Blog

  • जालंधर : मॉडल टाउन में घर से मिली Peddler Bar के शैफ की लाश

    जालंधर : मॉडल टाउन में घर से मिली Peddler Bar के शैफ की लाश

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पोश एरिया मॉडल टाउन से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 602 नंबर कोठी से व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान सुखजिदंरा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक Peddler Bar होटल में शैफ का काम करता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मेजर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना देर रात्रि 2 बजे मॉडल टाऊन गुरुद्वारा के सामने क्रिस कैथेन जिम की ओर जाती सड़क पर कोठी no. 602 में घटी है। यह कोठी किसी कर्नल की बताई जा रही है इस कोठी में कई किरायेदार रहते है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात छत से गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। थाना 6 की पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर 174 की कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है

  • वोटिंंग से पहले कांग्रेस अध्यक्ष को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

    वोटिंंग से पहले कांग्रेस अध्यक्ष को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

    कर्नाटक:  विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को होगी, लेकिन उससे पहले कांग्रेस मुसीबतों में फंस गई है। भाजपा की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस भेजा है। इस नोटिस के जरिए कथित रूप से वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा की गई कर्नाटक की “संप्रभुता” टिप्पणी को स्पष्ट करने के लिए एक पत्र जारी किया गया है। भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाकर सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और उनकी पार्टी की मान्यता रद्द करने की भी मांग की है।

    पार्टी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की। बता दें कि चुनाव आयोग ने कर्नाटक राज्य के संदर्भ में ‘संप्रभुता’ शब्द का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट को स्पष्ट करने और सुधारने के लिए खरगे को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि यह राजनीतिक दलों की तरफ से किए गए शपथ का उल्लंघन है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 6 मई, 2023 की रात 9:46 बजे किए गए ट्वीट पर ध्यान दिलाया।” 

    कांग्रेस के ट्वीट में लिखा था ‘कांग्रेस संसदीय दल (CPP) अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने 6.5 करोड़ कन्नडिगों को एक बड़ा संदेश भेजा: कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।’ इसपर बीजेपी ने शिकायत की, उपरोक्त ट्वीट जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए (5) के तहत राजनीतिक दलों द्वारा ली गई अनिवार्य शपथ का उल्लंघन है।

    पत्रकारों से बात करते हुए, पार्टी नेता तरुण चुग, जो भाजपा सांसद अनिल बलूनी और नेता ओम पाठक के अलावा प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, ने जनप्रतिनिधित्व कानून का हवाला दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी को मान्यता रद्द करनी चाहिए। चुनाव आयोग ने बीजेपी को 9 मई 2023 की रात 8 बजे तक विज्ञापन में किए गए दावों के फैक्ट भेजने का वक्त दिया है। 7 मई, 2023 को ECI ने एक एडवाइजरी जारी की थी।

  • बहन की शादी में भाई का चाकू मारकर कत्ल

    बहन की शादी में भाई का चाकू मारकर कत्ल

    बैतूल: जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हाथीकुंड में बीती रात एक विवाह समारोह के दौरान खून खराबा हो गया। शादी में आए एक परिवार की युवतियों पर कुछ युवकों ने छींटाकशी कर दी। उनके भाई ने इसका विरोध किया तो युवकों ने चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक युवक के भाई मोहन पिता दीनानाथ यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम कोदारोटी ने इस मामले में विक्की यादव निवासी ग्राम लावण्या और देवेन्द्र यादव निवासी हाथीकुण्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

    एफआईआर में बताया गया है कि फरियादी ग्राम कोदारोटी में रहता है तथा टीवीएस में फाइनेंस का काम करता है। वह अपने परिवार के साथ ग्राम कोदारोटी से अपने फूफाजी दिनेश यादव की लड़की रोशनी यादव की शादी में हाथीकुण्ड गया था। वहां पर सभी रिश्तेदार आये हुऐ थे। शादी में 11.40 बजे स्टेज पर सभी लोग दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। मैं भी अपने भाई चन्द्रशेखर यादव के साथ फोटो खिंचवाने के लिये स्टेज पर गया। फोटो खिंचवाने के बाद स्टेज से उतरते समय विक्की यादव एवं देवेन्द्र यादव के साथ सीढ़ियों पर धक्का मुक्की हो गयी थी। बाद में अपने परिवार के साथ, जिसमें चन्द्रशेखर यादव भी था सेल्फी ले रहा था।

    उसी दौरान विक्की यादव और देवेन्द्र यादव, मेरी बहनों पर कमेन्ट करने लग गये। हम लोगों ने विरोध किया तो विक्की यादव, देवेन्द्र यादव के साथ आया और विक्की यादव ने जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से चन्द्रशेखर के सीने मे दाहिनी तरफ तथा बायी तरफ पसली में एक दम से तीन-चार वार मारे, जिससे खून निकलने लगा। देवेन्द्र यादव ने चन्द्रशेखर उर्फ बीरबल को पकड़ा था तथा विक्की चाकू मार रहा था। मैं बचाने लगा तो देवेन्द्र ने मुझे भी पकड़ लिया। विक्की ने मुझे भी जान से मारने की नियत से सिर पर चाकू मार दिया।

    मैं वहीं सिर पकड़कर बैठ गया। चन्द्रशेखर उर्फ बीरबल भी वहीं पड़ा था। उसे मैंने, संजय यादव नांदा वाले, सुमित यादव गोण्डू मण्डई ने ने पाढर अस्पताल इलाज हेतु लाये। इलाज के दौरान छाती और पसली की चोटों के कारण चन्द्रशेखर उर्फ बीरबल की मृत्यु हो गयी। मुझे सिर में चोट लगी है। विक्की और देवेन्द्र ने चन्द्रशेखर की मिलकर चाकू से मारकर हत्या की है। शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने धारा 307, 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • यात्रियों से भरी बस को लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    यात्रियों से भरी बस को लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां बीच सड़क पर एक यात्री बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी के पास का है। यहां एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गयी। स्थानीय लोगों की माने तो बस में आग लगने के दौरान बस में कुछ यात्री सवार थे, जो आग लगने के बाद अपना सामान लेकर बस से कूद-कूदकर भागे और अपनी जान बचायी।

    स्थानीय लोगों की माने तो यात्री बस की छत पर पटाखे लदे थे। वैसे आग लगने के कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। आग लगने के कारण पटाखे फूटने लगे, दूर-दूर तक आग की चिंगारी उड़ने लगी। इसके बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। बस में आग लगने के बाद देखते ही देखते आग ने पूरे बस को अपने आगोश में ले लिया और धू-धू कर जलने लगा। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना और दमकल विभाग को दी।

    बस में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने से पहले ही पूरा बस जलकर खाक हो गया था। दमकल विभाग के अधिकारियों की माने तो शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। जांच पड़ताल के उपरांत मामला साफ हो पाएगा कि आखिर आग कैसे लगी थी। फिलहाल लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस घटना में किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंचा है। सभी सुरक्षित निकल गये।

  • NIA की कई जगहों पर छापेमारी

    NIA की कई जगहों पर छापेमारी

    चेन्नई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को तमिलनाडु के कई इलाकों में एलटीटीई से जुड़े होने के संदेह पर छापेमारी की। इस दौरान कुछ जगहों से दस्तावेज और सोने की छड़ें जब्त की गईं। प्रमुख जांच एजेंसी के सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि तमिलनाडु में फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहे एलटीटीई के बारे में केंद्रीय खुफिया ब्यूरो से गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद यह छापेमारी की गई।

    पूर्व एलटीटीई कैडर और सहानुभूति रखने वाले लोग संगठन को पुनर्जीवित करने के लिए तमिलनाडु के कई हिस्सों में फिर से संगठित करने की कोशिश कर रहे हैं। सहानुभूति रखने वाले कुछ लोग और कुछ कैडर, जो राज्य के तमिल शरणार्थी शिविरों में हैं। ये तस्करी के नेटवर्क का उपयोग कर पैसों की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं।

    कुछ दिनों पहले आईएएनएस ने लिट्टे के सदस्यों के खुद को पाकिस्तान के खतरनाक हाजी अली नेटवर्क से जोड़ने की सूचना दी थी। अगस्त 2021 में केरल के विझिंजम तट से भारी मात्रा में ड्रग्स, एके 47 असॉल्ट राइफलें और गोला-बारूद बरामद होने के बाद एलटीटीई के एक पूर्व वरिष्ठ खुफिया अधिकारी, सबेसन उर्फ सतकुनम को अक्टूबर 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

    मुंबई में इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) में एक निष्क्रिय बैंक खाते में पड़े धन को निकालने की कोशिश करते हुए एक महिला एलटीटीई ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया था। जो कि मूल रूप से एक कनाडाई नागरिक है। खुफिया विभाग के अनुसार महिला, दुनिया के विभिन्न हिस्सों में तैनात एलटीटीई के प्रति सहानुभूति रखने वालों के एक प्रमुख नेटवर्क का हिस्सा थी। इसके साथ ही महिला निष्क्रिय एलटीटीई के वित्तपोषण के लिए इन निष्क्रिय खातों से पैसे निकालने के लिए फर्जी आईडी कार्ड का उपयोग कर रही थी।

  • चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए आज से चलेगी वाल्वो बस

    चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए आज से चलेगी वाल्वो बस

    उपमुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक हरी झंडी दिखाकर दिल्ली को करेंगे रवाना

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू होने जा रही है। यह बस चिंतपूर्णी से दिल्ली रूट पर चलेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से चिंतपूर्णी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों की यात्रा भी दिल्ली के लिए काफी आरामदायक व सुगम होगी। चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए चलने वाली इस वोल्वो बस को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री हरी झंडी दिखाएंगे। उपमुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी इस विशेष मौके का गवाह बनेंगे। इस कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व विधायक सुदर्शन सिंह बबलू इस वाल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे।

  • संजीव ठाकुर बने सर्व सहमति से स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष

    संजीव ठाकुर बने सर्व सहमति से स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार में स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल की अध्यक्षता में स्कूल प्रबंधन कमेटी का गठन हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर पुरानी प्रबंधन कमेटी को हटा कर न ई कमेटी का गठन हुआ।

    जिसमें सभी अभिभावकों द्वारा सर्व सहमति से संजीव ठाकुर को कमेटी अध्यक्ष चुना। इस कमेटी में पुष्पा, प्रवीण,रीता, ज्योति,आशा,अंजना देवी, कंचन मेहता, कुसुम लता, अश्वनी कुमार,सीमा शर्मा सहित अन्य कमेटी सदस्यों को चुना गया। नवनिर्वाचित कमेटी अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि जो कमेटी सदस्यों ने मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और स्कूल की बढ़ोतरी के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

    इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने सभी नव निर्वाचित कमेटी सदस्यों को बधाई दी तथा समय-समय पर स्कूल में सहयोग करने का आह्वान किया।इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल,विजय शर्मा, अश्वनी कुमार, अमिताभ गिल, विरेन्द्र सिंह,सोहन लाल,निशा शर्मा,सुमन बाला,प्रिया, सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

  • पंजाबः दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों को कई संगठनों का मिला सर्मथन, देखें वीडियो

    पंजाबः दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों को कई संगठनों का मिला सर्मथन, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः दिल्ली के जंतर मंतर में धरने पर बैठे पहलवानों का जहां इंसाफ के लिए प्रदर्शन जारी है वही उनके समर्थन में कई संगठन भी उतर कर सामने आए हैं। इसके सम्बंध में पहलवानो के प्रदर्शन के राजनीतिकरण पर भी शहर के पहलवानों ने चिंता जाहिर की है साथ ही मसले को मिल बैठकर हल करने की नसीहत भी दी है।

    पठानकोट के पहलवानों का कहना है कि इससे विश्व में भारत की छवि खराब हो रही है जिसे धूमिल होने से बचाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को सरकार के साथ टेबल टॉप कर हल निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर चीज का हल बैठकर ही निकल सकता है इसलिए पहलवान अपना धरना स्थगित कर सरकार के साथ बातचीत करें। उन्होने युवाओं को भी शारीरिक कसरत करने और नशों से दूर रहने का संदेश भी दिया।

  • जालंधरः सीनियर कांग्रेसी नेता श्रीकंठ जज आप पार्टी में शामिल

    जालंधरः सीनियर कांग्रेसी नेता श्रीकंठ जज आप पार्टी में शामिल

    जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव से पहले सीएम भगवंत मान कांग्रेस को बड़ा झटका देकर दिग्गत नेताओं को आप पार्टी में शामिल कर रहे है। वहीं आज सीएम मान ने सीनियर कांग्रेसी और हिंदू नेता श्रीकंठ जज को आप पार्टी में शामिल किया है। श्रीकंठ जज कई दशकों से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे। आज सीएम भगवंत मान ने जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान श्रीकंठ जज को खुद पार्टी जॉइन करवाई और स्वागत किया। भगवंत मान ने कहा कि ऐसे समाज सेवी और राजनीतिक लोगों के आगे आने से आम आदमी पार्टी और मजबूत हो रही है। इससे पहले भी सीएम मान ने सुशील रिंकू सहित कई दिग्गज नेताओं को आप पार्टी में शामिल करवाया था।

  • वीरेंद्र गौतम मेमोरियल बाल में सांतवी कक्षा के छात्रों को स्कूल बैग वितरित 

    वीरेंद्र गौतम मेमोरियल बाल में सांतवी कक्षा के छात्रों को स्कूल बैग वितरित 

    ऊना/सुशील पंडित : स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के वीरेंद्र गौतम मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल ) में सांतवी कक्षा के छात्रों को हिमाचल सरकार द्वारा स्कूल बैग वितरित किये गए। नई एसएमसी कमेटी के प्रधान अवनीत सैणी ने बच्चों को बैग बांटे जिन्हें पाकर बच्चो में काफी उत्साह दिखाई दिया। अवनीत सैणी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सिर्फ अपनी पढाई पर ध्यान दो आपकी सभी जरुरतों को हिमाचल सरकार पूरा करेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेन्दर राणा के इलावा समस्त स्कूल स्टाफ हाजिर हुआ।