Blog

  • लोकसभा में मोदी सरकार लाई 3 नए बिल, राजद्रोह कानून हुआ खत्म 

    लोकसभा में मोदी सरकार लाई 3 नए बिल, राजद्रोह कानून हुआ खत्म 

    पहचान छिपाकर शादी की तो खैर नहीं

    नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन ऐसे बिल लोकसभा में पेश किए हैं जो कई कानूनों की नई परिभाषा तय कर सकती है। गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय न्याय संहिता बिल, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बिल 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम बिल पेश करते हुए राजद्रोह कानून को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन विधयकों से आपराधिक दंड संहिता में आमूलचूल परिवर्तन होगा। इसके साथ ही इंडियन पीनल कोड अब भारतीय न्याय संहिता कही जाएगी। शाह ने कहा कि इन विधेयकों को पेश करते हुए कहा कि आने वाले वक्त में ये बिल जब कानून बन जाएगा तो भारतीय न्याय संहिता में बड़ा बदलाव होगा। उन्होंने मॉब लिंचिंग से लेकर भगोड़े अपराधियों को लेकर कानून में कई सारे बदलाव का प्रस्ताव पेश किया है। हालांकि, इस बिल को सिलेक्ट कमिटी के पास भेजने का फैसला किया गया है।

    शाह ने कहा कि राजद्रोह कानून को अंग्रेजों के शासन को बचाने के लिए ये कानून बनाया गया था। शाह ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि एक ऐतिहासिक निर्णय इस सरकार ने किया है और राजद्रोह को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला किया गया है। यहां लोकतंत्र है सबको बोलने का अधिकार है। इस कानून में इसके साथ-साथ अलगाव सशस्त्र विद्रोह, विध्वंसक गतिविधियां, अलगाववाद भारत की संप्रभुता एकता को चैंलेज करना ये सबको कानून के अंदर पहली बार अब इसकी व्याख्या हो रही है और पूरी संपत्ति को कुर्क करने का अधिकार भी है। जांच करने वाले पुलिस अधिकारी के संज्ञान पर कोर्ट इसका ऑर्डर करेगा पुलिस अधिकारी इसका आदेश नहीं कर पाएंगे। कोर्ट में सुनवाई के बाद होगा।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध और सामाजिक समस्याओं के निपटान के लिए कानून बनाया गया है। शादी, रोजगार, पदोन्नति के झूठे वादे और गलत पहचान बताकर जो यौन संबंध बनाते थे उसको अपराध की श्रेणी में पहली बार नरेंद्र मोदी सरकार ला रही है। गैंगरेप के सभी मामलों में 20 साल की सजा या आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है, जो आज नहीं है। 18 साल से कम आयु की बच्चियों के मामले में मृत्युदंड का भी प्रावधान है। शाह ने कहा कि ट्रायल में गायब रहने वाले अपराधियों को लेकर भी सजा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि कई सारे केसों मे दाऊद वाछिंत है, वो भाग गया, उसका ट्रायल नहीं होता है। हमने तय किया सेशन कोर्ट के जज पूरी प्रक्रिया के बाद जिसको भगोड़ा घोषित करेंगे उसकी अनुपस्थिति में ट्रायल होगा और उसे सजा भी दी जाएगी। दुनिया में वो कहीं भी छिपे, उसे सजा सुनाई जाएगी। अगर उसे सजा से बचना है तो वह न्याय की शरण में आए। इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ने वाला है।

    अमित शाह ने बिल पेश करते हुए कहा कि मॉब लिंचिंग का बड़ा शोर मचा है, हमने उसको बड़ा केयरफुली देका है। मॉब लिंचिंग के लिए भी 7 साल की सजा या आजीवन कारावास और मृत्युदंड का प्रावधान इस कानून में किया गया है। शाह ने कहा कि स्नैंचिंग के लिए चाहे महिलाओं की चेन हो या कुछ और कोई प्रावधान नहीं था। बहुत सारे लोग छिप जाते थे क्योंकि वो चोरी नहीं थी। स्नैचिंग का प्रावधान नहीं था। अब स्नैचिंग का भी प्रावधान ले आया गया है। 324 में गंभीर चोट के कारण निष्क्रियता की स्थिति हो जाती थी तो महज 7 साल की सजा थी। किसी को थोड़ा लग जाए और वह एक सप्ताह में अस्पताल से बाहर आ जाए तो उसकी सजा को थोड़ा अलग किया गया है। अगर हमेशा के लिए अपंगता आती है तो इसकी सजा 10 साल या आजीवन कारावास।

    शाह ने कहा कि डीजीपी को समय नहीं हो या फिर कोई डीजीपी साहब रिटायर हो गया। तो अब उसको बुलाने की जरूरत नहीं है। अब नए कानून के तहत उस समय के एसपी फाइल देखकर कोर्ट को बताएंगे। घोषित अपराधियों की संपत्ति की कुर्की का भी हम प्रावधान जोड़ रहे हैं। संगठित अपराध के लिए एक नया प्रावधान जोड़ रहे हैं, जो अंतरराज्यीय गैंग और संगठित अपराध के विरूद्ध एक कठोर सजा का प्रावधान है। शाह ने कहा कि अपराधियों जो देश छोड़कर भाग जाते थे, उसके विरूद्ध 10 साल की सजा का प्रावधान लाया है। सजा माफी को राजनीतिक यूज करने वाले बहुत किस्से आते थे, अब हमने कह दिया है कि अगर किसी को सजा माफ करनी है मृत्यु की सजा को आजीवन कारावास और आजीवन कारावास की सजा को 7 साल तक ही माफ कर सकते हैं। 7 स साल के कारावास को 3 साल ही माफ कर सकते हैं, अभी बिहार में कुछ मामले सामने आए हैं, किसी प्रकार से राजनीतिक रसूख वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा उनको भी सजा भुगतनी पड़ेगी।

  • जालंधरः सांसद सुशील कुमार रिंकू ने संसद भवन के बाहर जंजीरे पहन कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः सांसद सुशील कुमार रिंकू ने संसद भवन के बाहर जंजीरे पहन कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आप पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज संसद भवन के बाहर जंजीरे पहन कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सासंद सुशील रिंकू ने गुलामी की जंजीरो से देश को आजाद करने के अपील की है। सदन में दिल्ली सवा बिल की कापियां वेल में आकर फाड़ने के कारण उन्हें पूरे सत्र के लिए सस्पेंड किया गया है। आज उन्होंने केंद्र सरकार के विरोध का नया तरीका अपनाया। अपने आप को लोहे की जंजीरो में जकड़ कर आजाद करो…आजाद के नारे लगाए। सिर पर शहीद-ए-आजम वाली बसंती रंग की पगड़ी पहन कर रिंकू ने संसद भवन के बाहर चक्कर लगाया और संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉक्टर भीम राम अंबेडकर की मूर्ति के आगे जाकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वह अकेले ही अपने आप को लोहे की जंजीरे में बांध कर वहां पर प्रदर्शन कर रहे थे।

    रिंकू जब संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे तो वहां पर राहुल गांधी भी आए। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे। राहुल गांधी सुशील रिकूं के पास आए और उनसे हाथ मिलाया। राहुल गांधी ने वह रिंकू ने जो हाथ में बैनर थाम रखा था उसे भी गौर से देखा और पड़ा। इसके बाद मुस्कुराते हुए वहां से चले गए। दूसरे दलों के सांसद भी रिंकू के पास आकर उनके प्रदर्शन को देख रहे थे। रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के संविधान कानून को गुलामी की जंजीरों में झकड़ रखा है। उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसी सरकार है जो न संविधान को मानती है और न ही देश की सुप्रीम न्याय व्यवस्था में ही विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को न मानकर अपनी सभी नियमों कानूनों को छींके पर टांग कर मनमर्जी से काम कर रही है।

    मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में बयान पर अड़ा एकजुट विपक्ष जब सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया तो वो इसे अपनी बड़ी रणनीतिक सूझबूझ बता रहा था। पीएम के बयान न देने और मणिपुर में चाहे गए नियमों के तहत बहस की इजाजत न मिलने के चलते इंडिया गठबंधन ने संसद के दोनों सदनों में कई दिन कामकाज ठप रखा। सरकार को झुकते न देख उसने अपनी मांग मनवाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव का रास्ता चुना। मकसद था अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में मणिपुर को केंद्र में रखा जाए और फिर पीएम से उसका जवाब मांगा जाए। ऐसे में पीएम को मणिपुर पर अपना तथाकथित ‘मौन’ तोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। राजनीतिक जानकार भी इसे विपक्ष की सरकार को गुगली मान रहे थे। 

    गौरतलब है कि मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच पिछले सौ दिन से नस्लीय हिंसा जारी है। इस हिंसा की आग में मणिपुर जल रहा है और उसकी तपिश देश-विदेश में महसूस की जा रही है। संसद का सत्र शुरू हुआ तो विपक्ष ने इसी मुद्दे पर सरकार को घेर लिया। विपक्ष एकजुट होकर पीएम मोदी के इसपर संसद के अंदर बयान की मांग कर रहा था। सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार थी लेकिन चर्चा किस नियम के तहत हो इसपर विपक्ष और सत्ता पक्ष में गतिरोध बना हुआ था जिसके चलते शुरुआत के कई दिन संसद के दोनों सदनों में कामकाज ठप रहा।

  • पंजाबः बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटने से एक की मौत

    पंजाबः बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटने से एक की मौत

    अबोहर: शहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित सड़क हादसे मामला सामने आया है। जहां छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने घर जा रही निजी स्कूल की वैन गांव भागू के निकट सड़क हादसे का शिकार हो गई। वैन के अचानक पलट जाने से एक बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 अन्य बच्चे घायल हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए वैन चालक देवगन निवासी खैरपुर ने बताया कि उसका रिश्तेदार इस स्कूल की वैन को चलाता है लेकिन वह किसी काम से बाहर गया था, जिसके कारण पिछले 2 दिनों से यह वैन वह चला रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को वैन में वह घर छोड़ने जा रहा था तो भागू के निकट पहुंचने पर सड़क पर अचानक आए कुत्ते आ गए। उन्होंने कहा कि कुत्तों को बचाने की कोशिश के दौरान वैन पलट गई। इस हादसे में 9 वर्षीय विहान पुत्र रोहित बिश्नोई निवासी सीतो गुन्नो की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल बच्चों में से एक बच्ची को दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। जहां उसका ईलाज चल रहा है। 

  • पंचाबः चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान, सरकार ने सभी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतें और जिला परिषदें की भंग, पढ़ें आदेश

    पंचाबः चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान, सरकार ने सभी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतें और जिला परिषदें की भंग, पढ़ें आदेश

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने गांवों की पंचायतों को लेकर ऐलान किया है कि गांव की पंचायतें भंग कर दी हैं। जारी आदेशों के मुताबिक पंजाब की जिला परिषदों, ब्लॉक समितियों और ग्राम पंचायतों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। जिला परिषद ब्लॉक समिति चुनाव 25 नवंबर 2023 तक और 31 दिसंबर 2023 तक ग्राम पंचायत चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिक्रयोग्य यह भी है कि आने वाले दिनों में नगर निगम, नगर कार्पोरेशन व नगर कौंसिल चुनावों का ऐलान भी किया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि सरकार का उद्देश्य है ये सभी चुनाव एक ही समय में निपटा लिए जाएं ताकि बार-बार कोड ऑफ कंडक्ट न लगाया जाए।

  • पंजाबः इस मामले में नारकोटिक विंग के ASI पर मामला दर्ज

    पंजाबः इस मामले में नारकोटिक विंग के ASI पर मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले के कस्बा जगराओं में देहात पुलिस के नारकोटिक विंग में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक ASI पहाड़ा सिंह, प्राइवेट ड्राइवर दीपा व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, रिश्वत मांगने की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वायरल हुई थी। जिसके आधार पर भ्रष्टाचार के केस में पहाड़ा सिंह को नामजद किया गया है। आरोपी एएसआई के अलावा अब उसके साथ के बाकी पुलिस कर्मचारी भी सीनियर अधिकारियों की रडार पर आ चुके हैं।

    वायरल हुई रिकॉर्डिंग में एएसआई महिला से यह कह रहा है कि अगर वह उसे रिश्वत के रूप में 50 हजार रुपए देती है तो कोई भी उसे या उसके पति को गिरफ्तार नहीं करेगा और वे पुलिस विभाग की ओर से बिना किसी बाधा के इलाके में ड्रग्स (चिट्‌टा) बेच सकते हैं। आरोपी एएसआई पहाड़ा सिंह को ऑडियो वायरल होने से एक दिन पहले ही शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) थाने में स्थानांतरित किया गया था, क्योंकि महिला ने उसके खिलाफ धमकी देने और रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।

    एएसआई पर पहले से ही मोगा और बाघापुराना में एनडीपीएस और एक व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाने के लिए 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। महिला इंद्रजीत ने आरोप लगाया कि एएसआई ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने उसे 50 हजार रुपए नहीं दिए तो वह उसे 1 हजार से अधिक नशीली गोलियों की तस्करी के मामले में फंसा देगा। वह जमानत भी नहीं ले पाएगी।

    गांव माइजीना की इंद्रजीत कौर ने अपनी शिकायत में कहा कि एएसआई पिछले एक सप्ताह से उसे फोन पर धमकी दे रहा है। वह पहले ही उससे फरवरी महीने में 15 हजार रुपए ले चुका था और 35 हजार रुपए मांग रहा था। एएसआई से दुखी होकर उन्होंने एसएसपी नवनीत सिंह बैंस को शिकायत दर्ज कराई, जिन्होंने पुलिस डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क को जांच सौंपी। इस बीच, महिला ने कुछ दिन पहले सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एएसआई की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपलोड की, जिसमें उसे उससे पैसे मांगते हुए सुना जा सकता है।

    वहीं संपर्क करने पर एएसआई ने आरोपों से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला और उसका पति मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं। उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए उन पर आरोप लगाए हैं। वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर आईजी कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने बुधवार को एएसआई का तबादला शहीद भगत सिंह नगर कर दिया। जांच के बाद उसके खिलाफ सिटी जगराओं थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

  • पंजाबः इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस के अधीन आते गांव मीका से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह उस समय गांव में दहशत का माहौल बना जब एक घर के अंदर से पति-पत्नी की लाशे बरामद हुई। शव को देखकर लग रहा है कि दोनों का कत्ल किया गया है। गांव वासियों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान पूर्व बीएसएफ जवान लश्कर सिंह निवासी गांव मीके और उसकी पत्नी अमरीक कौर  के रूप में  हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का बेटा दुबई में रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार शवों को देखकर लग रहा है कि दो-तीन दिन पहले किसी ने उनकी हत्या की है। घटना के पीछे के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी दोनों अपने घर में मौजूद थे और घर के बाहर ताला लगा हुआ था। संदेह होने पर ग्रामीण घर में घुसे तो देखा कि दोनों पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे। इसी बीच ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक के भतीजे जोरावर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसके मृतक चाचा लश्कर सिंह की उम्र 50 साल और चाची अमरीक कौर की उम्र 45 है। उनका बेटा दुबई में होने के कारण दोनों घर में अकेले रहते थे।

    भतीजे जोरावर ने बताया कि कुछ दिन पहले चाचा लश्कर सिंह को उनका बेटा दुबई से फोन कर रहा था। लेकिन उसकी दोनों से बात नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद उसने अपने उसे फोन किया और चाचा-चाची को देखने के लिए घर जाने के लिए कहा। जोरावर ने बताया कि जब उसने घर आकर देखा तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था। उसे लगा कि दोनों कहीं बाहर गए हुए है। लेकिन 3 दिन शक पड़ने के बाद गांव के लोगों को साथ लेकर पुलिस को मामले संबंधी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की तो लश्कर और अमरीक कौर के शव घर के अंदर से बरामद हुए। उन्होंने आंशका जताई है कि दोनों का किसी ने कत्ल किया है। इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने इंसाफ की गुहार लगाई है। 

  • कपूरथलाः जेल से पेशी के लिए लाया कैदी पुलिस हिरासत से हुआ फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जेल से पेशी के लिए लाया कैदी पुलिस हिरासत से हुआ फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः ढिलवा पुलिस द्वारा चोरी के मामले में जेल में बंद आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर माननीय अदालत में पेश किया। जिसके बाद कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस की सांसे फूल गई। पुलिस वहीं पर खाली प्लाट की झाड़ियों में काफी देर तक कैदी को ढूढंती रही। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जिला पुलिस की टीमों ने आम जनता के सहयोग से साधनक सुभाष पैलेस के पास से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    उल्लेखनीय है कि चोरी के मामले में जेल में बंद पवनप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी तलवंडी चौधरी को जब ढिलवां थाने की पुलिस अदालत में पेश करने के बाद वापस जेल ले जा रही थी। आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस हरकत में आ गयी और शहर में जगह-जगह उसे ढूंढने के लिए छापेमारी की गई।

    इस रेड में जिला पुलिस के ईंचार्ज दर्शन सिंह और पीसीआर टीम को आम जनता का भी पूरा सहयोग मिला और बड़ी संख्या में लोग पुलिस पार्टी के साथ खाली प्लॉट में उगी घास-फूस में कैदी को ढूंढने में लग गए और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार जनता के सहयोग से पुलिस पार्टी आरोपियों को सुभाष पैलेस के बाहर से काबू करने में सफल रही।

  • जालंधरः मुक़दमा दर्ज हुए 2 दिन बीत जाने के बाद BMS Fashion का मालिक पुलिस की पहुंच से बाहर

    जालंधरः मुक़दमा दर्ज हुए 2 दिन बीत जाने के बाद BMS Fashion का मालिक पुलिस की पहुंच से बाहर

    पीड़ित परिवार के आरोप सरेआम घूम रहा हमलावर, पुलिस नहीं कर रही आरोपी की गिरफ़्तारी 

    मामला कपड़ा व्यापारी और उसके साथियों द्वारा गोलियां चलाने का 

    जालंधर, ENS: महानगर के थाना आंठ के अंतगर्त आते संतोखपुरा में सोमवार देर रात घर पर में सो रहे परिवार पर गोलियां चलाने बाले बीएमएस फैशन के लक्ष्य वर्मा, प्रथम वर्मा और रूबी कश्यप के खिलाफ दर्ज हुए मुक़दमे को 48 घंटे से ऊपर का समय बीत चुका है। लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार संतोखपुरा निवासी विषु साहनी और हर्ष साहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोलियां चलाने वाले सरेआम घूम रहे है। उनका कहना है कि आरोपियों के सरेआम घूमने के कारण उन्हें अपनी जान को खतरा है। जिसके चलते वह अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

    पीड़ित परिवार ने पुलिस की कारगुजारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक हमला होने की 20 घंटे बीत जाने के बाद मुक़दमा दर्ज करना और आरोपितों की गिरफ़्तारी ना होने से हमलावरों के हौसले और बुलंद होंगे। पीड़ित परिवार ने कहा कि हमलावरों को जल्द गिरफ़्तार किया जाए ताकि बदमाशों के मन में पुलिस का डर बना रहे। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर थाना 8 के प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मुक़दमा दर्ज होने के बाद अलग-अलग टीमों का गठन कर किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। 

    यह है मामला

    सोमवार देर रात संतोखपुरा में घर पर में सो रहे परिवार पर गोलियां चलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को गोलियों के खोल बरामद हुए थे। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

  • खाई में गिरी पुलिस जवानों की बोलेरो, एक की मौत, कई लापता, देखें वीडियो

    खाई में गिरी पुलिस जवानों की बोलेरो, एक की मौत, कई लापता, देखें वीडियो

    चंबाः हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र चंबा के तीसा में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां आज सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, चंबा के तीसा से बैरागढ़ मार्ग पर जा रही पुलिस जवानों की एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में एक जवान की मौत हो गई है।

    वहीं इस घटना में 3 गंभीर रूप से घायल हुए है, जबकि 4 अभी लापता बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है, जबकि लापता जवानों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस जवान बोलेरो गाड़ी में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान बोलेरो तरवाई पुल के पास नाले में जा गिरी। 3 लोग छिटककर चट्टानों से टकराए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पहाड़ी से लुढ़कने के बाद बोलेरो नाले के बीचों बीच रुकी। यह जवान पुलिस की सेकेंड IRBN बटालियन के बताए जा रहे हैं।

  • जालंधर के तेज़ रफ़्तार इनोवा चालक ने सैर कर रहे 3 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

    जालंधर के तेज़ रफ़्तार इनोवा चालक ने सैर कर रहे 3 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव कोलका में सैर कर रहे 2 पुरुष व 1 महिला को पंजाब के जिला जालंधर की तेज़ रफ़्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलशन कुमार (44) पुत्र रत्न चन्द गाव कोलका डाकघर रायपुर मैदान जिला ऊना ने थाना बंगाणा शिकायत दर्ज करवाई कि मैं व बलदेव सिंह और विश्वरी देवी सैर कर रहे थे तो थानाकलां की तरफ से एक इनोवा गाडी संख्या ( PB-07R-0051) तेज रफ़्तार से आई जिसने हम तीनों को पीछे से टक्कर मार दी।

    जिससे इन तीनों को काफी चोटे आईं। स्थानीय लोगों ने ईलाज हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। परंतु उपचार के दौरान विश्वरी देवी पत्नी वतन सिंह गांव कोलका डाकघर रायपुर मैदान तहसील बंगाणा जिला ऊना की मृत्यु हो गई।  गाडी चालक की पहचान राहुल मल्होत्रा पुत्र चमन लाल हाऊस नंबर डब्ल्यू एन (WN )261 वाल्मिकी मोहल्ला बस्ती दानिश मिन्दा जालन्धर के रूप में हुई है। जिस पर पुलिस ने धारा 279,337,304A IPC&187 MV. ACT में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है।