Blog
-

ई-वाहन प्राईवेट लिमिटेड जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 30 अक्तूबर को आयोजित करेगी वर्कशॉप
स्वरोजगार प्रदान करने हेतू खोले जाएंगे ई-वाहन सुविधा केंद्र – अक्षय शर्माऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ ई-वाहन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा सोमवार 30 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला में ई-वाहन द्वारा सुविधा केंद्र खोले जाएंगे जिसके माध्यम से युवा प्रतिमाह 30 से 35 हज़ार रूपये कमा सकते हैं। इन केंद्रों द्वारा ऑनलाईन प्रदूषण, ऑटो बीमा, फास्ट टैग आदि सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई हैं। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता 12वीं, डिप्लोमा व डिग्री पास अभ्यर्थी आवदेन कर सकते हैं।अक्षय शर्मा ने बताया कि सभी योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल ममउपे पर केंडिडेट लॉगिन टेब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी पंजीकरण प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियोें हेतू अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकते हैं। -

पंजाबः 12 किलो अफीम सहित सस्पेंड पुलिस मुलाजिम गिरफ्तार, देखें वीडियो
जांच में खुलासाः लंबे समय से कर रहा था सप्लाई
मानसाः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सरदूलगढ़ पुलिस ने 12 किलो अफीम सहित राजस्थान पुलिस के सस्पेंड मुलाजिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सरदूलगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान राजस्थान के एक निलंबित पुलिसकर्मी को 12 किलो अफीम और एक गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि सरदूलगढ़ पुलिस ने रतिया रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान नाके पर सामने से आ रही एक करेट्टा गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जिसके बाद उक्त गाड़ी सवार ने गाड़ी को भगा लिया, लेकिन पुलिस ने मुसतैदी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। इस मौके पर पुलिस ने बिक्रम सिंह निवासी हनुमानगढ़ को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी से 12 किलो अफीम बरामद हुई।
पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति पहले भी पंजाब में अफीम सप्लाई करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति कितने लोगों को ड्रग्स सप्लाई करता था, इस संबंध में भी पुलिस उससे गहनता से पूछताछ करेगी और माननीय अदालत से उसे रिमांड पर लिया गया है।
-

कनाडा में एक और पंजाबी युवक की मौ’त
पटियालाः कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं अब एक और पंजाबी युवक की कनाडा में मौत होने का मामला सामने आया है। पटियाला के सब डिविजन पातड़ा के गांव सेलवारा में पंजाबी युवक की कनाडा में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रैम्पटन में सड़क दुर्घटना में मौत की दुखद खबर सामने आ रही है। मृतक के पिता जसपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा तरविंदर सिंह करीब 13 महीने पहले कनाडा गया था और वर्क परमिट पर काम कर रहा था।
शुक्रवार को जब वह काम से लौट रहा था तो रेड लाइट पर खड़ी उसकी गाड़ी के पीछे ट्रक खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की उक्त ट्रक से टक्कर हो गई। जिसके कारण उसकी गाड़ी से पीछे खड़ा ट्रक उसकी गाड़ी पर चढ़ गया और हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी। वह ओपन वर्क परमिट पर उनके साथ कनाडा गया था। गांव के सरपंच सुबह सिंह और बिकर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्र सरकार से मृतक का शव भारत लाने की मांग की है।
-

पंजाबः आप नेता के बेटे की हुई मौत
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, एक साल में 2 बेटों की मौत
होशियारः जिले के सेरपुर से दुखद घटना सामने आई है। जहां एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। दरअसल, आप नेता के परिवार में एक साल के भीतर दूसरे नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय हरदीप सिंह पुत्र तेजा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के सैल कम होने से मौत हुई है।
गौरतलब है कि आप नेता तेजा सिंह के बड़े बेटे नवदीप सिंह (35) की नवंबर 2022 में अचानक दौरा पड़ने से मौत हो गई थी और अब दूसरे नौजवान की मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। हरदीप सिंह की मौत पर सांसद सिमरनजीत सिंह मान, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने दिवंगत आत्मा को शांति देने और परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की।
-

ਪੰਜਾਬ : ਕਿਵੇਂ ਬਣਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਦੁਸਹਿਰੇ ਮੌਕੇ ਵੱਡੇ ਆਕਾਰ ਦੇ ਰਾਵਣ ਦੇ ਪੁਤਲੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸਾਲ ਦੁਸਹਿਰੇ ਮੌਕੇ ਰਾਵਣ ਦਹਿਨ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਦੁਸਹਿਰੇ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਤੇ ਫੂਕੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਰਾਵਣ, ਮੇਘਨਾਥ ਤੇ ਕੁੰਭਕਰਨ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਭਾਵੇਂ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ‘ਚ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਲੋਹਗੜ ਚੌਕ ‘ਚ ਸਥਿਤ ਰਾਵਣ ਮੰਡੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪੁਤਲਿਆਂ ਨੂੰ ਬਣਾਉਣ ‘ਚ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਮੋਹਰੀ ਮੰਨੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੰਡੀ ‘ਚ ਤਿਆਰ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਪੁਤਲੇ ਨਾ ਕੇਵਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ‘ਚ ਸਪਲਾਈ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਕਾਰੋਬਾਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਦੁਸਹਿਰੇ ਤੋਂ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਰੋਬਾਰ ‘ਚ ਕਾਫੀ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਰਾਵਣ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੇ ਕਾਰੀਗਰਾਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਇਸ ਕਾਰੋਬਾਰ ‘ਚ ਲੱਗਾ ਹੋਇਆ ਹੈ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪੁਤਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਰ ਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਫੂਕੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਵੇਂ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੀ ਮਾਰ ਨੇ ਇਸ ਕਾਰੋਬਾਰ ‘ਚ ਕਮਾਈ ਘਟਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਪਰ ਪੁਰਖੀ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੂੰ ਬਣਾਏ ਰੱਖਣ ਲਈ ਉਹ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਰਦੇ ਰਹਿਣਗੇ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੁਤਲਾ ਤਿਆਰ ਕਰ ਸੁਭਾਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਵਾਸਤੇ ਇਹ ਤਿਉਹਾਰ ਹੈ ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ ਇਹ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸਾਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਰਾਤ ਦਿਨ ਇਸ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਲੱਗਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਮਿਹਨਤਾਨਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਪਾਉਂਦਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਚੌਥੀ ਪੀੜ੍ਹੀ ਰਾਵਣ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।
-

पंजाबः पूर्व कांग्रेस विधायक को कोर्ट से लगा झटका
फिरोजपुरः जीरा से पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, मिली जानकारी के मुताबिक कुलबीर जीरा द्वारा गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट में पटीशन दायर की गई थी, जो कि पूर्व विधायक की पटीशन कोर्ट द्वारा रद्द कर दी गई है। ऐसे में पूर्व विधायक कुलबीर जीरा रोपड़ जेल में बंद रहेंगे। बता दें कि फिरोजपुर मामले में कुलबीर जीरा को जमानत मिल गई थी, लेकिन उसी दिन दो धाराएं और जोड़ दी गईं। 7/51 के मामले में कुलबीर ज़ीरा की रिहाई टल गई थी।
गौर हो कि कुलबीर जीरा ने कुछ दिन पहले जीरा के बीडीपीओ कार्यालय के बाहर लगातार 3 दिनों तक धरना दिया था। इस दौरान कुलबीर सिंह ने सरकारी अधिकारियों के कमरे के अंदर धरना भी दिया। इसके बाद पंचायत अधिकारी की शिकायत के आधार पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था।
-

ਪੰਜਾਬ : ਰਾਮਲੀਲਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਕੰਮ ਕਾਜਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਤਰੀਫ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਹੀ ਰਾਮਲੀਲਾ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅੰਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰਾਮਲੀਲਾ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਕੁਰਸੀਆਂ ਤੋੜੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ ਅਤੇ ਰਾਮਲੀਲਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਬਦਸਲੂਕੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਰਾਮ ਲੀਲਾ ਕਮੇਟੀਆਂ ਦੀਆਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਲਗਾਤਾਰ ਇਹਨਾਂ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗਸ਼ਤ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਤਾਂ ਕਿ ਕੋਈ ਅਨਸਖਾਮੀ ਘਟਨਾ ਨਾ ਵਾਪਰ ਸਕੇ।
ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲ ਰਹੇ ਇਸ ਸਹਿਯੋਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਾਮਲੀਲਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਕੰਮ ਕਾਜਾਂ ਦੀ ਤਰੀਫ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਉਹ ਬੇਫਿਕਰ ਹੋ ਕੇ ਰਾਮਲੀਲਾ ਕਰਵਾ ਸਕਦੇ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਇਸ ਦੇ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਗੈਰ ਸਮਾਜਿਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਕਰੇਗਾ ਤਾਂ ਉਸ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
-

ਪੰਜਾਬ : ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਲਗਾਏ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ cctv
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਮਾਮਲਾ ਥਾਣਾ ਟਿੱਬਾ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਸੁਭਾਸ਼ ਨਗਰ ਦਾ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲ਼ਿਆਂ ਉਪਰ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਕੇ ਘਰੋਂ ਕੱਢ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਅਸੀਂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲੇ ਸਾਨੂੰ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰੱਖਣਾ ਨਹੀਂ ਚਾਂਹਦੇ। ਦੋਵੇਂ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕੋਈ ਜਾਇਦਾਦ ਨਹੀਂ ਮੰਗਦੇ, ਅਸੀਂ ਸਿਰਫ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ।
ਵੀਡਿਓ ਦੇਖਣ ਲਈ ਲਿੰਕ ਤੇ ਕਲਿਕ ਕਰੋ
ਪਰ ਘਰ ਵਾਲੇ ਸਾਡੇ ਤੇ ਗੰਦੇ ਇਲਜਾਮ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਸੁਭਾਸ਼ ਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਹੈ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਕੋਈ ਕਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਚੌਂਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਨਾਲ ਗਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਦਾ ਆਪਸੀ ਘਰੇਲੂ ਮਾਮਲਾ ਹੈ, ਦੋਵਾਂ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਚੌਂਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਨੇ ਕੈਮਰੇ ਅੱਗੇ ਕੁਝ ਵੀ ਬੋਲਣ ਤੋਂ ਇੰਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।
-

क्यू सी एफ आई बद्दी सेंटर का आठवां अधिवेशन हुआ संपन्न
अधिवेशन में देश के नामी 18 उद्योगों ने हिस्सा लिया
34 ने गोल्ड व 8 ने जीते रजत पदक
ईएसआईसी हिमाचल प्रदेश की सेवाओं को देश भर में उत्तम बताया गया
देव व्रत यादव, सुधीर मिश्रा, अनुपम मलिक व जीएस बराड़ ने समाजिक सुरक्षा पर रखे विचार
बददी/सचिन बैंसल: क्वालिटी सर्किल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में बद्दी सेंटर का आठवां अधिवेशन संपन्न हुआ। चंडीगढ़ में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ क्यू सी एफ आई बद्दी सेंटर के अध्यक्ष अजय पसरीचा, मुकेश जैन, अश्विनी शर्मा व तपन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अधिवेशन में अनुराग पुरी, वर्धमान केवरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। क्वालिटी कॉन्सेप्ट पर अनुराग पुरी ने वर्तमान समय में इसकी महत्व पर प्रकाश डाला। सेंटर के अध्यक्ष अजय पसरीचा ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में जिस भी उद्योग या व्यापार में क्वालिटी कॉन्सेप्ट पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया तो वह पिछड़ जाएगा। क्वालिटी कॉन्सेप्ट पर 42 टीमों ने भाग लिया जिनमें आठ को सिल्वर व 34 को गोल्ड पदक दिए गए। सभी प्रतिभागी पूरे जोश में दिखे। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदत्त हितलाभों व अनुपालना के संबंध में निगम के सेवानिवृत सहायक निदेशक देव व्रत यादव ई एस आई सी ने अपना धारा प्रवाह व प्रभावशाली वक्तव्य रखा जिसे सभी सदस्यों ने सराहा एवं अति महत्वपूर्ण बताया। ई एस आई उप निदेशक प्रभारी हिमाचल प्रदेश संजीव कुमार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में ईएसआई की ओर से प्रदत्त हितलाभों के प्रचार- प्रसार व सुविधा समागमों के निरंतर तथा प्रभावशाली आयाजनो के लिए देश भर में हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बताया गया।शिवरों मोटिवेशन, कामगार भागीदारी व गुणवत्ता पद्धति पर सुधीर मिश्रा, सेवानिवृत्ति, अतिरिक्त श्रम आयुक्त, हरियाणा अनुपम मलिक व बिट्स पिलानी (राजस्थान) से वरिष्ठ पद से सेवानिवृत जीएस बराड़ ने अपना वक्तव्य रखा। अधिवेशन के बेहतरीन आयोजन के लिए सहायक प्रबंधक गोदरेज इंडिया के सहायक प्रबंदक जोगिंद्र सिंह व सविजोत सिंह को सराहा गया । इस अधिवेशन में टाटा मोटर्स लखनऊ के एनटीपीसी दादरी ,गोदरेज थाना के रिहानंद, जेएंडके कठुआ, वी-गार्ड काला अंब, बारमाल्ट हरियाणा, बेल पंचकूला, मोंडलिज बद्दी, वेबीटेक कॉरपोरेशन बद्दी, सिक्योर मीटर बद्दी, टीवीएस मोटर नालागढ़, एस एम एल इशू रोपड़, मिसिज बैक्टर लुधियाना, मान न्यूट्रिशन, भिवाड़ी राजस्थान, हैवेल्स बद्दी व लुमिनस बद्दी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। -

ऊना, हरोली व बंगाणा के युवा हुए ट्रेंड
तीन दिवसीय कैंप का समापनऊना/सुशील पंडित :होमगार्ड ट्रेनिंग सैंटर मुबारिकपुर में आपदा से लडने के लिए 200 आपदा मित्र तैयार किए जा रहे हैं । इसी मुहिम के तहत दूसरे चरण की ट्रेनिंग में 71 आपदा मित्रों को ट्रेनिंग दी गई है।ऊना की स्वां नदी में बाढ़ में लोगों का बचाव कार्य करना व हर प्रकार की आपदा से लडने के लिय ट्रैनिंग शुदा स्वयंसेवी हर समय तैयार रहेंगे । पानी में डूब रहे व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए तैराक भी ट्रेंड मिलेंगे । ट्रेनिंग विभिन्न चरणों में 27 अक्तूबर तक चलाई जा रही है । आपदा मित्र दोहराई शिविर गृह रक्षा विभाग व डीडीएमए ऊना द्वारा संयुक्त तौर से शुरू किया गया है। तीन दिवसीय शिवर में हरोली , ऊना व बंगाणा क्षेत्र के स्वयंसेवियों को प्राथमिक सहायता, खोज एवं वचाब कार्य ,बाढ़ के दौरान रेस्क्यू करने के विभिन्न तरीके सिखाए गए हैं।डीडीएमए ऊना से समन्वयक सुमन चाहल भी ट्रेनिंग में आपदा को लेकर विस्तार से जानकारी दे रही है। होमगार्ड्स कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया की दूसरे चरण में 71 व्लांटियर को हर प्रकार की आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए । प्रेक्टिकल करके दिखाया गया व व्लांटियार से अभ्यास भी करवाया गया। उन्होंने कहा कि आपदा कभी भी आ सकती है इसलिए आपदा मित्र अपना बचाव करते हुए अनमोल जानों को बचाने के लिए ट्रेंड किए जा रहे हैं । ताकि फील्ड में किसी भी समय स्वयंसेवी आमजन के दुख दर्द में काम आ सकें।