Blog

  • क्या सच में पत्नी से अलग हो रहे हैं गोविंदा? एक्टर के Manager ने बताया सच

    क्या सच में पत्नी से अलग हो रहे हैं गोविंदा? एक्टर के Manager ने बताया सच

    बॉलीवुड: एक्टर गोविंदा इन दिनों खूब सुर्खियों में चल रहे हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह चर्चा का विषय बने हुए हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को 38 साल हो गए हैं। अब दोनों पति-पत्नी की शादी में मन-मुटाव चल रहे हैं। ऐसा बोला जा रहा है कि सुनीता आहूजा जल्द अपनी पति गोविंदा से तलाक लेगी। इसका फैसला उन्होंने कर लिया है। मुंबई के फैमिली कोर्ट में इसको लेकर उन्होंने अर्जी भी डाल दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि सुनीता ने अपनी पति गोविंदा पर कई गंभीर आरोप लगाएं है। वहीं गोविंदा की मैनेजर शशि सिन्हा ने इन सभी तलाक की खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि गोविंदा और सुनीता का तलाक नहीं हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनीता ने गोविंदा पर अफेयर, अत्याचार और उन्हें अकेला छोड़ने का आरोप लगाया है। सुनीता के आरोपों के बारे में पूछने पर शशि ने कहा है कि – गोविंदा जैसा इंसान किसी पर हाथ नहीं उठा सकता, चिल्ला नहीं सकता तो फिर ये अत्याचार वाले आरोप कहां से आ रहे हैं? मैंने उनके साथ काफी क्लोजली काम किया है वो इंसान बिल्कुल ऐसे नहीं है जैसी इमेज उनकी अब बनाई जा रही है। ये सब मुद्दे पास्ट की कहानियां हैं जिन पर दोनों मियां-बीवी साथ काम भी कर रहे हैं। शशि ने आगे बोला कि – गोविंदा कोर्ट में पेश नहीं हुए और सुनीता भी कोर्ट में नहीं गए। सिर्फ एक बार जब वो केस फाइल करने के लिए गई थी। किस कपल में आखिर प्रॉब्लम नहीं होती? सुनीता गोविंदा से बहुत प्यार करती है और दोनों साथ में हैं। कोई डिवोर्स नहीं होने वाला है वो दोनों नेगेटिविटी की जगह अपने बच्चों के करियर और शादी पर फोकस कर रहे हैं। शशि ने आगे कहा कि – ये बड़े-बड़े सेक्शन लगा देने से छोटी बात को इतना बड़ा करके दिखा देने से आप बस एक रिश्ता खराब कर रहे हैं। व्यूज के चक्कर में आप किसी की भी जिंदगी खराब कर देंगे क्या? क्या कभी किसी ने इतने सालों में गोविंदा को सुनीता के बारे में कुछ भी बुरा-भला कहते सुना है। भले ही सुनीता ने कुछ इंटरव्यूज में थोड़ी बहुत बातें गोविंदा के खिलाफ या गलत बोल दी है। अभी गणेष चतुर्थी आएगी आपको सब साथ में नजर आएंगे आप घर आइएगा।

    पहले भी उड़ी थी तलाक की अफवाह

    गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सबसे पहले फरवरी 2025 में आई थी। बताया जा रहा था कि अलग-अलग लाइफस्टाइल और लगातार हो रही लड़ाईयों के चलते कपल ने यह फैसला लिया है। ये भी कहा गया था कि गोविंदा की नजदीकियां किसी 30 साल की एक्ट्रेस के साथ ज्यादा बढ़ रही है जिसके कारण उनकी शादी में दरार आ गई है। मगर तलाक पर गोविंदा के वकील का कहना था कि कपल ने 6 महीने पहले तलाक की अर्जी डाली थी परंतु फिर उनके रिश्तों में सुधार आ गया। मगर सुनीता ने हमेशा ही तलाक की खबरों को गलत बताया है। उनका यह कहना है कि वो गोविंदा से बहुत प्यार करती है और कुछ लोग उनका घर तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
  • Punjab News: फिरौती मांगने वाले 2 काबू, विदेश में बैठे 2 आरोपी भी नामजद, देखें वीडियो

    Punjab News: फिरौती मांगने वाले 2 काबू, विदेश में बैठे 2 आरोपी भी नामजद, देखें वीडियो

    मोगाः डी.जी.पी. पंजाब के निर्देशों और गलत अंसरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एस.एस.पी. मोगा अजय गांधी की अगुवाई में, एस.पी.(आई) बालकृष्ण सिंगला, डी.एस.पी.(डी) सुखअमृत सिंह और डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला अनवर अली के मार्गदर्शन अनुसार, CIA स्टाफ और थाना बधनी कलां की टीम ने बताया कि 22 अगस्त 2025 को थाना बधनी कलां में शिकायतकर्त्ता ने शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उनसे फिरौती मांगी जा रही है और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इस पर थाना बधनी कलां में मुकदमा नंबर 152, धारा 308(4)/351 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।

    जांच के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को नामजद किया जिनमें 3 आरोपी बुट्टर कलां के रहने वाले हैं और एक गांव लखा, जिला लुधियाना का है। इनमें 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया है और 2 आरोपी अभी बेहरीन में हैं जिन्हें नामजद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि आगे पूछताछ कर पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। जांच में यह भी सामने आया है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले कोई और मुकदमा दर्ज नहीं है।

  • Punjab News: मिशन रोड पर खड़े वाहनों पर ट्रेफिक पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: मिशन रोड पर खड़े वाहनों पर ट्रेफिक पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले का मिशन चौक, जो ज्यादातर स्कूलों और कॉलेजों का रास्ता है और इस सड़क पर नो पार्किंग में खड़े वाहन अक्सर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का कारण बनते थे और इसी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने पहले भी वाहन चालकों को इस चौक से अपने वाहन हटाने के लिए कहा था, लेकिन उसके बावजूद वाहन मालिकों ने वाहन नहीं हटाए और आज ट्रैफिक पुलिस ने इन वाहनों को टो करके इस चौक से हटा दिया और बाद में चेतावनी देकर वाहन मालिकों को छोड़ दिया, ताकि लोग भविष्य में इस जगह पर अपने वाहन न खड़े करें।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पठानकोट का मिशन चौक, जो सुबह और दोपहर के समय स्कूल-कॉलेज के बच्चों के कारण व्यस्त रहता है, और इस चौक पर अक्सर नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़े रहते थे, जिनके मालिकों को पहले भी अपने वाहन यहाँ से हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन किसी ने भी वाहन नहीं हटाए और आज यातायात पुलिस की टीम ने इन वाहनों का पता लगाकर उन्हें यहां से हटा दिया है और मालिकों के आने पर उनके लिए चेतावनी वाहन छोड़े गए हैं। वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आज से कोई भी वाहन मालिक इस चौक पर अपने वाहन पार्क करेगा, तो उसका चालान किया जाएगा।

  • सावधान! कहीं आपकों तो नहीं Whatsapp पर आया शादी का Invitation, हो जाएगा बैंक खाता खाली

    सावधान! कहीं आपकों तो नहीं Whatsapp पर आया शादी का Invitation, हो जाएगा बैंक खाता खाली

    मुंबई: महाराष्ट्र के हिंगोली से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को व्हाट्सएप के ज़रिए उसके फ़ोन पर शादी का कार्ड आया। कार्ड देखने में तो सामान्य था, लेकिन जैसे ही उस पर क्लिक किया गया, पीड़ित के खाते से पैसे गायब हो गए। दरअसल, साइबर ठगों द्वारा ठगी मारने के नए तरीके अपनाए जा रहे है। Whatsapp पर इनिवेटशन आता है, जिसमें लिखा होता है कि “शादी में ज़रूर आइए…” अगर किसी अनजान नंबर से आपको व्हाट्सएप पर ये मैसेज आए तो ज्यादा खुश मत होना और भूलकर भी शादी के कार्ड की फाइल पर क्लिक मत कर देना।

    दरअसल, आजकल लोगों से ठगी का एक नया स्कैम सामने आया है। इस स्कैम के तहत दो लोगों को 1 लाख 91 हज़ार रुपये की चपत लग चुकी है। मामला महाराष्ट्र का है। पीड़ितों में एक सरकारी कर्मचारी है। इस संबंध में हिंगोली शहर पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और साइबर सेल विभाग में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ितों के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। जिसमें शादी की एपीके फ़ाइल आई थी।

    साथ ही एक मैसेज में लिखा गया था कि “शादी में ज़रूर आइए…” प्रेम वह मास्टर Key है जो खुशियों के द्वार खोल देती है। एपीके फ़ाइल खोलते ही इन दोनों के खातों से एक लाख 91 हज़ार रुपये गायब हो गए। साइबर चोरों ने बेहद ही नए तरीके से दो लोगों के खातों से यह रकम उड़ा ली। चूना लगने के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है. साइबर सेल विभाग भी मामले की जांच कर रहा है। इस मामले में जो पीड़ित हैं उनमें से एक ज़िला परिषद के कर्मचारी है।

  • Punjab News: CM Mann का BJP पर तंज, ‘वोट चोरी के बाद राशन चोरी, नहीं रद्द होगा एक भी राशन कार्ड…’ देखें Live

    Punjab News: CM Mann का BJP पर तंज, ‘वोट चोरी के बाद राशन चोरी, नहीं रद्द होगा एक भी राशन कार्ड…’ देखें Live

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के करीब 8 लाख राशन कार्ड रद्द करने की तैयारी में है। मान ने दावा किया कि इससे लगभग 32 लाख लोगों पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘भाजपा खुद को जनता की हितैषी बताती है लेकिन हमें रिपोर्ट मिली है कि पंजाब में 8,02,493 राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं। हम अन्नदाता हैं और अब भाजपा हमारी ही थाली छीनने पर तुली है। वोट चोरी के बाद अब भाजपा राशन चोरी कर रही है।’ सीएम ने केंद्र की ओर से तय किए गए मानकों पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, ‘जो भी परिवार चार पहिया गाड़ी का मालिक है, सालाना 25 लाख से ज्यादा का कारोबार करता है या परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी है, उसका कार्ड काट दिया जाएगा।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪਹਿਲਾਂ ‘ਵੋਟ ਚੋਰ’ ਹੁਣ ‘ਰਾਸ਼ਨ ਚੋਰ’, CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ‘ਤੇ “ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਰਾਸ਼ਨ ਖੋਹਣ” ਦਾ ਲਗਾਇਆ ਇਲਜ਼ਾਮ

    Read in English:

    Mann Accuses Centre of ‘Ration Theft’, Assures Punjab Families Will Not Lose Benefits

    लेकिन मेरा सवाल है कि अगर परिवार का एक सदस्य ठीक-ठाक कमा भी रहा है, तो क्या इसका मतलब यह है कि पूरा परिवार सम्पन्न है? ऐसा बिल्कुल नहीं है। जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं, पंजाब में किसी का राशन कार्ड डिलीट नहीं होने दूंगा।’ मान ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 1.53 करोड़ लाभार्थी हैं। हमने केंद्र से कहा था कि हमें समय दें ताकि हम जांच कर सकें। लेकिन वे सीधा कैंसलेशन की ओर बढ़ रहे हैं। यह नाइंसाफी है और हम इसका सख्त विरोध करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा, ‘जो शर्तें केंद्र ने तय की हैं, उनसे पंजाब के लोग इस योजना से बाहर हो जाएंगे। इसका फायदा सिर्फ अन्य राज्यों को मिलेगा। मैंने केंद्र को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अंतिम फैसला लेने से पहले हमें छह महीने का समय दिया जाए। लेकिन एक बात तय है कि जब तक मैं इस कुर्सी पर बैठा हूं, किसी का कार्ड कटने नहीं दूंगा।’

    इसी के साथ ही, प्रसिद्ध पंजाबी हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। सीएम मान ने जसविंदर भल्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंजाबी हास्य जगत ने एक बड़ा सितारा खो दिया है। याद करते हुए उन्होंने कहा, स्कूल के दिनों में मैं उनकी ‘छन्काटा’ कैसैट सुनता था। बाद में दूरदर्शन के स्टूडियो में उनसे मिलने का मौका मिला। ‘चाचा चत्रा’ हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा पंजाब में लगाए जा रहे वैल्फेयर कैंप के बारे में भी टिप्पणी की।

    उन्होंने कहा कि इन कैंपों के माध्यम से वोटरों का डाटा गैरकानूनी तरीके से एकत्र किया जा रहा है। हाल ही में फाजिल्का में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार किसी भी प्रकार के गैरकानूनी डाटा संग्रहण को बर्दाश्त नहीं करेगी और नागरिकों की गोपनीयता की सुरक्षा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि राज्य सरकार आम लोगों, गरीबों और किसानों के हितों की रक्षा के लिए कड़ा रुख अपनाएगी।

  • Punjab News: Toll Plaza के कर्मचारियों में झड़प, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Toll Plaza के कर्मचारियों में झड़प, कई घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मशहूर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा आपस में झगड़ा करने का मामला सामने आया है। घटना में कई कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए घायल कर्मचारी बलविंदर सिंह ने बताया कि वे टोल प्लाजा पर काम करते हैं और उन्होंने पीएफ फंड को लेकर लेबर कोर्ट में रिपोर्ट दी थी। इसी के चलते टोल प्लाजा मालिक आर.के. चौधरी ने कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके विरोध में कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू किया था। बलविंदर सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा के अधिकारी हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और अन्य ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर दरांती और कृपाण जैसे हथियार लिए हुए थे और उन्होंने हवा में गोलियां भी चलाईं। हमले में 3 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक के सिर में चोट आई है।

    इस मामले के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमृतसर-जंडियाला गुरु टोल प्लाजा पर 2 गुटों के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते यह मारपीट हुई। पुलिस ने एक पक्ष के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: भाजपा के प्रदर्शन के बाद कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: भाजपा के प्रदर्शन के बाद कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य इस समय चुनावी वर्ष में है और इस चुनावी वर्ष में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियों को मजबूत करने और लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के लिए लोगों के बीच जाकर उनका समर्थन हासिल कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ बीते दिन पठानकोट में देखने को मिला, जहां भाजपा द्वारा लोगों को केंद्र की नीतियों से अवगत कराने के लिए शिविर लगाए जा रहे थे, जिसमें गांवों में आधार कार्ड, श्रम कार्ड जैसे छोटे-मोटे काम कराए जा रहे थे, लेकिन इस दौरान भाजपा के सभी बड़े नेताओं को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया।

    भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन के बाद कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भाजपा को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के लोगों का डेटा चुराना चाहती है, जिसे हम कभी नहीं होने देंगे। आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता के साथ खड़ी है और अगर भाजपा नेता को पंजाब की जनता की इतनी ही चिंता है, तो केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के जो फंड रोके गए हैं, उन्हें जारी करवाएं। केंद्र ने 2 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरियां देने का वायदा किया था, वह भी उन्होंने पूरा नहीं किया। अगर सरकार पंजाब के लोगों की हिमायती है तो पंजाब की जनता को उनके हक दिए जाएं। लेकिन भाजपा की करनी और कथनी में बहुत अंतर है, इसलिए हम पंजाब की जनता के साथ धोखा नहीं होने देंगे।

  • Jalandhar News: करंट लगने से 9 लाख की घोड़ी की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: करंट लगने से 9 लाख की घोड़ी की मौत, देखें वीडियो

    बिजली विभाग पर लगे लापरवाही के आरोप

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड जंडू सिंघा रोड पर स्थित ढ़ड्ढे गांव में करंट लगने से गुज्जर की घोड़ी की मौत हो गई। इस घटना को लेकर गुज्जर ने में बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते घोड़ी मालिक श्मशेर अली उर्फ शेरू ने बताया कि उनकी घोड़ी गांव में ही एक प्लाट में घूम रही थी। आरोप है कि प्लाट में कई दिनों से बिजली की तारें टूटकर गिरी हुई थी, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।

    जिसके चलते आज करंट लगने से उसकी घोड़ी की मौत हो गई। पीड़ित का आरोप है कि लोगों ने कई बार बिजली विभाग को भी सूचित किया लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने बताया कि उसकी घोड़ी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अलावा कई स्टेट में कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी है। जहां रेस प्रोग्राम में घोड़ी की वजह से वह काफी इनाम भी जीत चुका है। पीड़ित के अनुसार घोड़ी के जरिए रेस के प्रोग्राम करके वह घर का पालन-पोषण करता था।

    लेकिन करंट लगने से घोड़ी की मौत होने से उसका रोजगार खत्म हो गया। पीड़ित ने बताया कि घोड़ी की कीमत 9 से 10 लाख रुपए थी। पीड़ित ने कहा कि कई बार उसकी घोड़ी के बदले में 10 लाख की ऑफर भी आ चुकी थी, लेकिन अपने रोजगार के कारण उन्होंने घोड़ी नहीं बेची। घोड़ी की वजह से वह 700 के करीब इनाम जीत चुका है। इसके अलावा उसने एक एक्टिवा भी घोड़ी की दौड़ में जीती थी। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • ED ने Raid करके कांग्रेस विधायक को किया गिरफ्तार, 12 करोड़ की नगदी और 6 करोड़ की ज्वैलरी बरामद

    ED ने Raid करके कांग्रेस विधायक को किया गिरफ्तार, 12 करोड़ की नगदी और 6 करोड़ की ज्वैलरी बरामद

    कर्नाटकः चित्रदुर्ग जिले और बेंगलुरु के कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र और उनके भाइयों के घरों पर छापेमारी की। कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को प्रवर्तन निदेशांलय ने शनिवार को सिक्किम से गिरफ्तार किया। वीरेंद्र की गिरफ्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत हुई है। उन पर अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी का आरोप है।

    इस दौरान विधायक वीरेंद्र और उनके बड़े भाई केसी नागराजा व केसी टिप्पेस्वामी के चल्लकेरे शहर स्थित घरों सहित 4 से ज्यादा जगहों पर तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में 12 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए हैं। जबकि 6 करोड़ रुपए की ज्वैलरी भी जब्त की गई है। ईडी ने देशभर में 31 जगहों पर छापेमारी की, जिनमें गंगटोक, चितदुर्गा जिला, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा शामिल हैं, गोवा में पांच कैसिनो- पप्पी’स कैसिनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसिनो, पप्पी’स कैसिनो प्राइड, ओशन 7 कैसिनो और बिग डैडी कैसिनो-पर भी कार्रवाई की गई।

    जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट्स चला रहा था, जिनके नाम King567, Raja567 आदि हैं। इसके अलावा आरोपी का भाई केसी थिप्पेस्वामी दुबई से तीन कंपनियां- डायमंड सॉफ्टटेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज-चलाता है। ये कंपनियां कॉल सेंटर सेवाओं और गेमिंग बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। वहीं, एक और भाई केसी नागराज और उसका बेटा पृथ्वी एन. राज भी इस काम में शामिल बताए जा रहे हैं।

  • भारत-अमेरिका तनाव के बीच S. Jaishankar का बड़ा बयान, विदेश मंत्री ने दी चेतावनी

    भारत-अमेरिका तनाव के बीच S. Jaishankar का बड़ा बयान, विदेश मंत्री ने दी चेतावनी

    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका में इन दिनों ट्रेड और रुसी तेल की खरीद को लेकर तनाव चल रहा है। ऐसे में इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विस्तार के साथ बात की है। उन्होंने कहा है कि ट्रेड, तेल और भारत-पाकिस्तान की रिश्तों में मध्यस्थता के चलते दोनों देशों में तनाव है। विदेश मंत्री ने कहा है कि अमेरिका से कट्टी नहीं है बल्कि बातचीत चल रही है। विदेश मंत्री ने यह साफ कर दिया है कि अमेरिका के साथ ट्रेड पर बातचीत में भारत के किसानों और छोटे उत्पादकों के हित सबसे ऊपर हैं। भारत अपनी रेड लाइन के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा चाहे बात किसानों के हितों की हो या फिर रणनीतिक स्वायत्ता की।

    अमेरिका के साथ ट्रेड पर बोले विदेश मंत्री

    अमेरिका के साथ ट्रेड को लेकर भी विदेश मंत्री ने बात की है। उन्होंने कहा कि नेगोशियेशंस अभी चल रही है परंतु हमारी कुछ रेड लाइन्स भी हैं। सबसे जरुरी है किसानों और छोटे उत्पादकों के हित यह एक इस तरह का मुद्दा है जिस पर समझौता बिल्कुल भी नहीं हो सकता। उन्होंने विपक्ष और आलोचकों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सहमत है तो उनको जनता से कहना चाहिए कि वे किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए तैयार नहीं है और उन्हें रणनीतिक स्वायत्तता की अहमियत ही नहीं है।

    इन चीजों पर लगा विवाद

    रुस से तेल आयात पर अमेरिका के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों पर भी विदेश मंत्री ने बात की है। उन्होंने अमेरिका के दोहरे रवैये पर भी सवाल उठाए हैं। इसे तेल का मुद्दा भी बताया जाता है परंतु चीन जो रुस से सबसे बड़ा आयातक है उस पर कोई भी टैरिफ नहीं लगाया गया है। भारत को निशाना बनाने वाली दलीलें चीन पर क्यों नहीं लागू होती? उन्होंने यूरोप और अमेरिका के व्यवहार पर भी टिप्पणी की है और कहा है कि यदि आपको रुस या तेल या उसके प्रोडक्ट्स खरीदने में दिक्कत है तो उसको मत खरीदे लेकिन यूरोप खरीदता है अमेरिका खरीदता है। यदि पसंद नहीं तो हमसे मत खरीदिए। विदेश मंत्री ने यह साफ किया है कि भारत अपने राष्ट्रीय हित और रणनीतिक स्वायत्ता को ध्यान में रखकर ही एनर्जी से जुड़े फैसले लेगा और किसी भी दबाव में नहीं आएगा। गौरतलब है कि रुस से तेल खरीदने का कारण से अमेरिका ने भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ के तौर पर 25% का टैरिफ लगा दिया है और साथ मेें यह भी कह दिया है कि रुस को बड़ा नुकसान हुआ है और भारत ने तेल खरीद पर दोबारा विचार किया है हालांकि भारत ने अपना रुख साफ करते हुए यह कहा है कि तेल की खरीद जारी है। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर विदेश मंत्री ने कहा है कि 1970 के दशक से भारत में एक राष्ट्रीय सहमति रही है कि किसी भी तरह की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि 50 साल से यह तय है कि पाकिस्तान के साथ रिश्तों में हम किसी भी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी नहीं मानेंगे। जयशंकर ने यह कहा भी है कि सरकार की नीति साफ है कि – ‘ट्रेंड में किसानों के हित, रणनीतिक स्वायत्ता और मध्यस्थता का विरोध है’। उन्होंने कहा कि – ‘हम अपनी संप्रभुता, स्वतंत्र रणनीति और नागरिकों के हितों पर समझौता नहीं करेगे। बातचीत और नेगोशियेशंस के लिए हम तैयार हैं लेकिन राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है’।