Blog

  • दसूहा: घर से 300 मीटर दूरी पर 4.30 लाख की लूट

    दसूहा: घर से 300 मीटर दूरी पर 4.30 लाख की लूट

    दसूहा: पंजाब के दसूहा के एक दुकानदार से 4.30 लाख की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दातर से हमला कर दुकानदार से लूट की है। दुकानदार घर से दुकान की तरफ जा रहा था। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपी भागते दिखे। पीड़ित जगजीत सिंह ने बताया कि अड्डा सरा में उसकी शिवा मोबाइल जोन वेस्टर्न यूनियन के नाम से दुकान है। जहां वह विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने का काम करता है। सुबह 8:20 बजे वह बाइक से 4.30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर दुकान की तरफ निकला।

    घर से मात्र 300 मीटर पर टांडा-होशियारपुर रोड पर चढ़ने के दौरान टांडा की तरफ से बाइक पर आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने उस पर दातर से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने डंडे भी मारे। इस दौरान लुटेरे उसका पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

    इस हुई घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान एक कैमरे की फुटेज में तीनों आरोपी भागते दिखे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुट गई है।

  • जालंधरः अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ़्तार

    जालंधरः अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ़्तार

    जालंधर/ENS: पी.ओ स्टाफ़ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनी कुमार निवासी लंबा पिंड और उमां क्रांत निवासी गई नगर के रूप में हुई। पी.ओ स्टाफ के प्रभारी सुरजित सिंह जोड़ा ने बताया कि 19 जुलाई 2000 को थाना बस्ती बावा खेल में मुक़दमा नंबर 251 आईपीसी धारा 188 के तहत आरोपित मनी कुमार के खिलाफ दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपित मनी को 14 मार्च 2023 को भगोड़ा क़रार कर दिया था।

    इसी तरह 12 मार्च 2017 को थाना 5 में मुक़दमा नंबर 36 आरोपी उमां कांत के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत में आरोपित 2 जुलाई 2022 को भगोड़ा क़रार कर दिया था और दोनों आरोपितों को गुप्त सूचना के आधार पर घर से दबोच कर संबंधित थानों की पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • जालंधरः नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधर,ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 1,20,000 नशीली गोलियां बरामद की है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान गांव अजीतवाल जिला मोगा निवासी अमन गर्ग के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को उनकी टीम ने मिंकल अरोड़ा निवासी जोशी नगर हैवोबाल, लुधियाना को सात हज़ार नशीली गोलियों के साथ उनकी टीम ने जीइनए चौक के पास से गिरफतार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान अमन गर्ग का पता कर, उसे गिरफ़्तार कर कब्जे से 3 पेटीआ 1,20,000 नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

    इसी तरह थाना नकोदर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 170 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान जगीर सिंह निवासी गुरुनानक पुरा नकोदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई कुलविंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मोहल्ला गुरुनानक पुरा से नकोदर की तरफ़ जा रहे थे कि उसी दौरान पैदल जा रहा व्यक्ति पुलिस को अपनी जेब से लिफाफा निकाल फेंककर वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे एएसआई कुलविंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित रोककर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 170 नशीली गोलियां बरामद हुई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधरः नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधर,ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 1,20,000 नशीली गोलियां बरामद की है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान गांव अजीतवाल जिला मोगा निवासी अमन गर्ग के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को उनकी टीम ने मिंकल अरोड़ा निवासी जोशी नगर हैवोबाल, लुधियाना को सात हज़ार नशीली गोलियों के साथ उनकी टीम ने जीइनए चौक के पास से गिरफतार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान अमन गर्ग का पता कर, उसे गिरफ़्तार कर कब्जे से 3 पेटीआ 1,20,000 नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

    इसी तरह थाना नकोदर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 170 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान जगीर सिंह निवासी गुरुनानक पुरा नकोदर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई कुलविंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान मोहल्ला गुरुनानक पुरा से नकोदर की तरफ़ जा रहे थे कि उसी दौरान पैदल जा रहा व्यक्ति पुलिस को अपनी जेब से लिफाफा निकाल फेंककर वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे एएसआई कुलविंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित रोककर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 170 नशीली गोलियां बरामद हुई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

  • पंजाब: नौकरी बहाली को लेकर 70 फीट ऊंचे बिजली टॉवर पर चढ़े लोग, देखें वीडियो

    पंजाब: नौकरी बहाली को लेकर 70 फीट ऊंचे बिजली टॉवर पर चढ़े लोग, देखें वीडियो

    पठानकोट: 32 कर्मचारियों को नौकरियों पर बहाल करवाने के लिए 2 पारिवारिक सदस्य 70 फीट ऊंचे बिजली के टॉवर पर चढ़े। टॉवर पर चढ़ने वालों की पहचान तेरा अली (65) और सुरिंदर सिंह (60) के तौर पर हुई। टॉवर पर चढ़ने वाले व्यक्तियों का आरोप है कि मुख्य अभियंता कार्यालय शाहपुरकंडी के बाहर की जा रही भूख हड़ताल के 72 दिन बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने नही पहुंचा जिसके कारण हमें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा।

    वहीं दो व्यक्तियों के टॉवर पर चढ़ने की ख़बर मिलते ही थाना शाहपुर कंडी थाना के प्रभारी सुरिंदर पाल मौके पर पहुंचे जिन्होंने टावर पर चढ़े लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही माने सुबह 8 बजे से टॉवर पर चढ़े दोनों व्यक्ति ख़बर लिखे जाने टॉवर पर डटे हुए थे।

  • पंजाब: इस इलाके में सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाब: इस इलाके में सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप

    लुधियाना: शहर में एक और सिर कटी लाश मिलने की घटना सामने आई है। लेकिन अब मामला मोती नगर का बताया जा रहा है, जहां पर एक सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना मोतीनगर की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। 

    बता दें कि कुछ दिन पहले एक सिर कटी लाश मिली थी। जिसमें मृतक ताजपुर रोड का रहने वाला बताया जा रहा था, जो मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी को काबू कर लिया था। वहीं अब एक और लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

  • पंजाब: हमलावरों ने बाजार में बिट्ट कबाडि़ए पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    पंजाब: हमलावरों ने बाजार में बिट्ट कबाडि़ए पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    मोगाः मोगा में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। मिली जानकारी मुताबिक कबाडिया बाजार में बिट्टू कबाडिया के साथ दो नौजवानों से बहस हुई थी। जिसके चलते नौजवानों की ओर से अपने साथियों को बुलाकर बिट्टू कबाडिए पर हमला कर दिया, और सारी घटना सी सी टीवी मैं कैद हो गई।

    बिट्टू कबाडिया ने बताया कि दो नौजवान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर गली से निकल रहे थे। उनको रोक कर धीरे चलाने को कहा तो उनके साथ बहस हुई, वही उन दोनों ने फोन कर अपने साथियों को बुलाया। 50 से 60 युवक आए और उनके पास हथियार थे। वहीं उन्होंने कहा कि अपनी जान भाग कर बचाई।

    जानकारी देते हुए जांच अधिकारी दलजीत सिंह थाना मुखी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि कबाड़ बाजार में कुछ नौजवानों द्वारा एक व्यक्ति पर हमला किया हम मौके पर पहुंचकर सारी जांच कर रहे हैं स्थिति कंट्रोल में है बिट्टू कबाडिया को बुलाकर पूछताछ की जा रही है और जल्दी ही उन नौजवानों को भी पकड़ लिया जाएगा

  • पंजाब: बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर हमलावरों ने चलाई गोली, एक काबू

    पंजाब: बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर हमलावरों ने चलाई गोली, एक काबू

    बठिंडा: जिले में स्थित रामपुरा के गांव मेहराज से बड़ी खबर सामने आई है। जहां डकैती की तैयारी कर रहे हथियारबंद 3 बदमाशों को पकड़ने के लिए गई पुलिस पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। हालांकि इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को धर दबोचा। जबकि, दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए बदमाश से एक पिस्तौल और कई खोखा बरामद हुए हैं।

    पकड़े गए बदमाश की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी सेलबरा के रूप में हुई है। जबकि, मौके से फरार हुए बदमाशों की पहचान मनोज और भूसी निवासी गांव सीधा के रूप में हुई है। जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। हालांकि गोलीबारी में कोई पुलिस जवान जख्मी नहीं हुआ, लेकिन पुलिस जवानों ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और चले हुए कारतूस बरामद किए, जो अलग-अलग पिस्तौल के हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि दो बदमाश मौके से भागने में सफल हो गए।

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

    गुरदासपुर/जसविंदर बेदीः पंजाब के एन.आर.आई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज जिला गुरदासपुर के पंचायत भवन में बाढ़ से बचाव के लिए जिला प्रशासन गुरदासपुर द्वारा किए गए प्रबंधों और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय रहते बाढ़ से बचाव के इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आने वाले दिनों में बारिश के कारण संभावित बाढ़ की भयानक त्रासदी को रोका जा सके। मंत्री धालीवाल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्राउंड जीरो पर जाकर बाढ़ से बचाव के प्रबंधों के लिए काम करने के निर्देश दिए और कहा कि ड्रेनेज विभाग, लोक निर्माण विभाग, मंडी बोर्ड, पंचायत विभाग और पुलिस विभाग संयुक्त एक्शन टीमें बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करेंगी कि सभी नालों के पुल-पुलिया साफ-सुथरे हों

    कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ जैसी किसी भी संभावित आपदा से बचने के लिए मेडिकल टीमों और दवाओं आदि की पहले से ही व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में नाव, फूड पैक, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाये। मंत्री धालीवाल ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ से बचाव के प्रबंधों की मांग के लिए जिला प्रशासन को सरकार से जो भी मदद चाहिए वह दी जाए ताकि बिना समय बर्बाद किए इसे पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम और तैयार है, वहीं जिन लोगों को बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई भी सरकार की ओर से की जाएगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से सरकार एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील भी की। बैठक के दौरान उपायुक्त डाॅ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ के किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है।

  • पंजाब : नाबालिग ‌लड़की से दुष्कर्म के बाद कत्ल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब : नाबालिग ‌लड़की से दुष्कर्म के बाद कत्ल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पातड़ा : पटियाला के पातड़ा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है। आरोपी को समाना रोड पर गांव ककराला के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। पटियाला जिले के एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल पातड़ां में एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरप्रीत 10वीं पास है और पातड़ा के आईटीआई में पढ़ रहा है। वह अक्सर 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बुरी नज़र से देखता था। करीब 7 बजे जब बच्ची घर से दूध लेने के लिए ढड़ियाल रोड पर गई तो आरोपी गुरप्रीत सिंह ने मौका देखकर लड़की को जबरदस्ती उठाकर सरकारी स्कूल में फेंक दिया। यहां फिर उसने बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।

    पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर थाना पातड़ा, जिला पटियाला में धारा 302, 376ए 4 पोस्को एक्ट नंबर 182 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरुण शर्मा ने कहा कि पुलिस इस पूरी घटना की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। आरोपी गुरप्रीत सिंह काका का पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
    बता दें कि कातिल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक कबूलनामा भी किया। उक्त लड़के ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह लड़की से बहुत प्यार करता था और जब लड़की ने इनकार कर दिया तो उसने उसकी हत्या कर दी और अब वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है। जब पुलिस को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत स्कूल के अंदर से लड़की का शव बरामद किया, जिसे समाना सरकारी सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मामला दर्ज कर लिया गया।