Blog

  • Punjab: इंसानियत शर्मसार! बेटे ने मां के प्रेमी के प्राइवेट पार्ट और हाथ-पैर काटे, मौ’त, देखें Video

    Punjab: इंसानियत शर्मसार! बेटे ने मां के प्रेमी के प्राइवेट पार्ट और हाथ-पैर काटे, मौ’त, देखें Video

    अबोहरः गांव धर्मपुरा में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां देर रात एक युवक ने अपनी मां के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आय़ा है। बताया जा रहा कि युवक ने प्रेमी के एक पैर को तीन टुकड़ों में काट दिया और दूसरे पैर और एक हाथ को भी बुरी तरह काट दिया। इसके बाद प्रेमी का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से व्यक्ति घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    आपत्तिजनक हालत में देख गुस्साए बेटे ने मां के प्रेमी को काटा

    सरवन का गांव की एक महिला से काफी समय से अवैध संबंध चल रहा है। जो धर्मपुरा गांव निवासी सरवन (50) पुत्र जगराम गांव में ही लकड़ी काटकर बेचने का काम करता है। महिला से कई साल से अवैध संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला का पति और उसका बेटा काम पर गये थे। सरवन कल रात 12 बजे खेतों से आया और सीधे महिला के घर मिलने चला गया। इसके कुछ देर बाद जब महिला का बेटा घर आया और उसने सरवन को आपत्तिजनक हालत में देखा तो वह सदमे में आ गया, जिसके बाद गुस्से में आकर महिला के बेटे ने घर में रखी कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम दिया।

    वारदात बारे सूचना मिली हैः डीएसपी

    मामले को लेकर डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक बेटे ने अवैध संबंधों के चलते अपनी मां के प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

    मामले की जांच की जा रही हैः थाना प्रमुख

    थाना बहाववाला के प्रमुख जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और कथित आरोपी को हमले में इस्तेमाल चाकू समेत मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

  • भीषण लू को देखते हुए जिला के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने की मांग

    भीषण लू को देखते हुए जिला के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने की मांग

    ऊना/ सुशील पंडित :ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिलाभर में चल रही भीषण लू को देखते हुए जिला के सभी शिक्षण संस्थानों को बच्चों की सेहत की ध्यान में रखते हुए बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के चलते मौसम आधारित अवकाश का प्रावधान किया गया है तो ऐसे में हिमाचल प्रदेश के सबसे गर्म इलाके ऊना के बच्चों को गर्मी झेलने के लिए छोड़ दिया गया है।

    विधायक ने कहा कि भयंकर गर्मी के कारण स्कूली बच्चे भारी संख्या में बीमार होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं, लेकिन वातानुकूलित कमरों में बैठे शिक्षा विभाग के अधिकारी और सरकार के नुमाइंदे इस तरफ आंखें मूंदे बैठे हैं। विधायक ने कहा कि जिला के अधिकांश सरकारी स्कूलों में बच्चों को ठंडे पानी तक की व्यवस्था नहीं है। बच्चों को पीने के लिए टंकियों में स्टोर किया गया पानी किस टेंपरेचर तक गर्म होता है, अधिकारी इस बात से भी अनजान हैं। सतपाल सिंह सत्ती कहा कि हिमाचल प्रदेश में 14 जुलाई से अवकाश देने की योजना ऊना जिले के बच्चों के लिए कुठाराघात है।

    उन्होंने कहा कि पहले समय में बरसात की छुट्टियां केवल इसलिए की जाती थी क्योंकि उसे वक्त कई स्कूलों के भवन नहीं होते थे और बारिश के चलते बच्चों को बैठाने में काफी दिक्कतें होती थी, जबकि गर्मियों के मौसम में बच्चों को पेड़ों की छांव में बिठाकर भी अध्यापकों द्वारा पढ़ाई करवा दी जाती थी। जबकि कई जगहों पर बच्चों को नदी नाले पार करके स्कूल पहुंचना पड़ता था और भारी बरसात में पुल न होने के कारण यह संभव ही नहीं हो पाता था।

    उन्होंने कहा कि आज के समय में स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से मजबूत है और अब तो जगह-जगह सड़कों का जाल बिछ चुका है और नदी नालों पर पुलों की व्यवस्था भी हो चुकी है। ऐसे में 45 और 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में ताप रहे ऊना जिला के बच्चों को गर्मियों की छुट्टियां देकर पंजाब की तर्ज पर राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी जगह पर स्कूल भवन या नदी नाले पर पुल की दरकार है तो प्रदेश की सरकार उसे तुरंत दूर करें। लेकिन हिमाचल प्रदेश के गर्म इलाकों को चिन्हित करते हुए वहां के अध्यापकों और अभिभावकों के साथ चर्चा करने के बाद ही छुट्टियों की योजना पर अमल होना चाहिए।

  • Dalhousie में हुई घटना के मामले Himachal Police ने पीड़ित की शिकायत को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा

    Dalhousie में हुई घटना के मामले Himachal Police ने पीड़ित की शिकायत को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा

    चंबाः हिमाचल के डलहौजी में अमृतसर के NRI जोड़े के साथ पार्किंग विवाद हो गया। जिसके बाद इस घटना में घायल हुए सिख व्यक्ति के हक में राजनीति नेता उतर आए। हाल ही में चन्नी ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ इस घटना को लेकर बातचीत की और उन्होंने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं इस मामले को लेकर अब चंबा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत जारी कर चौकाने वाला खुलासा किया है। जारी शिकायत में पीड़ित कवंलजीत का कहना है कि वह इस मामले में को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता। शिकायत में पीड़ित जोड़े ने लिखा है कि वह घूमने के लिए खजियार आया था, जहां पार्किंग को लेकर उनका विवाद हो गया। इस झगड़े में व्यक्ति के सिर और शरीर पर गहरी चोटे आई है।

    पुलिस द्वारा जारी की गई शिकायत में पीड़ित ने लिखा है कि वह किसी तरह के कानूनी झमेले में फंसना नहीं चाहता है और वह इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता है और ना ही कोई मेडिकल करवाना चाहता हूं। आगे लिखा है कि यह बयान मैं साथ आए अपने भाई जीवनजोत सिंह के सामने दर्ज करवा रहा हूं। बता दें कि हिमाचल के पार्किंग को लेकर कुछ हमलावरों ने स्पेनिश जोड़े की पिटाई कर दी थी। घटना में स्पेनिश पत्नी, उसके पंजाब मूल के पति और जीजा को चोटें आई। घायल हुए पति की हालत इतनी गंभीर बनी रही कि वह दो दिन तक अस्पताल में बेहोश रहा। आज यानी शनिवार को जब पीड़ित को होश आने पर सारा मामला मीडिया के सामने आया।

    दंपती ने बताया कि डलहौजी में पार्किंग को लेकर पार्किंग ठेकेदार से बहस हो गई थी। इसी बीच ठेकेदार ने मौके पर सौ से ज्यादा लोगों को इकट्ठा कर लिया और उसके परिवार पर हमला कर दिया। एनआरआई परिवार के मुखिया और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं एनआरआई कंवलजीत सिंह की स्पेनिश पत्नी ने कहा कि वह हिमाचल घूमने गई थी, जहां यह पूरी घटना घटी। स्पेनिश महिला ने कहा कि हमारे यहां कोई सुरक्षा नहीं है। हमें बुरी तरह पीटा गया, किसी ने हमें बचाया तक नहीं। महिला ने बताया कि, उन्होंने झगड़े का वीडियो भी बनाया था, जिसे हिमाचल पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से डिलीट कर दिया।

    महिला ने कहा कि पुलिस के हस्तक्षेप से वह बच गई, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। पीड़ित एनआरआई कंवलजीत सिंह ने कहा कि वह 25 साल से अधिक समय से स्पेन में रह रहे हैं। अब उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब में रोजगार शुरू करने की बात कही थी। जिसके चलते वह अपने परिवार के साथ सब कुछ छोड़कर पंजाब के लोगों को रोजगार देने के लिए पंजाब लौट आए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि हालात अभी भी खराब हैं। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, हम तो सिर्फ हिमाचल घूमने गए थे और हिमाचल के लोगों ने हम पर हमला कर दिया।

  • Punjab: नगर निगम के खिलाफ रेहड़ी-फड़ी वालों ने लगाया धरना, लगाए गंभीर आरोप

    Punjab: नगर निगम के खिलाफ रेहड़ी-फड़ी वालों ने लगाया धरना, लगाए गंभीर आरोप

    लुधियानाः नगर निगम की तहबाजारी टीम के खिलाफ रेहड़ी-फड़ी वालों ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, एक दिन पहले रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ नगर निगम की तहबाजारी टीम ने जनकपुरी इलाके कार्रवाई करते वहां से रेहड़ी वालों को हटा दिया था। जिसको लेकर आज रेहड़ी-फड़ी वालों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। बड़ी तादाद में पहुंचे रेहड़ी-फड़ी वालों ने धरना लगा सड़क जाम कर दी, ओर जमकर नारेबाजी की।

    रेहड़ी-फड़ी वालों ने नगर निगम कर्मचारियों पर पैसे लेने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। आज धरना लगाकर बैठे मजदूरों ने नगर निगम कर्मियों पर परेशान करने के आरोप लगाते हुए कहा कि सालों से वह इस इलाके में रेहड़ी लगा परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। लेकिन अब जानबूझ कर नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा हमें परेशान किया जा रहा हैं, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    वहीं इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम कर्मियों का कहना था कि वह सड़क किनारे रेहड़ियां लगाकर खड़ेे हो जाते है, जिसके चलते ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। उनका कहना है कि वह कई बार रेहड़ी-फड़ी वालों को नोटिस भी दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई करने के कुछ देर बाद दोबारा रेहड़ी वाले वहां पर रेहड़ी लगा लेते है। प्रशासन का कहना है कि यह इलाका भीड़भाड़ वाला होने के चलते आम लोगो को परेशानी होती है। रेहड़ी वाले सड़क किनारे खड़े हो रेहड़ियां लगाते हैं। जिनकी कुछ दुकानदार भी मदद करते हैं। जो कानूनी रूप से गलत है।

  • तस्कर के घर पर चला पिला पंजा, देखें Video

    तस्कर के घर पर चला पिला पंजा, देखें Video

    पंचकूला। शहर से एक गांजा तस्करी करने वाले के घर पर पीला पंजा चलाने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच के एसीपी अरविंद कम्बोज की अध्यक्ष में की गई है। एसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि संयुक्त क्राइम ब्रांच ने मिलकर ये कार्रवाई की। आरोपी बारे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपा माही ने सेक्टर 3 में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बनाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी को कुछ समय पहले 25 किलो नशीला पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। 

    आरोपी अपने परिवार के साथ मिलकर सेक्टर में बने अवैध मकानों में नशा बेचने का काम करता था। आरोपी ओडिसा से नशीला पदार्थ लाकर आस-पास के क्षेत्र में सप्लाई करता था। इस मामले में आरोपी माही और उसके बेटे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

    एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज ने कहा अपराध के पैसो से बनाई अपराधियों की प्रॉपर्टी पहले भी ध्वस्त करवा चुके है। एसीपी क्राइम ने कहा आगमी दिनों में इस प्रकार की कार्यवाई जारी रहेगी।

  • उपचुनाव को लेकर Congress ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

    उपचुनाव को लेकर Congress ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

    मैंगलोरः कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की 3 और उत्तराखंड की 2 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा सीट से लखपत बुटोला, मैंगलोर से काजी निज़ामुद्दीन के नामों की घोषणा की गई है।

    हालांकि, पार्टी ने अभी तक हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। बता दें कि उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा से इस्तीफा देने वाले 3 निर्दलीय विधायकों को हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर उम्मीदवार बनाया है।

  • BJP ने इन राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    BJP ने इन राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ः बीजेपी ने 10 जुलाई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 4 राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 4 राज्यों की नियुक्तियां की है। जारी सूची के मुताबिक महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। जारी सूची में महाराष्ट्र में भूपेद्र यादव और अश्वनी वैष्णव, हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब कुमार देव, झारखंड में शिवराज चौहान और हिमंता विश्व सरमा और जम्मू-कश्मीर में जी किशन रेड्डी को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें लिस्ट

  • उड़ान के दौरान विमान के इंजन में लगी आग,  मचा हड़कंप

    उड़ान के दौरान विमान के इंजन में लगी आग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : उड़ान के दौरान एक विमान के इंजन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड में  उस समय एक बड़ा विमान हादसा टल गया सोमवार को एक यात्री विमान का इंजन बंद हो जाने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से न्यूजीलैंड के हवाई अड्डे पर उतारा गया है।

      फायर एंड इमरजेंसी न्यूजीलैंड के शिफ्ट सुपरवाइजर लिन क्रॉसन ने बताया कि क्वीन्सटाउन से उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद जब विमान इन्वरकार्गिल पहुंचा तो फायर ब्रिगेड कर्मियों को पहले से ही वहां तैनात किया गया था। एयरपोर्ट की प्रवक्ता कैथरीन निंड ने बताया कि इंजन में आग लगने का कारण और विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है। 

    53,000 की आबादी वाला क्वीन्सटाउन न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो स्कीइंग, एडवेंचर टूरिज्म और अल्पाइन विस्टा के लिए प्रसिद्ध है।

  • स्पीकर पद को लेकर NDA सियासत हुई तेज, Rajnath Singh को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

    नई दिल्लीः भाजपा एनडीए गठबंधन के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। इस चुनावों में भाजपा को 240 सीटों से संतुष्ट होना पड़ा है। बहुमत के आंकड़े से दूर होने के चलते भाजपा को एनडीए के साथ गठंबधन करके सत्ता में आना पड़ा। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। लेकिन स्पीकर पद को लेकर सियासत तेज हो गई है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में 240 सीट हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी अपने पास लोकसभा अध्यक्ष का पद रखना चाहती है और घटक दलों को उपाध्यक्ष का पद ऑफर कर सकती है। इसी के चलते केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एनडीए के सहयोगी दलों से बातचीत करने का जिम्मा सौंपा गया है।

    वहीं 18वीं लोकसभा के लिए संसद का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। एक दिन पहले दोपहर तक उम्मीदवार के नाम का खुलासा होगा। इसे लेकर विपक्षी दलों का कहना है कि एनडीए के सहयोगी दलों के पास लोकसभा उपाध्यक्ष का पद होना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोकसभा उपाध्यक्ष पद के लिए इंडिया महाठबंधन अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकता है। एनडीए की सरकार में किंगमेकर जेडीयू और टीडीपी के बीच लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर मतभेद नजर आ रहा है। भाजपा चाहती है कि उसके पास ही लोकसभा अध्यक्ष का पद रहे।

    भाजपा के इस फैसले से नीतीश कुमार सहमत हैं, लेकिन चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी चाहती है कि लोकसभा स्पीकर पद को लेकर पहले एनडीए में चर्चा हो, इसके बाद उम्मीदवार के नाम फाइनल हो। इसे लेकर जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी और टीडीपी एनडीए का हिस्सा है। उनकी पार्टी लोकसभा स्पीकर पद के लिए भाजपा द्वारा नामित उम्मीदवार का समर्थन करेगी। उन्होंने आगे कहा कि स्पीकर हमेशा सत्तारूढ़ दल का होता है। टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पट्टाभि राम कामारेड्डी ने कहा कि एनडीए के सहयोगी दल साथ बैठकर तय करेंगे कि स्पीकर के लिए उम्मीदवार कौन होगा? एक बार आम सहमति बनने के बाद उस उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे और फिर टीडीपी समेत सभी सहयोगी दल उस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

  • Punjab : पुलिस कर्मी की पत्नी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला शव

    लुधियाना : जिले में घरेलू विवाद के चलते सोमवार को सिधवां बेट थाने में तैनात पुलिस कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोनिया (30) पत्नी मनदीप सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के पर डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

     जानकारी के अनुसार सिधवां बेट थाने के पीछे बने क्वार्टर में पुलिस कर्मी मनदीप सिंह की पत्नी का शव पंखे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक सुबह पति-पत्नी के बीच कुछ झगड़ा हुआ था। लेकिन बाद में पत्नी ने घर पर फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है।

    मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है। मृतका की मां सिमित्रा देवी ने बताया कि उन्हें सुबह मनदीप का फोन आया था कि सोनिया को कुछ हो गया है, वह सिधवां बेट आ जाए। जब वह घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था और दमाद मनदीप खुद घर पर नहीं था। उन्होंने अपने दमाद पर आरोप लगाते कहा कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।