Blog

  • Punjab News: कुछ ही Second में घर के बाहर खड़ी Activa लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: कुछ ही Second में घर के बाहर खड़ी Activa लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के हरचरण नगर में शरेआम घर के बाहर से कुछ ही सेकेंड में चोर द्वारा एक्टिवा चोरी करने का मामला सामने आया है। सफेद कपड़ों में आए युवक ने घटना को ऐसे अंजाम दिया जैसे उसके पास पहले से ही एक्टिवा की चाबी थी। इस घटना से इलाके में रोष पाया जा रहा है। घटना को लेकर पीड़ितों ने इंसाफ की मांग की है।

    जानकारी देते विक्की गुप्ता निवासी हरचरण नगर ने बताया कि उनकी पत्नी का भाई उनके घर आया था। उनकी और उनके रिश्तेदार की एक्टिवा घर के बाहर ही खड़ी थी। करीब साढ़े 7 बजे जब वह घर के बाहर आए तो देखा कि उनके रिश्तेदार की एक्टिवा बाहर नहीं खड़ी थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की तो उन्हें कुछ पता नहीं चला जिसके बाद उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पता चला कि उनकी एक्टिवा को एक युवक सिर्फ 1 ही मिनट में चोरी करके फरार हो जाता है। चोर एक्टिवा को ऐसे चाबी लगाता है जैसे उसके पास एक्टिवा की पहले से ही चाबी थी। चोर ने पहले एक बार रेकी की और फिर बाद में दोबारा आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

    उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी, परन्तु कोई भी पुलिस कर्मी मौके देखने नहीं आया जिसको लेकर उनमें रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे तो उनकी एक्टिवा मिल सकती है। इसलिए पुलिस केस दर्ज कर चोर को पकड़े और उनकी एक्टिवा वापस करवाए। वहीं इलाके के लोगों ने कहा कि पहले भी यहां कई चोरियों हो चुकी है। इसलिए पुलिस को चोरों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए तथा इलाके में गश्त भी बढ़ानी चाहिए।

  • बड़ा झटकाः 1790 पंजाबी ड्राइवरों पर अमेरिका ने लिया सख्त एक्शन

    बड़ा झटकाः 1790 पंजाबी ड्राइवरों पर अमेरिका ने लिया सख्त एक्शन

    नई दिल्लीः अमेरिका ने पंजाबी ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द कर दिए है। मिली जानकारी के अनुसार इंडियाना प्रांत ने गैरक़ानूनी तौर पर रहने वाले पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इंडियाना के नए कानून के कारण 1790 ड्राइवरों को अपनी नौकरियाँ खोनी पड़ीं, जिनमें से अधिकांश पंजाबी थे। गवर्नर माइक ब्राउन ने मार्च 2026 में हाउस एन्क्रोल्ड एक्ट 1200 पर हस्ताक्षर किए थे।

    इंडियाना बीएमवी ने 16 मार्च को 1790 ड्राइवरों को लाइसेंस रद्द करने की सूचना भेजी। सभी गैर-निवासी लाइसेंस (जिन्हारे पास H-2A, H-2B, या E-2 वीज़ा नहीं हैं) 1 अप्रैल को अपने आप समाप्त हो जाएंगे। इंडियाना अमेरिका का पहला राज्य है जिसने गैरक़ानूनी अप्रवासियों ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की है। गवर्नर माइक ब्राउन ने कहा कि यह निर्णय फरवरी 2026 में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों से जुड़ी दो बड़ी दुर्घटनाओं के बाद लिया गया। फरवरी 2026 में सुखदीप सिंह के ट्रक की दुर्घटना में एक 64 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी।

    सरकार का कहना है कि इस फैसले से बिना प्रशिक्षण और अयोग्य ड्राइवरों को रोका जाएगा और सड़कों को सुरक्षित बनाया जाएगा। नए नियम के लिए अंग्रेज़ी में दक्षता की आवश्यकता है। रद्द किए गए लाइसेंस रखने वाले ड्राइवरों को नौकरी पर रखने वाले ट्रक मालिकों पर 50,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।

    इंडियाना के अटॉर्नी जनरल टॉड रोक्टा ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि स्टीयरिंग व्हील के पीछे बैठा व्यक्ति पूरी तरह प्रशिक्षित और कानूनी तौर पर योग्य हो।

  • Punjab News: होटल पर किया हमलावरों ने तेजधार हथियार से मालिक पर हमला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: होटल पर किया हमलावरों ने तेजधार हथियार से मालिक पर हमला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के शिवपुरी इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां हमलावारों ने दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। राही अंसारी ने बताया कि वह शिवपुरी में जीरों नंबर गली में रहता है। पीड़ित ने बताया कि उसका वहीं पर गरीब नवाज होटल (ढाबा) है। इस दौरान होटल में 8 से 10 लोग आए और खाना मांगने लगे। जिसके बाद कर्मियों ने खाना देने से मना किया तो हमलावारों ने कर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद होटल में तोड़फोड़ करके नगदी ले गए। पीड़ित के अनुसार 10 से 15 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।

    इस दौरान जमकर होटल में तोड़फोड़ की। पीड़ित का कहना हैकि हमलावारों ने पहले भी 31 तारीख को हमला किया था। उस दौरान भी खाना देने से मना किया था और उस पर हमला कर दिया था। घटना में मालिक सहित कर्मी घायल हो गया। पीड़ित ने खाना देने से मना करने पर हमलावार उस पर 2 बार हमला कर चुके है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घायल कर्मी मंजूर आलम ने बताया कि इन्हीं हमलावारों के साथ पहले भी विवाद हुआ था। उस समय भी हमलावारों ने उस पर हमला किया था। जिसके बाद देर रात दोबारा से आकर नौजवानों ने उस पर हमला कर दिया।

    पीड़ित के अनुसार 10 से 15 नौजवानों ने उस पर तलवार से हमला किया है। वह उक्त लोगों को जानता है और वह पहले भी खाना खाने के लिए आए थे, उस समय भी उन पर हमला किया था। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं गुंडागर्दी की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि हथियारों से लैस होकर आए नौजवानों ने ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ की और कर्मियों की बेरहमी से पिटाई की। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पहले 31 तारीख को हुई घटना को लेकर पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई ना होने के कारण हमलावारों ने दोबारा से उन पर आकर हमला कर दिया।

    पीड़ित के अनुसार 31 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात 11 बजे वह होटल बंद करने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान 3 लड़के होटल के अंदर घुस गए और रोटी खिलाने का कहने लगे। उस दौरान वह घर जाने की तैयारी कर रहा था और खाना देने से उसने मना कर दिया था। जिसके बाद लड़के जबरदस्ती खाना मांगने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उससे मारपीट की और उसकी तिजौरी से 15 हजार रुपए और जेब से 3 हजार रुपए निकाल कर भाग गए। घटना संबंधी मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत थाने दे दी थी। एसएचओ ने कहा था कि वह कार्रवाई कर रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण 2 अप्रैल को उन्होंने दोबारा से उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि अगर पुलिस ने पहले कार्रवाई की गई होती, तो अभी दोबारा यह घटना नहीं हो पाती।

     

  • Punjab News: BJP Office के बाहर Blast मामले में पकड़े गए आरोपियों के परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP Office के बाहर Blast मामले में पकड़े गए आरोपियों के परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    रूपनगरः चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके के मामले में सीआईए टीम ने 2 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी रोपड़ से हुई है। आरोपियों की पहचान अमन सिंह उर्फ भोलू और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों रूपनगर जिले के थाना सिटी मोरिंडा के अंतर्गत गांव रत्तनगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं इस मामले में गुरतेज सिंह की मां ने बताया कि उनका बेटा चंडीगढ़ में ही गाड़ी चलाता है।

    उन्होंने कहा कि वह काफी समय से ही चंडीगढ़ में रह रहा था और उन्हें तो ठीक से पता भी नहीं है कि वह असल में करता क्या था। वह परिवार के कहने से बाहर था और कभी-कभी ही घर में आता था। अब वह घर आया था, तो पुलिस ने अचानक उनके घर में छापेमारी की और उनसे बेटे के बारे में भी पूछताछ की गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 साल से उनका उनके बेटे के साथ किसी तरह का संपर्क भी नहीं था। अब उसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

    वहीं पत्नी के मुताबिक, पहले तीन लोग सिविल गाड़ी में आए, फिर दो और लोग पहुंचे। वे उनका और उनकी दादी का कीपैड फोन अपने साथ ले गए। शाम को बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और घरवालों से पूछताछ की। इस दौरान घर से पीले रंग का एक लिफाफा भी बरामद हुआ, जिसके बारे में पत्नी ने अनजान होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके पति ने सिर्फ गाड़ी की टक्कर की बात बताई थी, इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान का लटकता मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान का लटकता मिला शव, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के हैबोवाल इलाके के अधीन आते संधू नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत हो गई। मृतक का घर पर शव लटकता मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक उर्फ बलराम के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लोगों ने बताया कि बलराम किराये के मकान में रहता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए समीर ने बताया कि 6 बजे जब वह घर पर पहुंचे तो उसे बलराम की मौत का पता चला। दीपक फोन में अकसर किसी से बात करता था।

    बलराम की शादी नहीं हुई थी। व्यक्ति ने कहा कि वह सुबह उसे छोड़ने के लिए साथ गया था। जिसके बाद वह 6 बजे जब कमरे में आया तो देखा कि बलराम की मौत हो चुकी है। वहीं मकान मालिक ने कहा कि दीपक उर्फ बलराम उसके मकान में 7 साल से उसके मकान में रहता था और प्लंबर का काम करता था। बलराम उड़ीसा का रहने वाला है। उसे किरायेदारों ने घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

    बलराम की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। वहीं पुलिस ने बताया कि उन्हें संधू नगर इलाके में बलराम नामक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की उम्र 30 से 35 साल है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का परिवार उड़ीसा में रहता है और उन्हें घटना की सूचना दे दी है। मृतक के परिजनों के आने के बाद उनके बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में पता चला है कि बलराम का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था और वह यहां पर किराये के मकान में रहता। बलराम प्लंबर का काम करता था।

     

  • Jalandhar News: 500 मीटर दूरी पर ऑटो चालक ने उतारी महिला, 200 रुपए को लेकर हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

    Jalandhar News: 500 मीटर दूरी पर ऑटो चालक ने उतारी महिला, 200 रुपए को लेकर हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: रामामंडी के पास उस समय भारी हंगामा हो गया, जब ऑटो चालक ने रास्ते से 500 मीटर दूरी पर स्थित रास्ते में महिला को उतार दिया। इस दौरान जब ऑटो चालक द्वारा महिला से पैसे मांगे तो घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया। महिला का कहना है कि उसने रामामंडी से पठानकोट बाईपास तक जाने का ऑटो बुक करवाया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    आरोप है कि ऑटो चालक ने उसे पठानकोट बाईपास से पहले 500 मीटर दूरी पर स्थित रास्ते में ही उतार दिया और रास्ते में ही उससे 200 रुपए मांगने लग गया। महिला का कहना हैकि वह उसे पठानकोट बाईपास तक पहुंचाने के लिए कहने लगी तो ऑटो चालक ने आगे जाने से मना कर दिया। जब उसने विरोध किया तो वह रास्ते में से ही उसे उतार कर पूरे सफर के 200 रुपए मांगने लगा। इस दौरान भारी हंगामा देख लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में महिला द्वारा विरोध किया जा रहा है। महिला ने कहा कि वह 200 रुपए उसे देने को तैयार है, लेकिन वह उसे उसके तय सफर से उतारें। जिसके बाद ऑटो चालक महिला को गलत बताने लगा और कहने लगा उसने उससे 200 रुपए लेने है, जो अभी तक महिला ने नहीं दिए। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करवाया।
  • Punjab News: पाठी सिंह और उसके बेटे को बुरी तरह पीटा, दाढ़ी का अपमान करने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पाठी सिंह और उसके बेटे को बुरी तरह पीटा, दाढ़ी का अपमान करने के आरोप, देखें वीडियो

    अस्पताल में भी तेजधार हथियारों से किया हमला, हुआ भारी हंगामा

    अमृतसरः बाबा बकाला साहिब हलके के अंतर्गत आने वाले थथियां गांव में एक पाठी सिंह की पिटाई और उनकी दाढ़ी के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिससे यह मामला और भी गंभीर नजर आ रहा है। पीड़ित ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उनको इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देंगे। वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते पीड़ित पाठी सुखदेव सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच कुलदीप सिंह और उनके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर उनके और उनके परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उनकी दाढ़ी नोचकर उनका अपमान किया और उनके बेटे को भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित पाठी के मुताबिक, जब वह शाम को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, तो आरोपी वहां भी आ गए और उन पर दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान अस्पताल के अंदर काफी हंगामा हुआ, जिसका वीडियो भी उनके पास है। अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों ने भी इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पाठी ने कहा कि पूरे गांव में उनकी काफी इज्जत है और उक्त लोगों ने उन्हें बदनाम कर दिया है। अगर उन्हें इंसाफ न मिला और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वह अपनी जान दे देगा। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी तेजिंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और वीडियो सहित सभी सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह झगड़ा पुरानी रंजिश का नतीजा प्रतीत होता है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • BJP Office के बाहर ग्रेनेड अटैक मामले में 2 सदिंग्ध गिरफ्तार

    BJP Office के बाहर ग्रेनेड अटैक मामले में 2 सदिंग्ध गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके के मामले में सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी रोपड़ से हुई है। आरोपियों की पहचान अमन सिंह उर्फ भोलू और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों रूपनगर जिले के थाना सिटी मोरिंडा के अंतर्गत गांव रत्तनगढ़ के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 2 संदिग्धों में से एक से कुछ वस्तुएं बरामद की गई हैं, जिन्हें कथित तौर पर एक पीले लिफाफे में रखा गया था।

    मोहाली पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने कहा है कि अभी ऑपरेशन चल रहा है। इसलिए, ज्यादा डिटेल नहीं दी जा सकती है। जो गिरफ्तारियां हुई हैं वह सबूत के आधार पर की गई हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी अमन सिंह की पत्नी ने बताया कि कल दोपहर उनके घर तीन लोग आए। उन्होंने कहा कि “बड़े साहब” की पत्नी गाड़ी चला रही थी, जिसकी गाड़ी को अमन सिंह ने टक्कर मारी और बिना माफी मांगे वहां से भाग गया।

    पत्नी के मुताबिक, पहले तीन लोग सिविल गाड़ी में आए, फिर दो और लोग पहुंचे। वे उनका और उनकी दादी का कीपैड फोन अपने साथ ले गए। शाम को बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और घरवालों से पूछताछ की। इस दौरान घर से पीले रंग का एक लिफाफा भी बरामद हुआ, जिसके बारे में पत्नी ने अनजान होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके पति ने सिर्फ गाड़ी की टक्कर की बात बताई थी, इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया।

     

  • Jalandhar News: जिम से लौट रही युवती से नशेड़ी युवकों ने की छेड़छाड़, एक काबू

    Jalandhar News: जिम से लौट रही युवती से नशेड़ी युवकों ने की छेड़छाड़, एक काबू

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख में गामा फिटनेस जिम से वर्कआउट करके लौट रही युवती से छेड़छाड़ की गई। मिली जानकारी के अनुसार नशे में धुत युवकों ने पहले लड़की से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धक्का-मुक्की की। इस घटना में गिरने से युवती घायल हो गई और उसे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं युवती द्वारा शोर किए जाने पर लोग इकट्ठा हो गए और घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    वहीं लोगों ने एक युवक को काबू कर लिया, जबकि अन्य युवक घटना स्थल से फरार हो गए। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ बदतमीजी शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से युवती सड़क किनारे नाली के पास गिर गई, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। डाक्टरों ने फ्रैक्चर की आशंका जताई हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

    जिसके बाद थाना 5 की पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना 5 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक युवती रोज की तरह जिम से निकलकर एक्टिवा से अपने घर जा रही थी। रास्ते में नशे की हालत में 3 से 4 युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने के बाद लोगों ने मौके पर एक युवक को काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों के अनुसार आरोपी युवती को डराने-धमकाने की कोशिश भी कर रहे थे।

  • Punjab News: भयानक सड़क हादसे में 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: भयानक सड़क हादसे में 2 की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा भुलत्थ-भोगपुर सड़क पर पड़ने वाले गांव कमराये के पास हुआ, जहां 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, लवप्रीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव बागड़ियां अपनी मोटरसाइकिल से भुलत्थ से अपने गांव लौट रहा था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    उसी समय सामने से धर्मपाल पुत्र साधू राम निवासी गांव कमराये, जो गांव बजाज से अपने घर आ रहा था, कमराये मोड़ पर पहुंचने पर दोनों मोटरसाइकिलों में भयानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता का फ़र्ज़ निभाते हुए दोनों को एम्बुलेंस से सब-डिवीजन सिविल अस्पताल पहुँचाया, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, भुलत्थ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव वारिसों को सौंप दिए जाएंगे। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है और मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।