Blog

  • पंजाब: मकान की परछत्ती गिरने  से मलबे में दबे 7 बच्चे, 3 गंभीर

    पंजाब: मकान की परछत्ती गिरने  से मलबे में दबे 7 बच्चे, 3 गंभीर

    मुक्तसर: पंजाब के मुक्तसर में कच्चा भागसर रोड पर एक मकान की परछत्ती टूटकर बच्चों के ऊपर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से सात बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरतलब है कि एक ही घर में तीन भाई मिलकर रहते हैं। जब यह हादसा हुआ तीनों के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जबकि पारिवारिक सदस्य दिहाड़ी मजदूरी करने गए हुए थे।

    पारिवारिक सदस्य विनोद कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे बच्चे गली में खेल रहे थे कि अचानक मकान की परछत्ती आ गिरी, जिससे बच्चे मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की पहचान मोहित (14), हर्ष (15), गौतम (12), पवन (13), शिव (12), अमन (12), सुखमन (4) के रूप में हुई है। विनोद कुमार के अनुसार कच्चा भागसर रोड पर स्थित घर में वह तीन भाई रहते हैं जोकि मजदूरी का काम करते हैं।

    उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके बच्चों का उपचार करवाया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। उधर, ऊषा बांसल नर्सिंग होम के डॉक्टर मुकेश बांसल ने बताया कि घायलों में तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई। इनमें से एक-दो बच्चों की टांग टूटी हैं। किसी की बाजू और किसी का जबड़ा टूट गया है।

  • 3 घंटों में दो व्यक्तियों की हुई हत्या

    3 घंटों में दो व्यक्तियों की हुई हत्या

    चंडीगढ़: शहर में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की हत्या हुई है। सेक्टर 38 मोटर मार्केट में बूथ के सामने मारपीट के दौरान एक युवक को चाकू मार दिया। उसकी पीजीआइ में मौत हो गई। यह वारदात रात करीब 2.20 बजे की बताई जा रही है। जबकि दूसरी वारदात मनी माजरा के एनएसी में घायल व्यक्ति की मौत हुई है। इस चोटिल व्यक्ति की मौत सुबह 5 बजे वारदात के बाद जीएमसीएच 32 में हुई है। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। 

  • जालंधरः इस इलाके में ट्रक के नीचे आया व्यक्ति, हालत नाजुक, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में ट्रक के नीचे आया व्यक्ति, हालत नाजुक, देखें Live

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक साइकिल सवार व्यक्ति को ट्रक चालक ने अपनी चपेट में ले लिया है। दरअसल, साइकिल सवार व्यक्ति काम के सिलसिले में जा रहा था। इस दौरान ट्रक के नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति के शरीर का आधा हिस्सा ट्रक के नीचे दब गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है।

    जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे दौरान काफी लंबा जाम लग गया है। दूसरी ओर ट्रक चालक करमवीर ने बताया कि पठानकोट बाईपास की ओर जा रहा था। इस दौरान उसने हॉर्न भी बजाया, लेकिन साइकिल सवार को पता नहीं हॉर्न सुनाई दिया। इस दौरान ट्रक की पिछले टायर की चपेट में आ गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को काबू कर लिया गया है। ट्रक चालक को काबू करके थाने में ले जाया रहा है। अस्पताल में दाखिल पीड़ित व्यक्ति के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • नामी रेस्टोरेंट के पिज्जा में कॉकरोच निकलने पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नामी रेस्टोरेंट के पिज्जा में कॉकरोच निकलने पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    शिमला: राजधानी शिमला में लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। माल रोड पर स्थित एक नामी रेस्टोरेंट में पर्यटकों को परोसे गए पिज्जा में कॉकरोच निकला है। लुधियाना से आए पर्यटकों ने रेस्टोरेंट में पिज्जा ऑर्डर किया था जिसमें कॉकरेच निकला है। पिज्जा में कॉकरोच देख कर पर्यटकों में रोष है। उन्होंने इस बारे में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार लुधियाना से सौरभ अरोड़ा परिवार के साथ शिमला घूमने आए हैं। ये लोग इस नामी रेस्टोरेंट में खाने बैठे और पिज्जा ऑर्डर किया। पिज्जा खाते हुए सौरभ अरोड़ा की पत्नी की नजर पड़ी उसमें कॉकरोच था। उसने तुरंत सौरभ को खाने से रोका। कॉकरोच को देखकर सौरभ भी गुस्से में आए गए और मैनेजर से इस बारे में शिकायत की लेकिन उन्होंने रेस्टोरेंट की बदनामी के डर से कार्रवाई न करते हुए दूसरा पिज्जा लाने की बात कही।

    उन्होंने कहा कि बात पिज्जा खाने की नहीं बल्कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी है। अगर पिज्जा खा लिया जाता तो उसे खाने से स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता था। उन्होंने साथ लगते पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की, साथ ही फूड इंस्पैक्टर से भी संपर्क साधने का प्रयास किया।  सौरभ ने कहा कि इस मामले की शिकायत के लिए फूड इंस्पेक्टर को फोन किया तो उन्होंने बताया कि उनकी ट्रांसफर हो गई है। नए फूड इंस्पेक्टर को जब उन्होंने फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    उधर, एक अन्य उपभोक्ता अनिशा नायर ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने इस रेस्तरां से बर्गर खाया था, जिसके बाद स्वास्थ्य बिगड़ गया था। दवा लेने के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। सौरभ ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।  वहीं सह आयुक्त, खाद्य सुरक्षा डा. विजया ने कहा कि पिज्जा में कॉक्रोच मिलने के संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय टीम शहर में दुकानों, ढाबों व रैस्टोरैंट में खाद्य पदार्थों की जांच करती रहती है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • जालंधरः फैक्ट्री से गौ मास बरामद कर 13 को किया काबू

    जालंधरः फैक्ट्री से गौ मास बरामद कर 13 को किया काबू

    जालंधर,ENS: थाना आदमपुर के अधीन आते गांव धोगड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने फैक्ट्री में क्विंटलों के हिसाब से गौ मास सहित 13 लोगों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए कोमी प्रधान गौ रक्षा  दल ने बताया कि गऊओं को काट कर रखा जा रहा है तथा मौके पर रोहित जोशी शिव सेना बाला साहिब ठाकरे तथा उनकी टीम ने थाना आदमपुर के एसएचओ मंजीत सिंह को सूचित किया तथा मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस रेड में 13 मुस्लिम युवकों को मंजीत सिंह ने काबू किया।

    एसएचओ आदमपुर मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मौके पर पहुंच कर गौ मास से भरा एक कंटेनर पुलिस ने जब्त किया। एसएचओ मंजीत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है ताथा पकड़े गए 13 युवकों के बारे जांच कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस ने कंटेनर काबू कर लिया है। सोचने की बात है की पुलिस को इस बारे पता क्यूं नही चल पाया। पुलिस इस मामले में फैक्ट्री मालिक को भी जांच के बाद नामजद करने की सोच रही है। यह घिनौना कार्य नेहा टोका फैक्टरी में चल रहा था। पुलिस फैक्ट्री के मालिक को काबू करने के लिए छापेमारी रही है तथा फैक्ट्री मालिक को फरार बताया जा रिहा है।

  • आज का राशिफल, 7 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 7 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 7 अगस्त 2023

    वृष: विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा।
    मिथुन: मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।
    कर्क: आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।
    कन्या: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।
    तुला: यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
    वृश्चिक: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।
    मकर: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
    कुंभ: कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।
    मीन: भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे।
  • विद्यालय में शिक्षकों के साथ अच्छा व्यवहार करें अभिभावक: सतपाल सिंह सत्ती

    विद्यालय में शिक्षकों के साथ अच्छा व्यवहार करें अभिभावक: सतपाल सिंह सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने स्कूल में छात्र द्वारा प्रधानाचार्य पर हाथ उठाने और उसके बाद उसके पिता द्वारा स्कूल में आकर शिक्षकों से मारपीट करने के मामले पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और जहां से छात्र ठीक कर अपने जीवन को एक सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालयों में शिक्षकों के साथ ऐसा व्यवहार होगा तो आने वाले समय में कोई भी शिक्षक इस क्षेत्र के विद्यालयों में सेवाएं देने को तैयार नहीं होगा और उसका असर हमारे बच्चों पर पड़ेगा। उन्होंने अभिभावकों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में अपनी भूमिका अदा करें। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हम पूरी तरह से शिक्षकों के साथ हैं और अच्छे कर्मचारियों का हमेशा हमारे साथ दिया है। विधायक ने कहा कि पूर्व सरकार के समय विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक पद को भरने के लिए शिद्दत से काम किया गया और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जारी रखने के लिए स्कूलों में शिक्षकों से लेकर 11 शिक्षकों तक सभी कर्मचारियों के पदों को भरा। लेकिन इस तरह की घटनाएं अच्छे शैक्षणिक माहौल के लिए बिल्कुल भी सहायक नहीं है। इसका एक तरफ जहां शिक्षक वर्ग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा वही ऐसी घटनाओं के बाद पड़ने वाले प्रभाव बच्चों के लिए नकारात्मक साबित हो सकते हैं।
  • PM Modi ने Quit India का जिक्र करते हुए दिया चौंकाने वाला बयान

    PM Modi ने Quit India का जिक्र करते हुए दिया चौंकाने वाला बयान

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन से प्रेरित होकर पूरा देश ‘भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण-भारत छोड़ो’ का समर्थन कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देशभर में 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष का एक वर्ग इस सिद्धांत पर काम कर रहा है कि ना तो वे काम करेंगे और ना ही किसी और को काम करने देंगे.

    मोदी ने कहा, “दुर्भाग्य से, हमारे देश में विपक्ष का एक धड़ा आज भी पुराने ढर्रे पर चल रहा है. वो आज भी खुद तो कुछ करेंगे नहीं और किसी को करने भी न देंगे. वे ‘न काम करेंगे, न करने देंगे’ के रवैये पर अड़े हुये हैं. देश ने आज की, और भविष्य की जरूरतों की चिंता करते हुए संसद की आधुनिक इमारत बनवाई. संसद देश के लोकतन्त्र की प्रतीक होती है, उसमें पक्ष विपक्ष सबका प्रतिनिधित्व होता है. लेकिन, विपक्ष के इस धड़े ने संसद की नई इमारत का भी विरोध किया. हमने कर्तव्य पथ का विकास किया तो उसका भी विरोध किया गया.”

    सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है और सभी भारतीयों को इस पर गर्व है. उन्होंने कहा कि कुछ दलों को चुनाव के दौरान भारत के पहले गृह मंत्री की याद आती है लेकिन उनका कोई भी बड़ा नेता पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने नहीं गया.

    उन्होंने कहा, “इन लोगों ने 70 साल तक देश के वीर शहीदों के लिए वॉर मेमोरियल तक नहीं बनाया. जब हमने नेशनल वॉर मेमोरियल बनाया, उसका निर्माण किया, तो इसकी भी सरेआम आलोचना करते उनको शर्म नहीं आई.” मोदी ने कहा, “हम नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठकर एक मिशन के तहत सकारात्मक राजनीति के मार्ग पर चल रहे हैं. किस राज्य में किसकी सरकार है, कहां किसका वोट बैंक है, इस सबसे ऊपर उठकर हम पूरे देश में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं.”

    मोदी ने कहा, “विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत, अपने अमृतकाल के प्रारंभ में है. नई ऊर्जा है, नई प्रेरणा है, नए संकल्प हैं. इसी आलोक में आज भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है.” प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जिन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी, उनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 55-55, बिहार के 49, महाराष्ट्र के 44, पश्चिम बंगाल के 37, मध्य प्रदेश के 34, असम के 32, ओडिशा के 25, पंजाब के 22, गुजरात एवं तेलंगाना के 21-21, झारखंड के 20, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के 18-18, हरियाणा के 15 व कर्नाटक के 13 स्टेशन शामिल हैं.

    पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री के इस दृष्टिकोण के मद्देनजर 1,309 स्टेशन के पुनर्विकास के लिए ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ शुरू की गई है. उसने कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत प्रधानमंत्री ने रविवार को 508 स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी. इसी क्रम में ओडिशा में ईस्ट कोस्ट रेलवे के तहत 25 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 547.7 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. ये रेलवे स्टेशन हैं सखीगोपाल, मंचेश्वर, ढेंकनाल, छत्रपुर, अंगुल, पलासा, मेरामंडली, बालूगांव, लिंगराज टेंपिल रोड, तालचर रोड, खुर्दा रोड, कांटाबांजी, बारगढ़ रोड, हीराकुड, रायराखोल, बरपाली, मुनिगुडा, बोलांगीर. प्रधानमंत्री ने आधारशिला रखते हुए कहा कि स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा.

  • तलवाड़ा में सड़क निर्माण को लेकर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    तलवाड़ा में सड़क निर्माण को लेकर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    विधायक कार्यालय वाली सड़क बनाना जरूरी, लोग कीचड़ भरी टूटी सड़को पर चलने को मजबूर: संजीव मन्हास

    हुशियारपुरः तलवाड़ा में मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार मिट्ठू के नेतृत्व में वार्ड नंबर 3 व 4 के लोगों की एक  सभा हुई। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मन्हास विशेष तौर पर शामिल हुए, इस मौके पर लोगों ने पंजाब सरकार और हलका विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सदस्य ने बताया  कि यह सड़क तलवाड़ा से वार्ड नंबर तीन और वार्ड नंबर चार के मुहल्लो को जोड़ती है। इसका काम पिछले 6 साल से अधूरा है। पिछली सरकार में यह काम नहीं हो सका। उसके बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, डेढ़ साल से हल्का विधायक भी अक्सर इसी सड़क से गुजरते हैं, क्या उन्हें कीचड़ से भरी यह सड़क नजर नहीं आती? 

    मन्हास ने कहा कि इलाके की इस सड़क में सिर्फ मछलियां डालने का काम ही बचा है। विधायक की आलोचना करते हुए आगे कहा कि विधायक का कार्यालय बगल वाली गली में है, जिसके आगे वाली सड़क बनाई गई है, क्या इसे पहले बनाना इसलिए जरूरी था क्योंकि वहां विधायक का कार्यालय है?

    मनहास ने दसूहा के विधायक से पूछा कि टूटी सड़क क्या नई सरकार का बदलाव है? मन्हास ने कहा कि करीब डेढ़ साल से इस सड़क की हालत खस्ता है। इस सड़क से स्कूल जाने वाले बच्चों व आम लोगों का गुजरना किसी मुसीबत से कम नहीं है। आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देती। उन्होंने प्रेस के माध्यम से क्षेत्र विधायक को कोसते हुए कहा कि जनता ने विकास के लिए वोट किया है, सरकारी खर्च पर घूमने के लिए नहीं। इस मौके पर मन्हास ने कीचड़ भरी सड़क की स्थिति को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए, नहीं तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

  • राम मंदिर के लिए बना दुनिया का सबसे बड़ा ताला

    राम मंदिर के लिए बना दुनिया का सबसे बड़ा ताला

    उत्तर प्रदेशः अलीगढ़ के एक कारीगर ने अयोध्या के राम मंदिर के लिए 400 किलो का ताला बनाया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल (2024) जनवरी में भक्तों के लिए मंदिर के द्वार  खुलने की उम्मीद है।  भगवान राम के एक भक्त सत्य प्रकाश शर्मा ने ‘दुनिया का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित ताला’ तैयार किया है, जिसे बनाने में महीनों तक मेहनत लगी है।  

    राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें बड़ी संख्या में भक्तों का योगदान मिल रहा है और उन्हें यह देखना होगा कि ताले का उपयोग कहां किया जा सकता है. ताला कारीगर सत्य प्रकाश ने कहा कि उनके पूर्वज एक सदी से भी अधिक समय से हस्तनिर्मित ताला बनाते आ रहे हैं. वह 45 वर्षों से ‘ताला नगरी’ अलीगढ़ में तालों को पीटने और चमकाने का काम कर रहे हैं। 

    सत्य प्रकाश ने बताया कि उन्होंने राम मंदिर को ध्यान में रखते हुए चार फीट की चाबी से खुलने वाला विशाल ताला बनाया है।  जो 10 फीट ऊंचा, 4.5 फीट चौड़ा और 9.5 इंच मोटा है।  इस ताले को इस साल की शुरुआत में अलीगढ़ वार्षिक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था और अब  वह इसमें  संशोधन करने और सजावट में व्यस्त हैं।  सत्य प्रकाश शर्मा के साथ इस कार्य में उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी ने भी योगदान दिया है.

    सत्य प्रकाश की पत्नी रुक्मणी ने कहा कि पहले हमने छह फीट लंबा और तीन फीट चौड़ा ताला बनाया था, लेकिन कुछ लोगों ने बड़ा ताला बनाने का सुझाव दिया, इसलिए हमने इस पर काम करना शुरू किया. उन्होंने बताया कि ताले को अंतिम रूप दिया जा रहा है. शर्मा के अनुसार, ताला बनाने में उन्हें लगभग दो लाख रुपये का खर्च आया है. उन्होंने कहा कि मैं दशकों से ताला बनाने का व्यवसाय कर रहा हूं, इसलिए मैंने मंदिर के लिए एक विशाल ताला बनाने के बारे में सोचा क्योंकि हमारा शहर तालों के लिए जाना जाता है और इससे पहले किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं किया है.

     राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को कहा कि मंदिर ट्रस्ट अगले साल 21, 22 और 23 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित करेगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निमंत्रण भेजा जाएगा.