Blog

  • Punjab News: Toll Plaza पर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Toll Plaza पर चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फिरोजशाह टोल प्लाजा पर गोलियां चलने का सामने आया है। जहां गोली लगने से 2 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार युवकों को टोल पर पर्ची काटने को लेकर कर्मियों से साथ विवाद हो गया।

    इस दौरान टोल कर्मियों और युवको में विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों द्वारा फायरिंग करते हुए एक व्यक्ति को घायल कर दिया, वहीं तेजधार हथियार से हमला करके दूसरे व्यक्ति को घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक बिना पर्ची के टोल प्लाजा पार करने की जिद करने लगे, लेकिन टोल कर्मियों ने बिना पर्ची लिए टोल प्लाजा पार करने से मना कर दिया। जिसके बाद उस समय तो स्कॉर्पियों सवार घटना स्थल से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद युवकों ने अन्य युवकों के साथ हमला कर दिया।

    व्यक्ति ने बताया कि इस घटना को लेकर आज दोबारा टोल कर्मी पर बदमाशों ने हमला कर दिया और उसकी बाइक फेंकने लगे थे। उन्होंने कहा कि घायल नौजवान का नाम जशनप्रीत और गुरमीत है और वह उनके गांव है। आज 3 गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले हवाई फायर किया और उसके बाद व्यक्ति पर गोली चला दी। घटना में पीड़ित की छाती पर गोली लगी है, जबकि उसे बचाने के लिए आए दूसरे व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट लगी है। हादसे में गोली गुरमीत को लगी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोली लगने से घायल गुरमीत की हालत नाजुक बताई जा रही है।

  • Jalandhar News : आवारा कुत्ते ने महिला को नोंचा, घायल

    Jalandhar News : आवारा कुत्ते ने महिला को नोंचा, घायल

    जालंधर,ens : महानगर में आवारा कुत्तों द्वारा राहगीरों को काटने के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे है। इस हादसे की तादाद लगातार बढ़ रही है। ऐसा ही मामला न्यू हरदेव नगर से सामने आया है। जहां आवारा कुत्ते ने एक बुजुर्ग महिला को शिकार बनाया। पीड़िता की पहचान संतोष कुमारी(60) के तौर पर हुई है।

    घटना कॉलोनी में हाउस नंबर 228-बी के पास हुई है। जानकारी के अनुसार गत शाम बुजुर्ग संतोष कुमारी को आवारा कुत्ते ने काट लिया। महिला के पैर और टांगों पर काट कर जख्मी किया है। पीड़िता संतोष ने बताया कि वह किसी काम से गई हुई थी, जब वह घर वापिस लौट रही थी तो आवारा कुत्ते ने उसे काट लिया। जिसके बाद बुजुर्ग ने शोर मचाया, पास के घर से महिलाओं ने उसे बचाया।

  • Punjab News: पहले व्हाट्सएप पर डाला था सेड स्टेटस, फिर नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    Punjab News: पहले व्हाट्सएप पर डाला था सेड स्टेटस, फिर नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    डेराबस्सीः गुलाबगढ़ रोड पर गुप्ता कालोनी के नजदीक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। दरअसल, घर में युवक ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र लेट शमशेर सिंह वासी गांव जवाहरपुर के रूप में हुई है। उसका शव तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी से बंधी नाइलोन की रस्सी के फंदे में लटका मिला। मरने की वजह प्रेम संबंध बताया जा रहा हैं। मिली जानकारी मुताबिक हैप्पी गुलाबगढ़ रोड पर आरओ रिपेयर की दुकान करता था। वह देर रात घर नहीं गया।

    हालांकि घरवाले उसे तलाशते रहे, परंतु उसने फोन नहीं उठाया। हैप्पी का शव 3 मंजिला ईमारत की टंकी से बंधी लंबी रस्सी से बिल्डंग के दूसरी तरफ लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जांच अफसर एएसआई पालचंद ने बताया सुबह साढ़े 7 बजे सुसाइड की सूचना मिली थी कि युवक ने सुसाइड कर लिया है। मौके पर देखा तो 3 मंजिला ईमारत की टंकी से बंधी लंबी रस्सी से बिल्डंग के दूसरी तरफ लटका हुआ था, जिसे लोगों की मदद से उतारा गया।

    एएएचओ मनदीप सिंह के अनुसार उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिससे पता चलता है कि प्रेम संबंध को लेकर उसने सुसाइड किया है। परिजनों का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले हैप्पी ने व्हाट्सएप पर सेड स्टेटस डाला था, जिसके बाद उसका शव लटकता हुआ मिला। परिजनों ने कहा कि हैप्पी अविवाहित था और 3 भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां के बयान पर पुलिस ने डेराबस्सी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी है। पुलिस ने बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई अंजाम दी है।

  • Jalandhar News : कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, 2 घायल

    Jalandhar News : कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, 2 घायल

    जालंधर,ens : जालंधर-पठानकोट नैशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल और स्कार्पियों में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 व्यक्ति घायल हुए है। घायलों की पहचान ऋषभ और अंकुर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 2 युवक घायल हो गए और स्कार्पियों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे के करीब 40 मिनट बीतने के बाद तक मौके पर न तो सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मी और न ही एम्बुलैंस पहुंची।

    जानकारी अनुसार ऋषभ निवासी रियासी (जम्मू-कश्मीर) मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंडीगढ़ जा रहा था। जब वह किशनगढ़ के नजदीक उसकी टक्कर प्राइवेट बैंक कर्मियों की कार से हो गई। इस टक्कर के कारण कार कुछ क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद क्षतिग्रस्त कार को ठीक करवाने के लिए ऋषभ तथा बैंक कर्मियों में रजामंदी हो गई। जिसके चलते बैंक कर्मियों ने अपने साथी अंकुर को बाइक सवार ऋषभ वर्कशाप जा रहे थे।

    ऋषभ और अंकुर मोटरसाइकिल पर बैठकर पठानकोट बाईपास तक जा रहे थे। इसी दौरान गांव नूरपुर के मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रही स्कार्पियों गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। इस टक्कर में ऋषभ तथा प्राइवेट बैंक कर्मी अंकुर घायल हो गया। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। इस बारे थाना मकसूदां की पुलिस को सूचित किया गया।

  • Punjab News: केक काटने के बहाने नौजवान पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: केक काटने के बहाने नौजवान पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के फतेह सिंह कॉलोनी में केक काटने के बहाने नौजवान पर हमला करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि नगर निगम चुनावों के चलते 2 दोस्त पार्टी-बाजी के चक्कर में दुश्मन बन गए। जिसके चलते विरोधी पार्टी का समर्थन करने से गुस्साए दोस्त ने दूसरे के घर पर हमला करते हुए जमकर मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। लक्की नामक युवक पर बन्नी और उसके साथियों ने जानलेवा हमला करने के आरोप है।

    पीड़ित लक्की ने बताया कि निगम चुनावों के दौरान उसने कांग्रेस का समर्थन किया था, जिसकी वजह से विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला किया। हमलावर पड़ोस में ही रहते हैं और दोस्त भी हैं। आरोपियों ने लक्की को फोन कर जन्मदिन का केक काटने के लिए बुलाया था। जब लक्की ने घर का दरवाजा खोला, तो पहले से घात लगाए युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। लक्की के अनुसार, हमलावरों ने उसके घर में घुसकर एलईडी और स्कूटी (एक्टिवा) को तोड़ दिया। घटना के वक्त घर में उसकी मां भी मौजूद थी। जब उसकी मां ने शोर मचाया, तो आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन जाने से पहले लक्की को जान से मारने की धमकी भी दे गए।

    पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लेकिन पीड़ित का कहना है कि पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लक्की ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के साथ होने की वजह से दबाव में आकर उस पर हमला किया गया। उसने चेतावनी दी कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला, तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा और जरूरत पड़ी तो धरना-प्रदर्शन भी करेगा।

    लक्की की मां ने बताया कि वह छत पर खड़ी थी, जब आरोपियों ने दरवाजा खटखटाया और जन्मदिन का केक काटने की बात कही। जैसे ही लक्की ने दरवाजा खोला, आरोपी उसे घसीट कर बाहर ले गए और मारपीट शुरू कर दी। जब उसने बेटे को बचाने के लिए शोर मचाया, तो आरोपी भाग गए। अन्नगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: युवती का शव छोड़ने दूसरे राज्या जा रहे एम्बुलेंस चालक की मौत

    Punjab News: युवती का शव छोड़ने दूसरे राज्या जा रहे एम्बुलेंस चालक की मौत

    10 महीने पहले बेटे की वाराणसी में हुई थी मौत

    लुधियानाः जिले के एम्बुलेंस चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस चालक लखनऊ में शव को छोड़ने के लिए जा रहा था, जहां सड़क हादसे एम्बुलेंस चालक की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि सिविल अस्पताल से एक युवती का शव लखनऊ लेकर जा रहा था कि अचानक सीतापुर के पास एक ट्रक चालक से एम्बुलेंस की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावक था कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ड्राइवर गाड़ी से बाहर जमीन पर जा गिरा। सूचना मुताबिक एम्बुलेंस ड्राइवर को आस-पास के लोगों ने बचाने की काफी कोशिश की लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक एम्बुलेंस ड्राइवर की पहचान 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह निवासी मोहल्ला फतेहगंज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गुरप्रीत सिंह के बेटे जरनैल सिंह की अभी 10 महीने पहले ही वाराणसी से एक मरीज को छोड़कर वापिस रास्ते में आते समय एम्बुलेंस में रेस्ट करते समय शीशें बंद होने के कारण दम घुटने से मौत हो गई थी। परिजनों ने कहा कि करीब 1 सप्ताह पहले लुधियाना के डाबा इलाके में संतोष रानी नाम की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। संतोष रानी के शव का 3 दिन पहले पोस्टमार्टम हुआ था। उसके शव को उसके घर छोड़ने के लिए गुरप्रीत सिंह अपनी इनोवा एम्बुलेंस में जा रहा था। अचानक से सीतापुर के पास तेजरफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के समय पता चला है कि संतोष रानी का शव एम्बुलेंस में ही पड़ा था। फिलहाल लखनऊ पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के शव को कब्जे में ले लिया है। उसके परिवार को पुलिस ने सूचित किया। लुधियाना से गुरप्रीत सिंह का परिवार और अन्य एम्बुलेंस चालक उसका शव लेने के लिए उतर प्रदेश गए हुए है।
  • Jalandhar News: बिना लाइसेंस विदेश भेजने वाले 3 Travel Agents पर केस

    Jalandhar News: बिना लाइसेंस विदेश भेजने वाले 3 Travel Agents पर केस

    जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस की विभिन्न थानों की टीमों ने बिना लाइसेंस के ट्रैवल एजेंट का काम करने वाले तीन एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एनआरआई विंग पंजाब से मिली शिकायत के अनुसार, राणा प्लेसमेंट, विर्दी एंटरप्राइजेज, और आरएस ओवरसीज के मालिक सोशल मीडिया पर युवाओं को नौकरी के लिए विदेश भेजने की पोस्ट साझा कर रहे थे। जांच के दौरान, पुलिस ने राणा एंटरप्राइजेज, नकोदर रोड के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की और पाया कि वे बिना लाइसेंस के लोगों को विदेश भेजने का काम कर रहे हैं।

    इसी तरह, विर्दी एंटरप्राइजेज के मालिक रमनदीप सिंह के बारे में पता चला कि वह बिना लाइसेंस के लोगों को यूरोप भेज रहे हैं। आरएस ओवरसीज के मालिक राजन शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में कुछ नहीं मिला, लेकिन उनके कार्यालय, जो नरिंदर सिनेमा के पास स्थित है, की जांच के बाद पता चला कि वह भी बिना लाइसेंस के विदेश भेजने का काम कर रहे हैं। इन तीनों के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, ये ट्रैवल एजेंट अपने-अपने इमीग्रेशन कार्यालयों के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट चला रहे थे और उन पर विदेश भेजने के लिए पोस्ट साझा करते थे, जिसके माध्यम से लोग उनके संपर्क में आते थे।

  • Stock Market: Sensex में 250 अंक से ज्यादा की बढ़त, IT sector सबसे ज्यादा चढ़ा

    Stock Market: Sensex में 250 अंक से ज्यादा की बढ़त, IT sector सबसे ज्यादा चढ़ा

    बिजनेसः बजट से एक दिन पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,045 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 23,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 19 में तेजी और 12 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों से 35 में तेजी और 16 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर सबसे ज्यादा 1.25% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.067% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 1.49% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.062% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। NSE के डेटा के अनुसार, 30 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,582.95 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,165.89 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

    वहीं 18वीं लोकसभा का पहला बजट सेशन आज से शुरू हो रहा है। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी।

  • Punjab News: छोटे हाथी और ट्राले में भीषण टक्कर, कई लोगों के मौत की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: छोटे हाथी और ट्राले में भीषण टक्कर, कई लोगों के मौत की आशंका, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गुरु हरसहाय में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर गांव मोहन के पास एक छोटे हाथी और ट्राले के बीच भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, छोटा हाथी गुरुहरसहाय से वेटरों से भरा हुआ जलालाबाद की ओर जा रहा था, तभी पास में खड़ी एक ट्रॉली से छोटे हाथी की टक्कर हो गई। वहीं हादसे में किसी की 10 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है और जबकि, 5 के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पिकअप में करीब 15 से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। लेकिन घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • Punjab News: 5 लुटेरों का आतंक, अब इस इलाके में की फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 लुटेरों का आतंक, अब इस इलाके में की फायरिंग, देखें वीडियो

    6 दिनों में कई वारदातों को दे चुके अंजाम लुटेरे, पुलिस के हाथ खाली

    लुधियानाः गांव चंडीगढ़ रोड नीची मंगली में कार सवार 5 लुटेरों द्वारा जमकर गुंडागर्दी की। अब लुटेरों ने समराला में भी किसी वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद नीची मंगली में लुटेरों ने एक साइकिल सवार खिलौने बेचने वाले व्यक्ति को बेसबाल के डंडों से पीटा और हवा में दो फायर किए। जब तक गांव के लोग इक्ट्ठे होते तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति का नाम जसबीर सिंह है। जानकारी देते हुए घायल जसबीर के भाई रविंदर सिंह ने बताया कि जसबीर रात के समय काम से वापिस आकर अपने 3 दोस्तों के साथ गांव नीची मंगली के सरकारी स्कूल के पास खड़ा था। इस बीच वहां एक KIA कार आकर रुकी और उसमें से 5 लोग लोग बैठे थे। उन लोगों ने जसबीर को साइकिल सड़क से हटाने के लिए कहा। जसबीर ने उनसे कहा कि वह साइकिल हटा रहा है इतने में सभी बदमाश कार से नीचे उतर कर आए। उन लोगों ने बेसबाल के डंडों और धारदार हथियारों से जसबीर को पीटा। गांव के लोगों को इक्ट्ठा होते देख बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। लुटेरों ने दो गोलियां गांव में चलाई है। घायल जसबीर को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। रविंदर सिंह ने कहा कि मौके पर थाना फोकल प्वाइंट से पुलिस आई थी। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें खुद कहा कि बदमाशों ने धर्मकोट से कार लूटी है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस जल्द बदमाशों को दबोच लेगी। बता दें कि यह वही लुटेरे है, जिन्होंने मोगा में पिछले 5 दिनों में 4 वारदातों को अंजाम दिया था। दरअसल, 5 लुटेरे मोगा में पहले गैराज में ठीक होने के लिए आई गाड़ी I-20 लूटकर फरार हो गए थे। मोगा के डीएसपी लवप्रीत के अनुसार I-20 के बाद लुटेरों ने पेट्रोल पंप के कर्मियों से 10 हजार की नगदी छीनी, फिर आढ़तिये से 4 लाख की नगदी छीनी। इस दौरान पुलिस द्वारा की गई नाकेबंदी से भाग रहे लुटेरों की गाड़ी I-20 रास्ते में खंभे से टकरा गई। जिसके बाद लुटेरे एनआरआई से KIA कार छीनकर फरार हो गए। KIA कार में एनआरआई के 2.5 तोले सोना, 7 तोले चांदी, 17 हजार की नगदी, आई फोन और एक सैमसंग का फोन था। उक्त पांचों लुटेरों को मोगा पुलिस तालाश कर रही है, लेकिन अब लुटेरों ने लुधियाना में फायरिंग की। हैरानी की बात यह है कि पिछले 6 दिनों से लुटेरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। जबकि लगातार घटनाओं को अंजाम देने को लेकर अब लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।