Blog

  • गीत संगीत से दी सरकारी योजनओं की जानकारी

    गीत संगीत से दी सरकारी योजनओं की जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित: सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्यणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक करने के लिए चलाए गए विशेष प्रचार-प्रसार के तीसरे दिन आज फोक मीडिया दलों ने लोगों को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से जागरूक किया।

    इस कड़ी में आज नटराज कला मंच ने जसाणा व मंदली नूरघाड़ी, पूर्वी कला मंच ने सासन व जलग्रां टब्बा तथा आरके कला मंच ने थपलां व अंबोटा में नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के जरिए अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विशेष तौर पर संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक किया।

    फोक मीडिया दलों ने जानकारी देेते हुए बताया कि कम्प्यूटर एप्लिकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल नारी, विधवा, दिव्यांग के बीपीएल परिवारों से संबंधित अभ्यार्थियों या जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रूपये से कम हो उन्हें विभिन्न कम्प्यूटर कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाता है। योजना के तहत 1350 रूपये प्रतिमाह प्रशिक्षण की फीस, दिव्यांग अभ्यार्थियों के लिए 1500 रूपये प्रशिक्षण फीस तथा प्रशिक्षण के दौरान 1000 रूपये प्रतिमाह प्रति प्रशिक्षणार्थी छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सफल अभ्यार्थी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाता है।

    कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोज़गार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना कार्यान्वित की जा रही। इस योजना के तहत हेल्थ फिटनेस सेंटर से लेकर होटल व रेस्तरां जैसी व्यापारिक गतिविधियां आरंभ की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक करोड़ रूपये तक की मशीनरी व संयंत्र में निवेश पर 25 प्रतिशत का निवेश उपदान दिया जा रहा है जबकि महिलाओं के लिए यह उपदान 30 प्रतिशत और विधवा महिलाओं को 35 प्रतिशत उपदान का प्रावधान है।

    इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एकल परिवार में रहने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना संचालित की गई है। इस योजना के तहत तीन हज़ार रूपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है। इस योजना के लिए 4 लाख रूपये तक प्रति वर्ष की आय सीमा निर्धारित की गई है।

    इस अवसर पर ओईल की प्रधान किरण जसवाल व उप प्रधान अजय कुमार, अंबोटा के प्रधान जगजीत सिंह व उप प्रधान रमन ठाकुर, जसाणा की प्रधान अनीता देवी, मंदली नूरघाड़ी की सुनीता कुमारी, नूरजलग्रां टब्बा के प्रधान सुदेश कुमारी, सासन के उप प्रधान जीत कुमार, वार्ड सदस्य सुमन देवी, मदन लाल, देवराज, चमन लाल, सरोज वाला, सतपाल, शान्ति देवी, रेखा, रेशमा सहित पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • एक माह में बनकर तैयार होगा मातृ-शिशु अस्पतालः डीसी

    एक माह में बनकर तैयार होगा मातृ-शिशु अस्पतालः डीसी

    आरकेएस ने पारित किया 1.60 करोड़ रुपए का बजट 

    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह बात बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं चेयरमैन आरकेएस गर्वनिंग बॉडी राघव शर्मा ने कही। बैठक में आरकेएस का वित्तिय वर्ष 2022-23 के लिए 1 करोड़ 60 लाख 14,570 रूपए का बजट भी पारित किया गया। 

    उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में करीब 22 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन मातृ-शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) ब्लॉक एक माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एमसीएच ब्लॉक के बनने के उपरांत क्षेत्रीय अस्पताल की तीसरी मंजिल में पीपीपी मोड में चल रहे डायलिसिस विंग को धरातल तल पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से इस संबंध में विचार किया जा रहा था तथा अस्पताल में उचित स्थान उपलब्ध होने पर अब इसे धरातल तल पर लाया जाएगा। इससे डायलिसिस करवाने आए रोगियों को लाभ मिलेगा। 

    डीसी ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए बैठने के लिए बैंचों की संख्या को बढ़ाया जाएगा,वहीं अस्पताल में तीन नए प्राइवेट रूम रोगियों के लिए तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोगियों को ओपीडी में लंबी लाइनों को व्यवस्थित करने के लिए इलैक्ट्रोनिक टोकन सिस्टम को लागू किया जाएगा, जबकि अस्पताल के प्रवेश द्वार पर दिव्यांग रोगियों के लिए दो वाहनों की पार्किंग स्पेस की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की शिकायतों के निवारण के लिए मेडिकल अधीक्षक कार्यालय में शिकायत पटि्टका लगाई जाएगी तथा रोगियों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए अस्पताल में दो कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। 

    राघव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में नई लिफ्ट को लगाया जाएगा, जिसका शीघ्र एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में संसाधनों को जुटाने के लिए दानी सज्जनों को जोड़ा जाएगा, वहीं प्रतिष्ठित उद्योगपतियों व बैंकर्स को भी प्रेरित कर सीएसआर के माध्यम से अस्पताल में जनसुविधाओं को जुटाया जाएगा। उन्होंने अस्पताल में पिछले वर्ष स्वीकृत मरम्मत व रखरखाव के लंबित कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरकेएस की पांच सदस्यीय समिति रखरखाव के कार्यों का फिजिकल निरीक्षण करेगी। 

    उन्होंने कहा कि समूचे अस्पताल में वाईटवाश किया जाएगा तथा आपातकाल सेवाएं कक्ष को भी खुला करके वहां पर बिस्तर क्षमता को बढ़ाया जाएगा। बैठक में आरकेएस सदस्य सचिव डॉ. मेजर रमन शर्मा ने पिछले वर्ष के दौरान हुए कार्यो का ब्यौरा पेश किया, वहीं अगले वित्तिय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट को भी बैठक में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजू बहल, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, आरकेएस सदस्य व मंडी समिति अध्यक्ष बलबीर बग्गा, आरकेएस सदस्य जतिंद्र कंवर, नीरज जैतक, रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद, उपनिदेशक शिक्षा प्रारंभिक देवेंद्र चंदेल, सीडीपीओ कुलदीप दयाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिद्धू सहित आरकेएस गवर्निंग बॉडी के सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

  • आईटीआई ऊना में कौशल आपके द्वार योजना हुई शुरू

    आईटीआई ऊना में कौशल आपके द्वार योजना हुई शुरू

    ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में कौशल आपके द्वार योजना आरंभ की गई। यह जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविद्र सिंह बनियाल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आम जनमानस को उनके घर द्वार पहंुच कर विद्युत प्लविंग तथ वैल्डिंग आदि कार्यों की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि योजना की सुविधा लेने के लिए जरूरतमंद लोगों को संस्थान प्रबंधन को फोन पर करवाये जाने वाले कार्य तथा अपने पते की जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रातः 10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक 223203 व 9418783414 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

    रविंद्र सिंह ने बताया कि आईटीआई ऊना में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु आपके घर द्वार पहुंच कर उपकरणों की मुरम्मत का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान से आठ किलोमीटर की परिधि में मुरम्मत कार्य करने के लिए उपभोक्ता को 100 रूपये तथा इससे ज्यादा के लिए 10 रूपये प्रति किलोमीटर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा वैल्डिंग संबंधी मुरम्मत कार्य करवाने के लिए उपभोक्ता को आठ किलोमीटर की परिधि में 400 रूपये तथा इससे ज्यादा के लिए 20 रूपये प्रति किलोमीटर अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा।

    उन्होंने बताया कि मुरम्मत कार्य करवाने वाले उपभोक्ता को मुरम्मत के दौरान बदले जाने वाले उपकरणों का खर्च भी स्वयं वहन करना होगा। उन्होंने बताया कि कौशल आपके द्वार योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किए गए कार्य से मिलन वाली कुल राशि का 90 प्रतिशत दिया जाएगा।

  • नप बद्दी के अध्यक्ष ने किया वार्ड नंबर 8 और 9 का दौरा

    नप बद्दी के अध्यक्ष ने किया वार्ड नंबर 8 और 9 का दौरा

    मौके पर हल् की गंदगी व सफाई की समस्याएं

    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद के अध्यक्ष जस्सी राम ने बुधवार को वार्ड नंबर 8 व 9 का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने गंदगी और सफाई को लेकर समस्याओं का समाधान किया। जस्सी राम ने बताया कि पिछले कई दिनों से साई मार्ग पर सीवरेज के मेनहोल लीक होने की समस्या उनके सामने थी जिसे आज हल कराया गया है।

    लेबर चौक के पास सीवरेज का मेन होल लीक कर रहा था। जिससे कि आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत आ रही थी। आज उसी समस्या को ठीक करवाने खुद नगर परिषद के अध्यक्ष जस्सी राम मैदान में आए और खुद जेसीबी लगवा कर उस सीवरेज की समस्या को ठीक किया। जस्सी राम ने बताया कि सीवरेज ब्लॉक हो गया था जिसे खुलवाने के लिए स्पेशल अंबाला से टीम बुलाई गई है और जेसीबी से खोद वाकर इस मेन होल को ठीक किया जाएगा और लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

    उन्होंने कहा इससे पहले वार्ड नंबर 8 में गंदगी की परेशानी से आकर लोग उनसे मिले थे कि उनके वार्ड में कूड़ा नहीं उठाया गया और  वह उस वार्ड में जाकर सारा कूड़ा उठाकर आए हैं और उन्होंने जनता से अपील की है कि कूड़े को सिर्फ कूड़ेदान में ही फेंके और उन्हें किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह उनसे संपर्क करें और उस समस्या को जल्द ही किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि बददी को स्वच्छ शहर बनाया जाएगा जिसमें जनता का सहयोग बहुत जरूरी है।

  • शैल आश्रम शीतलपुर में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा

    शैल आश्रम शीतलपुर में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा

    भक्तो ने गुरु पूजन के बाद ग्रहण किया प्रशाद
    बददी/सचिन बैंसल: गुरु पूर्णिमा का महोत्सव बद्दी के शीतलपुर स्थित शैल आश्रम में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सात दिन पूर्व से ही श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक प्रकाश चंद शैल ने बताया कि साल में 1 दिन गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शिष्य गुरु को कुछ ना कुछ भेट करते हैं ओर आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरु आत्मा और परमात्मा को मिलाने वाला एक वह पुल है जिस से गुजर कर मनुष्य की आत्मा का मिलन परमात्मा से होता है।
    उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान मनुष्य के जीवन में सबसे उच्च है वह जो गुरु की सेवा करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। बुधवार को सुबह हवन कर कर भागवत कथा की पूर्णाहुति डाली गई और उसके बाद से संकीर्तन शुरू हुआ और बारंबार करके सभी लोगों ने गुरु पूजन किया और गुरु पूजन करने के बाद भंडारा शुरू किया गया और भंडारा देर शाम तक चलता रहा ।इस मौके पर विजय कुमार बैंसल गुरचरण, चमन लाल, रामलाल, अवतार सिंह, सुरेश ठाकुर, अमन कौशल, किरण कौशल, सिकंदरा देवी, कमलेश, शकुंतला देवी, आशा रानी, कौशल्या देवी, चंचल, विमला देवी, जीतराम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
  • पंजाबः बेरोजगार टीईटी अध्यापकों ने घेरा सीएम हाउस

    पंजाबः बेरोजगार टीईटी अध्यापकों ने घेरा सीएम हाउस

    संगरूर : पंजाब के संगरूर से बड़ी ख़बर सामने आई है। पिछले लंबे समय से रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे बेरोजगार टीईटी पास टीचर्स ने आज फिर सीएम हाउस के बाहर रोष प्रदर्शन किया है।

    बेरोजगार अध्यापकों ने घेरा सीएम हाउस

    बेरोजगार अध्यापकों ने एक बार दोबारा सीएम मान के हाउस का घेराव किया। सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे अध्यापकों को देखकर प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बता दें कि हजारों की संख्या में बेरोजगार अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस बल के साथ धक्कामुक्की भी हुई।  

    लंबे समय से मांगों को लेकर रहे प्रदर्शन

    बता दें कि टीईटी पास बेरोजगार शिक्षक पिछले काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार की तरफ से सकारात्मक जवाब न मिलने की वजह से समय-समय पर रोष प्रदर्शन करते रहे हैं। इसी कड़ी के तहत आज भी टीचरों ने सीएम मान की कोठी का घेराव किया और सरकार प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। 

  • एयरपोर्ट पर बंदूकों का जखीरा बरामद

    एयरपोर्ट पर बंदूकों का जखीरा बरामद

    नई दिल्लीः इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियारों के जखीरे के साथ तस्कर पति-पत्नी गिरफ्तार किए गए हैं। वियतनाम से आए एक भारतीय कपल को बड़ी संख्या में हथियारों के साथ पकड़ा गया है। उनके पास मौजूद दो ट्रॉली बैग से 22 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की 45 बंदूकें जब्त की गई हैं।

    पूछताछ के दौरान दोनों पति-पत्नी ने 12 लाख रुपये से अधिक कीमत की 25 बंदूकों की पिछली तस्करी में भी अपनी संलिप्तता की बात स्वीकर की है। यह जानकारी सीमा शुल्क आयुक्त, आईजीआई एयरपोर्ट और जनरल की तरफ से दी गई है।

  • पंजाबः जेल में कैदियों से भिड़े नवजोत सिंह सिद्धू, जाने मामला

    पंजाबः जेल में कैदियों से भिड़े नवजोत सिंह सिद्धू, जाने मामला

    पटियालाः रोडरेज केस में पटियाला सेंट्रल जेल में नवजोत सिद्धू एक बार फिर से विवादों में आ गए है। मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू का अपनी बैरक में बंद कैदियों से झगड़ा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बैरक में बंद कैदियों ने सिद्धू पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर दूसरी ओर नवजोत सिद्धू का कहना है कि कैदियों ने उनका कैंटीन कार्ड उनसे बिना पूछे इस्तेमाल किया है और उस कार्ड पर उन्होंने खरीदारी भी की है। इस मामले के बाद अन्य कैदियों को उनकी बैरक से हटा दिया है।

    रोडरेज मामले में जेल में बंद सिद्धू

    बता दें सिद्धू रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद हैं और उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई है। सिद्धू के बोलने के ढंग जेल में बंद कैदियों के लिए भी परेशानी बन गया है। यह भी जानकारी मिली है कि सिद्धू के बैरक में बंद कैदियों की मांग पर उनका बैरक बंद कर दिया गया है। 

    जाने क्या है मामला

    नवजोत सिद्धू को बाहर निकलने की इजाजत नहीं है इसलिए उनकी बैरक में बंद 5 कैदियों की मदद से वह कैंटीन का सामने मंगवाते थे। इस पर जब कैदियों ने खुद के लिए कुछ सामान खरीद लिया तो सिद्धू भड़क हुए क्योंकि कार्ड की लिमिट बहुत कम होती है। इसके बाद सिद्धू कैदियों से झगड़ा करने लगे। यह सारा मामला जेल अधिकारियों तक पहुंचा तो कैदियों ने सिद्धू पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया जिस पर उन कैदियों की बैरक बदल दी गई। 

  • पंजाबः थानेदारों को सरकार की चेतावनी, नहीं किया ये काम तो होगा एक्शन

    पंजाबः थानेदारों को सरकार की चेतावनी, नहीं किया ये काम तो होगा एक्शन

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। सरकारी दफ्तरों काम पर ढील बरतने पर सरकार की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंद कंग ने प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए कहा कि सीएम भगवंत मान की नजर अब पंजाब के थानेदारों पर हैं। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पिछली सरकार दौरान थानेदारों को जो गलत आदतें पड़ी हैं वह सुधार लें। 

    थानेदारों पर पैनी नजर रखे हुए सीएम मान 

    बता दें कि आप विधायकों द्वारा थानेदारों के कार्यप्रणाली को लेकर सीएम मान को शिकायत दी गई है जिसके चलते कई थानेदारों पर सीएम मान पैनी नजर रखे हुए हैं। विधायकों की शिकायत के आधार पर दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी द्वारा जल्द ही थानेदारों के खिलाफ जल्द ही एक्शन लिया जाएगा। 

    थानेदार नहीं दे रहे सहयोगः विधायक

    विधायकों का कहना है कि थानेदार किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं दे रहे हैं, चाहे वह सहयोग नशे को खात्मा करना या किसी उद्देश्य को लेकर हो वह अपना काम पूरी मुस्तेदी से नहीं कर रहे हैं। जिक्रयोग्य है कि कई थानेदार नशे के अंतगर्त संलिप्त हैं, कई थानेदार अपने अनुसार कई कारोबार चला रहे हैं जिसके चलते उनकी ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर अधिकारियों और मुलाजिमों के ट्रांसफर किए गए हैं। 

  • इस चीनी मोबाईल कंपनी के ठिकानों पर रेड, जाने मामला

    इस चीनी मोबाईल कंपनी के ठिकानों पर रेड, जाने मामला

    चीनी स्मार्टफोन मेकर्स Xiaomi और Vivo के बाद अब पैसों की हेराफेरी में Oppo का नाम सामने आया है। कंपनी पर 4389 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी चोरी का आरोप लगा है। DRI ने ओपो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर कस्टम ड्यूटी चोरी का आरोप लगाया है। ओपो इंडिया भारत में मैन्युफैक्चरिंग, असेंबलिंग, होलसेल ट्रेडिंग, मोबाइल हैंडसेट डिस्ट्रीब्यूशन और एक्सेसरीज का बिजनेस करती है। कंपनी चीन की गुआंग्डोंग ओपो मोबाइल टेलीकम्यूनिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सहयोगी है। ओपो इंडिया कई मोबाइल फोन ब्रांड्स- ओपो, वनप्लस और रियलमी से जुड़ी है।

    क्या है पूरा मामला?


    यूनियन फाइनेंस मिनिस्ट्री ने बताया, ‘DRI ने ओपो के ऑफिस और कुछ प्रमुख मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव्स के घर पर जांच और छापेमारी की है। जांच में एजेंसी ने पाया है कि ओपो इंडिया ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के कुछ आइटम्स के इंपोर्ट की सही जानकारी नहीं दी है। इसकी वजह से कंपनी को 2981 करोड़ रुपये की ड्यूटी छूट मिली है। इस जांच में सीनियर मैनेजमेंट एम्पलॉइज और घरेलू सप्लायर्स से पूछताछ हुई है।’

    रॉयल्टी के नाम पर भी हुआ है खेल?

    जांच में यह भी पाया गया है कि ओपो इंडिया ने रॉयल्टी के नाम पर भी कई मल्टीनेशनल कंपनियों को भुगतान किया है। इनमें से कुछ चीन में मौजूद हैं। कंपनी ने जिस रॉयल्टी और लाइसेंस फीस का भुगतान किया है, उसकी जानकारी सामान को इंपोर्ट करते वक्त ट्रांजेक्शन वैल्यू में नहीं दी है। 

    कस्टम एक्ट 1962 के सेक्शन 14 का उल्लंघन 

    कंपनी ने कस्टम एक्ट 1962 के सेक्शन 14 का उल्लंघन किया है। ओपो इंडिया ने इस तरह से 1408 करोड़ रुपये की कथित ड्यूटी बचाई है। इसके अलावा कंपनी ने 450 करोड़ रुपये का वॉलंटरी डिपॉजिट किया है। जांच के बाद ओपो इंडिया को 4389 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में ओपो इंडिया, उसके एम्पलॉइज और ओपो चाइना पर कस्टम एक्ट 1962 के तहत जुर्माना भी लगाया गया है।