Blog

  • सेवा पखवाडे़ के तहत स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

    सेवा पखवाडे़ के तहत स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: सेवा पखवाडे़ के अंतर्गत आज आयुष विभाग द्वारा स्वच्छता एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि सेवा पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता एवं पौधारोपण के प्रति जागरूक करना है। 
    इस मौके पर जिला ऊना के समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को पौधे भी वितरित किए गए। डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि ये पौधे स्वास्थ्य केंद्रों में रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में समस्त चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों  द्वारा सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया गया।
  • पंजाबः ठेकेदार की लापरवाही से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत

    पंजाबः ठेकेदार की लापरवाही से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत

    मोहालीः जिलें के नवां गांव से दर्दनाक मामला सामने आया है। नवां गांव में खेलेते दौरान ढाई साल के बच्चे की सीवरेज में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीवरेज का ढक्कन खुला हुआ था और जिस कारण बच्ची उसमें गिर गई। बता दें कि मोहाली के नवां गांव में बने एक घर का सीवरेज ओवरफ्लो हो गया था।

    जिसके बाद बच्ची के पिता डॉ. कंचन कुमार ने ठेकेदार को बुलाकर सीवरेज की मुरम्मत करने को कहा। इस दौरान ठेकेदार सीवरेज का ढक्कन खोलकर बोरी ऊपर रख कर खाना खाने चला गया। जिस के बाद ढाई साल की बच्ची खेलते समय उसमें गिर गई और उसे तुरंत पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता पीजीआई के डॉक्टर हैं। हादसे के वक्त मां भी ड्यूटी पर थीं।

  • पंजाबः आतंकी मॉड्यूल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीसरा ऑपरेटिव हरप्रीत गिरफ्तार

    पंजाबः आतंकी मॉड्यूल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीसरा ऑपरेटिव हरप्रीत गिरफ्तार

    चंडीगढ़: आईएसआई आतंकी मॉड्यूल को बड़ा झटका देते हुए और सीएम के विजन के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के अभियान में पंजाब पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है. पंजाब पुलिस ने कनाडा स्थित लखबीर लांडा और पाकिस्तान स्थित हरविंदर रिंडा द्वारा नियंत्रित आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल में कार्रवाई करते हुए तीसरे ऑपरेटिव को भी काबू कर लिया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी डीजीपी गौरव यादव ने एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा पंजाब पुलिस सीआई विंग ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के तीसरे ऑपरेटिव हरप्रीत को गिरफ्तार कर किया है। जो कनाडा स्थित लांडा और पाक-आधारित रिंडा द्वारा संचालित था। 

    शनिवार काे पुलिस ने फिरोजपुर के गांव जोगेवाल के हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हर सरपंच काे गिरफ्तार कर लिया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई इस माड्यूल के दो गुर्गों बलजीत सिंह मल्ली और गुरबख्श सिंह उर्फ ​​गोरा संधू की गिरफ्तारी के आठ दिन बाद हुई है। इन्हें काउंटर-इंटेलिजेंस जालंधर ने गिरफ्तार किया था। दोनों फिरोजपुर के निवासी हैं। नवजोत सिंह माहल के नेतृत्व में काउंटर-इंटेलिजेंस जालंधर टीम ने गुरबख्श सिंह के गांव से दो मैगजीन, 90 जिंदा कारतूस और दो खोल के साथ एक आधुनिक एके-56 राइफल भी बरामद की थी।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपित बलजीत मल्ली के खुलासे के बाद पुलिस टीम हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हर सरपंच को गिरफ्तार करने में सफल रही है, जो इटली के रहने वाले गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी सांघेरा और कनाडा के रहने वाले गैंगस्टर लखबीर का करीबी माना जाता है। वह लंडा के संपर्क में भी हैं। डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हर सरपंच ने अमृतसर के मेहता रोड निवासी लखबीर लंडा के साथी जगजीत सिंह उर्फ ​​जोटा और उसके साथी को फिरोजपुर के मक्खू इलाके में एक खाली मकान में 10 दिन रहने की व्यवस्था की थी। उसके खिलाफ चार आपराधिक मामले लंबित हैं और वह इस समय सेंट्रल जेल अमृतसर में बंद हैं।

    उन्होंने कहा कि आरोपी सरपंच ने यह भी खुलासा किया कि वह नछतर सिंह उर्फ ​​मोती के संपर्क में था, जिसे तरनतारन पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और वह अपनी बीएमडब्ल्यू कार में नशीली दवाओं की खेप ले जाता था। गौरतलब है कि हाल ही में उक्त बीएमडब्ल्यू कार को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया था। एआइजी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि आराेपी हर सरपंच गैंगस्टर लखबीर लंडा और हैप्पी संघेरा के नाम से पैसे वसूल करता था और उनके साथियों को आर्थिक मदद और साजो-सामान मुहैया कराता था उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है।

  • मां के अंतिम संस्कार के बाद बच्चो ने लगाई दरिया में छलांग

    मां के अंतिम संस्कार के बाद बच्चो ने लगाई दरिया में छलांग

    उन्नाव: जानकारी के मुताबिक, बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के रूरी सादिकपुर गांव की रहने वाली राजा पासी की पत्नी का देहांत हो गया था। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार वाले नानामऊ घाट पर गए। इसी दौरान मृतका के बड़े बेटे मिंटू ने गंगा में छलांग लगा दी। भाई को डूबता देख छोटे भाई कमलेश ने भी छलांग लगा दी। गहराई होने की वजह से दोनों डूब गए। बताया जा रहा है कि चाचा और पिता को डूबता देख वहां खड़े कमलेश के बेटे 22 वर्षीय आकाश और 20 वर्षीय राकेश ने भी छलांग लगा दी। गंगा में बहाव तेज होने से दोनों का पता नहीं चल सका है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से मिंटू और कमलेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं कमलेश के दोनों बेटों की तलाश की जा रही है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि बांगरमऊ थाना में एक व्यक्ति की मां की मृत्यु हो गई थी। घर के सभी लोग अंतिम संस्कार के लिए गए हुए थे। नानामऊ घाट पर दाह संस्कार के बाद मृतका के छोटे बेटे ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई कमलेश भी पानी में उतर गया। इन दोनों को बचाने के लिए कमलेश के दो बेटे आकाश और राकेश भी कूद गए. गोताखोरों ने कमलेश व उसके भाई को तो बचा लिया है, लेकिन कमलेश के बेटों का पता नहीं चल सका है. उनकी तलाश की जा रही है.

  • जालंधरः मॉडल टाउन कूड़े के डंप को लेकर गरमाया माहौल, प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे मोहल्ला निवासी, देखें वीडियो

    जालंधरः मॉडल टाउन कूड़े के डंप को लेकर गरमाया माहौल, प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे मोहल्ला निवासी, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः मॉडल टाउन कूड़े के डंप को लेकर आज एक बार फिर से मामला गरमा गया है। कूड़े के डंप को लेकर मॉडल टाउन निवासी 26 सितंबर से इलाके में प्रशासन के खिलाफ धरना लगाकर बैठे हुए हैं मोहल्ला निवासियों का कहना है कि कूड़े के डंप के कारण पूरे इलाके में बदबू फैली हुई है। हाल इतने बुरे हो गए है कि अब यहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

    कूंड़ा इकट्ठा होने के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है। धरने पर बैठे मोहल्ला निवासियों ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन इसका पूरा हल नहीं निकलता वह धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी कूड़ा फेंकने के लिए रेड़ी वाले आते हैं लेकिन उनके धरने पर बैठे होने के कारण वह कूड़ा नहीं फेंक पा रहे। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि वह अपना धरना तब तक नहीं हटाएंगे जब तक प्रशासन इसका पक्का हल नहीं निकालती। उनका कहना है कि अगर वह अपना धरना यहां से हटा लेंगे तो फिर से यहां लोग यहां पर कूड़ा फेंकना शुरू कर देंगे। 

  • पंजाबः सीएम मान की पत्नी की कार रोककर पूर्व सैनिकों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान की पत्नी की कार रोककर पूर्व सैनिकों ने किया विरोध, देखें वीडियो

    संगरूर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जिले संगरूर में मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का पूर्व सैनिकों ने घेराव किया गया। सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचीं थी। इस अवसर पर डाॅ. गुरप्रीत कौर का विरोध किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे लौट रहे थे तो विरोध कर रहे पूर्व सैनिकों ने वाहन को घेर लिया। इसी बीच पुलिस और जियो जी के पूर्व सैनिकों के बीच हल्की हाथापाई हो गई।

  • इनोसेंट हार्ट्स में छात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को विभिन्न गतिविधियों द्वारा किया नमन

    इनोसेंट हार्ट्स में छात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को विभिन्न गतिविधियों द्वारा किया नमन

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई। विद्यार्थियों में सत्य, अहिंसा, सादगी, सहिष्णुता जैसे मानवीय मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों ने अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने की शपथ ली। गांधी जी ने स्वच्छ भारत का जो सपना देखा था, उस पर आगे कदम बढ़ाने का वादा किया। गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने सभी को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने के लिए कहा।

    इस अवसर पर कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने गांधी जी द्वारा शुरू किए गए असहयोग आंदोलन, डांडी मार्च, भारत छोड़ो आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन आदि पर अभिनय कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों से ‘सादगी की मूरत लाल बहादुर शास्त्री’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने शास्त्री जी के दृढ़ व्यक्तित्व, अनुशासित जीवन, कठोर नैतिकता व विचारों में निडरता व सादगी आदि जीवन-मूल्यों  को अपने वक्तव्य का माध्यम बनाया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को गांधी जी के जीवन से जुड़ी अनेक कहानियों, घटनाओं से अवगत करवाया तथा उनके जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर श्रीमती शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ कराने का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्र-प्रेम की भावना को जागृत करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करें, उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें।

  • दर्दनाक हादसाः कार पर पलटा ट्रक, 3 की मौत, देखें तस्वीरें

    दर्दनाक हादसाः कार पर पलटा ट्रक, 3 की मौत, देखें तस्वीरें

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक को मामूली चोट आई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ढली थाना इलाके के छाराबड़ा के पास ग्रीन वैली में सेब से लदा एक ट्रक बेकाबू होकर कार के ऊपर पलट गया। कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।


    ट्रक के चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ धर्म सेन नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। कहा कि मृतकों के शव आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतकों की पहचान सूरत राम(45) पुत्र जगत राम गांव आरा टिकरी, प्रताप (71) गांव शीहरी, डाकघर करहाल और कृपाराम पुत्र मान दास गांव कुशवाहा टिकरी, तहसील चौपाल के रूप में हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर दुख जताया है। 

    डीएसपी ढली मंगत राम ने बताया कि हादसे में कार सवार तीन लोगों की जान गई। तीनों मृतक नेरवा के रहने वाले थे। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • पंजाबः इस जिलें के मेयर सहित 27 पार्षद भाजपा शामिल 

    पंजाबः इस जिलें के मेयर सहित 27 पार्षद भाजपा शामिल 

    पटियाला: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद आज यहां सेक्टर 37 स्थित भाजपा पंजाब मुख्यालय में पंजाब लोक कांग्रेस और पटियाला के कई नेता भी पार्टी में शामिल हुए है। इस दौरान पटियाला के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू 27 पार्षदों के साथ आज बीजेपी पंजाब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

    इसके अलावा पंजाब लोक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और 2022 के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार भी बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए। इन सभी नए सदस्यों का अश्विनी शर्मा, कैप्टन अमरिंदर सिंह और जै इंदर कौर की ओर से स्वागत किया गया।

  • अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डीसी ने सम्मानित किए 90 प्लस मतदाता

    अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डीसी ने सम्मानित किए 90 प्लस मतदाता

    बुजुर्ग मतदाता वोट डाल कर युवा पीढ़ी को मतदान के लिए करें प्रेरितः डीसी 

    ऊना/सुशील पंडित: अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आज जिला ऊना के आश्रेय पुरोधा चड़तगढ़ में 90 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने 5 बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया। साथ ही उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त की अपील भी सौंपी। 
    इस अवसर पर राघव शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे विविध लोकतंत्र है और लोकतंत्र ही विविधता में एकता का सूत्र है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों को मतदान करने के लिए विशेष मुहिम आरंभ की है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि युवा मतदाता उनसे सीख लेकर वोट की अहमियत समझें। उन्होंने कहा कि घर का बुजुर्ग व्यक्ति जब वोट डालने के लिए घर से निकलता है, तो युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेती है। 
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी यहीं से हैं। वह पूरे देश के लिए लोकतंत्र के आइकन हैं और पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। राघव शर्मा ने कहा कि हमें श्याम शरण नेगी से सीख लेकर हर हाल में अपना वोट डालकर लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। 

    ऊना में 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य
    डीसी राघव शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक मतदाता को मताधिकार का प्रयोग आवश्यक है और हिमाचल प्रदेश में मतदान का प्रतिशत काफी अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2019 में पूरे राज्य में जिला ऊना में सबसे अधिक 77 प्रतिशत मतदान हुआ था और इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर 80 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। ताकि एक बार फिर जिला ऊना मतदान में पूरे प्रदेश में प्रथम रहे। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य सभी की भागीदारी और जन सहयोग से भी संभव है। इसलिए आगामी विस चुनाव में सभी बढ़-चढ़ कर वोट डालें। 

    शतायु मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश

    इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में शतायु और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को घर-घर जाकर सम्मानित किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें वोट डालने के लिए प्रेरित करती हुई मुख्य चुनाव आयुक्त की एक अपील भी सौंपी जा रही है। 
    इन्हें किया गया सम्मानित
    जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने 90 वर्ष से अधिक आयु के बसदेहड़ा निवासी दीवान सिंह,  जखेड़ा निवासी रमेश्वर दत्त शास्त्री, चड़तगढ़ निवासी रत्न चंद ऐरी, ऊना निवासी किशन चंद कपिला तथा चड़तगढ़ निवासी निर्मला देवी को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।