Blog

  • गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना अब हो रहा साकार, प्रदेश सरकार बनी सहारा

    गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना अब हो रहा साकार, प्रदेश सरकार बनी सहारा

    जिला में बीते दो वर्षों में पात्र लाभार्थियों के 190 पक्के मकान बनाने के लिए मिली 2.85 करोड़ की सरकारी मदद

    ऊना/सुशील पंडित: किसी भी गरीब महिला के लिए खुद का पक्का अशियाना बनाना एक बड़े सपने से कम नहीं होता, खासकर तब जब पति का साया सिर से उठ चुका हो और परिवार का पालन-पोषण करने की जिम्मेदारी अकेले कंधों पर हो। मनरेगा के तहत दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार चलाने वाली महिलाओं के लिए पक्के घर का सपना अक्सर अधूरा ही रह जाता है। लेकिन ऐसे संघर्षमय हालात में यदि सरकार से सहायता मिल जाए, तो यह किसी वरदान से कम नहीं होता।

    सरकार की मदद से सच हो पाया खुद के पक्के घर का सपना*

    स्वर्ण जयंती आश्रय योजना से लाभान्वित हुई हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथड़ी गांव की 34 वर्षीय रजनी देवी कहती हैं कि बरसात के दिनों में कच्चे घर की छत से पानी टपकने से रहन-सहन में काफी दिक्कतें पेश आ रही थीं। साथ ही मकान गिरने का भय बना रहता था। लेकिन प्रदेश सरकार से मिली मदद से अब उनकी चिंता दूर हो गई है। उनका परिवार बहुत खुश है कि सरकारी मदद से अब उनका पक्के मकान का सपना साकार हुआ है।

    रजनी देवी बताती हैं कि पति के गुजर जाने के बाद जिंदगी काफी चुनौतियों ने भर गई थी। मनरेगा में काम करके बच्चों के पालन पोषण और घर चलाने में काफी दिक्कतों से जुझना पड़ रहा था। ऐसे में खुद का घर बनाना कोई बड़े सपने से कम नहीं था। इसी बीच हिमाचल सरकार से पक्का मकान बनाने के लिए मिली आर्थिकी मदद ने उनकी जिंदगी ही बदल दी। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया है।

    ऊना में अब तक 2.85 करोड़ की मदद

    जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित बताते हैं कि बीते दो वर्षों में जिले में इस योजना के तहत 190 मकान बनाने के लिए लगभग 2.85 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जा चुकी है। इससे गरीब परिवारों को अपने पक्के मकान का सपना साकार करने में मदद मिली है।

    योजना की पात्रता

    इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता उन व्यक्तियों को दी जाती है जिनके नाम पर भूमि पंजीकृत हो और वे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हों।

    हिमाचल सरकार स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के माध्यम से ऐसे ही हजारों परिवारों के अपने पक्के मकान के सपने को साकार कर रही है। यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उन पात्र परिवारों को पक्के मकान के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिनके पास खुद की जमीन है लेकिन संसाधनों की कमी उन्हें एक मजबूत छत से वंचित रखती है।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित तबकों के जीवन में बड़ा सुधार लाने को लगातार सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनका इस ओर विशेष जोर है कि गरीबों-वंचितों को समुचित सरकारी सहायता प्रदान की जाए। उनके दिशा निर्देशों के अनुरूप ऊना जिले में सभी पात्र लोगों को योजना में कवर करने के लिए काम किया जा रहा है।

    क्या कहते हैं उपायुक्त

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की आवासीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत विशेष प्रयास किए गए हैं ताकि कोई भी योग्य परिवार इस लाभ से वंचित न रह जाए।

  • Punjab News: Phone छीनकर भाग रहे बाइक सवार लुटेरे काबू, हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: Phone छीनकर भाग रहे बाइक सवार लुटेरे काबू, हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः लुटेरे दिन-ब-दिन इतने शातिर होते जा रहे हैं कि वे अपने निशाने पर आए दिन लोगों को लेते हैं और फिर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर के दुलचीके रोड से सामने आया है, जहां एक युवक मोटरसाइकिल पर फिरोजपुर शहर की तरफ आ रहा था। जब वह मल्लांवाले रोड के नदी के पास पहुंचा तो पीछे से आए लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार युवक का मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने सतर्कता से लुटेरों का पीछा किया और 3 मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और वहां उनकी छित्तर परेड की। लूट का शिकार हुए पीड़ित युवक जशन ने बताया कि वह बहादुर वाला का रहने वाला है और किसी काम से फिरोजपुर शहर आ रहा था। पीछे से मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरे आए और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। युवक ने बहादुरी से लुटेरों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। वहां उनकी छित्तर परेड भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि लुटेरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • Haryana News: BJP कार्यकर्ताओं में रोष, कांग्रेस MLA के घर के बाहर फूंका राहुल गांधी का पुतला, देखें वीडियो

    Haryana News: BJP कार्यकर्ताओं में रोष, कांग्रेस MLA के घर के बाहर फूंका राहुल गांधी का पुतला, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बिहार के दरभंगा में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई टिप्पणी से भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार कांग्रेस का विरोध किया जा रहा है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेक्टर 8 कांग्रेस विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया।

    वहीं भाजपा ने राहुल गांधी की पुतला फूंककर रोष जाहिर किया। प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर पंचकूला कुलभूषण गोयल,जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर बोले अपशब्दों की निंदा की।

    बताया जा रहा हैकि बुधवार के दिन राहुल गांधी की वोटर जोड़ो यात्रा के दौरान बनाए गए मंच से पीएम मोदी को गाली दी गई थी। यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद ने करवाया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद नौशाद ने माफी भी मांग ली थी और गाली देने वाले व्यक्ति की आलोचना की थी। हालांकि अगले दिन आरोपी रिज़वी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

  • Punjab News: धुंसी बांध में दरार आने से बढ़ा खतरा, देखें वीडियो

    Punjab News: धुंसी बांध में दरार आने से बढ़ा खतरा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव हबीबके के पास धुंसी बांध की नोकों पर दरारें आने लग गई है। बांध के नोकों पर दरारे आने से एक बार फिर से बाढ आने का खतरा बढ़ने लग गया है। हालांकि स्थानीय लोग और सेना मिलकर बांध की मुरम्मत का काम कर रही हैं। लेकिन दूसरी ओर हो रही बारिश और नीचे सतलुज के तेज पानी के कारण अब बांध को भी दरारें पड़ने लगी हैं। गांव हबीबके के पास बांध में दरारें आ गई हैं।

    जिसे देखते हुए गांव वासियों ने सेना की मदद से बांध की मुरम्मत का काम फिर से शुरू कर दिया है। क्योंकि अगर इस बांध में फाड़ ज्यादा आ गया तो समझा जा सकता है कि कई गांव पानी की चपेट में आ जाएंगे। ऐसे में जिले में बड़ा नुकसान हो सकता है। सतलुज के पानी की मार लगातार फिरोजपुर के गांवों को झेलनी पड़ रही है।

    इसी कारण सतलुज के किनारे बने बांध को भी अब दरारें लग रही हैं। नोकों पर दरारें दिखाई दे रही हैं, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। अब लोग अपनी तरफ से सेना की मदद लेकर बांध की मुरम्मत में जुटे हुए हैं। तस्वीरें आपके सामने खतरे को दर्शा रही हैं, पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। तेज बहाव के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोली, दुकानदार सहित इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोली, दुकानदार सहित इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के डांगू रोड पर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब रोड पर एक दुकानदार अपनी दुकान का शटर खोलने आया तो उसने दुकान के शटर पर गोली के निशान देखे। इस घटना को लेकर दुकानदार सहित इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पूरा खुलासा हुआ कि रात के समय किसी अनजान शख्स की ओर से दुकानदार के शटर पर फायरिंग की गई। पुलिस ने दुकानदार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।

    पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि दुकान के आगे एक गाड़ी रूकती है। काफी देर रुकने के बाद वहां से निकल जाती है। इस फुटेज के आधार पर पुलिस गाड़ी को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल रात के समय अंधेरा होने के कारण यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी का नंबर कैद नही हो सका। फिलहाल अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई कि आखिर गोली चलाने वाले कौन थे और उनका क्या मकसद था।

  • Punjab News: खेतों में पलटी सवारियों से भरी बस, सड़क किनारे मिट्टी कटने से हुआ हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों में पलटी सवारियों से भरी बस, सड़क किनारे मिट्टी कटने से हुआ हादसा, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से लोगों के जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। वहीं मुक्तसर-मलोट रोड पर स्थित गांव रूपाणा में सोथा रोड पर एक निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में चालक कंडक्टर सहित तीन लोग घायल हुए हैं। जबकि बाकी सवारियों को लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया है। हादसे के वक्त बस में 40 से अधिक लोग सवार थे‌। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब बस दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गिद्दड़बाहा से सोथा होते हुए मुक्तसर आ रही थी और जब वह गांव सोथा-रूपाणा के पास पहुंची तो बस चालक ट्रैक्टर ट्राली को क्रास करने लगा। मगर वर्षा के चलते सड़क के किनारे गीले होने के कारण बस संतुलन खो बैठी और यात्रियों से भरी बस साथ लगते खेतों में पलट गई, जिसके बाद काफी चीख-पुकार मच गई और खेतों में काम कर रहे लोगों व राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है जबकि चालक-कंडक्टर समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि गांव सोथा से रूपाणा तक सड़क को दोनों ओर की मिट्टी को साथ लगते खेतों के मालिकों द्वारा काट दिया गया है, जिस कारण इस तरह के हादसे होना स्वाभाविक है। उन्होंने संबंधित विभाग व डीसी अभिजीत कपलिश से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।    
  • Punjab News: सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर सरकार का फैसला, देखें लिस्ट

    Punjab News: सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर सरकार का फैसला, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मियों के तबादलों को लेकर आदेश जारी किए है। दरअसल, सरकार ने राज्य में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। जारी आदेशों के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों की तारीख को 31 अगस्त से आगे बढ़ाकर 15 दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। दरअसल, राज्य के कई ज़िले इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं। कई जगहों पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। ऐसे हालात में कर्मचारियों के सामान्य तबादले करने से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो सकता था।

    इसी कारण पंजाब सरकार ने यह निर्णय लिया है ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। बता दें कि सरकार के इस आदेश के बाद अब कर्मचारी 15 सितंबर तक अपनी मौजूदा जगहों पर काम करते रहेंगे। इसके बाद नई तबादला नीति के तहत उन्हें नई जगहों पर भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही लिया गया है। गौरतलब है कि पंजाब में लगातार बारिश और पड़ोसी राज्यों से छोड़े गए पानी के चलते रावी, सतलुज और ब्यास जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

    अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन समेत कई ज़िलों में गाँव-गाँव तक पानी भर गया है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और सरकारी कर्मचारी दिन-रात राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। पंजाब सरकार का मानना है कि इस समय कर्मचारियों की ड्यूटी बदलना व्यावहारिक नहीं होगा और इससे प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों पर असर पड़ सकता है। इसलिए तबादलों की समय सीमा को 15 दिन तक टाल दिया गया है। सरकार ने अपील की है कि सभी कर्मचारी और अधिकारी मौजूदा स्थान पर डटे रहें और राहत कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

  • Punjab News: बाढ़ के पानी से एक और व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ के पानी से एक और व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    कपूरथलाः ढिलवां मंड क्षेत्र में बाढ़ के पानी में व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि वह कल शाम से व्यक्ति घर से लापता था। मृतक व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय बूटा मोहम्मद पुत्र मीता मोहम्मद वासी ढिलवां के रूप में हुई है। वहीँ घटना की सूचना के बाद मौके ओर पहुंची ढिलवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है।

    इसकी पुष्टि डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने करते हुए बताया कि मृतक के भाई के बयान पर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बूटा मोहम्मद वासी ढिलवां कल शाम को घर से गया था। लेकिन वापिस नहीं आया, सारे परिजन उसको तलाशते रहे। आज सुबह से भी उसी तलाश की जा रही थी। वहीं मंड में बाढ़ के पानी से उसका शव बरामद हुआ है।

    सूत्रों की माने तो उक्त व्यक्ति मछली पकड़ने के लिए दरिया के नजदीक गया था और उसका पैर फिसलने से वह पानी के बहाव में बह गया। हालांकि मछली पकड़ने वाली बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। लेकिन पैर फिसलने की बात पुलिस अधिकारी भी कह रहे है। डीएसपी सबडिवीजन भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति बूटा मोहम्मद के भाई गुलजार मोहम्मद के बयान पर ढिलवां थाना पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। बता देंकि इससे पहले भी एक शव को पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है।

  • Punjab News: बाढ़ का कहर, पानी में फंसे लोगों का राशन भी हुआ खत्म, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ का कहर, पानी में फंसे लोगों का राशन भी हुआ खत्म, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः भारत-पाक सीमा पर सतलुज नदी का बहाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है, पहले इसने लोगों की फसलों को तबाह किया और अब पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। फिरोजपुर के किलचा झुग्गे लाल सिंह वाला गांव में लोग खुद अपनी स्थिति बयां कर रहे हैं कि न तो प्रशासन बाढ़ में फंसे लोगों का हालचाल लेने पहुंचा न ही कोई समाजसेवी संस्था। इस दौरान लोगों ने अपना दुखड़ा सुनाया।

    किलचा झुग्गे लाल सिंह वाला गांव के लोगों का कहना है कि उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा है और न ही उनके जानवरों के लिए चारा है। घरों में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। प्रशासन फंसे हुए लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। अगर कुछ अधिकारी मदद के लिए आते हैं, तो वे भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। गांववालों ने सरकार से गुहार लगाई कि उन्हें राशन और पशुओं के लिए चारा मुहैया करवाया जाए, ताकि इस मुश्किल घड़ी से निपटने के लिए उन्हें सहारा मिल सके।

  • Punjab News: PNB के मैनेजर के घर पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: PNB के मैनेजर के घर पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के थाना के बधनी कलां के गांव दोधर में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर के घर पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीएनबी बैंक की शाखा के मैनेजर पर अज्ञात नकाबपोशों ने जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना को लेकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में सवार 4 अज्ञात नकाबपोशों ने बैंक मैनेजर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही मैनेजर पर हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बैंक मैनेजर प्रिंस राज, जो बैंक के सामने वाले घर में रहते हैं। घटना में घायल बैंक मैनेजर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले भर्ती करवाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।