Blog
-

बंगाणाः जमीन की लड़ाई में क्रॉस केस
ऊना/सुशील पंडित : वडेराह में दो दिन पहले हुई लड़ाई में पुलिस ने एक और पर्चा दर्ज कर लिया है। बंगाणा के वडेराह गांव निवासी काजल पत्नी प्रिंस कुमार ने अपने ही गांव की सुमन देवी के विरुद्ध शिकायत दी है कि शुक्रवार को हुई लड़ाई में सुमन ने ही उनका रास्ता रोककर पहले गाली गलौच किया और फिर मारपीट की थी। इससे पहले सुमन ने काजल के परिवार पर मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सुमन देवी के विरुद्ध कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। -

पनोहः टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार फरार
ऊना/सुशील पंडित : ऊना अम्ब मार्ग पर स्थित पनोह गांव में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हरोली के कांगड़ गांव का एक परिवार अपने घर वापस जा रहा था। पुलिस को दी शिकायत में कांगड़ गांव की गीतू कौशल पत्नी राजेश्वर कौशल ने दावा किया है कि जब वे पनोह में कुछ सामान लेने के लिए रुके तो अम्ब की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल ने उसके पति राजेश्वर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर अजात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। -

दुलैहड़ः क्यों खड़े हो पूछा तो बंदूक तान दी
ऊना/ सुशील पंडित : दुलैहड़ में एक व्यक्ति को अंधेरे में खड़े लोगों का हालचाल पूछना भारी पड़ गया। अगले ने सवाल पूछने वाले पर बंदूक तान दी। पुलिस को दी शिकायत में दुलैहड़ निवासी विशाल सिंह राणा पुत्र मोहन सिंह ने दावा किया है कि शनिवार की रात जब वह अपने घर जा रहा था तो उसने सड़क किनारे दो कार खड़ी देखीं। पास जाकर जब उसने कार सवार लोगों से पता करना चाहा कि वे वहां क्यों खड़े हैं तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकाल ली। विशाल का दावा है कि पिस्तौल निकालने वाला उनके ही गांव का सुखजिन्द्र उर्फ सुख्खा पुत्र हरनाम सिंह निकला। विशाल ने आरोपी पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

बरनोहः दुकान से घर लौटे तो चोरी हो चुकी थी
ऊना/सुशील पंडित : ऊना हमीरपुर रोड़ पर स्थित बरनोह गांव में शनिवार को चोरी हो गई। इलाके में दुकान करने वाले मोहन सिंह पुत्र माम चंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार को वह और उसकी पत्नी दुकान पर ही थे। दुकान बंद करने के बाद जब वे घर गए तो उनके घर की अलमारियां खुली हुई थीं। बेडबॉक्स और अलमारियों में रखा सामान बिखरा हुआ था। काफी सामान चोरी भी हो चुका था। पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -

Ludhiana: Model Town मे ताश खेलते 3 जुआरी गिरफ्तार, लाखो की नकदी बरामद, देखे Video
लुधियाना: पुलिस कमिशनर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने मॉडल टाउन इलाके में एक घर पर रेड कर 3 जुआरियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह पुत्र हरमन सिंह वासी 26 बी मॉडल टाउन एक्सटेंशन, सुशिल कुमार पुत्र अतर चाँद वासी सेक्टर 32 ए चंडीगढ़ रोड जमालपुर, परविंदर कुमार पुत्र नानक चाँद वासी करनैल सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए Adcp 3 शुभम अग्रवाल ने बताया कि मॉडल टाउन की थाना प्रभारी अवनीत कौर को सुचना मिली थीं कि आरोपी हरजीत सिंह के घर पर जुआ खेला जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घर पर दबिश देकर 3 आरोपियों को 11,48,000 रूपये की नकदी, ताश के 52 पत्ते और नॉट गिनने वाली मशीन और दडे सट्टे की पर्चियों सहित काबू कर लिया। रेड के दौरान एक जुआरी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-

बरनोहः बाइक को टक्कर मार कार सवार फरार
ऊना/सुशील पंडित : बरनोह के पास शनिवार को एक कार ने अपने आगे चल रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस को शिकायत देने वाले गुरदीप सिंह निवासी समूरकलां ने दावा किया है कि शनिवार रात सवा आठ बजे के करीब तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिससे मोटरसाइकिल सवार गिर पड़ा। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी समेत वहां से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अनजान व्यक्ति पर मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है। -

बद्दी में हुआ गोली कांड, घायल पीजीआई रेफर
बद्दी/ सचिन बैंसल : थाना गांव में गोली चलने कड़ूवाना गांव के एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल अवस्था में उसे बद्दी अस्पताल लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रैफर कर दिया है। गोली व्यक्ति के दाईं जांघ में लगी है। गोली चलाने वाले व्यक्ति फरार है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते गोली चली है।कड़ूवाना का 34 वर्षीय दीदार सिंह पुत्र ध्यान सिंह थाना गांव चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर विशेष अतिथि के रूप में अपने साथियों सहित शामिल हुए। वहां पर इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति को भी मुख्य अतिथि बुलाया हुआ था। दीदार सिंह जैसे ही स्टेज पर चढ़ा तो वहां पर पहले से स्टेज पर बैठा हुआ मुख्य अतिथि इस बात से नराज हो गया। और वह दीदार सिंह को देख कर स्टेज से उतर गया। बाद में उसने पीछे से फायर किया जिससे उसकी दाईं जांच में गोली लगी। गोली मारने के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया।अचानक गोली चलने से दीदार सिंह लहूलुहान हो गया और वहां पर अफरा तफरी मच गई। यह हादसा दोपहर बाद 3 बजे का है। स्टेज पर उपस्थित लोग उसे गाड़ी सेे बद्दी अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया।उधर डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास ऐसी सूचना आई है। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पर पहुची लेकिन घायल व्यक्ति को तब तक उसके परिजन पीजीआई ले गए। पुलिस की एक टीम घायल व्यक्ति के ब्यान लेने के लिए पीजीआई रवाना हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। -

Skill Display के दौरान गाड़ी के निचे आया पुलिस कर्मी, मची चीख पुकार
Russian पुलिस के कौशल प्रदर्शन (Skill Display) के दौरान एक भयानक हादसा हो गया. दो पहियों पर चलने वाली पुलिस की गाड़ियाँ ज़मीन पर लेटे हुए अधिकारियों को पार कर रही थीं की एक कार यातायात पुलिस निरीक्षक पर गिर गई। व्यक्ति को वाहन कई गज तक घसीटता हुआ ले गया। “बाजा” पोर्टल के अनुसार, हेलमेट ने इंस्पेक्टर के सिर को गंभीर चोटों से बचाकर उसे मौत से बचा लिया।
इस अनहोनी का कारण ये बताया जा रहा हे की फोर्ड फोकस में ‘पर्याप्त गति नहीं थी’। जिस के कारन गाड़ी 48 वर्षीय एलेक्सी नामक अधिकारी पर उतर गई, ऐसा प्रतीत हुआ कि पहिया उनके हेलमेट पर चढ़ गया और वह कार के नीचे फंस गये। फिर पुलिसकर्मी को कार पार्क में घसीटा गया। जिसके बाद वह बैठे दर्शक हांफने लगते हैं और डर के मारे चिल्लाने लगते हैं।
हमें घायल अधिकारी की स्थिति के बारे में पता चला है की जो हेलमेट उसने पहना हुआ था उस की वजे से अधिकारी के सर में कोई गहरी चोट नहीं आई है। घटना के तुरंत बाद अधिकारी को अस्पताल लेजाया गया।
-

Punjab : चलती कार में अचानक लगी आग, देखें वीडियो
किरतपुर साहिब। बिलासपुर चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव देहानी के पास एक चलती कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव देहानी के पास एक कार में अचानक गाड़ी चलाते समय आग लग गई। गनीमत ये रही कि ड्राइवर ने अपनी कार को साइड में खड़ा कर दिया और कार से बार निकल गया। जिससे को नुकसान नहीं हुआ। वहीं, मौके पर मौजूद दुकानदारों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश की। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड आग लगने की सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इस मौके पर उक्त ड्राइवर ने बताया कि वह बिलासपुर से चंडीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान उसे गाड़ी से कुछ जलने की गंध आई, जिसके बाद उसने गाड़ी को साइड में खड़ा कर देखा कि गाड़ी में आग लग गई है।
-

Punjab: Taxi Drive की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
कीरतपुर साहिब। टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर शव नहर में फेंकने मामले में हिमाचल पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लापता टैक्सी ड्राइवर से जुड़े निशान और कपड़े आज कीरतपुर साहिब में एसवाईएल नहर की पटरी से बरामद की है। वहीं, गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने बताया कि उन्होंने टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर उसे नहर में फेंक दिया था।
गहन जांच के बाद हिमाचल पुलिस ने टैक्सी और इन युवकों को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद टैक्सी ड्राइवर के परिजन रोते-बिलखते नजर आए, वहीं हिमाचल पुलिस टीम फोरेंसिक जांच कर रही है। इधर, हिमाचल पुलिस ने बताया कि उन्होंने 15 हजार रुपये की नकदी लूटने के इरादे से टैक्सी ड्राइवर की हत्या की थी।