Blog

  • Punjab: Sanjay Nagar में हमलावारों ने घरों पर किया हमला, गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें Video 

    Punjab: Sanjay Nagar में हमलावारों ने घरों पर किया हमला, गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें Video 

    बठिंडाः संजय नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां 20 से 25 हमलावारों ने तेजधार हथियार और कापे से खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संजय नगर गली नंबर 18 में रहने वाले लोगों ने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन युवकों ने हमारी गली में आकर घरों पर हमला किया और गली में खड़ी कारों के शीशे तोड़ दिए।

    घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस से अपील की है कि सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं इस मामले को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। लेकिन मीडिया के कैमरे के सामने पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

  • डायरिया नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें : जतिन लाल

    डायरिया नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें : जतिन लाल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि डायरिया नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित बनाए। उन्होंने कहा कि डायरिया नियंत्रण अभियान को लेकर सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं जिनकी पूर्ति के लिए धरातल पर सभी विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य करें। उपायुक्त आज डीआरडीए सभागार में डायरिया नियंत्रण अभियान को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि डायरिया रोकथाम अभियान के तहत जिला में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा प्रभावित न हो इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग को जन जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चो के अभिभावकों तथा स्कूली स्तर पर बच्चो को भी जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूली स्तर पर हाथ धोने की तकनीक सीखाने तथा डायरिया होने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक कदमों बारे जागरूक करने पर जोर दिया। इसके अलावा शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों को भी जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    उपायुक्त ने कहा कि डायरिया नियंत्रण अभियान के दौरान जिला में डायरिया का कोई भी मामला सामने न आए इस दृष्टिकोण के साथ जिला टास्क फोर्स के सभी विभाग कार्य करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने डायरिया की वजह से होने वाली अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने जल शक्ति विभाग को पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी पेयजल स्त्रोतों व टंकियों इत्यादि की समयबद्ध साफ-सफाई सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पेयजल स्त्रोतों के क्लोरिनेशन पर भी जोर दिया।

    जतिन लाल ने विभागीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि डायरिया नियंत्रण अभियान के दौरान आंगनबाड़ी और आशा वर्करों के माध्यम से 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को दो ओआरएस पैकेट तथा 14 जिंक टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिला के सभी निजी व सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस जिंक कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे जिनके माध्यम से लोगों को डायरिया बारे जागरूक बनाया जाएगा।

    जिला में 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के हैं 39,205 बच्चे
    जिला में डायरिया नियंत्रण अभियान के तहत कुल 39,205 ऐसे बच्चों की पहचान की गई है जिनकी आयु 5 वर्ष से कम है। जिनमें अम्ब स्वास्थ्य ब्लॉक मेें 6,328, गगरेट में 7,665, हरोली में 7,937, थानाकलां में 5,190 तथा बसदेहड़ा जिसमें क्षेत्र अस्पताल भी शािमल है स्वास्थ्य ब्लॉक में 12,085 बच्चे शामिल हैं।

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने परिवार नियोजन तथा जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य को लेकर भी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की तथा संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यांे की पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ संजीव वर्मा सहित टास्क फोर्स के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • ‘NEET-UG’ मामले में CBI का बड़ा एक्शन

    ‘NEET-UG’ मामले में CBI का बड़ा एक्शन

    पेपर लीक मामले में पटना से दो गिरफ्तार

    नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने मामले में पहली गिरफ्तारी बिहार के पटना से की है। पेपर लीक मामले के आरोपी मनीष प्रकाश और आशुतोष को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सीबीआई उन दोनों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मनीष कुमार और आशुतोष कुमार ने परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को सुरक्षित परिसर कथित तौर पर मुहैया कराए जहां उन्हें लीक हुए प्रश्न पत्र तथा उत्तर पुस्तिकाएं दी गयीं। सीबीआई ने नीट परीक्षा पत्र लीक मामले में छह प्राथमिकियां दर्ज की हैं। 

    23 लाख से अधिक छात्रों ने दिया था परिक्षा
    नीट-यूजी परीक्षा देशभर में सरकारी तथा निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाती है। इस साल यह परीक्षा 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर पांच मई को आयोजित की गयी। इसमें 23 लाख से अधिक उम्मीदवार बैठे थे। 

    सरकार ने CBI को सौंपा है जांच की जिम्मेदारी
    सीबीआई ने इस मामले में पहली प्राथमिकी रविवार को दर्ज की थी। इससे एक दिन पहले सरकार ने घोषणा की थी कि वह परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंपेगी। प्रदर्शनरत छात्रों का एक वर्ग सीबीआई से इस मामले की जांच कराने की मांग कर रहा था।

  • Punjab: Action में आए ट्रांसपोर्ट मंत्री Laljit Bhullar, सरकारी और प्राईवेट बस कर्मियों को दी की चेतावनी

    Punjab: Action में आए ट्रांसपोर्ट मंत्री Laljit Bhullar, सरकारी और प्राईवेट बस कर्मियों को दी की चेतावनी

    चंडीगढ़: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री  लालजीत सिंह भुल्लर ने सरकारी और प्राईवेट बस ड्राईवरों और कंडक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह सवारियों की परेशानी तुरंत बंद करे। भुल्लर ने बताया कि उनको राज्य में विभिन्न स्थानों के दौरों दौरान फ़ोन और ई- मेल पर शिकायतें मिल रही है कि पंजाब रोडवेज़, पीआरटीसी और प्राईवेट बस आप्रेटरों के ड्राईवरों एंव कंडकटरों द्वारा बसों में सफ़र करने वाले यात्रियों से बुरा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भी सुनने को मिला है कि कई बार तो सवारियों के साथ झगड़ा भी किया जाता है। जिस सम्बन्धी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल होती है। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि इसके इलावा यह भी शिकायतें मिल रही है कि सरकारी और प्राईवेट बसों के ड्राईवरों/कंडक्टरों द्वारा कई स्टापेज़ पर बसें भी नहीं रोकी जाती और सवारियों को स्टापेज़ से आगे या पीछे उतार कर परेशान किया जा रहा है।

    जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि सरकारी और प्राईवेट बस मुलाजिमों के इस तरह के व्यवहार के कारण आम लोगों में ट्रांसपोर्ट विभाग के अक्स पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने आम लोगों की समस्याओं के मद्देनज़र विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि वह निरंतर चैकिंग बढ़ाएं और विभागीय स्तर पर सरकारी बसों के ड्राईवरों/कंडक्टरों को तुरंत क्षेत्रीय दफ़्तरों के द्वारा सवारियों के साथ उचित व्यवहार करना सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्राईवरों और कंडक्टरों को निर्धारित बस स्टापेज़ पर उचित ढंग के साथ सवारियों उतारने और चढ़ाने के लिए हिदायतें जारी की जाएँ और साथ ही इस अमल की पैरवी रखनी यकीनी बनाया जाए।

    लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि विभाग द्वारा यह भी यकीनी बनाया जाए कि प्राईवेट बस आप्रेटरों के मालिकों, उनके प्राईवेट प्रबंधन सस्थानों को आम सवारियों के साथ उचित व्यवहार करने और अपने ड्राईवरों/कंडकटरों को अनुशासन में रहने, सवारियों के साथ सहकारिता रखने सम्बन्धी हिदायतें जारी की जाएं। इसके इलावा सरकारी और प्राईवेट क्षेत्र में काम करने वाले बस ड्राईवरों और कंडकटरों को सर्विस में ज्वाईन करवाने से पहले आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने और सड़क नियमों के बारे में अच्छी तरह शिक्षित करने हित एक अनिर्वाय प्रशिक्षण की व्यवस्था को यकीनी बनाया जाए।

  • Punjab: इलाके में नशेड़ियों को लोगों ने किया काबू, मिन्नतें करती रही मां, देखें वीडियो

    Punjab: इलाके में नशेड़ियों को लोगों ने किया काबू, मिन्नतें करती रही मां, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड पर युवाओं द्वारा नशे की लत के चलते आए दिन चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं नशा कर रहे युवकों को इलाके के लोगों ने काबू कर लिया। लोगों का कहना है कि नशे में धुत्त होकर युवकों द्वारा वहां पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इस मामले को लेकर जब हमने इलाके के लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंंजाम दिया गया था।

    जिसके चलते इलाके के लोग काफी परेशान थे। उन्होंने कहा कि आज कुछ युवक खाली प्लॉट में नशा कर रहे थे और उक्त युवकों द्वारा नशे के कारण लूट की वारदातों को अंजाम दिया जाता हैं। जिसके बाद लोगों ने नशेड़ी को काबू करके मौके पर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को काबू कर लिया। पुलिस का कहना है कि उक्त युवकों को काबू करने के बाद पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी। वहीं काबू किए गए युवकों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम लोग यहां चिट्टे का नशा करने आये थे।

    वहीं थाना टिब्बा की पुलिस ने कहा कि नौजवान जहां से चिट्टा लेकर आते है, वहां की जांच-पड़ताल की जाएंगी और उन पर बनती कार्रवाई की जाएंगी। वहीं नशे करते युवक को पुलिस द्वारा काबू करने के बाद मौके पर पहुंची युवक की मां ने लोगों के पांव पकड़ कर गुहार लगाती दिखी। मां लोगों से कह रही थी कि उसके बेटे को छोड़ दिया जाए, वह आगे से गलती नहीं करेंगा, लेकिन वहां पर मौजूद पुलिस का कहना था कि उस पर बनती कार्रवाई की जाएंगी। 

  • Punjab : SGPC सदस्य ग्रेवाल ने yoga girl Archana पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Video

    Punjab : SGPC सदस्य ग्रेवाल ने yoga girl Archana पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Video

    अमृतसर। गोल्डन टैम्पल के अंदर फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना द्वारा 21 जून को योगा किये जाने को लेकर वायरल की फोटो पर काफी विवाद खड़ा हो गया है। इसके बाद आज योगा गर्ल अर्चना मकवानन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा है कि शिरोमणि कमेटी उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं लेगी और वह और उनकी टीम शिरोमणि कमेटी के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। शिरोमणि गुरचरण सिंह ग्रेवाल के पदाधिकारी के शिरोमणि गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि दरबार साहिब आस्था का केंद्र है। 

    अर्चना मकवाना के साथ विवाद के बारे में बात करते हुए एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि हमारा कोई व्यक्तिगत नहीं है। अर्चना के साथ विवाद मकवाना की ओर से की जा रही टिप्पणियों से साफ है कि अर्चना ने यह गलती जानबूझकर की है और एसजीपीसी से बात कर सकती हैं। लेकिन जिस तरह से वह लगातार सोशल मीडिया पर बयान दे रहे हैं, उससे साफ है कि यह सब अर्चना मकवान ने जानबूझकर किया है।

  • Punjab: अब वारदातों को अंजाम देने के लिए हथियार नहीं कंधों पर सीढ़ी लेकर आ रहे चोर, देखें वीडियो 

    Punjab: अब वारदातों को अंजाम देने के लिए हथियार नहीं कंधों पर सीढ़ी लेकर आ रहे चोर, देखें वीडियो 

    गुरदासपुरः जिले में आए दिन चोरी की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। लेकिन इस बार अजब मामला सामने आया है। दरअसल, अब चोरों का नया कारनामा सामने आया है। पहले चोर हथियार लेकर आते थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आई है चोर वारदात को अंजाम देने के लिए कंधे पर सीढ़ी लेकर आते दिख रहे है। ऐसा ही एक मामला पहाड़ी गेट से सामने आया है। जहां एनआरआई के घर देर रात चोर वारदात को अंजाम देने के लिए आए। इस दौरान चोरों से जब ताला ना टूटा तो वह अपने साथ सीढ़ी भी लेकर आ गए।

    इस दौरान दीवार ऊंची होने के कारण जब चोर दीवार पर सीढ़ी लगाकर घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे तो दूसरी ओर शोर होने के कारण आस-पड़ोस के लोग उठ गए। उन्होंने शोर शराबा सुनते हुए चोरों को पकड़ने की कोशिश, लेकिन चोरों के पास पिस्तौल होने के कारण वह भागने में सफल हो गए। इलाके के लोगों ने बताया कि उनके यहां पिछले कुछ दिनों से काफी चोरी की वारदाते हो रही है। लोगों का कहना है कि अभी तक पुलिस एक भी चोर को काबू नहीं कर पाई है। लोगों ने बताया कि यह घर एक एनआरआई का था जो अमेरिका में रह रहे है। लोगों ने बताया कि एनआरआई ने घर की चाबियां अपने पड़ोसियों को दी हुई है।

  • Jalandhar पहुंचे Sunil Jakhar ने कांग्रेस और आप पर कसे तंज, देखें Live

    Jalandhar पहुंचे Sunil Jakhar ने कांग्रेस और आप पर कसे तंज, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर आज जालंधर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ पहुंचे। जहां उन्होंने जालंधर में सीएम भगवंत मान के घर लिए जाने पर आप पार्टी पर निशाने साधा। उन्होंने कहा कि खुद को आम आदमी पार्टी कहने वाले सीएम भगंवत मान शीश महल में रहने के लिए पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव को लेकर उन्हें जालंधर में डेरा लगा लिया है। जाखड़ ने कहा कि अब उप चुनाव को लेकर वह नई 10 गारंटियां लेकर आए है। जाखड़ ने कहा कि पिछली गांरटियों के बारे में क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि नशे को लेकर अब क्यों कहा जा रहा है कि वह कार्रवाई करेंगे, लेकिन पहले क्योंं नहीं कार्रवाई की गई।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व सीएम सहित कई नेताओं पर सीएम भगवंत मान ने नौकरियां देने के कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह भ्रष्टों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जाखड़ ने कहा कि अब क्यों नहीं उन पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि वह सीएम मान से पूछना चाहते है कि क्या वह उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे या फिर उनके साथ कोई सौदेबाजी की जाएंगी। जाखड़ ने कहा कि पंजाब में आप-कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रही है, लेकिन दिल्ली में इक्टठी दिखाई दे रही है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जाखड़ ने कहा कि शीतल अंगुराल के लोग अगर उन्हें विधायक बनाते है तो भगवंत मान सीएम मान नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम मान से 13 -0 सीट वाले बयान पर 10 सीटे कहां गई उसके बारे में केजरीवाल जेल से बाहर आकर पूछेंगे। 

    केजरीवाल की इस जवाबदेही को लेकर ही आप पार्टी ने पंजाब पुलिस पर इल्जाम लगाए है, जिसके चलते 10 हजार पुलिस कर्मियों के तबादलें ड्रग के चलते कर दिए गए। जिसके बाद अफसरों पर गाज गिरानी शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि आप पार्टी अब एक दूसरे पर इल्जाम फिरोशी गिरा रही है। उन्होंने कहा कि वहीं काम आज अकाली दल में हो रहा है। जाखड़ ने कहा कि 2 फाड़ हुआ अकाली दल अब भाजपा पर ठीकरा फोड़ रहा है।

    जाखड़ ने कहा कि अकाली दल के साथ उनका गठबंधन 1995 में जो हुआ था वह राजनीति समझौता नहीं था, वह पंजाब की अमन शांति को कायम रखने के लिए समझौता हुआ था। उन्होंने कहा संगरूर के जो नतीजे सामने आए थे वह चिंता का विषय थे। जाखड़ ने कहा कि खडूर साहिब या फरीदकोट के जो नतीजे सामने आए वह अकाली दल के लिए संकेत है। उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट के लोगों को इस चुनाव में जवाब देने का मौका है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अमन शांति और भाईचारे में सांझ बनाए रखने में विश्वास रखते है। उन्होंने कहा कि अमन शांति और आपसी भाईचारे को लेकर पंजाब के लोगों को भाजपा के साथ इस उपचुनाव में खड़ा होना पड़ेगा। 

  • Punjab: Toll Plaza को लेकर किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो 

    Punjab: Toll Plaza को लेकर किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो 

    लुधियानाः सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल पर पिछले कई दिनों से किसान धरने पर बैठे है। दरअसल, टोल के किराये में बढ़ोतरी को लेकर किसान विरोध कर रहे है। लाडोवाल टोल पर बैठे किसानों किसानों ने आज ऐलान किया है कि 30 तारीख को लाडोवाल टोल प्लाजा पर ताला लगाने के बाद इसे पंजाब के बाकी टोल पर ले जाया जाएगा। इस मामले को लेकर किसान नेता ने कहा कि टोल प्लाजे पर बड़े स्तर पर गुंडागर्दी हो रही है। किसान नेता ने कहा कि शुरुआती दौर में सोमा कंपनी को ठेका दिया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसडीएम के साथ एनएच 1 के कर्मी आए और उन्होंने ठेके की तय सीमा के बारे में पूछा गया था।

    उन्होंने कहा कि सोमा कंपनी के पास शुरुआती दौर में जब प्रोजेक्ट दिया गया था तो उस समय यह कहा गया था कि वह वह यहां पर सड़क बना दे तो उसमें कुछ सालों के लिए टोल टैक्स इकट्ठा कर लें। उन्होंने कहा कि सोमा कंपनी अपना टोल टैक्स इकट्ठा करके काफी समय से चली गई है। किसान नेता ने कहाकि यह टोल पंजाब के हवाले अब कर देना चाहिए। इस दौरान किसान नेता ने पंजाब सरकार से अपील करते हुए कहा कि बाहर से कंपनियां आकर पैसे ले रही है, तो ऐसे में पंजाब सरकार क्यों नहीं इस टोल को चला लेती। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को केंद्र से बात करके इस रोड को अपने कब्जे लें और इसे खुद चलाएं। उन्होंने कहा कि उसके बाद 100 रुपए टोल टैक्स लगा दिए और रिपेयर कर दी जाए।

    पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए किसान नेता ने कहा कि विपक्ष पर तो आप पार्टी निशाने साधते हुए कहती थी कि वह केंद्र के साथ मिले हुए है। अब वह खुद क्यों नहीं टोल को अपने कब्जे में ले लेती। किसान नेता ने कहा कि 20 सालों से अगर यहां से टोल टैक्स लिया है तो फिर जो सरहंद, दोराहा, लाडोवाल, सतलुज, ब्यास सहित अन्य पुल कंपलीट क्यों नहीं करवाए गए। इसी के साथ सर्विस रोड़ तैयार होना था, जोकि नहीं हुआ।

    किसान नेता का आरोप है कि अब वह टोल प्लाजा को दोबारा नहीं चलने दिया जाएंगा, जब तक सर्विस रोड कलीयर नहीं हो जाता। किसान नेता ने कहा कि उसके बाद ही पर्ची काटी जाएगी। इस मामले को लेकर केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि जो रोड कंपलीट नहीं है वहां पर पर्ची नहीं काटी जाएगी। केंद्रिय मंत्री के इस बयान के बाद किसान नेता ने कहा कि केंद्रिय मंत्री एक बार पंजाब का दौरा करें और रोड की चैकिंग करें। उन्होंने कहा कि खाली बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के अंदर के सभी टोल को बंद कर देना चाहिए, सिर्फ बाहर के चार टोल चलने दिए जाने चाहिए। 

  • The Bharat Scouts and Guides के राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के लिए रिवालसर रवाना हुई ऊना की गाइड्स

    The Bharat Scouts and Guides के राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के लिए रिवालसर रवाना हुई ऊना की गाइड्स

    
    
    ऊना/सुशील पंडित : स्टेट ट्रेनिंग सेंटर रिवालसर में होने जा रहे पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के लिए जिला ऊना के गाइड विंग से 30 बच्चियों को रवाना करते हुए DOC गाइड सोनू कुमारी, डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन राजेंद्र कौशल व जिला सेक्रेटरी  पवन कुमार भी मौजूद रहे।

    डी ओ सी गाइड सोनू कुमारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों से लगभग 30 गाइड व गाइड कैप्टन इन बच्चों के साथ रिवालसर के लिए आज रवाना हुए। यह राज्य स्तरीय टेस्टिंग कैंप स्टेट ट्रेनिंग सेंटर रिवालसर में 27 जून से 2 जुलाई तक चलेगा। इस कैंप में पूरे हिमाचल प्रदेश से लगभग 400 से अधिक बच्चियों ने भाग लेना है। 

    इस राज्य स्तरीय टेस्टिंग कैंप में पास होने के पश्चात बच्चों को राज्यपाल से राज्य पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है। डिप्टी डायरेक्टर ने इन सभी बच्चियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर डी ओ सी गाइड सोनू कुमारी, सुमन देवी,  शिवानी, पूनम जैसवाल आदि उपस्थित रहे।