Blog

  • भारी गोलीबारी: 3 मासूम बच्चों समेत 5 की मौत

    नई दिल्ली :  कनाडा के उत्तरी ओंटारियो शहर में हुई गोलीबारी में 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन का एक प्रभाग है जो समाचार एकत्र करने और समाचार कार्यक्रमों के उत्पादन के लिए जिम्मेदार है। पुलिस ने कहा कि वे अपराध स्थल की आगे की जांच कर रहे थे, जहां ये लोग 2 घरों में मृत पाए गए थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कहा कि उन्होंने रात 10.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) 911 कॉल का जवाब दिया और टेंक्रेड स्ट्रीट के 200 ब्लॉक में एक 41 वर्षीय व्यक्ति को बंदूक की गोली से मृत पाया।

     लगभग दस मिनट बाद पुलिस अधिकारियों ने दूसरी कॉल का जवाब दिया और एक 45 वर्षीय व्यक्ति को बंदूक की गोली से घायल पाया। चकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने 6 वर्षीय और 12 वर्षीय बच्चे के शव भी बरामद किए हैं, उनका दावा है कि उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक 44 वर्षीय व्यक्ति भी मृत मिला, जो खुद को मारी गई गोली लग रही थी। इसके अलावा एक शूटर की भी मौत हो गई।  पुलिस ने कहा कि ये दोनों मौतें आपस में जुड़ी हुई थीं और अंतरंग साथी की हिंसा का नतीजा थीं। 

    सॉल्ट स्टे ने कहा पीड़ितों के परिवार दोस्त और प्रियजन जिस दुख का सामना कर रहे हैं वह अकल्पनीय है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। जैसा कि हमारा समुदाय इस त्रासदी पर शोक मना रहा है, मैं सभी से आग्रह करता हूं कि कृपया एक-दूसरे का ख्याल रखें। यदि आप संघर्ष कर रहे हैं, या यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को संघर्ष करते हुए देखते हैं जिसे आप जानते हैं, कृपया हमारे समुदाय में उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य सहायता का उपयोग करें।”

  • आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2023

    आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

    मेष: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और कार्य विस्तार पर आपका पूरा जोर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी अच्छी उपलब्धि का इंतजार कर रहे थे, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

    वृष: आज का दिन व्यापार के मामले में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपके किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप इसे गुप्त रखें। आपके प्रभाव व प्रताप में उपलब्धि होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

    मिथुन: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लानी होगी। आप अपने कामों में सूझबूझ दिखा कर काम करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यावसायिक शिक्षा पर  आपका पूरा जो रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। माता जी को  कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें।

    कर्क: आज का दिन वाणी व व्यापार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आपसे प्रेम व स्नेह से आगे बढ़ेंगे। आप बाहरी लोगों के बातों में आने से बचें नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकते हैं। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। घर परिवार में किसी शुभ व कार्यक्रम का आयोजन को सकता है। आपको अपने खर्चों पर भी पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।

    सिंह: आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप अपने कामों में बदलाव ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सकारात्मकता पर आप पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी काम की पहल की तो लोगों को आपका यह बात बुरी लग सकती हैं। आपके कुछ प्रभावित प्रयास तेज होंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा ध्यान दें।

    कन्या: आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपके कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। करीबियों का साथ व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यवसायिक गलतियों को करने से बचें। किसी से आप यदि आप बहस बाजी में पड़े, तो उससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप किसी काम को लेकर  माताजी से धन उधार ले सकते हैं।

    तुला: आज का दिन आपकी आधुनिक विषयों के प्रति रुचि रहेगी। प्रतियोगिता परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आपको किसी बात का बुरा लगे तो भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। इससे भविष्य में उन्हें कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

    वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिजनों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां में कोई कसर ना छोड़ें। परिवार में बड़ों की बात ध्यान से सुनें, तभी किसी काम में आगे बढ़ें। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको बड़े सदस्य की राय लेनी बेहतर रहेगी। आप किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। निजी विषयों में आपको संवेदनशीलता दिखानी होगी। आपने अति उत्साहित होकर यदि किसी काम को किया, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।

    धनु: आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप यदि व्यर्थ की चर्चाओं में शामिल हुए, तो वह आपके लिए नुकसान देंगे। प्रेम व स्नेह का भाव आपके मन में बना रहेगा। बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको  किसी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहना होगा, नहीं तो इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

    मकर: आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके अंदर प्रेम व स्नेह की भावना बनी रहेगी। आप काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं। विद्यार्थी किसी नई रिसर्च को करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने विरोधियों से कोई ऐसी बात ना बोलें, जिससे कि वह आपका कोई नुकसान करवा दे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

    कुंभ: आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। रचनात्मक कार्य से आपको जोड़ने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आपकी सुख व समृद्धि बनी रहेगी। आप अपने  बजट को लेकर ही धन खर्च करें, तो बेहतर रहेगा। संस्कारों पर पूरा जोर बना रहेगा। नवीन विश्व के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। धार्मिक कार्य में आप  चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और किसी मित्र से यदि आप लंबे समय से नाराज चल रहे थे, तो वह नाराजगी भी दूर होगी।

    मीन: आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपके कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। करीबियों का साथ व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यवसायिक गलतियों को करने से बचें। किसी से आप यदि आप बहस बाजी में पड़े, तो उससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप किसी काम को लेकर  माताजी से धन उधार ले सकते हैं।

  • जालंधरः इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

    वहीं घायल युवक के साथी को किडनैप कर ले गए हमलावर

    जालंधर, ENS: देहात से बड़ी खबर सामने आई है। थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते अली चक गांव में गोली चलने की मामला सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने बेल्जियम में कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना के दौरान एक युवक गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। जिन्हें इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया है।

    बताया जा रहा है गाड़ी में साथ बैठे दूसरे युवक का अपहरण कर अपने साथ बदमाश ले गए। घायल युवक की पहचान मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। जबकि मनिन्दर के साथी सनी को अपने साथ बदमाश अपहरण कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमन सैनी मामले की जांच में जुट गई है।

    बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति को बस्ती शेख के सूद अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं दूसरी पार्टी के लोग भी घायल बताए जा रहे हैं, जोकि जोशी अस्पताल में दाखिल हैं, वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बलबीर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए है तथा मामले की छानबीन कर रहे है।

  • हाईप्रोफाइल Sex Racket का खुलासा, 5 राज्यों की 9 लड़कियों रेस्क्यू

    अंधेरीः मुंबई के अंधेरी इलाके से पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने 9 लड़कियों का रेस्क्यू कर स्पा मैनेजर को गिरफ्तार किया है। स्पा का मालिक फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ऐसी आशंका जता रही है कि कई बड़े लोग इस धंधे में शामिल हो सकते हैं।

    पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर से 4 मणिपुर, 2 मिजोरम, 1 मेघालय, 1 कोलकाता और 1 लखनऊ की लड़की को रेस्क्यू किया गया। स्पा का मैनेजर चंद्रकांत उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जबकि स्पा का मालिक अतुल धिवर फरार है। पुलिस की टीमें उसे पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था।

    क्राइम ब्रांच की सोशल सर्विस ब्रांच ने अंधेरी पश्चिम म्हाडा इलाके में स्पा की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहे “रिवाइवल वेलनेस” पर छापेमारी कर 9 लड़कियों को रेस्क्यू किया।

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी अतुल धिवर की गैरमौजूदगी में उसका भाई हर्षद धिवर स्पा का कामकाज संभालता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 370 (3), 34 सह कलम 3,4,5 अनैतिक व्यापार के तहत मामला दर्ज किया।

  • अधिवक्ताओं के राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

    न्यायाधीश संदीप शर्मा मुख्य अतिथि , मंडी के राजा मल्होत्रा विशिष्ठ अतिथि 
    ऊना/ सुशील पंडि : जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी खेल मैदान में  हिमाचल प्रदेश लॉयर्सस टीम और लॉ अवेयरनेस समिति के संयुक्त तत्वाधान में देश भर के अधिवक्ताओं की 12 क्रिकेट टीमों के बीच पांच दिवसीय T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। लॉ अवेयरनेस सोसायटी के अध्यक्ष अधिवक्ता अमरिंदर सिंह की अगुवाई में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में देशभर से 12 टीमें भाग ले रही है जिनमें 11 टीम हाई कोर्ट्स और एक टीम सुप्रीम कोर्ट से संबंधित है। ऊना में चल रहे ऑल इंडिया लॉयर्स T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पाँचवें संस्करण के पहले दिन आज 6 मैच हुए । जिसमें लॉयर्स यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन ने सर्वोच्च न्यायालय एल एस ए को सात विकेट राजस्थान लॉयर्स क्रिकेट टीम ने बंगाल एडवोएक्ट्स की टीम को 7 विकेट से तथा डी एल डव्लयू यूपी ने इलाहाबाद को 89 रन से हराया । खबर लिखे जाने तक तीन मैच और खेले जा रहे थे । आज क्रिकेट के उद्घाटन मैच में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप शर्मा मुख्य अतिथि रहे तथा रतन ज्वेलर्स मंडी के राजा मल्होत्रा विशिष्ठ अतिथि के नाते रहे । उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप शर्मा ने कहा कि खेलों तथा क्रिकेट से अधिवक्ताओं में मानसिक तनाव कम होता है जिसके कारण वो सेहतमंद भी रहते हैं तथा वकालत में भी अच्छे तरीक़े से महंत करते हैं । सोसाइटी के चेयरमैन अमरिंदर सिंह राणा ने बताया कि अगले चार दिनों तक ये मैच ऊना के तीन अलग अलग मैदानों में चलेगा ।
  • सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

    सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना- अम्व सड़क पर स्थित गांव लोअर बसाल में सडक़ पार कर रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत चन्द पुत्र तीर्थ राम निवासी लोअर बसाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरमीत चंद बसाल स्थित दुकान से सामान लेने आया था जब सामान लेकर वापिस जा रहा था, तो सडक़ पार करते हुए अम्ब की ओर से आ रहा एक कार चालक टक्कर मार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया ,जहां पर गुरमीत चंद की मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • शादी का झांसा देकर लड़की से किया दुष्कर्म

    शादी का झांसा देकर लड़की से किया दुष्कर्म

    बांदाः  उत्तर प्रदेश के बांदा में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। अब शादी करने से मुकर रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ थाना में शिकायत की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।

    गिरवां थाना के एक गांव का यह मामला है। जहां बिसंडा थाना इलाके की रहने वाली युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रिश्तेदारी में गई थी। जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर गलत काम किया।

    परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद बातचीत की गई तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे लड़की की ज़िंदगी बर्बाद हो गई। आरोपी युवक ने अपनी ममेरी बहन के साथ घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    SHO संदीप तिवारी ने बताया कि लड़की को मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

    एसएचओ ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ गलत काम करने की शिकायत की है। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आईपीसी की धारा 376 में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

  • कार की टक्कर से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत

    कार की टक्कर से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत

    ऊना /सुशील पंडित:उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव धुसाड़ा में अज्ञात कार की टक्कर से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम स्वरुप पुत्र स्वर्गीय भगत राम निवासी धुसाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम स्वरूप निवासी धुसाड़ा बीती देर शाम धुसाड़ा रेन शेल्टर की तरफ पैदल जा रहा था। कि अम्व की ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में घायल राम स्वरूप को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। डीएसपी अंब वसूधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • हटली में हुई लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान लाऐ संजीवनी, दृश्य पर भावविभोर हुआ पंडाल

    समाजसेबी रुमेल कुमार पँहुँचे चीफ गैस्ट, क्लब द्वारा शुद्ध रामायण की जम कर की तारीफ
    ऊना/ सुशील पंडित :उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में नवरात्रे के नवम दिबस पर हटली कलामंच पर लक्ष्मण मूर्छा के दृश्य दर्शाए गए। और जनता ने हटली में चल रही शुद्ध रामायण के दृश्य को खूब सराहा। क्लब के निदेशक विपन साजन ने बताया कि नवम दिवस पर शिव राम जनकल्याण समिती के अध्यक्ष हटली क्लब के मुख्य सरक्षक एबम हटली पँचायत के पूर्व प्रधान रुमेल कुमार ने ब्यौर मुख्यतिथि शिरकत की। क्लब के पहुंचने पर रुमेल कुमार का भव्य स्वागत किया गया। और कमेटी सदस्यों ने रुमेल कुमार को शाल टोपी एबम स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। रुमेल कुमार ने कहा कि श्री राम नाटक क्लब हटली से मुझे 2005 में जुड़ने का मौका मिला था। और तव से लेकर आज तक कमेटी सदस्य पूरी ईमानदारी और पारदर्शता से अपना कार्य करते है।
    यह मैने 18 बर्ष लगातार श्री राम नाटक क्लब हटली में देखा है। रुमेल ने कहा कि हर सदस्य कलाकार एक माह रिहर्सल करके दस दिन नवरात्रों में निशुल्क कार्य करते है। और हरवर्ष 11 सौ की सदस्यता देंकर कलव को आगे बढाने का प्रयास करते है। रुमेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हटली क्लब पहले स्थान पर है। जहां बिना डांसर बिना कोई गाने से कलामंच पर केवल शुद्ध रामायण मंचन किया जाता है। बही रुमेल कुमार ने क्लब को आगे बढाने के लिए 18,100 रुपये की नकद राशि प्रदान की। बही दशहरे के दिन रुमेल कुमार द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारो दर्शकों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार दशहरे के दिन क्लब हटली के कलामंच पर दस बजे से एक बजे तक बच्चों का संस्कृत किया गया। और विजेताओं को उचित नाम दिया गया। और 2 बजे से 5 बजे तक रामायण दृश्य दिखाए गए। और श्री राम जी द्वारा कुंभकर्ण ओर रावण के साथ युद्ध करके उन्हें मोक्ष प्रदान किया गया। और बीर लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ का संहार किया गया। और बाद में तीस फीट रावण मेघनाथ कुंभकर्ण के पुतले जलाकर 40 बम्बर ईनाम निकाले गए।
    बता दे कि हटली क्लब समाज को नशा मूक्त बनाने वेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ स्वच्छता की मुहिम को भी दर्शकों में आगे बढ़ाने का क्लब प्रयासरत रहता है। श्री राम की भूमिका में अबनीश सोनी माता सीता की भूमिका में देश के युबा ब्यावसाई के तौर पर फैशन डिजायनर में 12 वे स्थान पर आने बाले बंगाणा की शान अंकुश बर्ज़ाता लक्ष्मण की भूमिका में दिनेश खत्री, हनुमान की भूमिका में विपन साजन, रावण  की भूमिका में संजय सोनी मेघनाथ की भूमिका में विवेकशील शर्मा, तरुण कौशल ,मंत्रियों की भूमिका के राहुल शर्मा,बिवेक सोनू, अंकुश सोनी,अमन शर्मा,शुभम शर्मा,केशवानन्द शर्मा,संदीप मोनू, एबम कमेटी में प्रधान सुरेंद्र हटली, महासचिंव कमल देव शास्त्री ,कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, महिला बिंग अध्यक्ष ज्योति बर्ज़ाता ,क्लब के ऑडिटर हंसराज बर्ज़ाता ,डॉ केशवानन्द शर्मा एबम जोगेंद्र देव आर्य ने अपनी बेहतर सेवाएं प्रदान की। 
  • पंजाबः 50 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाबः 50 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़:  पंजाब सरकार  ने प्रशानिक अधिकारियो के बड़े स्तर पर तबादले किए है। इन तबादलों में 50 pcs अधिकारियो के नाम शामिल है। इन  अधिकारीयो में adc और sdm पद के तबादले शामिल है।  निचे दी गई सूचि में सभी तबादलों की जानकारी मौजूद है।