Blog

  • पंजाबः कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने LPU के बाद Sant Seechewal पर लगाए जमीन पर कब्जा करने के आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने LPU के बाद Sant Seechewal पर लगाए जमीन पर कब्जा करने के आरोप, देखें वीडियो

    भुलत्थ, (कपूरथला)। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष व भुलत्थ विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने लवली प्रोफेशन यूनिवर्सिटी(एलपीयू) के चांसलर व आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के बाद आम आदमी पार्टी के दूसरे राज्यसभा सदस्य पर्यावरण और पदमश्री संत बलबीर सिंह सीचेंवाल पर एक ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट निर्मल कुटिया सीचेंवाल के नाम पर जमीन कब्जाने के आरोप जड़े हैं। संत सीचेवाल के सुल्तानपुर लोधी के दो गांव जामेवाल में 56 कनाल व फतेहवाला में 112 कनाल जमीन पर कब्जा कर रखा है। जबकि राजस्व विभाग में इस जमीन की मालकियत पंजाब सरकार है। खेहरा ने संत सीचेंवाल से इन दोनों गांवों में ट्रस्ट के जरिये अवैध कब्जा करके रखी सरकारी जमीन को छुड़वाने के लिए सीएम भगवंत मान को पत्र लिखा है। जबकि इसकी एक प्रति उन्होंने बाकायदा पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को भी प्रेषित की है। इस पत्र के साथ खैरा ने राज्सव विभाग की प्रतियां भी संलग्न की हैं।

    सुखपाल ‌खेहरा ने सीएम और पंचायत मंत्री लिखा पत्र

    विधायक सुखपाल ‌सिंह खेहरा ने सीएम और पंचायत मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि चूंकि ‘आप’ की सरकार पंचायत/प्रांतीय भूमि पर शक्तिशाली राजनेताओं, अधिकारियों और भू-माफियाओं की ओर से अवैध अतिक्रमण से छुटकारा दिलाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इस पत्र के माध्यम से पह बाबा बलबीर सिंह सीचेंवाल के स्वामित्व वाले ट्रस्ट की ओर से कपूरथला जिले में इस तरह के अवैध कब्जे का मामला उनके संज्ञान में लाना चाहता हूं। यह सरकारी भूमि तहसील सुल्तानपुर लोधी के गांव जामेवाल और फतेहवाला के दो गांवों के अधीन हैं। पत्र के साथ लगे  2018-19 राजस्व विभाग की जमा राशि के अनुसार उक्त ट्रस्ट नंबर 4 कब्जाकार है, जबकि नंबर 3 मालिक में प्रांतीय सरकार है।

    गांव जामेवाल में 56 कनाल और फतेहवाला में 112 कनाल जमीन पर है अवैध कब्जा

    आप के सांसद बाबा बलबीर सिंह सीचेंवाल के स्वामित्व वाले उक्त ट्रस्ट का गांव जामेवाल में 56 कनाल, जबकि गांव फतेहवाला में 112 कनाल जमीन पर अवैध कब्जा है। खेहरा ने कहा कि पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अक्सर अवैध अतिक्रमण से छुटकारा पाने के लिए ऐसे गांवों का दौरा करते हैं और इसी तरह आप भी हाल ही में 2828 एकड़ जमीन पर दावा करने के लिए छोटी बद्दी नागल गांव पहुंचे, भले ही आपके दावे विवादित हों, लेकिन उक्त सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का यह मामला राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार पूरी तरह से स्पष्ट है। यहां यह भी उल्लेख किया जाना चाहिए कि कब्जाधारियों की ओर से अवैध खेती रिकॉर्ड के बॉक्स नंबर 2 में स्पष्ट रूप से लिखी गई है। यह भी एक तथ्य है कि उक्त ट्रस्ट की ओर से दशकों से इस भूमि का उपयोग कृषि के लिए किया जा रहा है, लेकिन ट्रस्ट ने कभी भी संबंधित पंचायतों के पास कोई आय जमा नहीं की है जो उन्हें सरकार का डिफाल्टर भी बनाती है।

    अवैध कब्जे का इससे बड़ा मामला नहीं हो सकता: खेहरा

    खेहरा ने कहा कि आपकी पार्टी के राज्यसभा सांसद बाबा बलबीर सिंह सीचेंवाल जैसे शक्तिशाली हस्तियों की ओर से ऐसी भूमि पर अवैध कब्जे का इससे बड़ा मामला नहीं हो सकता। इन अवैध व्यवसायों से छुटकारा पाने के लिए आपके पास एक उदाहरण स्थापित करने का एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि यदि आप अभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते हैं, तो यह माना जाएगा कि आपका अभियान आपके विरोधियों जैसे सांसद सिमरनजीत सिंह मान आदि के खिलाफ है और राजनीति से प्रेरित है। उन्हें उम्मीद है कि आप इस मामले में जल्द से जल्द न्याय करेंगे। उन्होंने कहा कि वह यह भी बताना चाहते हैं कि उन्होंने (सीएम) सांसद अशोक मित्तल के स्वामित्व वाली एलपीयू के खिलाफ उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है, जिन्होंने नानक नगर की पंचायत को सहमति दी है, जिसकी ग्राम चहेड़ू की पंचायत भूमि में 39 फीसदी हिस्सेदारी है। चहेरू गांव की 13.25 एकड़ जमीन 100 करोड़ रुपये की अदला-बदली से हड़प ली गई। एलपीयू की ओर से हस्तांतरण में दी गई भूमि बंजर भूमि है और इसकी कीमत केवल 15 लाख रुपये प्रति एकड़ है। उक्त गलत स्थानांतरण को पंचायत मंत्री के हस्ताक्षर से निरस्त किया जा सकता है। अब यह परखने का समय है कि आप अपनी ही पार्टी के शक्तिशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की क्षमता रखती है अथवा नहीं।

    राज्सभा सदस्य पदमश्री संत बलबीर सिंह सीचेंवाल ने माना कि जमीन सरकारी है, लेकिन उन्होंने यह तत्कालीन चेयरमैन हरजिंदर सिंह से खरीदी है। बाकायदा भुगतान किया गया है। वहीं सरकार को भी 2-3 किस्त अदा की गई है, लेकिन उसके बाद सरकार ने नोटीफिकेशन जारी करके काब्जकारों के नाम कर दी। इस भूमि पर गऊशाला हैं, जहां पर गऊएं रहती हैं, उनके खाने के लिए चारा बीजा जाता है। वहीं यहां पर पहले कूड़े के ढेर लगते थे, जिन्हें हटाकर उन्होंने कारसेवा के जरिये यहां पौधे लगवाकर हरा-भरा बनाया। सुखपाल खैरा की ओर से सीएम को लिखे पत्र की बात करें तो सीएम मान, पंचायत मंत्री धालीवाल व खुद सुखपाल खेहरा आए और यहां का संचालन अपने हाथ में लें, गऊशाला की गऊओं की सेवा करें, उन्हें बेहद खुशी होगी। जब चाहें सरकार इसे अपने संचालन में ले सकती हैं, वह तत्काल यहां से हट जाएंगे।

  • 2.14 ग्राम चिट्टे सहित युवक काबू

    2.14 ग्राम चिट्टे सहित युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को 2.14 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस ने वड़ोह-पांवड़ा लिंक रोड पर प्राथमिक पाठशाला भट्ठीयां वाला के पास अश्वनी कुमार उर्फ गोलू गांव व डाकघर राजपुर जसवां तहसील अंब को शक के आधार पर पूछताछ की युवक जो कि पांवड़ा से वड़ोह की तरफ पैदल आ रहा था। जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 2.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।  पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
  • पंजाबः पाक से आई हथियारों की खेप बरामद

    पंजाबः पाक से आई हथियारों की खेप बरामद

    अमृतसरः देहाती पुलिस ने लोपोके थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाकिस्तानी ड्रोन की ड्रोन गतिविधि के बाद की गई तलाशी के बाद हथियारों की खेप को पुलिस ने बरामद किया है। एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि सर्च के दौरान पुलिस ने एक खेत से चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और 140 राउंड बरामद किए हैं।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इनमें एक बेरेटा पिस्टल (अमेरिका निर्मित), एक जिगाना एफसी पिस्टल (तुर्की निर्मित) और दो अन्य पिस्तौल जब्त की गईं। वहीं इस दौरान 8 मैगजीन्स, 140 9मिमी राउंड भी पकड़े हैं। इस दौरान चार लोगों को पूछताछ के लिए राउंड अप किया गया है।

    पता चला है कि पुलिस ने सारे मामले में आसपास के क्षेत्र के चार संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त खेप को हिरासत में लिए गए लोगों ने ही कहीं ठिकाने लगाना था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • रुद्रा इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल बसाल में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

    रुद्रा इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल बसाल में विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

    जेईई मेन में आदित्य वर्धन विज ने 98.797 पर्सेंटाईल स्कोर किया हासिल

    ऊना/सुशील पंडित: आज बुधवार को रुद्रा इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बसाल में रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने सुंदर-सुंदर राखियाँ बनाई। स्कूल चेयरमेन बलदेव कृष्ण शर्मा व प्रधानाचार्या रजनी बाला ने इस अवसर पर विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें इस त्यौहार के महत्व के बारे में बताया।  

    जे.ई.ई. मेन्स की परीक्षा में रुद्रा इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बसाल के आदित्य वर्धन विज का शानदार प्रदर्शन रहा । नैशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित (फेस-2)-2022 मे ली गई जे.ई.ई. मेन्स की परीक्षा में स्कूल के आदित्य वर्धन विज का पर्सेंटाईल स्कोर शानदार रहा। इस परीक्षा में आदित्य वर्धन विज ने 98.797 पर्सेंटाईल स्कोर हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया। वहीं  इतना शानदार परिणाम सुनकर अभिभावकों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। आदित्य ने इसका श्रेय स्कूल स्टाफ, मेनेजमैंट तथा स्कूल में पढ़ाई के सौहार्दपूर्ण वातावरण को दिया। 

    स्कूल की प्रधानाचार्या रजनी बाला ने इस अवसर पर आदित्य और उसके माता पिता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल ऐसे परिणाम देने के लिए हमेश अग्रसर रहेगा।  आदित्य के पिता ने बताया कि आदित्य को द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस द्वारा आयोजित किशोर विज्ञान प्रोत्साहन योजना प्रतियोगिता में भी भारतवर्ष में 4523वां स्थान प्राप्त हुआ है।

  • पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जाने मामला

    पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जाने मामला

    चंडीगढ़: मोहाली जिले में पंचायत की जमीन पर कब्जा जारी करने के मामले में पंजाब सरकार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पंजाब सरकार को झटका देते हुए हाईकोर्ट ने 1200 एकड़ जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। फौजा सिंह एंड कंपनी ने इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    बता दें कि पिछले दिनों पंचायत मंत्री और मुख्यमंत्री अतिक्रमण हटाने के लिए नंगल गए थे। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से सवाल किया कि इस तरह की कार्रवाई कैसे की गई। यह मामला पहले से ही पंचायत विभाग और कंपनी के बीच चल रहा था। इस मामले की सुनवाई 22 अगस्त को होगी।

  • कपूरथलाः फर्जी ईडी अफसर बनकर पूर्व कांग्रेसी विधायक से मांगे करोड़ों रुपए, गिरफ्तार

    कपूरथलाः फर्जी ईडी अफसर बनकर पूर्व कांग्रेसी विधायक से मांगे करोड़ों रुपए, गिरफ्तार

    सुल्तानपुर लोधी/कपूरथला (वरुण)। अब सुल्तानपुर लोधी के पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा से फर्जी ईडी अफसर बनकर तीन करोड़ रुपये मांगे गए हैं। लगातार आ रही ऐसे फोन से परेशान होकर जब ‌पूर्व विधायक ने जिला पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने ट्रैप लगाकर पैसे वसूलने आ रहे नकली ईडी अफसर को तलवंडी चौधरियां पुल के पास दबोच लिया। 

    थाना सुल्तानपुुर लोधी में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी के पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा ने इतलाह दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति मोबाइल नेटवर्क व वाट्सएप पर खुद को ईडी का सीनियर अधिकारी बताते हुए उसे क्रिमिनल केस में फंसाने और निकलवाने में मदद करने के एवज में दबाव बनाकर तीन करोड़ रुपये की मांग कर रहा हैऔर बार-बार फोन करके उसे परेशान कर रहा है। इस पर जिला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह बैंस, एसपी रविन्दर पाल सिंह संद्धू, एसपी-जांच हरविंदर सिंह, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी मनप्रीत कौर शीहमार, सीआईए इंचार्ज कपूरथला इंस्पेक्टर जरनैल सिंह और थाना सुल्तानपुर लोधी एसएचओ इंस्पेक्टर जसमेल कौर पर आधारित एक टीम गठित करके तफ्तीश करते हुए आरोपी केे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

    आरोपी के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने विभिन्न कोणों पर जांच आगे बढ़ानी शुरू कर दी और तकनीकी तौर पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए उस तक पहुंच बनाकर तलवंडी चौधरियां पुल सुल्तानपुर लोधी के पास उस समय दबोच लिया, जब उसने फोन पर बातचीत करते हुए पैसे वसूलने के लिए आया। नकली ईडी अफसर की पहचान अमन शर्मा निवासी मोहल्ला नेहरू कालोनी मजीठा रोड अमृतसर के तौर पर हुई है। एसएसपी ने बताया कि इस समय सूबे में सियासी हस्तियों से फोन करके पैसे मांगने के नाम पर धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा के केस में खुद को ईडी बताने वाले अमन शर्मा को गिरफ्तार करके केस का पर्दाफाश किया गया है, जो‌कि सरासर झूठा पाया गया है। 

    उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ का दौर जारी है। उससे यह जानने की कोशिश की जा रह है कि उसने और कितने सियासी नेताओं को पैसे ऐंठने के लिए फोन किए हैं। इस मामले में और कोई शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी अमन शर्मा का भाई गौरव शर्मा उर्फ गोरा भी इसी तरह से कई लीडरों को फोन करके पैसों की वसूली करता रहा है। जिसके बारे में पता लगने पर उसे जयपुर(राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया, जोकि इस समय जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि आरोपी अमन शर्मा निजी तौर पर कचहरी अमृतसर में काम करता हैै।

  • रिकॉर्ड 8वीं बार नीतीश कुमार ने ली सीएम शपथ

    रिकॉर्ड 8वीं बार नीतीश कुमार ने ली सीएम शपथ

    पटना: बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने बुधवार को 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेजस्वी ने शपथ के बाद नीतीश कुमार के पैर छुकर आशीर्वाद भी लिया। इससे पहले मंगलवार को नीतीश कुमार ने भाजपा को झटका देते हुए गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया था।

    नीतीश कुमार ने कल ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। नीतीश कुमार ने इसके बाद राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा राज्यपाल फागू चौहान के सामने पेश किया। नीतीश ने इसके बाद पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी के सभी सदस्य, विधायक और सांसदों की इच्छा थी कि एनडीए से अलग हो जाया जाए।  

    बहरहाल, बुधवार को राजभवन में शपथग्रहण समारोह में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का परिवार भी पहुंचा। इसमें तेजस्वी की पत्नी के अलावा उनकी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी थीं। पत्रकारों के सवाल पर राबड़ी देवी ने जदयू और आरजेडी के साथ मिलकर बन रही महागठबंधन की सरकार को बधाई दी और कहा कि ये बिहार और देश के लिए अच्छा है। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि जल्द ही मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी कराया जाएगा। दरअसल, सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल की संरचना के बारे में सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इसमें जदयू, राजद और कांग्रेस से करीब 35 सदस्य होने की संभावना है। 

    जदयू के नेता नीतीश कुमार ने राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी टेलीफोन पर बात की है। मंत्री पदों के बंटवारे के फार्मूले के अनुसार, राजद कोटे से सबसे अधिक मंत्री होंगे क्योंकि सात दलों वाले महागठबंधन में उसके विधायकों की संख्या सबसे अधिक है। लालू प्रसाद के नेतृत्व वाले राजद के पास 79 विधायक हैं। 

    नये मंत्रिमंडल के गठन के आपसी सहमति के तहत जदयू से 13 और राजद से 16 मंत्री हो सकते हैं। कांग्रेस को चार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को मंत्रिमंडल में एक स्थान मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को छोड़कर अन्य सभी गठबंधन सहयोगियों के बीच मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर एक व्यापक सहमति बन गई है। कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर आलाकमान की सहमति से लगेगी।

  • जालंधरः दिलकुशा मार्किट में सेहत विभाग की रेड, देखें वीडियो

    जालंधरः दिलकुशा मार्किट में सेहत विभाग की रेड, देखें वीडियो

    Aashirwad Medical Agency और अन्य दुकानों पर सर्च जारी

    जालंधर/ वरुणः स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बार फिर से दिलकुशा मार्किट दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक सेहत विभाग की टीम ने आर्शीवाद मेडिकल एजेंसी सहित चार मेडिकल की दुकानों पर दुकानों पर दबिश दी है। एसीपी रामस्वरूप डोगरा, ड्रग कंट्रोल अफसर अमरजीत सिंह, अनुपमा कालिया व स्टाफ दवाइयां और रिकार्ड खंगाल रहे हैं। पहले चरण में आशीर्वाद मेडिकल एजेंसीज में विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है।

    इसके अलावा तीन दुकानों पर पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं और वहां सेल परचेज का काम बंद करवा दिया गया है और दुकानदारों के मोबाइल लेकर पुलिस ने अपने कब्जे में रखे हैं। फिलहाल कार्रवाई चल रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले डीएम फार्मेसी पर सेहत विभाग ने रेड कर लाखों रुपए की डिफेंस को सप्लाई होने वाली दवाइयां जब्त की थी।

    सेहत विभाग की दिलकुशा मार्केट में दस्तक से दुकानदारों में दहशत फैल गई है इस समय पटेल हस्पताल की गली में स्थित आशीर्वाद मेडिकल एजेंसी के अलावा दिलकुशा मार्केट में जपजी श्री गणेश और मल्होत्रा नामक दवाई विक्रेताओं की दुकानों पर सेहत विभाग की रेड जारी है।

    गौर हो कि कुछ दिन पहले सेहत विभाग ने सेना के अस्पताल की सप्लाई वाली दवाइयों की मार्केट में बिक्री की सूचना को लेकर सेहत विभाग ने छापामारी की थी। पुलिस प्रशासन तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ विभाग ने दिलकुशा मार्केट में तीन दुकानों तथा पकड़े गए आरोपी के घर में छापामारी कर भारी मात्रा में डिफेंस सप्लाई मेडिसन (नाट फार सेल) पकड़ी थी।

    इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा ने बताया कि मार्केट में डिफेंस सप्लाई मेडिसन (नाट फार सेल) वाली दवाइयों की धड़ल्ले से बिक्री होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गहन जांच पड़ताल करने के बाद विभाग की टीम ने ट्रैप लगा कर एक व्यक्ति को पकड़ा था। इसके बाद सेहत विभाग, पुलिस तथा एनसीबी की टीम ने दिलकुशां मार्केट में दोपहर करीब दो बजे से छापामारी की कार्रवाई शुरू की थी।

    ड्रग कंट्रोल अफसर अमरजीत सिंह व अनुपमा कालिया और एनसीबी अमृतसर के ज्वाइंट डायरेक्टर संदीप यादव विभाग ने मार्केट में डीएम फार्मा, ठुकराल मेडिको तथा सोनी ब्रदर्स में दबिश दी थी। इस दौरान डीएम फार्मा से 5 प्रकार की डिफेंस सप्लाई वाली दवाइयां बरामद हुईं। टीम ने देर रात पकड़े गए आरोपी विकास करवल पुत्र सुरिंदर पाल के बस्ती गुजां स्थित अंबेडकर नगर में छापामारी की थी। इस दौरान उसके घर से भारी मात्रा में डिफेंस सप्लाई वाली दवाइयां बरामद की गई थी। दवाइयों पर डिफेंस सप्लाई मेडिसन (नाट फार सेल) वाली मुहर भी लगी हुई थी।

  • 7 से 11 नवम्बर तक अंबाला में आयोजित होगी अग्निवीर (महिला) सेना भर्ती

    7 से 11 नवम्बर तक अंबाला में आयोजित होगी अग्निवीर (महिला) सेना भर्ती

    महिला सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर तक

    ऊना/सुशील पंडित: अग्निपथ योजना के तहत महिला सेना भर्ती 7 से 11 नवम्बर तक अंबाला कैंट (हरियाणा) में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि इस सेना भर्ती में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों सहित केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की महिला अभ्यार्थी भाग ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने वाली इच्छुक महिला अभ्यार्थी भारतीय थल सेना की वेबसाईट पर 7 सितंबर  तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

    उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत महिला सामान्य डयूटी पद के लिए आयु सीमा 17.5 से 23 वर्ष तथा कम से कम 162 सेंटीमीटर लंबाई रखी गई है। उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर के उपरांत अभ्यार्थी की पंजीकृत ईमेल आईडी पर भर्ती प्रक्रिया हेतू एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

  • मशहूर कॉमेडियन को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के एम्स में करवाया गया भर्ती

    मशहूर कॉमेडियन को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के एम्स में करवाया गया भर्ती

     नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ गया। वह दिल्ली के एक होटल स्थित जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एम्स में भरर्ती करवाया गया है। उनकी कंडीशन अभी स्टेबल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू होटल में मिड डे वर्कआउट कर रहे थे। वह ट्रेडमिल पर थे और अचानक गिर पड़े। उन्हें माइल्ड हार्ट अटैक आया था। वह दो दिन तक ऑब्जर्वेशन में रहेंगे और उनकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

    राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजू ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे। उन्हें  सीने में तेज दर्द हुआ और फिर वह गिर पड़े। उन्हें उनके ट्रेनर द्वारा अस्पताल लाया गया और उन्हें दो बार सीपीआर दिया गया।  

    राजू श्रीवास्तव के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने एक वीडियो जारी कर राजू का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, “यह सच है कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था. और अब उनकी तबीयत बहुत अच्छी है. आप सबकी दुआ से ईश्वर की कृपा से बहुत अच्छी तबीयत है और खतरे से बाहर हैं।”

    सुनील पाल आगे कहते हैं, “तो राजू भाई आप जल्दी ठीक हो जाएं. हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं। अच्छे हो जाइए और हम सबके लिए यह खुशी की खबर है कि अब वो बिल्कुल ठीक हैं। बहुत अच्छे हैं।” इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जल्द ठीक हो जाएं राजू श्रीवास्तव भाई जी.. स्वस्थ रहे मैं यही कामना करता हूं।”