Blog

  • तांत्रिक ने विवाहिता को फंसाया, फिर पति को रास्ते से हटाया

    तांत्रिक ने विवाहिता को फंसाया, फिर पति को रास्ते से हटाया

    बीकानेर. राजस्थान में एक और तांत्रिक की घिनौनी करतूत सामने आई है। यह मामला राजस्थान के बीकानेर जिले से जुड़ा है। यहां एक तांत्रिक ने अपनी तंत्र विद्या का से एक विवाहित महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, इसके बाद में इसकी भनक जब विवाहिता को पति को लगी तो वह तांत्रिक को समझाने के लिए गया, लेकिन वहां तांत्रिक ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के तीन दिन बाद महिला के पति का शव मिला ।

    पुलिस ने इस मामले में आरोपी तांत्रिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया की बीते 18 नवंबर को चौथूराम नायक का शव बाडेला गांव के खेत में बने कुंड में मिला था। मामला संदिग्ध लगने पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया और आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का इलाके में रहने वाले तांत्रिक कालू भगत के साथ अवैध संबंध हैं। चौथूराम की पत्नी अक्सर तांत्रिक के डेरे पर जाया करती थी।

    चौथूराम बीते 15 नवंबर को तांत्रिक कालू भगत को समझाने के लिए उसके डेरे पर गया। उस दौरान चौथूराम कुंड पर पानी पीने गया। तभी मौका देखकर तांत्रिक और उसके साथी ने उसे कुंड में धक्का दे दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों का राउंडअप किया है, पूछताछ के दौरान हत्या की बात का खुलासा होने पर तांत्रिक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • चचेरी बहन को भाई ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर परिवार ने कर दिया ये कारनामा

    चचेरी बहन को भाई ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर परिवार ने कर दिया ये कारनामा

    बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले में दिल को दहला देने और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी चेचरी नाबालिग बहन से रेप कर उसे गर्भवती बना दिया। बाद में परिवार ने लोकजाल के चलते यह बात किसी को नहीं बताई। शनिवार को पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता का प्रसव एक स्कूल परिसर में गुपचुप तरीके से कराया गया। बाद में परिजनों और पीड़िता ने बच्ची को कचरे के ढेर में फेंक दिया। लेकिन लोगों की नजर पड़ जाने से पुलिस ने नवजात को बचा लिया। नवजात का कोटा के जेके लॉन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    पुलिस के अनुसार शनिवार को चित्तौड़गढ़ रोड स्थित न्यू इंग्लिश सैकेंडरी स्कूल के पास खाली पड़े भूखंड में एक नवजात बच्ची के पड़े होने की सूचना मिली थी। लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस और बाल कल्याण समिति को दी। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस और बाल कल्याण समिति मौके पर पहुंची। वहां कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची पड़ी थी। पलिस ने उसे उपचार के लिए बूंदी के सरकारी अस्पताल की एमसीएच यूनिट में भर्ती करवाया। वहां नवजात को प्राथमिक उपचार देकर कोटा के जेके लॉन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

    पुलिस की जांच में सामने आया कि इस बच्ची को एक नाबालिग लड़की ने जन्म दिया है। लोक लाज और बदनामी के डर से उसे कचरे के ढेर में फेंक दिया गया। पुलिस ने जब जांच का दायरा आगे बढ़ाया तो पता चला की नाबालिग प्रसूता के साथ उसके रिश्ते में चचेरे भाई लगने वाले युवक ने रेप किया था। उससे पीड़िता के गर्भ ठहर गया। परिजनों को भी इस बात का पता चल गया था लेकिन उन्होंने लोक लाज के कारण बात का दबाए रखा। शनिवार को तड़के रेप पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई।

    इस पर पीड़िता का पास में स्थित स्कूल के बाथरुम में प्रसव कराया गया। बदनामी ना हो इस डर से पीड़िता और उसके परिजनों ने नवजात बच्ची को पॉलिथीन में लपेटकर पास ही स्थित खाली भूखंड में कचरे के ढेर में फेंक दिया। लेकिन नवजात बच्ची बच गई। सुबह-सुबह जब लोगों की नजर उस बच्ची पर पड़ी तब वह सर्दी में कांप रही थी। उसके शरीर पर कांटे चुभे हुए थे। यह देखकर लोग सकते में आ गए और बाद में उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

  • चोरों ने गांव चलोला में 4 घरों को वनाया निशाना,आभुषण व नकदी ले उड़े 

    चोरों ने गांव चलोला में 4 घरों को वनाया निशाना,आभुषण व नकदी ले उड़े 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव चलोला में चाेरों ने 4 घरों के ताले तोड़ कर नकदी व आभूषणों चोरी कर लिए।
     जिले में चोरी की घटनाएं दिन वह दिन बढ़ती जा रही हैं। इसी सप्ताह चोरों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने शुक्रवार रात को गांव चलोला के 4 घरों को निशाना बनाया। चोरों ने बंद पड़े घरों से करीब 13 हजार रुपए की नकदी के अलावा सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरी की इन घटनाओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार तारा देवी तीर्थ यात्रा पर गई हुई है और उसका बेटा विपन शर्मा गौंदपुर जयचंद में फैक्ट्री में कार्यरत है और वहीं रहता है।  चोरों ने विपन शर्मा की पत्नी के सोने के गहने व 2 कड़े चांदी के तथा करीब 13 हजार रुपए की नकदी चुरा ली है।
    वहीं दूसरी चोरी पवन कुमार के घर हुई है वह चंडीगढ़ में रहता है। उसके घर से चांदी की पायल व चांदी के सिक्के चोरी हुए हैं। इसी तरह जम्मू व दिल्ली में रह रहे 2 भाइयों के घर से भी चोरों ने सोने के आभूषण चुराए हैं।
    वहीं चौथी चोरी एक फौजी के घर में हुई है जो कि अपनी ड्यूटी पर है उसकी पत्नी चंडीगढ़ में रह रही है। पुलिस ने उक्त चोरियों के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है। इन लोगों के बाहर होने के कारण चोरी के संबंध में उनके आने पर पूरा पता चल पाएगा।
  • मन की बात में PM मोदी का संबोधन, जानिए क्या कहा

    मन की बात में PM मोदी का संबोधन, जानिए क्या कहा

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (27 नवंबर को) मन की बात के 95वें एपिसोड को संबोधित करते हुऐ कहा कि हम तेजी से मन की बात के एपिसोड के शतक की ओर बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि G20 की अध्यक्षता मिलना भारत के लिए बड़ा मौका है। कुछ दिन पहले मुझे G-20 लोगो और भारत की अध्यक्षता की वेबसाइट को लॉन्च करने का सौभाग्य मिला।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि G-20 की वर्ल्ड पॉपुलेशन में दो-तिहाई, वैश्विक व्यापार में तीन-चौथाई और दुनिया की जीडीपी में 85% हिस्सेदारी है। आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत 1 दिसंबर से इतने बड़े ग्रुप की, इतने ताकतवर समूह की, अध्यक्षता करेगा। G-20 की प्रेसीडेंसी हमारे लिए एक बड़ा मौका बनकर आया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब हम तकनीक से जुड़े इनोवेशन्स की बात कर रहें हैं, तो ड्रोन्स को कैसे भूल सकते हैं? ड्रोन के सेक्टर में भी भारत तेजी से बढ़ रहा है। आज हमारे देश के लोग अपने इनोवेशन्स से उन चीजों को भी मुमकिन बना रहे हैं, जिसकी कल्पना पहले कभी नहीं की जा सकती थी।

  • प्लेन के रनवे पर बैठे प्रदर्शनकारी, फ्लाइट का चक्का जाम

    प्लेन के रनवे पर बैठे प्रदर्शनकारी, फ्लाइट का चक्का जाम

    नई दिल्लीः किसी चीज के विरोध में या अपनी बात कहने के लिए लोग प्रदर्शन करते हैं तो प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हैं। इससे ज्यादा सड़क जाम कर लेते हैं और अगर बहुत हुआ तो रेलवे ट्रैक जाम कर लेते हैं। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्लेन के रनवे पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद वहां बवाल मच गया।

    दरअसल, यह मामला जर्मनी के बर्लिन का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग एयरपोर्ट पर गुरुवार को यह सब हुआ है। इसके लिए पहले प्रदर्शनकारियों ने एयरपोर्ट की एक एक किनारे की फेंसिंग को तोड़कर एंट्री मारी और फिर रनवे वाले इलाके में घुस गए। वहां घुसते ही वे सब जाकर रनवे पर ही बैठ गए। इतना ही नहीं वे अपने साथ साइकिल भी चलाने लगे।

    जैसे ही एयरपोर्ट के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को ऐसा करते देखा उनके हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में उन्हें बाहर करने लिए मशक्कत शुरू हुई। उधर इस प्रदर्शन के चलते रनवे पर उस दिन शाम तक लैंडिंग और टेकऑफ के सारे ऑपरेशन बंद रखने पड़े। जब किसी तरह उनको बाहर किया गया तो जाकर फिर से संचालन शुरू हुआ। हालांकि प्रदर्शनकारियों की संख्या सिर्फ तीन थी।

    रिपोर्ट्स में बताया गया कि क्लाइमेट चेंज की ओर ध्यान खींचने के लिए कुछ एक्टिविस्ट एयरपोर्ट के रनवे वाले इलाके में घुस गए थे और वहां साइकिल लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। एयरपोर्ट पर प्रदर्शन करने के लिए घुसे इन लोगों की मांग थी की ट्रैवल करने के लिए हवाई जहाजों का इस्तेमाल बंद हो। उनका कहना था कि दुनिया की लगभग 80 फीसदी आबादी ने कभी प्लेन में सफर नहीं किया है लेकिन यह सबसे ज्यादा ग्रीन हाउस गैस एमिशन के लिए जिम्मेदार है।

  • छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट करते थे छात्र, परेशान टीचर ने दर्ज कराई FIR

    छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट करते थे छात्र, परेशान टीचर ने दर्ज कराई FIR

    मेरठ। मेरठ के एक स्कूल में छात्र अपने ही टीचर को खुलेआम प्रपोज करते हैं। इतना ही नहीं छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट भी करते हैं। इतने पर भी जब टीचर ने कोई रिस्पांस नहीं किया तो छात्रों ने छेड़छाड़ का वीडियो भी वायरल कर दिया। छात्रों की हरकत से परेशान टीचर डिप्रेशन में है और अब आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

    मामला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज का है, जहां स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के तीन छात्र अपनी ही क्लास में पढ़ाने वाली टीचर से खुलेआम छेड़छाड़ करते हैं. कभी क्लास में आईलवयू बोलते हैं तो कभी प्रार्थना सभा में टीचर पर अश्लील कमेंट करके उसे परेशान करते हैं. टीचर की माने तो छात्रों की इस करतूत से काफी परेशान है. हद तो तब हो गई जब छात्रों ने छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। क्लास में और अब इलाके में बदनामी के डर से टीचर ने एक्शन लेने की ठान ली है. जिसके बाद पीड़ित टीचर ने एफआईआर दर्ज करा दी।

    एफआईआर के मुताबिक आरोपी छात्र पिछले काफी समय से लगातार उसे छेड़ते आ रहे हैं. कभी आईलवयू बोलते हैं तो कभी अश्लील कमेंट करते हैं. और अब उन्होंने छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके स्त्री लज्जा भंग कर दी है. साथ ही आईटी एक्ट का उल्लंघन भी किया है. बिना अनुमति के वीडियो बनाने के मामले में भी ये लोग आरोपी हैं, जिसको लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वहीं पुलिस वीडियो की जांच के आधार पर आरोपी छात्रों से पूछताछ करने की तैयारी में है।

  • राशिफल (रविवार 27 नवंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 27 नवंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

    वृषः मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी।

    मिथुनः आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कर्कः व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें। घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी।

    सिंहः घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें।

    कन्याः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

    तुलाः भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिकः नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

    धनुः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा।

    मकरः मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

    कुंभः निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

    मीनः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे।

  • जालंधरः कल सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगेगा Power Cut 

    जालंधरः कल सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लगेगा Power Cut 

    जालंधर/वरुणः शहर में पॉवरकॉम की ओर से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली  कटौती के आदेश जारी किए गए है। पॉवरकाम की ओर से इस संडे को बिजली कटौती का आदेश आ गया है। पावरकाम की ओर से टांडा रोड केवी 11 केवी फीडर की मुरम्मत को लेकर रविवार को विभिन्न इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पॉवरकॉम के डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने कहा है कि फीडर की मुरम्मत समय-समय पर करना आवश्यक होता है अन्य बड़े फाल्ट आने की आशंका बनी रहती है।

    ऐसे में महानगर के बाशिंदों का सहयोग अपेक्षित है। पॉवरकॉम की ओर से शहर के 15 फीडरों की मुरम्मत की जाएगी। इसी कारण नीवी आबादी, हरगोबिंद नगर, इंडस्ट्री एरिया, रामा मंडी, धोगरी रोड, हरदीप नगर, खालसा रोड, जेजे कालोनी में 7 घंटे बिजली की कटौती की जाएगी। 

  • मार्कफैड का सहायक फील्ड अधिकारी गिरफ्तार, जालंधर में मामला दर्ज

    मार्कफैड का सहायक फील्ड अधिकारी गिरफ्तार, जालंधर में मामला दर्ज

    बंगा: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शनिवार को अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान मार्कफैड के सहायक फील्ड अधिकारी गुरलाल सिंह को एसबीएस नगर के बंगा में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात को 52,000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अधिकारी को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज एक ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

    अधिक विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि गाँव हाकिमपुर, बंगा के शिकायतकर्ता राजीव कुमार ने बताया कि वह अनाज मंडी बंगा में कमीशन एजेंट है और मार्कफैड का उक्त अधिकारी पिछले सीजन उनकी दुकान से 52,000 धान की बोरियां खरीदने के एवज में एक रुपये प्रति बोरा रिश्वत माँग रहा था। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को आगे बताया कि सौदा 35,000 रुपये में तय हुआ था, लेकिन वह रिश्वत नहीं देना चाहता था।

    प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की है और उपरोक्त मार्कफेड अधिकारी को रिश्वत की मांग करने का दोषी पाते हुए उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में विजीलैंस ने जालंधर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

  • पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, जिगरी दोस्तों ने किया 19 वर्षीय युवक का कत्ल

    पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, जिगरी दोस्तों ने किया 19 वर्षीय युवक का कत्ल

    बटालाः जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मुबंई से लौट रहे युवक का जिगरी दोस्तों ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। यह घटना जिला गुरदासपुर के कस्बा हरगोबिंदपुर का है। मृतक की पहचान हरगोबिदंपुर के रहने वाले 19 वर्षिय नानक सिंह के रूप में हुई है। जो कि कुछ महीने पहले ही मुंबई में किसी कंपनी में काम कर रहा था। गत दिन वह गांव वापिस लौट रहा था कि रास्ते में उसे उसके दो दोस्त मिल गए जो उसे अपने साथ ले गए।

    इसके बाद उन्होंने नानक सिंह को कोई नशीली दवा पिला कर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं मृतक नौजवान के जीजा गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जिन्होंने ने यह हत्या की है वह नानक सिंह के दोस्त थे। उन्होंने बताया कि नानक सिंह के पास करीब 60 हजार रुपए थे जिसके लालच में उसकी हत्या की गई है। दोस्तों ने पैसे के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम बटाला अस्पताल में करवाया जा रहा है। इस मामले में दो नौजवानों करण और हरप्रीत सिंह निवासी गांव चीमा खुंडी के खिलाफ थाना हरगोबिंदपुर में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी नौजवान फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।