Blog

  • पंजाबः कल से बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि के आसार, विभाग ने दी चेतावनी

    पंजाबः कल से बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि के आसार, विभाग ने दी चेतावनी

    चंडीगढ़ः अगले दो दिनों में पंजाब का मौसम बदल सकता है। ताजा अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 और 24 जनवरी को पंजाब में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मालवा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़ सकते हैं।

    बता दें कि पंजाब के कई इलाकों में हल्की बारिश के बाद रातें ठंडी हो गई हैं और राज्य में दिन गर्म हो रहे हैं लेकिन दिन में सर्द हवाओं के कारण पाला बरकरार है। हालांकि कई इलाकों में घने कोहरे से राहत मिली है। इसके अलावा दिन में धूप से भी राहत मिलती है।

    वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 24 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल और स्पीति और किन्नौर जिलों में भारी बारिश और हल्की बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में चार दिनों तक 25 जनवरी तक हल्की बर्फबारी का भी अनुमान है।

  • राहुल गांधी ने निजी जिंदगी पर खुल कर की बात, ऐसी लड़की से करेंगे शादी 

    राहुल गांधी ने निजी जिंदगी पर खुल कर की बात, ऐसी लड़की से करेंगे शादी 

    नई दिल्ली: राहुल गांधी ने एक निजी चैनल पर दिए गए इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी पर खुल कर बातचीत की। राहुल गांधी ने इस बातचीत में अपनी पढ़ाई के दौरान स्कूलों और कालेजों में अपने अनुभवों के बारे में खुलकर जवाब दिए। राहुल गांधी ने अपनी निजी जिंदंगी में पसंद और नापसंद के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जब कोई सही लड़की मिलेगी तो शादी कर लूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि उनके माता-पिता की शादी बहुत ही शानदार रही थी और इसलिए विवाह के बारे में उनके ख्याल बहुत ऊंचे हैं। वे अपने लिए भी ऐसे ही किसी जीवन साथी को चाहते हैं।

    राहुल गांधी ने कहा कि अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने देश की संस्कृति और खानपान को बहुत करीब से देखा और महसूस किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना जैसे कुछ राज्यों में मसालेदार खाने का उपयोग बहुत ज्यादा होता है। राहुल गांधी ने कहा कि अपनी भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने साफ महसूस किया कहा कि कल्चर केवल राज्यों में राज्यों की सीमा पर ही नहीं बल्कि राज्यों के भीतर भी बदलता है। राहुल गांधी ने कहा कि उनको खाने में तंदूरी खाना पंसद है। इसलिए चिकन टिक्का, सीख कबाब और अच्छे आमलेट उनको पंसद है। राहुल गांधी ने कहा कि वे कंट्रोल डाइट लेते हैं और मिठाइयों से बचते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उनको खाने में कटहल और मटर नापंसद है।

    राहुल गांधी ने कहा कि ज्यादा गुस्सा आने पर वे एकदम चुप हो जाते हैं। भारत जोड़ो यात्रा  के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि ये तपस्या है। भारत की संस्कृति में तपस्या का बड़ा महत्व है। इसलिए किसी भी काम को करने में आनेवाली कठिनाइयां एक तरह की तपस्या है। देश में लाखों लोग तपस्या कर रहे हैं।

  • पालतू जानवर को ‘कुत्ता’ कहने पर गुस्साए मालिक ने दिया वारदात को अंजाम 

    पालतू जानवर को ‘कुत्ता’ कहने पर गुस्साए मालिक ने दिया वारदात को अंजाम 

    डिंडीगुल : तमिलनाडु के मदुरै जिले के डिंडीगुल इलाके में 65 वर्षीय रायप्पन की हत्या की खौफनाक वारदात सामने आया है। रायप्पन की हत्या उसके पड़ोसी ने इसलिए कर दी, क्योंकि उसने पालतू डॉगी को उसके वास्तविक नाम के बजाय ‘कुत्ता’ कहा था। पुलिस के अनुसार, उनके रिश्तेदार और पड़ोसी रायप्पन को सावरीअम्मल और उनके बेटे डैनियल और विन्सेंट ने कई बार चेतावनी दी थी कि वे अपने पालतू जानवर को कुत्ता ना कहे।

    जानकारी के मुताबिक, सावरीअम्मल और उनके बेटे डेनियल और विन्सेंट ने एक कुत्ता पाल रखा है। यदि उनके कुत्ते को कोई कुत्ता कहकर बुलाता है, तो वह भड़क जाते थे। शुक्रवार को भी उनके पड़ोसी रायप्पन अपने पोते के साथ खेत पर थे। तभी डैनियल का पालतु कुत्ता भी भौकता हुआ आया। यह देख रायप्पन ने अपने पोते को अपने साथ एक छड़ी ले जाकर कुत्ता भगाने कहा। वहां पर पास में ही डेनियल मौजूद था और उसने रायप्पन की बात सुन ली।

    ‘कुत्ता’ शब्द सुनकर वह भड़क गया और गुस्से में आकर रायप्पन की छाती में मुक्का मारते हुए कहा कि कितनी बार कहा है कि उसे कुत्ता मत कहो। मुक्का पड़ते ही रायप्पन जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। रायप्पन की मौत के बाद डेनियल, विन्सेंट और उनकी मां सावरीअम्मल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से पंजाब को हथियार सप्लाई करता था आरोपी

    पंजाबः मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से पंजाब को हथियार सप्लाई करता था आरोपी

    जांच में हुआ खुलासा आरोपी के अमेरिका से जुड़े तार

    चंडीगढ़ः केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खन्ना पुलिस द्वारा उजागर किए गए अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर मॉड्यूल की जांच तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार अमृतसर निवासी हरसिमरनजीत सिंह सिम्मा पेशे से ट्रक चालक था। इसका संपर्क अमेरिका में बैठे अमृत बल के साथ उसकी महिला साथी दलजीत कौर मानों ने करवाया था। हरसिमरनजीत सिम्मा ट्रक चालक के भेष में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से पंजाब में हथियारों की सप्लाई करता था। अमृतसर के शमशेर सिंह शेरा और अमृतसर के सरबजोत सिंह सबी संधू ने भी उनका समर्थन किया। इससे पहले कल एनआईए की एक टीम खन्ना पहुंची थी और इस बीच एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

    गौरतलब हो कि खन्ना पुलिस ने हाल ही में बब्बर खालसा के सरगना अमृत बल, प्रकाश सेखों और जग्गू भगवानपुरिया के 13 गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में खन्ना पुलिस गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर ही रही थी कि इससे पहले एनआईए ने इस अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर मॉड्यूल में एंट्री की है। गैंगस्टर अमृत बल और जग्गू भगवानपुरिया का गिरोह पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में टारगेट किलिंग की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

    यह खुलासा खन्ना पुलिस द्वारा 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। ये सभी गैंगस्टर अमृत बल और जग्गू भगवानपुरिया के गिरोह के हैं। हरसिमरनजीत सिंह उर्फ ​​सिम्मा पंजाब में गैंगस्टर अमृत बल के सभी हत्याओं के मामलों को देखता था। इसके साथ ही पुलिस ने 24 दिसंबर को गैंगस्टर की खास दलजीत कौर उर्फ ​​मानों को गिरफ्तार किया था। मानों के खुलासे के बाद पुलिस ने वारस अली और रफी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने उन 14 टारगेट की पहचान की थी, जिनका कत्ल किया जाना था।

  • पंजाब में गरमाई सियासत: चुनाव से पहले बादल के हल्के में पहुंचे राजा वाड़िंग 

    पंजाब में गरमाई सियासत: चुनाव से पहले बादल के हल्के में पहुंचे राजा वाड़िंग 

    बठिंडाः मनप्रीत सिंह बादल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद बठिंड नगर निगम में खलबली मचती नजर आ रही है। इसको लेकर मनप्रीत बादल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वाड़िंग आमने-सामने हैं। मनप्रीत बादल पर आरोप लगाया जा रहा है कि मनप्रीत बादल और उनके रिश्तेदार सभाएं कर कांग्रेस पार्षदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि बठिंडा नगर निगम पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है।

    इसको लेकर पंजाब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने बठिंडा के एमएसडी स्कूल में पार्षदों और पुराने कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात की। इस मौके पर राजा वाड़िंग ने कहा कि वह कांग्रेसियों से मिलने और उनकी शिकायतें सुनने आए हैं।

    जहां तक ​​निगम भंग करने की बात है तो ये सभी पार्षद चाहे कांग्रेस पार्टी के हों या निर्दलीय, जो चाहे फैसला ले सकते हैं, मेरी तरफ से कोई रोक नहीं है। बठिंडा के लोग एक विचारधारा से जुड़े हैं, वे सभी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले जीते हैं, कोई भी व्यक्ति किसी का पक्ष में  नहीं होगा। जब कोई पार्टी छोड़ना चाहता है तो तरह-तरह के बहाने बनाता है।

  • पंजाबः बड़े आतंकी हमले का खतरा, इस गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज

    पंजाबः बड़े आतंकी हमले का खतरा, इस गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब में लगातार गैंगस्टरों और आतंकियों का खौफ बना हुआ है। उधर, 26 जनवरी को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) को इनपुट मिले हैं कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल नाम का प्रतिबंधित आतंकी संगठन पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है। इस मामले में सेल ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) संशोधन अध्यादेश, 2004 की धारा 17, 19, 20, आईपीसी की धारा 120 बी और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है।

    जिन संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें पंजाब की जेल में बंद जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गू भगवानपुरिया का नाम भी शामिल है। अन्य संदिग्धों में अमृतपाल सिंह उर्फ ​​अमृत बल्ल निवासी कपूरथला, प्रकाश सिंह निवासी पटियाला, दरमनजोत सिंह उर्फ ​​दरमन कहलों निवासी तलवंडी, अमृतसर, परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा निवासी मटौर जिला मोहाली शामिल हैं।

    एसएसओसी को जानकारी मिली है कि गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गू भगवानपुरिया, अमृतपाल सिंह (अब यूएसए में), प्रकाश सिंह (अब इंग्लैंड में), दरमनजोत सिंह (अब यूएसए में) बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े हुए हैं। यह परमजीत सिंह पम्मा (अब इंग्लैंड) द्वारा चलाया जा रहा है। वह प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन से भी जुड़ा हुआ है।

    बता दें कि इससे पहले दिसंबर में अमृतसर के सरहाली थाने पर एक रॉकेट लॉन्चर दागा गया था, जो थाने के अंदर सांझ सेंटर पर जा गिरा था। इससे भवन के शीशे टूट गए। सांझ केंद्र में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। हमले के दौरान ड्यूटी ऑफिसर समेत कुछ अन्य पुलिस कर्मी थाने में मौजूद थे।

  • खाली समय में करें ये मजेदार काम, होगी जबरदस्त कमाई

    खाली समय में करें ये मजेदार काम, होगी जबरदस्त कमाई

    नई दिल्ली: अगर आप भी नौकरी के साथ एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोई काम ढूंढ रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए तो हम आपको एक शानदार आईडिया दे रहे हैं। आप अपने खाली समय में ये मजेदार काम करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। वहीं इसमें आपको हमेशा कुछ नया और क्रिएटिव करने का भी मौका मिलेगा। दरअसल, हम ग्रीटिंग कार्ड बनाने के बिजनेस की बात कर रहे हैं। इस बिजनेस को आप अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं। वहीं अगर आप कोई दूसरा काम नहीं करते हैं तो इस बिजनेस को फुल टाइम भी कर सकते हैं। आजकल मार्केट में ग्रीटिंग कार्ड की काफ़ी डिमांड है। आप अपने ग्रीटिंग कार्ड को जितना क्रिएटिव और यूनिक बनाते हैं उतने ही अच्छे दाम मिलते हैं। आइए इस बिजनेस के बारे में डिटेल में जानते हैं।

    ऐसे करें शुरुआत

    ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए आपको अलग-अलग कागज, पेन, रंग, सजावटी सामान, गोंद, वर्किंग टेबल आदि की जरूरत होती है। वहीं कंप्यूटर से कार्ड डिज़ाइन करने के लिए आपको एडोब फोटोशॉप, एडोब स्पार्क, ग्रीटिंग कार्ड स्टूडियो जैसे डिजाइनिंग या एडिटिंग सॉफ्टवेयर वाले डेस्कटॉप की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आपको अलग-अलग प्रिंटिंग पेपर की आवश्यकता होगी क्योंकि ग्रीटिंग कार्ड्स को किसी सामान्य पेपर के बजाय दिखने में अच्छे पेपर पर बनाना चाहिए।

    हाथों से बने कार्ड की ज्यादा है डिमांड

    मार्केट में मशीन से बने प्रिंटेड ग्रीटिंग कार्ड भी उपलब्ध होते हैं लेकिन हाथ से बने ग्रीटिंग कार्ड की अलग बात होती है। बहुत लोग स्पेशल मौकों पर अपने चाहने वालों को गिफ्ट्स के साथ कुछ यूनिक और यादगार ग्रीटिंग कार्ड देने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपके बनाए कार्ड को बेचने पर अच्छी कीमत मिल सकती है। आप सोशल मीडिया के जरिए अपने काम के बारे में लोगों को बताकर उनसे सीधे ऑन-डिमांड ऑर्डर भी ले सकते हैं।

    आपकी दिमागी कसरत भी होगी

    यह एक ऐसा काम है जिसमें आपकी बराबर दिमागी कसरत भी होने वाली है। आपको नए तरीके से कार्ड डिज़ाइन करने के बारे में सोचते रहना पड़ेगा। अपने प्रोडक्ट को मार्केट में उपलब्ध ग्रीटिंग कार्ड से अलग बनाने के लिए आप पेंटिंग, सिलाई, पेपर क्विलिंग, पॉप-अप कार्ड और कस्टमर की डिमांड के अनुसार कस्टमाइज्ड पार्ट्स और फोटो आदि जोड़कर अलग तरह के कार्ड डिज़ाइन कर सकते हैं। आपका डिज़ाइन जितना अच्छा होगा उतनी ही आपके कार्डस की डिमांड बढेगी।

  • पंजाबः ट्रिलियम मॉल की दीवार से लटकी युवती, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रिलियम मॉल की दीवार से लटकी युवती, देखें वीडियो

    अमृतसरः ट्रिलियम मॉल की छत पर सुसाइड करने के लिए चढ़ी युवती पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे बचा लिया। फिलहाल युवती को फर्स्ट एड दी जा रही है। सामान्य होने के बाद पुलिस युवती से पूछताछ शुरू करेगी। घटना शनिवार देर रात की है। देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि ट्रिलियम मॉल की छत पर एक युवती चढ़ गई है और सुसाइड करने की कोशिश कर रही है। चंद मिनटों में ही पुलिस की टीम ट्रिलियम मॉल पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले लोग इकट्‌ठे हो गए और युवती को ऐसा करने से रोकने का प्रयास करते रहे। कुछ मिनटों में ही पहुंच पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

    एसीपी नॉर्थ वरिंदर खोसा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। युवती को सही व सुरक्षित उतारने की कोशिश के लिए प्लानिंग की गई। जिसके बाद पुलिस टीम के कुछ जवान नीचे और कुछ छत की तरफ चले गए। युवती की सेफ्टी के लिए नीचे नेट लगाया गया। सबसे पहले युवती को बातों में उलझाया गया और उसे नीचे उतारने की कोशिश की गई।

    युवती के पारिवारिक मैंबर भी मौके पर पहुंचे और युवती को समझाने के प्रयास किए गए, लेकिन जब युवती नहीं मानी तो पुलिस ने उसे बातों में उलझा दिया। जैसे ही युवती का ध्यान नीचे की तरफ गया, छत पर पहुंची पुलिस पार्टी ने उसे ऊपर अपनी तरफ खींच लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि युवती अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने ऐसा करने से मना कर दिया। परेशान होकर युवती ने यह कदम उठा लिया। वह ट्रिलियम मॉल के फूड कोर्ट के बाहर बने ओपन एरिया से नीचे कूदने के लिए चढ़ गई, लेकिन पुलिस पार्टी ने सही समय पर पहुंच उसे गलत कदम उठाने से बचा लिया।

  • जालंधरः सीआईए स्टाफ के मुलाजिम की हुई मृत्यु

    जालंधरः सीआईए स्टाफ के मुलाजिम की हुई मृत्यु

    जालंधर/हर्ष कुमारः पंजाब के कपूरथला के गांव तलवंडी महमा में 3 माह पहले 15 अक्तूबर पर हमलावारों ने सीआईए स्टाफ के पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया था। इनमें एक महिला भी नामजद थी। इस दौरान एक पुलिस कर्मी परमिंदर सिंह पर हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसका जालंधर के एनएचएस अस्पताल में ईलाज चल रहा था।

    दरअसल, उस हमले में परमिंदर सिंह पर हमलावारों द्वारा राड से सिर पर कई वार किए गए थे। इस हमले की उस दौरान वीडियो भी वायरल हुई थी। जिसके बाद DSP सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह ने वीडियो के आधार पर हमलावारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बता दें कि मृतक के पिता की मौत के बाद उसे पुलिस की नौकरी मिली थी, लेकिन आज उसकी भी ईलाज दौरान मौत हो गई है। युवा पुलिस मुलाजिम का अंतिम संस्कार कपूरथला में किया जाएगा।

    ये था मामला

    बता दें कि 15 अक्तूबर दिन शनिवार को कपूरथला के गांव तलवंडी महमा में कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस अधिकारियों पर बेसबाल बैट तथा तेजधार हथियारों के साथ हुए जानलेवा हमले में 2 पुलिसकर्मियों सहित 3 लोग घायल हुए थे। जिसकी वीडियो भी वायरल हुई है। हालांकि एक पुलिसकर्मी परमिंदर सिंह और एक राहगीर जालंधर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है जिसकी हालत गंभीर बताई गई थी, जिसकी आज ईलाज दौरान मौत हो गई है। 

    इन पर केस दर्ज

    वहीं दूसरी तरफ सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन कोतवाली थाना के कांस्टेबल नवदीप सिंह के बयान पर सदर थाना में एक महिला सहित 8 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले में आरोपी विनय कुमार, मनी, अकविंदर कौर सभी वासी गांव कादू पुर, कालू, पवनदीप, जरनैल सिंह, अजय और विशाल वासी तलवंडी महमा शामिल थे। पुलिस के अनुसार फ़िलहाल जरनैल सिंह को हिरासत में ले गया था।

  • Sohail Khan की इस बात पर लोग कर रहे जमकर तारीफ .., देखें वीडियो

    Sohail Khan की इस बात पर लोग कर रहे जमकर तारीफ .., देखें वीडियो

    मुंबई : बॉलीवुड एक्टर और सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई सोहेल की दरियादिली की तारीफ करते नहीं थक रहा। एक्टर को ‘असली हीरो’ कहकर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

    महिला की मदद करने जुटे सोहेल

    इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सोहेल खान मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए एक महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, महिला सड़क के बीचों बीच गिरी हुई हैं और मदद को पुकार रही है। तभी सलमान खान के भाई वहां से गुजरते हैं और महिला की मदद करने हाथ बढ़ा देते हैं। सोहेल उस महिला को उठाने की मदद करते हैं सहारा देकर खड़ा होने देते हैं। महिला वीडियो में कहती दिखाई दे रही हैं कि कैसे उठाओगे? मेरा पैर तो… ऐसे में वीडियो को देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला को काफी गहरी चोट लगी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

    फैंस ने की जमकर तारीफ

    सोहेल खान का ये वीडियो देखते-देखते ही वायरल हो गया। वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि, “ये कितना दयालु आदमी है। एक और यूजर ने लिखा, ‘ये सलीम साहब की परवरिश का नतीजा है। ” ज्यादातर यूजर्स सोहेल की दरियादिली देख उन्हें सैल्यूट करते दिख रहे हैं।