Blog

  • पंजाबः IAS और PCS मामले में दबाव में झुकी सरकार, सीएम मान ने मांगी रिपोर्ट

    पंजाबः IAS और PCS मामले में दबाव में झुकी सरकार, सीएम मान ने मांगी रिपोर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई से पंजाब के तमाम आईएएस अफसरों और पीसीएस अधिकारियों में खासा रोष पाया जा रहा है। दोनों मामलों में अधिकारियों के विरोध के बाद पंजाब सरकार दबाव में आ गई है। हाल ही में विजिलेंस ने औद्योगिक प्लॉट आवंटन घोटाले में आईएएस नीलिमा के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी के चलते करीब 50 आईएएस का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के मुख्य सचिव वीके जंजुआ से मिला। अधिकारियों ने नाराजगी जताई और कहा कि आईएएस नीलिमा के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। इस विवाद के बाद सीएम भगवंत मान ने मुख्य सचिव से पूरे मामले पर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। बीते दिन सीएम भगवंत मान ने आइएएस और पीसीएस अधिकारियों की एसोसिएशन के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

    इनमें से आइएएस निलिमा के खिलाफ दर्ज केस को लेकर मुख्यमंत्री मान ने मुख्य सचिव वीके जंजुआ से मंगलवार तक इस बात की रिपोर्ट मांगी है कि क्या केस दर्ज करने के लिए विजिलेंस ने अनुमति लेकर कार्रवाई की है या नहीं। अगर ऐसा नहीं किया गया है तो नियमों के मुताबिक संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। वहीं पीसीएस अधिकारी मान के साथ बैठक के बाद भी संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना है कि गिरफ्तार किए गए नरिंदर सिंह तुरंत रिहा किया जाए, नहीं तो हड़ताल जारी रहेगी। सोमवार को आइएएस अधिकारियों के साथ करीब आधा घंटा तक बैठक करने के बाद मान ने मुख्य सचिव को आदेश दिए हैं कि दस जनवरी तक विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट दी जाए।

    उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो का वह रिकार्ड तलब करने के लिए कहा है जिसके आधार पर आइएएस नीलिमा के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही विजिलेंस ब्यूरो को कानून की धाराओं का सम्मान करने के निर्देश भी दिए हैं। दूसरी तरफ पीसीएस अधिकारी सोमवार से पांच दिन के लिए सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इस कारण पूरे राज्य में प्रशासनिक कामकाज ठप हो गए हैं। रेवेन्यू अफसर एसोसिएशन और पंजाब स्टेट इंजीनियर एसोसिएशन ने भी पीसीएस अधिकारियों का समर्थन कर दिया है। जिस प्रकार आइएएस और पीसीएस अधिकारियों ने सरकार पर दबाव बनाया है, उससे लगता है कि इन दोनों मामलों की जांच ढीली पड़ सकती है। मुख्यमंत्री मान के साथ बैठक के दौरान नीलिमा के आइएएस पति अमित कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी ने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि वह इस्तीफा देकर अपनी पत्नी को न्याय दिलवाने के लिए लड़ेंगे। उनके साथ ही कुछ और आइएएस अधिकारियों ने भी इस्तीफा देने की बात कही।

  • राहुल गांधी ने टी-शर्ट पहनने को लेकर किया खुलासा

    राहुल गांधी ने टी-शर्ट पहनने को लेकर किया खुलासा

    नई दिल्ली: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कड़ाके की ठंड के बावजूद टी-शर्ट पहनने को लेकर चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश में “फटे कपड़ों में कांपती” हुई तीन गरीब लड़कियों से मिलने के बाद मार्च के दौरान केवल टी-शर्ट पहनने का फैसला किया। राहुल ने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने यह सफेद टी-शर्ट क्यों पहन रखी है, क्या मुझे ठंड नहीं लगती। मैं आपको कारण बताता हूं। जब यात्रा शुरू हुई थी केरल में, मौसम गर्म और उमस भरा था, लेकिन जब हमने मध्यप्रदेश में प्रवेश किया, तो थोड़ा ठंडा था।”

    उन्होंने कहा कि जब में हरियाणा के अंबाला में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “एक दिन फटे कपड़ों में तीन गरीब बच्चियां मेरे पास आईं जब मैंने उन्हें पकड़ा तो वे कांप रही थीं क्योंकि उन्होंने अच्छे कपड़े नहीं पहने थे। उस दिन मैंने फैसला लिया कि जब तक मैं नहीं कांपूंगा, तब तक टी-शर्ट ही पहनूंगा।” गांधी ने कहा कि वह उन लड़कियों को एक संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “जब मैं कांपने लगूंगा, तब मैं स्वेटर पहनने के बारे में सोचूंगा। मैं उन तीन लड़कियों को संदेश देना चाहता हूं कि अगर आपको ठंड लग रही है, तो राहुल गांधी को भी ठंड लगेगी।

  • पंजाबः Excise और Taxation Department ने किया छुट्टी का ऐलान, जाने मामला

    पंजाबः Excise और Taxation Department ने किया छुट्टी का ऐलान, जाने मामला

    बठिंडाः पंजाब सरकार और विजीलेंस की धक्केशाही खिलाफ पंजाब पीसीएस अफसर ऐसोसिएशन की चल रही सप्ताहिक छुट्टी के समर्थन में अब पंजाब के एक्साइज और टेक्सटेशन विभाग की ऐसोसिएशन भी आ गई है। जिसके चलते आज एक्साइज और टेक्सटेशन विभाग ने पंजाब भर में एक दिन की छुट्टी पर चले गए है।

    इस समर्थन की पुष्टि करते हुए कनफेडरेशन ऑफ एसोसिएशन के अध्यक्ष जसकरन सिंह बराड़ आबकारी और कराधान विभाग पंजाब के सीनियर ऑफिसर्स एसोसिएशन और अन्य ने कहा कि विजीलेंस टीम मनमानी पर उतर आई है, जिससे एक्साइज एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को भी बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। इसके विरोध में एक्साइज एवं कराधान विभाग के सभी संगठन आज पीसीएस एसोसिएशन के विजिलेंस के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हैं और एक दिन का सामूहिक अवकाश लिया गया है, जिसे बढ़ाने का फैसला बाद में आम सहमति से लिया जाएगा।

  • पंजाबः ठंड का कहर जारी, जानें कब होगी जालंधर सहित इन जिलों में बारिश 

    पंजाबः ठंड का कहर जारी, जानें कब होगी जालंधर सहित इन जिलों में बारिश 

    चंडीगढ़ः पंजाब में घने कोहरे के साथ सर्दी का कहर लगातार जारी है। घनी धुंध के साथ राज्य के कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ी। इसकी वजह से कई शहरों का न्यूनतम तापमान गिर गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी पंजाब के अधिकांश इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान दिन भर ठंड के साथ घनी धुंध छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, बुधवार से राज्य के कई इलाकों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

    बुधवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन के अलावा होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। यह क्रम 13 जनवरी तक जारी रहेगा। दूसरी ओर पश्चिमी मालवा क्षेत्र के जिले फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

    जालंधर/वरुणः महानगर में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। आए दिन मामूली विवाद को लेकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जाता है या फिर गोली चला दी जाती है। वहीं अब देर रात बस्ती गुजां से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां मोहल्ले में बनाई गई नई गली के विवाद में एक युवक पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने उक्त युवकों को सीमेंट गिला होने की बात कहकर दूसरी साइड से जाने की बात कही। इस बात पर युवक तैश में आ गए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाला छांगा नामक युवक पिछले मोहल्ले में किसी के साथ लड़ाई झगड़ा करके वापस लौट रहा था। जैसे ही उनके घर के पास पहुंचा तो उसने उसका बाइक रोक लिया और कहा कि गली ताजी बनी है। कमेटी वाले इस पर जाने-जाने पर मनाही कर गए हैं। इस पर उसने बहस की और चला गया। घायल युवक ने कहा कि वह रात को अपने दोस्त के साथ ढांगरां मोहल्ला (वड्डा वेहड़ा) निकला तो बस्ती गुजां में अड्डे के पास पीछे से छांगा, ​​​​​​ओम, गोरखा उर्फ नीर, सोनू और इनके साथी आए और हमाल कर दिया।

    हमलावरों ने तलवारों और दातरों के साथ सिर से लेकर पूरे शरीर पर वार किए। युवक के सिर और मुंह पर कई टांके लगे हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया हमलावर छांगा और ओम उन्हीं के मोहल्ले में रहते हैं, जबकि गोरखा अड्डे की तरफ रहता है। यह सभी बस्ती गुजां में अक्सर गुंडागर्दी करते हैं। रात को भी वह लोगों के गेट तोड़कर और मारपीट कर लौट रहा था। पिछले दिनों इन्होंने एक युवक की बाजू भी तोड़ दी थी।

  • आज का राशिफल, 10 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 10 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन सेहत के मामले में आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी काम के चलते अपने साथी से दूर जाना पड़ सकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों से प्रसन्न रहेंगे और विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी जानकारी प्राप्त हो सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है, लेकिन उसमें आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और कागजातों पर दस्तक बहुत ही सावधानी से करें। नौकरी कर रहे लोग मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों में आकर किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं करना है और आपको यदि कोई निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें निवेश करने से पहले सोच विचार करना होगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है। आपको आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कुछ चिंता थी, तो वह आज दूर होगी, क्योंकि आपको व्यवसाय में रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा और वह निवेश भी दिल खोल कर करेंगे, लेकिन इन सब में आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पहले पूरा करना होगा। आपको पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उससे भी आपको निजात मिलेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपने कामकाज में कुछ बदलावों को कर सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आप कुछ गैरकानूनी योजनाओं में धन लगाने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आप उनसे कोई वादा या वचन ना करें, नहीं तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है, जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे हैं, तो उन्हे आज कोई मौका मिल सकता है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कुछ सामाजिक कार्यक्रमों से जोड़कर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह किसी मित्र की मदद से पूरा होता दिख रहा है। नौकरी कर रहे लोग अपने काम से अधिकारियों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए समस्या बन सकती है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में किसी परिवर्तन को करने के लिए रहेगा। आप दूसरों की मदद बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको चोट चपेट लगने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आपकी अपने आस पड़ोस में किसी व्यक्ति से यदि कोई बहसबाजी हो, तो आपको उसमे चुप रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति संबंधित विवाद में आपको वरिष्ठ सदस्यों की बात माननी होगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आय मे वृद्धि  लेकर आएगा। आपके घर किसी मागंलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी अपनी किसी मित्र से बहसबाजी हो सकती है। आप अपने साथ-साथ औरों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखें, नहीं तो कोई आपसे नाराज हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ संघर्ष करना होगा, उसके बाद ही वह कोई उपलब्धि हासिल कर पाएंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उन पर काफी हद तक लगाम लगा सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बेवजह कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, क्योकि वह व्यर्थ की होंगी। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई काम नहीं करना है, नहीं तो वह गलत हो सकता है। शासन व सत्ता का भी आपको पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपने यदि किसी को धंन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बात के कारण तनाव दोनों के बीच किसी बात के कारण तनाव का नाम सकता है आपको अपने आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा आपको आज कोई वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं नहीं तो आपका धन्यवाद खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है आपका कोई पुराना मित्र अच्छा-अच्छा लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते हुए खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रूमानी दिन व्यतीत करेंगे और उनके साथ दिन का काफी समय व्यतीत करेगे, लेकिन आपको अपने से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को देने से बचना होगा, जो लोग नौकरी में परिवर्तन की योजना बना रहा है, तो उन्हें कोई दूसरा ऑफर मिल सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

    मीन राशिफल। मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके रुके हुए काम बनने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अचानक से आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी बसता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जिसमें आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। भाई-बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी,तो  उसमें आपको माफी मांगने पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको ने कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

  • होशियारपुर: मेयर के ड्राइवर ने गोलियां मार लड़की का किया कत्ल

    होशियारपुर: मेयर के ड्राइवर ने गोलियां मार लड़की का किया कत्ल

    होशियारपुर: शहर के पुरहिरा गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब मेयर के ड्राइवर मनी ने वार्ड नंबर 18 के मोहल्ला पुरहीरां में युवती की गोलियां मारकर हत्या कर दी। 28 वर्षीय अमरप्रीत के सिर में एक गोली लगी, जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना को अंजाम देने के बाद उक्त लड़के ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद लड़के को होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाब: 108 एंबुलेंस कर्मचारी एसोसिएशन का ऐलान, दिया इतने घंटों का अल्टीमेटम, नहीं तो बंद करेंगे सेवा

    पंजाब: 108 एंबुलेंस कर्मचारी एसोसिएशन का ऐलान, दिया इतने घंटों का अल्टीमेटम, नहीं तो बंद करेंगे सेवा

    चंडीगढ़: आपात स्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा कंपनी की गलत नीतियों के चलते बंद होने की स्थिति में पहुंच गई है। इस संबंध में 108 एंबुलेंस कर्मचारी एसोसिएशन का आरोप है कि कंपनी ने उनकी जायज मांगों को हर समय अनदेखा किया है, जिससे मजबूर होकर वह सख्त कदम उठाने जा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से मांग कर रहे थे कि सरकार उनकी सेवाएं अपने अधीन ले, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

    उन्होंने कहा कि 2013 से उनका इंक्रीमेंट रुका हुआ है और कंपनी इसके भुगतान को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के समय तय हुआ था कि 108 कर्मचारियों का ट्रांसफर दूर दराज नहीं किया जाएगा, लेकिन अब कंपनी कर्मचारियों का 200 से 300 किलोमीटर ट्रांसफर कर रही है. जिससे उनका जीवन आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि 108 कर्मचारियों का चिकित्सा व् दुर्घटना बीमा कराया जाए तथा कोविड काल में बंद अवकाशों को बहाल किया जाए।

    उन्होंने मांग की कि अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल किया जाए और एंबुलेंस चालक को नियमानुसार 12 की जगह 8 घंटे की ड्यूटी दी जाए। कर्मचारियों ने कंपनी को 72 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं। अगर फिर भी कंपनी ने 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगें ना मानी, तो मज़बूर होकर 108 की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने मांग की, कि कंपनी के ठेके रद्द कर सरकार तत्काल 108 कर्मचारियों को अपने अधीन ले ताकि लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने वाले इन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

  • चोरी के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    चोरी के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। पीओ स्टाफ की पुलिस ने चोरी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शुभम पुत्र शंभू निवासी भूरमंडी के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया 07 जुलाई 2021 को थाना कैंट में मुकदमा नंबर 90 आईपीसी धारा 379 के तहत दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत में आरोपी शुभम को 17 दिसंबर 2022 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की पुलिस ने घर से दबोचा।

  • पंजाबः अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक और पोकलेन मशीनों सहित 8 गिरफ्तार

    पंजाबः अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक और पोकलेन मशीनों सहित 8 गिरफ्तार

    पठानकोट: पंजाब में सीएम भगवंत के आदेशों पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पठानकोट के हरकमल प्रीत सिंह खख ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव दत्याल फिरोजा के प्रतिबंधित क्षेत्र से खनन अधिनियम के तहत 8 आरोपियों को काबू करके वहां से 6 भारी ट्रक और 3 पोकलेन मशीनें जब्त की गई हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मिंटू कुमार पुत्र जगदीश राज, अजय कुमार पुत्र नजर मल्ल, गुलशन सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र सुलखान सिंह, अनी कुमार पुत्र सोम राज, कुलवंत सिंह पुत्र सुधागर सिंह, दर्शन सिंह पुत्र प्रीतम दास, धनी लाल पुत्र लाल कुमार, रोहित सिंह पुत्र दलजीत सिंह और मुख्य आरोपी साभा के रूप में हुई है।

    एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार और नव-खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अवैध खनन को पूर्व निर्धारित अवधि के लिए बंद करने का आदेश दिया था। इन निर्देशों के बाद 24 घंटे अवैध खनन पर नजर रखने के लिए पठानकोट पुलिस की कई टीमों को नियुक्त किया गया है। एसएसपी खख ने कहा कि माइनिंग के नार्को से बचने के लिए रेत वह बजरी लदे ट्रकों द्वारा अवैध मार्ग से जाने की शिकायत उनके संज्ञान में आई थी। जिसके तहत उन्होंने यह कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को 6 ट्रकों और 3 पोकलेन मशीनों सहित गिरफ्तार किया है।