अजनालाः आप सरकार की ओर से पंजाब के 4 हजार बसों के परमिट रद्द करने के मामले में आज मिनीबस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। कस्बा चौगावां में मिनीबस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रधान बलदेव सिंह बब्बू की अगुवाई में मान सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 17 मार्च को कस्बा चौंगावां के सरकार की गलत नीतियों के तहत जिन बसों के परमिट रद्द कर दिए गए है। उन बसों को आग लगाकर 4 व्यक्ति आत्मदाह करेंगे। इस मामले की सारी जिम्मेवारी प्रशासन और सरकार की होगी।
Blog
-

पंजाबः बजट 2023-24 पर लोगों ने बातचीत, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः पंजाब बजट 2023-24 पेश हो चुका है, पंजाब बजट पर बातचीत करते हुए पठानकोट के लोगों ने कहा है कि पंजाब सरकार ने हेल्थ, शिक्षा और किसानी के संम्बंध में अच्छा काम किया है इन तीनों विषय पर सरकार ने एक अच्छा बजट पेश किया है।
लोगों ने कहा कि सरकार को चाहिए कि बजट में जो प्रावधान रखे गए हैं वह जमीनी स्तर पर भी अच्छी तरह से इंप्लीमेंट हो सके। इसके साथ ही लोगों ने कहा कि पठानकोट जैसे सरहदी इलाके के मध्यमवर्गीय व्यापारियों के लिए भी सरकार को जरूर कुछ सोचना चाहिए।
-

जालंधरः एनकांऊटर की खबर पर मोहर, निगम बिल्डिंग इंस्पेक्टर, ड्राफ्ट्समैन और आर्किटेक्ट के खिलाफ विजीलैंस ने दर्ज की FIR
दो गिरफ्तार एक फरार., पढ़े पूरी डिटेल ..
जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम जालंधर में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुखविंदर, ड्राफ्टसमैन वरुण सहित मैक्स एसोसिएट्स जालंधर के मालिक आर्किटेक्ट राजविंदर सिंह को प्लाट के सीएलयू तथा नक्शे की फाईल क्लीयर करने की एवज में 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू गया है। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो को इस मामले में मास्टर तारा सिंह नगर के रहने वाले डाक्टर तरुणवीर सिंह की शिकायत पर आरोपी बिल्डिंग इंस्पैक्टर सुखविंदर, बिल्डिंग इंस्पैक्टर कम ड्राफ्टसमैन वरुण व आर्किटैक्ट राजविंदर सिंह के खिलाफ पीसी एक्ट की धारा 7 , 7 ए तथा 120बी के तहत एफआईआर नंबर 07 दर्ज कर ली है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की टीम से संपर्क किया था और आरोप लगाया है कि उक्त आर्किटेक्ट ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर (सीएलयू) के लिए अपने दो प्लाटो की फाइलों के निपटारे के लिए प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में उससे पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की, जबकि वह उक्त प्लाट पर चैरिटेबल अस्पताल बनाना चाहता था।
उन्होंने आगे कहा कि उक्त आरोपी आर्किटेक्ट ने उक्त कार्य के लिए दोनों बिल्डिंग इंस्पेक्टर वरुण व सुखविंदर कुमार से क्रमश: 50 हजार व 15 हजार रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त आर्किटेक्ट ने उनसे पहली किश्त के रूप में 5000 रुपये की रिश्वत ले चुका है। इस शिकायत की शुरूआती जांच के बाद जालंधर यूनिट की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी आर्किटेक्ट को दो सरकारी गवाहो की हाजरी में उक्त नगर निगम अधिकारियों के लिए दूसरी किस्त के रूप में 60000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त आर्किटेक्ट की गिरफ्तारी के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुखविंदर शर्मा को भी इस मामले में सह-आरोपी के तौर पर अमृतसर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में फरार आरोपी वरुण फरार हो गया उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सतर्कता ब्यूरो थाना जालंधर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान आम लोगों से रिश्वत लेने के तरीके की भी जांच की जाएगी।
-

महिला सरपंच के पति पर दादागिरी करने के लगे आरोप, देखे वीडियो
कलेसरः भोआ विधानसभा के गांव कलेसर से एक खबर सामने आ रही है, यहां की महिला सरपंच के पति पर दादागिरी करने के आरोप लगे है। जिसके चलते आज गांववासियों की ओर से महिला सरपंच ओर उसके पति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
गांववासियों ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें रहने के लिये जो प्लाट दिये गए थे, जिस पर उन्होंने अपने घर भी बना लिए है, अब मौजूदा महिला सरपंच का पति उन्हें खाली करने की धमकियां दे रहा है, उसने कहा कि अगर यह जगह खाली नही की तो उस पर बुलडोजर चलवा देगा।
-

Jalandhar: Hotel Mariton की बढ़ी मुश्किलें, नगर निगम कमिश्नर ने जारी किए यह आदेश
मौके पर लाम लश्कर लेकर पहुंची टीम, पढ़े पूरी खबर
जालंधरः अनिल वर्मा, वरुण अग्रवाल। अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर की ओर से जीरो टोलरेंस पोलिसी के तहत कारवाई की जा रही है हररोज अवैध बिल्डिंगों की सूचि बना कर डैमोलेशन की कारवाई की जा रही है। जीटो रोड पर हालहिं में खुले Hotel Mariton के खिलाफ चंडीगढ़ तक कई शिकायतें पहुंची जिसके बाद कमिशनर अभिजीत कपलिश की ओर से होटल की पैमाईश करने के लिए टीम को भेजा जिसकी अगुवाई एटीपी सुखदेव वशिष्ट द्वारा की गई। टीम ने Hotel Maryton के अंदर, बाहर ऊपर नीचे हर एंगल से इंच इंच की नपाई की तांकि एक्सैस करवेज का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ेः जालंधरः खबर का असर- लाडोवाली रोड पर बांसल की अवैध बिल्डिंग पर दूसरी बार चली डिच, देखें वीडियो
बता दें कि इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि Hotel Maryton के नक्शे गल्त ढंग से पास किए गए और सीएलयू में भी गढबढ़ी की गई। इसके बाद होटल में नक्शे के विरुध 100 से ज्यादा कमरे बना दिए गए मगर बिल्डिंग विभाग में तैनात रहे पूर्व एटीपी रविंदर कुमार की ओर से कोई कारवाई नहीं की गई और न ही कोई नोटिस जारी किए गया। बताया जा रहा है कि यह होटल कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता के करीबी का है मगर सत्ता परिवर्तन होने के बाद इस होटल पर नगर निगम कानूनी कारवाई करने की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढ़ेः जालंधरः Punjab & Sind Bank में भारी हंगामा, SC समाज की महिला के साथ बदसलूकी के आरोप, देखें वीडियो
मिली जानकारी अनुसार 2017 दौरान इस होटल का सीएलयू पास करने के लिए आनलाईन फाईल जमा करवाई गई थी जिसके बाद 2019 में इस होटल का पंजाब कास्टिंग प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी के नाम से सीएलयू 16 लाख 80 हजार रुपये में किया गया। मगर इसी दौरान होटल में निर्माणकार्य धड़ल्ले से चलता रहा और बिल्डिंग इंस्पैक्टर तथा ड्राफ्टसमैन की ओर से मौके पर की जा रही एक्सैस करवरेज की रिपोट कमिशनर को नहीं पेश की गई। इस होटल का फरवरी 2023 में उदघाटन कर खोल दिया गया और यहां लगातार पब्लिक फंक्शन हो रहे हैं। मगर इस होटल का नगर निगम की ओर से कंपलीशन सटिर्फिकट नहीं लिया गया। बिल्डिंग बाईलाज अनुसार मंजूर किए नक्शे वाली बिल्डिंग को बिना कंपलीशन के चालू नहीं किया जा सकता। यह होटल दो बेसमैंट तथा पांच मंजिला तक पास किया गया फिलहाल आज की गई पैमाईश की रिपोर्ट के बाद यह संभावनाएं काफी प्रबल हो गई है कि नगर निगम जालन्धर आने वाले दिनों में इस होटल के खिलाफ कोई बड़ी कारवाई कर सकता है।
-

पंजाबः रेस्टोरेंट में मालिक पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें CCTV
बठिंडा : रामपुरा फूल में रेस्टोरेंट के मालिक पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना सुपर मार्किट में बने एक रेस्टोरेंट की है। जहां पर 5 से 6 बदमाशों ने रेस्टोरेंट के मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। घायल रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि हमलावरों ने उस पर डंडे, बेसबॉल और तलवारें से हमला किया।
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मालिक का कहना है कि हमलावारों ने उनके रेस्टोरेंट में भी जमकर तोड़फोड़ कर पूरी तरह से सामान को नष्ट कर दिया। वहीं घटना की सूचना रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस को दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 14 मार्च को
ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू कैम्पस साक्षात्कार 14 मार्च को प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य रविद्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में ईलैक्ट्रिकल, ईलैक्ट्राॅनिक, टर्नर, मोटर मकैनिक और फिटर टेªड के अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी तथा लिखित परीक्षा में सफल अभियार्थियों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। साक्षात्कासर में सफल अभ्यार्थियों को कम्पनी द्वारा प्रथम बर्ष के दौरान सीटीसी 13689़़़़ रूपये मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं देय होगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कैंपस इण्टव्यू में भाग लेने के इच्छुक अभियार्थियों को अपनी पहचान के लिए अपना आधार कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य होगा तथा अपने 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिटेल मार्कशीट, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्रों की सत्यापित दो-दो प्रतियां और दो पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य है।
-

जालंधरः Punjab & Sind Bank में भारी हंगामा, SC समाज की महिला के साथ बदसलूकी के आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/अनिकेत: महानगर के मॉडल टाउन में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, बैंक में काम कर रहे कर्मचारी की सेहत खराब होने के कारण वह काम पर नहीं आ रहा था। जिसके बाद आज परिजन उक्त बैंक में गए और वहां जाकर उन्होंने बीमार बेटे की जगह उन्होंने अपने परिजन को काम पर रखने के लिए बैंक मैनेजर से बात की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान बैंक मैनेजर ने उनके साथ पहले तो बहस की।
इसके बाद बैंक मैनेजर ने कर्मचारी के बेटे और उनके घरवालों को जातिसूचक शब्द बोले। इस मामले को लेकर वहां पर काफी हंगामा हो गया। मामला की सूचना मिलते ही वाल्मीकि समाज के लोग भी वहां पर पहुंच गए। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाने की पुलिस पंजाब एंड सिंध बैंक में पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। जिसके बाद उक्त बैंक मैनेजर ने परिवार के सभी सदस्य और वाल्मीकि समाज के लोगो से माफी मांगी। इसी के साथ बैंक मैनेजर ने बेटे को नौकरी पर आने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने भी मामले को सुलझाकर पुलिस को इस मामले पर कोई कार्रवाई ना करने की बात कही।
-

एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु पालक जागरूकता शिविर आयोजित
पशु पालकों की आय सुदृढ़ करने के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाएं – एडीसी
ऊना/सुशील पंडित: पशु पालन विभाग द्वारा एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु पालक जागरूकता शिविर जिला परिषद हाॅल ऊना में आयोजित किया गया। शिविर में पशु पालन विभाग द्वारा पशु पालन क्षेत्र में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ चिकित्सीय सुविधाओं बारे जानकारी उपलब्ध करवाई गई। एडीसी ने बताया कि जागरूकता शिविर में पशु पालकों से लम्पी स्किन बीमारी के बाद ठीक हुए पशुओं के स्वास्थ्य व दुग्ध उत्पादन पर पडे़ प्रभाव बारे भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त जागरूकता शिविर में उन्नत किसान को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने पशु पालन व दुग्ध उत्पादन से अपनी अच्छी आय का साधन बनाया है।
एडीसी ने बताया कि पशु पालन क्षेत्र में पशु पालकों की आय को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना भी क्रियान्वित की जा रही है जिसके तहत पशु पालकों को पशु खरीदने के लिए सबसिडी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि कुक्कुट योजना, बकरी पालना योजना, उत्त्म पशु पुरस्कार योजना, कैटल इंशोयरेंस स्कीम, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, राष्ट्र गोकुल मिशन विभिन्न योजनाएं संचाजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य पशु पालन के क्षेत्र में किसानों की आय में सुधार लाना है। उन्होंने बताया कि किसान कुक्कुट योजना के तहत एससी बीपीएल परिवारों को 200 चिकस स्कीम सरकार द्वारा निःशुल्क दी जा रही है। जबकि 3 हज़ार वाॅयलर स्कीम पर 60 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।
सहायक निदेशक डाॅ राजीव वालिया ने विभागीय गतिविधियों बारे जानकारी दी तथा डाॅ राकेश शर्मा, डाॅ मनोज शर्मा व डाॅ निशांत रणौत ने विभागीय स्तर पर पशु पालकों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर डीपीओ श्रवण कुमार, डाॅ राजेश जंगा, डाॅ हकीकत राय, डाॅ राकेश भट्टी, डाॅ शिल्पा रणावत, डाॅ मोहित, व अभिनव राणा सहित जिला के पशु पालक उपस्थित रहे।
-

जालंधरः सोंधी पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, दी जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/वरिंदरः बस्ती बावा खेल थाने में युवती ने सोंधी नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित कोमल पुत्री निरमल निवासी गौतम नगर निवासी बस्ती बावा खेल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पिछले 2 साल से सोंधी नामक व्यक्ति के संपर्क में आई है और उसी के मकान में पिछले 2 साल से वह रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि सोंधी नामक व्यक्ति ने उसके साथ गलत हरकतें करने का प्रयास किया और मुझे अपना शिकार भी बनाया।
शिकायत में पीड़िता का आरोप है कि जब उसने सोंधी नामक व्यक्ति को मना किया तो वह मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसने किसी को यह बात ना बताने के लिए कहा। कोमल ने कहा कि सोंधी ने मेरे साथ जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं उसने और व्यक्तियों के साथ शरीरिक संबंध बनाने के लिए उसे कहा। इस दौरान वह मानसी, वरिंदरकौर के साथ संपर्क में आई और बाकी व्यक्तियों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा।
पीड़िता ने कहा कि मेरे मना करने पर मुझे उक्त व्यक्तियों के द्वारा जान से मारने की धमकियां दी गई। इस दौरान मेरे मां-बाप को डरा-धमकाकर मेरे खिलाफ कर दिया। मुझे उक्त व्यक्तियों और सोंधी नामक व्यक्ति से खतरा है। जिसके तहत पीड़िता ने शिकायत में पुलिस से गुहार लगाई है कि सोंधी नामक व्यक्ति सहित उक्त व्यक्तियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।
