Blog

  • जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल, देखें तस्वीरें

    जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल, देखें तस्वीरें

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में चुनाव से पहले सभी सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर ली है। इसी के तहत सभी पार्टियां कई दिग्गज नेताओं को अपनी-अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है और पार्टी को मजबूत कर रही है। इसी के चलते आज केंद्रिय मंत्री गजेंद्र शेखावत जालंधर पहुंचे और उन्होंने मॉडल टाउन की मोबाईल एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल, कांग्रेस के पूर्व पार्षद विपन कुमार, कांग्रेस नेता मेजर सिंह, अकाली दल के सेठ सतपाल मल, आप नेता डॉ. शिव दयाल माली, बसपा के नेता अनिल मिनिया, कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल को भाजपा में शामिल करवाया।

    केंद्रिय मंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, जिला प्रधान सुशील कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया, पूर्व सीपी केडी भंडारी, सरबजीत मक्कर, मोहिंदर भगत सहित कई नेता उपस्थित थे। इस दौरान बंदी सिंहों की रिहाई पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उन्होंने रिहाई के लिए शुरू हुई मुहिम पर खुद हस्ताक्षर किए हैं लेकिन अभी तक एसजीपीसी ने उनको कोई सूची मुहैया नहीं करवाई गई है, जिससे पता चल सके कि कितने सिंह सजा खत्म होने के बावजूद जेल में बंद हैं।

  • आंखों पर स्की गॉगल्स लगाकर मस्ती करते हुए प्रियंका और राहुल गांधी, देखें वीडियो

    आंखों पर स्की गॉगल्स लगाकर मस्ती करते हुए प्रियंका और राहुल गांधी, देखें वीडियो

    गुलमर्गः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ स्नोमोबाइल की सैर की। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में राहुल गांधी स्की गॉगल्स पहने नजर आ रहे हैं और प्रियंका गांधी ने ब्लैक कलर का ओवरकोट पहना है।  लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले 15 फरवरी को राहुल गांधी को गुलमर्ग में स्कीइंग करते हुए भी देखा गया था। यहां उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बाद दो दिन व्यक्तिगत यात्रा प्लान की थी। इसे सफल भारत जोड़ो यात्रा के बाद की छुट्टी के रूप में देखा जा सकता है।

    राहुल-प्रियंका ने की थी स्नो फाइट 

    इससे पहले भी राहुल गांधी और प्रियंका के कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन भी दोनों ने बर्फबारी में खूब मस्ती की थी। दोनों स्नो फाइट करते नजर आए थे। कांग्रेस ने अपने यूट्यूब पर भी इसका वीडियो शेयर किया था। 

    राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में की बैठक 

    स्नोमोबाइल पर भाई-बहन ने यह वीडियो शेयर किया है। इससे पहले राहुल गांधी ने कश्मीर के पार्टी नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की थी और जम्मू-कश्मीर में चल रहे निष्कासन अभियान के लिए बीजेपी को फटकार लगाई थी। उन्होंने पार्टी नेताओं से यह भी कहा कि वह जम्मू-कश्मीर का दौरा करना जारी रखेंगे क्योंकि वह उनके दर्द और पीड़ा को महसूस करते हैं। वह जम्मू-कश्मीर के लोगों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

  • Ola, Uber और Rapido की बाइक टैक्सी सर्विस होगी बंद! जानें पुरा मामला

    Ola, Uber और Rapido की बाइक टैक्सी सर्विस होगी बंद! जानें पुरा मामला

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में चलने वाली ओला, उबर और रैपिडो जैसी बाइक टैक्सियां बंद हो सकती हैं। दिल्ली परिवहन विभाग ने राजधानी की सड़कों पर चलने वाली बाइक टैक्सियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 का उल्लंघन है और इसका उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

    विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि दो पहिया वाहनों का व्यावसायिक उद्देश्य से इस्तेमाल मोटर वाहन अधिनियम, 1988 का उल्लंघन है। पहली बार उल्लंघन करते पाए जाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना जबकि दूसरी बार पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना और एक साल तक की जेल हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में वाहन चालक का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा। नोटिस में कहा गया है कि कुछ ऐप-बेस्ड कंपनियां खुद को कंपनी के तौर पर पेश करती हैं जो 1988 अधिनियम का उल्लंघन है। यह एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ दंडनीय है।

    इससे पहले इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने बाइक टैक्सी कंपनी ‘रैपिडो’ को लाइसेंस नहीं देने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले के खिलाफ कंपनी को राहत देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 2019 में मोटर वाहन अधिनियम में किए गए संशोधनों में स्पष्ट किया गया है कि कंपनियां बिना वैध लाइसेंस के संचालन नहीं कर सकती हैं।

  • LNJP अस्पताल की बड़ी लापरवाहीः जिंदा बच्चे को किया मृत घोषित, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    LNJP अस्पताल की बड़ी लापरवाहीः जिंदा बच्चे को किया मृत घोषित, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल से एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर जन्मे एक 6 महीने की प्री मेच्योर बेबी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर उसे परिजनों को सौंप दिया। मायूस परिजन बच्ची को लेकर घर चले आएं। लेकिन जब परिजनों ने बॉक्स को खोलकर देखा तो उन्हें बच्ची जिंदा मिली। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और वह आनन-फानन में वापस बच्ची को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    मेडिकल डायरेक्टर ने जांच कराए जाने की बात कही

    मामले को लेकर हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि परिजन बच्ची को वापस अस्पताल लेकर आए थे। जिसके बाद बच्ची को फिर से एडमिट कर उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बच्ची का स्वास्थय ठीक है। उन्होंने कहा कि बच्ची को किसने और किस हालात में बॉक्स में पैक किया उसकी जांच होगी और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

    डॉक्टर की लापरवाही से नाराज परिजनों ने किया हंगामा

    वहीं परिजन डॉक्टर की लापरवाही से नाराज होकर वापस हॉस्पिटल पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर के उपर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों से बच्चे का जिंदा होना बताया। अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची को भर्ती कर वापस उसका उपचार शुरू किया। परिजनों ने पुलिस को खबर देने की भी बात कही। लेकिन पुलिस के अनुसार अभी उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। 

  • पंजाबः 2 साल से छोटे बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वर्ल्ड वाइड बुक ने दिया मेडल

    पंजाबः 2 साल से छोटे बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वर्ल्ड वाइड बुक ने दिया मेडल

    अमृतसरः शहर के रणजीत एवेन्यू में जन्मे तन्मय नारंग ने 1 साल 8 महीने की उम्र में नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। इस छोटी सी उम्र में तन्मय 195 देशों के फ्लैग की पहचान कर लेता है। इससे पहले बालाघाट के अनुनय गढ़पाले ने 1 साल 7 माह की उम्र में 40 देशों और तेलंगाना के तक्षिका हरि ने 2 साल 5 महीने की उम्र में एक मिनट में 69 देशों के झंडों की पहचान की थी। यह रिकॉर्ड 2022 में बना था। इससे पहले नोएडा के 5साल के आदेश ने 195 देशों के नाम और उनके झंडे देखकर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। अब तन्मय नारंग ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

    मां हीना सोई नारंग ने बताया कि जब बेटा तकरीबन 1 साल 4 महीने का था तो उसे माइंड डेवलपमेंट गेम्स लाकर दी। इसमें ही फ्लैग कार्ड्स उसके पसंदीदा बन गए। माता-पिता के साथ बैठ वह हमेशा यह कार्ड्स हाथ में पकड़े रखता और उन्हें जानने की कोशिश करता था। अभी तन्मय 2 साल का हो चुका है और कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट, मेडल और कैटलॉग प्राप्त हुआ। हीना ने बताया कि तन्मय को वैक्सीनेशन के लिए वह डॉक्टर के पास लेकर गए थे। इसी दौरान जब डॉक्टर को पता चला कि तन्मय 195 देशों के फ्लैग की पहचान कर सकता है तो उन्होंने इसका नाम विभिन्न विश्व रिकॉर्ड्स में भेजने के लिए दिए। इसके बाद सितंबर 2022 को उसकी वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड्स में एंट्री भेज दी। तन्मय सितंबर 2022 में 1 साल 8 महीनों का था।

    जब उसकी एंट्री विश्व रिकार्ड के लिए भेजी गई। इसके बाद उन्हें नियम बुक भेजी गई। जिसके आधार पर तन्मय का पूरा इवेंट रिकार्ड किया गया। इसके एविडेंसिस भेजे गए। तकरीबन 4 माह के बाद अब उसका सर्टिफिकेट, मैडल, कैटेलॉग व गिफ्ट आया है। तन्मय की नई-नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। अभी तन्मय 100 देशों की करेंसी, वंडर्स ऑफ वर्ल्ड और फेमस लोगों के चेहरे पहचान लेता है। इसके अलावा फूलों की किस्मों, 7 महाद्वीप आदि को सीख रहा है। डॉक्टर का भी मानना है कि तन्मय 2 साल की उम्र में 5-6 साल के बच्चे का ज्ञान प्राप्त कर रहा है। एक मिनट में सबसे ज्यादा देशों के झंडों की पहचान करने का रिकॉर्ड तेलंगाना के जहीराबाद की तक्षिका हरि ने बनाया था। उसने 2 साल 5 महीने की उम्र में एक मिनट में 69 देशों के झंडों की पहचान की। जिसकी पुष्टि 23 अगस्त, 2022 को हुई।

  • पंजाबः मूसेवाला को समर्पित कबड्डी कप में 4 टीमों ने किया खेलने से इनकार, हुआ रद्द, जानें मामला

    पंजाबः मूसेवाला को समर्पित कबड्डी कप में 4 टीमों ने किया खेलने से इनकार, हुआ रद्द, जानें मामला

    मानसाः हलवारा के गांव सुधार में आयोजित कबड्डी कप पर गैंगस्टर्स का बुरा साया पड़ गया। पहुंचने के बावजूद खेलने आई कबड्डी टीमों ने 4 मैच खेलने के बाद अचानक मैदान में उतरने से इनकार कर दिया जिसके चलते टूर्नामेंट रद्द करना पड़ा। गांव सुधार पत्ती धालीवाल में शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर यादगारी 13वां कबड्डी कप इस बार शुभदीप सिंह (सिद्धू मूसेवाला) की याद को समर्पित किया गया था। इस कबड्डी टूर्नामेंट में भारी नकद इनाम राशि के अलावा सिद्धू मूसेवाला के दो पसंदीदा ट्रैक्टर 5911 बेस्ट रेडर और स्टॉपर को इनाम में दिए जाने थे।

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को बतौर मुख्य मेहमान इस टूर्नामेंट में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनकी मौजूदगी में ही कबड्डी कप खेलने आई टीमों ने खेलने से इनकार कर दिया। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह शायद स्थिति को समझ गए और आधा घंटा बैठने के बाद संक्षेप भाषण देकर वहां से चले गए। हालांकि आयोजक क्लब इस बात को सीधे तौर पर मानने से इनकार कर रहा है, लेकिन चर्चा जोरों पर है कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को सिद्धू मूसेवाला की याद को समर्पित ये कबड्डी कप करवाना नागवार गुजरा और बलकौर सिंह को बतौर मुख्य मेहमान बुलाए जाने से खेलने आई टीमों को धमकाकर खेलने से रोका गया।

    इस कबड्डी कप में पुरुष वर्ग ओपन की 12 मशहूर टीमें खेलने पहुंची थी लेकिन चार मैच हो जाने के बाद अचानक टीमों ने मैदान में आने से इंकार कर दिया। मंच से आयोजक बार-बार टीमों को मैदान में आने के लिए पुकारते रहे लेकिन खिलाड़ी नहीं पहुंचे जिसके बाद टूर्नामेंट रद्द करने की घोषणा कर दी गई। टूर्नामेंट में भारी नकद इनाम राशि के अलावा बेस्ट रेडर और स्टॉपर को सिद्धू मूसेवाला के पसंदीदा ट्रैक्टर 5911 इनाम में दिए जाने थे। आयोजकों ने कबड्डी कप रद्द करने की घोषणा के बाद सभी टीमों को आने जाने का किराया देकर रवाना कर दिया। हालांकि नानकसर कलेरां गांव में भी रविवार को ही कबड्डी टूर्नामेंट होने को कारण बताकर आयोजकों ने असलियत पर पर्दा डालने की कोशिश की लेकिन पंजाब के इस मशहूर कबड्डी कप को रद्द किया जाना साफ करता है कि इस खेल पर गैंगस्टर्स की पकड़ मजबूत हो गई है।

    गैंगस्टर्स की सहमति के बिना अब ग्रामीण इलाकों की इस पसंदीदा खेल को करवा पाना मुश्किल है। लॉरेंस के करीबी गैंगस्टर भगवानपुरिया द्वारा टीमों को धमका कर इस टूर्नामेंट में आने से रोकने की खबर है। खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की भी पैनी नजर इस टूर्नामेंट के आयोजन पर टिकी हुई थी और पल-पल की खबर उच्च अधिकारियों को पहुंचाई जा रही थी। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के समागम से चले जाने के बाद आयोजकों ने टूर्नामेंट रद्द करने का एलान कर दिया। खबर यह भी है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सभी कबड्डी टूर्नामेंट आयोजकों को सिद्धू मूसेवाला की याद में टूर्नामेंट न करवाने की चेतावनी दी है। कबड्डी मुकाबलों में मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को बुलाए जाने पर भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आपत्ति है।

    गौरतलब है कि कलगीधर यूथ वेलफेयर एंड स्पोटर्स क्लब सुधार पत्ती धालीवाल द्वारा इससे पहले 12 कबड्डी कप सफलतापूर्वक करवाए जा चुके हैं। यह 13वां कबड्डी कप सिद्धू मूसेवाला की याद को समर्पित था। मूसेवाला अपने संघर्ष और कामयाबी की बुलंदियों के दौरान गांव सुधार में अपने खास दोस्तों से मिलने आया करते थे, लेकिन उनकी याद में करवाया गया भव्य आयोजन इस बार असफल रहा और पिछले वर्षों की तुलना में इस बार कबड्डी प्रेमी भी उतनी संख्या में नहीं पहुंचे। क्लब की तरफ से दो 5911 ट्रैक्टर के अलावा कबड्डी कप के लिए इनाम राशि और इंतजाम पर कुल 20 लाख रुपये का बजट रखा गया था।

    कबड्डी कप रद्द किए जाने के सवाल पर आयोजक क्लब के प्रधान करमजीत सिंह सिद्धू ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी गैंगस्टर गैंग का कोई धमकी भरा फोन नहीं आया। अगर किसी टीम को धमकी भरा फोन आया हो तो उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। प्रधान ने कबड्डी खेल के हो रहे पतन का ठीकरा कबड्डी फेडरेशंस पर फोड़ते हुए कहा कि पंजाब की इस विरासती खेल को अपने फायदे के लिए बरबादी के किनारे ला खड़ा कर दिया गया है।

    कबड्डी फेडरेशंस ग्रामीण टूर्नामेंट खत्म करना चाहती हैं और बड़े नामवर खिलाड़ियों पर अपना वर्चस्व चाहती हैं। उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि भविष्य में निम्न स्तर की टीमों को प्रमोट किया जाएगा और शाम को ही बैठक के बाद बहुत जल्द कबड्डी कप की नई तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। उधर, नाम न छापने की शर्त पर आयोजक क्लब से जुडे़ कुछ लोगों और गांव वासियों सहित खिलाड़ियों ने बताया कि टीमों को धमकी देकर खेलने से रोका गया है। अगर ऐसा नहीं होता तो 12 साल से करवाया जा रहा यह शानदार कबड्डी कप इस बार असफल नहीं होता।  

  • अहम मुद्दे को लेकर आज मीटिंग में केंद्रीय मंत्री, सीएम मान और हरियाणा के सीएम खट्टर होंगे शामिल, देखें वीडियो

    अहम मुद्दे को लेकर आज मीटिंग में केंद्रीय मंत्री, सीएम मान और हरियाणा के सीएम खट्टर होंगे शामिल, देखें वीडियो

    मोहाली/प्रवेश: सर्दियों के शुरुआत में पराली से उठने वाला धुआं पंजाब हरियाणा और दिल्ली के लिए काफी घातक सिद्ध होता है। जिसको लेकर लगातार पंजाब हरियाणा और दिल्ली में आपसी मतभेद व जंग भी चली रहती है उस समय कहा जाता है कि दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील हो जाता है। 

    जिससे वहां वातावरण का नुकसान होता है। वही इस माहौल में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य पर भी काफी दुष्ट प्रभाव पड़ते हैं। इसके लगातार पंजाब हरियाणा दिल्ली और केंद्र सरकार योजनाएं बनाती रहती है। लेकिन कोई सार्थक हल अभी तक नहीं निकल पाया। 

    आज इसी विषय में केंद्रीय वातावरण मंत्री उपेंद्र यादव पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के साइंस टेक्नोलॉजी मंत्री मीत हेयर मोहाली में इकट्ठे हो रहे हैं।  जिसमें पराली को कैसे प्रयोग किया जा सकता है। 

    पराली हमें कैसे नुकसान की जगह फायदा दे सकती है । कौन-कौन से योजना पराली से उठने वाले धुएं से बचने के लिए कारगर सिद्ध हो सकती है । इस पर एक बड़ी मीटिंग हो रही है, जिसमें पंजाब हरियाणा और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के पर भी चर्चा होगी और इसके हल के लिए कैसे और क्या किया जा सकता है इस पर भी विचार होगा ।

  • पंजाब: PNB BANK केस की सुलझी गुत्थी, दोनों आरोपी काबू

    पंजाब: PNB BANK केस की सुलझी गुत्थी, दोनों आरोपी काबू

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में बैंक लूट मामले को पुलिस ने 4 दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को भी काबू कर लिया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं कर रहे। दोपहर तक पुलिस कमिश्नर इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

    गौरतलब है कि 16 फरवरी की दोपहर 12:09 बजे के करीब एक्टिवा पर आए दो लुटेरों ने गन पॉइंट पर पंजाब नेशनल बैंक कैंट ब्रांच रानी का बाग में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें लुटेरों ने तकरीबन 22 लाख रुपए लूटे थे और फरार हो गए थे। उसी दिन पुलिस ने एक लुटेरे की बिना मास्क तस्वीर भी हासिल की थी। जिसके बाद से ही 10 टीमें इस केस को सुलझाने में जुटी हुई थी।

  • पंजाबः रेकी कर वाहन चोरी की वारदातों के अंजाम देते दंपति CCTV में हुए कैद

    पंजाबः रेकी कर वाहन चोरी की वारदातों के अंजाम देते दंपति CCTV में हुए कैद

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले पति-पत्नी की सीसीटीवी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों मिल पहले इलाके में रेकी करते है, फिर कुछ देर बाद स्कूटी पर पति-पत्नी उस जगह पर पहुंचते हैं, जहां से वाहन चुराना होता है। पति लोगों के घर के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाता है। वहीं उसकी पत्नी कुछ दूरी पर स्कूटी स्टार्ट कर उसका इंतजार करती है।

    इतने में पति मौके से वाहन चुरा कर फरार हो जाता है। उसी के पीछे महिला भी अपनी स्कूटी लगा देती है। ये जोड़ा महानगर में लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहन चुरा रहा है। इनकी वीडियो टिब्बा रोड नजदीक इलाका की सामने आई है। मोहल्ले में घर के बाहर एक व्यक्ति अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आया। घर के बाहर वह वाहन पार्क करके अंदर चला गया। करीब 30 मिनट बाद वापस आया तो वह दंग रह जाता है। उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी।

    व्यक्ति ने काफी शोर मचाया है, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। आस-पास के सीसीटीवी चेक किए तो मामले का खुलासा हुआ। सीसीटीवी में दिख रहा है कि महिला और पुरुष दोनों इस वारदात में शामिल हैं। पुरुष एक्टिवा चला रहा है और महिला उसके पीछे बैठी है। कुछ दूरी पर वह उतरे। ​​​​​​​पीड़ित अनोक सिंह ने कहा कि इस तरह से इलाके में वाहन चोरी होना बहुत शर्मनाक है। पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए। वहीं दलजीत हीरा ने कहा कि सीसीटीवी में कैद जोड़ा पहली बार ही इलाके में दिखाई दिया, लेकिन पहले कई बाहर वाहन इलाके में चोरी होते रहे हैं। पुलिस को इस मामले में जांच करनी चाहिए।

  • प्रदेश सरकार का एजेंडा सिर्फ और सिर्फ विकास – मुकेश अग्निहोत्री

    प्रदेश सरकार का एजेंडा सिर्फ और सिर्फ विकास – मुकेश अग्निहोत्री

    पूरे भारतवर्ष में हरोली विधानसभा क्षेत्र विकास का मॉडल – उप मुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत देर सांय गुरु रविदास मंदिर दुलैहड में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने मंदिर मंे माथा टेका तथा लोगांे को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का एजेंडा सिर्फ और सिर्फ विकास है ताकि गरीबों का उत्थान सुनिश्चित हो सके। आज हरोली विधानसभा चुनाव क्षेत्र में पूरे देश भर में विकास के मॉडल के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने लगातार 5वीं बार मुझे चुनकर विधानसभा पहुंचाया है जिसमंे हर बार जीत का आंकड़ा बढ़ता ही गया है।  यह जीत हर बार मुझे लोगो की सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहती है।

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के मंदिरों में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिसके लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोपवे, एस्केलेटर, लिफ्ट, मंदिर भवन इत्यादि का निर्माण किया जायेगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बसों के माध्यम से मंदिरों के लिए सर्किट तैयार किया जायेगा ताकि लोगो को मंदिरों के दर्शन करने आसानी हो सके। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार ने जो लोगो को वादे एवं गारंटीयां दी है उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा। 

    उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जानवरों से फसलों को बचाने के लिए खेतों की बाड़बंदी की जाएंगी साथ ही हर खेत तक पानी पहुंचना सरकार की प्राथमिकता रहेंगी ताकि किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके। इस मौके पर गुरुद्वारे में सेवा करने वाले स्थानीय लोगों को भी सम्मानित किया।  इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, पंचायत प्रधान नंद किशोर, समिति प्रधान सुभाष बग्गा सहित अन्य लोग मौजूद थे।