Blog

  • पंजाबः एसपी हेडक्वार्टर गुरमीत सिंह गिरफ्तार, गर्भवती महिला से दुष्कर्म के लगे आरोप

    पंजाबः एसपी हेडक्वार्टर गुरमीत सिंह गिरफ्तार, गर्भवती महिला से दुष्कर्म के लगे आरोप

    गुरदासपुरः पंजाब पुलिस एक बार फिर से विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, गुरदासपुर के एसपी हेडक्वार्टर गुरमीत सिंह को मोगा से एक गर्भवती महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। वारदात को लेकर पीड़िता की शिकायत पर करीब ढ़ाई महीने चली एसआईटी की जांच के बाद 2 जुलाई को एसपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि एसपी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करने का झांसा देकर महिला से डरा धमका कर दो बार दुष्कर्म किया। एसपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अधिकारी अब अगली कार्रवाई में लगे हैं।

    पीड़िता ने चंडीगढ़ हेड क्वार्टर में दी थी शिकायत 

    बताया गया है कि दीनानगर की एक महिला ने पुलिस हेड क्वार्टर चंडीगढ़ में शिकायत भेज कर कहा था कि उसने दहेज प्रताड़ना के मामले में एसएसपी गुरदासपर को शिकायत दी थी। जिसके संदर्भ में एसपी गुरमीत सिंह सिद्धू ने उसे अपनी कोठी में बुलाया। दहेज प्रताड़ना के मामले में केस दर्ज करवाने का झांसा देकर और अपने पद का दुरुपयोग कर एसपी ने उसे डरा धमका कर दो बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। वह उस समय गर्भवती थी। इसके बाद भी एसपी उसे ऑडियो और वीडियो काल के जरिए परेशान करने लगा।

    इन सवालों की तलाश में जुटे पुलिस अधिकारी

    एसपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में इस बात का भी जिक्र है कि एसपी गुरमीत सिंह ने पहली बार संबंध बनाने के बाद लड़की के किसी पहचान वाले को धमकाया था तो उसने लड़की को दोबारा अपनी सरकारी कोठी पर मिलने के लिए क्यों बुलाया। यदि एसपी वॉट्सऐप काल में युवती को बेटी अथवा बच्ची कहता था तो उसे अश्लील वीडियो और मैसेज क्यों भेजता था और गंदी व अश्लील बातें क्यों करता था।

    युवती द्वारा पहले भी धारा 376 के तहत दर्ज करवाई गई

    एसएसपी गुरदासपुर के पत्र नंबर 763 के मुताबिक एसपी गुरमीत सिंह कभी भी युवती का जांच आफिसर नहीं था और न ही उसे कोई जांच मार्क हुई थी। वह युवती को धोखे में रख कर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वहीं एसपी की ओर से युवती द्वारा पहले भी धारा 376 के तहत दर्ज करवाई गई एफआईआर का जिक्र किया गया। लेकिन इसे दरकिनार करते हुए जांच में नए केस के साथ उनका कोई संबंध न होने और सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश अनुसार पास्ट कंडेक्ट अथवा करेक्टर का कोई महत्व न होने का हवाला दिया गया है।

    एसपी गुरमीत सिंह को अमृतसर रूरल और मोगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शिकायत में देरी का कारण युवती द्वारा अपने पति और ससुराल परिवार के खिलाफ थाना दीनानगर में 20 मई को धारा 498ए के तहत दर्ज केस के लिए जद्दोजहद करना बताया गया है। केस दर्ज होने के बाद एसपी गुरमीत सिंह को अमृतसर रूरल और मोगा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी के सदस्य डीएसपी रविंदर सिंह और इंस्पेक्टर हरजीत कौर एसपी गुरमीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए मोगा पहुंचे थे। क्योंकि एसपी वहां एक केस में पेशी के लिए गए हुए थे।

    मोगा में ट्रेस हुई थी गुरमीत सिंह की लोकेशन

    एसएसपी मोगा गुलनीत खुराना ने बताया कि गुरदासपुर में एसपी गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज है। आज उनकी लोकेशन मोगा में ट्रेस हुई थी। एसपी गुरमीत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर संबंधित पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं एसएसपी देहात अमृतसर स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि गुरमीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अगली कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः बाइक सवार स्नैचरों ने चलते ऑटो में युवक से छीना मोबाइल

    50 मीटर तक घसीटता गया युवक, घटना सीसीटीवी में कैद

    अमृतसरः पंजाब में अमृतसर जिले में लूटपाट की वारदातें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। बेखौफ लुटेरे दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला शहर में दो बाइक सवारों द्वारा चलते ऑटो में युवक से मोबाइल छीनने का सामने आया है। स्नैचरों ने ऑटो में बैठे युवक का मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने से युवक चलते ऑटो से गिर गया और इसके बाद आरोपी युवक को 50 मीटर तक घसीटते हुए भी ले गए। इस सारे मामले की वारदात वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    50 मीटर तक घसीटता गया पीड़ित

    घटना अमृतसर के झबाल रोड की है। सुरेश नामक युवक ऑटो में बैठकर मोबाइल सुन रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार पीछे से आए और उसका मोबाइल छीन लिया। सुरेश को झटका लगा और वह ऑटो से उछल कर नीचे गिर गया। उसने मोबाइल नहीं छोड़ा तो बाइक सवार लुटेरों ने उसे 50 मीटर तक घसीटा। घसीटे जाने से सुरेश को चोट आई और उसके हाथ से मोबाइल फोन छूट गया, जिसे लेकर युवक भाग गए। बाइक चला रहे युवक ने पीले रंग की शर्ट पहनी हुई है।

    घटना सीसीटीवी में कैद, आसपास के कैमरे भी खंगाल रही पुलिस 

    यह घटना इलाके में लगे दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वे आसपास के कैमरे भी खंगाल रहे हैं, ताकि आरोपियों की साफ फुटेज और पहचान का पता चल सके।

  • पंजाबः पैट्रोल पंप से 2 कैन और गाड़ी की टंकी फुल करवा बिना पैसे दिए युवक फरार

    पंजाबः पैट्रोल पंप से 2 कैन और गाड़ी की टंकी फुल करवा बिना पैसे दिए युवक फरार

    तरनतारनः पंजाब में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ दिन-भर-दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं अब एक ताजा मामला तरनतारन शहर का सामने आया है। जहां पर पेट्रोल पंप पर आई-20 कार में आए दो युवकों ने 8000 रुपए की धोखाधड़ी कर ली और फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पहले गाड़ी में पेट्रोल डलवाया, फिर 2 कैन भी फुल करवा लिए। इसके बाद आरोपी बिना पैसे दिए भाग गए। हालांकि इस सारे मामले की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

    पुलिस ने गाड़ी को कर लिया ट्रेस 

    पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी को ट्रेस कर कर उसकी पहचान कर ली है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना गांव शेखचक की है। सोमवार देर शाम एक आई-20 कार पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए रूकी। कार सवार ने पहले गाड़ी में रखे दो कैन भरवाए। इसके बाद कार की टंकी को भी फुल करने के लिए कहा। पेट्रोल पंप कर्मी को शक हुआ तो उसने पैसों की मांग की। यह देख कार में बैठा दूसरा व्यक्ति पैसे गिनने लगा। हाथ में पैसे देख पेट्रोल पंप कर्मचारी ने भी कार में पेट्रोल डालना शुरू कर दिया, लेकिन जैसे ही कार की टंकी फुल हुई, कार सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया।

    आरोपी ने कर्मी पर कार चढ़ाने का किया प्रयास

    पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है कि बिना पैसे दिए कार भगा कर ले जाने लगे तो एक कर्मी उनकी गाड़ी के आगे आ गया, लेकिन उन्होंने फिर भी गाड़ी नहीं रोकी और कार को कर्मचारी के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद वे तरनतारन शहर की तरफ भाग गए।

    8000 रुपए का पेट्रोल डलवाकर भागे

    पुलिस का कहना है कि आरोपी 8 हजार रुपए का पेट्रोल डलवाकर फरार हुए हैं। सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी भी ट्रेस हो चुकी है। मामले की जांच चल रही है, जैसे ही जांच पूरी होगी, आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस को प्रियव्रत फौजी सहित तीन आरोपियों का मिला रिमांड

    पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस को प्रियव्रत फौजी सहित तीन आरोपियों का मिला रिमांड

    मानसा: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल प्रियव्रत फौज सहित तीन आरोपियों को सुबह 4 बजे दिल्ली से मानसा लाया गया। जिसके बाद आज सुबह उनका मेडिकल हुआ फिर कोर्ट में चारों को पेश किया गया। जहां पुलिस को कोर्ट से इन आरोपियों का 7 दिन का रिमांड मिला है।

    बीते दिन पुलिस ने दिल्ली पटियाला कोर्ट से शूटर प्रियव्रत फौजी, दीपक, कशिश और केशव का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया। उन्हें 13 जुलाई के लिए अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आरोपियों को मानसा सीआईए रखा गया है। 

    आरोपियों की जश्न मनाने की वीडियो हुई वायरल

    गौरतलब है कि बीते दिन एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें मूसेवाला की हत्या के बाद शूटर गाड़ी में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान शूटरों ने हथयारों के साथ गाड़ी में जश्न मनाते हुए वीडियो बनाया है। जो कि काफी वायरल हो रहा है।

    बताया जा रहा है 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करने के बाद शूटरों ने गाड़ी में गाने लगा कर जश्न मनाया और इन सभी 5 शूटरों के पास हथियार भी देखे जा सकते है। इस वीडियो में अंकित सेरसा, प्रियवर्त फौजी, सचिन भिवानी भी नज़र आ रहे है। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए दो शूटरों सहित चार लोगों का पंजाब पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल कर पंजाब लाया गया। जिन्हें अब 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

  • आज का राशिफल, 05 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 05 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आपको संभलकर कार्य करना होगा,तभी किसी भी निर्णय को सतर्क होकर लेंगे। परिवार में कोई वाद-विवाद पनपे,तो आपको उसमें दोनों पक्षों की बातों को सुनना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी कानूनी पचड़े में लगे हुए थे,तो वह आज आपके लिए परेशानी बन सकता है। आपको किसी वरिष्ठ अधिकारी से बहसबाजी नहीं करनी है,नहीं तो आपको ही परेशानी होगी। यदि संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार बना रहे हैं,तो वह अवश्य करें।

    वृष राशिफल। यह आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। जो लोग गृहस्थ जीवन जी रहे हैं,उन्हें संयम बनाए रखना होगा,तभी वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उन समस्याओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की भी खरीदारी कर सकते हैं,जिसे देखकर परिवार का कोई सदस्य भी परेशान रहेगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक करने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। क्योंकि वह अपने कार्य को समय से पहले कर लेंगे। तभी वह अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप व्यापार में अपने पार्टनर की बातों से कुछ नाखुश रहेंगे। जीवनसाथी के करियर में आ रही तरक्की को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आपको किसी नई योजना में निवेश करने से पहले भाइयों से सलाह मशवरा करना होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको छुट्टी लेने में कुछ समस्या होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी है,नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपको किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय को करना पड़े,तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छे से जांच लें।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। छोटे व्यापारी किसी डील के फाइनल होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य किसी के विवाह जन्मदिन या नामकरण आदि का मांगलिक कार्यक्रम आयोजन हो सकता है,जिसमें मेहमानों का आना जाना रहेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है। आपका व्यापार में उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आपको किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है।

    कन्या राशिफल। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपकी कोई मनवांछित इच्छा पूरी होगी। यदि आप किसी भूमि,वाहन,मकान,दुकान आदि को लेना चाहते थे,तो वह इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। यदि आपको किसी व्यक्ति के ऊपर से भरोसा बना हुआ था,तो वह सही साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मन की बातों को लोगों के सामने रखने से बचना होगा,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आप व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी का समय नहीं दे पाएंगे,जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा,लेकिन आपको संयम बनाए रखना होगा। फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य के बुरे व्यवहार के कारण परेशानी होगी,लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कह पाएंगे। यदि भविष्य में अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई फैसला लिया था,तो आपको उसके लिए भी शाबाशी मिल सकती है। अपनी संतान की कुछ समस्याओं के लिए जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में मीठी वाणी का प्रयोग करके अपने जूनियर से काम आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी सीधे व सरल मार्ग को चाहे,तो आपके लिए वही सही है। यदि आपको कोई विपरीत समाचार सुनने को मिले,तो आपको उसमें संभलकर रहना होगा,नहीं तो आपके शत्रु इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनका कोई परिचित उनकी परेशानी का कारण बन सकता है। माताजी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए उनके खान-पान पर ध्यान रखें।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको आज किसी के चक्कर में पड़कर अपने धन को नष्ट करने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपको गलत सलाह दे सकता है,इसलिए आपको किसी भी निवेश संबंधी स्क्रीन के निवेश से करना से बचना होगा। माताजी को आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आप किसी विदेश में रह रहे परिजन से अपने मन की किसी से जाहिर करेंगे,जिसके बाद वह उसे दूर अवश्य करेंगे।

    मकर राशिफल। आज के दिन आप अपने एनर्जी से भरपूर रहेंगे और प्रत्येक कार्य को करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिसके कारण बाद में आपको थकान का अनुभव होगा। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप छुट्टी के बावजूद भी अपने घर के काफी सारे कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपनी आय को ध्यान में रखते ही व्यय करें,तो बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि लंबे संघर्ष के बाद आपको सफलता मिलती दिख रही है। आपको दूसरों के कामों में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा,नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। यदि आप किसी से उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा,लेकिन आपके मन में कुछ उलझनें बनी रहेंगी, जिनको लेकर आप परेशान होंगे। नौकरी की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई नया पदभार मिल सकता है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।

    मीन राशिफल। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलती दिख रही है। आपके सामने धन कमाने के कई रास्ते होंगे,लेकिन आपको उनमें से सही को पहचानकर उस पर आगे बढ़ना होगा,क्योंकि कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी समाप्त होगी। माता जी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो वह फिर से बढ़ सकता है,इसलिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।

  • साइंस सिटी ने मनाया वन महोत्सव, अधिकारी बोले-चिकित्सक व खूशबूदार पौधे लगाने की जरुरत

    साइंस सिटी ने मनाया वन महोत्सव, अधिकारी बोले-चिकित्सक व खूशबूदार पौधे लगाने की जरुरत

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से वन महोत्सव के दौरान “व्यापारिक महत्ता बारे िचकित्सक व खुशबूदार पौधों तक पहुंच व संभावनाएं’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य भर के 80 के करीब विद्यार्थियों ने भाग लिया। 

    साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डा.नीलिमा जेरथ ने बताया कि जंगलों की दृष्टि से भारत का नाम दुनिया के 10 विशाल जंगली विभिन्नता वाले चोटी के देशों में आता है और जंगलों को बचाने के लिए जीव जन्तुओं को बचाना बेहद जरुरी है। वन महोत्सव मनाने का उद्देश्य आलमी तपिश से बचने के लिए लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की तरफ प्रेरित करना है और साइंस सिटी इस तरफ हमेशा यत्नशील रहा है। यहां जैविक विभिन्नता को दर्शातें हर्बल व दवाईयां जड़ी बूटियों के गार्डन बनाए गए है। इनके अलावा साइंस सिटी में पंजाब के पुरातन सभ्याचारक को दर्शातें 5500 के करीब वृक्ष भी लगाए गए है। जोकि आसपास पर्यावरण प्रदूषण मुक्त करने में अहम रोल अदा करते है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कई प्रयत्न किए जा रहे है, ताकि पंजाब को जंगलों ks अंतर्गत क्षेत्र रकबा 6.12 फीसदी बढ़ा कर 15 फीसदी किया जा सके। इसके साथ ही कुदरत की संभाल के साथ-साथ जैविक विभिन्नता के स्त्रोतों की भी संभाल की जा रही है। क्योंकि यह स्त्रोत भविष्य की बहुत सी दवाईयों के स्त्रोत है। इसके अलावा राज्य में दुर्लभ व लुप्त हो रहे जीव जन्तुओं बारे लोगों को जागरुक करने के प्रयत्न किए जा रहे है। साइंस सिटी में जैविक विभिन्नत की संभाल व हरे भरे पंजाब की महत्ता को दर्शाती तंदरुस्त मिशन पंजाब की एक गैलरी भी बनाई गई है। 

    वेबिनार दौरान नौनी सोलन में स्थित बागवानी व जंगलात वाई एस. परमार यूनिर्वसिटी के जंगलात कालेज के प्रभारी प्रोफैसर मीनू सूद मुख्य प्रवक्ता के तौर पर उपस्थित हुई। डा.सूद ने हमारी सेहत व तंदरुस्ती के लिए चिकित्सक जड़ी बूटियां व खुशबूदार पौधों क महत्ता पर विशेष जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सक जड़ी बूिटयों के रिवायती व मानवीय नस्लों के ईलाज के लिए लंबे समय से दवाईयां विश्व स्तर पर की जा रही है।

    खुशबूदार पौधे जहां महक व स्वाद के लिए उगाए जाते है, वहं साथ ही साथ इनका प्रयोग बीमारियों के ईलाज के लिए भी किया जाता है। खुशबूदार रसायण वृक्षों की जड़े, लकड़ी, पत्ते, फल, फूल, बीज व अन्य हिस्सों में मौजूद होता है। जिस तरह चिकित्सक व खुशबूदार पौधों को मान्यता दी जा रही है। भविष्य में यह बहुत अहम भूमिका निभाएंगे। कोविड महामारी के दौरान खुशबूदार व चिकित्सक पौधे जैसे कि अदरक, पुदीना, लाइम के वृक्ष, हरी चाय व उड़ीहिंदी आदि के सेवन में 76 फीसदी बढ़ौतरी दर्ज की गई है।

  • नहीं रहे नालागढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राणा

    नहीं रहे नालागढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राणा

    रविवार को ग्वालियर में एक पारिवारिक समारोह में ह्रदयघात का शिकार बने

    45 वर्षीय राणा की नालागढ़ में समाजसेवी व हमदर्द की छवि थी

    नालागढ़/सचिन बैंसल: नगर परिषद नालागढ़ के पूर्व अध्यक्ष व बार कौंसिल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राणा (45) उर्फ गोल्डी राणा का रविवार को अकस्मात निधन हो गया। बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व गोल्डी राणा ससुराल पक्ष के एक वैवाहिक पारिवारिक समारोह में भाग लेने मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में गए थे। रविवार को वह विवाह में डांस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद आराम से रुटीन की तरह अपने कमरे में जाकर सो गए। रात्रि को उनको एक घातक साईलेंट हार्ट अटैक आया और वह सोए के सोए रह गए। लगातार गूंजते संगीत के बीच किसी को कुछ पता नहीं चला कि यह सब हादसा कैसे बरप गया। सुबह जब देर तक राणा नहीं उठे तो रिश्तेदारों ने उनको हिलाकर देखा तो देखा कि उनकी सांसे बंद थी और वह नश्वर शरीर त्याग चुके थे। पहले तो रिश्तेदार समझ नहीं पाए कि अचानक यह क्या हो गया लेकिन जब तक उनको अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई तब तक उनके प्राण पखेरु उड चुके थे।

    सोमवार को उनके शव को उनके पैतृक शहर नालागढ़ लाया जाएगा जहां हिंदू रीति रिवाज के उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। धर्मेन्द्र राणा एक बार नालागढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष, एक बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होने दो बार पार्षद का चुनाव जीता था। वर्तमान में वह वकीलों की प्रतिष्ठित संस्था बार कौंसिल आफ नालागढ़ के अध्यक्ष थे और भाजपा में काम करने के साथ साथ विभिन्न समाजिक कार्यों में लिप्त थे। नालागढ़ विकास मंच के अध्यक्ष नरेश घई ने बताया कि धर्मेन्द्र राणा अपने पीछे माता पिता के अलावा पत्नी, दो बच्चे बेटा बेटी व भाई भाभी को छोड गए हैं। उन्होने बताया कि उनका निधन नालागढ़ के लिए एक अपूर्णीय क्षति है जो कि कभी पूरी नहीं हो सकेगी। उनके निधन पर नालागढ़ के पूर्व विधायक कृष्ण लाल ठाकुर, जिला प्रधान आशुतोष वैद्य, हरप्रीत सैणी, श्रवण चंदेल, नालागढ़ नगर परिषद की अध्यक्षा रीना शर्मा, उपप्रधान तारा अवस्थी, पार्षद वंदना बंसल आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है और पीडीत परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

  • जालंधरः बढ़ने लगा कोरोना का आंकड़ा, आज फिर मिले मरीज

    जालंधरः बढ़ने लगा कोरोना का आंकड़ा, आज फिर मिले मरीज

    जालांधर (वरुण)। जिले में कोरोना का आंकड़ा बढ़ना शुरू हो गया है। हर रोज लगातार कोरोना मरीजों का मिलना जारी है। आज सोमवार के दिन कोरोना के 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। आज कुल 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जिनमें 15 मरीज जालंधर के रहने वाले पाए गए।

  • पंजाबः लोकल बॉडीज विभाग में बड़ा फेरबदल, 104 अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाबः लोकल बॉडीज विभाग में बड़ा फेरबदल, 104 अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर : पंजाब में मान सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। सरकार की ओर से लगातार तबादले किए जा रहे है। वहीं आज सरकार की ओर से लोकल बॉडीज विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। पंजाब सरकार ने विभाग में 104 अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं। देखें लिस्टः

     

  • विधायक शीतल अंगुराल ने बिल्डिंग इंस्पैक्टर पर लगाए साढे़ तीन लाख रिश्वत लेने के आरोप

    विधायक शीतल अंगुराल ने बिल्डिंग इंस्पैक्टर पर लगाए साढे़ तीन लाख रिश्वत लेने के आरोप

     एमटीपी के दफ्तर में 2 घंटे चलता रहा हंगामा 

    जालंधर (वरुण/अनिल)। जालन्धर वैस्ट में बन रही अवैध बिल्डिंग पर कारवाई न करने तथा साढे तीन लाख रुपये रिश्वत लेने के चलते आज विधायक शीतल अंगुराल ने एमटीपी मेहरबान सिंह के दफ्तर में सारे स्टाफ की खूब लताड़ लगाई। अंगुराल ने आरोप लगाया कि शहनाई पैलेस के नजदीक एक रिहायशी इलाके में अस्पताल बनाया जा रहा है इसकी शिकायत महुल्ले वाले कर रहे  थे मगर कारवाई के नाम पर बिल्डंग इंस्पैकटर ने साढ़े तीन लाख की रिश्वत ली और नाजायज अस्पताल का राजीनामा करवाने के लिए सलाह दी। जबकि रिहायशी इलाके में कोई भी अस्पताल नहीं खोला जा सकता। बिल्डिंग इंस्पैक्टर ने कहा कि आप इस प्राप्टी के 60 प्रतिशत हिस्से को रिहायशी तथा आगे वाले 40 प्रतिशत हिस्से को कारोबारी दिखा कर राजीनामे की अर्जी दाखिल कर दें तथा जब तक बिल्डंग तैयार नहीं होती तब तक फाईल को होलड पर रख देंगे तांकि शिकायती दबाव न बना पाए।

    विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि उनके मोबाईल पर एक वीडियो भी आई है जिसमें बिल्डिंग विभाग की ओर से नाजायज इमारतों को पुराना दिखाने और काली कमाई करने का खुलासा हो रहा है। वह इस वीडियो को जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंचाएंगे और निगम के बिल्डिंग विभाग में काम कर रहे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कारवाई का मांग करेगें। दुसरे मामले में भी शीतल ने एमटीपी मेहरबान सिंह को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि आपकी विभाग पर पक़ड़ नहीं है तथा सरेआम अभी भी शहर में नाजायज इमारतों का सिलसिला जारी है। किसी के भी खिलाफ कारवाई नहीं हो रही। इसी के साथ एनओसी के फर्जीवाड़े मेें भी जांच तेज करने के लिए कहा गया है। इस मामले में संबधित आरर्किटैक्ट के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की तैयारी है। जल्द ही विभाग उक्त आर्किटैक्ट का लाईसैंस रद कर सकता है। शीतल अंगुराल ने कहा कि यह आखिरी मौका है सुधर जाऔ वरना मुझे सुधराना आता है मैं जनता का सेवक हूं किसी को भी गल्त काम करने की इजाजत नहीं दूंगा। जो भी क्रप्ट है वह खुद नौकरी छोड़ कर चला जाए वरना जब सरकार कारवाई करेगी तो मिसालयोग होगी।