Blog

  • पंजाबः CM के स्पैशल चीफ सेक्रेटरी को मिली अब ये जिम्मेदारी

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने CM मान के स्पैशल चीफ सेक्टरी को एक और अहम जिम्मेवारी सौंप दी है। अब विजोय कुमार सिंह के पास और दो एडिशनल चार्जो की जिम्मेवारी भी है। जिसमे स्पैशल चीफ सेक्टरी कम फाइनेंशियल कमिशनर कोऑपरेशन के साथ प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिशनर nri अफेयर्स शामिल है। nri अफेयर्स का चार्ज पहले आईएएस के.ए.प सिन्हा के पास था।

  • कलश यात्रा के साथ बदोली में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ गांव बदोली के ठाकुरद्वारा प्रांगण में हुआ ,कथा से पूर्व एक कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद्भागवत कथा में पहले दिन कथावाचक पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम श्रीमद् भागवत महिमा से अवगत कराया।कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में श्रीमद् भागवत कथा श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसको सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर कोई सात तक किसी व्यस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकाले तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है।

    वहीं कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री जी ने धुंधकारी प्रकरण की सुंदर व्याख्या की। उन्होंने बताया कि तुंगभंगा नदी के किनारे के एक गांव था वहां पर आत्म देव नाम का एक ब्राह्मण और उसकी पत्नी धुंधली रहती थी आत्म देव तो सज्जन था लेकिन उसकी पत्नी दुष्ट प्रवृति की थी। ब्राह्मण आत्म देव बहुत उदास रहता था क्योंकि उसको कोई संतान नहीं थी। और उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं  हो पाया, एक दिन हताश होकर जंगल की तरफ आत्महत्या करने निकल गए आत्म देव, रास्ते में उन्हें एक ऋषि मिले और फिर आत्म देव ऋषि को अपनी कहानी सुना कर रोने लगा और उपाय पूछने लगा ऋषि ने कहा मेरे पास अभी तो ऐसा कुछ नहीं की जिससे मैं तुम्हें  कुछ दे पाऊं, लेकिन आत्म देव ने बताया की उसकी गाय को कोई बच्चा नहीं हो रहा है और जब आत्म देव ऋषि को बार बार बोलने लगा तो ऋषि ने उसे एक फल दिया और उसको अपनी पत्नी को खिलाने को कहा और कहा की एक साल तक तुम्हारी पत्नी को  सात्विक जीवन जीना पड़ेगा। ब्राह्मण आत्म देव वह फल लेकर ख़ुशी ख़ुशी घर वापस आकर सारी बात धुंधली को बताता है और उसको वह फल खाने को देता है।

    लेकिन धुंधली सोचती है अगर बच्चा हुआ तो उसको बहुत कष्ट का सामना करना पड़ेगा यही सोच कर उस फल को नहीं खाया और जाकर सारी बात अपने छोटी बहन को बताई तो उसकी बहन ने उसे एक रास्ता बताया और कहा की मैं गर्भवती हूँ और मुझे बालक होने वाला है तू ही लेना उसको और उस फल को गाय को खिला दे इससे उस ऋषि की शक्ति का भी पता चल जायेगा। धुंधली ने ऐसा ही किया। और अपने पति आत्म देव के सामने गर्भावस्था का नाटक करने लगी और कुछ दिन बाद  जाकर अपने बहन से बच्चा लेकर आ गयी। ब्राह्मण आत्म देव बहुत खुश हुआ और उस बच्चे का नाम ब्रह्मदेव रखना चाहा लेकिन धुंधली ने फिर झगड़ कर उसका नाम धुंधकारी रखा। और धुंधली ने जो फल गाय को खिलाया था उसके भी गर्भ से मनुष्य का बालक हुआ जिसके कान लम्बे लम्बे थे इसीलिए उसका नाम आत्म देव ने गोकर्ण रखा। 

    दोनों बड़े हो गए जिसमें धुंधकारी दुष्ट व चाण्डाल प्रवृति का था तो गोकर्ण सरल स्वभाव का था। धुंधकारी सारे गलत काम करता एक दिन तो उसने अपने पिता आत्म देव की ही पिटाई कर दी। आत्म देव बहुत दुखी हुआ और अपने दुखी पिता को देख गोकर्ण उनके पास आया और उनको वैराग्य जीवन जीने के लिए कहा। और कहा की संसार में हम बस भागवत दृष्टि रखकर ही सुखी हो सकते है। गोकर्ण की बात मानकर आत्म देव गंगा के किनारे आकर भागवत के दशम स्कंध का पाठ करने लगे थे और उसी जीवन में उन्हें भगवान श्री कृष्ण की प्राप्ति हो गयी थी। 

    समय बीतता गया और एक दिन धुंधली ने भी धुंधकारी के अत्याचारों को देख दुखी होकर एक कुएँ में कूद कर आत्महत्या कर ली। अब धुंधकारी एकदम ही अत्याचारी और दुष्कर्म वाला इंसान बन गया था। वह वैश्यों की मांगो के लिए चोरी करता और एक दिन तो उसने राजा के यहाँ ही चोरी कर ली,सभी वेश्याएं सोचने लगी कि अगर यह जिन्दा रहा तो एक दिन हमको भी मरवा देगा। यह सोच कर उन लोगों ने धुंधकारी को बांध कर उसको जल्ती हुई आग उसके मुख में डालकर तड़पा तड़पा कर मार डाला। बुरे प्रवृति के होने की वजह से धुंधकारी प्रेत बन गया और वह अपने भाई गोकर्ण को डराने लगा। 

    हालाँकि गोकर्ण ने अपने भाई का श्राद्ध गया जाकर किया था लेकिन धुंधकारी को फिर भी मुक्ति नहीं मिली। वह गोकर्ण को डराने की कोशिश करता लेकिन गोकर्ण गायत्री मंत्र का जाप करता तो धुंधकारी उसके पास नहीं जा सकता था। गोकर्ण ने जब कहा की मैंने तो तुम्हारा पिंडदान कर दिया है फिर भी तुम प्रेत बन घूम रहे हो तो धुंधकारी ने बोला कि मैंने इतना पाप किया है पिंडदान से मेरी मुक्ति नहीं होगी। उसके बाद गोकर्ण ने सभी विद्वानों व सूर्य देवता को नमन कर इसका उपाय पूछा तो सूर्य देव ने कहा की इसको मोक्ष की प्राप्ति भागवत कथा सुनने से ही होगी।

    गोकर्ण ने भागवत कथा का आयोजन किया और धुंधकारी एक बांस पर जाकर छिप कर बैठ गया वांस में सात गांठें थी वो वहीं जाकर बैठ गया। पहले दिन की कथा में पहली गांठ का भेदन हुआ ऐसे ही दूसरे दिन दूसरे में ऐसे करके सातों गांठों का भेदन हो गया। धुंधकारी दिव्य रूप धारण कर प्रकट हो गए और उनको लेने भगवान स्वयं आये। पंडित गणेश दत्त शास्त्री ने बताया कि भागवत कथा बहुत लोगों ने सुनी होगी मगर धुंधकारी को स्वयं भगवान लेने क्यों आए बहुत कम लोग जानते होंगे। इसकी वजह यह है की धुंधकारी ने पूरी श्रीमद् भागवत कथा श्रद्धा तथा प्रेम भाव से सुनी। इस मौके पर विपन शर्मा, मास्टर रजिंद्र शर्मा,नरेश कुमार, राजीव पंडित,राज कुमार शर्मा, महासचिव संसार चंद, अनमोल शर्मा, विकास शर्मा ने लोगों से श्रीमद् भागवत कथा सुनने का आग्रह भी किया है।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 134 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 134 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित:  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 134 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से 18 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 9,500/- रूपए वसूल किए गए।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर जिला पुलिस ऊना द्वारा धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत 13 व्यक्तियों के चालान काटे गए तथा जुर्माने के रूप में 1300/- रूपए वसूल किए गए।इसी कड़ी में अवैध खनन करने पर जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध खनन अधिनियम के अंतर्गत 02 टिप्परों के चालान काटे गए जिससे 50,000/- वसूल किए गए I 
  • 7 बोतल देसी शराब पकड़ी 

    7 बोतल देसी शराब पकड़ी 

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजमों ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव चलोला में एक चायपान दुकान की तलाशी लेने पर दूकान से 7 बोतल देसी शराब बरामद की I इस संबंध में आरोपित राजेश कुमार निवासी गाँव चलोला जिला ऊना के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाब: 14 तक प्राइवेट और सरकारी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़: पंजाब में बढ़ रहे कोहरे को ध्यान में रखते हुए 10वीं तक प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह जानकारी सीएम भगवत मान ने ट्वीट के जरिए दी है। सीएम ने सोशल मीडिया X पर लिखा- कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए पंजाब के दसवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 8 जनवरी से 14 जनवरी तक छुट्टियां करने का फैसला किया गया है।

    इससे पहले रविवार सुबह अमृतसर में सरकारी स्कूल के छात्र की ठंड के कारण मौत हो गई। छात्र को ठंड के कारण बुखार आया था। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र के दिमाग में बुखार के कारण सूजन आ गई थी। वह 2 बहनों का इकलौता भाई था। छात्र की पहचान प्रदीप सिंह निवासी अजनाला (अमृतसर) के गांव वरियां के रूप में हुई है। वह गांव के ही सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता था। 7 साल के प्रदीप कुमार को 31 दिसंबर को बुखार चढ़ गया था। जिसके बाद उसे अजनाला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां से उसे अमृतसर रेफर किया गया था। 3 दिन तक अलग-अलग अस्पतालों में भटकने के बाद परिवार बच्चे को घर वापस ले आया। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई।

  • एचआरटीसी बस व ट्रैक्टर की झलेडा में हुई टक्कर, मामला दर्ज

    ऊना /सुशील पंडित: एचआरटीसी की जोगिंदर नगर-गुड़गांव रूट पर जा रही बस की जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर गांव झलेडा में ट्रैक्टर ट्राली से भीष्ण टक्कर हो गई गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की जोगिंदर नगर से गुड़गांव जा रही बस की गांव झलेडा में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से भीष्ण टक्कर हो गई।बस के परिचालक रवि दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बस चालक सुच्चा सिंह सहित जोगिंदर नगर-गुड़गांव रूट की बस संख्या (एचपी 29सी-2621) लेकर  दोपहर करीब 1:50 बजे जोगिंदर नगर से रवाना हुए । रात करीब 9:00 बजे जब बस पेट्रोल पंप झलेड़ा के पास पहुंची तो अचानक ऊना की ओर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या (एचपी 72-सी-9790)आई और गलत दिशा में बस से टकरा गई और ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित मौके से भाग गया।इस हादसे के कारण बस को काफी नुकसान हुआ है I यह हादसा अज्ञात ट्रैक्टर चालक द्वारा लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के कारण हुआ है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध187 मोटर वाहन अधिनियम तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • चरस सहित एक काबू

    चरस सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 68.53 ग्राम चरस सहित पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए बसोली-चताड़ा संपर्क मार्ग पर चताड़ा पुल के पास पहुंचे तो शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 68.53 ग्राम चरस बरामद की गई I आरोपित की पहचान महिन्दर पाल(48) निवासी चताड़ा, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। 
  • पंजाब: गर्भवती महिला की गो’ली मारकर ह’त्या, देखें वीडियो

    तरनतारन: पंजाब में गोलियां चलने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वही ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर में घुसे बदमाशों ने ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला के पेट में 4 महीने का गर्भ पल रहा था। महिला के कत्ल का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मार दो-मार दो कह रही थी और फिर बदमाश ने उसके सिर पर गोली मार दी। इसका पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और हत्या की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पता चला कि गर्भवती के पति का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए गर्भवती की हत्या कर दी गई। मृतक महिला तरनतारन में पट्टी के वार्ड नंबर 2 की रहने वाली सुनीता (30) है।

    सुनीता की सास ने बताया कि उसका बेटा 2 साल बाद जेल से आया है। रात कुछ लोग घर के बाहर अपशब्द बोल रहे थे। जिसे लेकर बहस हुई लेकिन लोगों ने राजीनामा करा दिया। उसके बेटे से बॉबी ने बहस की थी। रविवार दोपहर को बॉबी अपने साथी के साथ उनके घर में घुस गया। हमला करने वाले करीब 7 लोग थे। जिसमें से 3 के पास पिस्टल और रिवॉल्वर थे। दूसरे तेजधार हथियार लेकर घर में आए। परिवार के लोगों ने उसका विरोध किया तो उसने राजा को मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली सुनीता के सिर पर जाकर लगी। मौके पर ही सुनीता की मौत हो गई।

    राजा ने बताया कि सुबह आरोपी तकरीबन 12 बजे बॉबी, निशान सिंह और मेवा सिंह हथियार लेकर अपने साथियों के साथ घर आ गए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। उसकी पत्नी को बॉबी ने गोली मारी है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। DSP जसपाल सिंह ने कहा कि राजा और बॉबी का घर साथ-साथ है। बीते दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शनिवार रात को उनमें राजीनामा हो गया। रविवार सुबह 12 बजे के करीब दोनों में दोबारा झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंटें बरसाईं। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने राजा की पत्नी सुनीता को गोली मार दी।

  • राम लला मंदिर के 44 दरवाजों पर चढ़ाई जाएगी सोने-चांदी की परत

    नई दिल्ली : भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है और 22 जनवरी 2024 को भगवान राम लला अपने घर में विराजमान होंगे। भगवान राम लला का मंदिर कैसा बन रहा है मंदिर में कितने दरवाजे होंगे और उन दरवाजा को कैसा बनाया जा रहा है इन सब को जानने के लिए हमने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता से बातचीत की।

    बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि रामलला के मंदिर में 44 दरवाजे होंगे जिसमें 14 दरवाजे पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी और 30 दरवाजे पर चांदी की परत चढ़ाई जाएगी और भगवान राम लला के सिंहासन पर भी चांदी की परत चढ़ाई गई है। यानी कि जहां पर भगवान राम लला विराजमान होंगे उस सिंहासन को चांदी की परत से बनाया गया है। जब भगवान राम लला के भक्त भगवान राम लला का दर्शन करें तो उनको दूर से ही भगवान रामलला का अद्भुत दर्शन मिले इस तरीके से उनके सिंहासन को भी बनाया गया है।

    रामलला के मंदिर का जो निर्माण कार्य है वह गर्भ ग्रह बन करके पूरी तरह तैयार हो गया है और प्रथम फ्लोर में 80% तक का कार्य पूरा कर लिया गया है यानी कि अब इंतजार है भगवान राम के मंदिर में विराजमान होने का भगवान राम लला अपने मंदिर में जल्दी से जल्दी विराजमान हो यही वजह से दिन-रात मजदूर राम मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। राम मंदिर में लगने वाले इन तस्वीरों देख सकते हैं कि किस तरह से सोने की परत चढ़ाई जा रही है जिन दरवाजा पर सोने की परत चढ़ाई जा रही है। यह दरवाजे की लकड़ी महाराष्ट्र से लाई गई है। इस लकड़ी की खास बात यह है कि वर्षों तक इसमें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आ सकती है।
    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राम मंदिर में 44 दरवाजे लगेंगे। 14 दरवाजे पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। यह दरवाजे गर्भ गृह में प्रमुख दरवाजे होंगे जो प्रमुख दरवाजे होंगे वह स्वर्ण जड़ित रहेंगे। इन दरवाजों पर परत चढ़ाने के लिए दिल्ली के कारीगर कार्य कर रहे हैं। वहीं निर्माण कार्य पर बताया कि गर्भ ग्रह बन करके तैयार हो गया है। भगवान राम लला का सिंहासन भी बन करके तैयार हो गया है। सिंहासन पर भी चांदी की परत चढ़ाई गई है और गर्भ ग्रह पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है और वही प्रथम फ्लोर में भी 80% से ज्यादा कार्य पूरा कर लिया गया है छत का काम बाकी है और जो छत का कार्य है वह मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : भाजपा ने जालंधर के इन नेताओं सहित 31 को सौंपी अहम जिम्मेदारियां, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ :  लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने का तैयारीयां शुरू कर ली है। इसी के चलते हाईकमान द्वारा पंजाब भाजपा में कन्वीनर व को कन्वीनरों की नियुक्तियां की गई हैं। हाईकमान द्वारा 31 सैलों के कन्वीनर व को-कन्वीनरों की नियुक्तियों में कुछ पुराने नेताओं को भी एडजस्ट किया गया है। वही जालंधर में सन्नी और राजकुमार को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें लिस्ट