जानकारी मुताबिक, एक टैक्सी ड्राइवर कुछ सवारियों को लेकर खरड़ की गिलको वैली में आया था। जब यात्री कार से नीचे उतरे और किराया देने लगे, तो अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। यह देखकर ड्राइवर भी तुरंत कार से बाहर निकल आया। कुछ ही देर में गाड़ी पूरी तरह से आग की लपटों से घिर गई और पूरी सोसाइटी में धुआं फैल गया। यह देखकर सोसाइटी के लोग भी डर के मारे बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अगर गाड़ी में आग थोड़ी पहले लगी होती, तो जान-माल का नुकसान हो सकता था। जहां गाड़ी को आग लगी, वहीं साथ खड़ी 3-4 अन्य गाड़ियों भी चपेट में आ गई, जिससे उन गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचा। वहीं घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।View this post on Instagram
Blog
-

Punjab News: सवारियों को लेकर जा रही Taxi को अचानक लगी आग, साथ खड़ी गाड़ियां भी झुलसी, देखें वीडियो
मोहालीः खरड़ की गिलको वैली में अचानक एक टैक्सी में आग लगने का मामला सामने आया है। यह हादसा तब हुआ, जब टैक्सी ड्राइवर गिलको वैली की एक सोसाइटी में यात्रियों को छोड़ने आया था। इस दौरान चालक और यात्रियों ने भागकर जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं घटना में पास खड़ी 2 कारें भी झुलस गई। -

Jalandhar News: घर में रेड की वीडियो वायरल होने पर SSP का एक्शन, SHO सहित 3 लाइन हाजिर, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात पुलिस घर में रेड करने के मामले में विवादों में घिर गई है। दरअसल, शाहकोट थाने में 9 अप्रैल को दर्ज एफआईआर नंबर-90 में दावा किया गया कि गांव दौलतपुर ढड्डा निवासी अकरम के घर रेड कर 35 लीटर लाहन बरामद की गई। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विवादों में घिर गई। जिसके बाद मामले को लेकर एसएसपी हरविदंर सिंह विर्क ने एक्शन लेते हुए सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी ने कहा कि 9 अप्रैल को एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें रिकार्ड के अनुसार अकरम नामक दोषी से 35 लीटर लाहन बरामद की गई थी।
वहीं इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें देखा गया कि गाड़ी दोषी के घर के बाहर रूकती है और ड्रम लेकर अंदर जाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद ड्रम लेकर पुलिस बाहर आती दिखाई दी। इस मामले की जांच डीएसपी द्वारा की गई तो पता चला कि पुलिस रिकवरी के लिए ड्रम के कंटेनर का इंतजाम पुलिस द्वारा किया गया था। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बार निष्पक्ष जांच की गई। जिसके बाद थाना शाहकोट के इंस्पेक्टर एसएचओ बलविंदर सिंह और एएसआई सुखविंदर सिंह और महिला कांस्टेबल हैवनप्रीत कौर को लाइन हाजिर की गया।
वहीं एसपी विनीत को जांच के आदेश दिए गए। ऐसे में जांच के दौरान अगर कोई दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोषी अकरम का बैकग्राउंड चैक किया गया तो पता चला कि उसका क्रिमिनल बैकग्रांउड है। बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि सिल्वर इकोस्पोर्ट गाड़ी से पुलिस टीम खुद नीला ड्रम लेकर आती है। ड्रम खाली नहीं था, क्योंकि उसे दो लोग उठा रहे थे। कुल 7 पुलिसवाले कैमरे में कैद हुए। महज 13 मिनट में बरामदगी दिखाकर वीडियो रिकॉर्ड किया गया और ड्रम सील कर ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि जिस समय यह कार्रवाई हुई, आरोपी अकरम घर पर नहीं था। वहीं पुलिस ने एफआईआर में लिखा है कि पुलिस के ही एक्साइज स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह ने फोन कर सूचना दी कि अकरम के घर रेड में लाहन मिली। इसके बाद एएसआई सुखविंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तूड़ी वाले कमरे में नीले प्लास्टिक ड्रम में 35 लीटर लाहन बरामद हुई। मौके पर ही ड्रम खोला गया, चेकिंग हुई। सैंपल निकाले गए, ड्रम का ढक्कन बंद कर टाट रस्सी से बांधा गया। मोहर से सील कर जब्ती दिखाई गई। अकरम के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा-61 में केस दर्ज किया गया है।
-

युवक ने थाने में खाया जहर, पत्नी की गोद में तोड़ा दम, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
छतरपुरः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, पति ने पत्नी के सामने थाने में जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने और उल्टी होने पर पुलिस उसे गाड़ी से अस्पताल लेकर निकली। इस दौरान युवक की पत्नी भी साथ में ही थी। वहीं पत्नी की गोद में सिर रखकर युवक ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए एसपी अगम जैन ने चंदला टीआई संदीप दीक्षित को सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी देते मृतक की मां मुलिया अहिरवार ने बताया कि उनके बेटे राम विशाल अहिरवार (22) निवासी नाहरपुर की शादी 2 साल पहले बिथौरा गांव में हुई थी। उन दोनों का 3 महीने का बच्चा है। मां ने आरोप लगाया कि बेटे का विवाद उसकी पत्नी के साथ हुआ था जिसके चलते उसे थाने में बुलाकर मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस ने उनके बेटे को पट्टे से पीटा। थाने में मारने की आवाजें आ रही थीं। उन्होंने पुलिस वालों से बेटे को न मारने को कहा, लेकिन मुझे दूर भगा दिया गया और आखिर पुलिस ने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। मां मुलिया अहिरवार ने बताया कि बेटे की यह दूसरी शादी थी। वह नशा करके कभी-कभार विवाद करता था। बहू इस कारण ससुराल से मायके चली जाती थी। इसी बात पर दोनों के बीच बहस होती थी। मां ने पुलिस से कहा कि बेटा पूरे रास्ते पानी मांगता रहा, लेकिन आपने पानी नहीं दिया। अगर पानी दे देते और उल्टी करवा देते तो वह बच जाता। बेटा पानी-पानी करते मर गया। एसडीओपी नवीन दुबे ने मां को समझाया कि जहर केस में पानी नहीं दिया जाता, इसलिए नहीं दिया।
राम विशाल अहिरवार की पत्नी लीला ने बताया, वह ससुराल में नहीं रह रही थी। सुलह के लिए पुलिस ने थाने बुलाया था। मां के साथ सुबह 11.30 बजे थाने पहुंची थी। पति भी अपनी मां और परिवार के साथ आए थे। पुलिस ने उन्हें आपस में बात करने को कहा। हम बात करने लगे। थाने में बातचीत के दौरान अचानक उन्हें उल्टी शुरू हो गई। पुलिस ने चेकिंग की तो उनकी जेब से आधी दवा निकली। वह क्या था, मुझे नहीं पता। पुलिस के साथ हम तुरंत चंदला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर्स ने छतरपुर रेफर कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति मेरी गोद में लेटे थे। गाड़ी में बार-बार पानी मांग रहे थे। बाद में मुझे चक्कर आने लगे। इसके बाद क्या हुआ, मुझे नहीं पता। पत्नी लीला ने बताया कि पति शराब पीकर मारपीट करते थे। जमीन समेत सब कुछ बेच दिया था, इसलिए विवाद होता था।
एसपी अगम जैन ने बताया कि चंदला थाने में पति-पत्नी का विवाद आया था। पत्नी के ससुराल न आने पर पति ने चंदला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी सिलसिले में दोनों परिवार के साथ शुक्रवार को थाने पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर चंदला थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की ज्यूडिशियल जांच करवाई जाएगी। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
-

‘Dhurandhar The Revenge’ की ‘Success’ के बाद महाकाल पहुंची Sara Arjun, देखें वीडियो
मनोरंजन: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज इन दिनों सिनेमाघरों में छा रही है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने रातों-रात इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। इस बड़ी कामयाबी के बाद सारा अर्जुन बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची है। शनिवार का दिन सारा अर्जुन के लिए बहुत ही खास रहा है। वो अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए खास तौर पर उज्जैन पहुंची है। इस मौके पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वो पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगी हुई दिख रही है।गुलाबी रंग की साड़ी में दिखी सारा अर्जुन
अपनी इस मंदिर यात्रा के दौरान अर्जुन ने पारंपरिक गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। इसमें वो हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने मंदिर की प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने शेयर किया कि मंदिर के अंदर का माहौल इतना शांत और दिव्या था कि वो पूरी तरह से अभिभूत हो गई।View this post on Instagramप्रार्थना के दौरान कही ये बात
जब सारा से उनकी प्रार्थना के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि भगवान से अच्छी सेहत, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी है। उन्होंने कहा कि – ‘जब आप मंदिर में होते हैं तो आप दुनिया की दूसरी चीजों के बारे में नहीं सोच पाते। मैंने कुछ खास नहीं मांगा बस परिवार की अच्छी सेहत और जीवन में सफलता की प्रार्थना की है’।अगले प्रोजेक्ट पर आया रिएक्शन
धुरंधर जैसी ब्लॉकबास्टर फिल्म के बाद अब सभी यह सोच रहे हैं कि सारा अगले प्रोजेक्ट पर कब आएंगी। वहीं जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि उनका फ्यूचर प्लान क्या और अगली फिल्म के बारे में सवाल किया तो सारा ने मुस्कुराते हुए आस-मान की ओर इशारा कर दिया। इस पर जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सब कुछ महाकाल के भरोसे छोड़ दिया है तो उन्होंने सिर हिलाते हुए भी जी कहा ।बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी फिल्म ने मजबूती
धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की है। चौथे हफ्ते में भी इसकी सफलता का सिलसिला जारी रखा है। एक वेबसाइट के अनुसार, रणवीर -सारा की इस फिल्म ने दुनियाभर में कुल 1,671.26 करोड़ रुपये का ग्रास कलेक्शन किया है। इसमें से 1,263.26 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से आए हैं। वहीं विदेशों से इसकी कमाई 408 करोड़ रुपये हैं। अब इस फिल्म ने वीकेंड के अंत तक दुनिया भर में 1700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के तौर पर पुष्पा द रुल को पीछे छोड़ दिया है।आखिर कौन है सारा अर्जुन?
सारा अर्जुन मशहूर साउथ एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नन्ही बच्ची के तौर पर की थी। 6 साल की उम्र से पहले ही वह 100 से ज्यादा विज्ञापनों में नजर आ चुकी थी। उन्हें घर-घर में क्लिनिक प्लास के विज्ञापन से पहचाना गया था। इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म देइवा थिरुमगल और मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग लोगों को दिखाई। अब सिर्फ 20 साल की उम्र में रणवीर सिंह के साथ धुरंधर फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों (2025 और 2026) में काम करके उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है। -

Punjab News: चिन्मय अमृत महोत्सव इस दिन, Governor Gulab Chand Kataria होंगे शामिल, देखें वीडियो
अमृतसरः अमृतसर में “चिन्मय अमृत महोत्सव 2026” के अंतर्गत एक भव्य धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी संदर्भ में शहर में कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिन्मय मिशन अपनी 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में 3 मई 2026 को शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक अमृतसर के शास्त्री नगर स्थित DAV कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 1008 कुंडीय समष्टि हनुमान चालीसा हवन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही शहर के विभिन्न विधायक और महापौर भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
चिन्मय मिशन के अध्यक्ष अविनाश महिंद्रो ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है और इसका एकमात्र उद्देश्य आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना है। चिन्मय मिशन एक धार्मिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय शास्त्रों और संस्कृति के ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाना है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत “Chant Amritsar Shant Amritsar” (अमृतसर का जाप, अमृतसर में शांति) नामक एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लगभग 10 हजार लोग एक साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। यह सामूहिक प्रार्थना शहर की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए की जाएगी। संगठन ने इस बात पर भी जोर दिया कि आज के युवाओं को सही दिशा देने के लिए आध्यात्मिक शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए, चिन्मय मिशन बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न कक्षाएं और गतिविधियां संचालित कर रहा है, ताकि उन्हें सही संस्कारों और जीवन के मूल मंत्रों की शिक्षा दी जा सके। इस कार्यक्रम का केंद्र हनुमान जी को बनाया गया है, क्योंकि वे शक्ति, भक्ति, ज्ञान और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। इस सामूहिक प्रार्थना से शहर में सकारात्मक ऊर्जा और स्पंदन (vibration) उत्पन्न होने की आशा है।
-

Punjab News: वृंदावन में नाव हादसे में मां को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, बहन अभी भी लापता, देखें वीडियो
लुधियानाः मथुरा में नाव हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं आज 3 शव लुधियाना पहुंचे है और 2 शव जगरांव लाए गए हैं। वहीं लुधियाना में 52 वर्षीय मीनू बासंल का आज नम आंखों से परिवार द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कांग्रेस नेता सिमरजीत सिंह बैंस परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मीनू बंसल के बेटे निखिल बंसल ने कहा कि उसकी बहन 20 वर्षीय डिंकी बंसल अभी लापता है और उसका नाम मिसिंग लिस्ट में भी नहीं है। निखिल ने बहन को ढूंढने के लिए प्रशासन से मदद करने की अपील की है।
वहीं रिश्तेदार ने कहा कि डिंकी बांसल का अभी तक कुछ नहीं पता चल रहा है, वहीं बहन का अंतिम संस्कार आज किया जा रहा है। बच्ची का मिसिंग लिस्ट में कहीं नाम नहीं है। पति ने कहा कि 3 दिन के टूर के लिए घर से पत्नी और बेटी गई थी। इस दौरान परिवार ने कहा था कि वह सोमवार को लौट आएंगे। पत्नी का आज अंतिम संस्कार करने के बाद पीड़ित ने कहा कि अब उसकी बेटी का पता चल जाए। अभी तक प्रशासन से उनकी कोई बात नहीं हुई है।
मीनू के अंतिम संस्कार में धार्मिक, सामाजिक संगठनों के लोग माैजूद रहे। सभी ने नम आंखों से मीनू को अंतिम विदाई दी। वहीं सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि घटना के बारे में किसी ने कुछ नहीं सोचा था। सभी श्रद्धालु राधे-राधे का जाप कर रहे थे। बैंस ने कहा कि महिला का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है, लेकिन बेटी का शव अभी तक पता नहीं चल पाया है। कांग्रेस प्रधान अमिरंदर सिहं राजा वडिंग मथुरा प्रशासन से तालमेल कर रहे है और सभी शवों को लुधियाना लाने के लिए प्रयास किए जा रहे है।
बता दें कि श्री बांके बिहारी क्लब द्वारा हर माह की तरह वीरवार शाम को डिस्पोजल रोड से वृंदावन के लिए रवाना हुई दो लग्जरी बसों में कुल 130 लोग सवार थे जो शुक्रवार सुबह 10 बजे सकुशल वृंदावन पहुंचे। इस दौरान ज्यादातर श्रद्धालु धर्मशाला में ही आराम करने अपने-अपने कमरों में रुक गए जबकि वहां से 30 के करीब श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर में माथा टेकने के बाद यमुना नदी में चले गए। इस दौरान उनकी स्टीमर नाव दरिया के अंदर ही बना रहे टेंपरेरी पीपा पुल से टकराने के बाद वहीं यमुना में ही डूब गई।
-

एक विवाह ऐसा भीः नवजन्में बछड़ा-बछड़ी की धूमधाम से करवाई शादी, ढोल नगाड़ों के साथ निकाली बारात
भीलवाड़ाः हमीरगढ़ नेशनल हाईवे-48 के पास स्थित छोबावड़ी सगस जी धाम, रत्नेश्वर महादेव मठ में एक अनोखा आयोजन देखने को मिला जहां, चल रहे सनातन धर्म महोत्सव में नवजात बछड़ा-बछड़ी का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इस अनूठे आयोजन में क्षेत्रभर से उमड़ी भीड़ ने इसे यादगार बना दिया। अब इस कार्यक्रम की हर जगह चर्चा हो रही है।


जानकारी देते त्नेश्वर महादेव मठ की महंत साध्वी देवगिरी ने बताया कि हमीरगढ़ उपखंड से करीब 3 किलोमीटर दूर तखतपुरा गांव के ग्रामीणों द्वारा इस गो-विवाह के शुभ लग्न संपन्न कराए गए। गौभक्त कानाराम अहीर और राधेश्याम ने बताया कि गौशाला में 15 दिन पहले जन्मे बछड़ा-बछड़ी का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया। विवाह से पूर्व तखतपुरा गांव के चारभुजा नाथ मंदिर (बड़ा मंदिर) से शाम को भव्य बारात रवाना हुई। बारात में ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों, डीजे और सजे-धजे घोड़ों के साथ उत्साह का माहौल रहा।

दूल्हे के रूप में सजे बछड़े को विशेष रूप से आकर्षक सजावट के साथ बैलगाड़ी में बैठाया गया। करीब 15 बैलगाड़ियों और बड़ी संख्या में पैदल चल रहे बाराती अहीर मोहल्ला होते हुए नेशनल हाईवे मार्ग से छोबावड़ी सगस जी धाम पहुंचे। बारात में लगभग 2100 ग्रामीण जिनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और साधु-संत शामिल हुए। पूरे रास्ते लोग नाचते-गाते और उत्सव मनाते नजर आए।
ग्रामीण मोहनलाल वैष्णव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को गौवंश संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। सड़क पर भटकते मवेशियों को आश्रय दिलाने और उनके पालन-पोषण एवं उनके सम्मान के लिए लोगों को प्रेरित करना ही इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है।
-

Straight Of Hormuz न खोलने पर अड़ा Iran, नहीं मिल रही बारुदी सुरंग, America ने किया दावा
नई दिल्ली: ईरान स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पूरी तरह से नहीं खोलने देना चाहता। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसने जो बारुदी सुरंगें बिछाई थी उनको अब वो ढूंढ नहीं पा रहा है। उन्हें हटाने की क्षमता भी उसमें नहीं है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह मुख्य कारण है कि ईरान ट्रंप प्रशासन की मांग को जल्दी पूरा नहीं कर पा रहा है। अमेरिका यह चाहता है कि इस जरुरी जलमार्ग से ज्यादा से ज्यादा जहाजों का आवगमन शुरु हो जाएगा। यह समस्या शांति वार्ता के लिए भी मुश्किलें पैदा कर रही है। इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरानी लोग और अमेरिका के राष्ट्रपति जेडी वेंस के नृतत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के बीच में शांति बातचीत हो रही है। दोनों पक्ष युद्ध रोकने और स्थायी शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं परंतु हार्मुज इस समय सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है।इस वजह से जरुरी है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
स्ट्रेट ऑफ हार्मुज दुनिया का सबसे जरुरी जलमार्ग है। दुनिया का लगभग पांचवा हिस्सा यानी के कच्चा तेल इसी रास्ते से होकर जाता है। यदि यह बंद हो गया तो जहाजों का आना-जाना कम जो जाएगा। पूरी दुनिया तेल की कीमतें आस-मान छूने लगती है। ईरान ने पिछले महीने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जबाव में छोटी नावों से इसी समुद्री रास्ते में स्ट्रेट ऑफ हार्मुज दुनिया का सबसे पांचवा हिस्सा कच्चा तेल इसी रास्ते से होकर गुजरता है। यदि यह बंद हो जाए या जहाजों का आवगमन कम हो जाए तो पूरी दुनिया में तेल की कीमतें आसमान को छूने लगती हैं। ईरान ने पिछले महीने अमेरिका और इजरायल के हमलोें के जवाब में छोटी नावों से इसी समुद्र रास्ते में बारुदी सुरंगें बिछाई। इसके अलावा ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों की धमकी भी दी। नतीजा यह हुआ कि तेल के टैंकर और दूसरों जहाजों का आवागमन लगभग रुक गया। इससे दुनिया भर में एनर्जी की कीमतें बहुत बढ़ गई है। ईरान को युद्ध में यह सबसे बड़ा हथियार मिल गया। ईरान ने कुछ जहाजों को टोल फीस देकर एक संकरा रास्ता खुला रखा हुआ था लेकिन पूरा का पूरा समुद्री रास्ता सुरक्षित ही नहीं था। ईरान के पास कई ज्यादा छोटी नावें है जो जहाजों को परेशान कर सकती है। यह नई बारुदी सुरंगें बिछा सकती है। अमेरिका ने ईरान की नौसेना के कई जहाज डुबो दिए और नौसैनिक ठिकानों पर हमले किए लेकिन छोटी नावों को पूरी तरह से नष्ट करना मुश्किल है।ट्रंप ने रखी यह मांग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि – दो हफ्ते का सीजफायर तभी संभव होगा। जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रुप से खोल दिया जाए। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए खोला जाएगा। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी सीमाओं का मतलब ही बारुदी सुरंगों को ढूंढना और हटाने में ईरान की असमर्थता है। अब इस्लामाबाद में चल रही बातचीत में यह मुद्दा मुख्य चर्चा का विषय होगा। अमेरिका ज्यादा जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने की मांग रख रहा है वहीं ईरान दूसरी ओर अपनी तकनीकी समस्याएं बता रही हैं। फरवरी मार्च 2026 में शुरु हुए अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का नतीजा है। ईरान-अमेरिका का युद्ध शुरु हुए होर्मुज को लगभग बंद कर दिया है। इससे पहले ईरान के सीनियर अधिकारी ने कहा था कि यदि कोई जहाज अंदर आएगा। उसे आग लगा दी जाएगी।सिर्फ दो हफ्ते का हुआ सीजफायर
आपको बता दें कि अभी तक दो हफ्ते का ही सीजफायर हुआ है परंतु दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। अमेरिका कह रही है कि ईरान सीजफायर की शर्तें पूरी नहीं कर रहा है। ईरान यह कह रहा है कि इजरायल लेबनान में हमले जारी रख रहा है। होर्मुज का मुद्दा सुलझाना आसान नहीं है क्योंकि खदानें बिखरी हुई हैं। दोनों ओर खदानेें साफ करने की क्षमता सीमित है। यदि जल्दी सुरक्षित रास्ता खुल नहीं रहा तो तेल की कीमतें फिर बढ़ सकती है। -

Jalandhar News: स्नेचरों के हौंसले बुलंद, हथियारों के बल पर बाइक सवारों ने 2 घटनाओं को दिया अंजाम, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात में लगातार लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। स्नेचरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि एक साथ स्नेचरों ने 2 घटनाओं को अंजाम दे दिया। इसी के साथ इलाके में 24 घंटों में तीन वारदातें हो गई है। दरअसल, हाल ही में नूरमहल सब-डिवीजन के अंतर्गत आते गांव लहीवाल के पास बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला करके बाइक सवार लुटेरों द्वारा 9 हजार की नगदी छीनने की घटना सामने आई थी।
वहीं नूरमहल के मुथड्डा कलां गांव में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। दरअसल, फिल्लौर पुलिस स्टेशन के पास 3 अज्ञात स्नेचरों ने युवक से मोबाइल फोन और नकदी छीनकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि स्नेचरों ने इस घटना के बाद एक और घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक से फोन और नगदी छीनने के बाद स्नेचर फरार हो गए। व्यक्ति ने बताया कि वह गाड़ी कुएं के पास खड़ी करके लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार 3 स्नेचर आए। जिसके बाद एक ने उसकी बाजू पकड़ ली और दूसरे ने दातर उसकी गर्दन पर रख दी। इस दौरान उससे नगदी छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद 2 किलोमीटर दूर बुजुर्ग महिला की इन्हीं स्नेचरों ने बालियां छीन ली। व्यक्ति ने कहा कि उसे पता चला कि स्नेचरों ने पैदल जा रही महिला के कान से सोने की बालियां छीनकर भी यही स्नेचर फरार हुए है।
मामले की जानकारी देते हुए गांव के मनप्रीत सिंह ने बताया कि स्नेचरों ने उसे दातर दिखाई और जान से मारने को लेकर धमकाने लग गए। जिसके बाद स्नेचर उससे 5 हजार की नगदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलने पर फिल्लौर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी। लुटेरों की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं लगातार हो रही घटनाओं को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
-

Railway Track पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
हांसीः शहर के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। शव को हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

जानकारी देते एएसआई मीना कुमारी ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे हांसी और सैड रोड के बीच रेलवे ट्रैक पर 124 किलोमीटर के पास एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। हालांकि, दो रेलवे टिकट बरामद हुए हैं। इनमें एक 9 अप्रैल का बठिंडा से बवानीखेड़ा और दूसरा 10 अप्रैल का हिसार से बवानीखेड़ा का है। युवक के हाथ पर एसआर का टैटू भी गुदा हुआ है, जिसे पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 30-32 साल है। उसने काले रंग की शर्ट और पैंट पहन रखी थी, तथा उसके बाल लंबे हैं। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टि में मामला चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है। एएसआई मीना कुमारी ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। आसपास के सभी थानों में सूचना भेज दी गई है और युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं।