Blog

  • पंजाबः गोवंश से भरा ट्रक बरामद, 2 गिरफ्तार

    अबोहर : अरनीवाला थाना पुलिस ने बजरंग दल की गुप्त सूचना पर 2 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 3 ज्ञात और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बजरंग दल के जिला संयोजक पंकज स्वामी को बीती रात गुप्त सूचना मिली जिसमें उन्हें पता चला कि गांव बाजितपुर कटियावाली से कुछ गौ तस्कर कुछ ट्रकों में गौ वंश भरकर गौ तस्करी के लिए जम्मू की ओर निकल रहे हैं। ट्रक में 14 गोवंश भरे हुए थे जिन्हें गो तस्कर कत्ल खाने के लिए ले जा रहे थे।

    फाजिल्का के जिला संयोजक ने बजरंग दल टीम के साथ ट्रक का पीछा किया और डबवाली कल्ला के पास ट्रक को पकड़ लिया, जिसमें 14 गौवंश भरे हुए थे,जिन्हें गो तस्कर कत्ल खाने के लिए ले जा रहे थे। गौ तस्करों से पूछताछ करने के बाद उन्हें अरनीवाला पुलिस को सौंप दिया गया, जिस पर अरनीवाला पुलिस के एएसआई पंकज स्वामी के बयानों के आधार पर गौ तस्कर नदीम हुसैन निवासी गुजर बस्ती जराई थाना को गिरफ्तार कर लिया।

  • चुनाव को लेकर भाजपा पार्षद ने किया नया खुलासा, कांग्रेस नेता पर लगाए गंभीर आरोप

    चंडीगढ़ः आप-कांग्रेस गठबंधन के मेयर पद के उम्मीदवार और आप के पार्षद कुलदीप टीटा की तरफ से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में 2 याचिका दाखिल की गई हैं। एक याचिका उन्होंने 18 जनवरी को चुनाव रद्द होने के तुरंत बाद दाखिल की थी। जिसमें उन्होंने जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की। वहीं दूसरी याचिका उन्होंने 19 जनवरी को दाखिल की थी। इसमें उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 6 फरवरी को चुनाव कराए जाने के फैसले को चुनौती दी। इस पर 20 जनवरी को सुनवाई हुई।

    अब दोनों ही मामलों में कल यानी 23 जनवरी को सुनवाई होनी है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम में 16 जनवरी को कांग्रेस पार्षद जसवीर बंटी के नामांकन वापस करने के दौरान हुए हंगामे को लेकर नया खुलासा हुआ है। भाजपा के पार्षद जसमन प्रीत सिंह ने अपने मोबाइल का एक स्क्रीनशॉट जारी किया है। उन्होंने कहा कि जसवीर बंटी ने उन्हें मैसेज कर नगर निगम ऑफिस में बुलाया था। उन्होंने कहा था कि मिलने के लिए जबरदस्ती कर लेना।

    यहां पर आकर उन्हें बचा लिया जाए। वह बंटी के कहने पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर पहुंचे थे लेकिन वहां पंजाब पुलिस के जवान मौजूद थे। उन्होंने बंटी से मिलने से रोक दिया था। इस कारण वहां पर हंगामा हुआ। वहीं जसवीर बंटी के पिता भाग सिंह ने अपने बेटा की किडनैपिंग का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने उनके बेटे को किडनैप किया हुआ है। इस पर उन्होंने मौके से चंडीगढ़ पुलिस को फोन किया था। चंडीगढ़ की एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जसवीर बंटी को उनके पिता के साथ घर भेज दिया था और उन्हें 18 जनवरी तक चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी में रखा था। इस मामले में जसवीर बंटी से संपर्क करने की कोशिश की गई है लेकिन उनसे किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

  • बड़ा हादसा : भूस्खलन के कारण 44 लोग दबे, कई घर मलबे में दबे

    नई दिल्ली : चीन के पर्वतीय इलाके युन्नान में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल वहां लैंडस्लाइड में 44 लोगों के मलबे में दबने की खबर है। घटनास्थल से 200 लोगों को बचाया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। लैंडस्लाइड में कई मकान तबाह हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत युन्नान की है। लैंडस्लाइड सोमवार सुबह करीब 6 बजे युन्नान के लियांगसुई गांव में हुई। हादसे वाला इलाका जेनजियांग काउंटी के तांगफांग शहर के अंतर्गत आता है।

    प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि लैंडस्लाइड में 18 घर मलबे में दब गए हैं।  बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित जगह से निकाला गया है। मलबे में दबे लोगों को निकालने की भी कोशिशें चल रही हैं। लैंडस्लाइड की वजह अभी तक पता नहीं चली है। चीन के युन्नान प्रांत में लैंडस्लाइड की घटनाएं होती रहती हैं। यह चीन का रिमोट इलाका हैं, जिसमें बड़े-बड़े पहाड़ हैं। 

  • 3 दिन से गायब बच्ची का श+व हुआ बरामद

    परिवार का आरोपः रेप कर की गई हत्या

    चंडीगढ़ः यूटी में बीते 3 दिन से लापता बच्ची का आज शव बरामद हुआ है। दरअसल, 3 दिन से लापता 8 साल की बच्ची को परिजन ढूंढ रहे थे। आज घर से 500 मीटर दूर गांव हेल्लो माजरा में पावर ग्रिड के गेट के पास से उसका शव पड़ा मिला है। जिसको लेकर परिजनों ने रेप के बाद बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो उनकी बच्ची को बचाया जा सकता था।

    उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची 19 जनवरी से घर से लापता थी। वह घर के पास खेल रही थी। खेलते हुए अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने 19 जनवरी को ही इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह अपने स्तर पर लगातार उसे ढूंढने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

    पुलिस अब इस मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने शव को सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। यहां पर उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस को भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पुलिस इसकी पुष्टि करेगी।

  • जालंधरः हथियारों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में एसएसपी मुखविंदर भुल्लर के आदेशों पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में थाना लांबड़ा की पुलिस ने 5 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि थाना लांबड़ा की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 तेजधार हथियार, 2 दोपहिया वाहन और 13 मोबाइल बरामद किए है। डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि थाना लांबड़ा के इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार अड्डा धालीवाल कादियां के पास नाके पर मौजूद थे।

    जहां उन्हें दिनेश कुमार ने शिकायत दी कि वह अपनी बहन के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर गांव जा रहा था। उसी दौरान 2 गाड़ियों पर सवार होकर 5 व्यक्ति आए और उसका फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना लांबड़ा के प्रभारी जतिंदर कुमार की टीम ने जांच के दौरान आरोपी की जांच शुरू कर दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल कुमार निवासी नाहला कालोनी, जयवीर निवासी दाखला, लवप्रीत सिंह निवासी गुरुनानक मोहल्ला, नीखिल निवासी, कोटसद्दीक और वंश निवासी कोटसद्दीक के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपी मोहित को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएंगा ताकि पूछताछ दौरान और भी कई खुलासे हो सके।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲਾਈਨਮੈਨਾਂ ਦੀ ਬਰਖਾਸਤਗੀ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ‘ਚ ਅਰਥੀ ਫੂਕ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਸੀ ਆਰ ਏ 295/19 ਤਹਿਤ ਭਰਤੀ ਹੋਏ ਸਹਾਇਕ ਲਾਈਨਮੈਨਾਂ ਚੋਂ 25 ਸਹਾਇਕ ਲਾਈਨਮੈਨਾਂ ਨੂੰ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦੀ ਮਨੇਜਮੈਂਟ ਨੇ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਕੋਈ ਨੋਟਿਸ ਦਿੱਤੇ ਬਰਖਾਸਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਬਿਜਲੀ ਏਕਤਾ ਮੰਚ ਵੱਲੋਂ ਡਵੀਜ਼ਨ ਪੱਧਰ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਅਰਥੀ ਫੂਕ ਮੁਜਾਹਰਿਆਂ ਦਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਉੱਤੇ ਪਹਿਰਾ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸੁੰਦਰ ਨਗਰ ਡਵੀਜ਼ਨ ਦੇ ਮੁੱਖ ਗੇਟ ਅੱਗੇ ਪੀਐਸਈਬੀ ਇੰਪਲਾਈਜ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਏਟਕ ਦੇ ਡਵੀਜ਼ਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮਹਿਦੂਦਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਬਿਜਲੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦੀ ਮਨੇਜਮੈਂਟ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦਿਆਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਅਤੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਸਰਾਂ ਦੀ ਅਰਥੀ ਫੂਕੀ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮਹਿਦੂਦਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦੀ ਮਨੇਜਮੈਂਟ ਸਟੇਟਸ ਕੋਅ ਦਾ ਬਹਾਨਾ ਬਣਾ ਕੇ 3 ਦਾ ਪਰਖ ਕਾਲ ਸਮੇਂ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ 11 ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਤਨਖਾਹ ਨਹੀਂ ਬਣਾ ਰਹੀ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਉਸੇ ਸਟੇਟਸ ਕੋਅ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ 25 ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਬਰਖਾਸਤ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਟੇਟਸ ਕੋਅ ਤਹਿਤ ਨਾ ਕੋਈ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਤੇ ਨਾ ਕੋਈ ਕੱਢਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਫੇਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਮਨੇਜਮੈਂਟ ਕਿਉਂ ਤਾਨਾਸ਼ਾਹੀ ਦਿਖਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਥੋਂ ਤੱਕ ਤਜੁਰਬਾ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟਾਂ ਕਾਰਨ ਦਰਜ ਹੋਏ ਪਰਚਿਆਂ ਦਾ ਸਵਾਲ ਹੈ, ਉਹ ਵੀ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦੀ ਮਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਅਣਗਹਿਲੀ ਕਾਰਨ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਸ ਵਿੱਚ ਸਾਡੇ ਸਾਰੇ ਸਾਥੀ ਸਹੀ ਹਨ। ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦੀ ਭਰਤੀ ਟੀਮ ਸਾਡੇ ਸਾਥੀਆਂ ਦੇ ਤਜੁਰਬਾ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਜਾਂਚਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਦਿੰਦੀ।

    ਜੇਕਰ ਭਰਤੀ ਬੋਰਡ ਟੀਮ ਪਹਿਲਾਂ ਜਾਂਚ ਕਰ ਲੈਂਦੀ ਤਾਂ ਸਾਡੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਾਥੀ ਉੱਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਨਹੀਂ ਸੀ ਹੋਣਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ 2020 ਵਿੱਚ ਐਫਆਈਆਰ ਹੋਈ ਸੀ ਅਤੇ 3 ਸਾਲ ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਜਾਣ ਤੇ ਵੀ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦੀ ਮਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਮੁੜ ਅਣਗਹਿਲੀ ਕਾਰਨ ਅਜੇ ਤੱਕ ਜਾਂਚ ਨੇਪਰੇ ਨਹੀਂ ਚੜ੍ਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਅਸੀਂ ਹੋਰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕਰਾਂਗੇ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਸਾਡੇ ਬਰਖਾਸਤ ਕੀਤੇ 25 ਸਾਥੀ ਬਹਾਲ ਨਾ ਕੀਤੇ ਤਾਂ, ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਦੀ ਮਨੇਜਮੈਂਟ ਖਿਲਾਫ ਤਿੱਖਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਵਿੱਢਣ ਤੋਂ ਗ਼ੁਰੇਜ਼ ਨਹੀਂ ਕਰਾਂਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਬਨਵੈਤ ਸਾਬਕਾ ਸਰਕਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਮੇਵਾ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਡਵੀਜ਼ਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਟੀਐਸਯੂ ਦੇ ਸੂਬਾਈ ਜਥੇਬੰਦਕ ਸਕੱਤਰ ਰਘਵੀਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਰਕਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਧਰਮਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਵੀ ਬਹਾਲੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ, ਹਿਰਦੇ ਰਾਮ, ਦੀਪਕ ਕੁਮਾਰ, ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਮ ਅਵਧ, ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਬਹਾਦਰ ਸਿੰਘ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਰਘਵੀਰ ਸਿੰਘ, ਕਮਲਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਕਮਲਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਓਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ, ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • पंजाबः श्रीराम को लेकर आज ई-रिक्शा चालक ने सवारियों के लिए रखी Free सेवा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः रोहित कुमार नाम का यह ई-रिक्शा चालक दो दिन से पूरे शहर में यात्रियों को मुफ्त यात्रा करा रहा है। रोजाना पांच से छह सौ रुपये कमाने वाला राहुल अपने परिवार की सहमति से यह सेवा स्वयं कर रहा है और शहर के लोग भी उनकी इस सेवा की सराहना कर रहे हैं। जानकारी देते हुए स्थानीय गवर्नमेंट कॉलेज रोड पर रहने वाले ई-रिक्शा चालक राहुल ने बताया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में मूर्ति स्थापित होने जा रही है और यह बहुत शुभ दिन है। इस मौके पर हर कोई अपना योगदान दे रहा है, कोई झंडे बांट रहा है तो कोई मिठाइयां खरीदकर बांट रहा है।

    लेकिन उसने अपनी क्षमता के अनुसार इसमें योगदान देने के लिए दो दिनों तक यात्रियों को मुफ्त में उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि 21 तारीख से उन्होंने यात्रियों को बिना पैसे लिए उनके गंतव्य तक छोड़ने की सेवा शुरू की है,जो 22 तारीख की रात तक जारी रहेगी। वह सुबह 8 बजे से घर से निकल जाता हैं और अपनी सेवा में लग जाता हैं। इस बीच, सवारियां उसे पैसे देने की भी कोशिश करती हैं लेकिन वह उनसे पैसे लेने से इनकार कर देता है।

    रोहित कुमार की जज्बे और श्रद्धा को सलाम करते हुए ई-रिक्शा में सफर कर रहे यात्रियों ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय पहल है। राहुल के ई-रिक्शा पर सवार अनुज कुमार नामक युवक ने बताया कि उसे हनुमान चौक से करीब दो किलोमीटर दूर जाना था। जिसके लिए उसने राहुल का ई-रिक्शा रुकवाया और उसमें बैठ गया। लेकिन मंजिल पर पहुंचते ही जब उसने राहुल को पैसे देने की कोशिश की। तो उसने पैसे लेने से इनकार कर दिया और कहा कि वह दो दिनों तक मुफ्त में सेवा कर रहा है। उसने कहा कि अगर एक गरीब ई-रिक्शा चालक ऐसी सेवा कर सकता है तो,यह दूसरों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हो सकती है।

  • फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी परिवार की हालत, एक की मौ’त

    पूर्णिया : फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के 5 लोग शिकार हो गए। इनमें से एक बच्ची की मौत हो गई है। जबकि 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के पनखोवर गांव की है। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। परिजनों ने बताया कि देर रात सभी खाना खाकर सो गए थे।

    सुबह उठने पर मां और बच्चे दर्द से तड़पते मिले। महिला खुद बीमार थीं, वो किसी तरह बच्चों तक पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों को किसी तरह आवाज लगाई। अस्पताल पहुंचने पर एक बच्ची को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मां और तीन बहनों का इलाज हो रहा है।

  • अयोध्या धाम में श्रीराम के साथ-साथ बांकेबिहारी जी दे रहे हैं आज खास दर्शन, देखें वीडियो 

    मथुराः 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम आज अपने भव्य और नव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। अयोध्या धाम के साथ ही कान्हा की नगरी भी उल्लासित है। सोमवार को योगिराज कृष्ण भी राम बनकर दर्शन दे रहे हैं। ठाकुर बांकेबिहारी स्वर्ण मुकुट धनुष बाण धारण कर भक्तों पर कृपा बरसा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशवदेव राम बनकर दर्शन देंगे तो भागवत भवन में राधा-कृष्ण भी सियाराम के रूप में नजर आए।

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को मंदिर की छटा अद्भुत है। पीले गुब्बारों से मंदिर की सजावट के बाद शाम को रंगबिरंगे विद्युत प्रकाश से मंदिर जगमगाएगा। मंदिर चबूतरे पर गेट संख्या एक और दो के बीच खाली पड़े भाग में विशाल रंगोली सजाई है। मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया, ठाकुर बांकेबिहारीजी पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भेष में जब सिर पर स्वर्ण मुकुट, रत्नजड़ित स्वर्ण रजत आभूषण धारण करके हाथ में चांदी का धनुष लिए भक्तों को दर्शन देंगे, तो भक्त निहाल हो उठेंगे।

    कोलकाता के कारीगरों ने विशेष तौर पर बासंती पोशाक तैयार की है। इसे सोमवार को ठाकुर जी ने धारण किया। ठाकुर राधावल्लभलाल, ठाकुर राधासनेहबिहारी, राधादामोदर भी प्रभु श्रीराम के रूप में दर्शन दे रहे हैं। उधर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पहली बार भागवत भवन में विराजे श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार की छवि सियाराम के रूप में दर्शन दिए। जन्मस्थान के मंदिरों के भीतरी भाग को पत्र, पुष्प से सजाया है। भागवत भवन के चारों ओर केसरिया ध्वजा व भगवान श्रीराम की दिव्य छवि छवि लगाई हैं। दोपहर 12.15 बजे महाआरती है। ठाकुर केशव देव भी राम के रूप में दर्शन दे रहे हैं। 

  • पंजाब : खेलते समय बच्चे के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : गांव छिंबा हाजी में तालाब में गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। मिली जानकारी के मुताबिक इस बात का पता चला है कि छोटे बच्चे खेल रहे थे, तभी एक बच्चा गेंद उठाने के लिए झप्पड़ के किनारे गया तो उसका पैर फिसल गया और वह झप्पड़ में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इस संबंध में बच्चे की दादी माया ने बताया कि उनके घर के सामने एक झप्पड़ खोदा गया था।

    वहां बच्चे खेल रहे थे, वहीं खेलने के दौरान उनका 10 वर्षीय पोता विशु जब गेंद उठाने गया तो झप्पड़ में गिर गया। जिसके बाद उसे बाहर निकालने की काफी कोशिश की। लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह कई बार पंचायत से इस झप्पड़ को बंद करने के लिए कह चुके हैं।उन्होंने कहा कि इस झप्पड़ को पंचायत की जमीन से बाहर कर दिया जाए या फिर इसकी तारबंदी कर दी जाए। लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी, जिसका नतीजा सबके सामने है। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है।