Blog

  • मैहतपुर में नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेला आयोजित

    मैहतपुर में नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेला आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित:  भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मन्त्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना विकास खण्ड औद्योगिक संघ के सहयोग से सर्विस विल्डींग मैहतपुर में प्रधानमन्त्री नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त राघव शर्मा ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। 
    उन्होंने बताया कि नेशनल अप्रिंटिसशिप मेले में विकास खण्ड ऊना की 19 औद्योगिक इकाईयों ने भाग लिया तथा एप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण के इच्छुक 35 अभ्यार्थियों ने इस प्रशिक्षुता मेले में भाग लिया। उपायुक्त ने सभी औद्योगिक इकाईयों को अप्रिंटिसशिप योजना लागू करने का आहवान किया ताकि अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण अभियार्थियों को इनका लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान व मैहतपुर उद्योग अध्यक्ष चमन सिंह कपूर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम में जिला के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर, विशाल चौधरी, परवेश शर्मा, शाम लाल कालिया, नीरज कुमारी व बीएस ढिल्लों ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।  
    इस दौरान मेला संयोजक इंजीनियर पुनीत कुमार द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया तथा ऊना ब्लॉक औद्योगिक संघ की इकाईयों से प्रस्तुति के माध्यम से इस योजना को सफल बनाने के लिये आग्रह किया। 
    मेले में निदेशालय तकनीकी शिक्षा विभाग सुन्दरनगर से रूपेन्द्र सिंह, सुमित शर्मा तथा नीरज कुमार शर्मा ने बतौर राज्य अप्रिंटिसशिप सलाहकार प्रतिनिधि भाग लिया।
  • 30 सितम्बर को भटोली कॉलेज में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 

    30 सितम्बर को भटोली कॉलेज में आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 के आयोजन के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि एसवीएसडी कॉलेज भटोली में 30 सितम्बर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 आयाजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 29 आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि युवा महोत्सव में जेएनवी और केंद्रीय विद्यालय द्वारा साइंस तथा कृषि, उद्योग, उद्यान, हैल्थ व डीआरडीए विभागों द्वारा जागरूकता व विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान पांच प्रतियोगिताएं आयोजित होगी जिसमें सामूहिक नृत्य एवं गायन, भाषण, चित्रकला, मोबाइल फोटोग्राफी एवं कविता लेखन एवं पठन प्रतियोगिताएं शामिल है। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 5 हज़ार, दूसरे विजेता को 2 हज़ार व तीसरे विजेता को 1 हज़ार रूपये, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को 5000, 2500 और 1000 रुपये तथा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। कविता लेखन में प्रथम तीन विजेताओं को 1000, 750 और 500 रुपये, प्रशस्ति पत्र व स्मृति देकर सम्मानित किया जाएगा। मोबाइल फोटोग्राफी और चित्रकला में प्रथम तीन विजेताओं को भी 1000, 750 और  500 रूपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

    इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ऊना के उप निदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2023 कार्यक्रम की ओपनिंग समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।  

    इस बैठक में उपनिदेशक डीआरडीए शैफाली शर्मा, जिला खेल अधिकारी पिं्रस पठानिया, जेएनवी पेखूबेला प्रधानाचार्य राज सिंह, भटोली कॉलेज प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा, सहायक प्रोफेसर मंजीत सिंह, सूबेदार सुनील कुमार, प्रिंस पठानिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • आईआईआईटी ऊना 3अक्टूबर को दूसरा संस्थान दिवस मनाएगा

    आईआईआईटी ऊना 3अक्टूबर को दूसरा संस्थान दिवस मनाएगा

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना दूसरे संस्थान दिवस की 03 अक्टूबर 2023 को मेजबानी करेगा।  यह समारोह संस्थान के उत्कृष्ट परिसर में अपनी अविश्वसनीय यात्रा का जश्न मनाने के लिए सलोह, ऊना में संस्थान के स्थायी परिसर के नवनिर्मित ओपन एयर थिएटर (ओएटी) में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यअतिथि मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश करेंगे। एनआईटी जालंधर के निदेशक प्रोफेसर बिनोद कुमार कनौजिया सम्मानित अतिथि होंगे। संपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता आईआईआईटी ऊना के बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष रवि शर्मा करेंगे। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए उद्योग और समाज के विविध क्षेत्रों से कई दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है। सचिव (तकनीकी शिक्षा), सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी), और सचिव (उद्योग), हिमाचल प्रदेश सरकार, उपायुक्त, और पुलिस अधीक्षक, ऊना, और तकनीकी, वैज्ञानिक और उद्योग क्षेत्रों के कई प्रतिनिधि देश को अपनी उपस्थिति से उत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया गया है। दूसरा संस्थान दिवस वार्षिक एथलेटिक, तकनीकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन का भी प्रतीक होगा जो वर्तमान में परिसर में हो रहे हैं। इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुकरणीय छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। कार्यक्रम के महत्व पर बोलते हुए रवि शर्मा, अध्यक्ष – बीओजी ने कहा कि “संस्था दिवस हमेशा किसी भी संस्थान के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक होता है और यह आईआईआईटी ऊना के लिए और भी खास है क्योंकि यह न केवल सबसे युवा आईआईआईटी में से एक है, बल्कि सबसे तेज़ भी है।” एक जब अपना स्वयं का परिसर बनाने की बात आती है।  

    चंडीगढ़ से लगभग 125 किमी दूर हिमाचल प्रदेश की तलहटी में स्थित, आईआईआईटी ऊना तीन बी.टेक प्रदान करता है। कार्यक्रम, अर्थात्, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, और सूचना प्रौद्योगिकी। संस्थान में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के माध्यम से किया जाता है। संस्थान एम.टेक भी प्रदान करता है और पीएच.डी. कंप्यूटर विज्ञान विभाग में कार्यक्रम। आईआईआईटी ऊना के आवासीय परिसर में वर्तमान में 650 से अधिक छात्र हैं और अब तक पांच बैचों में 519 पूर्व छात्र हैं। छात्रों के छठे बैच ने जून, 2023 में अच्छे अंकों के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और उन्हें नवंबर, 2023 में आयोजित होने वाले छठे दीक्षांत समारोह में उनकी डिग्री प्रदान की जाएगी। 2014 में स्थापित, संस्थान अक्टूबर, 2021 में सलोह, ऊना में अपने पूर्ण रूप से सुसज्जित स्थायी परिसर में स्थानांतरित हो गया। 

  • राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी ने रचा इतिहास: राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन

    राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी ने रचा इतिहास: राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने  महाविद्यालय बंगाणा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी का राष्ट्रीय सेवा योजना का सर्वोच्च पुरस्कार के लिए चयन होने के उपलक्ष पर उन्हें लड्डू खिलाकर बधाई दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होना हमारे महाविद्यालय के लिए नहीं बल्कि हमारे इस क्षेत्र और पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है, क्योंकि पूरे भारत वर्ष से से एक ही स्वयंसेवी का चयन होता है,और आज यहां के हर एक युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं। 29 सितम्बर 2023 को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 
    इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि एनएसएस स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार कल्याण, पोषण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों पर काम करता है। भारत में राष्ट्रीय सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार एनएसएस स्वयंसेवी के योगदान को प्रोत्साहन अथवा एक्नॉलेज करने के लिए और जिसने सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट कार्य व कोई विशेष योगदान दिया हो।
  • जालंधरः सिविल अस्पताल में पार्किंग में खड़ी गाड़ी को चालक ने किया क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    जालंधरः सिविल अस्पताल में पार्किंग में खड़ी गाड़ी को चालक ने किया क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में ईलाज करवाने आए व्यक्ति की पार्किंग में खड़ी गाड़ी को अन्य गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हरप्रीत ने बताया कि वह ईलाज करवाने के लिए के सिविल अस्पताल में आया हुआ था।

    इस दौरान उसकी पार्किंग में खड़ी गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित मंदीप का आरोप है कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर जब उक्त कार चालक से बात करनी चाही तो गाड़ी में चालक और उसमें मौजूद महिला ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए। वहीं इस मामले की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित कार चालक ने उक्त गाड़ी का नंबर पीबी 10 सीसी 7398 नोट कर लिया है।

  • जालंधर : धूमधाम से किया गया श्री गणपति जी का विसर्जन

    जालंधर : धूमधाम से किया गया श्री गणपति जी का विसर्जन

    जालंधर, ENS: पक्का बाग निवासी राकेश अरोड़ा ने अपने निवास स्थान कृष्णा निवास में बीते दिन श्री गणपति महाराज की स्थापना की। उससे पूर्व सात दिन तक पूजा, अर्चना, आरती, भोग के उपरांत श्री गणेश जी का विसर्जन बड़ी धूमधाम से ब्यास नदी में किया गया । इस अवसर पर राकेश अरोड़ा और उनकी पत्नी, माता जी एवं पुत्र युवराज अरोड़ा मौजूद थे।

  • ਪੰਜਾਬ :  PAU ਵੱਲੋਂ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ‘ਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿਸਾਨ ਮੇਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : PAU ਵੱਲੋਂ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ‘ਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿਸਾਨ ਮੇਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਐਗਰੀਕਲਚਰ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬਠਿੰਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ੀ ਵਿਗਿਆਨ ਕੇਂਦਰ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਮੇਲਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੇਲੇ ਵਿਚ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਛੋਟੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦੇ ਸੰਦਾਂ ਅਤੇ ਨਵੀਂ ਕਿਸਮ ਦੇ ਬੀਜ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਯਤਨਸ਼ੀਲ ਹੈ।

    ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਚਾਰ ਚਾਰ ਸਾਲ ਤੱਕ ਕਿਸਾਨ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਮੁਹਾਈਆ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਉਂਦੀ, ਪਰ ਅਸੀਂ ਜ਼ਰੂਰ ਕਰਾਂਗੇ। ਪੀਏਯੂ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਛੋਟੇ ਵੱਡੇ ਕਿਸਾਨ ਤੱਕ ਨਵੇਂ ਬੀਜ ਪੀ.ਬੀ. ਡਬਲਯੂ 826 ਕਣਕ ਦੀ ਕਿਸਮ ਮੁਹੱਈਆ ਹੋਵੇਗੀ।

  • जालंधरः रिहायशी एरिया में फैक्टरी खोलकर विवादों में घिरा Sembhi Steel का मालिक

    जालंधरः रिहायशी एरिया में फैक्टरी खोलकर विवादों में घिरा Sembhi Steel का मालिक

    जांच करने गए Pollution Board के अधिकारी तो बंद कर दीं मशीने?

    आरोपः  मोहल्ला निवासियों को देता रहा कार्रवाई करके दिखाने की धमकियां 

    जालंधर, ENS:  रिहायशी एरिया स्थानीय गुरु रामदास नगर में Sembhi Steel का मालिक अब नए विवादों में घिर गया है। मोहल्ला निवासियों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है कि जब Sembi Steel का मालिक विवादों में आया हो। इससे पहले फैकटरी की छत पर टॉवर लगाने के मामले में भी विवाद हो चुका है। उस दौरान मोहल्ला निवासियों ने निगम कमीशनर के पास उक्त फैकटरी मालिक की शिकायत भी की थी, बताया गया है। मामला गर्माता देखकर फैकटरी मालिक उस समय शांत हो गया था और टॉवर लगाने का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया था। वर्ष 2019 में एक बार फिर फैक्टरी मालिक पड़ोसी के साथ रिहायशी एरिया में ऊंची आवाजों में मशीने चलाने के कारण उपजी परेशानी के चलते विवादों में आ गया था।

    पड़ोसी राजीव कोछड़ की शिकायत के बाद Pollution Control Board के अधिकारी जब जांच करने गए तो जांच के दौरान खामियां पाइं गई। जिसके बाद कुछ मशीनों को उक्त मालिक ने कहीं ओर शिफ्ट कर दिया लेकिन आरोप लगाए जा रहे है कि अब फिर से फैक्ट्री मालिक द्वारा रिहायशी एरिया में कथित तौर अपनी फैक्टरी में कुछ मशीने नई लगवाई गई, जिन्हें चलाने पर आसपास के घरों को ज्यादा आवाज आने के चलते परेशानी बढ़ने पर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद हुई शिकायत पर आज एक बार पुनः Pollution Control Board के अधिकारी उक्त फैक्टरी की जांच करने के लिए पहुंचे। लेकिन इस दौरान उक्त फैकटरी मालिक को अधिकारियों के आने की भनक लग गई और उसने अपना काम रोककर अस्थायी तौर पर मशीने बंद कर दी।

    उधर, जांच करने आए Pollution Control Board के जेई ने एनकाउंटर न्यूज को बताया कि उक्त फैकटरी मालिक को रिहायशी एरिया में काम करने की विभाग की ओर से कोई परमिशन नहीं दी गई है। उनका कहना है कि उक्त फैक्टरी मालिक को कागज चैक करने के लिए सोमवार को बुलाया गया है। इस दौरान जेई का कहना है कि उन्होंने फैकटरी में लगाए गई मशीनों की खामियों को लेकर फैक्टरी मालिक से भी बात की है। हैरानी की बात यह है कि अगर Pollution Board ने फैकटरी को परमिशन नहीं दी है तो वह किसकी शह पर सरेआम फैक्टरी चलाकर मशीनों की ऊंची ध्वनि से आसपास को पड़ोसियों को परेशान कर रहा है।

    हैरानीजनक है कि अभी तक निगम अधिकारियों ने भी इस अवैध कही जाती फैक्ट्री की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। बताया जा रहा है इस अवैध 4 मंजिला इमारत को लेकर भी निगम के पास उक्त फैक्टरी की शिकायत पहुंच चुकी है लेकिन कारवाई पैडिंग है। इस मामले में जब Sembhi स्टील के मालिक से सरकारी परमिशन और जरूरी NOC लेने  सम्बंधित पूछा गया तों उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी और कुछ भी नहीं कहा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਹੋਈ ਨਤਮਸਤਕ,  ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਹੋਈ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰਾ ਤੇ ਗ਼ਦਰ 2 ਦੀ ਹੈਰੋਇਨ ਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਪਹੁੰਚੀ। ਗ਼ਦਰ 2 ਦੀ ਮਿਲੀ ਸਫਲਤਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਅਦਾ ਕੀਤਾ। ਸਿਮਰਤ ਕੋਰ ਨੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਤੇ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਅੱਗੇ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਫਿਲਮ ਬਣਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਗੁਰੂ ਘਰ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਲਈ ਆਈ ਸੀ ਤੇ ਫਿਲਮ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਸਫਲਤਾ ਤੋਂ ਬਾਦ ਗੁਰੂ ਘਰ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਲਈ ਆਏ ਹਾਂ ਤੇ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਦਾ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਲਈ ਆਏ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਨ੍ਹੇ ਵੱਡੇ ਸਟਾਰ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਦੇ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਕੇ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਲੱਗਾ, ਮਨ ਵਿਚ ਕਦੇ ਸੋਚਿਆ ਨਹੀਂ ਸੀ ਕਿ ਮੈਂ ਇਸ ਮੁਕਾਮ ਤੇ ਪੁੱਜਾਗੀ।

    ਪਿਹਲਾ ਮੈ ਛੋਟੀ ਮੋਟੀ ਐਡ ਕੀਤੀਆਂ ਸਣ, ਪਰ ਅਚਾਣਕ ਇਨ੍ਹੀ ਵੱਡੀ ਫਿਲਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੋਲ ਮਿਲਣਾ ਮੈਨ ਹੈਰੋਇਨ ਦਾ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਲਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਜਿਆਦਾਤਰ ਲੋਕ ਮੈਨੂੰ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਦੀ ਨੂੰਹ ਦੇ ਨਾਂ ਤੋਂ ਜਾਣਨ ਲਗ ਪਏ। ਫਿਲਮ ਵਿੱਚ ਮੇਰਾ ਨਾਮ ਮੁਸਕਾਨ ਸੀ ਤੇ ਮੇਰੇ ਚੇਹਰੇ ਤੇ ਵੀ ਮੁਸਕਾਨ ਹੀ ਰਿਹੰਦੀ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੰਨੇ ਵੱਡੇ ਉਸਤਾਦ ਦੇ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਕੁੱਝ ਸਿੱਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ।ਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂਨੂੰ ਕਾਫੀ ਕੁੱਝ ਸਿੱਖਣ ਨੂੰ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਕੋਲੋ ਮਿਲਿਆ, ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਬਹੁਤ ਸ਼ਾਂਤ ਸੁਭਾਅ ਦੇ ਇਨਸਾਨ ਹਨ। ਉਣਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫਿਲਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਈ ਯਾਦਗਾਰੀ ਉਹ ਸੀਨ ਸਨ ਜੌ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮੈਨੂੰ ਯਾਦ ਰਿਹਣਗੇ।

  • पंजाबः अमृतपाल के साथ जेल में बंद मंत्री बाजेके की ऑडियो हुई वायरल, किए अहम खुलासें

    पंजाबः अमृतपाल के साथ जेल में बंद मंत्री बाजेके की ऑडियो हुई वायरल, किए अहम खुलासें

    जालंधर, ENS: डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के साथी मंत्री बाजेके की एक ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें जेल में बंद मंत्री बाजेके अपनी मां के साथ फोन पर बात कर रहा है। इस दौरान मंत्री बाजेके ने जेल प्रशासन और सीएम भगवंत मान को लेकर अहम खुलासे किए है। हालांकि इस वायरल ऑडियों की एनकाउंटर न्यूज पुष्टि नहीं करता है। वहीं वायरल हो रही इस ऑडियो में मंत्री बाजेके अपनी मां को बता रहा है कि उसकी हालत ठीक नहीं है और प्रशासन उसे दवाई नहीं दे रहा।

    वायरल ऑडियो में वह कह रहा है कि काफी समय हो गया हो गया उसके दिल की धड़कन बढ़ रही है, लेकिन जेल प्रशासन द्वारा कोई दवाई नहीं दी जा रही। आरोप है कि जेल प्रशासन टाल माटोल कर रहे है। मंत्री बाजेके कह रहा हैकि अगर रिपोर्ट मांगी जाए तो कितने दिनों तक वह नहीं दी जा रही। मंत्री बाजेके ने वायरल ऑडियो में कहा है कि अगर उसे कुछ हो जाता है उसका जिम्मेदार सीएम भगवंत मान और जेल प्रशासन जिम्मेदार होगा। मंत्री बाजेके कह रहा है कि अगर एक पत्ता दवाई का चाहिए तो बुजुर्ग व्यक्ति कहां से 25 हजार रुपए लगाकर लेकर आए। मंत्री बाजेके आगे कह रहा है कि अगर उसे मारना ही है तो पंजाब में लाकर उसे मार दे। वहीं उनकी माता का कहना है कि प्रशासन उन्हें कुछ बता नहीं रहा। वहीं मंत्री बाजेके ने जेल के डायरेक्टर को लेकर अहम खुलासे किए है।

    बता दें कि कुछ माह पहले डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के साथी भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके, बसंत सिंह और कुलवंत सिंह रायोके ने भी उनके खिलाफ लगाए NSA को अब हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। दरअसल, अमृतपाल सिंह के साथ बंद गुरमीत सिंह भुक्कनवाला के बाद अब भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके, कुलवंत सिंह रायोके और बसंत सिंह ने भी अपनी गिरफ्तारी के आदेशों को रद्द करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उस दौरान इन तीनों का कहना था कि उन्हें अवैध तरीके से बंदी बनाकर डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है।

    इसलिए उन्हें जेल से जल्दी से जल्दी रिहा करवाया जाए। बता दें कि इन तीनों पर भी अमृतपाल सिंह का साथ देने के अलावा 23 फरवरी को अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले में शामिल होने का आरोप है।गौरतलब है कि ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर 18 मार्च को पंजाब में एक मेगा ऑपरेशन शुरू किया गया था। हालांकि, अमृतलाल सिंह को ऑपरेशन शुरू होने के एक महीने बाद कथित तौर पर 23 अप्रैल को मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया था। 18 मार्च को जिस दिन ऑपरेशन शुरू हुआ था, उसी दिन अमृतपाल के कई साथियों को गिरफ्तार कर उन पर एनएसए (नेशनल सेक्युरिटी एक्ट) लगाकर सभी को आसाम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था, इनमें मंत्री बाजेके भी शामिल हैं।