Blog

  • बड़ी खबर : भीम आर्मी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, कार से आए बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो

    बड़ी खबर : भीम आर्मी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, कार से आए बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो

    सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर से बड़ी खबर आई है। आजाज समाज पार्टी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद इलाके में हमला हुआ है। हरियाणा नंबर की कार से आए बदमाशों ने आजाद पर फायरिंग की। आजाद के कमर को छूते हुए गोली निकल गई है। घायल अवस्‍था में उन्‍हें देवबंद के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर के एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर हमला किया है। उनकी तलाश की जा रही है। चंद्रेशखर का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतर से बाहर है।

    यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बयान भी सामने आया है। उन्‍होंने मीडिया को बताया कि गोली चंद्रेशखर आजाद को छूते हुए निकल गई है। कार सवार बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की है। अज्ञात हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी है। ये लोग हरियाणा नंबर की गाड़ी से आए थे। आजाद को गोली के छर्रे लगे हैं। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर अपने फार्चूनर कार से देवबंद के दौरे पर पहुंचे थे। तभी अचानक कार से आए हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। आजाद की कार पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। पूरे मामले की जांच चल रही है।

    हमले में चंद्रेशखर आजाद की कार के शीशे टूट गए हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों की नाकाबंदी कर दी है ताकि हमलावर फरार न होने पाएं। इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। पता चला है कि कार सवार हमलावर काफी देर से चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही फायरिंग कर फरार हो गए। अपने नेता पर हमले के बाद आजाद समाज पार्टी का बयान सामने आया है। पार्टी का कहना है कि देवबंद में आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्‍य है। हम आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सख्‍त कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं।

  • जालंधरः जातिसूचक शब्द को लेकर हुआ हंगामा के बाद दो पक्षों में मारपीट, देखें Live

    जालंधरः जातिसूचक शब्द को लेकर हुआ हंगामा के बाद दो पक्षों में मारपीट, देखें Live

    जालंधरः बस्ती गुजा में दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया है। दरअसल, मुस्लिम व्यक्ति और बरादरी के लोगों में विवाद हो गया। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि मुस्लिम व्यक्ति ने जातिसूचक शब्द कहे। जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। जिसके बाद व्यक्ति ने कहा कि पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। व्यक्ति ने कहा हमें पुलिस से कोई उम्मीद नहीं है। व्यक्ति का आरोप है कि थाना प्रभारी को पैसे दिए गए है। जिसके तहत कार्रवाई नहीं की जा रही। 

    दरअसल, गली में मकान बन रहा था। इस दौरान जिस घर का निमार्ण हो रहा था वहीं से गुजर से लड़के पर मिस्त्री से पत्थर गिरकर लग गया। जिसके बाद परिजनों का एक लड़के के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद आरोप लगाया गया हैकि एक व्यक्ति के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि लड़के की टांग टूट गई है।

  • 29 साल का यह लड़का धीरे-धीरे बन रहा पत्थर! जानें मामला

    29 साल का यह लड़का धीरे-धीरे बन रहा पत्थर! जानें मामला

    न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर जो सोच नामक एक शख्स का शरीर धीरे-धीरे पत्थर बनता जा रहा है। 29 साल के इस शख्स के इस बीमारी को देख डॉक्टर भी हैरान है। जानकार इसे एक सिंड्रोम बताते हैं जिसे फाइब्रोडिस्प्लासिया ऑसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा (FOP) नाम से जाना जाता है। जानकारों का यह भी कहना है कि यह एक अजीब बीमारी है जो 20 लाख लोगों में से किसी एक में होती है। हालांकि इस सिंड्रोम का अभी तक कोई भी इलाज का पता नहीं चल पाया है और इसके इलाज की खोज अभी भी जारी है। जो का कहना है कि इस सिंड्रोम के कारण उन्हें काफी तकलीफ होती है और इससे वे सही से रह भी नहीं पाते है। 

    क्या है ये बीमारी

    बता दें कि जो को स्‍टोन मैन सिंड्रोम है। ये एक ऐसा सिंड्रोम है जिसमें मांसपेशियां, लिगामेंट्स और टेंडन धीरे-धीरे हड्डियों में बदल जाते हैं। ऐसे में इस कारण इस पीड़ित लोगों के रहने में उन्हें काफी दिक्कत होती है साथ ही उन्हें चलने फिरने में भी परेशानी होती है। जो ने बताया कि जब उनकी हड्डियां बढ़ती है तो इससे उन्हें काफी तकलीफ होता है। अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी बीमारी के बारे में बोलते हुए जो ने कहा है कि यह एक आनुवंशिक बीमारी है जिससे अब तक 800 लोग ही इसके चपेट में आए हैं। जानकारों की अगर माने तो अभी तक इस बीमारी का कोई भी इलाज नहीं मिल पाया है। हालांकि डॉक्टरों का यह कहना है कि उन्होंने कुछ दवाओं की खोज की है लेकिन ये दवा इस सिंड्रोम में कारगर नहीं है। 

    कैसे होती है इस सिंड्रोम की पहचान

    इस सिंड्रोम की पहचान करना काफी आसान है लेकिन आम लोगों की इसकी पहचान नहीं है ऐसे में वे इसे गंभीरता से नहीं ले पाते है। जानकार कहते है कि इसकी पहचान नवजात की उंगलियां और अंगूठे को बारीकियों से देखने से इसका पता चलता है। 

  • कोरोना को लेकर वुहान के शोधकर्ता का दावाः चीन ने लोगों को संक्रमित करने के लिए जानबूझकर तैयार किया था वायरस

    कोरोना को लेकर वुहान के शोधकर्ता का दावाः चीन ने लोगों को संक्रमित करने के लिए जानबूझकर तैयार किया था वायरस

    वुहानः कोरोनावायरस की उत्पत्ति को लेकर कई मिथक हैं, दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने दावा किया कोविड-19 चीन में लैब में बनाया गया। इसकी जांच के लिए यूएन की एक टीम भी वुहान लैब में परीक्षण के लिए गई थी। वहीं अब वुहान के एक शोधकर्ता ने बड़ा दावा करते हुए चीन पर लोगों को संक्रमित करने का आरोप लगाया है। साथ ही बताया कि ड्रैगन ने जानबूझकर कोविड-19 जैसा जैव हथियार तैयार किया। वुहान के एक शोधकर्ता चाओ शाओ ने इंटरनेशनल प्रेस एसोसिएशन के सदस्य जेनिफर जेंग के साथ एक साक्षात्कार में ये चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

    उनसे कहा कि कोरोनावायरस को चीन ने एक जैव हथियार के रूप में तैयार किया था। आगे उसने बताया कि उसके साथ काम करने वाले सहयोगियों को यह पता लगाने के लिए वायरस के चार प्रकार दिए गए थे कि कौन सा सबसे अच्छा फैल सकता है। वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के एक शोधकर्ता ने कोरोनावायरस के बारे में आश्चर्यजनक दावे करते हुए बताया कि उनके एक सहयोगी शान चाओ ने उन्होंने बताया कि उसके एक सीनियर ने उसे कोरोनोवायरस के चार प्रकार दिए थे और परीक्षण कर पता लगाने के लिए कहा था कि उनमें कौन से ज्यादा प्रभावशाली है।

    उससे कहा गया था कि कौन से वायरस में अधिक से अधिक प्रजातियों को संक्रमित करने की क्षमता है और वायरस से मानव सहित अन्य प्रजातियों को संक्रमित करना कितना आसान है। चाओ शाओ ने कोरोना वायरस को जैव हथियार बताया और एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके कई सहयोगी वुहान में 2019 सैन्य विश्व खेलों के दौरान गुम हो गए थे, बाद में उनमें से एक ने बताया कि वह विभिन्न देशों से आए एथलीटों की जांच के लिए होटलों में गए थे। उन्होंने कहा कि ये बात समझनी चाहिए कि स्वास्थ्य जांच के लिए किसी वायरोलॉजिस्ट की आवश्यकता नहीं होती है। उन्हें वहां वायरस फैलाने के लिए वहां भेजा गया था।  

  • पंजाबः 15 साल से पुरानी गाड़ियों व बसों को लेकर कैबिनेट मंत्री का बड़ा ऐलान

    पंजाबः 15 साल से पुरानी गाड़ियों व बसों को लेकर कैबिनेट मंत्री का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा 15 साल से पुरानी गाड़ियों व बसों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अब पंजाब में 15 साल से पुरानी डीजल वाली बसें नहीं चलेंगी इसके साथ ही डीजल वाली पुरानी कारें भी नहीं चलेंगी। इस संबंधी बयान देते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भूल्लर ने कहा कि पंजाब में 15 साल पुरानी स्कूली बसें, कारें व बसें नहीं चलेंगी जोकि डीजल से चलती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में बढ़ रहे प्रदूषण के चलते इस पॉलिसी को लाया गया है। उन्होंने कहा कि 15 साल पुराने सभी सरकारी वाहनों को  स्क्रैप के लिए भेजा जाएगा। पंजाब स्क्रैप पॉलिसी एजेंसी या फिर भारत के किसी भी राज्य की एजैंसी जो अच्छा मूल्य देगी उन्हें बेच दिया जाएगा। 

  • बड़ी खबरः हमलावारों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, एक ही घर से 9 लोगों की मौत

    बड़ी खबरः हमलावारों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, एक ही घर से 9 लोगों की मौत

    पेशावर: पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारियों एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक ही घर के 9 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मालाकंद जिले के बटखेला तहसील में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने तीन महिलाओं और छह पुरुषों सहित एक ही परिवार के नौ सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।

    घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लेवीज बल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बटखेला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को हत्या के पीछ का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब से बड़ी खबर: 3 दिन DC ऑफिस में नहीं होगा कोई काम, जाने मामला

    पंजाब से बड़ी खबर: 3 दिन DC ऑफिस में नहीं होगा कोई काम, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब भर में डीसी दफ्तर के कर्मचारियों की यूनियन 10 से 12 जुलाई तक हड़ताल पर जा रहे है। जिसका यूनियन ने ऐलान कर दिया है। दरअसल, यूनियन का कहना है कि 6 जून को हुई बैठक में रखी मांगों की ओर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसे चलते वे 3 दिन तक कलम छोड़ हड़ताल करने जा रहे हैं।

    पदोन्नति व अन्य मांगों को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है। जिक्रयोग्य है कि पिछले 2 वर्षों से ग्रेड-2 की पदोन्नतियां, सीनियर सहायक की सीधी भर्ती पर पदोन्नत करना, सीनियर सहायक व नायब तहसीलदार पदोन्नति कोटा 25 प्रतिशत पर करना व अलग-अलग मांगें नहीं मानी गई हैं। वहीं, अगर 3 तीन दिनों तक कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

  • पंजाबः रिलेशन टूटने के बाद आशिक से परेशान हुई पूर्व प्रेमिका ने प्रशासन से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    पंजाबः रिलेशन टूटने के बाद आशिक से परेशान हुई पूर्व प्रेमिका ने प्रशासन से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर की रहने वाली सोनिया जो आरकैसट्रा (डांसर) का काम करती है। जो अपने आशिक रह चुके गगन नामक युवक से परेशान हो गई है। क्यूंकि उनका आपसी रिलेशन टूटने के बाद आज से करीब एक महीना पहले क्रोध मे आए इस सिर्फ आशिक गगन ने महिला के घर जाकर उसे तेजधार हथियारों के साथ महिला सोनिया पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस के पास मामला जाने के बाद पुलिस में इस सिर फिरे आशिक गगन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए है। मगर अब आशिक अपनी प्रेमिका रह चुकी महिला को अलग तरीके से परेशान कर रहा है।

    कभी इस महिला के घर पर किसी ढोल वाले को भेज देता है। जो उसके घर के बाहर आकर ढोल बजाना शुरू कर देता है और कभी किसी pizza और खाने की डिलीवरी देने वाले हो उनके घर भेज रहा है। जिससे ये प्रेमिका सोनिया बहुत परेशान हो गई है। उसका कहना है की इस गगन ने मेरे नाम की सोशल मीडिया पर फेक आईडी बना दी है। वह अशलील फोटो डाल कर गलत मैसेज लिख रहा है। जिससे मुझे दिन में पचासों लोगों के फोन आ रहे है। सोनिया का कहना है कि घटना के बाद एक माह से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी गगन पुलिस की गरीफत से बाहर है। जो मुझे और मेरे परिवार को परेशान कर रहा है।

    इस आरोपी को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और इसके खिलाफ बनती कार्यवाही करें ताकि उसको कुछ राहत मिल सके। वहीं सोनिया के घर ढोल बजाने आए युवक बग्गी का कहना है कि वह ढोल बजाने का काम करता है। उसको एक फोन आया था के इस जगह पर इस घर पर पहुंच कर ढोल बजाओ मैने उनको सरप्राईज देना है। महिला ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जो दूसरे लोगों को परेशान कर रहे हैं। दूसरी ओर सोनिया को आरोपी गगन द्वारा घायल करने के बाद पुलिस के पास एक शिकायत पहुंची थी। जिस पर थाना सिटी की पुलिस ने गगन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। लेकि गगन अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः नील कंठ फैक्टरी में लगी भीष्ण आग

    पंजाबः नील कंठ फैक्टरी में लगी भीष्ण आग

    डेराबस्सीः गांव नींबुया में स्थित एक गत्ते की फैक्टरी नील कंठ में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। फैक्टरी में अंडे की ट्रे बनाई जाती हैं। जानकारी के अनुसार, आग फैक्टरी के गोदाम में लगी और देखते ही देखते पूरी फैक्टरी में फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। फायर ब्रिगेड के कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

  • चुनाव से कांग्रेस ने कसी कमर, पूर्व गृहमंत्री को किया पार्टी में शामिल

    चुनाव से कांग्रेस ने कसी कमर, पूर्व गृहमंत्री को किया पार्टी में शामिल

    नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए बुधवार को बड़ी खुशखबरी सामने आई। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री कुमार वाई ने 26 जून को कांग्रेस में वापसी कर ली। उन्होंने दिल्ली मुख्यालय में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। वहीं खांडू कैबिनेट के एक अन्य मंत्री, राजेश ताचो, बुधवार को यहां सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हो गए। वाई 2004 से 2019 तक लगातार तीन बार पूर्वी कामेंग जिले के बामेंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे।

    कुमार वाई पेमा खांडू सरकार में गृह मंत्री रहे। हालांकि, वह 2019 में एनपीपी उम्मीदवार के रूप में भाजपा उम्मीदवार गोरुक पोर्डुंग से निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी लड़ाई हार गए। वहीं भाजपा में शामिल होने से पहले ताचो ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अनिनी निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार जीत हासिल की थी। उन्हें 2017 में पेमा खांडू के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से हटा दिया गया था और 2019 का चुनाव नहीं लड़ा था।पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनका स्वागत किया।

    इस दौरान वेणुगोपाल के अलावा, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के पार्टी प्रभारी मनीष चतरथ, अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष बोसीराम सिरम और पूर्व गृह मंत्री तांगा ब्यालिंग उपस्थित थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद वाई पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके आवास पर भी गए। वाई ने कहा कि वह तुकी के हाथों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और केवल कांग्रेस ही इसकी रक्षा कर सकती है। मैं केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की विभाजनकारी विचारधारा और कुशासन से लड़ने के लिए पार्टी में शामिल हुआ। भाजपा प्रदेश में यूएपीए की शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।