Blog

  • आज का राशिफल, 6 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 6 दिसंबर 2022

    मेष: पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।

    वृष: सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।

    मिथुन: व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    कर्क: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

    सिंह: दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।

    कन्या: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।

    तुला: सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    वृश्चिक: चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनु: ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।

    मकर: यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।

    कुंभ: यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।

    मीन: चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

  • पंजाबः 3 दिन बाद फिर सामने आया गैंगस्टर गोल्डी बराड़, ऑडियो वायरल 

    पंजाबः 3 दिन बाद फिर सामने आया गैंगस्टर गोल्डी बराड़, ऑडियो वायरल 

    गिरफ्तारी को लेकर सीएम मान पर साधा निशाना

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबरों की पुष्टि के तीन दिन बाद एक बार गोल्डी बराड़ फिर सामने आया हैं। हालांकि इस बात की एनकाउंटर न्यूज पुष्टि नहीं करता है। गोल्डी बराड़ द्वारा जारी की गई ऑडियों में उसने दावा किया है कि वह किसी की हिरासत में नहीं है। बराड़ ने एक YouTube पत्रकार के साथ बात करते हुए दावा किया है कि उन्हें अमेरिकी पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया था। इस बात की पुष्टि उन्होंने एक इंटरव्यू में की है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए जाने को लेकर मान का दावा झूठा है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका में भी नहीं हैं।

    बता दें कि सीएम मान ने गुजरात में प्रेस कॉफ्रेंस कर गोल्डी बराड़ को लेकर दावा किया था कि अमेरिका की पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। लेकिन उनकी गिरफ्तारी को लेकर लॉरेंस के वकील सहित गोल्डी ने ट्विट के जरिए उसी दिन गिरफ्तारी के दावों को खारिज कर दिया था। वहीं तीन दिन बाद एक बार फिर से गोल्डी ने गिरफ्तारी के दावों को खारिज कर दिया है। गोल्डी के हिरासत में लिए जाने के दावों को लेकर सीएम मान पर विरोधी पार्टियों ने तंज कसना शुरू कर दिया है। अकाली दल के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया और सुखबीर बादल ने सीएम मान पर गोल्डी के हिरासत में लिए जाने के दावों को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया है।

  • पंजाबः वर्कशॉप में मामूली विवाद को लेकर चली गोली, आरोपी काबू

    पंजाबः वर्कशॉप में मामूली विवाद को लेकर चली गोली, आरोपी काबू

    बठिंडा: जिले के बठिंडा-मनसा रोड पर स्थित एक वर्कशॉप में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वर्कशॉप में मामूली विवाद के चलते युवक ने गोली चला दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तालाशी ली तो युवक के पुलिस को हेरोइन बरामद हुई।

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार रिपेयर करने को लेकर युवक का वर्कशॉप के कर्मचारियों से विवाद हो गया था, जिसके बाद युवक ने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली चलने से किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने युवक को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Himachal: जानें सत्ता में रहेंगी बीजेपी या कांग्रेस की बनेगी सरकार, देखें Exit Polls Result 2022

    Himachal: जानें सत्ता में रहेंगी बीजेपी या कांग्रेस की बनेगी सरकार, देखें Exit Polls Result 2022

    बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

    हिमाचल चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है। कड़ी टक्कर में कांग्रेस की बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है। आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में दोनों दलों पर लोगों ने अपना बराबर भरोसा जताया है। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस की पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा लोगों ने काफी पसंद किया है।

    आप को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान

    EXit Poll की मानें तो हिमाचल प्रदेश की सत्ता में बीजेपी एक बार फिर वापसी करने जा रही है। चुनाव में कांग्रेस को झटका लगा है और आम आदमी पार्टी (AAP) को निराश होना पड़ा है। बीजेपी को इस बार 34-42 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, कांग्रेस के खाते में 24-32 सीटें जाती दिख रही हैं. अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया गया है।

    बीजेपी-कांग्रेस ने चुनावी प्रचार में लगाया था जोर

    बताते चलें कि इस बार हिमाचल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत के साथ चुनावी प्रचार में जोर लगाया था। वहीं, आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। बताते चलें कि 2017 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को कुल 68 सीटों में से 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और इस तरह बीजेपी बहुमत के आंकड़े से बहुत आगे निकल गई थी। वहीं, कांग्रेस को 21 सीटों पर और माकपा को एक सीट पर जीत मिली थी. इसके अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बाजी मारी थी।

  • ऊना दौरे पर पहुंची डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    ऊना दौरे पर पहुंची डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, देखें वीडियो

    चुनाव परिणामों के दृष्टिगत, सुरक्षा व ट्रैफिक की समीक्षा

    ऊना/सुशील पंडित ; डीआईजी सुमेधा द्विवेदी आज ऊना दौरे पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने ऊना कॉलेज में बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।  पुलिस के सीनियर अधिकारी और एसडीएम सहित तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। ऊना कॉलेज में कुटलैहड़ विधानसभा, हरोली विधानसभा और ऊना सदर विधानसभा की ईवीएम रखी गई हैं जबकि चिंतपूर्णी के अम्ब कॉलेज में चिंतपूर्णी विधानसभा और गगरेट विधानसभा के डिग्री कॉलेज अंबोटा में गगरेट विधानसभा की ईवीएम रखी गई  हैं।

    डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का जायजा लिया उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे जिसको लेकर ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लेने यहां पर पहुंची हैं और ईवीएम की सुरक्षा व ट्रैफिक प्लान को लेकर अधिकारियों से बातचीत की गई है उन्होंने कहा है की परिणामों के वाद  उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा बड़ी संख्या में शहर में रैली निकाली जाती है। जिस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी पुलिस को निर्देश दिए गए हैं ।
    आपको बता दें कि सियासी दल कांग्रेस की तरफ से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कई जगह पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भी ईवीएम की निगरानी की जा रही है ताकि परिणामों से पहले ईवीएम के साथ कोई छेड़खानी न कर सके। हिमाचल पुलिस ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने कहा ईवीएम को थ्री लेयर सिक्योरिटी की सुरक्षा में रखा गया है ।
  • फगवाड़ाः पहली कक्षा की बच्ची को लेकर भाग रहा व्यक्ति रंगे हाथो काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पहली कक्षा की बच्ची को लेकर भाग रहा व्यक्ति रंगे हाथो काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः सराय रोड चीनी मिल पुल के नीचे उस समय जमकर हंगामा हुआ जब अज्ञात व्यक्ति द्वारा पहली कक्षा की छात्रा लेकर भागने की कोशिश की गई। इसी दौरान बच्ची के पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को काबू कर लिया। बच्ची को लेकर भागने के मामले को लेकर गुस्साए लोगों ने पहले व्यक्ति की जमकर छित्तर परेड की, फिर मामले की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। घटना की जानकारी देते हुए बच्ची के पिता सन्नी ने बताया कि वह बच्ची को स्कूल से घर लेकर जा रहा था कि बच्ची को सड़क किनारे खड़ा कर वह बाथरूम करने के लिए चला गया। इसी दौरान वहां उक्त आरोपी आया और बच्ची अपने साथ ले जाने लगा, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

    घटना की सूचना मिलते मौके पर आई पीसीआर टीम के एएसआई हरविदंर पाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बच्ची को उठाकर ले जा रहा था जिसे मौके पर ही स्थानीय लोगों ने काबू कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जालंधर बस स्टैंड के नजदीक झुगी में रहता है। पुलिस ने उसे काबू कर थाना सिटी पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल थाना सिटी की पुलिस द्वारा गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है।

  • साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने की 169 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने की 169 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    चिंतपूर्णी मे की 74  स्कूली छात्रों की अनिमिया जांच

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय मंत्री एवं साँसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों ऊना सदर, गगरेट, व हरोली में बुजुर्गों, महिलाओं एवम बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच मोबाइल मेडिकल यूनिट्स द्वारा की गई | साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम (प्रीति,रुचि,रोहित) ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे गाँव पोलिया बीट मे जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया |
     इस दौरान बजुर्गों,महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई | केंद्रीय मंत्री एवं साँसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम, अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र मे जनता के स्वास्थ्य की जांच मोबाइल मेडिकल यूनिट्स द्वारा की जा रही है |  गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डंगोह खुर्द मे डॉ प्रियंका के नेतृत्व में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने 25 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि 10 लोगों की रक्तजांच भी की |
    मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी किया साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम ने डॉ शशांक के नेतृत्व मे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गाँव व ग्राम पंचायत मँझार मे 74 स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि 51 लोगों  की रक्तजांच भी की | मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी किया । 04 लोगों मे हड्डियों से संबंधित बीमारी पाई गई जबकि 02 लोग बीपी, 02 लोगों मे शुगर एवं 66 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए।
  • बाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय ऊना के सात्विक शर्मा रहे प्रथम

    बाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय ऊना के सात्विक शर्मा रहे प्रथम

    ऊना/सुशील पंडित:  राज्य कर एवं आबकारी विभाग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटला खुर्द में इंटर काॅलेज बाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी, विनोद कुमार डोगरा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला के 7 महाविद्यालयों के 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि बाद-विवाद प्रतियोगिता में भारतीय अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज पर जीएसटी के प्रभाव विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। 
    विनोद डोगरा ने बताया कि बाद-विवाद प्रतियोगिता में गवर्मेंट काॅलेज ऊना के सात्विक शर्मा ने प्रथम स्थान, एसडीडब्ल्यूजीजीसी बीटन से रजनी ने द्वितीय तथा एमपीजीडीसी अंब की अनामिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि बाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 5 हज़ार रूपये, दूसरे स्थान वाले प्रतिभागी को 3 हज़ार व तीसरे स्थान वाले प्रतिभागी को 2 हज़ार रूपये सहित स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
  • 4 मंजिला इमारत धड़धड़ाकर गिरी, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    4 मंजिला इमारत धड़धड़ाकर गिरी, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: नई दिल्ली के शास्त्री नगर में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, बहां एक 4 मंजिला इमारत अचानक धड़धड़ाकर गिर गई। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इमारत किस तरह जमींदोज हो गई। इस घटना में फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। पुलिस ने वीडियो देखकर घटना की पुष्टि की। उसका कहना है कि जब इमारत में गिरी उस वक्त वह खाली थी। उसमें कोई नहीं था। इस घटना में किसी प्रकार की जान माल के नुक्सान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं।

  • विवादों में घिरा जालंधर-दिल्ली हाईवे पर बना MARITON Hotel 

    विवादों में घिरा जालंधर-दिल्ली हाईवे पर बना MARITON Hotel 

    जालंधर/वरुणः पंजाब में आप पार्टी के सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ निगम की ओर से ढीली कारगुजारी देखने को मिल रही है। हालांकि कुछ अवैध इमारतों के खिलाफ निगम ने कार्रवाई की थी लेकिन कुछ इमारतों के मालिक ने निगम की कार गुजारी की परवाह ना करते हुए निगम द्वारा उनकी दुकानों पर लगाई गई सील को तोड़कर दोबारा से दुकाने खोलकर काम जारी कर दिया गया।

    ऐसा ही निगम की ढीली कार गुजारी का मामला रामा मंडी फगवाड़ा रोड में देखने को मिला है। दरअसल, ढिलवां रेलवे फाटक के नजदीक 4 मंजिला MARITON Hotel बनकर तैयार हो गया, लेकिन नगर निगम की ओर से इस होटल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका खुलासा ह्यूमन राइट ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन अरविंद्र शर्मा ने किया है। अरविंद्र शर्मा ने नगर निगम और विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि यहां बिल्डिंग नगर निगम के बाइलॉज के हिसाब से नहीं बनाया गया है। अरविंद्र शर्मा ने इस बिल्डिंग पर कार्रवाई करने की मांग की है। नगर निगम इस बिल्डिंग पर कार्रवाई नहीं करेगी तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा कर बिल्डिंग पर कार्रवाई कराया जाएगा।