Blog
-

विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – रोहित ठाकुर
ऊना/सुशील पंडित:विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत रावमापा धुसाड़ा में 1.16 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित साईंस लैब का लोकार्पण तथा 13.33 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय चौकीमन्यार के भवन की आधारशिला रखने के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि पिछले पांचा वर्षों से चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा से संबंधित दो कार्य अधर में लटके हुए थे जिसमें से साईंस लैब का लोकार्पण करके जनता को समर्पित कर दिया गया है तथा चौकीमन्यार में बनने वाले राजकीय महाविद्यालय के भवन के लिए सरकार बनते ही फोरेस्ट क्लीयरेंस करके भवन की आधारशिला रखी गई ताकि आने वाली पीढ़ी को क्षेत्र में बेहतर शिक्षा सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा विकास कार्यों में धन की कमी आडे़ नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज भवन की कार्य प्रगति होते ही चरणबद्ध तरीके से धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रावमापा चौकीमन्यार में साईंस लैब के लिए आगामी वित्त में वजट का प्रावधान कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में काफी विस्तार हुआ था जिसमें तीन कॉलेज इस विस क्षेत्र में खोले गए थे। उन्होंने कहा कि रावमापा धुसाड़ा के सैंकडों विद्यार्थी देश व प्रदेश में विभिन्न उच्च पदों पर आसीन हुए हैं तथा इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम देने वाले शिक्षण संस्थानों में ढांचागत विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 6 हज़ार पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे आने वाले समय में शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।रोहित ठाकुन ने कहा कि प्रदेश सरकार के सत्ता में आने पर हिमाचल प्रदेश में 3,145 प्राथमिक पाठशालाओं में केवल एक शिक्षक तथा 455 पाठशालाएं बिना शिक्षक के चल रही थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऊना की सभी प्राथमिक पाठशालाओं में शिक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार ने हाल ही में लगभग 300 सहायक प्रोफेसर के पद दूर-दराज के क्षेत्रों में भरे ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को तकनीकी शिक्षा के प्रति आकर्षित करने तथा स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए व्यवसाए शुरू किए जा रहे हैं।इससे पहले शिक्षा मंत्री ने आईटीआई परिसर नैहरियां का दौरा किया तथा आईटीआई के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र ही कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई भवन नैहरियां के लिए 1.10 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी जाएगी ताकि शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कर क्षेत्र की जनता को इसका लाभ प्रदान किया जा सके।रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को सत्ता में आने पर 7 हज़ार 500 करोड़ रूपये का ऋण तथा 11 हज़ार करोड़ रूपये की अन्य देनदारियां विरासत में मिली। इसके अलावा हाल ही में भारी बारिश के कारण प्रदेश में जानमाल की भारी क्षति के कारण प्रदेश को लगभग 8 हज़ार करोड़ रूपये का आर्थिक नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि विपरीत आर्थिक परिस्थितियों तथा आपदा के कारण राज्य में हुए भारी नुक्सान के बावजूद प्रदेश में विकास की रफ्तार को रूकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा का यह दौर प्रदेश सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी है तथा राज्य की जनता के सहयोग व आशीर्वाद से सरकार इसमें सफल होगी।घोषणाइस मौके पर रोहित ठाकुर ने रावमापा धुसाड़ा में शौचालय व पार्किंग निर्माण हेतू 31 लाख रूपये देने की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने पीडब्ल्यूडी विभाग को इस कार्य से संबंधित टैंडर लगाने की प्रक्रिया को 15 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रावमापा धुसाड़ा स्कूल का परिसर जिला ऊना में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में से सबसे बेहतरीन स्कूल कैम्पस बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।इसके अतिरिक्त रावमापा धुसाड़ा स्कूल द्वारा कुश्ती के लिए अखाड़ा हॉल बनाने की मांग रखी। इस मांग पर शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि अखाड़ा हॉल का प्राकलन उपलब्ध होने के उपरांत धन राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।इस अवसर पर विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू, कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी के अध्यक्ष डॉ रविन्द्र शर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष देवेंद्र लट्ठ, एडवोकेट विकास कश्यप, प्रधान धुसाड़ा पंचायत नीरू वाला, उप प्रधान सहदेव, मदनलाल शर्मा, एसडीएम अंब विवेक महाजन, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल चौकीमन्यार पाठशाला के प्रधानाचार्य मनोहर लाल, प्रधानाचार्य धुसाड़ा स्कूल सुरेंद्र कौंडल, कॉलेज के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ ध्रुव पाल सिंह सहित स्थानीय पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। -

भाखड़ा गेट खोलने के मामले में पुलिस ने जारी की Advisory
चंडीगढ़ः आज भाखड़ा बांध के गेट 8 फीट तक खोल दिए गए हैं। हिमाचल पुलिस ने निचले इलाकों के लोगों को सतलुज नदी के किनारे न जाने की सलाह दी है। इसके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि भाखड़ा और पौंग डैम को ऑपरेट करने वाले भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के अफसरों के मुताबिक मंगलवार को भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 12-12 फुट खोलने पड़े। बीते 35 बरसों में पहली बार डैम के फ्लड गेट इतने खोले गए। इसी तरह पौंग डैम से भी लगातार ब्यास नदी में पानी रिलीज किया रहा है।

पंजाब में बिगड़ते हालात देखकर सीएम भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों को बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाने के आदेश दिए हैं। मंत्रियों को बचाव और राहत कार्य की मॉनिटरिंग के लिए कहा गया है। उधर, हालात बिगड़ते देखकर पंजाब सरकार ने आर्मी से मदद मांगी है। लोगों को निकालने के लिए रोपड़ के कई गांवों और शहर में हेलिपैड बनाए गए हैं। NDRF पहले से ही बचाव कार्य में जुटी है।
-

संदिग्ध परिस्थितियों में कांस्टेबल की मौत
मुरादाबाद: भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी की सुरक्षा में कार्यरत एक कांस्टेबल ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सूरजपाल सिंह निवासी अमरोहा जिले के तौर पर हुई है। सिपाही की मां ने थाने में प्रारंभिक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके बेटे की पत्नी ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। मृतक की पहचान सूरजपाल 2019 में कांस्टेबल के रूप में शामिल हुए थे और बाद में उन्हें मार्च 2023 में पुलिस अकादमी के सुरक्षा विभाग में नियुक्त किया गया था।
इसी दौरान उसने जिले के ही मोहल्ला रामनगर कोतवाली सदर की पिंकी दीक्षित से सहमति से विवाह कर लिया। सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन की फोरेंसिक टीम के साथ स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-

लिव इन पार्टनर के प्यार में प्रेमिका बनी कातिल
नई दिल्ली : इंद्रपुरी इलाके में हुए 11 साल के दिव्यांश उर्फ बिट्टू मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। कातिल पूजा ने दिव्यांश के पिता यानी अपने एक्स बॉयफ्रेंड जितेंद्र को कॉल करके कहा था- “मैंने तुम्हारी सबसे कीमती चीज तुमसे छीन ली। करीब 300 CCTV कैमरे और 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 11 साल के मासूम की कातिल युवती पूजा पकड़ी गई। 11 साल के दिव्यांश की बीते दिनों गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी पूजा ने हत्या के बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था।
पूछताछ में पूजा ने पुलिस को बताया कि अपने प्रेमी यानी जितेंद्र की बेवफाई से नाराज होकर उसके मासूम बेटे की हत्या की। वह मृतक दिव्यांश के पिता जितेंद्र के साथ साल 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। जितेंद्र ने अपनी पत्नी को तलाक देकर पूजा से शादी का वादा किया था। लेकिन जितेंद्र साल 2022 में पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांश के साथ रहने लगा था। इस बात को लेकर पूजा अपने प्रेमी जितेंद्र से नाराज थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी. पूजा को लगता था कि जितेंद्र ने अपने बेटे दिव्यांश के कारण उससे शादी के लिए इनकार कर दिया।
वो दिव्यांश को जितेंद्र और खुद के बीच का कांटा मानने लगी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पूजा की पहचान की। उसके बाद पूजा को ट्रेस करने के लिए नजफगढ़-नागलोई रोड पर रणहौला, निहाल विहार और रिशल गार्डन इलाके के करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। तब कहीं जाकर 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पूजा को बक्करवाला इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूजा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
-

पंजाबः महिला से लाखों के गहने लूटकर बाइक सवार लुटेरे फरार
गुरदासपुरः गांव सुलतानपुर मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे स्कूटी सवार महिला से 1.50 लाख रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर थाना काहनूवान पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संदीप कौर पत्नी बलविंदर सिंह निवासी सुलतानपुर ने बताया कि वह अपनी बहन सतविंदर कौर के साथ स्कूटरी पर सवार होकर गुरदासपुर के किसी निजी काम से घर लौट रही थी। गांव सुलतानपुर मोड़ पर पीछे से मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। दोनों ने अपने मुंह बांध रखे थे।
आरोपियों ने मोटरसाइकिल स्कूटी के आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। लुटेरों में से एक ने तेजधार हथियार दिखाकर उसके हाथ में पड़ी 2 सोने के कंगन, गले में पड़ी सोने की चेन और कानों में पड़े सोने के टॉप्स छीन लिए। गहनों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बनती है। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ निर्मल सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
-

पंजाबः मोहल्ला क्लीनिक की गर्भवती कर्मचारी को इस कारण किया सस्पेंड
अधिकारी बोले- बच्चा पैदा करने की नहीं मिलती छुट्टीः पीड़िता
रामा मंडीः बठिंडा के रामा मंडी में आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक पर गर्भवती कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने की छुट्टी मांगने पर काम से निकाल दिया गया। इस मामले में बुधवार को पीड़िता ने कॉन्फ्रेंस कर जानकारी सांझा की। जिसके बाद इस मामले में मंत्री बलजीत कौर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पीड़ित हरप्रीत कौर ने कहा- साल 2022 में उसने आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक में नौकरी शुरू की थी।
इस बीच उसके बच्चा होने वाला था, तो उसने छुट्टी अप्लाई कर दी। इसे लेकर पीड़िता को सीएमओ ने 2 महीने की छुट्टी मंजूर दी। मगर एक माह बाद ही पीड़िता को काम के लिए वापस बुला लिया गया। मगर उस वक्त पीड़िता काम करने की स्थिति में नहीं थी।पीड़िता ने बताया- जिस दिन वह काम पर गई, उससे 8 दिन पहले ही उन्हें बच्चा हुआ था। कुछ दिन बीते तो उन्हें काम से निकाल दिया गया और कहा गया कि सरकार बच्चा पैदा करने के लिए कोई छुट्टी नहीं देती। पीड़ित महिला ने सीएम भगवंत सिंह मान से मामले की जांच करवाने की मांग की है।
-

पंजाबः सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला कर की हत्या
फतेहगढ़ साहिबः शहर के मंडी गोबिंदगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड के कत्ल का मामला सामने आया है। जहां मामूली बात पर साथियों ने उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक ड्यूटी को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद साथियों ने ही चाकू गोदकर मार उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान रुपिंदर सिंह (30) निवासी भरथला रंधावा (लुधियाना) के तौर पर हुई। मृतक रुपिंदर सिंह लुधियाना की इमरजेंसी सिक्योरिटी एजेंसी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था।

एक दिन छुट्टी करने के चलते छत्रपाल ने उसकी जगह पर मंडी गोबिंदगढ़ की अंबिका मिल में ड्यूटी की थी। इसी बात को लेकर छत्रपाल और रुपिंदर में कहासुनी हो गई थी। 13 अगस्त को रुपिंदर मंडी गोबिंदगढ़ के खालसा स्कूल में अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। वहां पर छत्रपाल, उसका भाई गुरजंट सिंह और एक अन्य साथी राकेश कुमार निवासी दशमेश नगर मंडी गोबिंदगढ़ आए। तीनों ने मिलकर रुपिंदर को पीटना शुरू कर दिया।
इसी दौरान चाकू से रुपिंदर पर हमला कर उसे लहूलुहान किया गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रुपिंदर को पहले मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहां हालत नाजुक होने के चलते चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया था। पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान गत रात्रि रुपिंदर की मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने रुपिंदर के पिता पवित्र सिंह की शिकायत पर हत्या के आरोप में छत्रपाल, उसके भाई गुरजंट सिंह और राकेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों की तलाश की जा रही है।
-

पंजाबः सड़कों पर बैठे इस कॉलेज के स्टूडेंट्स, लगा लंबा जाम
मोहालीः टंगोरी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलकर सड़क जाम कर दिया है। उनका आरोप है कि उनका भविष्य खतरे में है। फार्मेसी के फाइनल-ईयर के स्टूडेंट्स का आरोप है कि कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा उन्हें निकाला जा रहा है। इस वजह से कॉलेज पर आर्थिक संकट गहराना है। इस कारण मैनेजमेंट द्वारा टीचर को सैलरी भी नहीं दी जा रही। परेशान स्टूडेंट्स ने बनूड़-टंगोरी रोड पर धरना लगाया। इससे वहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी है। आरोप हैं कि मैनेजमेंट द्वारा स्टूडेंट्स को कॉलेज छोड़कर जाने को कहा गया है।
फाइनल ईयर के छात्र कह रहे हैं कि पढ़ाई के अंतिम वर्ष में वह सभी कहीं नहीं जा सकते। कॉलेज प्रबंधन द्वारा स्टूडेंट्स का माइग्रेशन कराए जाने की बात कही गई है। लेकिन सवाल यह है कि जब स्टूडेंट्स की माइग्रेशन होगी और वह दूसरे कॉलेज में जाएंगे तो उन्हें फीस में करीब 16 हजार रुपए अतिरिक्त देने पड़ेंगे। स्टूडेंट्स ने कहा कि टंगोरी के समीप PTU के अधीन आने वाला कोई अन्य कॉलेज नहीं है। PTU के अधीन आने वाले कॉलेज लांडरा, बनूड़ या होशियारपुर में है। इस कारण स्टूडेंट्स ने उन्हें कॉलेज में पढ़ाने जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका फाइनल ईयर पूरा होने के बाद भले ही कॉलेज बंद कर दिया जाए। क्योंकि फाइनल ईयर ड्रॉप होने से वह डिग्री से वंचित हो जाएंगे। सभी स्टूडेंट्स ने जिला प्रशासन से मदद की अपील की है।
सभी स्टूडेंट अपनी मांगों को लेकर कॉलेज निदेशक के ऑफिस में पहुंचे। आरोप हैं कि निदेशक द्वारा स्टूडेंट्स की मदद नहीं करने पाने की असमर्थता जताई गई। इसके बाद वह अपना ऑफिस छोड़कर बाहर निकल गए। इसके बाद छात्रों ने उनके कमरे में बैठ कर वीडियो जारी कर जिला प्रशासन से मदद मांगी। इस दौरान छात्रों के साथ कांग्रेस के कुछ नेता भी पहुंचे। कांग्रेसी नेताओं ने टंगोरी कॉलेज के स्टूडेंट्स की मांग पर उनका समर्थन करते हुए छात्रों के साथ बनूड़-टंगोरी रोड पर धरना लगा दिया है। सभी छात्र बीच सड़क बैठ कर जिला प्रशासन से उनकी समस्या का हल करने की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेसी नेताओं व छात्रों ने आसपास के गांव के सरपंच और बच्चों के परिजनों से उनका समर्थन करने की मांग की है। जाम लगाने के दौरान दो बच्चों की तबीयत भी बिगड़ी। कॉलेज स्टूडेंट्स व कांग्रेसी नेता बनूड़-टंगोरी रोड पर बीच सड़क धरने पर बैठ गए हैं। इससे जाम लगने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। लेकिन जिला प्रशासन की और से काफी देर तक किसी के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण ट्रैफिक के हालात काफी बिगड़ गए हैं। स्टूडेंट्स उन्हें कॉलेज से बाहर न कर उनकी पढ़ाई पूरी कराने की मांग कर रहे हैं।
-

पंजाबः विधवा मामी ने भांजों पर दुष्कर्म की कोशिश के लगाए आरोप, फाड़े कपड़े, देखें वीडियो
लुधियानाः थाना फोकल पॉइंट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां विधवा महिला ने 2 भांजों पर रेप करने की कोशिश के आरोप लगाए है। महिला ने कहा कि उसने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने जमकर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पति की एक महीना पहले मौत हो चुकी है। इसी बात का फायदा उठा दोनों भांजे उसे रोजाना हवस का शिकार बनाने की कोशिश करते हैं।पीड़िता ने बताया कि वह देर रात कमरे में अकेली थी। उसकी देवरानी और ससुर अलग कमरों में थे। इतने में दोनों भांजे उसके कमरे में आ गए। इनमें एक की उम्र 18 और दूसरे की 22 साल है। दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उनका विरोध करने लगी तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की।
महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद ही दोनों उसके साथ गलत संबंध बनाने का दबाव डाल रहे हैं। उसके तीन बच्चे हैं। बच्चों के सामने ही दोनों भांजे उससे जबरदस्ती करने की कई बार कोशिश कर चुके हैं। बेइज्जती होने के डर से वह कई बार चुप रही, लेकिन देर रात शराब के नशे में उन्होंने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए।पीड़िता ने कहा कि रात को अगर वह शोर न मचाती तो दोनों भांजों ने उसका रेप कर देना था। शोर सुन लोग इकट्ठे हुए तो दोनों भाग गए। सिविल अस्पताल में देर रात पहुंच उसने मेडिकल करवाया। पीड़िता मुताबिक वह थाना फोकल पॉइंट में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत देगी।
-

दिन दहाड़े पैदल जा रही महिला का पर्स छीनकर भागा एक्टिवा सवार लुटेरा, देखें CCTV
हमीरपुरः पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले हीरानगर क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी सवार ने राह चलती महिला का पर्स छीन लिया। महिला हीरा नगर क्षेत्र में सडक़ पर कुछ अन्य महिलाओं के साथ चल रही थी। इसी दौरान सडक़ से गुजर रही सफेद रंग की स्कूटी पर सवार व्यक्ति ने अचानक महिला का पर्स छीन लिया।
पर्स छीनने के बाद भागे चोर का पीछा करने के लिए महिला सडक़ पर दौड़ती रही, लेकिन स्कूटी तेज रफ्तार में निकल गई। चोरी की वारदात का यह सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला के पास में एटीएम कार्ड मोबाइल फोन तथा 3000 की नकदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।