Blog

  • Punjab News: जवान बेटे की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

    Punjab News: जवान बेटे की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

    गोरायाः बिल्गा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले रूरकी गांव के अमरजीत के बेटे जशनदीप लोई (20) की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मां गुरप्रीत कौर और भाई सुरखाब कुमार ने बताया कि बीते दिन जशनदीप को उसकी बुआ का बेटा किसी काम के सिलसिले में मेओनवाल गांव से रूरकी गांव ले गया था। इसके बाद रात को फोन पर सूचना दी कि जशनदीप ट्रैक्टर से गिर गया और ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ने से उसकी मौत हो गई।

    परिवार का आरोप है कि उसकी जानबूझकर हत्या की गई। मामला तब संदिग्ध हो गया जब परिवार को बताए बिना देर रात रूरकी गांव से मृतक का शव स्विफ्ट गाड़ी में लाकर मेओनवाल गांव में फेंकने की कोशिश की गई। इस दौरान गांव के एक युवक की नजर उन पर पड़ी और जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो 3 लोग मौके से भाग हो गए, जबकि 2 महिलाओं को गाड़ी समेत मौके पर ही पकड़ लिया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों महिलाओं और गाड़ी को हिरासत में लेकर बिल्गा पुलिस स्टेशन ले आई। परिवार ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं और इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी कि मौत ट्रैक्टर के नीचे आने से हुई या कोई और कारण था।

  • 6 साल के मासूम की 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत

    6 साल के मासूम की 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत

    नोएडाः ग्रेटर नोएडा में एक बच्चे की गड्ढे में गिरकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। हादसा नॉलेज पार्क क्षेत्र के कलाधाम सोसायटी के पास हुआ, जहां प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से केंद्रीय विद्यालय के डिप्टी प्रिंसिपल सीवान यादव के 6 वर्षीय बेटे अव्यान सूर्या की मौत हो गई। आरोप है कि गड्ढे के चारों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। हादसे के बाद एक बार फिर प्राधिकरण की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

    आपको बता दें शनिवार को बच्चा अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया. बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि ये गड्ढा कई दिनों पहले बोरिंग कार्य के लिए खोदा गया था. बारिश के कारण उसमें पानी भर गया था, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। न बैरिकेड लगाए गए और न ही लोगों को सतर्क करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाया गया। लोगों का आरोप है कि यदि युवराज मेहता की मौत के बाद प्राधिकरण ने सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लिया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

    एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इसकी जानकारी हमें सोशल मीडिया से मिल गई है। जिला प्रशासन टीम और मैं खुद पहुंचा हूं। एसडीएम ने कहा कि सोसायटी के लोगों ने बताया कि बच्चे यहां खेल रहे थे, इस गड्ढे के आसपास कोई बैरिगेटिंग नहीं थी, जिससे खुले गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत हुई है, जिसकी जिम्मेदारी ठेकेदार पर है उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Kargil Vijay Diwas पर PM Modi ने सैनिकों का जताया आभार

    Kargil Vijay Diwas पर PM Modi ने सैनिकों का जताया आभार

    नई दिल्ली: कारगिल विजय दिवस के मौके पर पीएम मोदी के द्वारा वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि कारगिल विजय दिवस पर हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है। बहुत कठिन परिस्थितियों में भी उनका अदम्य साहस हमेशा राष्ट्रीय गौरव का स्त्रोत बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य निष्ठा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा है कि 1999 के कारगिल संघर्ष के बाद से घुसपैठियों के इरादे नहीं बदले। भारतीय सेना किसी भी तरह की चुनौती के लिए तैयार है। शनिवार को द्रास में सेना के जवानों के लिए एक शौर्य भोज आयोजित किया गया था। इस संबोधन में उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर खास जोर दिया है। यह कोशिश है कि सेना को अत्याधुनियक उपकरण और अच्छी ट्रेनिंग मिले।

    शौर्य संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए थे राजनाथ सिंह

    बता दें कि बीती शाम राजनाथ सिंह लद्दाख के द्रास पहुंचे। वो यहं पर कारगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित शौर्य संध्या कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यह कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ के मौके में दो दिन के कार्यक्रम का हिस्सा था।

    हमारी सदी है आने वाला समय हमारा है

    कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई 1999 को ऑपरेशन विजय की सफलता के याद में मनाया जाता है। यह ऑपरेशन पाकिस्तानी सैनिकों के द्वारा कारगिल जिले में कब्जाए गए भारतीय क्षेत्रों को वापिस पाने के लिए शुरु किया गया था। इस दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की ओर भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि – हमें याद रखना होगा कि आज भी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं। घुसपैठियों के इरादे नहीं बदले हैं और वो आज भी प्रॉक्सी वार जैसे हथकंडे अपनाते हैं। सिंह ने यह कहा है कि मुझे यह पूरा विश्वास है कि हमारी सेना ऐसी किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारी सदी है आने वाला समय हमारा है और आत्मनिर्भरता पर जोर दिए जाने के कारण मुझे यह विश्वास है कि भारतीय सशस्त्र बल दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनेंगे। इसके अलावा अपने संबोधन में उन्होंने सशस्त्र बलों और सैनिकों की वीरता को भी नमन किया है। सिंह ने यह कहा है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं और गर्व के साथ सिर उठाकर जी पा रहे हैं क्योंकि कारगिल में हमारी सैनिकों ने तापमान में भारी गिरावट और ऑक्सीजन के स्तर में भी कमी के बाद एक्टिविटी में कोई भी कमी नहीं आने दी है। सिंह ने यह कहा कि इस मौके पर द्रास में उन्हें जो गर्व महसूस हो रहा है उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।    
  • टोरंटो में पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    टोरंटो में पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    टोरंटोः कनाडा के टोरंटो में पंजाबी मूल की एक युवती की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाबी मूल के (37) युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    टोरंटो पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नवनीत कौर (26) के रूप में हुई है, जो टोरंटो की रहने वाली थी। वहीं आरोपी की पहचान शरणजीत सिंह (37) के रूप में हुई है, जो ब्रैम्पटन का निवासी है।

    पुलिस के मुताबिक ये घटना शुक्रवार तड़के एटोबिको में हुई, जिसे प्रारंभिक जांच में टारगेटेड अटैक माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार घटना से पहले आरोपी और मृतका के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद आरोपी ने युवती पर गोलियां चला दीं।

    गोलीबारी की सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची और नवनीत कौर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बाद में ओंटारियो प्रांतीय पुलिस की मदद से चलाए सर्च ऑपरेशन में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार सुबह टोरंटो स्थित ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी और मृतका के बीच क्या संबंध था और हत्या के पीछे क्या कारण था।

    घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। टोरंटो पुलिस ने मामले की जांच जारी रखते हुए लोगों से घटना से संबंधित कोई भी जानकारी या वीडियो उपलब्ध कराने की अपील की है।

  • मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, युवक की मौत

    मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, युवक की मौत

    दसूहाः राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे एक परिवार की कार मुंबई-वडोदरा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र स्थित कमल विहार निवासी रामकुमार पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों और भांजे के साथ मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने गए थे। 25 जुलाई को दिल्ली लौटते समय मुंबई-वडोदरा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर गांव नौरंगाबाद के निकट उनकी कार को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सोहना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अंशपाल ने दम तोड़ दिया। वहीं कार चालक शलेंद्र अभी भी बेहोशी की हालत में है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे में रामकुमार पाल का भांजा नीलेश उर्फ विशाल पाल भी घायल हुआ है।

    पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • Punjab News: अकाली नेता के बेटे की गोली लगने से मौत

    Punjab News: अकाली नेता के बेटे की गोली लगने से मौत

    मोगाः जिले के गांव बुटटर कलां से अकाली दल के साबका नेता हरभूपिंदर सिंह लाडी के एडवोकेट पुत्र अमनिंदर सिंह की अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हुई है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गांव से एकत्रित जानकारी के मुताबिक घटना रात लगभग 11:30 बजे की है।

    एडवोकेट अमनिंदर सिंह देर रात घर आने के बाद अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर निकालना चाहता था लेकिन एक गोली रिवाल्वर में अड़ गया और जैसे ही उसने वह गोली निकलने के लिए रिवॉल्वर अपने नजदीक किया तो अचानक से गोली निकल कर सीधा एडवोकेट अमनिंदर सिंह के सिर में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

    मृतक के परिजनों की ओर से बीती देर रात को ही मृतक की देह को मोर्चरी में रख दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक एडवोकेट अमनिंदर सिंह के अनेक रिश्तेदार विदेश में है, इसलिए उसका संस्कार दो दिन बाद किया जाएगा। फिलहाल गांव सहित समूचे इलाके में शोक की लहर है।

  • घर में मासूम को जहरीले सांप ने डसा, मौत

    घर में मासूम को जहरीले सांप ने डसा, मौत

    वाराणसीः आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बसंतपट्टी गांव के राजभर बस्ती में भोर में चौकी पर सोते समय रविंद्र राजभर के (3) पुत्र आयुष को जहरीला गेहूवन कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिता रविंद्र राजभर तथा माता उषा के साथ चौकी पर सोए बच्चा आयुष अचानक लगभग 3 बजे भोर में रोने लगा, जिसे देखते ही देखते मुंह से झाग निकलने लगा और बेहोश हो गया।

    परिवार वालों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे को किसी जहरीले जंतु के डसने की आशंका जताई। बेहोशी हालत में उक्त बच्चे को इलाज के लिए लोहता क्षेत्र के सीटकहवा बाबा मंदिर के पास क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर इलाज करने से इनकार कर दिया। उसके उपरांत परिवार वालों ने गाजीपुर जिले के अमवा की सती माई पहुंच कर झाड़ फूंक कराया लेकिन बच्चा बच न सका और अंत में बच्चे की मौत हो गई।

    घर वापस लौटने पर परिवार वालों ने जहां पर बच्चा सोया था। उक्त दीवार तोड़कर गिराया जिसमें जहरीला कोबरा सांप मिला। रविंद्र राजभर के तीन बेटों में मृतक आयुष दूसरा नंबर का पुत्र था। जिसके दौरान पिता रविंद्र राजभर तथा माता उषा देवी सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

  • सीवरेज टैंक में उतरे सफाई कर्मी और सिक्‍योरिटी गार्ड की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत

    सीवरेज टैंक में उतरे सफाई कर्मी और सिक्‍योरिटी गार्ड की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत

    नोएडाः ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी सेक्टर-150 में शनिवार रात एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दोनों कर्मी टैंक में उतरे थे और बेहोश हो गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के करौली निवासी सफाई कर्मी शशिकांत शर्मा (40) और सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड आकाश निवासी इटहारी फिरोजाबाद के रूप में हुई।

    सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: बात करने के बहाने तेजधार हथियारों से हमला, युवक खून से लथपथ

    Punjab News: बात करने के बहाने तेजधार हथियारों से हमला, युवक खून से लथपथ

    लुधियानाः ईडब्ल्यूएस कॉलोनी इलाके में काम के दौरान हुई एक छोटी सी बहस के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पीड़ित को बात करने के बहाने 100 फीट रोड पर बुलाया और फिर घेरकर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।

    पीड़ित संगीत पाल ने घटना की जानकारी देते बताया कि वह थाना 7 के पास स्थित जच्चा-बच्चा वार्ड में काम करता है। रोजमर्रा की तरह वह अपनी ड्यूटी पर था, तभी किसी बात को लेकर रणबीर नाम के व्यक्ति के साथ उसकी मामूली कहासुनी हो गई थी। उस वक्त बात वहीं खत्म हो गई और सब कुछ सामान्य हो गया। संगीत को लगा कि मामला शांत हो गया है और वह अपने काम में लग गया।

    रणबीर और उसके साथियों के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। घटना के कुछ देर बाद रणबीर ने संगीत पाल से संपर्क किया और उसे पुरानी बात को सुलझाने और आराम से बात करने के बहाने 100 फीट रोड पर बुला लिया। संगीत बिना किसी शक के वहां पहुंच गया।

    जैसे ही संगीत पाल 100 फीट रोड पर पहुंचा वहां पहले से बैठे रणबीर और उसके 5 से 7 साथियों ने उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हथियारों के गहरे कट लगे हैं। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    घायल अवस्था में संगीत पाल को इलाज के लिए सीएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर और बाजुओं पर गहरे घाव होने के कारण पट्टी की गई। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तुरंत पुलिस का रुख किया और थाना मोती नगर में रणबीर और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • Punjab News: शर्मनाक रिश्ता, हवस में अंधे भाई ने बहन को बनाया अपना शिकार

    Punjab News: शर्मनाक रिश्ता, हवस में अंधे भाई ने बहन को बनाया अपना शिकार

    मुक्तसरः जिले के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही चचेरे भाई द्वारा जबरन गलत काम करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

    पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि 21 जुलाई को उसके चचेरे भाई ने उसके साथ जबरन गलत काम किया है। नाबालिग लड़की के साथ इस ज्यादती की गंभीरता को देखते हुए सदर मुक्तसर पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि दोषी को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।