Blog

  • Punjab News: उफनती घग्गर के साथ Selfie लेने की होड़ में लोग, प्रशासन ने आंखें मूंदी, देखें LIVE

    Punjab News: उफनती घग्गर के साथ Selfie लेने की होड़ में लोग, प्रशासन ने आंखें मूंदी, देखें LIVE

    इलाके की सड़कों और घरों में दिख रहा पानी ही पानी

    मोहालीः डेराबस्सी में घग्गर नदी उफान पर है। वहीं नदी के आस-पास के रिहायशी इलाकों में भी पानी भर गया है। लोगों में नदी की वीडियो बनाने की होड़ लगी हुई है। कई लोग नदी में भरे पानी को देखने के लिए आ रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं। इस दौरान छोटे बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं, जो वहां मस्ती करते नजर आ रहे हैं। प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही इन लोगों को वहां से हटाया गया। घग्गर नदी का पानी जीरकपुर के रिहायशी इलाकों में भी पहुंच गया है। घग्गर नदी के पास बनी झुग्गियां पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। वहीं कई सड़कों ने तो नदी का रूप धारण कर लिया है। 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण घग्गर का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं। लोग वहां तमाशबीन बनकर पहुंच रहे हैं और पुलिस कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोग पानी के बिल्कुल नजदीक दिखाई दे रहे हैं जो हादसे का शिकार हो सकते हैं। प्रशासन को इस और ध्यान देने की जरूरत है।
  • Jalandhar News: MLA Raman Arora का इतने दिनों का मिला रिमांड, केस को लेकर वकील ने किया खुलासा, देखें Live

    Jalandhar News: MLA Raman Arora का इतने दिनों का मिला रिमांड, केस को लेकर वकील ने किया खुलासा, देखें Live

    जालंधर, ENS: सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन ही हाई कोर्ट से 105 दिन के बाद रेगुलर बेल मिली थी। लेकिन जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विधायक के खिलाफ थाना रामा मंडी में एक और मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना रामा मंडी की पुलिस विधायक रमन अरोड़ा को आज प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट लेकर पहुंची, जहां कोर्ट से रमन अरोड़ा का 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए विधायक के वकील नवीन चड्ढा ने बताया कि एफआईआर 253 का मामला एक माह पहले 23 अगस्त का है।

    Read in English:

    MLA Raman Arora Sent to 3-Day Police Custody Following His Arrest

    इस एफआईआर में कहा गया हैकि विधायक द्वारा गाड़ी पार्किंग के ठेकेदार रमेश 30 हजार रुपए से महीना लिया जाता है। वकील ने कोर्ट में दलील दी है कि पहले केस के दौरान क्यों नहीं एफआईआर दर्ज करवाई गई। वकील ने बताया कि रविवार को अब विधायक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद अब रमन अरोड़ा का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। दरअसल, विधायक रमन अरोड़ा को आज एसटीएफ, सीआईए स्टाफ समेत रामामंडी की पुलिस भारतीय नीयम कानून की धारा 351 आईपीसी और धारा 308,(2), 308,(6) के तहत थाना रामामंडी में दर्ज किए गए एक और केस में प्रोडक्शन वॉरंट पर लेकर आई थी।

    जहां माननीय जज रामपाल की अदालत ने रमन अरोड़ा को पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद 7 सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दे दिए है। बता दें कि सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन ही हाई कोर्ट से 105 दिन के बाद रेगुलर बेल मिली थी। ऐसे में रमन अरोड़ा की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

    बीते दिन रमन अरोड़ा के समधी की भी एंटीसिपेट्री बेल पर भी सुनवाई हुई, जहां कोर्ट से 17 सिंतबर की तारीख दी गई है। इससे पहले 20 अगस्त को नगर निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की हाईकोर्ट से रेगुलर बेल हो चुकी है, जबकि विधायक के करीबी आढ़ती महेश मखीजा भी बेल पर हैं। वहीं एटीपी सुखदेव वशिष्ठ 114 दिन से जेल में बंद थे, लेकिन अब उन्हें रेगुलर बेल मिल गई है।

    एटीपी को विजिलेंस ने 14 मई को पकड़ा था, जबकि विधायक को 23 मई को उनके अशोक नगर घर से अरेस्ट किया था। विधायक रमन अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया गया था। राजन को हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। विधायक के घर से 6,30,245 रुपए और 1200 ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए थे।

  • Punjab News: गैस टैंकर और कार की टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: गैस टैंकर और कार की टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में एक और बारिश का कहर जारी है। दूसरी ओर सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं मोगा-बरनाला राष्ट्रीय मार्ग पर हिम्मतपुरा ड्रेन के पुल के पास गैस टैंकर और तेज रफ्तार कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि घटना में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार मोगा-बरनाला राष्ट्रीय मार्ग पर आ रहे गैस टैंकर के पीछे आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

    इस मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने बताया कि कार सवार व्यक्तियों में मृतक रणधीर सिंह पुत्र मेहर सिंह और घायल व्यक्ति जशनदीप सिंह पुत्र मलकित सिंह निवासी नैनेवाल (बरनाला) हैं। उन्होंने बताया कि तुरंत एंबुलेंस को बुलाकर घायल व्यक्ति को मोगा भेज दिया गया है।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए जा रहे आप नेता की सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए जा रहे आप नेता की सड़क हादसे में मौत

    मानसा: पंजाब में बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए है। वहीं आज एक बार फिर से पंजाब में बारिश शुरू हो गई है। जिसके कारण सड़क हादसों की घटनाओं में बढ़ौतरी होने लग गई है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में ट्रैक्टर के जरिए लोगों की मदद कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान नवनीत सिंह नीतू निवासी गांव ढैपई के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि वह बाढ़ पीड़ितों के पशुओं का चारा लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। नवनीत सिंह नीतू हल्का मानसा से आम आदमी पार्टी यूथ क्लब के कोऑर्डिनेटर थे। वह लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए थे। बाढ़ पीड़ितों के पशुओं के लिए चारा ले जा रहे थे, तभी मूसा कैंचियां के पास उनका ट्रैक्टर बैल से टकरा गया और नेता के गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

     

  • Punjab News: Bhakra Dam से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाई, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: Bhakra Dam से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ाई, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    टूटे हुए बांधों की मुरम्मत के लिए युद्धस्तरीय कार्य में जुटे बीएसएफ, पुलिस विभाग और लोग

    रुपनगरः बारिश बंद होने से जहां लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। वहीं अब पहाड़ी इलाकों में से बाढ़ का पानी डैमों में आने के चलते लोगों को चिंता सताने लगी है। डैमों के नजदीकी इलाके के लोगों के मन में फिक्र है कि कहीं फिर से पानी न आ जाए। वहीं भाखड़ा डैम से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा को भी बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी डिप्टी कमिश्नर रुपनगर वर्जित वालिया ने दी। डीसी ने बताया कि भाखड़ा बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 75,000 क्यूसेक से बढ़ाकर 80,000 से 85,000 क्यूसेक की जा रही है, जिसके लिए नंगल और श्री आनंदपुर साहिब के कुछ गांवों को अपने घर खाली करके ऊंचे स्थानों या राहत शिविरों में जाने के निर्देश दिए गए हैं। नंगल भाखड़ा डैम की जलस्तर 1680 के करीब खतरे के निशान को टच करने के लिए मात्र 1 फुट नीचे है, परंतु सतलुज नदी में पानी तो बढ़ गया है। अभी तक नंगल के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर रोपड़ चमकौर इत्यादि सतलुज में पानी का स्तर कम हुआ है और भाखड़ा डैम से फाटक और ज्यादा खोलने के बाद इसका असर क्या होता है देर रात तक पता चलेगा। चमकौर साहब के पास बसे गांव में टूटे बांध की मुरम्मत में जिला पुलिस पुलिस प्रशासन व मिलिट्री बांध को बचाने के लिए जुटी हुई है। समस्त गांव के लोग वहां पर एकत्रित होकर बांध को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। रोपड़ के जिलाधीश खुद 3 दिन से इसको बचाने के लिए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं तथा खुद निरीक्षण करते हुए कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ वाले लगातार 40 घंटे से बांध को बचाने के लिए जुटे हुए हैं। डीसी ने लोगों से अपील की कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों को न फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें, क्योंकि स्थिति अब कंट्रोल में है और रात को भी कार्य लगातार चल रहा है।
  • क्या GST दरों में बदलाव आने से सस्ते हो जाएंगे Smartphone? जानें

    क्या GST दरों में बदलाव आने से सस्ते हो जाएंगे Smartphone? जानें

    टेक्नोलॉजी: सरकार की ओर से जीएसटी की दरों में भारी बदलाव किए गए हैं। इससे अब घरेलू इस्तेमाल वाली चीजों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स तक की कीमतों में भारी कमी आएगी। नई दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएगी और दीवाली की शॉपिंग करते हुए लोग कम हुई कीमतों का फायदा भी उठा पाएंगे। इस फैसले से स्मार्ट टीवी, एसी और डिशवॉशर की कीमतें भी कम हुई है। कुछ लोगों के मन में यहां यह भी सवाल आ रहा है कि क्या अब ऐप्पल और सैमसंग समेत बाकी कंपनियों के स्मार्टफोन भी सस्ते हो जाएंगे।

    नहीं सस्ते होंगे स्मार्टफोन

    ऐसे में जो लोग यह सोच रहे हैं कि स्मार्टफोन सस्ते होंगे तो अभी के लिए आपको निराश होना पड़ेगा। सरकार के ताजा फैसले के अनुसार, मोबाइल फोन के दामों पर कोई भी असर नहीं होगा। स्मार्टफोन पर पहले भी 18% जीएसटी लगती थी और अब भी यही जारी रहेगी। इसके कारण स्मार्टफोन के दाम फिलहाल अभी तक काम नहीं होंगे हालांकि पहले से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि स्मार्टफोन की कीमतों पर ग्राहकों को कोई राहत नहीं मिलेगी।

    इसलिए सस्ते नहीं होंगे स्मार्टफोन

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडस्ट्री से जुड़े हुए सूत्रों को यह पहले उम्मीद थी कि स्मार्टफोन के दाम कम नहीं होंगे। उनका यह कहना है कि यदि 12 प्रतिशत स्लैब को लेकर कोई चर्चा होगी तो थोड़ी बहुत उम्मीद जग सकती है परंतु इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रोनिक्स एसोसिएशन की ओर से सरकार से स्मार्टफोन को 5% वाले स्लैब में रखने की मांग की गई थी। उनका कहना था कि फोन अब के समय में जरुरत बन चुके हैं और डिजिटल इंडिया का यह जरुरी हिस्सा हैं। जीएसटी आ जाने से पहले ज्यादातर राज्य मोबाइल फोन्स को एसेंशियल गुड्स की कैटेगरी में रखते थे। जीएसटी आने की शुरुआत में स्मार्टफोन पर 12% टैक्स था जिसको 2020 में बढ़ाकर 18% कर दिया गया था।
  • Punjab News: CM भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत

    Punjab News: CM भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत

    मोहालीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। वहीं, डॉक्टरों की टीम भी उनकी रिहायश पर पहुंच गई और उनका चैकअप किया जा रहा है। दरअसल, सीएम मान पिछले 2 दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे। वहीं आज उनसे मिलने के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पहुंचे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गुरदासपुर और अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करना था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण अब दौरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही सीएम हाउस से इस बारे अपडेट आएगा।

    Read in English:

    MLA Raman Arora Faces Fresh Legal Trouble as New Case Surfaces in Jalandhar

    पता चला है कि तबीयत रात में बिगड़ी थी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल और पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा उनके साथ थे। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद वह वहां से निकले है। इस दौरान एक गाड़ी में दोनों सवार थे। केजरीवाल अगली सीट पर बैठे थे। जबकि अमन अरोड़ा पीछे वाली सीट पर थे। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी ने कुछ नहीं बोला है। पता चला है कि अरविंद केजरीवाल अब पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा के साथ सुल्लतानपुर लोधी और उसके आसपास के इलाके का दौरा करेंगे।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪੰਜਾਬ ਦੇ CM ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ, ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਤੁਰੰਤ ਰਿਹਾਇਸ਼ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 सितंबर को कैबिनेट बैठक बुलाई है। इस बैठक में बाढ़ की स्थिति सहित कई मुद्दों पर रणनीति बनाई जानी थी। हालांकि अब यह स्पष्ट नहीं है कि कल कैबिनेट बैठक होगी या नहीं। फिलहाल बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जिसमें 5 मंत्रियों को शामिल किया गया है।

     

  • Jalandhar News: ATP Sukhdev Vashisht को कोर्ट लाई पुलिस, देखें Live

    Jalandhar News: ATP Sukhdev Vashisht को कोर्ट लाई पुलिस, देखें Live

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के केस में फंसे सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव वशिष्ट को लेकर बीते दिन हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माननीय जज ने विधायक रमन अरोड़ा और एटीपी सुखदेव वशिष्ट को रेगुलर बेल दे दी है। हालांकि रमन अरोड़ा को 105 दिन के बाद रेगुलर बेल मिलने के बाद कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विधायक के खिलाफ थाना रामा मंडी में एक और मामला दर्ज कर लिया गया है।

    जबकि एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को आज बेल बांड भरने के लिए पुलिस कोर्ट में लेकर पहुंची है। जहां बेल बांड भरने के बाद एटीपी सुखदेव को जल्द जेल से राहत मिल जाएगी। बता दें कि विजिलेंस ने 14 मई को एटीपी को पकड़ा था, जबकि विधायक को 23 मई को उनके अशोक नगर घर से अरेस्ट किया था।

    अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया गया था। हालांकि रमन के बेटे राजन को हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। वहीं मखीजा और हरप्रीत कौर बेल पर आ चुके है। मिली जानकारी के अनुसार अब रमन अरोड़ा के नए केस में पुलिस द्वारा जबरन वसूली की धाराएं लगाई गई हैं। थाना रामा मंडी की पुलिस विधायक रमन अरोड़ा को आज प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।

  • Punjab News: इस इलाके में बिजली न आने से लोग परेशान, गुस्से में की रोड जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बिजली न आने से लोग परेशान, गुस्से में की रोड जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के ताजपुर रोड सेंट्रल जेल के पास 4 दिनों से बिजली गुल है जिसस लोग काफी परेशान हैं। गुस्साए लोगों ने आज सड़क जाम कर दी और विभाग के प्रति अपना गुस्सा प्रकट किया। मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के पार्षद ने लोगों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

    जानकारी मुताबिक, लुधियाना के ताजपुर रोड के पास 4 दिनों से बिजली बंद है। लोग पानी के लिए भी परेशान हो रहे हैं। उपर से बारिश का कहर और दूसरी और बिजली न आने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने गुस्साए में आकर सड़क पर धरना लगा दिया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया और आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    लोगों ने कहा कि उन्होंने कई बार प्रशासन से बिजली न आने की शिकायत की, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके बाद इलाके के निवासियों ने तंग आकर करीब 12 घंटे तक सड़क जाम रखी। इलाका निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए ताकि उन्हें हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सके। अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो सड़क ऐसे ही जाम रहेगी। इस दौरान मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के पार्षद ने लोगों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

  • Punjab News: बाढ़ में फंसी दुल्हन, देवदूत बनकर आई  SDM ने बचाई जान

    Punjab News: बाढ़ में फंसी दुल्हन, देवदूत बनकर आई SDM ने बचाई जान

    कलानौरः जिला गुरदासपुर में बाढ़ के बीच चल रहे राहत कार्यों के दौरान एक रोचक घटना सामने आई। विवाह के दिन दुल्हन बाढ़ में फंस गई और उसके जीवन के महत्वपूर्ण पल बाढ़ के पानी में डूबते प्रतीत होने लगे। इसी बीच महिला एसडीएम किसी देवदूत की तरह आईं और नाव से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लाईं। एसडीएम कलानौर ज्योत्सना सिंह के साहसिक प्रयास से लड़की विवाह मंडप तक पहुंचकर विवाह के बंधन पाई।

    कलानौर के निकट गांव शाले चक की निवासी युवती करमी का विवाह बटाला के एक युवक से तय हुआ था। रात को आई बाढ़ के कारण गांव शाले चक पानी में घिर गया। अगली सुबह करमी का विवाह था, लेकिन बाढ़ के आगे परिवार की एक नहीं चल रही थी। लड़की का विवाह कलानौर में होना था। उधर, दुल्हे सहित बरात बटाला से कलानौर रवाना हो चुकी थी। कोई रास्ता न होने पर लड़की के पिता बुआ मसीह ने अपने गांव के सरपंच को अपनी मुश्किल बताई। सरपंच ने उसी समय एसडीएम कलानौर को फोन करके सहायता मांगी।

    एसडीएम ज्योत्सना सिंह को जब यह पता चला कि एक लड़की चूड़ा पहनकर सभी शगुन विधियों को पूरा करके अपने विवाह के लिए तैयार है, लेकिन बाढ़ का पानी रास्ता रोक रहा है तो वह एनडीआरएफ की टीम लेकर नाव में सवार होकर गांव शाले चक पहुंचीं। एसडीएम ने गांव पहुंचकर लड़की को बधाई दी और उसे पारिवारिक सदस्यों के साथ नाव में सवार करवा कलानौर ले गईं जहां पूरी धूमधाम से उसका विवाह संपन्न हुआ। लड़की के परिवार ने इस कठिन समय में मदद करने के लिए जिला प्रशासन व एसडीएम कलानौर ज्योत्सना सिंह का आभार जताया है।