Blog

  • दिल दहलाने वाली घटना, लड़की को गाड़ी से 8 KM तक घसीटा, हुई मौत 

    दिल दहलाने वाली घटना, लड़की को गाड़ी से 8 KM तक घसीटा, हुई मौत 

    नई दिल्ली: दिल्ली के कंझावला इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार आधी रात को एक युवती एक्सीडेंट के बाद गाड़ी के नीचे फंस गई और 7-8 किमी तक घिसटती चली गई। इस घटना में युवती की मौत हो गई। युवती के शरीर से सभी कपड़े फट कर उतर गए थे। बाद में युवती की लाश नग्न अवस्था में पाई गई। पुलसि ने कार सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को हत्या और गैंगरेप बताकर झूठ फैलाया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। ये एक एक्सीडेंट है।
       
    पुलिस को सूचना मिली कि कंझावला इलाके में सड़क पर एक युवती की नग्न लाश पड़ी हुई है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया और फॉरेंसिक एविडेंस भी कलेक्ट किए गए। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कार की तलाश शुरू की तो कार सुल्तानपुरी में क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई है। वहीं पुलिस को एक स्कूटी भी मिली जो दुर्घटना का शिकार हुई थी। पुलिस के मुताबिक जानकारी करने पर पता चला कि एक्सीडेंट के बाद एक स्कूटी सवार युवती गाड़ी के पहियों में फंसी हुई थी और गाड़ी दूर तक उसे घिसटती हुई गई है।

    आरोपी लड़के शराब के नशे में थे जो मुरथल सोनीपत से वापस अपने घर मंगोलपुरी लौट रहे थे। उसी दौरान सुल्तानपुरी के पास उनकी लड़की की स्कूटी से टक्कर हो गई। इसके बाद लड़की कार के नीचे फस गई और आरोपी लड़के 7-8 किलोमीटर दूर तक उसे घसीटते रहे। पता चला है कि लड़की कल देर रात एक प्राइवेट फंक्शन में वेलकम गर्ल का काम करके घर लौट रही थी। उसी दौरान उसके साथ हादसा हुआ। फिलहाल गाड़ी चला रहे आरोपी अमित, उसके साथ आगे बैठे कालू समेत तीन और युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

  • नए साल के पहले दिन सेन्य एयरपोर्ट पर हमले से 10 लोगों की मौत, 8 घायल 

    नए साल के पहले दिन सेन्य एयरपोर्ट पर हमले से 10 लोगों की मौत, 8 घायल 

    काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक मिलिट्री एयरपोर्ट पर नए साल के पहले दिन रविवार को हुए धमाके में कई लोगों की मौत हो गई व कई घायल हो गए । जानकारी के अनुसार इस हमले में 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि 8 लोग घायल भी हुए हैं। तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल नफी टक्कुर ने धमाके की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि काबुल मिलिट्री एयरपोर्ट पर यह धमाका सुबह के समय हुआ। इससे तीन दिन पहले यानी 29 दिसंबर को भी अफगानिस्तान के तालुकन प्रोविंस में धमाका हुआ था। जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। इससे पहले 26 दिसंबर को भी एक बादाखशान प्रोविंस में हुए धमाके में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी।

  • सावधानः भारत में हुई कोरोना के खतरनाक वेरिएंट XBB.1.5 की एंट्री!

    सावधानः भारत में हुई कोरोना के खतरनाक वेरिएंट XBB.1.5 की एंट्री!

    नई दिल्ली। बीते साल के साथ ही कोरोना ने एक बार फिर सभी की चिंता बढ़ा दी है। चीन से सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट BF.7 पूरी दुनिया के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे में इसे लेकर भारत भी अलर्ट मोड में आ चुका है। इसी बीच अब भारत में इस महामारी के एक और नए वेरिएंट की एंट्री हो चुकी है। अमेरिका में तबाही मचा रहा कोरोना का एक और वेरिएंट अब भारत में भी आ चुका है। बीते दिन गुजरात में एक शख्स कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रॉन XBB.1.5 से संक्रमित पाया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद से सभी चिंताएं और बढ़ गई हैं। तो चलिए जानते हैं इस वेरिएंट से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में-

    क्या है XBB.1.5 वैरिएंट

    हाल ही में भारत में पाए गए ऑमिक्रॉन के XBB.1.5 वेरिएंट को काफी खतरनाक माना जा रहा है। यह वेरिएंट चिंता का विषय इसलिए भी बना हुआ है, क्योंकि यह BQ1 वेरिएंट से 120 प्रतिशत तेजी से फैलता है। अमेरिका में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे यही वेरिएंट है। इस वेरिएंट के प्रभाव को देखते हुए इससे पीड़ित मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई है।

    जानकारों की मानें तो XBB.1.5 वेरिएंट इसलिए खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि यह न सिर्फ एंटीबॉडी को प्रभावित कर रहा है, बल्कि उसे कमजोर भी कर रहा है। कई वैज्ञानिकों ने इसे लेकर चेतवानी है कि XBB जैसे सब-वेरिएंट कोविड वैक्सीनेशन के प्रभाव को कम कर सकता है। ऐसे में टीके के बेअसर होने से संक्रमण के मामलों में बढ़तरी हो सकती है।

    XBB.1.5 वेरिएंट के लक्षण

    महामारी वैज्ञानिकों के मुताबिक अमेरिका में कहर बरपा रहा कोरोना का XXB.1.5 वेरिएंट, एक रिकॉम्बिनेशन वेरिएंट हो सकता है, जो पुराने XBB की तुलना में 96 फीसदी तेज है। इस वेरिएंट के मामले सबसे पहले बीते साल अक्टूबर में न्यूयॉर्क में सामने आए थे। वहीं, लक्षणों की बात करें तो इन वेरिएंट के कोई अलग या खास लक्षण नहीं है। XXB.1.5 वेरिएंट के कुछ सामान्य लक्षणों में निम्न शामिल हैं-

  • 4 दिन तक बाथरूम में फंसी महिला, मौत का कर रही थी इंतज़ार 

    4 दिन तक बाथरूम में फंसी महिला, मौत का कर रही थी इंतज़ार 

    नई दिल्ली: आज की दुनिया में अकेले रहने का चलन बढ़ गया है। हालांकि अकेले रहने के अगर कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। सिंगापुर में रहने वाली एक महिला इसी नुकसान का शिकार हो गई। 31 साल की महिला दरवाज़े का हैंडल खराब होने की वजह से बाथरूम में लॉक हो गई थी। वो अगले 4 दिन तक न सिर्फ अंदर ही बंद रही बल्कि भूख-प्यास से तड़पते हुए मौत का इंतज़ार कर रही थी।

    4 दिन तक वो अंदर ही बिना खाना-पानी से तड़पती रहीं। वो वहां से चिल्लाती भी थी, लेकिन अपार्टमेंट से बाहर आवाज़ ही नहीं आ रही थी। जब दूसरे शहर में रहने वाले उसके पैरेंट्स की उससे कई दिन तक बात नहीं हुई और यांग का फोन भी नहीं उठा तो उन्होंने यांग के चचेरे भाई को कॉल करके पता करने के लिए कहा। भाई ने जब देखा कि यांग का दरवाज़ा नहीं खुला तो उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने दरवाज़ा तोड़कर देखा तो अंदर यांग बंद मिली। वे बताती हैं कि ये उनकी ज़िंदगी की सबसे भयावह घटना थी और उन्हें लग रहा था कि अब वो नहीं बच पाएंगी। 

  • विधायक  ने पुलिस अधिकारियों को दी खुली धमकी, सुधर जाओ नहीं तो…

    विधायक ने पुलिस अधिकारियों को दी खुली धमकी, सुधर जाओ नहीं तो…

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के विधायक स्वपन मजूमदार ने बनगांव दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के तहत एक पुलिस थाने में आग लगाने की धमकी दी। मजूमदार ने उत्तर 24 परगना जिले के अशोक नगर इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बयान दिया। अपनी रैली के दौरान भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक (आईसी) और प्रभारी अधिकारी (ओसी) भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर रहे थे। वे क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ताओं को उनके अवैध कार्य करने की अनुमति दे रहे थे। भाजपा विधायकों ने पुलिस अधिकारियों को धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर थाने के अधिकारी अपना व्यवहार नहीं बदलते हैं तो वह थाने को जला देंगे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा विधायक ने कहा कि अशोकनगर थाने के आईसी और ओसी ध्यान से सुनें। अपने क्षेत्र में टीएमसी की गतिविधियों में शामिल होना बंद करें। सत्ता पक्ष के कुकर्मों का विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को गिरफ्तार करना बंद करें। हमारे एक कार्यकर्ता को इस इलाके में बेरहमी से पीटा गया है। लेकिन आपने अभी तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है। हम इसे हमेशा के लिए बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि आप अपने तरीके नहीं बदलते हैं तो हम एक दिन पुलिस थाने को आग लगाने के लिए मजबूर होंगे।

    मजूमदार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी मजूमदार द्वारा कहे गए शब्दों का समर्थन नहीं करती है, हालांकि यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि उन्होंने बेबसी के शब्दों का उच्चारण किया था।

  • फैक्टरी में लगी भीषण आग, 9 लोग जले, कई के फंसे होने की आशंका

    फैक्टरी में लगी भीषण आग, 9 लोग जले, कई के फंसे होने की आशंका

    नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में भीषण हादसे की खबर है। यहां एक फैक्टरी में आग लगने से 9 लोगों के बुरी तरह जलने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इगतपुरी में मुंढेगांव के पास स्थित जिंदल समूह की फैक्ट्री में सुबह 11 बजे के आसपास फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ और यहां आग भड़क गई। जब तक यहां मौजूद वर्कर्स कुछ समझ पाते, आग फैलने लगी। कई चपेट में आ गए।

    अभी भी कई कर्मचारी फैक्टरी में फंसे हुए हैं, उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं। जिला कलेक्टर गंगाधरन डी और पुलिस अधीक्षक शाहजी उमाप सहित वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए आग की घटना स्थल पर पहुंचे हैं। इस बीच मौके पर बचाव कार्य जारी है और घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इलाके में भारी मात्रा में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया गया है कि कंपनी में स्थिति गंभीर है। आग के चलते बार-बार फैक्ट्री में तेज धमाके हो रहे हैं।

    नासिक नगर निगम के अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि आग विकराल रूप से फैल रही है। फैक्ट्री में जिस तरह का कच्चा माल था, उससे आग लगातार फैलती जा रही है। आग बुझाने में कुछ समय लग सकता है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

  • जालंधर में दिल दहलाने वाला हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत

    जालंधर में दिल दहलाने वाला हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत

    जालंधर, (वरुण/ हर्ष): महानगर में भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पठानकोट से जालंधर जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पठानकोट जा रहे ट्रक से जा टकराई।

    इस भयानक हादसे में कार सवार 2 नौजवानों की मौत हो गई और  3 गंभीर रुप से घायल हो गए। इस भयानक हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    लों को अस्पताल भिजवाया गया है।

  • खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा 

    खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा 

    चंडीगढ़: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच पूरी होने तक अपना विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सौंप दिया है. उन्होंने मीडिया को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘आप सबको पता है, मेरी छवि खराब करने के लिए एक माहौल क्रिएट किया गया है. एक जूनियर कोच ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं. मैं चाहता हूं, इन झूठे आरोपों की निष्पक्ष जांच हो. रिपोर्ट आने तक, नैतिकता और इंसानियत के आधार पर मैं अपना विभाग मुख्यमंत्री को सौपता हूं. दूध का दूध और पानी का पानी होने के बाद मुख्यमंत्री मेरे मंत्री पद को लेकर फैसला लेंगे.’ संदीप सिंह की इस घोषणा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक बुलाई.

    इस बैठक में डीजीपी पीके अग्रवाल, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, होम सेक्रेटरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में खेल मंत्री संदीप सिंह के मामले पर चर्चा हुई. इससे पहले DGP ने संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित की. इस विशेष जांच दल में आईपीएस ममता सिंह और समर प्रताप सिंह के साथ एचसीपी राजकुमार कौशिक को शामिल किया गया है. हरियाणा के डीजीपी की ओर से एसआईटी को निर्देश दिए हैं कि वह महिला कोच के आरोपों की बिंदुवार जांच करे. साथ ही यह भी हिदायत दी गई है कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंपी जाए.

    भारतीय हॉकी टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोप में 31 दिसंबर की शाम चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. नए साल की पूर्व संधा पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में संदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धाराओं- 354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार, 30 दिसंबर 2022 को लेडी कोच ने चंडीगढ़ पुलिस हेड क्वार्टर जाकर एसएसपी से मुलाकात की थी और अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके बाद आला अधिकारियों ने यह मामला थाना 26 में जांच के लिए भेजा था. जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाए हैं कि मंत्री ने उसे चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी पर बुलाया और छेड़छाड़ की.

  • क्रिकेट बोर्ड का फरमान, सैलरी में 40 फीसदी की कटौती स्वीकार करें

    क्रिकेट बोर्ड का फरमान, सैलरी में 40 फीसदी की कटौती स्वीकार करें

    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने डायरेक्टर्स को लेकर बड़ा फरमान सुनाया है। बोर्ड ने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी सैलरी में 30 से 40 फीसदी की कटौती के लिए तैयार रहें, नहीं तो घर जाएं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। रमीज राजा को चेयरमैन पद से हटाया जा चुका है। इसके बाद से वे बोर्ड को निशाने पर लिए हुए हैं। पुरानी सेलेक्शन कमेटी को भी हटा दिया गया है। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को अंतरिम सेलेक्शन कमेटी का चीफ बनाया गया है। उनके आते ही सरफराज को टेस्ट टीम में एंट्री मिल गई। वे 4 साल से इसका इंतजार कर रहे थे।

    जानकारी के अनुसार, मैनेजमेंट कमेटी के कार्यभार संभालने के बाद से कई डायरेक्टर्स पर दबाव है। उन्हें औपचारिक रूप से 30 से 40 फीसदी वेतन कटौती या घर जाने के बारे में बताया जा चुका है। उन्हें निर्णय लेने के लिए एक सप्ताह भी दिया गया है। यदि वे इस्तीफा देते हैं, तो उन्हें 3 महीने की सैलरी दी जाएगी। 

  • नए साल पर आम जनता को झटका, LPG गैस के बढ़े  दाम

    नए साल पर आम जनता को झटका, LPG गैस के बढ़े  दाम

    नई दिल्ली: नए साल पर सरकार ने आम जनता को एक बड़ा झटका दिया है। सरकार ने देश भर में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये का इजाफा हुआ है। आज यानी 1 जनवरी 2023 से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1769 रुपये हो गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस के दामों में बदलाव करती हैं। कमर्शियल गैस की कीमत केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ी है। बात करें दिल्ली के अलावा अन्य तीन महानगरों की तो 19 किलोग्राम वाला गैस सिलिंडर कोलकाता में 1870 रुपये, मुबंई में 1721 रुपये और चेन्नई में 1917 रुपये का मिल रहा है। इससे पहले सरकार ने पिछले साल नवंबर में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 115.50 रुपये की कटौती की थी। 

    इस बार सरकार तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में घरेलू गैस की कीमत 1053 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये है। घरेलू गैस की कीमत में आखिरी बदलाव 6 जुलाई 2022 को किया गया था जब कंपनियों ने सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा कर दिया था। कमर्शियल गैस महंगी होने से रेस्टोरेंट, होटल व ढाबों आदि पर खाना महंगा हो जाएगा। गैस के दाम बढ़ने से उनकी लागत भी बढ़ेगी जिसे होटल मालिक ग्राहकों की ओर ट्रांसफर करेंगे। यानी अब अगर आप बाहर खाने जाएंगे तो आपकी जेब पहले से अधिक ढीली होगी। इसलिए रेस्टोरेंट में खाने जाने से पहले अपना बजट देख लेना बेहतर होगा।

    घरेलू एलपीजी की कीमतें कच्चे तेल के दामों पर निर्भर करती हैं। पिछले काफी समय से कच्चे तेल की कीमतें गिरी हुई हैं। आज भी ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई 85 डॉलर के अंदर ही ट्रेड कर रहे हैं। ऐसे में इस वक्त गैस की कीमतों में वृद्धि थोड़ अटपटी लग सकती है। संभव है कि ये पिछली बार की गई 115 रुपये की कटौती की कुछ भरपाई के लिए किया गया हो।