Blog
-

रोली में नामांकन के बाद जनसभा में संबोधन के दौरान नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का टूटा मंच
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में नामांकन पत्रों का दौर बदस्तूर जारी है।इसी क्रम में गुरुवार को विपक्ष के नेता और हरोली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री ने नामांकन पत्र दाखिल किया । लेकिन नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एक जनसभा में संबोधन के दौरान नेता विपक्ष का मंच ही टूट गया और मंच टूटने के कारण नेता विपक्ष सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता असंतुलित हो नीचे गिर पड़े। हालांकि इसके कारण किसी भी कार्यकर्ता अथवा नेता विपक्ष को गंभीर चोटें नहीं आई और गनीमत यह रही कि सभी का बचाव हो गया । मंच टूटने का कारण अपेक्षा से अधिक कार्यकर्ताओं का मंच पर चढ़ जाना था । वहीं मंच गिरने के दौरान नेता विपक्ष भी मंच पर ही मौजूद थे और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे । इधर मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार को चलता कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया और कार्यकर्ताओं से भी सरकार बनाने में सहयोग के लिए समर्थन मांगा । -

जालंधरः 5 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 10 जिंदा रौंद सहित दो काबू
एक बार हथियार सप्लाई के मिलने थे 10 हजार रुपए
जालंधर, (हर्ष/वरुण): देहात पुलिस ने हथियारों की तस्करी के मामले में करतारपुर से दो आरोपियों को काबू किया है। एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह और एसपी डी सबरजीत सिंह वाहीया ने प्रेस वार्ता दौरान बताया कि क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली को सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद मुकेश यादव अपने गुर्गों का इस्तेमाल करके बिहार से पंजाब में हथियारों की सप्लाई करवा रहा है। यह भी सूचना मिली थी कि उसके गुर्गे विधिपुर फाटक की तरफ हथियार देने के लिए जा रहे हैं। सब इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने तुरंत प्रभाव से टीमें बनाकर विधिपुर फाटक के पास नाकाबंदी कर डाली। नाके पर पुलिस ने बिहार के सिवान जिला के रहने वाले विजय राम और अजय राम को रोका। दोनों के बैगों की तलाशी ली, तो उसमें से 5 पिस्तौल, दस मैगजीन और 10 जिंदा रौंद बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपी दोनों सगे भाई
दोनों पकड़े गए आरोपियों जो आपस में सगे भाई हैं और दोनों सिवान बिहार में किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। घर के हालात ठीक ना होने के कारण दोनों भाई अमृतसर जेल में बंद मुकेश यादव के दिल्ली में रहते भाई के टच में आए और दोनों हथियारों की सप्लाई करने के व्यापार में जुड़ गए। जांच में पता चला कि उक्त आरोपियों को एक बार हथियार सप्लाई करने के लिए 10 हजार रुपए मिलते थे।
पहली बार हथियारों की सप्लाई देने आए थे पंजाब
दोनों भाईयों को हथियारों की कंसाइनमेंट दी और पंजाब में भेज दिया। दोनों को कहा था कि अमृतसर के पास पहुंच कर जिसे सप्लाई देनी है। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को हथियारों की खेप सहित काबू कर लिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों भाई पहली बार पंजाब में हथियारों की सप्लाई लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि दोनों को फोन लेकर काल डिटेल निकलवाई जा रही है। उन लोगों को तक भी पहुंच बनाने की कोशिश की जा रही है जिन्हें इन्होंने आगे सप्लाई देनी थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए पिस्टल देसी हैं। लेकिन फ़रनिशिंग को देखकर इंपॉर्टेड लगते हैं।
-

जालंधरः घर में करती थी शराब तस्करी का कारोबार, चढ़ी पुलिस के हत्थे
जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना लाम्बड़ा की पुलिस ने 16 बोतलें नाजायज शराब सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलविंदर कौर पत्नी सतनाम सिंह वासी अली चक्क थाना लाम्बड़ा के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी अमर सैणी ने बताया कि एएसआई शिंगारा सिंह पुलिस पार्टी सहित पिंड गोना चक्क टी प्वाईंट पर मौजूद थे, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुलविंदर कौर जो शराब बेचने का काम करती है, वह इस समय अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने मौके पर रेड कर कुलविंदर के कब्जे से 16 बोतलें पावर स्टार फाईन व्हिसकी बरामद कर उक्त आरोपी महिला को गिरफ्तार कर एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

पंजाबः नहर से मिली विस्फोटक सामग्री, मचा हड़कंप
फतेहगढ़ साहिबः जीटी रोड पर स्थित सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के पास भाखड़ा नहर से पुलिस को भारी मात्रा में राकेट लांचर के खोल बरामद हुए। नहर में तलाशी अभियान के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई। गोताखोरों द्वारा करीब तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाकर नहर में खाली खोल निकाले गए। सर्च अभियान में करीब 50 के करीब राकेट लांचर के खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस सर्च अभियान को पूरी तरह से गुप्त रखा है और सर्च के समय नहर किनारे सादी वर्दी में कर्मी तैनात रहे ताकि किसी को इस मामले की खबर न मिले।
नहर में से निकाले राकेट लांचर के खाली खोलों के लिए लगाई गई गोताखोरों की टीम के मुखिया शंकर भारद्वाज ने बताया कि वह पुलिस अधिकारियों के कहने पर नहर में सर्च अभियान चला रहे हैं। अब तक राकेट लांचर जैसी सामग्री के खाली खोल मिले हैं। सर्च आपरेशन अगले दो-तीन तक चल सकता है। उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला कि कुछ समय पहले नहर में सेना का एक ट्रक गिर गया था, जिसमें यह सारी सामग्री थी। सेना ने अपना ट्रक निकलवा लिया था, लेकिन सामग्री अभी भी नहर में है। अब उसे गोताखोरों के जरिए बाहर निकलवाया जा रहा है। फिलहाल 50 के करीब खोल बाहर निकाले गए हैं।
हालांकि इस बारे में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इस बाबत डीएसपी (डी) जंगजीत सिंह ने बताया कि इस तरह की सामग्री नहर से निकाली जा रही है, उसे एक व्यक्ति ने पठानकोट से कबाड़ में खरीदकर नहर में फेंक दिया था। अब उक्त सामग्री की रिकवरी के लिए उसे नहर से निकाला जा रहा है। सामग्री क्या है के बारे में में उन्होंने बताने से मना कर दिया। इसी तरह ही जिले के एसपी (डी) दिगविजय कपिला ने कहा कि उनके पास भी सूचना आई है और उन्होंने संबधित इलाके के थाना मुखी को वहां पर भेजा है। चेक करने के बाद ही वह कुछ कह सकते हैं।
-

पटाखों के गोदाम में ब्लास्ट, पूरी इमारत ध्वस्त, 4 की मौत
मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग जख्मी हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मकान ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि अभी और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मुरैना के बानमौर नगर में जैतपुर रोड की घटना है। यहां अचानक पटाखों के गोदाम में विस्फोट हो गया।
इसके बाद ये पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। गोदाम के मालिक बानमौर निवासी व्यवसायी निर्मल जैन हैं। इस मकान में किराएदार भी रह रहे थे। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में पटाखों के गोदाम के अलावा किराएदार भी रहते थे।
-

जालंधरः अटारी बाजार में अवैध मार्किट पर निगम ने की कार्रवाई
बार-बार नोटिस के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा था काम
जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच शहर में बन रही अवैध बिल्डिंगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में बीते दिन निगम ने गोपाल नगर में बन रही अवैध दुकानों पर कार्रवाई की थी। वहीं आज निगम की टीम ने अटारी बाजार में बन रही अवैध दुकानों को गिरा दिया है। अटारी बाजार में शहर के प्रसिद्ध फाइनेंसर द्वारा दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा था। फाइनेंसर ने नगर निगम की हद में होने वाली उसारी को लेकर ना तो नक्शा पास करवाया और ना अन्य शर्तों का पूरा किया था।
बल्कि चुपचाप उसने दुकानों का निर्माण कार्य शुरु कर दिया। आज बन रहे इस अवैध निर्माण की किसी ने नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत भेज दी। जिसके बाद निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम की ओर से कार्रवाई की गई। निगम द्वारा फाइनेंसर को बार-बार नोटिस भेजे गए लेकिन इसके बावजूद भी जब काम बंद ना हुआ। आज एमटीपी नीरज भट्टी और एटीपी सुखदेव विशिष्ट निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम को लेकर पहुंच गए। उन्होंने अटारी बाजार में बन रही दुकानों की दीवारें और छतों को अधिकारियों ने निगम के कर्मचारी लगाकर तोड़ दिया।
मामले की जानकारी देते हुए निगम अधिकारी ने बताया कि अटारी बाजार में दुकानें बना रहे कलोनाइज़र से इन दुकानों को लेकर उन्होंने दस्तावेज मांगे। लेकिन वह मौके पर अधिकारियों को कोई भी कागज दिखा ना पाए। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने उन्हें नोटिस जारी कर काम बंद करने के लिए कहा। नोटिस मिलने के बाद दुकानें बना रहे कलोनाइज़र ने काम बंद कर दिया और मामला ठंडा पड़ जाने पर दोबारा काम शुरु कर दिया। इसकी फिर निगम के अधिकारियों के पास शिकायत पहुंच गई। शिकायत पर फिर नोटिस जारी किया गया। कुछ दिन फिर काम बंद रहा, लेकिन आज दोबारा फिर से काम शुरू हो गया था। जिसके बाद निगम की टीम ने यह कार्रवाई की।
अटारी बाजार और उसके आस-पास पड़ते तंग बाजारों में धड़ल्ले से कई अवैध बिल्डिंगे और मार्किट बन रही है। जिस पर निगम अधिकारी कार्रवाई करने से लगातार गुरेज कर रहे है। जल्द ही इन बिल्डिंगों का खुलासा एनकाउंटर न्यूज द्वारा किया जाएगा।
-

पंजाबः बच्चों को बंधक बना तेजधार हथियारों से किया मां-बाप का कत्ल, लाइसेंसी राइफल सहित अन्य सामान लूटकर फरार हुए लुटेरे
तरनतारनः जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां लूटपाट की वारदात को अंजाम देने आए लुटेरों ने देर बच्चों को बंधक बनाकर उनके मां-बाप का तेजधार हथियारो से कत्ल कर दिया और घर से कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। यह घटना थाना हरिके पत्तन से महज 100 मीटर की दूरी हुई है।
जहां अज्ञात लोगों ने पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह (60) व उसकी पत्नी राजबीर कौर का कत्ल दिया और घर में मौजूद पूर्व सैनिक की बेटी और पुत्रवधू को स्टोर में बंधक बनाकर 12 बोर की लाइसेंसी राइफल, चार अंगूठियां और कीमती घड़ी लूटकर फरार हो गए। आज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह मेंबर पंचायत भी था। सुखदेव सिंह का बेटा विदेश में रहता है। सुखदेव सिंह अपनी पत्नी राजबीर कौर, बेटी सिमरनपाल कौर व पुत्रवधू संदीप कौर के साथ रहता था।
बुधवार देर रात को सुखदेव सिंह कुर्सी पर बैठा टीवी देख रहा था कि जबकि पत्नी राजबीर कौर अपनी पुत्रवधू और बेटी समेत दूसरे कमरे में थे। रात करीब एक बजे अज्ञात लोग घर में दाखिल हुए। आरोपियों ने कुर्सी पर बैठे पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या की। इस दौरान बेटी सिमरनपाल कौर व पुत्रवधू संदीप कौर को रस्सियों से बांधकर स्टोर में बंद कर दिया।
दूसरे कमरे में सो रही राजबीर कौर को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 12 बोर की लाइसेंसी राइफल, चार अंगूठियां, कीमती घड़ी व अन्य सामान लूट लिया। वीरवार सुबह सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी सतनाम सिंह, थाना हरिके पत्तन के प्रभारी हरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूर्व सैनिक सुखदेव सिंह की बेटी सिमरनपाल कौर, पुत्रवधू संदीप कौर से पूछताछ शुरू करते अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-

जालंधरः 2 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और 5 जिंदा रौंद सहित एक गिरफ्तार
बॉर्डर पार से नशा मंगवाकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में करता था सप्लाई
जालंधर/हर्ष कुमार/वरुण: देहात पुलिस ने लाखों की नशे की खेप और हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार की टीम ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और 5 जिंदा रौंद बरामद किए है। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ मोर पुत्र तीर्थ सिंह निवासी स्वर्ण पार्क लुधियाना के रूप में हुई है। एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह और एसपी डी सबरजीत सिंह वाहीया, डीएसपी जतिंदर सिंह और थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार ने प्रेस वार्ता दौरान बताया कि थाना फिल्लौर की पुलिस ने एनपीएस एक्ट के तहत में मामले दर्ज में गुरदीप सिंह पुत्र विचित्र सिंह निवासी पंजढेरां को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान गुरदीप ने बताया था कि वह नशा गगनदीप से लेकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता है।

आरोपी ने रेड दौरान की थी पुलिस पर फायरिंग
पुलिस ने मुकद्दमे में गगनदीप का नाम दर्ज कर जब उसके घर में रेड करने गई तो उसी दौरान पुलिस पर लवप्रीत सिंह और गगनदीप ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ दौरान पुलिस कर्मचारी मनदीप सिंह घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस मुठभेड़ दौरान पुलिस ने गगनदीप को काबू कर लिया था, जबकि लवप्रीत भागने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने गगनदीप सिंह के कब्जे से 2 किलो हेरोइन, 1 पिस्तौल 30 बोर और 5 जिंदा रौंद 30 बोर के बरामद किए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की खेप बॉर्डर पार ड्रोन के जरिए लेते थे और पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे।
गगनदीप के जेल में बने बॉर्डर पार स्मगलरों से लिंक
बता दें कि गगनदीप कत्ल केस में जब जेल में गया था, उसी दौरान गगन के जेल में कुछ स्मगलरों से संबंध बन गए थे, जो कि बॉर्डर पार से उसे नशे की खेप की सप्लाई ड्रोन के जरिए देते थे। हाल ही में वह जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने नशा तस्करों के जरिए एक असला ले लिया था और 2 थ्री व्हीलर चालकों पर गोलियां भी चला दी थी। इसी मामले में वह फरार चल रहा था। जिसके बाद आरोपी पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब और फिरोजपुर क्षेत्रों में रहता था और नशा तस्करी करता था। जांच में पता चला कि गगनदीप अभी तक 3 बार नशे की खेप ड्रोन के जरिए बॉर्डर पार से मंगवा चुका है। उसमें से गगन से सबसे अधिक 15 किलो नशे की खेप ड्रोन के जरिए मंगवाई थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस गगनदीप के साथी लवप्रीत की तालाश के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी दिखा सकती है।
-

बलजीत सिंह काहलों बने सब इंस्पेक्टर
तलवाड़ा/सोनू थापर। हाजीपुर थाने में ड्यूटी कर रहे बलजीत सिंह कहलों की मेहनत की बदौलत सब इंस्पेक्टर को रेगुलर का स्टार लगा। उनकी मेहनत को देखकर एस. एस. पी (होशियारपुर – सरताज सिंह चहल और डी. एस. पी (मुकेरियां)- कुलविंदर सिंह विर्क ने उनके कंधों पर लगएाया सब इंस्पेक्टर रेगुलर का स्टार लगाया और उनको बधाई दी।
-

पंजाबः इस जिले के आईलेट्स सैंटर पर NIA टीम की रेड
तरनतारनः जिले के कस्बा चोहला साहिब से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां कस्बा चोहला साहिब के गांव करमूवाला स्थित आइलेट्स सेंटर में वीरवार को एनआइए की टीम ने छापामारी की। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह नामक व्यक्ति करीब 4 साल से आइलेट्स सेंटर के साथ-साथ टूर एंड ट्रेवल का कारोबार भी चला रहा था। अमृतपाल सिंह के आइलेट्स सेंटर के साथ ही उसके घर में भी सर्च की जा रही है।
सुबह साढ़े 10 बजे एनआइए की तीन टीमें गांव करमूवाला पहुंचीं थी। डीएसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में टीम ने छापामारी के दौरान कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों से विदेशी फंडिंग के मामले में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल चेंकिंग अभियान जारी है।