Blog

  • विदेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    होशियारपुर : अमेरिका के इंडियाना में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौत का ममला सामने आया है।  मृतक की पहचान होशियारपुर के टांडा गांव जहूरा निवासी वरिंदर सिंह (20) के तौर पर हुई है। मृतक काम से साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    वरिंदर सिंह परिवार में सबसे छोटे थे और उसका बड़ा भाई पुर्तगाल में है। वरिंद्र के पिता की 6 साल पहले मौत हो गई थी और वरिंदर सिंह 11 महीने पहले ही 60 लाख रुपए लगाकर अमेरिका गया था। परिजनों ने केंद्र सरकार से उनका शव अमेरिका से लाने की अपील की है।

  • शंभू बॉर्डर पर हुआ टकराव, निहंग को लगी गोली

    अंबालाः किसान शंभू बॉर्डर पर वीरवार को दिन भर शांति के बाद देर रात जहां एक और किसान नेताओं और केंद्रिय मंत्रियों के बीच बैठक चल रही है वहीं शंभू सीमा पर एक बार फिर टकराव की स्थिती बन गई है। निहंग सिख की पीठ में रबर की गोली लगी है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस फोर्स ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ निहंग घग्गर के पुल पर बैरिकेड के पास जाकर पुलिसकर्मियों को ललकार रहे थे। समझाने पर नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा है।

    इससे पहले अंबाला में शंभू बॉर्डर पर बुधवार देर शाम को अंधेरा होने के बाद किसान शांत हो गए थे और ट्रैक्टर-ट्रालियों में चले गए थे। इस बीच रात को करीब 11 बजे अचानक कुछ किसान बॉर्डर के समीप पहुंचे। इतने में किसानों को समीप आते देखकर पुलिस ने उन्हें पीछे हटने के लिए अनाउंसमेंट की लेकिन वे नहीं मानें। इस पर किसानों व जवानों में अचानक रात को एक बार फिर टकराव की स्थिति बन गई। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए तो किसानों ने भी पथराव किया।

    दरअसल, बुधवार को दोपहर के समय टकराव के दौरान कुछ युवा किसान ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ रहे थे। आंसू गैस के हमलों व रबर की गोलियों के बावजूद यह ट्रैक्टर हरियाणा पुलिस नाके के बेहद करीब पहुंच गया था। ऐसे में जबरदस्त टकराव के बाद किसान ट्रैक्टर छोड़कर वापस लौट गए थे। बताया जा रहा है कि रात के समय पुलिस नाके से चंद कदम की दूरी पर फंसे ट्रैक्टर को वापस ले जाने का कुछ किसान प्रयास कर रहे थे। तभी सुरक्षाबलों ने उन्हें नजदीक आने से मना किया और नहीं मानने के बाद टकराव शुरू हो गया। तनातनी के बीच करीब एक घंटे तक जोरमाइश चली, जिसके बाद किसान पीछे हटे। हालांकि वह ट्रैक्टर को नहीं निकाल पाए। वीरवार को भी ट्रैक्टर वहीं खड़ा रहा।

  • जालंधरः भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर कांग्रेस और किसानों ने लगाया धरना, देखें Live 

    जालंधर, ENS: किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। वहीं किसानों ने आज भारत बंद की कॉल को लेकर सेंट्रल टाउन में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धरना लगा दिया है। इस दौरान किसानों के समर्थन में कांग्रेस के विधायक लाडी शेरोवालियां और पार्षद शैरी चड्ढा धरने पर मौजूद है। कांग्रेस और किसानों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर किसानों पर जो अत्याचार किया जा रहा है वह निंदनीय है। 

    कांग्रेस नेता कहा कि किसानों की मांगे जायज है, सरकार को किसानों को एमएसपी सहित अन्य मांगों पर विचार कर उन्हें मंजूर करना चाहिए। लेकिन हरियाणा में भाजपा सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारे चला रही है। बता दें कि देर रात डेढ़ बजे तक किसानों की सरकार के साथ मीटिंग चली, लेकिन किसानों के साथ सरकार की दूसरी मीटिंग भी बेनतीजा रही। जिसके बाद रविवार को किसानों के साथ मीटिंग का ऐलान किया गया है।

  • पंजाबः ठेके से शराब के पेटियां और कैश लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    पटियालाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह शराब के ठेकों को भी निशाना बनाने लगे हुए है। वहीं ताजा मामला सरहंद रोड़ थाना अनाज मंडी के अधीन आते गांव बरन से सामने आया है। जहां देर रात चोर शराब के ठेके से शराब की पेटियां और कैश लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उक्त ठेके को 2 महीने में तीसरी बार चोरों ने निशाना बनाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 की मौ’त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : अलीपुर मार्केट में एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग आग लगने का मामला सामने आया है। बेहद संकरे इलाके में स्थित इस पेंट फैक्ट्री में हादसे के वक्त मजदूर काम कर रहे थे जो आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाएमरने वालों की संख्या 11 हो गई है। आग इतनी भयानक थी कि लपटें दूर तक नज़र आ रही थींआग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गयी आसपास की दुकानें और कुछ घर भी आग की चपेट में आए हैं आशंका है कि मजदूरों के अलावा भी कुछ लोग मारे गए हैं अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है

    देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा और सुबह दमकल की टीम ने सुबह में आग पर काबू पाया  फायर ब्रिगेड की गाडियों के आने से पहले आग इतना विकराल रुप अख्तियार कर चुकी थी कि अलीपुर के बाजार से भी आग की ऊंची लपटें देखी जा रही थीं आग के बाद धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक देखा जा सकता था आग लगने की घटना के बाद आसपास के घरों में धुआं भरने से लोग बेहोश हो गएपास की बिल्डिंग से 3 घायलों को भी एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया है

    फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 11 लोग मारे जा चुके थे अलीपुर के साथ-साथ केशव नगर और इब्राहिमपुर में भी कई केमिकल गोदाम बने है। लेकिन इस पूरे इलाके में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं है

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन पर भारत बंद का असर, देखें Live

    जालंधर, ENS: किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। वहीं किसानों के भारत बंद के कॉल का असर रेलवे स्टेशन पर देखने को नहीं मिला है। जालंधर रेलवे स्टेशन पर रोजाना की तरह स्टेशन से ट्रेनें रवाना हो रही है। वहीं रेलवे विभाग ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बंद का कोई असर नहीं है। ऐसे में लोगों के पैनिक ना होने की अपील की गई है। वहीं किसानों के बंद का असर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। हालांकि जालंधर में टैक्सी और ऑटो यूनियन ने भी 16 फरवरी को यातायात बंद रखने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि वे भी किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। इस बंद का असर राजधानी दिल्ली में कम देखने को मिलेगा, क्योंकि यहां 700 बाजार और औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे।

  • SP ऑफिस पर हुआ हमला, हिंसा में 2 की मौ’त, देखें वीडियो

    5 दिनों के लिए इंटरनेट बंद

    चुराचांदपुरः मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में वीरवार (15 फरवरी) की देर रात 300-400 लोगों की भीड़ ने SP ऑफिस पर हमला कर दिया। लोगों ने SP ऑफिस पर पथराव किया। एक बस और आसपास की जगहों में आग लगा दी। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, जवाब में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सहित दूसरे सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे। सुरक्षाबलों ने फायरिंग भी की, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। करीब 25 लोग घायल हैं।

    ताजा हिंसा के बाद चुराचांदपुर में 5 दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावर एक पुलिस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने का विरोध कर रहे थे। चुराचांदपुर कुकी-जो जनजाती बहुल क्षेत्र है। यह राजधानी इम्फाल से 65 किलोमीटर दूर है। मणिपुर में ​​​​​मई 2023 में शुरू हुई हिंसा में चुराचांदपुर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक था। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, 14 फरवरी को हेड कॉन्स्टेबल सियामलालपॉल ​​​​​​का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वो हथियारबंद बदमाशों के साथ दिखाई दिए थे। हेड कांस्टेबल ने बदमाशों के साथ बंकर में सेल्फी भी ली थी, जो वायरल हो गई।

    इसके बाद SP ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हेड कांस्टेबल को गलत तरीके से निलंबित किया गया है। उन्होंने सियामलालपॉल को वापस बहाल करने की मांग की। कुकी-जो सिविल सोसाइटी ग्रुप इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने हिंसा के बाद एक बयान में कहा कि आज रात की घटना के लिए चुराचांदपुर SP पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। कुकी-जो जनजातियों का आरोप है कि राज्य पुलिस की मिलीभगत से बार-बार उनके गांवों पर हमले हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया और ग्राम रक्षा स्वयंसेवकों (विलेज डिफेंस वॉलेंटियर्स) को बढ़ावा देने में कुकी-जो उपद्रवियों के शामिल होने की बात कही।

  • श्रीराम मंदिर और थाने को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    लखनऊः राजधानी के बख्शी का तालाब स्थित एक रेस्टोरेंट में श्रीराम मंदिर व थाने को बम से उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में देश विरोधी नारे, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने समेत अन्य आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं। एक युवती का नंबर भी लिखा है। पुलिस ने युवती से संपर्क किया तो मालूम हुआ कि कोई इस तरह के पत्र कई दिनों से अलग-अलग जगह फेंक रहा है। दो दिन पूर्व युवती की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीतापुर रोड पर चंद्रिका देवी मार्ग द्वार के सामने पाल रेस्टोरेंट है।

    गुरुवार सुबह रेस्टोरेंट खोलने पर दरवाजे के पीछे दो पत्र मिले। पत्र में लिखा था कि बीकेटी थाने को बम से उड़ा दूंगी। पत्र में जोया खान व जुबेर खान का नाम लिखा है। बीकेटी के अनमोल सिंह ने बताया एक माह पहले भी उनके दरवाजे इसी तरह का पत्र मिला था। छह दिन पूर्व भी उनकी कार के ऊपर धमकी भरा पत्र मिला था। सभी मामलों की सूचना पुलिस को लगातार दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सभी पर्चों पर एक ही युवती का मोबाइल नंबर लिखा गया है। प्रारंभिक जांच में किसी शरारती तत्व द्वारा युवती को बदनाम करने या आपसी सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से इस तरह के पत्र फेंके जा रहे हैं।

  • पंजाब : घोड़ों ने बच्चे को कुचला, जाने मामला

    अबोहर : गांव झाेरडखेड़ा में चल रही घोड़ों की दौड़ की चपेट में आने से एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे फरीदकोट हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि पिछले कई सालों से गांव झोरखेड़ा में 3 दिवसीय मेला लगता है। मेले में घोड़ों व हाथियों पर करतब दिखाए जाते है। मेले के तीसरे दिन गांव में घोड़ों की दौड़ चल रही थी।

    इस दौरान 12 वर्षीय जपिंदर सिंह पुत्र मंदर सिंह गलती से ग्राउंड के बीच चला गया, जिसस वह मैदान में दौड़ रहे घोड़ों की चपेट में आ गया और बुरी तरह से कुचला गया। आसपास यह करतब देखकर युवाओं ने हौंसला करते हुए उसे बामुश्किल से वहां से निकाला। जिसके बाद खेल कमेटी के पदाधिकारियों ने बच्चे को अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डाक्टरों के अनुसार बच्चे का जुबाड़ा टूट गया है जिस कारण उसे फरीदकोट रेफर किया गया है

  • पंजाब : भीषण सड़क हादसे में 3 की मौ’त

    फिरोजपुर :  मक्खू कस्बे के नजदीक हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों मौत हो गई है। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 2 को अमृतसर और एक को जीरा को में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। घटना का कारण तेज रफ्तार स्विफ्ट कर का बेकाबू होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जीरा से स्विप्ट कार (पीबी 29 एक्स 3133) मक्खू की ओर जा रही थी। जिसमें 6 नौजवान सवार थे। इसी दौरान कार बेकाबू होकर नेशनल हाईवे 54 पर गांव खंडूर के नजदीक क्राऊन कैसटल मैरिज पैलेस की दीवार से टकरा गई और पलट गई। जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

    जबकि तीन को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में जुगराज सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी गांव धोखा जिला अमृतसर, गुरकीरत सिंह पुत्र जतिंदर सिंह निवासी गांव छोटेपुर जिला गुरदासपुर व वंशदीप पुत्र जतिंदर कुमार निवासी गांव मोहल्ला तेर पत्ती जिला गुरदासपुर की मौत हो चुकी है। वहीं गुरमन सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी कोटली जिला गुरदासपुर व दो अन्य व्यक्ति घायल है। जिन्हें उपचार के लिए अमृतसर व जीरा में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है