केशव यादव घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों को तुरंत घटना के बारे में बताया और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायल बच्चे एक ही गांव के रहने वाले थे।

    घायल बच्चों ने बताया कि ड्राइवर अंकल गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहे थे। वैन काफी रफ्तार में भी थी। आसपास के गांव के लोगों ने हम लोगों को बाहर निकाला है। 6 वर्षीय दीप्ति चौहान वैन के नीचे दब गई थी। दीप्ति को पहले नजदीकी अस्पताल भर्ती करवाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया।
  • Jalandhar News: पूर्व मंत्री Chuni Lal Bhagat सहित 12 नेताओं के खिलाफ BJP का Action, किया पार्टी से बाहर

    Jalandhar News: पूर्व मंत्री Chuni Lal Bhagat सहित 12 नेताओं के खिलाफ BJP का Action, किया पार्टी से बाहर

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक सियासी पारा काफी गरमाया हुआ है। जहां पार्टी के नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं पार्टी की गतिविरोधि नीतियों के चलते पार्टियों द्वारा अपने नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। आज गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौजूदगी में पूर्व मंत्री चूनी लाल भगत सहित 6 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भाजपा पार्टी ने 6 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

  • Punjab News: लापता 18 वर्षीय युवक का जमीन से मिला शव, नर्स पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: लापता 18 वर्षीय युवक का जमीन से मिला शव, नर्स पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    सामने आई चौकाने वाली वजह

    बठिंडाः भुच्चो मंडी में कुछ दिन पहले लापता 18 वर्षीय युवक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। युवक की हत्या कर शव जमीन में दबाया गया था। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह लब्बी पुत्र मेला सिंह निवासी गिल खुरद के रूप में हुई है। इस मामले में नर्स पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवक 2 दिसंबर से युवक लापता था। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का नर्स के यहां आना-जाना था। इस मामले में पुलिस ने दिल दहला देने वाली घटना पर्दाफाश किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक का शव चक्कां वाले रेलवे फाटक के पास दबाया गया था, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक और नर्स दोनों नशे के आदी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह 2 दिसंबर से लापता था और गुप्त सूचना के आधार पर उसका शव बरामद हुआ। मृतक के पिता मेला सिंह ने शव की पहचान की और बताया कि उनके बेटे का नर्स मीनाक्षी से संपर्क था। वहीं शक जताया जा रहा है कि नर्स ने किसी कारणवश उसकी हत्या कर दी और शव को अपने घर के पास स्थित खाली प्लाट में दफन कर दिया। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने नर्स मीनाक्षी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नर्स मीनाक्षी फिलहाल फरार है, और उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।