Blog

  • Paris Olympics 2024 में Pre-Quarterfinals में पहुंची पीवी सिंधु, दर्ज कर सकती है ये खास रिकार्ड

    Paris Olympics 2024 में Pre-Quarterfinals में पहुंची पीवी सिंधु, दर्ज कर सकती है ये खास रिकार्ड

    नई दिल्लीः भारतीय बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु पेरिस ओलंपिक में स्टोनिया की क्रिस्टिन कुउबा को हराकर महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच को पी वी सिंधु ने सीधे सेट में जीत लिए। इसे पहले फर्स्ट राउंड में उन्होंने मालदीव की फथीमथ नब्बाह अब्दुल रज्जाक को एकतरफा मुकाबले में हराया था। इस मैच की शुरुआत से ही पीवी सिंधु ने अपना दबदबा बनाए हुआ था।

    उन्होंने पहला सेट बेहद आसानी से 21-5 से अपने नाम कर लिया था। सिंधु के बैकहैंड शॉट्स का जवाब उनके प्रतिद्वंद्वी नहीं है। दूसरे सेट में भी सिंधु की प्रतिद्वंद्वी वापसी नहीं कर पाई और भारतीय स्टार ने दूसरा सेट 21-10 से जीत कर मैच अपने नाम कर लिया। पेरिस ओलंपिक में पीवी सिंधु ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

    28 जुलाई को विमेंस सिंगल्स के मैच में उन्होंने मालदीव की फातिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को सीधे सेट में हरा दिया है। उन्होंने इस मैच को 29 मिनट में जीत लिया था। पीवी सिंधु ने अभी तक दो ओलंपिक पदक जीते हैं। उन्होंने रियो और टोक्यो में पदक जीते हैं। ऐसे में अगर वो पेरिस में भी वो एक पदक जीत लेती हैं तो ओलंपिक में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन जाएगी। वो एक कांस्य और रजत पदक जीत चुकी हैं।

     

  • Punjab: 3 माह के बच्चे का मंदिर के बाहर मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab: 3 माह के बच्चे का मंदिर के बाहर मिला शव, देखें वीडियो

    लुधियाना : 3 महीने के मासूम का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार  करीब 3 महीने के बच्चे का शव मंदिर की दहलीज से चावल की बोरी में बरामद हुआ। बच्चे की पहचान अभी हो नहीं पाई। शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में काफी सहम है।

    जानकारी के मुताबिक मृतक मासूम लड़का है। जानकारी मुताबिक ताजपुर रोड पर स्थित शनि मंदिर की बाहर सफेद कपड़े में लपेट कर किसी अज्ञात ने बच्चे को रख दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कूड़ा उठाने वाली महिला ने बच्चे को लावारिस हालत में पड़ा देखा।

    उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद लोगों ने मंदिर की प्रबंधक कमेटी को सूचित किया।  आस-पास के इलाकों में लोगों से भी पूछा गया। लेकिन बच्चे के बारे किसी को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: Swift Car ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

    Punjab: Swift Car ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

    लुधियाना : समराला में लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर सुबह एक मोटरसाइकिल और स्विफ्ट गाड़ी की टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान पवित्र कौर(55) और घायल गुरप्रीत सिंह(58) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे चंडीगढ़ के अस्पताल में रेफर कर दिया।बुजुर्ग पति-पत्नी गांव माणकी में किसी रिश्तेदार के घर अफसोस करने जा रहे थे। पीड़ित परिवार के रिश्तेदार रणधीर सिंह धीरा ने बताया कि बुजुर्ग पति-पत्नी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव माणकी में किसी रिश्तेदार के घर अफसोस करने जा रहे थे।

    जब मोटरसाइकिल समराला बाईपास और सेंटिनल स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही स्विफ्ट गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई और घायल पति को समराला सिविल ले जाया गया।

  • Jalandhar: पूर्व पार्षद की पत्नी के सुसाइड मामले में 3 गिरफ्तार, देखें Live

    Jalandhar: पूर्व पार्षद की पत्नी के सुसाइड मामले में 3 गिरफ्तार, देखें Live

    जालंधर, ENS: कैंट के मोहल्ला नंबर 30 नंबर में कुछ दिन पहले देर रात कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व पार्षद जोली अटवाल की पत्नी ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। मृतिका की पहचान 28 वर्षीय सुनैना जोली के रूप में हुई थी। जिसकी 8 माह पहले ही पूर्व पार्षद जोली अटवाल से शादी हुई थी। वहीं इस मामले को लेकर मृतिका के घरवालों ने जोली अटवाल सहित उसके परिवार पर हत्या के आरोप लगाए थे और परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

    आज पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोभा राम, बेवी और मोनिका के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ से तीनों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ जारी है।

  • मंदिर से 228 किलो सोना गायब, कार्रवाई न होने पर किया प्रदर्शन

    मंदिर से 228 किलो सोना गायब, कार्रवाई न होने पर किया प्रदर्शन

    उधम सिंह नगरः इन दिनों केदारनाथ धाम कई विवादों में घिरा हुआ है। इसी बीच केदारनाथ मंदिर में 228 किलो सोना गायब होने के विरोध में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उधम सिंह नगर के काशीपुर महाराणा प्रताप चौक में एकत्रित हुए। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार से मंदिर में सोना चोरी मामले में सीबीआई की जांच की मांग की है।

    मामले में अनीत मारकंडे ने कहा कि केदारनाथ धाम के अंदर से 228 किलो सोना गायब होने पर भाजपा सरकार ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। मंदिर में चोरी मामले में अभी तक जांच नहीं बैठ रही है। इसके विरोध में पुतला फूंका है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव अली मंसूरी ने कहा कि केदारनाथ धाम में सोना चोरी होने पर सरकार जांच करवाने के लिए तैयार नहीं है। जबकि भाजपा सरकार बार-बार महमूद गजनवी का नाम लेती है। भाजपा सरकार द्वारा बार-बार यही कहा जाता है कि महमूद गजनवी ने सोमनाथ का मंदिर लूटा, जो हम सब को पता है लेकिन आज के युग में कौन सा महमूद गजनवी पैदा हो गया, जिसने केदारनाथ मंदिर का सोना चोरी कर लिया।

  • फलों से भरा वाहन सड़क पर पलटा, 3 घायल

    फलों से भरा वाहन सड़क पर पलटा, 3 घायल

    मंडी : जिला के बालीचौकी में औट-लुहरी सड़क पर एक पिकअप जीप हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चालक सहित 2 अन्य लोग घायल हुए है। जानकारी के अनुसार जीप में सेब, नाशपाती और प्लम भरे हुए थे। यह घटना सुबह के समय में हुई। जानकारी के अनुसार जीप बंजार से टकोली की ओर जा रही थी, तो अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह अनियंत्रित हुई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    इस हादसे के बाद फल सड़क पर बिखर गए। इस घटना में बागवानों को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।चालक ने जीप को खाई में जाने से रोक लिया, जिससे 3 लोगों की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस चौकी और एंबुलैंस सेवा को सूचना दी।

    एंबुलैंस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।  एएसपी मंडी सागर चंद्र ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि चालक ने साहस का परिचय देते हुए जीप को निचली तरफ जाने से रोका, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

  • Punjab: दुकान में घुसकर बर्तन ट्रेडर पर किया हमला, देखें CCTV

    Punjab: दुकान में घुसकर बर्तन ट्रेडर पर किया हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के एक बर्तन ट्रेडर की उसके रिश्तेदारों ने दुकान में धुसकर मारपीट करनी शुरू कर दी। इस घटना में बर्तन कारोबारी की पत्नी,बेटा और बेटी के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की। यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

    जानकारी देते हुए पीड़ित बृजेश ने कहा कि वह बीते रात पत्नी पूजा, बेटा नैतिक और बेटी के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी उनके रिश्तेदार समीर कपूर, उसकी पत्नी तमन्ना कपूर निवासी हरचरण नगर आल्टो कार में उनकी दुकान पर आए ओर बिना किसी वजह से उनको थप्पड़ जड़ दिए। उसकी पत्नी, बेटा और बेटी के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की। समीर कपूर के साथ उसकी पत्नी और बेटी भी थी। उन लोगों ने जब अपने बचाव में विरोध करना चाहा तो उन लोगों ने गालियां देते हुए किसी तेजधार हथियार से उसकी शरीर पर वार कर दिया। हमलावरों ने उसकी दुकान का सामान भी तोड़ दिया। आस-पास के दुकानदार जब तक इक्ट्ठे होते तब तक वह फरार हो गए। पीड़ित बृजेश मुताबित उसने अपना मैडिकल करवा हमलावरों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 3 में शिकायत दी है। उधर, इस मामले में दूसरे पक्ष के समीर कपूर से उनका पक्ष लेना चाहा लेकिन उन्होंने अपना पक्ष देने से मना कर दिया।
  • नहीं थम रहे हादसे, फिर पटरी से उतरी ट्रेन, देखें वीडियो

    नहीं थम रहे हादसे, फिर पटरी से उतरी ट्रेन, देखें वीडियो

    दार्जिलिंग: देश में लगातार ट्रेन हादसे होने के मामले सामने आ रहे है। पिछले कुछ दिनों के कई जिलों में ट्रेन हादसे हो गए है। वहीं अब पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के रंगापानी में रेल हादसा हुआ है। यहां एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए है। जिससे इस रूट पर आने- जाने वाली रेल सेवा बाधित हो गई हो गई। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी को दो डिब्बे पटरी से उतरे हैं।

    राहत वाली बात है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मालगाड़ी पटरी से उतरी हुई है। बता दें कि इससे पहले इसी रूट पर इसी महीने 17 जून को कंचनजंघा एक्सप्रेस से एक मालगाड़ी टकरा गई थी। जिस हादसे में 9 लोगों की जान गई थी।

  • Punjab: दो टिप्परों की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, चालक घायल

    Punjab: दो टिप्परों की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, चालक घायल

    होशियारपुरः गढ़शंकर-नंगल रोड पर गांव शाहपुर के निकट दो टिप्परों की भीषण टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों टिप्परों के परखचे तक उड़ गए। हादसे में एक टिप्पर चालक गंभीर घायल है। जानकारी के मुताबिक, गांव शाहपुर के पास पहाड़ी वाली साइड से दो टिप्पर आ रहे थे। दोनों अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए।

    इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार टिप्परों में फंस गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते नवांशहर रेफर कर दिया। मृतक बाइक सवार की पहचान परमजीत सिंह निवासी गांव शाहपुर, थाना गढ़शंकर के तौर पर हुई। गंभीर घायल टिप्पर चालक की पहचान अवतार सिंह निवासी गांव बारूपाल, जिला तरनतारन के तौर पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

  • Husband ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्या, जाने वजह

    Husband ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्या, जाने वजह

    हरियाणा : रोहतक में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रेखा (26) निवासी गांव मदीना के तौर पर हुई है। पति ने पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या की थी कि उसने अपने मोबाइल का हॉटस्पॉट ऑन नहीं किया। पति मोबाइल में नेट चलाना चाहता था, लेकिन पत्नी ने सफाई करने में व्यस्त होने की बात कही। यह सुनकर पति भड़क गया। जिसके बाद पति ने पड़ा तेजधार हथियार उठाकर लाया और पशु बांधने वाले स्थान पर पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को वहीं खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया। महिला का एक बेटा और एक बेटी है। बाद में पुलिस ने उसके गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पति बार-बार अपने बयान बदलता रहा। पहले उसने कहा कि तंत्र विद्या में उसने हत्या की है। बाद में फिर उसने अपने बयान बदल लिए। पुलिस ने महिला के मायके वालों की शिकायत पर पति अजय और ससुर बलबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। रेखा का शव घर में पशु बांधने वाले स्थान पर पड़ा हुआ मिला। उसके गले, हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी तेजधार हथियार से काटने के निशान थे। शव के पास भी खून बिखरा पड़ा था। पति घर से फरार था।

    घटना के दौरान दोनों स्कूल में गए हुए थे। गांव किसरेंटी निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन रेखा की शादी दिसंबर 2014 में मदीना गांव निवासी अजय के साथ हुई थी। मंगलवार दोपहर को उसके भाई छोटू ने फोन पर बताया कि उनके मौसा बलबीर सिंह का फोन आया है। उसने बताया कि पड़ोसियों ने रेखा को मार दिया। सूचना मिलते ही उनके परिवार के लोग मदीना गांव में पहुंच गए।

     वहां रेखा का शव पशु बांधने वाले स्थान पर पड़ा हुआ था। महम के DSP संदीप कुमार ने बताया था कि शुरुआती पूछताछ अजय अपने बार-बार बयान बदल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि वह भैरव बाबा का भक्त है। उसने तंत्र विद्या में पत्नी रेखा की हत्या कर दी। इसके बाद भी अजय बयान बदलता रहा।